HDFC BANK PARIBARTAN और वृत्ति संस्था द्वारा आज 11अक्टूबर 2021 मैं डोंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कामता में विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिला भेड़िया जी मंत्री महिला एवं बाल विकास छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों से किया गया जिसमे HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम तहत यहा कार्यक्रम किया गया प्रोजेक्ट मैनेजर सर के माध्यम से आगमी विकास कार्यक्रम के बारे में जानकारी दिया गया प्रोजेक्ट मैनेजर सर के द्वारा मंत्री मेडम का आभार व्यक्त किया जिसमे मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञानरंजन दास जी,बालोद आफिस के प्रोजेक्ट मैनेजर सर एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाइ और एमआईएस प्रवीन साहु जी और कोऑर्डिनेटर डॉली कचलामे, सोनल सोनी ग्राम सरपंच रेखा नायक जी व ग्रामवासी उपस्थित थे।
जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने जीवन शैली और अंदाज के लिए चर्चित हैं। रविवार को वे फुर्सत में रहे इसलिए अपने गृहग्राम सुकमा जिले के नागारास में बाईक चलाकर पूरे गांव का भ्रमण किया। साथ ही खेत पहुंचकर फसल की स्थिति से वाकिफ हुए। दो दशक पहले जब वे अपनी रोजी रोटी के लिए आंध्रप्रदेश और बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों में जाते थे तब वे बाईक की सवारी करते रहे। विधायक बनने के बाद वे चार पहिये वाहन में ही दौरा करते हैं। रविवार को अचानक बाईक में घुमते हुए गांव के लोगों ने उन्हें देखकर आनंदित हो उठे। लखमा भी काफी दिनों बाद बाईक चला रहे थे इसलिए तेज रफ्तार से वाहन चलाते रहे। उनके पीछे-पीछे सुरक्षा बल के जवान चल रहे थे। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
बस्तर/भानपुरी- बस्तर जिला के ग्राम पंचायत चपका में प्रस्तावित मिनी स्टील प्लांट, गोपाल स्पंज एण्ड प्रा.लि. द्वारा स्थापना को लेकर प्रभावित ग्राम संघर्ष समितियों ने बिना ग्रामसभा अनुमति के बगैर स्टील प्लांट स्थापना को लेकर संघर्ष समिति प्रतिनिधि दल ने विगत दिनों राज्यपाल अनुसुईया उईके जी से राजभवन में मुलाकात कर 5 वी अनुसूची क्षेत्र में प्रदत्त अधिकारों की हनन की शिकायत राज्यपाल अनुसुईया उइके जी से की थी, महामहिम के निर्देशन पर 12 ग्रामों के स्टील प्लांट प्रभावितों से मिलने पहुंचे बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल जी ने ग्रामवासियों के साथ पारम्परिक खेल कब्बड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता को खेला एवं कहा कि बगैर ग्रामसभा अनुमति के पांचवी अनुसूची क्षेत्र में स्टील प्लांट लगने नहीं दिए जाने का प्रावधान है ,जिलाधीश ने मौके पर उपस्थित बस्तर अनुविभागीय दंडाधिकारी गोकुल रावटे को विशेष ग्राम सभा हेतु निर्देशित किए और प्रभावित 165 ग्रामीणों पर दर्ज एफ.आई.आर. मामले प्रकरण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विनम्रता पूर्वक विचार करने का आश्वासन एवं ग्रामवासियों से सौहार्दपूर्ण शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया।
ग्राम वासियों ने बस्तर कलेक्टर रजत बंसल जी को पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया एवं धार्मिक स्थल चपका में बंसल जी ने ग्रामीणों के साथ मंदिर दर्शन कर आत्मीय स्वागत के लिए अभिवादन किया।
कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजाराम तोड़ेम जी जिला अध्यक्ष दशरथ कश्यप जी, महेश कश्यप, नीलकुमार, अरुण नेताम, तुलु कश्यप प्रभावित ग्राम संघर्ष समिति से चंदरू राम बघेल, हितेश मौर्य, सुशील पाणिग्रही देवेंद्र पांडे एवं ग्रामवासी उपस्थित हुए.
जगदलपुर। दुष्कर्म के मामलें में फरार आरोपी को पकड़ कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि अप्रैल 2018 में मामलें की नाबालिक बालिका को आरोपी अर्जुन बिसाई के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर, अपहरण कर दुष्कर्म का कृत्य किया गया था। जिस पर पीडिता के परिजन के रिपोर्ट पर आरोपी अर्जुन बिसाई के विरूद्ध थाना बोधघाट में धारा 363,366,376 भादवि. 04,06 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। बाद में नाबालिक पीड़िता को दस्तयाब किया गया था। किन्तु आरोपी अर्जुन बिसाई फरार चल रहा था। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एवं ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर पता तलाश किया जा रहा था जिस संबंध में सूचना प्राप्त हुआ था कि आरोपी नवंरगपुर क्षेत्र में उपस्थित है। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम द्वारा उमरकोट (उड़िसा) पहॅुचकर आरोपी अर्जुन बिसाई उर्फ शेख हुसैन के घर दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपने द्वारा पीड़िता के साथ उक्त अपराध करना स्वीकार किया गया है। आरोपी को थाना बोधघाट के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा को देखते हुए जगदलपुर वार्षिक बड़े बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जगदलपुर नगर पालिक निगम ने इस बार स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए एक मुहीम चलाया हुआ है जिसमें नगर वासी स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान के हिस्सा बनते जा रहे हैं आज इस अभियान का शानदार पांचवा दिन था आज निगम ने ब्रांड एंबेसडर के साथ-साथ बस्तर जिला के मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के साथ साथ कॉलेज प्रबंधन को भी आमंत्रित किया था ।आज के स्वच्छता अभियान में बहुत सारे शहरवासी सम्मिलित हुए।
आज शिक्षा विभाग के साथ साथ माता रुक्मणी कन्या आश्रम डीमरापाल की छात्राएं भी शामिल थी। इसके साथ ही बस्तर जिला में भारतीय सेना में स्थानीय युवाओं की भर्ती हो सके ऐसे युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है वे युवा भी इस स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए। पीटीआई और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कोटेश्वर नायडू के नेतृत्व में मोरठपाल में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लगभग 35 युवक और युवती भी स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए।
प्रातः 7:00 बजे से स्वच्छता अभियान दंतेश्वरी मंदिर के आस पास करने के बाद तहसील कार्यालय जगदलपुर की ओर सफाई किया गया। सफाई अभियान के बाद जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, पार्षद बी ललिता राव ,निगमायुक्त प्रेम कुमार पटेल ने सबसे वरिष्ठ स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी को ब्रांड एंबेसडर होने का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया ।
इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर विधु शेखर झा ,राम नारायण पांडे ,अजय पाल सिंह, डीके पाराशर ,कोटेश्वर नायडू, सुलता महाराणा, धीरज कश्यप ,शिव रतन खत्री, लखन लाल साहू, भारतीय सेना में भर्ती का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा, राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्वच्छता प्रेमी शहरवासियों उपस्थित थे।
आज के स्वच्छता कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र पांडे ,वरिष्ठ ब्रांड एम्बेसडर उर्मिला आचार्य, युवोदय की कार्यकर्ता गण, मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए लोग और शहरवासी स्वच्छता अभियान में जुटे रहे। महापौर सफीरा साहू ने शहर वासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बस्तर दशहरा हम सभी बस्तर वासियों के लिए एक बड़ी खुशी का पल होता है। इसमें सभी लोग मिलजुल कर सफाई अभियान में जुड़े हुए हैं यह बड़े हर्ष की बात है भविष्य में भी इसी प्रकार सभी का साथ मिलता रहे।
दंतेश्वरी मंदिर परिसर के आसपास प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक सफाई अभियान चलता रहेगा। इसमें सभी शहरी और आसपास के ग्रामवासी आमंत्रित हैं। हम सभी का स्वागत करते हैं। किसी कारण यदि कोई नहीं आ सकते वे अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखें। जिससे हमारे बस्तर की पहचान स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छे से बनी रहे।
पूर्व निर्धारित पुतला दहन का कार्यक्रम बस्तर में किया जा रहा था, परंतु बस्तर पुलिस के आरक्षकों द्वारा पुतला दहन करने से रोक लगाया गया। जिसकी जानकारी नगर संयोजक बस्तर सिकंदर कश्यप द्वारा मिलते ही विभाग सह संयोजक अविनाश सिंह गौतम के आहवान से पुरे जिला के बजरंगियों द्वारा तत्काल आधे घंटे में बस्तर पहुंच कर थाना घेराव करते हुए पुलिस वालो के निलंबन करने की बात करते हुए हाईवे पर जाम किया गया, उसके पश्चात एसडीओपी बस्तर के द्वारा 7 दिन के अंदर निलंबन की कार्यवाही की जानें की बात कही गई है। अगर निलंबन नही हुआ, तो आठवें दिन बजरंगदल द्वारा उग्र प्रदर्शन करने की बात हुई, जिसके पश्चात जाम को स्थगित कर दिया गया। उसके पश्चात थाना के सामने सभी बजरंगी भाईयो ने आतंकवादी देश पाकिस्तान एवम इमरान खान का पुतला दहन किया गया है।
उक्त कार्यक्रम में प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख शैलेंद श्रीवास्तव, जिला संयोजक देवेंद्र कश्यप,बस्तर नगर संयोजक सिकंदर कश्यप, जगदलपुर नगर अध्यक्ष पवन सिंह राजपूत, प्रखण्ड बस्तर, बकावंड , परपा, जगदलपुर नगर, बलेंगा के समस्त बजरंगी इस आंदोलन का हिस्सा बने।
जगदलपुर। बस्तर विकासखण्ड के अंतर्गत के ग्राम देवड़ा (सोनारपाल) निवासी छेंडियाराम मौर्य ने अपने ही पुत्रवधु सुशीला मौर्य पति स्व. चैनुराम मौर्य पर अपने बेटे की अनुकम्पा नियुक्ति सर्विस को फर्जी तरीके से नियुक्ति करने का आरोप लगाकर अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में जिला कलेक्टर बस्तर व जिला शिक्षा बस्तर को लिखित पत्र शिकायत कर इस मामले में उचित जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया गया है।
छेंडियाराम मौर्य ने कलेक्टर बस्तर को शिकायत पत्र में कहा है कि मेरे सुपुत्र स्व. चैनुराम मौर्य सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला सिवनी में सेवारत रहते हुए दिनांक 20.02.2021 को मृत्यु हो गई थी। मेरे पुत्र की मृत्यु के उपरांत तीन माह बाद परिवार के बिना सहमति के मेरी पुत्रवधु सुशीला मौर्य की अनुकम्पा नियुक्ति फर्जी तरीके से किये जाने के संबंध में लेख किया गया था। सन्दर्भित पत्र सरल क्रमांक 02 के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यालय में उपस्थित होकर यह अवगत कराने लेख किया गया कि किस आधार पर श्रीमती सुशीला मौर्य पति स्व. भूषण बघेल को दिये गये अनुकम्पा नियुक्ति को हमारे द्वारा फर्जी बताया गया है। (पत्र में दर्शित अनुसार मेरे पुत्र का नाम भूषण बघेल लेख किया गया है जो कि गलत है)। मैं जिला शिक्षा अधिकारी महोदया के समक्ष दिनांक 29.07.2021 को उपस्थित होकर निवेदन किया कि मेरे स्व. पुत्र की नियुक्ति वर्ष 2008-09 में हुई थी तथा मेरे पुत्र का विवाह वर्ष 2013-14 में हुआ था, नियुक्ति के समय मेरा पुत्र अविवाहित था तो फिर सेवा पुस्तिका में मेरी पुत्रवधु का नाम कब अंकित किया गया। साथ ही मेरे पुत्र के मृत्यु के उपरांत वारिसान प्रमाण पत्र पर पुत्रवधु का ही नाम कैसे लेख करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है, जबकि परिवार के किसी सदस्य के द्वारा मेरे पुत्रवधु के वारिसान हेतु सहमति प्रदान नहीं की गई है। तब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ स्थापना-4 के बाबू द्वारा मुझे नासमझ आदमी कहकर यह कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति के लिये माता पिता अथवा अन्य किसी की सहमति की आवश्यकता नहीं होती है नियम बदल चुका है और समहमति प्राप्त करने का नियम खत्म हो चुका है, आप लोग का इसमें कोई रोल नहीं है यह सब बातें सुनकर भी जिला शिक्षा अधिकारी महोदया मौन थी। मेरा पुत्र ही परिवार का एक मात्र कमाई करने वाला पुत्र था। लेकिन जैसी ही अनुकम्पा नियुक्ति होते ही मेरी पुत्र वधु सुशीला मौर्य हमारे घर एवं परिवार को छोड़कर अलग जगह रहकर निवास कर रही है जिससे हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। बेटा जब जीवित था तो वो हर आर्थिक जिम्मेदारी एवं परिवार को संभालता था।
अत: प्रार्थी ने जिलाधीश से निवेदन किया है कि अपनी पुत्रवधु की फर्जी तरीके से की गई अनुकम्पा नियुक्ति मामले पर उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर अपने पुत्र की मृत्यु उपरांत प्राप्त होने वाले शेष उपादान की राशि के आहरण पर रोक लगाने एवं हम माता पिता की दयनीय स्थिति को देखते हुए उपादान की राशि हम माता पिता को दिलवाने के लिये प्रार्थना करते हैं।
ससूर ने बताया कि मेरी पुत्र वधु (बहु) विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ कर अनुकम्पा नियुक्ति सर्विस फर्जी तरीके लगी है, जो कि गलत है।
जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर ने क्या कुछ कहा आइये एक नजर देखते हैं।
भारती प्रधान की बताई गई जानकारी के अनुसार यह कहा कि चैनुराम मौर्य की जो प्रकरण है जो उसमे जो परिवार सूची मिली है उसमें चैनुराम मौर्य और उनकी पत्नी सुशीला मौर्य का नाम है।उसके अलावा राशनकार्ड में भी उन दोनों का ही नाम है,दोनों के अतिरिक्त किसी का नाम नही है,इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी की छानबीन है उसमें भी तो इनी दोनों का नाम था,और जो ग्राम पंचायत का जो प्रस्ताव था उनी दोनों के नाम से प्रस्ताव पारित किया गया है।चैनुराम की कोई संतान नही थी केवल दोनों पति पत्नी का नाम अंकित था।चैनुराम की देहांत के पश्चात उनकी पत्नी का आवेदन पर विचार करके उनको उनकी अनुकम्पा नियुक्ति के लिये समिति द्वारा वांछित योगिताधारी पाया गया और उनको अनुकम्पा नियुक्ति दी गई ,चैनुराम के शिकायत द्वारा सुशीला मौर्य को बुलाया गया तो उन्होंने लिखित सहमति दी है कि वह अपनी परिवार का भरण पोषण करेगी अपने सास ससुर का और आर्थिक सहायता प्रदान करेगी ।परिवार सूची में माता पिता का नाम नही मिला संबंधित जो थे चैनुराम उन्होंने उनका नाम उसमे अंकित नही पाया गया ।सुशीला मौर्य को बुलाया गया तो लिखित आश्वासन दिया है जो भरण पोषण करेगी कहा।
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बस्तर की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को लेम्प्स मंडी प्रांगण में सैकड़ों किसानों एवं लेम्प्स संचालक मंडल की उपस्थिति में हुआ। लेम्प्स प्रभारी प्रबंधक कमल दीवान2020-21 का कार्य का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसमें धान खरीदी में 3992 क्विंटल धान खरीदी में घाटा होने की जानकारी उपस्थित किसानों को दी गई। किसानों को ऋण देने खाद बीज वितरण, ऋण वसूली को लेकर जानकारी दी गई। एवं लैंप्स के कर्मचारियों को 7 माह से वेतन नहीं मिलने की भी जानकारी दी गई। आदिम जाति सहकारी बैंक में एटीएम जो बनाए हैं आज तक बैंक के द्वारा लेम्प्स को किराया नहीं दिया जा रहा है।इसकी जानकारी लैंप्स उपाध्यक्ष रामानंद मिश्रा ने उक्त किसानों को दी जो उन्होंने सभी कृषकों को निवेदन किया कि समय पर कर्जा लेकर समय पर पटाने के लिए कहा इसके पश्चात पूर्व विधायक अंतू राम कश्यप ने भी कहा कि सरकार एक बार कर्ज माफ किया था ।आप सभी बैंक का समय पर कर्जा ले और समय पर कर्जा पटा दे। और साथ ही समय में पोटाश, यूरिया, डीएपी,उठा ले ताकि परेशानियों का सामना करना ना पड़े। इस वर्ष किसानों को खाद के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
किसानों से चल रहा लैंप्स।
बस्तर लेम्प्स के अंतर्गत बस्तर भाटपाल,टाकरागुड़ा, परचनपाल, भरनी,करमरी,नारायणपाल के 4392 पंजीकृत किसान है।इस वर्ष किसानों का कमीशन लेम्प्स के खाता में राशि ना डालकर किसानो के ऋण में काटा जा रहा है। जिसका लेम्प्स संचालक मंडल के द्वारा विरोध किया गया। इतने वर्षों में इस वर्ष लेम्प्स में जो घाटा हुआ है। 3992 क्विंटल धान का घाटा हुआ है लगभग 99 लाख घाटा होने की जानकारी आम सभा को दी गई।
सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारी किसानों को करते हैं दुर्व्यवहार।
किसानों के द्वारा आम सभा में बताया गया कि बस्तर के आदिम जाति सहकारी केंद्रीय बैंक में जब किसान बैंक में जाते हैं तो बैंक के कर्मचारी किसानों से दुर्व्यवहार किया जाता है उक्त बात आम सभा में किसानों ने कहा। साथ ही बैंक में अवस्था का आलम बताया धूप हो या बारिश किसानों के लिए बैठने के लिए छायादार की व्यवस्था भी नहीं है जिससे किसान परेशान रहते हैं।वही खरीफ फसल का अभी तक ऋण नहीं मिलने की शिकायत किसानों ने लेम्प्स प्रबंधक को कहा जिस पर प्रबंधक ने बताया कि कंप्यूटर के त्रुटि के कारण कुछ किसानों का जमा नहीं हुआ है।
उन्होंने जानकारी आम सभा में दी की किसानों के प्रकरण लैंप्स प्रबंधक द्वारा बनाकर बैंक में जमा करने के बावजूद भी बैंक के ऋण स्वीकृत नहीं करने की बात कही गई।सभा में बताया गया कि बैंक के द्वारा आपका फाइनेंस नहीं किया जाएगा कहकर वापस किया जा रहा है।जिसके कारण किसानों को समय पर ऋण स्वीकृति नहीं होने की जानकारी आम सभा में दी गई।
सहकारी संस्था एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के द्वारा लैंप्स बस्तर का प्रभार दीनदयाल पानीग्राही को देने के लिए पत्र प्रेषित किया गया था जिस पर आम सभा में सैकड़ों किसानों व संचालक मंडल के द्वारा विरोध करते हुए दूसरे लेम्प्स प्रबंधक को चार्ज नहीं देने की बात कही और कमल दीवान को यथावत रखने की किसानों ने प्रस्ताव पारित किया।
इस्तीफा मंजूर नहीं ऑपरेटर पर एफ आई आर के प्रस्ताव पर संचालक मंडल ने लगाई मुहर
धान खरीदी करते समय सहकारी बैंक के द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक निषाद को बैंक के द्वारा रखा गया था। आम सभा में जानकारी दी गई कि डाटा ऑपरेटर के द्वारा लेम्प्स को घाटा करके इस्तीफा देकर फरार हुआ है। उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जाने प्रस्ताव पारित किया गया। संचालक मंडल ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने के बाद कौन-कौन शामिल है वह सब पता चल जाएगा संचालक मंडल के द्वारा एफआईआर किये जाने की बात कही गई।संचालक मंडल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सब मिलकर कलेक्टर व विभागीय मंत्री को ध्यानाकर्षण करवाने की बात कही गई नहीं तो हमेशा इस तरह का नुकसान होते रहेगा इस दौरान संचालक मंडल के अध्यक्ष राम प्रसाद कश्यप, उपाध्यक्ष रामानंद मिश्रा, पूर्व विधायक अंतू राम कश्यप,प्रेम शंकर शुक्ला, कन्हैयालाल साहू,भिर्गु तिवारी, सहित अन्य सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद थे।
HDFC BANK PARIVARTAN और वृत्ति संस्था द्वारा आज 10 अक्टूबर 2021 को डोंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पटेली में आदर्श आंगनवाड़ी, विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिला भेड़िया जी मंत्री महिला एवं बाल विकास छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों से किया गया जिसमे HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा समग्र ग्रामीण विकास
कार्यक्रम तहत यहा कार्यक्रम किया गया प्रोजेक्ट मैनेजर सर के माध्यम से आगमी विकास कार्यक्रम के बारे में जानकारी दिया गया प्रोजेक्ट मैनेजर सर के द्वारा मंत्री मेडम का आभार व्यक्त किया जिसमे मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञानरंजन दास जी,बालोद आफिस के प्रोजेक्ट मैनेजर सर पुष्पेंद्र सिंह जी एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाइ और एमआईएस प्रवीन साहु जी और कोऑर्डिनेटर नीता रावत गोमती नागवंशी, दीपिका मसीह , देवेंद्र कुमार व ग्राम सरपंच राधा रावटे जी व ग्रामवासी उपस्थित थे।
➡️ गांजा सप्लायर मलकानगिरी जिला, उड़ीसा के निवासी है।
➡️ पूर्व में आरोपी द्वारा अप्रैल 2021 में 21 किलोग्राम अवैध गांजा का किया गया था विक्रय ।
बस्तर पुलिस के द्वारा अवैध गांजा तस्करी के सप्लाई चैन पर कार्यवाही करने में एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 16.04.2021 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेक पोस्ट लगाकर एस.बी.आई. चौक पर 21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था जिसमें मौके पर मामले के आरोपी गोपाल सिंह एवं शिव प्रसाद सिंह दोनों निवासी उत्तरप्रदेश के विरुद्ध धारा – 20 (बी) एन.डी.पी. एस. एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया था मामले में आरोपियों से पूछताछ पर पता चला था कि उक्त गांजा जिला मलकानगिरी उड़ीसा निवासी मदन ओडी के द्वारा गांजा का परिवहन कराया जाता है एवं वाहन उपलब्ध कराना बताये। जिस पर गांजा सप्लाई के सम्पूर्ण चैन
पर कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एवं ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण मे, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु टीम उड़ीसा रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा उडीसा मलकानगिरी में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर पकड़ा गया ! जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम मदन ओडी निवासी मलकानगिरी उड़ीसा का होना बताया गया जिससे पूछताछ करने पर अपने द्वारा पूर्व में मोटर सांयकल हिरो ग्लैमर क्र. ओडी-30-डी-0410 में 02 व्यक्तियों को 21 किलोग्राम अवैध गांजा को उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर लेकर भेजने हेतु अवैध गांजा विक्रय करना एवं वाहन उपलब्ध कराना स्वीकार किया। आरोपी मदन ओडी को थाना कोतवाली के उक्त अपराध 121/2021 में नामजद आरोपी होने से गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
नाम आरोपी- मदन ओडी पिता रामा ओडी उम्र 29 वर्ष निवासी पुरूना बालीमेला, थाना ओरकेल, जिला मलकानगिरी, (उडिसा)
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- निरीक्षक- एमन साहू उप.निरी.- संजय वट्टी आरक्षक – बलीराम भारती