City Media - Page 1370 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1370

सीएम भूपेश बघेल ने दिए पुलिस अधीक्षक के खिलाफ जांच के निर्देश

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

आरक्षक से मारपीट के मामले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया है और नारायणपुर एसपी उदय किरण के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। आईजी बस्तर घटना की जांच करेंगे और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देंगे कि एसपी ने अपने ड्राइवर आरक्षक से मारपीट की है अथवा नहीं, वही ड्राइवर आरक्षक जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहदय द्वारा गाड़ी सफ़ाई नही होने को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया । बता दें कि आज सुबह ही एसपी नारायणपुर उदय किरण द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। हालांकि उदय किरण ने इनकार किया है। इस मामले में आदिवासी समाज आक्रोशित है। समाज के नेता व पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने एसपी को हटाने की मांग की है। मुख्यमंत्री बघेल को बस्तर दौरे के बीच ही यह खबर मिली और उन्होंने तत्काल आईजी से रिपोर्ट तलब की है।

भाजपा ने दी मृत श्रद्धालु को श्रद्धांजलि

0

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गांजा तस्कर द्वारा चार पहिया वाहन से कुचलने की घटना में मृत्यु श्रद्धालु को भाजपा डोंडी मंडल ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कीl भाजपा ने घटना की एसआईटी जांच कराने और मरने वाले गौरव अग्रवाल के स्वजनों को एक करोड़ व घायलों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की हैl गौरतलब है कि शुक्रवार को वे इस घटना में लगभग 20 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं जिन्हें रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया व अन्य घायलों को जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा ।भाजपा मंडल डौंडी ने शनिवार को अटल चिखलाकसा में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिकलाकसा व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा विक्रम धुर्वे जी नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसीया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम खान पार्षद संगीता साहू, लता पाथोड़े ,राजू रावटे, कमलेश लटिया, कुंती देवांगन, नीतू कोरेटी, तिहारु आर्य,लीला डड़सेना, विजय डड़सेना, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष ब्रिजमनी यादव,सतीश यादव, ओमप्रकाश पांडे आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

अपराधियों के हौसले बुलंद

दुर्गा विसर्जन के दौरान लोगों पर कार चढ़ाने के मामले को दुखद बताते हुए विक्रम ध्रुवे ने मृतक को श्रद्धांजलि दी है और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है यह राज्य सरकार के संरक्षण का नतीजा है पूर्ण शराबबंदी का झूठा वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की नाकामी का नमूना है कि प्रदेश में नशाखोरी चरम पर है इस के सत्ता में आने के बाद ऐसी ऐसी घटनाएं हो रही है जिसकी जवाबदारी सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस सरकार की है l

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

लखीमपुर की तरह क्या जशपुर भी आएंगे प्रियंका-राहुल

जशपुर में श्रद्धालुओं पर कार चलाने के मामले में सियासत तेज हो गई है राज्य की कांग्रेस सरकार पर भाजपा निशाना साध रहा है इंटरनेट मीडिया पर सवाल किए जा रहे हैं कि क्या उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की तरह जशपुर में भी पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस हाईकमान के नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे मृतकों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम अटल चौक चिखलाकसा पहुंचे सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे जी ने कांग्रेस से सवाल किया कि लखीमपुर की तरह क्या जशपुर भी आएंगे प्रियंका और राहुल गांधीl

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बंद डामर प्लांट में 10 से अधिक मवेशी फंस कर मरे, ना सुरक्षाघेरा ना चौकीदार, प्रशासन बेखबर

0

डोंगरगांव – डोंगरगांव से लगे ग्राम बीजाभांठा में स्थित बंद पड़े डामर प्लांट के कारण मवेशी लगातार मौत के मुहं में समाते जा रहे है और प्लांट में न तो कोई चौकीदार है और न ही किसी प्रकार का सुरक्षा घेरा लगाया गया है जिस कारण आये दिन मवेशी मर रहे है | इस प्रकार हो रही घटनाओं से प्रशासन बेखबर है |

जब ग्रामीण डामर प्लांट की ओर गये तब उन्हें प्लांट में फंसे मवेशियों की जानकारी हुई। जिसके बाद आसपास के गांव के कुछ ग्रामीण प्लांट पहुंचे और वहां फंसे मवेशियों को निकालने की कवायद शुरू की गई। इस दौरान एक बछड़ा भी मिला, जिसके पूरे शरीर में डामर पूरी तरह से चिपका हुआ था। मुश्किल से उसे निकाला गया, बछड़े की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

इसके अलावा डामर प्लांट में डुबे हुए कुछ मवेशियों के अवशेष भी दिखाई पड़ रहे हैं, अवशेष को निकालने के बाद ही पता चल पायेगा कि और कितने मवेशी डामर प्लांट के मालिक की लापरवाही के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

डामर प्लांट में 10 से अधिक मवेशियों के फंसकर अपनी जान गंवा लेने की जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि गांव के मवेशियों को रोजाना चरवाहा चराने के लिए खुले और घांस मैदान की ओर ले जाता है। शुक्रवार को कुछ पशु चरते चरते एक दूसरे के पीछे बीजाभांठा गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित डामर प्लांट के पास चले गये, जिसमें कुछ बछड़े सहित 10 से अधिक पशु थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

ग्रामीणों ने बताया कि जब डामर प्लांट चालू था, तब वहां बहुत से मजदूर व कर्मचारी रहते थे पर लगभग 6 माह पूर्व ही कंपनी के लोग बिना सूचना व जानकारी के रातोंरात अपना सामन छोडक़र चले गये। वे अपने पीछे खुले मैदान में बिना सुरक्षा के 3 एकड़ के क्षेत्र में फैले डामर को छोड़ गये हैं। इसके बाद से उक्त प्लांट में कुछ ना कुछ हादसा होता आ रहा है। घटना की सूचना डामर प्लांट के एक जिम्मेदार को ग्रामीणों द्वारा दी गई है, लेकिन उसने भी इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ ने शपथ ग्रहण में मंत्री को किया आमंत्रित

0

जगदलपुर। बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सर्किट हाऊस पहुंचकर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात कर 24 अक्टूबर को न्यायालय परिसर में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। अध्यक्ष दिनेश पट्टजोशी समेत अन्य पदाधिकारियों ने अपना परिचय दिया। लखमा ने 24 अक्टूबर को बस्तर में संभावित प्रवास होना बताया लेकिन शपथ ग्रहण दोपहर में होने की स्थिति में समय पर पहुंचने की बात कही। उन्होंने निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य मौजूद थे।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का स्वागत कर दी मुबारकबाद

0

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अमन चैन की दुआ मांगी

समाज के जुलूस के साथ मस्जिद पहुंच परचम कुशाई में शामिल हुए

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने अपने कार्यालय के सामने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर समाज के जुलूस का स्वागत किया इस मौके पर उन्होंने ने समाज के प्रमुख लोगों एवं धर्मगुरुओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं मुबारकबाद दी इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर हाजी हाशिम खान एवं कमेटी के सदस्यों सहित धर्म गुरुओं का फूल माला पहनाकर मुबारकबाद दी एवं छत्तीसगढ़ राज्य सहित बस्तर के अमन चैन सौहार्द की दुआ मांगी |

इस मौके पर पार्षद विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, अमर सिंह,हरीश साहू, कौशल नागवंशी,हेमू उपाध्याय,पूरण सिंह ठाकुर वरिष्ठ नेता सतपाल शर्मा, योगेश पानीग्राही, अवधेश झा, वेंकट राव,अजय बिसाइ, अरुण गुप्ता,विक्की राव,पापिया गाईन, सुजित नाग विनोद सेठिया,कमल सेठिया,लक्ष्मण कश्यप,हरि कवासी ,गड्डी सिंग,सहित कांग्रेस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे |

नगर पालिका दल्ली राजहरा क्षेत्र अंतर्गत श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर हेतु स्थान चिन्हित

0

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए राज्य में श्री धनवंतरी दवा योजना शुरू की जा रही हैl मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि इस योजना के तहत सरकार ने गरीबों और वंचित वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं इसी दिशा में एक और पहल करते हुए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू की जा रही हैl सरकार ने गरीबों और वंचित वर्गों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाए हैंl इससे दवाइयों पर होने वाले खर्च

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

का बोझ कम हो सकेगा इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाइयों की बिक्री की जाएगी सर्दी, खांसी, बुखार एवं ब्लड प्रेशर जैसे आम बीमारियों की दवाएं एंटीबायोटिक सर्जिकल आइटम भी उपलब्ध रहेंगे l यह सभी सामग्री अधिकतम खुदरा मूल्य एमआरपी में 50% से भी अधिक छूट के साथ उपलब्ध रहेंगे आम नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की रियायत दवा उपलब्ध कराने के लिए यह योजना की शुरुआत की जा रही हैl इस योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 में शहीद अस्पताल के नजदीक अन्नपूर्णा भवन को सस्ती दवा दुकान हेतु चिन्हित किया गया है lमेडिकल दुकान की पात्रता रखने वाले 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर दुकान संचालन में भाग ले सकते हैं lजिला स्तर पर निविदा की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैl

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

अधिक जानकारी https://eproc.cgstate.gov.in से जानकारी प्राप्त सकते हैंl

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सट्टा पट्टी के साथ युवक गिरफ्तार

0

थाना डौंडी के अप. क्र.168/21 धारा 4(क) जुआ एक्ट नाम आरोपी- अनेश मरकाम पिता सदवा राम उम्र 35 वर्ष ग्राम बम्हनी थाना डौंडी जप्ती- 1630 रु. का सट्टा-पट्टी एवं नगदी 1630 रु. एवं एक डाट पेन।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

HDFC BANK PARIVARTAN और वृत्ति संस्था द्वारा डोंडी ब्लॉक के ग्रामों में चुजों का वितरण किया

0

HDFC BANK PARIBARTAN और वृत्ति संस्था द्वारा डोंडी ब्लॉक के 5 ग्राम पंचायत कामता, नलकसा, मरकाटोला, लिमउडीह,चिहरो में पोल्ट्री फार्म यूनिट के तहत सभी पंचायतो में 10-10 किसानों को 100 चूजों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को मुर्गी पालन कैसे करना और वो इसके माध्यम से कैसे अपने आजीविका को सुधार कर सकते है और एक अच्छी आमदनी कमा सकते इस बातों को ध्यान में रखते हुए ग्रमीणों को HDFC BANK PARIVARTAN व VRUTTI संस्था द्वारा पांचो पंचायत में पोल्ट्री फार्म यूनिट दिया गया जिसमें संस्था द्वारा किसानों को चूजों के साथ साथ ड्रिंकर फिडर व चूजों के शुरुआती दौर से लेकर अंत तक

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

का सम्पूर्ण दानों की व्यवस्था संस्था द्वारा दिया गया। जिसमे एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी व सहयोगी प्रवीण साहू जी के माध्यम से किसानों पोल्ट्री यूनिट की महत्व को उसकी उपयोगिता किसानों को बताया और कैसे हम इस पोल्ट्री यूनिट के माध्यम अपने आजिविका में परिवर्तन कर सकते एक अच्छी आमदनी ले सकते इन सब बातों को किसानों के साथ मिलकर साझा किया। जिसमे मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रमुख ज्ञानदास जी व एग्रीबिजनेस मैनेंजर स्वाधीन स्वाइ,विलेज कोऑर्डिनेटर डॉली कचलामे, सोनल सोनी, उमाशंकर, गोमती नागवंशी, खिलेंद्र कुमार उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ में सीएम परिवर्तन की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है

0

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस की आंतरिक बातें सामने आती रहती हैं. भले ही मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक कुछ भी बयान दे रहे हो, लेकिन लगातार दिल्ली दौरा सवाल खड़े कर ही देता है. छत्तीसगढ़ में सीएम परिवर्तन की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है. सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित खुद सिंहदेव भी कहते हैं कि ऐसा नहीं है लेकिन सबकी जुबान पर एक बात जरूर होती है कि आलाकमान तय करेंगे |

अब सवाल यह है कि जब कोई परिवर्तन होना है तो ही आलाकमान को कुछ तय करना है. अगर परिवर्तन जैसी कोई बात ही नहीं तो फिर आलाकमान क्यों कुछ तय करेगा. फिर बार-बार दिल्ली दौड़ क्यों लगाई जा रही है?

लगातार स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की ताजपोशी की वायरल खबरों पर सिंहदेव ने साफ कहा कि ‘ऐसा कुछ तय नहीं है, वो ना ना करते रहे लेकिन इस ना ना के बीच सिंहदेव यह भी बता गए कि कोई तय शुदा तारिख के हिसाब से नहीं रहता है. बहुत सारे इशूज रहते हैं. हाई कमान के पास पूरे देश के पार्टी के अंदर के मामले रहते हैं. उनको सबको देखना होता है, तो एक-एक करके सबके निर्णय होते हैं’,,हर सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ना में सिर्फ सिर हिलाते हुए खारिज करते गये. लेकिन बावजूद इसके उन्होंने कहा कि एक-एक कर के निर्णय होते हैं. मतलब उनका निर्णय भी अभी पेंडिंग है. समय मिलने पर आलाकमान उस पर भी निर्णय ले सकता है. गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव  शनिवार की शाम दिल्ली रवाना हुए थे. लेकिन सरगुजा में हुई सात बच्चों की मौत के कारण उन्हें अचानक रविवार को सरगुजा आना पड़ा. लेकिन सोमवार को सिंहदेव फिर दिल्ली रवाना हुए. सिंहदेव दिल्ली दौरे को परिवर्तिन से जोड़ने से इनकार कर रहे हैं. लेकिन चर्चा तो यही है की जल्द ही छत्तीसगढ़ के सीएम सिंहदेव बन सकते हैं।

अभी अगर वर्तमान परिस्थिति की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव दिल्ली में है और उनसे जो बात हुई है उसके अनुसार अभी तक उनकी मुलाकात किसी से नहीं हुई है आज रात यह कल वेणु गोपाल जी से उनकी मुलाकात संभव है टीएस सिंह देव जी ने उनसे समय लिया हुआ है

विधायक रेखचंद जैन की दखल के बाद विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु पुनः खोला गया विश्वविद्यालय का पोर्टल

0

प्रभावित विद्यार्थियों ने माना विधायक का आभार

जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का पोर्टल बंद होने के बाद तकनीकी कारणों से प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों की माँग को गंभीरता से लेते विधायक, जगदलपुर रेखचंद जैन द्वारा कुलपति को पत्र लिखकर पोर्टल वापस खुलवाया गया। ज्ञात हो कि शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के विभिन्न संकायों में प्रवेश की तिथि खत्म हो चुकी थी जिस वजह से कई विद्यार्थी ऐसे हैं थे जो नेटवर्क और तकनीकी बाधाओं के चलते प्रवेश नहीं ले पाये थे। शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों में प्रवेश के लिए 30 सितम्बर अंतिम तिथि घोषित की गयी थी, उसके पश्चात सीटें रिक्त रहने की स्थिति में कुलपति की अनुमति से प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 09 अक्टूबर तक किया गया था, लेकिन इसके बाद भी बीजापुर, सुकमा व नारायणपुर जैसे दूरस्थ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अधिकांश विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गये थे। ऐसे कई विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाये जाने की मांग को लेकर विधायक रेखचंद जैन से बीते दिन मुलाक़ात की थी। विद्यार्थियों की मांग पर विधायक द्वारा त्वरित रूप से टेलीफोन पर कुलपति से चर्चा कर पत्राचार से इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करवाया गया। विधायक ने पत्र में यह उल्लेख भी किया कि दूरस्थ गांवों के उन विद्यार्थियों को जो अंदरूनी क्षेत्रों में नेटवर्क या सर्वर डाउन जैसी समस्याओं की वजह से प्रवेश नहीं ले पाए हैं उनके लिये एक अंतिम अवसर और दिया जाये। जिस पर विवि प्रबंधन की ओर से प्रवेश हेतु अंतिम तिथि बढ़ाते हुए पोर्टल वापस खोलने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से प्रसन्न विद्यार्थियों में विधायक का आभार माना है।

MOST POPULAR

HOT NEWS