गिरिजा शंकर जायसवाल (भापुसे-2010) ने दिनांक 20.10.2021 को पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर का पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक के रूप में इनकी यह तीसरी पदस्थापना है। इससे पहले जिला जशपुर और सुरजपुर की जिम्मेदारी संभाल चुके है तथा मुख्यमंत्री छ0ग0 शासन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा डीआरजी कमाण्डरों की मीटिंग ली गयी। मींिटंग में समस्त अधिकारियों से कहा कि नारायणपुर जिले में भयमुक्त वातावरण निर्मित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी तथा जनता का विश्वास हासिल कर नक्सलियों तथा अन्य अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जायेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से काम करें, जिससे लोगों के बीच एक आदर्श पुलिस की छवि निर्मित की जा सके। इस अवसर पर निवृतमान पुलिस अधीक्षक यू0 उदय किरण सहित सभी राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के वर्चुअल लोकार्पण में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन
जिले में तीन जगहों पर खोला गया जेनरिक मेडिकल स्टोर
राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में देश का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर दी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य में 84 दुकानों का शुभारंभ मुख्यमंत्री बघेल ने किया। श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध होगी। उपभोक्ताओं को दवाइयों की एमआरपी पर न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन डॉ. शिवकुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, विधायक मोहन मरकाम, मोहित राम केरकेट्टा और पुरुषोत्तम कंवर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी, राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए विभिन्न जिलों से विधायक महापौर पार्षद सहित अनेक जनप्रतिनिधि जिले के कलेक्टर भी कार्यक्रम से जुड़े।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दवाइयों के होम किट और ट्रैवल किट का लोकार्पण भी किया। यह किट श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे। दवाइयों के होम किट की कीमत 691 रुपये है, जो इन मेडिकल स्टोर में 290 रुपये के मूल्य पर तथा ट्रेवल किट जिसकी कीमत 311 रुपये है, वह 130 रुपये में उपलब्ध होगा।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना में आने वाले समय में प्रदेश के 169 शहरों में 190 मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ करने की योजना है। इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनरिक दवाइयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य होगी। इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि का भी विक्रय किया जाएगा। इन मेडिकल स्टोरों से मिलने वाली जेनेरिक दवाइयां 20 ब्रांडेड कंपनी की होंगी, जो सस्ती होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण भी होंगीं।
जगदलपुर के बैलाकोठा स्थित नगर निगम कॉम्प्लेक्स में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ कार्यक्रम में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, अध्यक्ष नगर निगम कविता साहू, कमिश्नर जी.आर चुरेन्द्र, सीसीएफ मोहम्मद शाहिद, वनमंडलाधिकारी स्टायलो मंडावी, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह, आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में आपने गरीब लोगों को सस्ती दवाई उपलब्धता हेतु जेनेरिक दवाई स्टोर का शुभारंभ कर राहत दिया है। उन्होंने कहा कि इन सस्ती दवा दुकानों की जानकारी सभी जनप्रतिनिधि जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जैन ने मुख्यमंत्री को चिकित्सकों को भी सस्ती दवाइयों की पर्ची लिखने हेतु आदेश करने का निवेदन किये। महापौर सफीरा साहू ने सस्ती दवा दुकान खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए दुकान की पहली ग्राहक पार्वती से मुख्यमंत्री से बात करवाई। पार्वती ने बताया कि वह बीपी की एक स्ट्रीप दवाई ली जिसकी कीमत मार्केट में 138 रूपए है जेनेरिक मेडिकल स्टोर में यह दवाई उसे 50 रूपए में मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री सहित शासन को धन्यवाद दी।
ज्ञात हो कि नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाईयां एवं सर्जिकल आइटम्स सस्ती दरों पर सुगमता उपलब्ध कराये जाने हेतु ’’मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना’’ अंतर्गत नगर पालिक निगम जगदलपुर क्षेत्र में 02 दुकानें एवं नगर पंचायत बस्तर क्षेत्र में 01 दुकान खोला गया है।
जगदलपुर। महारानी अस्पताल में डीएमएफटी मद के अंतर्गत पदस्थ कर्मचारियों को लगभग तीन माह से वेतन नहीं मिलने की जानकारी सामने आई है। छत्तीसगढ़ बस्तर जिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के अनुसार कई कर्मचारी जो अपनी लगातार सेवायें महारानी अस्पताल में दे रहे हैं उन्हें विगत तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार ऐसे कर्मचारियों को जिसमें नर्सें भी शामिल हैं उन्हें खनिज न्यास मद से भुगतान किया जाता है। ये कर्मचारी जो संविदा के रूप में वर्षों से महारानी अस्पताल में अपनी सेवायें दे रहे हैं। पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं होने से काफी कठनाइयों का सामना कर रहे हैं। कई बार इन कर्मचारियों द्वारा जिला कलेक्टर को अवगत भी कराया जा चुका है किंतु प्रशासन ने अब तक इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया है। जिससे इन कर्मचारियों की स्थिति दयनीय हो गई है। इन कर्मचारियों ने एक लिखित आवेदन जिलाधीश के नाम जारी कर कहा है कि हम प्रशासन की इस रवैये के विरोध में 21 अक्टॅूबर को काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे। इसके बावजूद भी अगर हमारे वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो हमे आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा।
चौथे नागेश ट्राफी चंडीगढ़ में खेलने जाएगा दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ियों का दल
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
बस्तर के पांच दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ी शामिल होंगे राज्यस्तरीय टीम में
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग )रेखचंद जैन से राज्य स्तरीय दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ियों का दल मिला एवं चंडीगढ़ में आयोजित चौथे राज्य स्तरीय नागेश ट्राफी में भाग लेने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की जिस पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की इस दल में बस्तर से मुन्ना कश्यप,प्रेम बघेल, मुन्ना नाग,प्रेम राम बघेल क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं इससे पहले बस्तर के इन खिलाड़ियों ने दो बार राजनांदगांव एवं एक बार बस्तर में जिला स्तरीय दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता में विजई हो चूके हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दृष्टिहीन क्रिकेट खिलाड़ियों को जीत के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं वरिष्ठ नेता एम वेंकट राव उपस्थित रहे |
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं बस्तर संभाग प्रभारी चाकेश्वर गढ़पाले पांच दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे तथा समस्त जिलों में पदाधिकारियों से रूबरू होंगे जिसमें 21अक्टूबर नारायणपुर, 22 अक्टूबर जगदलपुर, 23 अक्टूबर सुकमा, 24 अक्टूबर दंतेवाड़ा, 25 अक्टूबर बीजापुर, में जिला युवा कांग्रेस की बैठक में शामिल होंगे, समीक्षा बैठक में सभी जिला के प्रभारी गण एवं समस्त जिला के अध्यक्ष,पदाधिकारी,विधानसभा अध्यक्ष पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष,पदाधिकारी, विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार वन बूथ टेन यूथ कार्य का भी अवलोकन करेंगे एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार के लिए युवाओं कि टीम गठित करेंगे। समस्त जिलों के दौरे पर बस्तर सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य एवं दुर्गेश रॉय शामिल रहेंगे।
सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति को दूर करने सहित पूर्व में शिक्षकीय सेवा शिक्षा कर्मी/ शिक्षा गारंटी, संविदा शिक्षक के पद पर प्रथम नियुक्ति से सेवा काल की गणना कर क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने को लेकर बस्तर संभाग मुख्यालय के हॉटल अतिथि में 22 जून को प्रातः 11 बजे से बैठक आयोजित किया गया है। जिसमे प्रांताध्यक्ष केदार जैन की उपस्थिति में आगामी रणनीति को लेकर जन्हा मंथन होगा वंही शासन स्तर पर चल रही बातों की जानकारी भी बैठक में दी जाएगी। बैठक के बाद सँयुक्त संचालक बस्तर संभाग को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जारी विज्ञप्ति में संघ के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने जानकारी में कहा कि उक्त बैठक में मुख्य रूप से सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति सहित पूर्व में कार्यरत सेवा काल की गणना कर क्रमोन्नत वेतन मान प्रदान करना प्रमुख माँग होगी जिस पर अब तक हुई शासन स्तर पर कार्यवाही को लेकर बैठक में प्रांताध्यक्ष के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने दी।
ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में संभाग स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता स्व. सागर यादव की स्मृति में मंगलवार को बस्तर सांसद दीपक बैज व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य की मौजूदगी में मैच का शुभारम्भ किया गया।
मैच शुभारंभ के पूर्व माता दंतेश्वरी एवं स्व. सागर यादव के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर खेल मैदान अंदर स्थित बरगद पेड़ देवी स्थल में पुजा अर्चना कर मैच शांति पूर्वक सम्पन को लेकर ईश्वर से कामना की गई। ततपश्चात छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत अरपा पैरी गीत के बाद खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मुख्यअथिति ने फुटबाल को किक मारकर मैच का शुरुवात की गई। प्रथम मैच मॉर्निंग स्टार क्लब जगदलपुर के विरुद्ध मसगांव एस सी के मध्य हुआ जिसमे मॉर्निंग स्टार की टीम ने मंसगांव की टीम को 3-2 से पराजित किया इसके पश्चात रायर्जिंग स्टार क्लब कोंडागांव विरुद्ध पांचवी बटालियन जगदलपुर के मध्य आयोजित हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीम बस्तर
संभाग से भाग ले रहे है जिसका प्रथम ईनाम 25 हजार नगद राशि व ट्राफी द्वितीय इनाम 15 हजार राशि व ट्राफी तृतीय इनाम 7500 नगद राशि एवं ट्राफी दिया जायेगा। टूर्नामेंट जिला फुटबाल एसोसिएशन के मार्गदर्शन मैच आयोजित की जा रही है। आज के कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य, सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि दिलीप सेंगर, प्रेम शंकर शुक्ला, अनिल परिहार,राणा घोष, तिलक नाग, नरेंद्र यादव,अनूप तिवारी, राजशेखर तिवारी, महेंद्र बघेल, श्रीमती जया यादव, दीपक माधवानी, किरण सेठिया, सागर बघेल अनिल जायसवाल, हुसैन खान,मैच के निर्णायक दिलीप दास, विजय बोरकर, रूपक मुखर्जी, समस्त समिति के सदस्य सहित बड़ी सँख्या में दर्शक मौजूद थे।
जगदलपुर। पूर्व विधायक अंतुराम कश्यप अस्वस्थ हैं यह जानकर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा बस्तर ब्लाक स्थित कश्यप के निवास पहुंचकर उनका हाल जाना एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब है कि कश्यप भानपुरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं, वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। लखमा ने उनसे स्वास्थ्य के अलावा पारिवारिक स्थिति की भी जानकारी ली। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य भी साथ थे। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
डौंडी – आज एक तेज रफ़्तार 12 चक्का ट्रक ने खड़ी बाइक व 10 चक्का ट्रक को सामने से टक्कर मार दिया | प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीएफ 6673 दल्लीराजहरा की ओर से आ रही थी डौंडी नगर के दुर्गा चौक मुख्य मार्ग पर रखे गए स्टापर ड्रम को ठोकर मारते हुए खड़ी बाईक को घसीटते हुए दबा दिया फिर मार्ग किनारे लोहा छड़ खाली कर रहे 10 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 DE 6713 को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों ट्रक का सामने हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया | घटना के समय रोड किनारे लगे नाश्ता ठेला व कपड़ा दुकान किनारे खड़े कुछ लोग साईड मे गिर गए वहीं ट्रक को सामने से ठोकर मारने के बाद बिजली ट्रांसफर की चपेट मे आने से बच गया अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच लापरवाह ड्राईवर को थाना ले गई । घटना को लेकर नगरवासी आक्रोशित हो रहे थे उनका कहना था कि मार्ग मे चलने वाली ट्रकों की रफ्तार तेज रहती है जिसके चलते सड़क मार्ग मे घटना दुर्घटना होते आ रही है |
जिला नारायणपुर ईदमिलादुन्नबी पैगम्बर मोहम्मद (स.व.अ.स.) जन्मउत्सव के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा शहर में दो दिन पूर्व से ही मस्जिद एवं नगर में सजावट करते हुए सब अपने अपने मोहल्ले को सजाया, ईदमिलादुन्नबी के इस मुबारक मौके पर मस्जिद से जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया गया,मुस्लिम समाज के बच्चों एवं युवाओ में उत्साह दिखा पैगम्बर साहब की याद में नारे नात पाक पढ़ते हुए,सभी मोहल्ले से गुजरते हुए जुलुस का इस्तकबाल करने के लिए अपने अपने मौहल्ले में स्टाल लगाकर मिठाईयां खीर पूरी शीतल पेयजल वितरण किया गया। जुलूस के बाद ईमाम साहब मो. अकरम मुस्लिम परचम कोसाई फातेहा पढ़कर देश में अमन चैन खुशहाली के लिए दुआ मांगा, ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर के मुस्लिम नवजवान युवाओं ने बढ़ चढ़कर कर अपने अपने दायित्व के साथ दो दिन पूर्व से शहर के जयस्तंभ चौक में अख़्तर अली व यंग मुस्लिम युवा गुब्बारे लाइट से सजावट किया जो आकर्षक
का केंद्र व सेल्फी पॉइंट बना । युवा मुस्लिम ग्रुप द्वारा शहर के जयस्तंभ चौक में नगरवासियों को नाश्ता तकसीम किया गया विशेष रूप से सैफ, अदनान, शकील मो.अकबर, अकरम, राजा, यंग मुस्लिम समाज का अहम योगदान रहा। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विगत 5 वर्षों से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. वली आज़ाद के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया साथ ही मुस्लिम युवाओं द्वारा ब्लड डोनेट किया गया पीड़ितों के हक में दुआ एवं जल्द स्वस्थ लाभ की कामना कि गई, जिसमे विशेष रूप से इशरत रज़ा, मो.आरिफ, समीर फरीदी, शेख फरीद, हाशिम अहमद खान,मोहशीन रजा, अज्जू कुरैशी, इब्राहिम अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। मुस्लिम समाज अध्यक्ष मो. फिरोज ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर भाईचारा का संदेश देते हुए शांतिपूर्ण और सोहाद्र से त्योहार मनाने एवं कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा के बीच मुस्लिम समाज की ओर से जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया ।