City Media - Page 1194 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1194

बस्तर हाई स्कूल का नाम परिवर्तन : आम आदमी पार्टी ने किया विरोध, कांग्रेस सरकार स्कूल और शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें नाम बदलने से ये शिक्षा गुणवत्ता सही नही होगी -नवनीत सराठे

0

बस्तर को गौरवांवित करने वाले नाम से कांग्रेस को क्यों है परहेज़ – तरुणा साबे

छत्तीसगढ़ । संभाग मुख्यालय में संचालित बस्तर हाई स्कूल के नाम परिवर्तन किए जाने का विरोध जताते हुए नाम परिवर्तन ना करने हेतु जिलाध्यक्ष तरुणा साबे के निर्देशानुसार जिला व्यापार प्रकोष्ट के अध्यक्ष नवनीत सराठे के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

गौरतलब है कि बस्तर हाई स्कूल का नाम परिवर्तन की जानकारी आम आदमी पार्टी को शिक्षकों और छात्र छात्रों के माध्यम से लगातार प्राप्त हो रही थी। छात्र छात्राओं और तमाम लोगों के बीच नाम परिवर्तन को लेकर आक्रोश दिखाई दे रहा है। जिसे चर्चा में लेकर आम आदमी पार्टी ने आम जनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कलेक्टर बस्तर को स्कूल का नाम यथावत रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।

नवनीत सराठे ने बताया कि बस्तर हाई स्कूल जगदलपुर शहर का सबसे पुराना स्कूल है जो कि बस्तर हाई स्कूल के नाम से जाना जाता है।आज़ाद भारत के पहले 1926 में इसका निर्माण किया गया था और तात्कालिक चीफ एडमिस्ट्रेटर ग्रीनसन के नाम से इसे ग्रीनसन हाई स्कूल कहा जाता था।जो कि भारत आज़ाद होने के बाद बस्तर हाई स्कूल के नाम से जाना जाने लगा। बस्तर हाई स्कूल ऐतिहासिक स्कूल होने के कारण यंहा कितनी पीढियां पढ़ कर देश, राज्य और बस्तर का नाम रौशन करते आ रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि बस्तर हाई स्कूल के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है आज हमारा बस्तर किसी के नाम का मोहताज नही है बस्तर अपने आप मे यंहा की संस्कृति और सभ्यता हेतु विश्व प्रसिद्ध है। शहर का सबसे पुराना स्कूल जो बस्तर हाई स्कूल से नाम से जाना जाता है बस्तर के नाम को उजाकर करता है और इससे अच्छा नाम इस हाई स्कूल का हो ही नही सकता।

आम आदमी पार्टी ने बस्तर कलेक्टर से अनुरोध किया है कि बस्तर हाई स्कूल के नाम बदलने को लेकर जो भी प्रकिया की जा रही है उस पर रोक लगाई जाए तथा बस्तर वाशियों के भावनाओं का सम्मान करते हुए बस्तर हाई स्कूल का नाम यथावत बस्तर हाई स्कूल ही रखा जाएं। अगर बार बार बस्तर के नाम के साथ खिलवाड़ करेगी सरकार तो आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ट नवनीत सराठे के साथ, विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह, अशोक जयसवाल, जगरनाथ, अमन बघेल समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

काहे का टेंशन मिलेगा पेंशन के नारे के साथ शिक्षकों ने किया बस्तर में विधायक का जोशीला स्वागत है

0

बस्तर में कॉलेज की स्वीकृति से गदगद कांग्रेसियों ने किया बस्तर में लखेश्वर बघेल का स्वागत

बस्तर ब्लॉक मुख्यालय में बहुप्रतीक्षित मांग कालेज को लेकर लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग पर मुहर लगाने वाले बस्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के द्वारा विधानसभा सत्र की समाप्ति के पश्चात विधानसभा मुख्यालय आने पर नगर पंचायत बस्तर के प्रमुख चौराहे में गाजे बाजे के साथ रंग गुलाल खेलते हुए कांग्रेसियों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

प्रदेश की सरकार के द्वारा कर्मचारियों की बंद पेंशन को लागू करने की घोषणा के साथ ही कर्मचारियों में खुशी की लहर स्वागत में देखने को मिली शिक्षकों ने काहे का टेंशन मिलेगी पेंशन के नारे के साथ लखेश्वर बघेल की जय जय कार लगाते हुए प्रदेश की सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फतेह सिंह परिहार ,दिनेश यदु,गणेशराम बघेल दिलीप सिंह ठाकुर, गोपाल तिवारी भृगु तिवारी,जितेंद्र पटेल,अनिल परिहार बैधनाथ मौर्य योगेन्द्र पांडेय,सुरेश पटेल,फूलसिंह बघेल ,रियाज खान, हुसैन खान,अंकित पारख, मोती राम कश्यप राजेंद्र सिंह ठाकुर मध्यान भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी भोला मरकाम संयुक्त शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर योगेश हरदाहे,मनोज सिंह, कृष्ना ठाकुर, फूलसिंह बघेल,लखे राम बिसाई,संतोष अग्रवाणी, देवेंद्र ठाकुर,शिव परिहार,विस्नु यादव, महेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र अग्रवाणी, देवकुमार नाग,इसराज खान, जगदेव नाग,विनोद ठाकुर, सागर बघेल,चुम्मन नाग, दिनेश नाग, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

होली त्यौहार के दौरान बस्तर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था, ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण शहर पर निगरानी

0

🔅 500 से अधिक बल होली के बंदोबस्त पर तैनात

🔅 50 से अधिक फिक्स पाईंट शहर में लगाया गया।

🔅 01 दर्जन चार पहिया पेट्रोलिंग पार्टी तैनात।

🔅 160 से अधिक सी.सी.टी.व्ही. कैमरो के माध्यम से शहर पर निगाह

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा होली पर्व के पूर्व से ही ऐतिहातन कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आगामी 18 मार्च को होली त्यौहार के मद्देनजर निर्विघ्न और शांतिपूर्ण होली के उद्देश्य से जिले में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा होली त्यौहार हेतु पुलिस बंदोबस्त व्यवस्था लगाया गया है।

🔅 पुलिस बंदोबस्त:-

जिसके अन्तर्गत जगदलपुर शहर में संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर 50 से अधिक फिक्स पाईंट तैनात किया गया है इसके अतिरिक्त शहर को अलग-अलग जोन में बाॅटकर 01 दर्जन से अधिक चार पहिया पेट्रोलिंग टीम और 01 दर्जन मोटर सायकल पेट्रोलिंग टीम भी तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त शहर में आने एवं जाने के प्रमुख मार्गो पर 04 जगह पर टेंट लगाकर मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों, समानों एवं लोगो की चेकिंग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण जिले पर निगरानी रखने के दृष्टिकोण से सीटी सर्विलेंस सिस्टम को भी नये सिरे से सक्रिय किया गया है। ज्ञात हो कि सम्पूर्ण शहर में निगरानी के दृष्टिकोण से 160 से अधिक सी.सी.टी.व्ही. कैमरे संचालित है जिनसे शहर के सभी महत्वपूर्ण जगहो पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी कर गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त सादी वर्दी में भी जवानो को तैनात कर सम्पूर्ण शहर की गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है। उक्त सम्पूर्ण व्यवस्था में 500 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानो को तैनात किया गया है। जो 24 × 7 समय तक तैनात रहेंगे।

🔅 सोशल मीडिया पर निगाह:-

होली और शब-ए-बारात को देखते हुए सोशल मीडिया पर ध्यान दिया जा रहा है जिस हेतु सोशल मीडिया माॅनिटरिंग सेल गठित किया गया है जो सोशल मीडिया में होने वाले पोस्ट एवं गतिविधियों पर निगाह रखकर यदि किसी के द्वारा धार्मिक दृष्टिकोण से भडकाऊ पोस्ट करने वाले पर कार्यवाही की जावेगी। जिस हेतु कई ग्रुप एडमिन को थाना स्तर से आगाह किया गया है।

🔅 ऐतिहातन कार्यवाही:-

जिले में शांतिपूर्ण होली हेतु पूर्व में जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों केा ऐतिहातन कार्यवाही हेतु पूर्व में निर्देशित किया गया था। जिस अन्तर्गत सम्पूर्ण जिले में पिछले 01 सप्ताह के अन्तर्गत 100 से अधिक अपराधिक तत्व के व्यक्तियो पर 151 द.प्र.सं. अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त 30 से अधिक शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। एवं 150 से अधिक मोटर सायकल चालको पर मोटरयान के अलग-अलग धारा अंतर्गत कार्यवाही की गई है एवं शराब सेवन कर शांति भंग करने वाले 17 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। और आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी!

जनपद अध्यक्ष अनीता पोयम ने 100 से अधिक लोगों को वृद्धा पेंशन दिलाने में की सहायता…

0

ग्राम पंचायत कुरंदी 1 और कुरंदी 2 में वृद्धा पेंशन हितग्राहियों के बैंक खातों में गड़बड़ी के कारण पेंशन लेने में समस्या आ रही थी। जिसके बाद जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बैंक सखी के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों में पहुंच कर पेंशन का वितरण करवाया साथ ही कुछ हितग्राहियों के खातों में तकनीकी त्रुटियां आ रही थी उसे दूर करने हेतु हितग्राहियों के साथ खुद जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम ने बैंक जाकर त्रुटियों को सुधरवाया व पेंशन दिलाने में सहायता प्रदान की जिसके बाद ग्रामीणों ने जनपद अध्यक्ष पोयाम का आभार व्यक्त किया। पोयाम ने कहा की हर दो महीने में ग्राम पंचायतों में आ कर बैक सखी द्वारा पेंशन का वितरण किया जाएगा जिससे की हितग्राहियों को लंबी दूरी तय कर बैंक जाना ना पड़े। इस दौरान जनपद सदस्य इंदिरा राव,ग्राम पंचायतों के सरपंच,सचिव व पंचायत इंस्पेक्टर मौजूद रहे…

होलिका दहन विशेष – जाने शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

0

होलिका दहन की पूजा का विशेष पौराणिक महत्व है. मान्यता है कि सच्चे मन अगर होलिका दहन की पूजा की जाती है, तो होलिका की अग्नि में सभी दुख जलकर खत्म हो जाते हैं. आइए जानते हैं होलिका दहन की पूजा में किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है.

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

होलिका दहन की आवश्यक पूजा सामग्री

  • गाय के गोबर से बनी होलिका
  • बताशे
  • रोली
  • साबुत मूंग
  • गेंहू की बालियां
  • साबुत हल्‍दी
  • फूल
  • कच्चा सूत
  • जल का लोटा
  • गुलाल
  • मीठे पकवान या फल

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन हमेशा भद्रमुक्त पूर्णिमा पर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि भद्रकाल के दौरान होलिका दहन करना अशुभ है।‌ होलिका दहन 17 मार्च 2022 को शुभ मुहूर्त रात में 9 बजकर 16 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक ही रहेगा. ऐसे में होलिका दहन की पूजा के लिए सिर्फ 1 घंटे 10 मिनट का ही समय ही है.  

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

होलिका दहन की पूजा विधि

होलिका दहन से पहले विधि-विधान के साथ होलिका की पूजा की जाती है. इस दिन सभी कार्यों को करने के बाद स्नान कर लें, इसके बाद होलिका पूजन वाले स्थान पर पूर्व दिशा में मुख करके बैठ जाएं। तथा गाय के गोबर से भगवान प्रहलाद और होलिका की प्रतिमा बनाएं और जल, रोली, अक्षत, फल, फूल, कच्चा सूत, गुड़, साबूत हल्दी, मूंग, गुलाल, बताशे और गेहूं की हरी बालियां एकत्रित कर होलिका की पूजा करें। होलिका की पूजा करने के बाद इसकी परिक्रमा करें। इस दिन भगवान नरसिंह की पूजा अर्चना का भी विधान है। सबसे पहले होलिका पर हल्दी. रोली और गुलाल से टीका लगाकर फूल, कच्चा सूत, बताशे, मीठी चीजें आदि चढ़ाई जाती हैं. इसके बाद होलिका के चारों ओर 7 बार परिक्रमा की जाती है. और फिर जल चढ़ाएं. मान्यता है कि दहन से पहले होलिका की पूजा बहुत शुभ फलदायी होती है. इससे आपके ग्रहदोष भी दूर होते हैं. 

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

होलिका की राख से जुड़े उपाय

धूल की वंदना करनी चाहिए और होलिका विभूति को यानि होली की राख को धारण करना चाहिए। साथ ही मिट्टी से स्नान करने की भी परंपरा है।
– होली के दिन घर के आंगन में एक वर्गाकार आकृति बनाकर उसके मध्य में कामदेव की पूजा करनी चाहिए। प्रार्थना करते हुए कहना चाहिए- कामदेवता मुझपर प्रसन्न हों। साथ ही जितना हो सके ब्राह्मण आदि को दान करना चाहिए।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार होली जलाने के बाद इसकी राख को लाकर घर के आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। आग्नेय कोण को घर में अग्नि तत्व का सही स्थान माना जाता है और यहीं पर अपनी रसोई रखनी चाहिए।
मान्यता के अनुसार, इस दिशा में होली की राख रखने से व्यापार और व्यावसायिक जीवन में लाभ होता है और व्यक्ति उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शाला परिवार में धूम धाम से होली का पर्व मनाया गया

0

आज सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शाला परिवार में धूम धाम से होली का पर्व मनाया गया | इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य संजय बैस के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ और कार्यक्रम की अध्क्षयता डॉ भूपेंद्र मिश्रा जी ने किया | सर्व प्रथम माँ सरस्वती के छाया चित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी | बच्चे अपने मस्ती में झूम कर रंग और गुलाल से खूब होली खेले | जनपद सदस्य संजय बैस ने शाला परिवार को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व अनेकता में एकता का संदेश देता है, आज होलिका दहन है और हम सबको इस पर्व पर सकंल्प लेना है कि हमे बुराई एवम अंहकार का दहन करना है, मैं आप सभी को होली पर्व की बधाई देता हूं |

हम आपस में मिल जुलकर होली का पर्व शांति के तरीके से मनाना है | इस कार्यक्रम में डॉ भूपेंद्र मिश्रा विद्यालय के प्रधानाचार्य एवम आचार्य दीदी जी उपस्तिथ रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

संविधान के अनुच्छेद 21 व 25 का हवाला देकर आम आदमी पार्टी ने सर्व समूदाय के अंतिम संस्कार हेतु भूमि आरक्षित करने की उठाई मांग

0

आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर से की प्रत्येक पंचायत में अंतिम संस्कार के लिए भूमि आबंटन की मांग

प्रत्येक नागरिक को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का संवैधानिक अधिकार है, प्रत्येक समूदाय को पृथक पृथक भूखंडों का किया जाए आबंटन -तरुणा

संविधान पालन की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों का कर्तव्य : आम आदमी पार्टी

छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । आम आदमी पार्टी, बस्तर इकाई द्वारा संविधान के अनुच्छेद 21 एवं 25 अनुसार प्राण व दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण के साथ मृत्यु पश्चात मृत देह का सम्मान सहित अंतिम संस्कार का अधिकार के तहत ज़िले में निवासरत प्रत्येक समुदाय के लोगों के लिए प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में निर्बाध रूप से लोग अपने परिजनों व समाज के लोगों का अंतिम संस्कार कर सकें इसके लिए भूखंड आबंटन की मांग कलेक्टर से की है।

कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया गया हैकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 जिसमें प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण सहित अनुच्छेद 25 में अलग अलग धर्म समुदाय अनुसार प्रत्येक भारतीय नागरिक को सम्मान के साथ दैहिक स्वतंत्रता व उसके संरक्षण का अधिकार प्राप्त है।

ज्ञापन में परमानंद कटारा बनाम भारत संघ और अन्य के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के अधिकार को मान्यता दी गई थी इस बात का भी जिक्र किया गया है।

आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने मीडिया को जानकारी दी हैकि बस्तर ज़िले में धर्म का आड़ लेकर मृत्यु पश्चात मृत देह के सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार पर विभिन्न स्थानों पर वर्षो से विवाद होते आये हैं, जोकि सीधे तौर पर संविधान द्वारा प्राप्त अधिकारों का हनन है।

उन्होंने बताया कि बस्तर ज़िले में मसीही, इस्लाम व अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों परिवार नगरीय क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों में भी निवास करते हैं। नगरीय क्षेत्रों की बात छोड़कर देखा जाए तब ग्रामीण अंचलों में इन अल्पसंख्यक समुदायों के परिजनों के मृत्यु पश्चात सम्मान से अंतिम संस्कार करने के लिए सभी पंचायतों / प्रशासन द्वारा भूमि आबंटन नही किया गया है।

गौरतलब हो कि किसी व्यक्ति के मृत्यु पश्चात मृत देह को अधिक समय तक संरक्षित नही रखा जा सकता और ऐसी परिस्थितियों में संबन्धित परिवार के साथ अन्य समुदाय या पंचायत क्षेत्र में निवासरत अन्य लोगों के विरोध के कारण दुविधा की स्तिथि उत्पन्न होती है।

कलेक्टर का इस विषय पर ध्यानाकर्षण करते हुए आम आदमी पार्टी ने जगदलपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत जाटम के आश्रित गांव डोंगाम में पूर्व में सरकारी कार्यवाही उपरांत भी आज पर्यंत तक भूखंड का आबंटन मसीही समाज़ को नही होने की बात पर प्रकाश डालते कहा कि जब प्रशासन द्वारा ही संविधान में प्रदत्त अधिकारों का लाभ प्रत्येक नागरिक को समानता से नही दिलवाया जा रहा है तब यह संविधान का अपमान करना है।

उन्होंने कलेक्टर के नाम दिए ज्ञापन में ग्राम पंचायत जाटम के आश्रित गांव डोंगाम सहित बस्तर ज़िले के समस्त ग्राम पंचायतों में ऐसी स्तिथी का प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल करते हुए सर्वे कराकर प्रत्येक पंचायत में सर्व धर्म के लिए पृथक पृथक भूखंडों का आबंटन कर सभी मृत देह को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का अधिकार दिलाने आदेशित करने का आग्रह किया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष तरुणा साबे के साथ महिला जिलाध्यक्ष आरती पटनायक, महिला जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष फूलमती कुड़ियाम, मोहसिन खान,जगरनाथ ,अमन बघेल,कमला साहू, ग्राम पंचायत जाटम से आम आदमी पार्टी युवा विंग के सदस्य जोशेफ कश्यप,विजय नाग व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।

संभागायुक्त धावड़े 24 मार्च को करेंगे राजस्व संबंधी विषयों पर परिचर्चा

0

जगदलपुर, 16 मार्च 2022 – राजस्व संबंधी विषयों के क्रियान्वयन और राजस्व न्यायालय में दर्ज प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के लिए बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े की अध्यक्षता में 24 मार्च को बस्तर संभाग के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और प्रभारी-नोडल अधिकारी एफआरए वन विभाग से परिचर्चा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। परिचर्चा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के कलेक्टोरेट के प्रेरणा हाल में आयोजित किया गया है। इस परिचर्चा और प्रशिक्षण कार्यक्रम में वनाधिकार मान्यता अधिनियम 2006 का क्रियान्वयन, सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र निराकृत-लंबित प्रकरणों पर चर्चा, गांव में स्थापित देवगुड़ियों के संधारण-संवर्धन तथा राजस्व अभिलेखों में दर्ज प्रकरण, राजस्व प्रकरणों की नामांतरण, बटवारा, सीमांकन व न्यायालयीन प्रकरणों पर संभागायुक्त द्वारा चर्चा की जाएगी।

नगरवासियों द्वारा किये गए चक्का जाम का जायजा लेने, एस.डी.एम पहुंचे घटनास्थल सुनी पीड़ितों की गुहार

0

नगरवासियों की इस समस्या का जल्द होगा निराकरण : एस.डी.एम

किरंदुल – किरंदुल में नगर वासियों द्वारा धूल से परेशान होकर अचानक किए गए आंदोलन की सूचना पाकर एसडीएम अरुण कुमार सोम आज दोपहर 2:00 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। घटना स्थलपर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल राजीव मोल, महिला फेडरेशन के अध्यक्ष कांता, भावना एवं पार्षद कीर्ति राणा उपस्थिति रह कर नगरवासियों की समस्या व घटनाक्रम का विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

एसडीएम साहब तत्काल एनएमडीसी परियोजना के अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाकर इस समस्या के संबंध में जानकारी ली। तत्पश्चात उन्होंने प्रबंधन को जल्द से जल्द इस समस्या से नगर वासियों को निजात दिलाने को कहा। जिसके लिए नगर वासियों एवं परियोजना प्रबंधक के बीच एक बैठक जल्द से जल्द करा कर समस्या का समाधान निकालने कि बात कही। विदित हो कि पिछले वर्ष भी फरवरी में इसी जगह पर ऐसा ही एक आंदोलन हुआ था। जिसमें परिजनों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि समस्या का निराकरण किया जाएगा। परंतु कुछ दिनों बाद समस्या जस की तस रही। इस पर एसडीएम अरुण कुमार सोम जी ने कहा की पूर्व की घटना की मुझे जानकारी नहीं है परंतु यह वाकई जन समस्या है। नागरिकों की तकलीफ को देखते हुए हमने जल्द से जल्द परियोजना प्रबंधन को पीड़ितों के साथ एक बैठक बुलाने को कहा है जिसमें इस समस्या का समाधान जरूर निकाला जाएगा। और हमारे नगर वासियों को जल्द ही इस धूल से निजात मिल पाएगी।

होली पूर्व बस्तर पुलिस एक्शन मोड में, अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

0

जगदलपुर – होली पर्व के पूर्व बस्तर पुलिस एक्शन मोड पर है. वहीँ, बेसिक पुलिसिंग अन्तर्गत शहर की शांति व्यवस्था हेतु लगातार ऐतिहातन कार्यवाही किया जा रहा है. इसी क्रम में आगामी 18 मार्च को होली त्यौहार के मद्देनजर निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्ण होली के उद्देश्य से जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारियों को बुनियादी पुलिस हेतु निर्देश दिया गया है.

अवैध शराब पर कार्यवाही:-

चौकी पखनार अन्तर्गत 02 आरोपियों सायतो गावडे पिता आयतु गावडे उम्र 30 निवासी ग्राम किलेपाल व सुनील गुप्ता पिता मदन प्रसाद गुप्ता निवासी कोडेनार के कब्जे से कुल 86 नग पौवा गोवा व्हिस्किी मात्रा 15.5 लीटर जिनकी कीमत 10,400/-रूपये है एवं नगद राशि 2230/-रूपये नगद जप्त किया गया है. इसके अतिरिक्त थाना परपा अन्तर्गत 01 सटोरिए भागेश कुमार जैन पिता शांतिलाल उम्र 37 वर्ष निवासी तेतरकुटी, जगदलपुर पर सट्टा की कार्यवाही किया गया है. जिसके कब्जे से नगद 850/-रूपये 01 मोबाईल, 01 मोटर सायकल और सट्टा पर्ची बरामद कर जप्त किया गया है. इसके अतिरिक्त थाना नगरनार अन्तर्गत 01 शराब तस्कर के कब्जे से 17 नग गोवा व्हिस्की मात्रा 3.5 लीटर बरामद कर आरोपी पिताम्बर नाग पिता पदमनाथ नाग निवासी चोकावाडा पर 34(1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है. इसके अलावा कोतवाली थाना अन्तर्गत आम जगह पर शराब सेवन करते पाये जाने से 08 आरोपियों पर 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है.

ओवर स्पीड, प्रेशर हार्न एवं फटाकेदार साईलेंसर बाईक पर कार्यवाही:-

जगदलपुर शहर अन्तर्गत मोटर सायकल जिनमें प्रेशर हार्न, फटाके वाले साईलेंसर, ओवर स्पीड पर, ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है. जिसमें 109 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के अन्तर्गत 34,000/-रूपये की चालानी कार्यवाही किया गया है.

शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही:-

आकस्मिक दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के दृष्टिकोण से आज ऐसे व्यक्ति जो शराब पीकर वाहन चला रहे है इन पर भी कार्यवाही की गई है जिसके अन्तर्गत जिले के सभी थाना/चैकियों के द्वारा कुल 18 वाहन चालको पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है.

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही:-

इसके अतिरिक्त ऐसे लोग जो होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित कर सकते है ऐसे लोगो को समझाईस दिया गया है एवं ऐसे व्यक्ति जो शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की प्रबल संभावना होने पर 30 अनावेदको के विरूद्ध धारा 151 द.प्र.स. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है.

स्थायी वारंटियो पर कार्यवाही:-

ऐसे अपराधी जो अपराध कारित कर लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी एवं स्थायी वारंटियो पर भी अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है इसके अन्तर्गत थाना कोतवाली में 01 स्थायी वारंटियो की धरपकड कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

MOST POPULAR

HOT NEWS