City Media - Page 1286 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1286

जिला कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के अध्यक्ष आदर्श नायक जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फैजान खान को नियुक्त किये जाने पर संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन ने शुभकामनाएं दी

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता जी की भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा जी के द्वारा शहर जिला कांग्रेस कमेटी आई टी सेल के अध्यक्ष आदर्श नायक जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फैजान खान को नियुक्त किये जाने पर संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी इस अवसर पर मोहम्मद फैजल नवी, माज़, लीला राहुल जैन उपस्थित रहे।

जैतगिरी में आंगनबाड़ी भर्ती के मामले पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस, बकावंड परियोजना अधिकारी की होगी विभागीय जांच

0

जगदलपुर। मंगलवार को समय सीमा की बैठक में जिले के कलेक्टर रजत बंसल आज एक्शन मूड में दिखे, आंगनबाड़ी में भर्ती के मामले को लेकर बकावंड महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी उत्तर कुमार राठिया के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए वही जिला कार्यक्रम अधिकारी बिस्वाल को भी स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। बकावंड विकासखण्ड के जैतगिरी ग्राम के ग्रामीणों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका की नियुक्ति के संबंध में की गई शिकायत के बाद अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा की जांच के उपरांत दिए गए प्रतिवेदन पर कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण परियोजना अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित करने और विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

डंकिनी सभा – कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई

0

दंतेवाड़ा, 11 जनवरी 2022। जिला संयुक्त कार्यालय डंकिनी सभा कक्ष में मंगलवार को कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभागवार निराकृत प्रकरणों की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों को जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। संपर्क से प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई। पूनामाड़ाकाल सेल के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के सबंध में जानकारी ली। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सभी को कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोविड के लक्षण पाए जाने पर अनिवार्य रूप से टेस्टिंग करवाये। उन्होंने मास्क का उपयोग न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कन्टेन्टमेंट जोन बनाकर कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें। सोनी ने कहा कि तीसरी लहर और कोरोना के नए वैरिंएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण की रोकथाम के लिए जिनका कोरोना टीका की दूसरी डोज लगे हुए 39 सप्ताह पूरे हो गए है वे बूस्टर डोज अवश्य लगवायें।

समयसीमा की बैठक पश्चात गणतंत्र दिवस की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोविड के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सादे-सरल रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा, एस डी एम अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सहित सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

कलेक्टर ने की जिले के बॉक्सिंग विजेता खिलाडि़यों से मुलाकात

0

दंतेवाड़ा,11 जनवरी 2022। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को कलेक्टोरेट कक्ष में पुणे महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अपना दबदबा दिखाते हुए 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 8 बा्रंज मेडल कुल 22 मेडल जीतकर दन्तेवाड़ा पहुंचे जिले के खिलाडियों से मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर सोनी ने खिलाडि़यों की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार मेहनत करें और मेडल जीतकर राज्य एवं जिले का नाम रौशन करें। कलेक्टर ने खिलाडि़यों से उनके अनुभवों के बारे में भी पूछा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दन्तेवाड़ा जिले से कुल 22 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय किक बौक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया जिसमें दन्तेवाड़ा जिले के कन्या शिक्षा परिसर पातररास, जावंगा, कारली, दन्तेवाड़ा हाई स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति-प्रत्र प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दन्तेवाड़ा के संदीप साहू ने 65 किलोग्राम, सोनू साहू ने 45 किलोग्राम, साहिल 60 किलोग्राम में गोल्ड मेडल, हेमन्त विश्वकर्मा 54 किलोग्राम, रोली मिडि़यामी एवं विसाखा नाग ने 40 किलोग्राम, सरस्वती राणा 51 किलोग्राम, मनकू 50 किलोग्राम, विवेक 30 किलोग्राम, तेजस्वनी 42 किलोग्राम, चेतना यादव 36 किलोग्राम, मालती लेखामी 55 किलोग्राम, मनिषा मण्डावी 45 किलोग्राम, अमिषा पोडि़ायाम 35 किलोग्राम ने सिल्वर मेडल, आचंल कोटे 41 किलोग्राम, शारदा साह 56 किलोग्राम, सौरभ साहा 65 किलोग्राम, कंचन नाग 48 किलोग्राम, प्रियंका सरदार 50 किलोग्राम, याश्मीन खान 46 किलोग्राम, पूजा कोवासी 41 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया। इस अवसर पर एसडीएम अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर मौजूद रहें।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

दन्तेवाड़ा जिले में हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

छोटेगुडरा गांव में 4 लोगो ने हिड़मा मण्डावी की कर दी थी हत्या। जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज जगदलपुर में मौत हो गई था। जिसके बाद कुआकोण्डा पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुए मर्ग कायम कर आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए जादू टोना करने के कारण हत्या की बात स्वीकार की

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने सुलझाए अंधे कत्ल की गुत्थी। 5 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले के कुआंकोंडा थाना क्षेत्र के छोटे गुड़रा में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला अज्ञात लोगों ने कर दिया था जिसके बाद उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु इलाज के दौरान हो गई डिमरापाल में पुलिस सहायता केंद्र में मर्ग कायम कर कुआकोण्डा पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद दंतेवाड़ा कुआकोंडा पुलिस ने हत्या के आरोपियों की पतासाजी करने छोटे गुड़रा में गई जहां चार आरोपियों को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया और जिन्होंने मृतक हिड़मा मंडावी की हत्या करने की बात स्वीकार की और बताया कि जादू टोना करने के कारण उक्त व्यक्ति को मार दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल, चार आरोपियों गगन, अजय, कोसा हूंगा को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

ढाबे में भोजन की आड़ में परोसी जा रही शराब, आबकारी एवं पुलिस प्रशासन मौन

0

रिपोर्ट – दीपक डाहाके
नारायणपुर – छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार हाइवे रोड में शराब दुकान व गैरकानूनी तरीके से ढाबे या अन्य स्थान पर शराब बेचना एवं परोसना सख्त मना है, परन्तु जिला मुख्यालय नारायणपुर के बखरूपारा स्थित ढाबे में खुलेआम शराब की बिक्री आजकल जोरो पर है। यह ढाबा मदिरा प्रेमियों की शरण स्थली बना हुआ है, जहॉ संचालक द्वारा केबिन में बिठाकर इन्हे शराब परोसी जाती है। यहॉ अधिकतर शाम रात होते ही महफिल सजने लगती है, आलम यह है कि प्रशासन पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा घोषित शुष्क दिवस में भी मदिराप्रेमी इस तथाकथित आश्रय में कुछ अतिरिक्त भुगतान कर शराब का सेवन करते पाए जातें हैं। यह गोरखधंधा नारायणपुर जिला प्रशासन, आबकारी विभाग, व पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे देशी-विदेशी शराब का विक्रय केन्द्र बने ढाबे मे संचालित हो रहा है। वैसे जिला मुख्यालय के बखरूपारा में ही देशी- विदेशी मदिरा दुकान उपलब्ध है जहॉ से मदिरा प्रेमियों को मीग अनुरूप आपूर्ति होती है परन्तु विचार योग्य पहलू यह भी है कि इस तथाकथित विक्रय केन्द्र को इतनी अधिक मात्रा में शराब की आपूर्ती कहॉ से होती है, जिससे पर्याप्त मात्रा में संधारण हो जिससे सहज रूप से विक्रय कार्य किया जा सके। धड़ल्ले से खुलेआम किए जा रहे इस गोरखधंधे के पीछे कहीं ना कहीं विशेश संरक्षण प्राप्त होने की आशंका को भी दर किनार नही किया जा सकता है। परिस्थित अनुरूप यह कहना अतिशयोक्ति नही हरेगी कि जहॉ कोरोना काल में आमजान की जीवन यापन के लिए संघर्ष करना पड़ा है, वही कुछ संरक्षण प्राप्त कालाबाजारी अपनी जेब भरने के लिए शासकीय नीति विरुद्ध काम करने में भी संकोच नहीं कर रहे हैं।

ज्ञात हो यह ढाबा जिला मुख्यालय के नारायणपुर – कोण्डागांव मुख्यमार्ग में अवस्थित है, जहॉ शराब सेवन कर कई शराबी सड़क दुर्घटना को भी आमंत्रित कर सकते हैं। इस प्रकार से पाजी ढाबा में पहले भी झापे मारी कर ढाबा में शराब पिलाते पकड़ा गया था, उपरोक्त संदर्भ में जिला प्रशासन पुलिस विभाग आबकारी विभाग का ध्यानाकर्षण अति आवस्यक है, जिससे ऐसे कालाबाजारियों पर नकेल कसी जा सके।

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रही वृद्धि को लेकर डौंडी ब्लाक को जिला कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया, जाने क्या क्या रहेगा बंद

0

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रही वृद्धि को लेकर डौंडी ब्लाक को जिला कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया

श्री राम हिन्दू संगठन दल्ली राजहरा द्वारा मनाया गया 8 वाँ स्थापना दिवस

0

आज संगठन के द्वारा नगर में स्थित राम मंदिर में आरती और आतिशबाजी कर स्थापना दिवस मनाया

श्री राम हिन्दू संगठन के नगर सयोंजक सूरज गुप्ता जी ने बताया कि हिन्दू संस्कृति को मजबूत करने और देश में फैली हुई ये कोरोना महामारी से जल्द निवारण हेतु नगर के श्री राम मंदिर में रामलला की आरती कर उनसे प्राथना की।और संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर लोगो से हिन्दुओ को अपने धर्म के लिए लड़ने व जागरूक होने का आग्रह किया।आरती में संगठन के नगर सहसंयोजक बिट्टू कनौजिया,नगर अध्यक्ष संतोष यादव,नगर सचिव दीपक कुमार,शीबू ठाकुर,चाणक्य सेन,कौशल दिवाकर,पीयूष जैन,हुमन निषाद,विनोद,अजय मौर्य,आकाश आदि लोग मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

10 जनवरी 2014 को सनातन संस्कृति कि रक्षा के उद्देश्य से श्री राम हिन्दू संगठन कि स्थापना कि गई जिसकी शाखाएँ आज पुरे छत्तीसगढ़ में फैल रही है और हिन्दुत्व का अलख जगा रही है दिल से आप सभी को आभार धन्यवाद आगे भी आप सभी का समर्थन एवं सहयोग संगठन को सदैव मिलता रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता राधिका हिडको का नगर आगमन पर सर्व आदिवासी समाज दल्ली राजहरा द्वारा स्वागत एवम् सम्मान किया गया

0

आज दिनांक 11 जनवरी 2022 में सर्व आदिवासी समाज दल्ली राजहरा के तत्वावधान में गोंडवाना भवन में राधिका हिडको जी का स्वागत व सम्मान किया गया |

विशाखापत्तनम में आयोजित 5वी इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता में 9 देश के खेल में डोंडी ब्लॉक के ग्राम पुसावड की रहने वाली बालिका राधिका हिडको जिन्होंने भारत देश के लिए 2nd स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल दिलायी है इस कामयाबी पर देश व राज्य एवं आदिवासी समाज का उन पर गर्व है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

स्वागत समारोह में विशेष रूप से दिलीप सोरी जी तहसील अध्यक्ष गोंडवाना समाज, घना राम अरकारा उपाध्यक्ष, देवेंद्र उइके सांस्कृतिक प्रभारी , दिलीप ठाकुर, संतोष घराना अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज तहसील इकाई दल्ली राजहरा, गीता मरकाम महिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, नीरज ठाकुर जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग जिला-बालोद, विक्रम ध्रुव जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति भारतीय जनता पार्टी, रति राम कोसमा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, तिलक मानकर,इंद्रा कुमार करात, राधेश्याम करपाल जी, एस एस ठाकुर जी, सोनम भुआर्य, संगीता नेताम, अनुसूइया खरे, पुष्पा आलेंद्र, संदीप मंडावी, भूषण मंडावी, आरती सोरी, पूजा ठाकुर, मनीष धनेंद्र, हिमांशु करात एवं भूतपूर्व सैनिक संघ दल्ली राजहरा शामिल थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

विशाखापत्तनम में आयोजित 5वी इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता राधिका हिडको का पूर्व सैनिक सेवा संघ द्वारा स्वागत एवम् सम्मान किया गया

0

पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद ने डौंडी ब्लाक के वनांचल ग्राम पुसावड़ की रहने वाली कराते की एक नेशनल प्लेयर राधिका हिड़को एवम् उनके कोच का स्वागत सम्मान के लिए दल्ली राजहरा के गोंडवाना भवन में उनके आगमन पर भारत माता की जय,छत्तीसगढ़ महतारी की जय जयकार के नारों के साथ राजकुमार साहू अध्यक्ष,विमल कुमार दास उपाध्यक्ष,विमल प्रसाद सिंह,आर एन पाठक,जगमोहन साहू संरक्षक,प्रेम सिंह ब्लॉक अध्यक्ष डोंडी के साथ सभी सैनिक साथियों द्वारा स्वागत एवम् सम्मान किया गया।

दो बार नेशनल खेल चुकी राधिका ने कराते में ही अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अब इंटरनेशनल स्तर पर विशाखापट्टनम में आयोजित प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए 23 वर्ष आयु वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। बालोद जिले के पूर्व सैनिकों ने गौरवान्वित एवम् हर्ष के साथ प्रदेश की बेटी को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया चूंकि यह सैनिक परिवार की बेटी है इसमें पूर्व सैनिक साधक,विजय साहू,अजय कुमार,लिकेश्वर निषाद, सी एच राव,पीतांबर,पोखलाल उपस्थित रहे ।सैनिक संघ का मुख्य उद्देश्य वनांचल के युवाओं को सेना/अर्ध सेना में भर्ती हेतु निशुल्क प्रशिक्षण देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना है चूंकि प्रदेश एवम् देश का नाम ऊंचा कर राधिका की उपलब्धि से लोगों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ तो वही राधिका का भी सपना साकार हुआ जो वह नेशनल से इंटरनेशनल पर जाना चाहती थी। वह आगे और मेहनत करेगी ताकि इंटरनेशनल में वह पहला स्थान हासिल कर ले।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बता दें कि राधिका कई खेलों में निपुण है। उनका प्रमुख खेल कबड्डी है। एथलिटिक्स में भी वह आगे रहती है। तो साथ ही कराते में भी वह चैंपियन है। अपने साथ व अन्य बच्चों को भी इसके लिए ट्रेनिंग देती हैं। स्कूलों में भी वह बच्चों को सेल्फ डिफेंस सिखाती हैं। मरकाटोला के मैदान में भी रोज सुबह आसपास के बच्चों को जो खेलने में बेहतर है, उन्हें ट्रेनिंग देकर उन्हें और अभ्यस्त करती हैं ताकि वे भी एक दिन जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखा सके। राधिका ने बताया कि वनांचल के खिलाड़ियों को शासन प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता। कई प्रतिभाएं होती है लेकिन उनकी प्रतिभा दबी रह जाती है। उन्हें अवसर नहीं मिल पाता। इसके लिए वह संघर्ष कर रही है और लगातार तीन साल से अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी ट्रेनिंग दे रही हैं और खुद भी लगातार अभ्यास करके बेहतर मुकाम हासिल कर रही है। उनका प्रोफेशनल कबड्डी के क्षेत्र में है। इलाके के खिलाड़ियों को कबड्डी, कराते सहित प्रमुख खेलों की प्रशिक्षण भी रोजाना देती हैं। राधिका का कहना है कि मुझे भी शुरुआत में किसी की ओर से विशेष मार्गदर्शन नहीं मिला। मार्गदर्शन के अभाव में कई खिलाड़ी पीछे रह जाते हैं। उन्होंने खुद को ही खुद से निखारने का भी प्रयास किया और आज बेहतर मुकाम पर पहुंच रही है। एक फेडरेशन के द्वारा विशाखापट्टनम में आयोजित पांचवी अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में राधिका द्वारा रजत पदक जीतने से उनके गांव पुसावड में जश्न का माहौल है तो वहीं उनके आगमन पर उनके विशेष स्वागत की तैयारी भी की जा ही रही है। स्वर्णाभारती इंदौर बी स्टेडियम विशाखापट्टनम 5वी इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2022 का आयोजन हुआ। जिसमें 9 देश के सैकड़ो खिलाड़ी शामिल हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS