छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर के जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार के नेतृत्व में डी एम एफ टी के 171 समस्त अधिकारी कर्मचारियों का 3 महीने से वेतन का भुगतान न होने पर आज काली पट्टी लगा कर कार्य का सुचारू रूप से संचालन किया गया, डी एम एफ टी के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ महारानी अस्पताल के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा भी काली पट्टी लगा कर इनका समर्थन किया गया, आज से विगत एक सप्ताह तक काली पट्टी लगाकर कार्य का संपादन किया जाएगा, उसके पश्चात अगर इनके वेतन भुगतान के संबंध के मांगो का निराकरण नहीं होने पर समस्त कर्मचारी डी.एम.टी. मद से वेतन प्राप्त कर रहे है जिसकी स्वास्थ्य सेवाएं बंद हो जायगी जिसकी संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन वेतन भुगतान के सम्बन्ध निराकरण करें, अन्यथा छग प्र स्वा कर्म संघ जिला बस्तर के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।इसमें निम्नलिखित कर्मचारी उपस्थित थे जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, लक्ष्मी टांडिया, गीतांजलि सिंह,बिकम साहू, वाल्मीकि, दीपिका, डॉ. सेतु, डॉ. साम्बा शिवा राव, आकृति बाजपेयी, सुलेखा, प्रीती, शोभना, सपना, धामिनी, लक्ष्मी!
पुलिस स्मृति दिवस पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहीद जवानो को दी श्रद्धांजलि, परिजनो से की मुलाकात
…बस नफा ही तौले दुनिया मूझे क्या जाने कितने घाटे हैं।
मैंने छिन के अपने बच्चों से औरों को खुशियां बांटें है।।
होली-दीवाली मैं खुद ही, मैं खुद ही ईद बैसाखी हुं।
साधारण कोई वस्त्र नहीं मैं सांसें भर्ती खाकी हूं।।
जगदलपुर। पुलिस स्मृति दिवस पर कंगोली बटालियन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारतवर्ष में शहीद हुए जवानों को संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान शहीद परिवार को सम्मानपूर्वक श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया। जैन ने कहा कि एक वर्ष में पूरे देश के 377 जवानों ने अलग-अलग स्थानों पर देश की सुरक्षा के लिए अपनी प्राण का बलिदान दिया, उनके नाम का वाचन पुलिस महानिरीक्षक पी.सुंदरराज ने किया। जैन ने कहा कि शहीद जवानों को जिन्होंने कर्त्तव्य की बेदी पर देश की खातिर अपनी शहादत दी ,ऐसे वीर शहीदों के वीर और शौर्य के लिए शत्- शत् नमन करता हूं। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, बस्तर आईजी पी.सुंदरराज, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा , सीआरपीएफ कमांडेंट अतुल सिंग,कमांडेंट शशीमोहन सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस अंकिता शर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उपपुलिस अधीक्षक शर्मा,संयुक्त संचालक प्रायोगिक व अनुसंधान केन्द्र बी.सूरी बाबू, एसपी शर्मा,सौरभ अग्रवाल,डी.एन.तिग्गा ,त एक्का, बलवान सिंह , पार्षद नेहा ध्रूव, ललीता ध्रुव ,हेमु उपाध्याय व योगेश पानीग्राही मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के द्वारा बालोद जिला किसान कांग्रेस की एक समीक्षा बैठक रखी गई
छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के द्वारा बालोद जिला किसान कांग्रेस की एक समीक्षा बैठक रखी गई जिसमें बालोद जिला के किसानों को होने वाली कठिनाइयों एवं परेशानियों की जानकारी के साथ ही उनके निराकरण के उपाय और आगामी दिनों में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक बैठक बालोद जिला कांग्रेस भवन में आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक रामविलास साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने छत्तीसगढ़ के द्वारा किसान हितेषी निर्णयों की प्रशंसा की साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश के समस्त मुख्यमंत्रियों में श्रेष्ठतम मुख्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर उन्हें बधाई प्रेषित की, बैठक में उपस्थित गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के

रूप में उन्होंने नरवा गरवा घुरवा बारी को लेकर जिस ढंग की तैयारियां की है वह पूर्णता किसानों पर आधारित है इससे छत्तीसगढ़ का किसान समृद्ध होगा और आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। बालोद विधायक संगीता सिन्हा जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना गौठान, किसानों के लिए अत्यंत लाभप्रद है गोबर की खरीदी से किसान आर्थिक रूप से सक्षम हो रहे हैं गौठानो का नियंत्रण भी सीधा किसानों के ही हाथ में है गौठानों के माध्यम से किसान को खाद भी आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है गौठान से मिलने वाला खाद कृषि उपज के उर्वरा शक्ति को बढ़ा रहा है और भूमि की उर्वरा शक्ति को नष्ट होने से बचा रहा है । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जिस दिन से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं प्रथम दिन से ही उन्होंने किसानों के हक में फैसला लेना आरंभ किया है और आज तक उनका यह फैसला लेना जारी है जिससे छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल है । आज के बैठक में मुख्य अतिथि रामविलास साहू संयोजक छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन संगीता सिन्हा जी विधायक संजरी बालोद चंद्रप्रभा सुधाकर

जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद कृष्णा साहू जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस बालोद कृष्णा दुबे उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ संजय साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद रतिराम कोसमा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद शंभू साहू महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनिल यादव नगर अध्यक्ष बालोद चंद्रेश हिरवानी ब्लॉक अध्यक्ष बालोद जागृत सोनकर जनपद अध्यक्ष डौंडीलोहारा सुचित्रा साहू जनपद अध्यक्ष गुंडरदेही रामस्वरूप साहू पुष्पेंद्र तिवारी गोपी हिरवानी द्रोणाचार्य साहू दीनाराम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग रोहित सागर एवं किसान कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


व्यायाम शिक्षक फर्जीवाड़ा – पद की भर्ती में गड़बड़ी के मामले में विभागों को हाइकोर्ट का नोटिस
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 2019 में निकाली गई शिक्षक भर्ती को चुनौती देते हुए दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने व्यायाम शिक्षक के पद पर अयोग्य अभ्यार्थियों की पदस्थापना देने के कारण राज्य शासन समेंत 67 लोगो के सम्बन्ध में शासन से पात्रता साबित करने के लिए नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश पी.सैम कोशी की एकलपीठ में हुई।
भर्ती प्रक्रिया में हुए फर्जीबाड़े को लेकर कुबेर प्रधान, यशवंत गिर समेत 22 याचिकाकर्ताओं ने अधिवक्ता राजेश वर्मा के माध्यम से हाइकोर्ट में याचिका दायर की इसमे बताया गया गया कि लोकशिक्षण संचालनालय ने 2019 में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया । जिसमें शिक्षक संवर्ग के अंतर्गत सभी संभागो में व्यायाम शिक्षक के पद पर कुल 745 पदो पर भर्ती की जानी थी, जिसके लिए 25 जनवरी 2021 को की गई सत्यापन कार्य में राजपत्र-2019 और शिक्षक भर्ती के पदो के लिए विज्ञापित नियमों व दिशा-निर्देशो को ताक पर रखकर अपात्र को पात्र करने भारी गड़बड़ी की गई थी । शिक्षक वर्ग के पहली सूची के अभ्यार्थियों के सत्यापन कार्य होने के बाद वर्तमान में अयोग्य अभ्यार्थियों को भी स्कुल में पदस्थापना शासन द्वारा दे दिया गया ।

इसका खुलासा याचिकाकर्ताओं द्वारा दो संभागों में आरटीआई लगाकर कुछ अभ्यार्थियों के दस्तावेज प्राप्त कर निरीक्षण करने पर निर्धारित शैक्षणिक अर्हता न होते हुए भी अधिकारियों के सांठगाँठ से इनकी फर्जी तरीके से नियुक्ति किये जाने की जानकारी मिली, जिसे लेकर याचिकाकर्ताओे ने दस्तावेज सहित निर्धारित योग्यता सबंधी प्रश्न लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई , जिसे हाइकोर्ट ने सही मानते हुए सभी 67 लोगों से सम्बंधित दस्तावेज को लोक शिक्षण संचनालय रायपुर, संभाग आयुक्त दुर्ग और बिलासपुर समेत विभागों को जबाब तलब के लिए नोटिस जारी किया है।



दल्लीराजहरा – सट्टी पट्टी के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
दल्लीराजहरा – सट्टी पट्टी के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 03 का है जहाँ पर सट्टा पट्टी पर दांव लगाया जा रहा था । इस पर पुलिस ने वहां दबिश दी और आरोपी दिनेश चिकवा को 6000 रुपए नगद तथा सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4 क के तहत कार्रवाई की गई ।




युवा खिलाड़ियों के बीच पहुंचे बस्तर सांसद दीपक बैज..
बस्तर सांसद दीपक बैज आज लोहंडीगुड़ा के हाई स्कूल मैदान में सेना व पुलिस भर्ती के लिए अभ्यास करते युवाओं तथा खिलाड़ियों से मुलाकात किया। साथ ही राज्य स्तरीय खेल खुद में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को रनिंग शूज प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विश्व हिन्दू परिषद ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर आक्रमण व मंदिरों को तोडऩे के विरोध में बालोद व दल्ली राजहरा में जलाया पुतला
दल्लीराजहरा :- विश्व हिन्दू परिषद जिला बालोद के तत्वाधान में दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बर अत्याचारों को रोक उन्हें सुरक्षा, न्याय व मुआवजा दिलाने हेतु। आज पुतला दहन किया गया व राष्ट्रपति के नाम विहिप नेताओ ने ज्ञापन सौपा व कार्यवाही की मांग की बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल व हिन्दू संगठनों के नेताओ ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंग्लादेश में वहाँ बचे अल्पसंख्यक हिन्दू-सिखों के विरुद्ध जघन्य अत्याचारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गत एक सप्ताह में बंग्लादेश में तो हद ही हो गई। वहाँ ना हिंदूओं की जान बचाई जा सकी ना उनकी बहिन बेटियों की इज्जत, ना माँ दुर्गा पूजा के मंडप बचे और ना ही हिन्दू मंदिर। मंदिरों में जबरन घुसकर भगवान की मूर्तियों को खंडित करना, उनको बड़ी ही बेरहमी से तोड़ना, छोटी-छोटी बच्चियों से बलात्कार, हत्या, लूटपाट, आगजनी जैसा कोई भी कुकृत्य इस्लामिक जिहादियों ने नहीं छोड़ा। जब से अफगानिस्तान पर बार्बर तालिबान का शासन हुआ है अन्य पड़ोसी देशों में भी जिहादी आतंकियों के आक्रमण लगातार बढ़े हैं।

अकेले दुर्गापूजा के दौरान बांग्लादेश के 22 से ज्यादा जिलों में हिंसा की घटनाएं घट चुकी हैं। हिंदुओं के 150 से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल अपवित्र कर तहस-नहस कर दिए गए। देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ दीं। हिंदुओं को मारा-पीटा गया। माताओं बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इतना सब होने के पश्चात भी बांग्लादेश की सरकार आँख बंद करके बैठी है।

इन वीभत्स काण्डों को देखकर हिन्दुओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद बांग्लादेश सरकार से मांग करती है कि हिन्दुओं पर हो रहे आक्रमणों तथा अत्याचारों को रोकने हेतु कड़े कदम उठाए तथा भारत सरकार से निवेदन करती है वह बांग्लादेश से इन घटनाओं को रोकने हेतु दबाब बनाए।

मामले में हस्तक्षेप कर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाएं जिससे कि वहाँ के
(1)पीड़ित अल्पसंख्यक हिंदुओं को न्याय व सुरक्षा मिले
(2)जान-माल के नुकसान हेतु उचित मुआवजा मिले।
(3)आक्रमणकारीयों को चुन-चुन कर गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाई जाए।
(4)इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर पूर्ण-विराम हेतु समुचित कदम उठाए जाएं।
(5)वहाँ शेष बचे हिंदुओं के मानवाधिकारों की रक्षा व जीवन जीने के अधिकार मिलें।

इस कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ,जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन,गोविंद वाधवानी, अमित चोपड़ा,सुरेश , संतोष , कौशिक,महेंद्र , सौरभ लुनिया , सोनवानी,सतीश विश्वकर्मा, उमेश सेन,सन्नी ढीमर,ढाल साहू,रमेश हरदेल,चैनसिंह निर्मलकर,चिमन देशमुख ,संजीव सिंह, सत्या साहू, द्रोपती साहू , नंदा पसीने , रामेश्वरी कुवैत, अनुराधा सिंह, वीणा साहू ,राजेश्वरी साहू, हितेश कुमार , चन्द्रकान्त चोपड़े ,बसंत जैन , राकेश कोसरे , आलोक जैन , नवीन साहू , संदीप गौतम , आशीष लालवानी , श्रीजीत (अप्पू) , मन्न गुप्ता , विजय भान , अभिजीत श्रीवास्तव , सौरभ (लक्की) , भूपेन्द्र श्रीवास , नीलेश श्रीवास्तव , सागर गनिर , राहुल कुमार ,बिट्टू कनोजिया , विकास खरे , प्रदीप कामडी , अनिकेत देशलहरे सहित सैकड़ो की संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अवैध सम्बन्ध के शक को लेकर पति द्वारा मारपीट से तंग आकर पत्नी ने किया ये काम
डोंगरगांव – डोंगरगांव थाना अंतर्गत ग्राम संडीडीह निवासी कोमल निषाद का शव दो दिन पूर्व नाले से बरामद किया गया था। पुलिस ने जब घटना की छानबीन की तो शक के आधार पर जब पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि उसके पति कोमल निषाद अवैध संबंधों के शक को लेकर रोज उसे परेशान एवं मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर उसने अपने भाई पेखम निषाद से मिलकर पति कोमल निषाद को ठिकाने लगाने के लिये षडय़ंत्र रचा। मृतक की पत्नी व उसके भाई ने मिलकर सबसे पहले तो मृतक का गला घोंटकर हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से मृतक के दोनों पैर को टंगिया से चोट पहुंचाकर शव को नाले में डाल दिया था ताकि यह एक दुर्घटना लगे किन्तु पोस्टमार्टम से यह खुलासा हो गया कि गला घोंटकर हत्या की गई |

मृतक की पत्नी पूजा बाई निषाद 28 वर्ष एवं मृतक का साला पेखम निषाद 25 वर्ष को हल्दी मोहारा से गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है |



10 साल से साथ में रहने के बाद जब प्रेमी ने शादी के लिए किया मना तो प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम
बिलासपुर – 10 साल से साथ में रहने के बाद जब प्रेमी ने शादी के लिए किया मना तो प्रेमिका ने प्रेमी के घर के सामने ही कीटनाशक पी लिया जिसे ईलाज के लिए सिम्स ले जाया गया जहाँ तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार रात युवती की मौत हो गई |
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकंडा के लोधीपारा निवासी रजनी प्रधान उम्र 30 वर्ष चाय की दुकान चलाती थी और वह पिछले 10 साल से बिल्हा निवासी जगन्नाथ ध्रुव के साथ किराये के मकान में साथ में रह रहे थे | किन्तु कुछ दिनों से रजनी प्रधान अपने प्रेमी जगन्नाथ ध्रुव को शादी के लिए कहती रही लेकिन जगन्नाथ घर वालों से बात न होने का बहाना बनाकर टालमटोल करने लगा जिससे युवती रजनी प्रधान को शक हुआ तो उसने अपनी माँ रुखमनी प्रधान और अपनी बहन रश्मि प्रधान को साथ लेकर जगन्नाथ के घर बिल्हा गए तो उसने शादी को लेकर साफ़ साफ़ मना कर दिया कि अब वह शादी नहीं कर सकता | मृतिका की माँ और बहन जगन्नाथ से बात कर रहे थे उस समय रजनी बाहर खड़ी थी जैसे ही रजनी प्रधान को इस बात की जानकारी मिली अपने साथ लेकर आई कीटनाशक का सेवन कर ली | जब रजनी की माँ और बहन बाहर आये तब उसने बताया कि उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया है | तुरंत रजनी को ईलाज के लिए सिम्स ले जाया गया जहाँ तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार रात युवती की मौत हो गई |

मामले की जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही है |



कारखाने में श्रमिक की करंट लगने से मौत, प्रबंधन लीपापोती में जुटा
भिलाई – भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में संचालित निरोस इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे श्रमिक सागर भल्ला पिता संजीव भल्ला (26 वर्ष) को ड्यूटी के दौरान बिजली करंट लग गया। उसे बेसुध हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विच बोर्ड में काम करने के दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। निरोस इस्पात प्रबंधन आनन-फानन में उसे पंडित जवाहर लाल नेहरू चिक्तिसालय एवं अनुसंधान केन्द्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

श्रमिक शांतिनगर सड़क-1 निवासी सागर भल्ला इलेक्ट्रीशियन का कार्य शैलेन्द्र गिरी के अंडर में करता था। घटना के समय मृतक पैनल की सफाई कर रहा था इसी बीच बिजली करंट की चपेट में आ गया। उसने हाथ में दस्ताना नहीं पहना था, इस कारण वह करंट की चपेट में आया और उसका पूरा हाथ झुलस गया। इसके बाद वह घायल अवस्था में बेसुध होकर में जमीन पर जा गिरा।

प्रबंधन ने सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके पश्चात् श्रमिक ने सुरक्षा के उपाय किए थे कि नहीं पुलिस इसको लेकर अभी जांच कर रही है। वहीँ दूसरी ओर प्रबंधन जानकारी छिपा रहा है कि जिस जगह पर श्रमिक को करंट लगा, वहां कोई काम चल ही नहीं रहा था।














