City Media - Page 1285 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1285

बड़े खाईवालों को कब दबोचेगी बोधघाट पुलिस….सटोरिए क्यों फिर पसारने लगे हैं पांव

0

जगदलपुर। बोधघाट पुलिस सिर्फ और सिर्फ पट्टीबाज कहें या छुट भैय्या सटोरियों को ही पकड़ कर अपराध पंजीबद्ध कर रही है जबकि बड़े-बड़े खाईवालों को पकड़ने में क्या परेशानी आ रही है। जगदलपुर के राजेंद्र नगर वार्ड में विगत छः दिनों में छः पट्टीबाज या छुट भैय्ये सटोरिए ही हत्थे चढ़ सके जिसके खिलाफ जुआ एक्ट की धाराओं के तहत पकड़ कर निजी मुचलके पर रिहा किया गया किन्तु पुलिस यह पता नहीं लगा पाई कि इन पट्टीबाजों का खेवनहार कौन है या जान बूझ कर वह यह पता नहीं लगाना चाहती। शहर में लाखों रुपए के इस गोरखधंधे की भनक सभी को है उसके बावजूद इस कृत्य पर क्यों अंकुश नहीं लग रहा विचारणीय प्रश्न है?

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

केशकाल वनमंडल में चल रहे भर्राशाही भ्रष्टाचार के खिलाफ आप पार्टी ने खोला मोर्चा

0

केशकाल। केशकाल वनमंडल में चल रहे भर्राशाही भ्रष्टाचार की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग को लेकर आप पार्टी के केशकाल इकाई ने कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (रा.) केशकाल को ज्ञापन सौंपा।

पार्टी कार्यकर्ताओं के सांथ केशकाल पंहुचे पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उदय सिन्हा ने जानकारी दिया कि केशकाल में पदस्थ वनमंडलाधिकारी पर पहले से ही गंभीर आर्थिक अनियमितता का आरोप लग चुका है जिसके चलते उनका पदोन्नति रोक दिया गया है फिर भी वो पदोन्नति का इंतजार करते फिर से गंभीर आर्थिक अनियमितता को अंजाम दे रहे हैं। अगर वनमंडल में चल रहे भर्राशाही भ्रष्टाचार की जांच करके कार्रवाई नहीं किया जायेगा तो आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा जबर्दस्त आंदोलन किया जाएगा।

जांच कार्रवाई की मांग करते दिये गये ज्ञापन में निवर्तमान वनमंडलाधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त चुस्त दुरुस्त व्यवस्था कायम करने लागू किए गये आनलाईन भुगतान व्यवस्था की जगह नगद भुगतान की व्यवस्था आरंभ कराने कलेक्टर को प्रस्ताव प्रेषित कर अनुमोदन अनुमति प्राप्त कर लिया गया। नगद भुगतान व्यवस्था आरंभ करवाकर प्राप्त होने वाले आबंटन में जमकर भ्रष्टाचार किया जाने लगा। नगद भुगतान करने के लिए निर्धारित नियम शर्तो को दरकिनार रखकर पूरे वनमंडल में नगद भुगतान किया जाने लगा। वनमंडल में बैंक के 5कि.मी.के भीतर आने वाले गांव के लोगों को भी नगद भुगतान मनमाफिक किया जाने लगा। सामग्री खरिदी में शासन के क्रय विक्रय नियम का खुला उल्लघंन करते खरिदी किया जाने लगा और मनमाफिक सप्लायरों ठेकेदारों को काम दिया जाने लगा है।

वनमंडलाधिकारी के द्वारा कार्यालय और बंगले से तथा उनके मातहत दोनों उपवनमंडलाधिकारी अपना मुख्यालय आवास छोडकर जिला मुख्यालय में निवास करके अपना अपना काम निपटा रहे हैं जिसके चलते वनमंडल के अधिकतर कर्मचारी भी अपने कार्यस्थल एवं मुख्यालय से दूर रहकर अनमोल वन संपदा को भगवान भरोसे छोड़कर अपने अपने कर्तव्य निर्वाह की खानापूर्ति कागज में कर लें रहे हैं । जो अधिकारी खुद मुख्यालय में न रहते हों वो अपने अधीनस्थ कर्मचारी को मुख्यालय में रहने की सीख कैसे दे सकते हैं। अधिकारियों ने अपने कार्यप्रणाली से विभागीय प्रशासन चौपट कर चुके है । ज्ञापन में फरसगांव उपवनमंडल के उपवनमंडलाधिकारी महेंद्र यदु पर यह आरोप लगाया गया है की वो अपने मुख्यालय में न रहकर कोंडागांव में निवास करके वंहा से आना-जाना करते हैं और वो अपने फरसगांव उपवनमंडल के काम को देखने की बजाय केशकाल उपवनमंडल में चल रहे कामों में हस्तक्षेप करते अपने हिसाब से सप्लायरों ठेकेदारों को काम देते हैं।

बगैर प्राक्लन स्वीकृति के लाखों लाखों का काम

ज्ञापन में यह आरोप लगाया गया है की टाटामारी में बगैर प्राक्लन स्टीमेट और बगैर स्वीकृति के धडल्ले से लाखों लाखों का काम करवाया जा रहा है। नियम विरूद्ध करवाये गये कामों का भुगतान न करके हुए भुगतान की जांच करने की मांग कलेक्टर से किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी द्वारा धनोरा सोसाइटी का औचक निरीक्षण कर डीएमओ को लगाई फटकार

0

आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी द्वारा धनोरा सोसाइटी का औचक निरीक्षण किया गया मौके पर पाया गया कि बारिश के बावजूद खुले में धान रखे हुए हैं और धान में अंकुरित होने लगे हैं साथ ही निरीक्षण पंजी का अवलोकन करने पर पाया गया कि पास की धन संग्रह होते हुए भी दूर के धान संग्रहण केंद्रों में धान का उठाव किया जा रहा है जिस पर सांसद नाराजगी व्यक्त करते हुए  डीएमओ राहुल चंद्राकर को इस संबंध में फटकार लगाई गई व इस संबंध में सांसद जी ने कहा की इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी |

किसानों को एक एक दाना खरीदने वाली सरकार कहां है जबकि वह किसानों से खरीदी गई धान  को भी सुरक्षित नहीं कर पा रही है यह शासन की आक्रमणता को दर्शाती  है इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष तोमन साहू, जिला महामंत्री मनोहर सिन्हा, मंडल अध्यक्ष गुरुर पन्ना साहू, मंडल अध्यक्ष शहर शशिकांत साहू, युवा मोर्चा महामंत्री आजेंद्र साहू, भोलाराम साहू, अश्वन बारले, चैतराम साहू, ध्रुव कुमार, त्रिलोचन साहू, अटल ठाकुर आदि उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

खबर का असर – 06 माह से अटका कार्य पूर्ण, वार्डवासियों को पानी की समस्या से मिला निजात

0

दल्लीराजहरा नगरपालिका द्वारा वार्ड क्र 09 में लगभग 6 माह पूर्व बोर खनन कार्य किया गया था जिसमे मोटर पंप फिट करने के लिए कई बार वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद एवं नगरपालिका अध्यक्ष को अवगत कराया परन्तु उनके द्वारा बार बार आश्वासन मिला कि जल्द ही उक्त बोर में मोटर पंप फिट कर दिया जायेगा |

इस प्रकार के आश्वासन से त्रस्त वार्डवासियों द्वारा कल मुख्य नगरपालिका अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपने के साथ ही सिटी मीडिया न्यूज़ पोर्टल पर भी प्रकाशित किया गया जिसे देखते हुए नगरपालिका द्वारा सक्रियता दिखाते हुए आज सुबह मोटर पंप फिट किया गया |

वार्डवासियों को पानी की गंभीर समस्या से निजात दिलाने में विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े मेवा पटेल तीरथ दास जमीर खान संतोष राजपूत एवं समस्त मोहल्लेवासी द्वारा नगरपालिका अधिकारीयों, कर्मचारियों एवं सिटी मीडिया न्यूज़ पोर्टल का धन्यवाद् किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

चार लीटर अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

0

जगदलपुर। जगदलपुर तहसील अंतर्गत बिरिंगपाल गांव में तोकापाल जनपद पंचायत क्षेत्र के मोरठपाल निवासी एक युवक को परपा पुलिस ने शराब परिवहन करते हुए पकड़ा है।

परपा पुलिस के सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार सोनधर सेठिया नामक युवक अपनी दुपहिया वाहन में अंग्रेजी शराब एक बोतल सिग्नेचर व छ:नग बीयर लेकर बिरिंगपाल के रास्ते से जा रहा था। संदेह के आधार पर परपा पुलिस के उपनिरीक्षक त्रिपाठी ने इस युवक की तलाशी ली और उसके कब्जे से शराब बरामद किया गया। इस युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 ए के तहत् गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

राजेंद्र नगर के दो सटोरिए अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार, बोधघाट पुलिस ने दो दिन में पकड़े पांच सटोरिया

0

जगदलपुर।शहर के राजेंद्र नगर वार्ड निवासी दो युवकों को सट्टा पट्टी के साथ मंगलवार को पकड़ा। सोमवार को भी थी सटोरिए गिरफ्तार किए गए थे।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बोधघाट पुलिस ने गीदम रोड़ में विकास कुमार कणे से 3100 रुपए और सट्टा पट्टी तथा बिनाका माल के सामने भुवनेश्वर ध्रुव से 2900 रुपये और सट्टा पट्टी बरामद किया गया। यह दोनों युवक राजेंद्र नगर वार्ड के हैं और सोमवार को भी राजेंद्र नगर वार्ड से तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हुआ..

0

ग्राम पंचायत कविआसना में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शा उ मा वि घाटलोहंगा द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन दिनांक 10 जनवरी 2022 को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच तातीराम, अध्यक्ष ए. आर. नोन्हारे प्राचार्य , एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में टी. महेश मैनेजर आदित्य बिरला लाइफ इंशयोरेंस समूह जगदलपुर द्वारा किया गया, गांव के सभी पंचगण सभी शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताऔर ग्रामीण उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन लेबोराम और मरियम द्वारा किया गया |

दिनांक 04 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में योग सीखा गया त्रिवेणी कश्यप एवं डी. एल. पटेल जी से, परियोजना कार्य अंतर्गत 03 सोखता गड्ढा,1नाडेप,1सांस्कृतिक मंच का निर्माण किया गया एवं ग्राम में साफ सफाई की गयी, बौद्धिक सत्र अंतर्गत यातायात के नियमों की कौशलेश देवांगन द्वारा सीखा गया, आर्मी भर्ती प्रक्रिया को सूबेदार जय प्रकाश मिश्रा रिटायर्ड द्वारा बताया गया, मोहन नायक एस डी ओ वनक्षेत्र बस्तर द्वारा वनों सेहोने वाले लाभ को बताया गया, शिविर में 08 जनवरी को टीकाकरण कराया गया जिसमें 50 शिविरार्थी,07 ग्रामीणों का टीकाकरण अशोक सिंह सुपरवाइजर के नेतृत्व में किया गया,09 जनवरी को सभी छात्रों द्वारा अपने शिविर अनुभव ग्रामीणों के समक्ष साझा किये गये |

दिनांक 10 को समापन अवसर पर सरपंच द्वारा सभी को प्रमाण पत्र एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु स्मृति चिन्ह वितरित किये गये, प्राचार्य द्वारा शिविर के सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर बधाई दिया गया, विशिष्ट अतिथि टी. महेश द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना को अपने शब्दों में राष्ट्र की सेवा योजना बनाकर करना बताया उन्होंने कहा की हम सभी को यदि राष्ट्र की सेवा करनी है तो हमें अपने आप को इनकम टैक्स पेयर की श्रेणी में लाना होगा, सरपंच तातीराम द्वारा पुनः एक बार और कैंप लगाने कहा गया ग्राम पंचायत सचिव पीला सिंह द्वारा सभी प्रकार का सहयोग किया गया अंत में ग्राम पंचायत की ओर से कार्यक्रम अधिकारी लिलेश देवांगन, एवं स्वयंसेवकों हेतु स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया अंत में रासेयो धव्ज को निकाल कर मुख्य अतिथि द्वारा प्राचार्य को सौंपा गया और प्राचार्य द्वारा पुनः कार्यक्रम अधिकारी को धव्ज सौंपा गया अंत में सभी अतिथियों को समय देने हेतु आभार दिया गया एवं शिविर हेतु सहयोगी सभी ग्रामवासियो एवं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद दिया गया, शिविर के विधिवत समापन की घोषणा ठाकुर जी वरिष्ठ ग्रामीण द्वारा किया गया सभी अतिथियों हेतु भोजन की व्यवस्था किया गया तत्पश्चात सभी स्वयंसेवक अपने घरों को लौट गये।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बेमौसम बारिश के चलते धान खरीदी हो रही प्रभावित, भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री से धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग की

0

बेमौसम बारिश के चलते धान खरीदी प्रभावित हो रही है। इसके चलते धान खरीदी लगभग 15 दिन बन्द करनी पड़ रही है। जिन किसानों को टोकन मिले हैं वे भी रद्द हो गए हैं। ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री से भाजपा किसान मोर्चा ने मांग करते हुए कहा हैं कि धान खरीदी की तारीख 15 दिन बढ़ाई जाय और जिन किसानों के टोकन रद्द हुए हैं उनके धान प्रथमिकता से खरीद कर अनिश्चितता के वातावरण को समाप्त करने का करें ताकि गरीब किसान अपने धान को बेच सकें और उनकी मेहनत का उन्हें फल प्राप्त हो ।

संदीप शर्मा भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी ने कहा कि अमूमन पूरे प्रदेश में इस बेमौसम बारिश के चलते धान खरीदी केंद्रों में खरीदी प्रभावित हुई है जिन किसानों ने अग्रिन टोकन ले लिया था उनके टोकन भी निरस्त हो गए हैं अतः हमने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसानो के हिट में जल्द से जल्द उचित फैसला ले कर किसानो की समस्या का निराकरण करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में 2 दिवसीय राष्ट्रीय महिला आयोग एवं अन्य महिला आयोग के मध्य हुआ इंटरेक्टिव बैठक

0

राष्ट्रीय महिला आयोग 33 प्रतिशत् आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र को भेजे पत्र – डॉ. नायक

जरूरतमंद और पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास एवं मुआवजा विषय पर – छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने किया दूसरे दिवस के तकनीकी सत्र का संचालन

रायपुर/ धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में विगत 7 और 8 जनवरी को 2 दिवसीय राष्ट्रीय महिला आयोग एवं अन्य राज्यों के महिला आयोग के मध्य इंटरेक्टिव बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में घरेलू हिंसा में महिलाओं की सहायता, कानून में संशोधन और पुनर्वास विषय पर छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दिया गया। जिसमंे यह बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के द्वारा निरन्तर न्यायालयीन जनसुनवाई किये जाने के साथ ही महिलाओं की प्रताड़ना के विषय मे त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं के रहवास और पुनर्वास के संबंध में भी त्वरित कार्यवाही किया जाता है। एक वर्ष में लगभग 1500 से अधिक प्रकरणों की सुनवाई तथा 500 से अधिक प्रकरणों का निराकरण के साथ 100 प्रकरणों पर नियमित निगरानी आयोग द्वारा किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यों की सराहना सभी राज्य महिला आयोगों ने किया है। दूसरे दिन 8 जनवरी के सत्र में 6 राज्यों के आयोग अध्यक्षों के द्वारा पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास और सहायता विषय पर अपने अपने राज्यों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा किया गया। इस पूरे सत्र का संचालन डॉ. नायक के द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।

इसी सत्र में अन्य विषय राजनीति में आने वाली महिलाओं के ऊपर समस्या और उसमें किये जा रहे कार्यों पर आयोग के क्या विचार हैष्, इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय आया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए विधानसभा और संसद में 33 प्रतिशत् आरक्षण अनिवार्य किये जाने बाबत सहमति केन्द्रीय स्तर पर प्रस्ताव बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। पैनल डिस्कशन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ नायक ने अपने विचार रखे जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, लोकसभा तथा राज्यसभा के स्पीकर को एक पत्र भेजे की समस्त महिला आयोग की यह मांग है कि, पूरे भारत मे संसद और प्रत्येक राज्य के विधानसभा में 33 प्रतिशत् महिला आरक्षण का बिल विगत 8 वर्षों से लंबित है उसे तत्काल पास कर लागू कराए जाना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

नगरपालिका की उदासीनता के कारण वार्डवासियों को पानी की गंभीर समस्या से जूझने को मजबूर, मुख्यनगरपालिका को शिकायतपत्र सौंपा

0

दल्लीराजहरा नगरपालिका द्वारा वार्ड क्र 09 में लगभग 6 माह पूर्व बोर खनन कार्य किया गया था जिसमे मोटर पंप फिट करने के लिए कई बार वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद एवं नगरपालिका अध्यक्ष को अवगत कराया परन्तु उनके द्वारा बार बार आश्वासन मिला कि जल्द ही उक्त बोर में मोटर पंप फिट कर दिया जायेगा |

परन्तु आज 06 माह पूर्ण होने के बाद भी उक्त बोर पर मोटर फिट नहीं होने के कारण वार्डवासियों को पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है बार बार वार्डवासियों के द्वारा मौखिक रूप से बोलने के बाद भी नगरपालिका द्वारा विकास कार्यों में उदासीनता बरती जा रही है | जिसके कारण वार्डवासियों में रोष व्याप्त है और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए भी तैयार है |

मुख्यनगरपालिका को शिकायतपत्र सौंपते समय सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े मेवा पटेल तीरथ दास जमीर खान संतोष राजपूत एवं समस्त मोहल्लेवासी उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS