City Media - Page 1287 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1287

जैन समाज ने क्यो किया बस्तर पुलिस अधीक्षक का सम्मान:-

0

जगदलपुर जैन समाज का प्रतिनिधि मण्डल ओसवाल जैन श्वेताम्बर जैन समाज अध्यक्ष मनोहर लुनिया के नेतृत्व में बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा से मिलकर जिला पुलिस बस्तर के द्वारा 01 दिन पूर्व पकडे गए चांदी के मुकूट एवं अन्य सामग्री के संबंध में बस्तर पुलिस का आभार प्रकट किया गया है एवं जैन समाज के द्वारा बताया गया कि बस्तर पुलिस के द्वारा बरामदशुदा चांदी का मुकूट एवं अन्य सामग्री जिला धमतरी स्थित नगरी के जैन मंदिर का है। जिस संबंध में नगरी जैन मंदिर की ओर से अनिल मालू के द्वारा जानकारी दिया गया था कि कुछ दिन पूर्व नगरी जैन मंदिर से चांदी के मुकूट एवं अन्य आभूषण चोरी हो गया था जिस संबंध में थाना नगरी में चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। कि बस्तर पुलिस के द्वारा थाना नगरनार अन्तर्गत एक दिन पूर्व उडीसा के चोर के पास से 4.350 किलोग्राम का चांदी बरामद किया गया था एवं 01 अरोपी धनपती रंधारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

जगदलपुर जैन समाज के द्वारा आज अध्यक्ष मनोहर लुनिया के नेतृत्व में किशोर पारख, रमेश जैन, सोमेरमल डेलरिया, देवीचंद संचेती, गणेश लुक्कड़ एवं प्रतिनिधि मंडल आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं उप पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार से मिलकर बस्तर पुलिस के द्वारा चोरी के मामले में की गई कार्यवाही से प्रसन्न होकर आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

दल्लीराजहरा आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, 10 स्थानों पर छापे मारे गए

0

दल्लीराजहरा – नगर में अवैध शराब बिक्री तेजी से बिक रही है और कार्यवाही नहीं होने के चलते अवैध शराब बेचने वालों की हौसले बुलंद हो गए है । शराब की अवैध बिक्री की वजह से क्षेत्र का माहौल वातावरण खराब हो गया है।

गली-गली चौक चौराहों में खुलेआम अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके चलते शाम ढलते ही अधिकांश होटलों में शराब बेचने और परोसने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी वृत्त दल्लीराजहरा में 10 स्थानों पर छापे की कार्यवाही की गई जिसमे दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 04 में स्थित बग्गा होटल के कुलदीप बग्गा पर धारा 34(1) क, वार्ड क्र.12 झरनदल्ली के विजय कतलाम पर धारा 34(1) क, वार्ड क्र.19 सुभाष चौक के मानसिंग साहू पर धारा 34(1) क, वार्ड क्र.25 सब्जी मार्केट में स्थित साहू होटल के इन्दल साहू पर धारा 34(1)क, वार्ड क्र.25 सब्जी मार्केट खोडू होटल के राजेन्द्र साहू पर धारा 36(सी), वार्ड क्र.16 कोंडे पॉवर हाऊस के राजू नेताम पर धारा 36(सी) में प्रकरण कायम कर चाचा द ढाबा चोरहापड़ाव, गुरु होटल आशा टाकिज के पास दल्लीराजहरा, मोदी होटल मानपुर चौक पर भी कार्यवाही कर खाली तलाशी पंचनामा बनाकर अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के अंतर्गत

1. कायम प्रकरण – 2. जप्त मदिरा – 29.140 व.ली. देशी प्लेन मदिरा, 04.00 ली. हाथ भट्टी महुआ शराब 3. गिरफ्तार आरोपी – 09 4. जमानती प्रकरण – धारा 34(1) क- 05 प्रकरण, धारा 34(1)ख-01 प्रकरण, धारा 36 (सी)- 02 प्रकरण 5. गैरजमानती प्रकरण – 01 धारा 34(2), 59-क 6. खाली तलाशी पंचनामा – 12 के तहत कार्यवाही की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अभियान में शामिल सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी सर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल.पवार सर तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर वृत्त दल्लीराजहरा / डौंडीलोहारा के प्रभारी अधिकारी एस. आर भाण्डेकर द्वारा होटल, ढाबो में अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवहन पर सतत् कार्यवाही की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

Breaking Corona – दल्लीराजहरा में हुआ कोरोना का विस्फोट

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा |

कल 10/01/2022 को आये कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार जिले में सबसे अधिक दल्लीराजहरा में 16 कोरोना पॉजिटिव मिले, चिखलाकसा में 02 एवं डोंडी में 05 लोग मिले |

वार्ड के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –   

कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा मास्क न पहनने वालों पर दिन रविवार को चालानी कार्यवाही की गई एवं व्यापारी संघ द्वारा लोगों को मुफ्त में मास्क भी बांटा गया |

कल दिनांक 10.01.2022 को कोविड 19 तीसरी लहर ओमिक्रॉन नए वैरिएंट संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को दृष्टिगत रखते कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक महोदय सदानंद कुमार, नव पदस्थ अति पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, डीएसपी नवनीत कौर एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, द्वारा बालोद जिला मुख्यालय ,व दल्ली राजहरा नगर में फ्लैग मार्च कर कोरोनो सेफ्टी प्रोटोकॉल को फॉलो करने के लिए आमजनता से अपील की इस दौरान आमजन को मास्क वितरण कर ,मास्क पहनने हेतु प्रेरित किया गया | फ्लैग मार्च में कोतवाली प्रभारी मनीष शर्मा, साइबर सेल प्रभारी रोहित मालेकर, अजाक प्रभारी गैद सिंग ठाकुर ,यातायात प्रभारी एन.के कश्यप व दल्ली राजहरा प्रभारी टीएस पट्टावी, डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

लाउड स्पीकर के माध्यम से कोविड संक्रमण के मद्दे नजर भीड़ भाड़ वाले जगहों में जाने से बचने ,भौतिक दूरी बनाए रखने, समय समय पर हाथ धोने ,कोरोना संबंधी लक्षण पाए जाने पर ,तत्काल किसी भी नजदीकी अस्पताल में टेस्ट कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बीते रात को हुए बारिश से धान बर्बाद, धान खरीदी केंद्र में रखे धान भीगे

0

बीते रात को हुए बारिश से धान बर्बाद,धान खरीदी केंद्र में रखे धान भीगे,बांदे लैम्प्स के अंतर्गत पी व्ही 84 धान खरीदी केंद्र में धान के स्टैक को नही ढकने से भारी मात्रा में धान भीग गए,केंद्र प्रभारी की लापरवाही साफ तौर पर देखने को मिला है, सम्पूर्ण व्यवस्था कोने के

बाइट-आर डी मानिक-लैम्प्स प्रबंधक बांदे

बाद भी धान समय पर ढंक नही पाए,त्रिपाल होने के बाद अगर धान भीगे तो अंदाजा लगा सकते हैं प्रभारी किस हद तक लापरवाही किया है, दो दिन से मौसम अपनी करवटे बदल रही हैं फिर भी धान को सुरक्षित करने में प्रयास नही किया गया जिसके चलते भारी मात्रा में धान भीग गए,आधी रात को लगभर 2 घंटे तक झमाझम बारिश हुई मौसम विभाग ने भी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का संकेत दिया फिर भी सतर्कता नही दिखाते हुए धान को ढंकना जरूरी नही समझा |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

छत्तीसगढ़ में बजट की तैयारी शुरू, मुख्यमंत्री कर रहे विभाग वार मंत्रियों की समीक्षा बैठक

0

छत्तीसगढ़ का बजट की तैयारी शुरू कर दी गई है मुख्यमंत्री भुपेश बघेल इस संबंध में विभाग वार मंत्रियों की समीक्षा बैठक कर रहे है सोमवार को उन्होंने 5 मंत्रियों के साथ संबंधित विभागों की समीक्षा की है आज भी 4 मंत्रियों के विभागों की समीक्षा की जाएगी । इस बार का बजट बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि एक तरफ प्रदेश 2 वर्षों से कोरोना का प्रकोप झेल रहा है दूसरी तरफ विपक्ष के निशाने पर भी है भुपेश सरकार के 3 वर्ष पूर्ण हो चुके है और विपक्ष सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगातार लगा रहा है विपक्ष का

आरोप है कि प्रदेश में किसी प्रकार के भी इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य भूपेश सरकार ने नहीं किया है जो कार्य 15 वर्षों में रमन सरकार के द्वारा हुए थे उसकी भी देखरेख करने में भूपेश सरकार नाकाम साबित हुई है इसलिए भूपेश बघेल इस बार की समीक्षा बैठक में मंत्रियों और जनता को विश्वास दिलाने की कोशिश करेंगे कि उनकी मांगो और अपेक्षाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ का बजट पेश हो और विपक्ष का मुंह बंद कर सकें।

बहरहाल बजट जब पेश होगा और उसका असर जनता पर कितना पड़ता है विपक्ष के मुंह को सरकार कैसे बंद कर सकती है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बार कोई भी कसर बाकी रखना नहीं चाह रहे हैं और कई मंत्रियों की नाराजगी जो बजट को लेकर है उसे भी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

पीएम की सुरक्षा के साथ धोखा करना अपने आप में देशद्रोह हैं :- भाजयुमो

0

भाजयुमो भानपुरी ने पंजाब मुख्यमंत्री का फूका पुतला, मोदी जी की सुरक्षा में चुक कॉग्रेस का षड्यंत्र :- केदार कश्यप

भानपुरी /- भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में पंजाब की चन्नी सरकार द्वारा कोताही बरतने के विरोध में भानपुरी मुख्य चौराहे में आक्रोश पूर्वक पुतला दहन कर नारेबाज़ी की इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल जी, किसन सेन जी, उमाकांत कश्यप महामंत्री रामप्रसाद मौर्य जी, हरबंधू बघेल जी, मंत्री रमेश दीवान जी, भाजयुमो ओमप्रकाश कश्यप, लोकेश कश्यप मौजूद थे!

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

जनपद सदस्य निलय कश्यप ने ग्राम कोरमेल परोदा मे क्रिकेट प्रतियोगिता का किया समापन

0

नारायणपुर विधानसभा के ग्राम कोरमेल परोदा में सोमवार को जनपद सदस्य निलय कश्यप ने क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए । प्रतियोगिता का पहला ईनाम 11 हजार एवं दूसरा ईनाम 5 हजार था इस दौरान निलय कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलना हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, ऐसे प्रतियोगिता मे हमको भाग लेके अपनी प्रतिभा को दुनिया को दिखाना है साथ ही आने वाली युवा पीढ़ी को भी खेल के प्रति जागरूक करना है।छत्तीसगढ़ सरकार भी खेल के क्षेत्र मे बेहतर कार्य कर युवा खिलाड़ियों को आगे आने हेतु प्रेरित कर रहीं है।निलय कश्यप ने सभी खिलाड़ियों को उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

इस दौरान कार्यक्रम में अनिल बघेल (अध्यक्ष, ब्लॉक युवा कोंग्रेस भानपुरी),गणपत कश्यप (सरपंच कोरमेल), सोनधर दीवान , महादेव कश्यप , दिनबन्दू पोयाम , ,अन्नत मौर्य, समलु मौर्य,सोमनाथ,मानकु(पंच),शोभा मंडावी, भजन कश्यप, भागचंद कश्यप, शन्तोष, शिवराम एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम के मुक्तिधाम में गैस आधारित शवदाह गृह का लोकार्पण प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया

0

जगदलपुर। नगर पालिक निगम के मुक्तिधाम में गैस आधारित शवदाह गृह का लोकार्पण प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया। इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू समेत अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुक्तिधाम में गैस आधारित शव दाह गृह का 58.54 लाख की लागत से निमार्ण किया गया है। वही दंतेश्वरी मंदिर के सामने नये स्काई लिफ्ट का विधिवत पूजा प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा किया गया। स्काई लिफ्ट की लागत 30.50 हजार रुपये है। इस मौके पर लखमा ने कहा कि यह अच्छी बात है कि बस्तर संभाग का पहला विद्युत शवदाह गृह का लोकार्पण मेरे द्वारा किया गया। राज्य में 2 या 3 जगह ही विद्युत शवदाह गृह है। दिवंगत के शव को कुछ मिनटों में भस्म कर दिया जाएगा। इसमें लकड़ी और अन्य सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह समय की मांग है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में भी अनेक शव यात्रा में मैं शामिल हुआ जहां विद्युत शवदाह गृह नहीं है। विशेषकर बारिश के समय जब लकड़ी गीली हो जाती है उस दौरान शव यात्रा में पहुंचे लोगों को अंतिम संस्कार के समय शव को आग लगाने में काफी परेशानी होती है। अब यहां विद्युत शवदाह गृह होने से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी राहत मिलेगी। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए नगर निगम द्वारा अनेक कार्य किए गए हैं। इंद्रावती नदी में शव जलाने के बाद अवशेष के प्रवाहित करने से जल प्रदुषित हो रहा था यह भी इससे नहीं होगा। काफी समय से इसकी मांग रही और आज प्रभारी मंत्री के करकमलों से शहरवासियों को सौगात मिली। पूजा विधान में एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, पार्षद सूर्या पानी, बलराम यादव, सुखराम व पार्षदगण, आयुक्त प्रेम कुमार पटेल व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

ग्राम पंचायत साडरा से सटे छोटा नाला से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक से हो रहा अवैध रेत परिवहन

0

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा। जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर विकासखंड के ग्राम पंचायत साडरा के समीप छोटा नाला से प्रतिदिन अवैध रूप से रेत उत्खनन का कार्य जारी है।

प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक के साथ-साथ टै्रक्टर के द्वारा पोकलेन के माध्यम से रेत की अवैध निकासी की जा रही है। इस बाबत जब ग्राम सरपंच डोमनी देवी से चर्चा की गई उनका कहना था कि इस बाबत आप मेरे पति से चर्चा कर लीजिए जब महिला सरपंच के पति से चर्चा की गई तब उनका कहना है कि ग्राम के कुछ असमाजिक तत्व समुह बनाकर रेत उत्खनन के कार्य को अंजाम दे रहे हैं। मैने कई बार ऐसा कार्य नहीं करने हेतु कहा लेकिन वे हम बेरोजगार हैं ऐसा नहीं करेंगे तो हमारी रोजी-रोटी कैसे चलेगी, ऐसा कहकर उन्होंने मेरी बात मानने से इंकार कर दिया। छोटे नाले से रेत उत्खनन करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे समझाने पर लडऩे-झगडऩे को उतारू हो जाते हैं। इस मामले में क्षेत्रीय एसडीएम से जब चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की पता कर जांच कराता हूं।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

चोर आया, चोरी किया पुलिस ने पकड़ लिया, चोरी कैसे हुई नहीं मालूम – नगर पुलिस अधीक्षक

0

जगदलपुर

असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाई करते हुए एक बार फिर बस्तर पुलिस को चोरी के मामले में आरोपी को चांदी के आभूषणों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है. हालाँकि, चोरी कहाँ पर की गयी है इस बात की जानकारी पुलिस भी पुख्ता तौर पर नहीं दे पा रही है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नगरनार क्षेत्र में पुलिस को सुचना मिली थी की ग्राम भेजापदर क्षेत्र में चोरी के चांदी के आभूषण रखकर एक व्यक्ति बेचने के फिराक में घूम रहा है. पुलिस द्वारा जानकारी लिए जाने पर उसकी पहचान धनपती रंधारी निवासी नवरंगपुर (उड़ीसा) निवासी के तौर पर हुई एवं इसके कब्जे से 04 नाग मुकुट व अन्य श्रृंगार की सामग्री जप्त हुई जिका वजन 4.3 किलो है. जप्त की गयी चांदी के सामन की कीमत तक़रीबन 2.82 लाख है. आरोपी के विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 41(1-4) व 379 भादवि के तहत कार्यवाई की गयी है. नगर पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिद्दार से कई बार पत्रकारवार्ता में सवाल किया गया की चोरी कहाँ हुई पर उन्होंने इसका कोई पुख्ता जवाब नहीं दिया.

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS