City Media - Page 1278 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1278

छेरछेरा नाचकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मांगा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से 37 महीनों का 92500 बेरोजगारी भत्ता

0

प्रदेश में बेरोजगारी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, प्रदेश में आर्थिक अराजकता का माहौल, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दे भुपेश सरकार:- रामप्रसाद मौर्य

भानपुरी/- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल भानपुरी ने छेरछेरा नाचकर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार से 37 महीने का प्रति महीना 2500रू. की दर से 92500 रूपये की बेरोजगारी भत्ता मांगा करते हुए भानपुरी मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन व नारेबाज़ी किया। प्रदेश की कॉग्रेश सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश के बेरोजगारों को 2500 रूपये प्रतिमहिना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था जो की सरकार के तीन साल बीतने के बाद भी नहीं मिला है।

भाजयुमो मंडल महामंत्री रामप्रसाद मौर्य ने कहा की प्रदेश में बेरोजगारी में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। आर्थिक स्थिति पूरी तरह से छीन भिन्न हो गई है जिसकी वजह से प्रदेश में अराजक का माहौल हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश का हर तिसरा वक्ति बेरोजगारी का दंश झेल रहा हैं। जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा हैं। बावजूद इसके नौकरीया देने की बजाय सरकार लगातार छटनी करने में लगी हैं। नई भर्ती करने के पुरानी भर्तियों को रद्द किया जा रहा हैं। युवाओं को रोजगार का झांसा देकर सरकार बनाने वाली भुपेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के वजह उनको बेरोजगार करके घर में बैठा दिया है। विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुलसु कश्यप, गौरव कश्यप, खुलेश्वर कश्यप, लच्छिन बघेल, रमेश दिवान, हीरालाल कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, साधु बघेल, सिंधु, लेबो, घनश्याम पाण्डे, लोकेश कश्यप, नरपति कुंजाम व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रीति नीति व सांसद दीपक बैज के कार्य शैली से प्रभावित होकर 200 से अधिक ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश..

0

बस्तर सांसद दीपक बैज ने विकासखंड दरभा में ग्राम पंचायत कटेनार के टेमरूभाटा में नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया तत्पश्चात छत्तीसगढ़ सरकार एवं मा0 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के रीति नीति व बस्तर सांसद दीपक बैज के कार्यशैली से प्रभावित होकर वहां के 200 ग्रामीणों ने कांग्रेस का दामन थामा..

जिनको सांसद दीपक बैज ने विधिवत कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया इस दौरान बस्तर सांसद ने कहा कि निश्चित ही आप लोगों के कांग्रेस में प्रवेश से पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी हम और आप आने वाले दोनों चुनाव में साथ मिलकर पार्टी हित मे काम करेंगे। ज्ञात हो कि इस से पूर्व भी ग्राम पंचायत ढोढरेपाल,ग्राम पंचायत अलावा,ग्राम पंचायत छोटेगुडरा के 100 से अधिक ग्रामीणों ने सांसद दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग,तोकापाल ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग,जनपद सदस्य केलाउर मुन्ना कश्यप,शिवराम मंडावी, घासी,राजू सोढ़ी,सरपंच कटेनार कमलू,ज्ञानेंद्र चौहान,सोनरू एवँ प्रवेश करने वाले ग्रामीण मंगलू कश्यप,सुक्को कश्यप,बोंजा कश्यप,सोमडू कोर्राम, हिरमा कश्यप,सुखराम कश्यप,संतु कश्यप, लकमा कोर्राम,मद्दा कश्यप,सूक्को कश्यप,मीतू कश्यप,आयतु कोर्राम,तुलु कश्यप,बुधराम कोर्राम,हिड़मा कोर्राम,भीमा कोर्राम,कोसा मंडावी एवम अन्य कई ग्रामीणजनो ने कांग्रेस में विधिवत प्रवेश लिया..

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौप कर धान खरीदी का तिथि बढाने की मांग किया जायेगा

0

धान खरीदी का समय सीमा बढ़ाने की मांग
बेमौसम बारिश से बंद रहा धान खरीदी
कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे किसान मोर्चा के पदाधिकारी

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का वर्चुअल बैठक आज रखी गई थी जिसमें प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जिला के अध्यक्ष महामंत्री शामिल हुए बैठक मे निर्णय लिया गया कि मंगलवार को प्रदेशभर मे कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौप कर धान खरीदी का तिथि बढाने की मांग किया जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के प्रति सजग नहीं है प्रदेश भर में हुए बेमौसम बारिश ओलावृष्टि से लाखों मेट्रिक टन धान उचित रखरखाव के अभाव में सड़ गया सोसाइटी से धान का सही समय पर उठाव नहीं होना राज्य सरकार की लापरवाही है । बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य संदीप शर्मा ने कहा विगत वर्ष भी हजारों किसान धान बेचने से वंचित रहे इस वर्ष भी राज्य सरकार के किसान विरोधी नीति के कारण वंचित ना रहे इसके लिए किसान मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान होने के बाद भी राज्य सरकार धान को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया लाखों मेट्रिक टन धान खुले मे रखा रहा और सड गया यह अन्नदाता का घोर अपमान है बेमौसम बारिश के चलते प्रदेश भर में धान खरीदी बंद रहा धान खरीदी का मियाद 30 जनवरी को पूरा हो जाएगा जिससे सभी पंजीकृत किसानों का धान बेच पाना असंभव सा है भाजपा किसान मोर्चा द्वारा धान खरीदी का तिथि बढ़ाने एवं अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का शीघ्र मुआवजा देने प्रदेशभर में सभी कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा आज के बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री पवन साहू जिला जिलाध्यक्ष तोमन साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित साहू चेमन देशमुख पुष्पेंद्र चंद्राकर जिला महामंत्री द्वाय मनोहर सिन्हा हेमंत साहू उपस्थित थे बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पांडेय ने किया आभार प्रदर्शन युधिष्ठिर चंद्राकर ने किया। उपरोक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल साहू साहू ने दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

छत्तीसगढ़ के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर प्रशासनिक आतंक व एफ आई आर की कार्यवाही छत्तीसगढ़ के लगभग तीन करोड़ जनता का अपमान–अनवर खान

0

🟥 भाजपा के नेता राजनाथ सिंह के बेटे के खिलाफ प्रचार करने की कीमत चुकानी पड़ी.

🟥 छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर एफआरआई की कार्यवाही लोकतंत्र की हत्या.

🟥 यूपी चुनाव में कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा की योगी सरकार प्रशासनिक आतंक का सहारा लेकर भय का वातावरण निर्मित कर रही.

🟥 भूपेश बघेल वो नाम वह आंधी है जो रोकने से रुकने वाली नहीं उसे रोकने की कोशिश करने वाला खुद बह जाएगा.

देश के पांच अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव के दौरान भीड़ जुटाने पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अख्तियार किया है. दोपहर में रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोरोना गाईडलाइन का उल्लंघन होने की सूचना पर एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही का जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान ने विरोध किया और इस दमनकारी नीति की कड़े शब्दों में निंदा की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि यह हिटलरशाही सरकार अब एफआरआई जैसे कदम उठाकर भय का वातावरण बना रही है कांग्रेस त्याग, तपस्या और बलिदान की पार्टी है इनके डराने से डरने वाली नही जब अंग्रजी हुकूमत घुटने टेकने पर मजबूर हो गई तो इनकी बिसाद ही क्या, अति का अंत होना शुरू हो चुका है भाजपा की योगी सरकार पूरी तरह घबराई और डरी हुई है जो बौखलाहट में कुछ भी कर रही है खान ने बताया कि दरअसल भाजपा नेता मान. राजनाथ सिंह के बेटे के खिलाफ प्रचार करने की कीमत चुकानी पड़ी, लोगों का कांग्रेस के प्रति उत्साह ने इनकी बुनियाद हिला दी है भाजपा की कुशासन सरकार ने प्रदेश की जनता को कई जख्म दिए जिसे वहां की आवाम ने उस ज़ख्म को कुरेद-कुरेद के नासूर बनाकर रखा जो वक्त आने पर इसका हिसाब चुका सके, भाजपा की योगी सरकार उस ज़ख्म को भरने की कोशिश में लगी है देश के रोल मॉडल छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में योजनाबद्ध तरीके से प्रचार-प्रसार की जो रूपरेखा तैयार की है और उत्तर प्रदेश की जनता का जनसमर्थन जिस प्रकार मिल रहा है और उसका असर सड़कों पर दिखने लगा है जिससे घबराकर भाजपा की योगी सरकार नामचीन चेहरों को चिन्हित कर प्रशासनिक आतंक की कार्यवाही कर लोकतंत्र की आवाज को कुचलना चाहती है भूपेश बघेल वो नाम वह चेहरा है जिसे योगी सरकार का कुशासन आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएगा।

सभी की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने दी लोकपर्व छेरछेरा की बधाई

0

💢सभी की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने दी लोकपर्व छेरछेरा की बधाई |

♦️उन्होंने कहा यह पर्व हमारी सामाजिक समरसता एवं समृद्ध दानसिलता की गौरवशाली परंपरा का संवाहक है इससे भावी पीढ़ी का परिचय करवाना हम सबका दायित्व है |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

चपका स्कूल के विद्यार्थियों ने सीखा रिटेल मार्केटिंग मे काम करने का तरीका

0

बस्तर ..नेशनल स्किल कारपोरेशन दिल्ली एवं राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन के अंतर्गत बस्तर ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चपका जिला बस्तर मे व्यवसायिक शिक्षा का संचालन किया जा रहा है,इस स्कूल मे कक्षा नवमी से कक्षा बारहवीं तक के छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षक विजय अहलुवालिया ने बताया कि राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन और नेशनल स्किल कारपोरेशन नई दिल्ली के सयुंक्त कर्यक्रम के द्वारा छात्र छात्राओं को पढ़ाई के बाद रोजगार प्राप्ति की दिशा मे यह चलाया जा रहा है।

कक्षा नवमी से बारहवी तक के छात्र छात्राओं को विशाल मेगा मार्ट एवं रिलायंस ट्रेंड्स का भ्रमण कराया गया, जिसके अंतर्गत छात्र छात्राओ को रिटेल व्यवसाय से अवगत कराते हुए उन्हें स्वाइप मशीन,पास मशीन,स्टोर मैनेजमेंट, कस्टमर सर्विस से अवगत कराया गया। ओर इनकी कर्यप्रणाली से छात्र छात्राओं ने अपने ज्ञान के स्तर को बढ़ाया। औद्योगिक भ्रमण के दौरान रिलायंस ट्रेंडस मे संगीता साहू ,सुनीता साहू मैडम ने एवं सुरेश सर ने बच्चों को रिटेल से सम्बन्धित बहुत जानकारियां दी तथा विशाल मेगा मार्ट मे रोशन सर एवं लक्ष्मी मैडम ने बच्चों के लिए अपने कार्य से विशेष समय निकालकर रिटेल व्यवसाय के जानकारी दी । विशाल मेगा मार्ट के स्टोर मैनेजर पवन सर एवं रिलायंस ट्रेंडस के मैनेजर गौरेश झा जी ने इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने मे साथ दिया। औद्योगिक भ्रमण के दौरान इन दोनों संस्था मे वहां के कर्मचारियों ने रिटेल सब्जेक्ट को लेके बच्चों को बताया कि कैसे बच्चे आगे चलकर इस क्षेत्र मे अपना कैरियर बना सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

छात्र छात्राओं के साथ साथ व्यवसायिक प्रशिक्षक विजय अहलुवालिया समेत प्रेमनाथ कश्यप (अंग्रेजी व्याख्याता) इत्यादि शिक्षक मौजदू थे। यह आयोजन प्राचार्य एल सी पांडेय सर के दिशा निर्देश मे सम्पन्न हुआ।

रिटेल सब्जेक्ट के अंतर्गत नवमी से लेकर बारहवीं तक कुल 82 छात्र छात्रा सम्मिलित थे जिसमे 42 छात्रा एवं 40 छात्रो ने इस औद्योगिक भ्रमण का लाभ उठाया।

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने पुजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

0

♦️बस्तर विधायक जी ने मरार समाज के सदस्यों को बधाई देते हुए उनकी मांगों के अनुरूप भवन बनाने हेतु छ:लाख पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है |

♦️बस्तर विधायक जी ने कहा कि मां दुर्गा ने पृथ्वी पर अकाल और गंभीर खाद्य संकट से निजात दिलाने के लिए शाकम्भरी का अवतार लिया था इसलिए इन्हें सब्जियों और फलों की देवी के रूप में भी पूजा जाता है. इस दिन असहायों को अन्न, शाक (कच्ची सब्जी) फल व जल का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं |

♦️जिसमें मौजूद रहे युथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण बघेल,राजेश कुमार,नकुल पटेल,रुखनाथ, अबिकान्त, बलराम, कृष्ण पटेल,देवेंद्र, उमेश, खिरेंद्र, पुरुषोत्तम,गांव की माता बहने व ग्रामवासी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

चालसोबराज पुलिसिया रिमांड पर,फरार सह आरोपी हिरासत में, तीन करोड़ रुपए की खयानत का मामला

0

जगदलपुर। विगत तीन दिनों पूर्व शहर के रमैया वार्ड के युवक जिसने फ्रॉड किया था जिसको पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है उसको पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में फरार सहआरोपी भी हिरासत में है जिससे पूछताछ की जा रही है। ज्ञात हो कि 3 दिन पूर्व हिकमीपारा निवासी युवक निकला चालसोबराज नामक शीषर्क से समाचार प्रकाशित किया गया था जिसमें इसी युवक सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार हुए थे।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार हिकमीपारा निवासी युवक योगेश यादव से पुलिस ने ₹800000 नगदी तथा तीन लग्जरी गाड़ी बरामद किया था और मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण इस मामले में कोतवाली पुलिस फूंक-फक कर अपना कदम रख रही है। पुलिस के अनुसार योगेश यादव के कथा अनुसार मंजूर खान नाम का युवक पूरे घटनाक्रम के लिए मुख्य जिम्मेदार हैं क्योंकि उसके पास ही बड़ी रकम योगेश यादव ने सुरक्षित रखवाई है। निजी कंपनी का कैश एटीएम में डालने के दौरान तकनीकी तरीके से मदद करने का आरोप भी मंजूर के सहयोगी के ऊपर योगेश यादव ने लगाया था जिसके कारण एटीएम में राशि नहीं डाल कर तीन करोड़ रुपए से अधिक की हेरा-फेरी कर ली है। एसबीआई द्वारा जब यह ऑडिट किया अमानत में खनायत पाया गया है। इस घटना के बाद से मंजूर खान लापता था किंतु कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने उसे जगदलपुर से ही हिरासत में लिया है |

शराब और कबाब खाने वाले से क्या होगी पूछताछ

विगत दिनों योगेश यादव ने शाही पार्टी दी जोकि रायपुर रोड़ स्थित एक होटल में लगभग दस हजार रुपये के मान से सौ व्यक्ति पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च कर डाले जिसमें शराब-कवाब के इंतजाम भी किए गए थे जिसमें कुछ पत्रकारों सहित बैंक के कर्मचारी भी इस पार्टी में शामिल हुए थे और जमकर शराब और कबाब का लुत्फ उठाया था तो क्या उनसे भी पूछताछ पुलिस करेगी इस को भी लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

आदिवासी संस्कृति में माता गुड़ी का विशिष्ट महत्व, हमारी सरकार माता गुड़ियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कृत संकल्पित – रेखचंद जैन

0

ग्राम पंचायत नानगुर में 18.50 लाख रुपए की लागत से मां हिंगलाजीन माता गुड़ी के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया

ग्राम पंचायत नेतानार में मां दंतेश्वरी देवी के गुड़ी का होगा वृहद स्तर पर निर्माण

नेतानार मंडई में शामिल हो विधि विधान से पूजा अर्चना कर मांगी छत्तीसगढ़ बस्तर के कुशल मंगल की कामना

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने नानगूर एवं नेतानार के कार्यक्रम में शामिल हुए ग्राम पंचायत नानगूर में 18.50 लाख रुपए की लागत से माता हिंगलाज के गुड़ी के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया ग्राम पंचायत नेतानार में पारंपरिक मंडई में शामिल हो मां दंतेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के कुशल मंगल की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बस्तर मां दंतेश्वरी की भूमि है यहां के विशिष्ट आदिम जनजाति संस्कृति को पूरे विश्व में माना जाता है और हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी इस विशिष्ट संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं माता गुड़ी का आदिवासी संस्कृति में विशेष महत्व है इसलिए हमारी सरकार माता गुड़ियों के निर्माण एवं एवं संरक्षण के लिए विशेष प्रयास कर रही है ऐतिहासिक महत्व के ग्राम पंचायत नेतानार में माता गुड़ी के निर्माण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा जनपद पंचायत सदस्य एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू राम बघेल, सरपंच नानगूर शांति बघेल, सरपंच नेतानार सुकरा नाग, सरपंच गुमलवाडा महांगू , पूर्व सरपंच सरपंच रामा नाग,रायधर, जयदेव धूर,शंकर नाग, राधामोहन दास, सुनील दास, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, विनोद सेठिया,लोकेश सेठिया, कार्तिक नाग, हीरालाल ध्रुव,शरद नागेश,हरिहर सेठिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

Breaking Corona – जाने ! आज दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं | प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को चेतावनी दी जा रही है |

आज दल्लीराजहरा से 15 नए कोरोना संक्रमित पाए गए इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से 05 लोगों की पुष्टि हुई है

दल्लीराजहरा के वार्ड के अनुसार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है –

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS