मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल,बस्तर के युवा साँसद दीपक बैज,रायपुर महापौर एजाज ढेबर,अध्यक्ष प्रमोद दुबे,भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एवँ अन्य अतिथिगण मंच में मौजूद..
युवाओं से खचाखच भरा रायपुर का पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम…
आज रायपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में हज़ारों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की आंचलिक राजनीति के लिहाज से देखा जाए तो बस्तर के कांग्रेस विधायक विकास के मुद्दों के साथ ही सियासी मोर्चे पर पूरी तरह एकजुट हैं। मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप बस्तर के सभी विधायक बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलजुल कर काम कर रहे हैं। यहां किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है। सामाजिक एकता और अंचल के विकास को ही सम्पूर्ण प्राथमिकता दी जा रही है। बस्तर सांसद दीपक बैज के साथ मिलकर बस्तर अंचल के विधायक क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में जुटे हुए हैं। बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता कवासी लखमा का मार्गदर्शन अंचल के विधायकों को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम का साथ बस्तर की कांग्रेसी एकता को चार चांद लगा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बस्तर अंचल के कोंडागांव से विधायक हैं तो महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद हैं। बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा को पटकनी देकर अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवा चुके दीपक बैज दो मोर्चों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक दीपक की भूमिका निभा रहे हैं। बस्तर के तीनों प्रक्षेत्रों से कांग्रेस के इकलौते लोकसभा सांसद की हैसियत से दीपक बैज पर यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे बस्तर के विकास के लिए दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भावना के अनुरूप सक्रियता से मुखर रहते हुए बस्तर अंचल के सभी कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों को एक सूत्र में बांधे रखें। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास 90 में से 70 विधायक हैं तो बस्तर की सभी बारह सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है किंतु राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 02 सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल कर सकी। इनमें से एक सीट पर दीपक बैज ने कांग्रेस का हाथ ऊंचा किया है तो राज्य की जनता को उनसे काफी उम्मीद है। खासतौर पर बस्तर के विकास और समस्याओं के समाधान के मामले में दीपक बैज उम्मीद का दीया दिखाई देते हैं। वे दिल्ली में छत्तीसगढ़ के हक की आवाज बुलंद करते हैं और उनका ओजस्वी अंदाज आकर्षण का केंद्र बनता है। राज्य कांग्रेस की ओर से संसद में उनकी तथ्यपरक गर्जना से बस्तर अभिभूत है।
नगरनार प्लांट से लेकर दल्ली बस्तर रेल मार्ग सहित तमाम मुद्दों के साथ ही राज्य के किसानों के हित में जूझने वाले दीपक बैज दिल्ली में जितने सक्रिय हैं, उतने ही मुस्तैद अपनी बस्तर भूमि में कांग्रेस की एकजुटता के प्रयासों के प्रति भी हैं। जिसका नतीजा यह है कि जब कांग्रेस की आंतरिक खींचतान सुर्खियों में है, तब बस्तर कांग्रेस की एकता का आदर्श प्रस्तुत कर रहा है। प्रदेश में कांग्रेस के तथाकथित संग्राम की खबरों के बीच अब छत्तीसगढ़ के 13 विधायक फिर दिल्ली पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि सरगुजा अंचल से विधायक बृहस्पत सिंह इन विधायकों की अगुवाई कर रहे हैं। ये वही विधायक हैं जिनके आरोप से मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस में असहज स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पत सिंह का तर्क है कि किसी एक व्यक्ति को खुश करने के लिए कांग्रेस के 70 विधायकों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता। सरगुजा अंचल से पार्टी विधायकों की दिल्ली दौड़ के सियासी मायने समझे जा सकते हैं लेकिन इस दौर में बस्तर के विधायक पूरी तरह एकजुट और बेफिक्र हैं तो कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सांसद दीपक बैज, मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी सहित सभी बस्तरिया विधायकों की एकजुटता अलग ही रंगत दिखा रही है।
जगदलपुर।सिटी कोतवाली जगदलपुर में विगत 20 वर्षो से लगातार अलग-अलग मामलों के फरार स्थायी वारंटी को पता तलाश कर, गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता हासिल हुई है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली में माननीय द्वितीय अपर सत्र न्यायालय जगदलपुर के प्रकरण क्रमांक-63/98, धारा 458,307,34 भादवि0 एवं माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जगदलपुर के प्रकरण में धारा 357,380 भादवि एवं प्रकरण क्रमांक-363/10 धारा 5,7 विस्फोटक अधिनिमय में माननीय न्यायालय से जारी आरोपी स्थायी वारंटी नीलम पिता डोमू उम्र 50 साल निवासी ईतवारी बाजार जगदलपुर जो घटना कारित कर लगातार फरार था। मुखबीर सूचना मिला कि आरोपी ओडिशा कोकड़ागुड़ा थाना बोरीगुमा क्षेत्र में निवास कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु तुरंत टीम ओडिशा रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी की पता साजी कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया है। जिनसे पुछताछ व तस्दीक करने पर अपना नाम नीलम पिता डोमू निवासी ईतवारी बाजार जगदलपुर का होना बताया। जिसे माननीय न्यायालय में विधिवत् तीन स्थायी वारंटी मय आरोपी के पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी: निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक आरक्षक भुपेन्द्र नेताम।
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित की जा रही सड़कों की वास्तविक स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर साहू ने कहा कि सभी काम समय से पूरे किए जाएं, इसके साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि निर्माण मानक के विपरीत मिलता तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा पन्द्रह दिनों के अंतराल में की जायेगी। इसके साथ ही समय-समय पर गुणवत्ता की जांच भी की जायेगी। स्वीकृत और निर्माणाधीन कार्यों को प्रारंभ करने के पूर्व कार्ययोजना बनायें और उसके अनुसार कार्य करें।
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कहा कि जिले की विषम भौगोलिक परिस्थिति कोे मद्देनजर रखते हुए निर्माण एजेंसीज के अधिकारी एवं ठेकेदार मिलकर समन्वय बनाकर उन सड़क निर्माण कार्यों को पहले पूरा करें, जो लगभग पूर्णता की ओर है। कलेक्टर साहू ने कहा कि सभी ठेकेदार सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पूर्व से ही निर्माण सामग्री, मशीन-उपकरण सहित श्रमिकों की संख्या की संख्या में वृद्धि कर निर्धारित समय सीमा में सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने कहा कि जिले के विकास के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव मदद देगी। आप सभी निर्माण कार्य प्रारंभ करने के एक सप्ताह पहले जानकारी देवें। जिससे आप को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाये। बैठक में अधीक्षण अभियंता परियोजना मंडल मुकेश संतोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम स़ड़क योजना विनय वर्मा, के सहायक अभियंता पीएमजीएसवाय सतीष झा के अलावा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, उप अभियंता, ठेकेदार एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बुधवार को अपने पंजाब प्रवास के दौरान स्वेटर तथा होजियारी कपड़े निर्माण की नामी कंपनी मोन्ट कारलो कंपनी के कारखाने का विजिट किया। उन्होंने अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित कारखाने में कारिगरों द्वारा स्वेटर और अन्य कपड़ों के निर्माण कार्य को देखा और कंपनी द्वारा देश और विदेश में उच्च क्वालिटी के वस्त्र की मार्केटिंग के विषय में कंपनी के डायरेक्टर और अन्य स्टाफ से विस्तृत जानकारी ली। गौरतलब है कि पंजाब के लुधियाना में स्थित मोन्ट कारलो कंपनी स्वेटर तथा अन्य होजियारी वस्त्र निर्माण में नामी ब्रांड है। जहां बने वस्त्र विदेशों में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। कंपनी के लोगों ने उद्योग मंत्री कवासी लखमा को बताया कि ठंड के मौसम में यहां बने स्वेटर अपनी क्वालिटी के लिए प्रसिद्ध है। निर्माण में लगे कारिगरों के द्वारा किए जा रहे उत्पादन कार्य की उद्योग मंत्री ने प्रशंसा की। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव या पास
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास भी विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े बैठक में
राजीव गांधी मितान क्लब की घोषणा के लिए युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रस्ताव पारित किया |
बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में युवा कांग्रेस प्रदेश स्तर के नेताओं की बैठक हुई संपन्न,बैठक में मुख्य रूप से पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भी शिरकर की, युवा कांग्रेस के इस महत्वपूर्ण बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी। प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को प्रदेश द्वारा बनाई गई नई कार्य योजना को विस्तार से समझाया गया और उस पर अमल करते हुए कार्य करने का आदेश भी दिया गया। साथ ही साथ इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव लाया गया जिसे सर्वसम्मति से यूथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने पारित किया।
जगदलपुर के स्थानीय राजीव भवन में आयोजित युवा कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वप्रथम झंडारोहण किया गया जिसके बाद बैठक आरंभ हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास भी विडियो कानफ़्रेंस के ज़रिए संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यों को सराहा और आगामी आने वाले 2023 व 2024 चुनाव के जीत और मज़बूती के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोल्कोंडा ने कहा संगठन में अनुशासन बेहद जरूरी है यह अनुशासन ही है जिसने हमें छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से जीत दिलाई है इसलिए संगठन में अनुशासन को निरंतर बनाए रखने का कार्य बेहद जरूरी है, वही सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर ने युवा कांग्रेसियों को देशभर में चल रहे विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में बताया एवं उन कार्यक्रमों को छत्तीसगढ़ में भी जारी करने एवं सफल क्रियान्वयन के लिए कहा, बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढी ने युवाओं के अंदर जोश भरते हुए अपने जिला अध्यक्षों के कार्यों को सराहा उन्हें हर तरह की चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा, राष्ट्रीय स्तर से एवं प्रदेश स्तर से बनाए जाने वाले हर कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को जोड़ते हुए आयोजनों को सफल बनाने के लिए आदेशित किया एवं 2023 के चुनाव को देखते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए नई कार्ययोजनाओं को जारी किया।एवं राजीव गांधी मितान क्लब की घोषणा के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जज्बे को सलाम करते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढी की पीठ थपथपाई और कहा की युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है आज छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की जो सरकार बनी है उसमें युवा कांग्रेस का सबसे बड़ा योगदान रहा है, युवा कांग्रेसियों की जिम्मेदारी अब और ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि अब छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है पिछले चुनाव तक हमने सवाल किए थे आगामी चुनाव में हमसे सवाल किए जाएंगे इसलिए हमें अभी से कमर कसते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा लाए जाने वाली सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उन योजनाओं का लाभ हमें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना है, इस कार्य को सिर्फ और सिर्फ युवा कांग्रेसी ही अंजाम तक पहुंचा सकते हैं मोहन मरकाम ने युवक कांग्रेसियों से कहा कि आप लोगों का कार्य सराहनीय है आप लोगों की ऊर्जा से पार्टी को ऊर्जा मिलती है बैठक में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य महापौर सफीरा साहू सभापति कविता साहू एवं पांच बार के पार्षद यशवर्धन राव ने भी संबोधित किया एवं युवाओं में उत्साह का संचार फैलाया बैठक का संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी अशरफ हुसैन ने किया।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का रास्ता या सत्ता की चाबी बस्तर को माना जाता है और पिछले चुनाव में 12 की 12 सीटें जीत कर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया है इसलिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि बस्तर में कहीं से भी कोई चूक ना हो और आगामी चुनाव में पुनः 12 की 12 सीटें कांग्रेस के खाते में जाए इस नजरिए से भी यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।बैठक उपरांत पीसीसी चीफ मोहन मरकाम एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढी ने मीडिया से रुबरु होते हुए प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
प्रदेश स्तरीय युवा कांग्रेस की बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय राष्ट्रीय महासचिव दीपक मिश्रा,राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद,राष्ट्रीय सह सचिव कुलीशा मिश्रा,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल,राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला,युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री,प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप,प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य,प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय,प्रदेश सचिव जावेद खान,प्रदेश सचिव कमलेश कारम,प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह,प्रदेश सह सचिव जाहिद खान,बस्तर जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग महतो सहिंत बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रात: शहर के शहीद पार्क एवं इंदिरा स्टेडियम में भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना एवं समस्याओं के समाधान के लिए आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया |
सेना भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवक युवतियों से मुलाकात कर उन्हें प्रेरित किया और शुभकामनाएं दी |
क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ खेल कर उत्साह वर्धन किया
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज प्रातः काल में शहर के शहीद पार्क और इंदिरा स्टेडियम में भ्रमण कर प्रात: सैर पर निकले वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं सहित खेल प्रेमियों से मुलाकात की एवं उनके परेशानियों को जाना तथा उसे दूर करने के लिए आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित लोगों को बताया की शहीद पार्क में ओपन जिम की स्थापना के लिए राशि आबंटित कर दी गई है और ओपन जिम बहुत जल्द स्थापित कर दिया जाएगा इसके अलावा इंदिरा स्टेडियम में खेल मैदान में क्रिकेट खिलाड़ियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किया |
इंदिरा स्टेडियम में सेना भर्ती रैली के लिए तैयारी कर रहे युवक युवतियों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा की सेना में भर्ती देश सेवा का सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है युवा देश सेवा के लिए अधिक से अधिक सेना में जाएं उन्होंने तैयारी कर रहे युवक युवतियों को भर्ती के लिए शुभकामनाएं दी |
विगत दिनों राजहरा खदान समूह में कार्यरत तीन श्रम संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बी.एस.पी के अधिशासी निदेशक (खदान एवं रावघाट) मानस बिस्वास से मुलाकात की और खदान में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उक्त चर्चा में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई, एटक से सम्बद्ध एस.के.एम.एस. एवं इंटुक से सम्बद्ध एम.एम.डब्लू.यू के प्रतिनिधि शामिल थे। उक्त चर्चा के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए तीनों श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्तमान में राजहरा खदान समूह प्रबंधन के कुछ उच्च पदस्थ अधिकारी खदान के गतिविधियों पर ध्यान देने के बजाय एक समूह विशेष के साथ मिलकर राजनीती करने में व्यस्त हैं जिसके कारण आज खदान में औद्योगिक वातावरण ख़राब हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे इन अधिकारीयों को आने वाले समय में चुनाव लड़ना है और इसके लिए वे अपना वोट बैंक बनाने में लगे हैं। इन अधिकारीयों के वजह से आज खदान के कई विभागों में सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। कभी गाड़ियां पलट रही हैं, कभी फर्जी दस्तावेज के सहारे अकुशल कर्मी को अचानक कुशल बनाकर कार्य लिया जाता है जिससे कर्मी की दुर्घटना में असामयिक मौत हो जाती है, तो किसी विभाग में ओवरहेड क्रेन की स्थिति गंभीर बनी हुई है और जानकारी होने के बावजूद ये अधिकारी असुरक्षित तरीके से कार्य करने के लिए कर्मियों पर दवाब बनाते हैं आदि आदि। और तो और कुछ अधिकारी संभवतः व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ती हेतु ठेकों में ज्यादा श्रमिकों की भर्ती कर लेते हैं और कुछ दिनों के बाद नया निविदा निकालकर अवैध तरीके से नियुक्त किये गए इन श्रमिकों को ही कार्य में रखने हेतु ठेकेदार पर दवाब बनाते हैं और ठेके के नियम और शर्तों में भी इस तरह के नियम और शर्तों को डालते हैं जिससे इस बात की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि श्रमिकों के भर्ती में भी ये अधिकारी पूरा दखल रख रहे हैं।
इन सब मुद्दों पर तीनों श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने अधिशासी निदेशक से मिलकर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान अधिशासी निदेशक महोदय ने स्पष्ट कहा कि कर्मियों और श्रमिकों के जान के एवज में सुरक्षा को ताक पर रखते हुए उत्पादन नहीं कराया जावेगा और अगर ऐसा करते हुए कोई भी अधिकारी पाया जाता है तो उस पर समुचित कारवाई की जावेगी। सेल कंपनी कर्मियों के सुरक्षा को प्रथम मानता है और सुरक्षित ढंग से उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने में विश्वास करता है। प्रतिनधियों ने राजहरा खदान समूह के कर्मियों के लिए अस्पताल में समुचित व्यवस्था न होने की बात कही और कहा कि अगर प्रबंधन द्वारा राजहरा के अस्पताल व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा सकता है तो कर्मियों के लिए कोई दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था की जावे। श्रम संगठनों के इस मांग पर अधिशासी निदेशक महोदयने कहा कि प्रबंधन राजहरा के लिए डॉक्टर्स की नियुक्ति के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है किन्तु कुछ नीतिगत कारणों से सफलता नहीं मिल रही है। ऐसे में अगर श्रम संगठनों के नजर में कोई डॉक्टर आता है जो राजहरा खदान में कार्य हेतु इक्षुक हो तो प्रबंधन को इससे तत्काल अवगत कराएं ताकि उनके नियुक्ति हेतु आवश्यक कदम उठाया जा सके।
ठेका श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सभी श्रम संगठनों ने कहा कि आज ऐसे कई ठेके हैं जिसमे श्रमिकों को उचित वेतन नहीं दिया जाता है, न ही श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए उचित मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाती है, कई ठेकों में श्रमिकों को भत्ते नहीं दिए जाते हैं, कई ठेके ख़त्म हो जाने के बाद भी श्रमिकों को २-३ माह का वेतन अप्राप्त है, किसी ठेके में बोनस भुगतान लंबित है, ठेका श्रमिकों को नाईट एलाउंस,डिफकल्ट एरिया एलाउंस,और छुट्टी का पैसा, और न ईनको ग्रेजुएटी का लाभ दिया जा रहा है।लेकिन प्रबंधन कुछ नहीं कर रहा है। श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि कुछ अधिकारीगण अपने चहेते लोगों को ठेके में नौकरी देने हेतु गलत तरीके अपना रहे हैं। पुराने चल रहे ठेकों में तय सीमा से अधिक श्रमिकों की भर्ती कर ली जाती है और उनसे दुसरे काम कराये जाते हैं। कुछ माह के बाद ये अधिकारी अपने चहेते आदमियों को काम देने हेतु निविदा निकाल देते हैं और निविदा में अपने चहेतों को रखने हेतु असंवैधानिक तरीके से ऐसे नियम और कानून डालते हैं जो की किसी भी दृष्टिकोण से वैधानिक नहीं होता है। इन अधिकारीयों के कृत्यों से नगर के बेरोजगारों के अंदर आक्रोश पनप रहा है जो किसी भी दिन लावा बनकर फुट सकता है जिसके दायरे में ऐसे अधिकारी आएंगे और तब कानून व्यवयस्था की बात बन जावेगी। जहाँ तक पुराने कार्य की बात है तो रिपीट टेंडर में पुराने श्रमिकों को प्राथमिकता देने सभी श्रम संगठन सहमत हैं लेकिन नए ठेकों में भी अगर इसी तरह का दवाब बनाने का प्रयास किया जाता है तो हम सभी उसका हर संभव तरीके से विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे।
इन मुद्दों पर अधिशासी निदेशक महोदय ने कहा कि उचित वेतन भुगतान, तय संख्या से अधिक श्रमिकों को रखने वाली बात, लंबित वेतन एवं बोनस भुगतान आदि की समस्या के निराकरण हेतु बीएसपी के कार्मिक विभाग द्वारा इ-पास की व्यवस्था लागू करने की तैयारी हो रही है जिसके बाद तय संख्या से अधिक श्रमिकों को कार्य पर रखने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। जहाँ तक लंबित वेतन और बोनस भुगतान की बात है तो श्रम संगठनों द्वारा इसकी लिखित जानकारी उच्च प्रबंधन को उपलब्ध कराई जावे ताकि इसका जल्द से जल्द निराकरण किया जा सके। आगे इस तरह की समस्या की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु बीएसपी प्रबंधन द्वारा कॉन्ट्रैक्ट लेबर सेल की जल्द से जल्द स्थापना की जावेगी जिसका कार्य प्रत्येक ठेके के नियम और शर्तों के परिपालन की जांच करने के उपरांत ठेकेदार को बिल भुगतान करने की अनुमति प्रदान की जावेगी।
जहाँ तक दल्ली पीसीसीएफ के ठेके में श्रमिकों को रखने से सम्बंधित विवाद की बात है तो अधिशासी निदेशक महोदय ने इस बात को माना कि उक्त ठेका नए नाम से निकाला गया है और यह स्थानीय प्रबंधन की जवाबदारी थी कि ऐसा करने से पूर्व वो सभी श्रम संगठनों को विश्वास में लेकर निविदा प्रक्रिया में जाता। इस पर सभी श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि अगर उक्त कार्य रिपीट टेंडर होता तो हमे पुराने कर्मियों को ही रखने में कोई अप्पति नहीं थी लेकिन अगर नए ठेकों में भी प्रबंधन के अधिकारी अगर ऐसा करेंगे तो आने वाले समय में नगर में कानून व्यवस्था की बात उत्पन्न हो सकती है जिसके लिए सिर्फ प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा। अधिशासी निदेशक महोदयने कहा कि श्रम संगठन शांति बनाये रखे और उच्च प्रबंधन इस बात का प्रयास करेगा के स्थानीय प्रबंधन द्वारा जिन ०९ वश्रमिकों को रखने हेतु दवाब बनाया जा रहा है उनके लिए कोई और कार्य की निविदा निकाली जावे। अंत में सभी प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के प्रतिनिधियों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा हेतु धन्यवाद दिया और आशा किया कि प्रबंधन आगे भी इस तरह के सार्थक चर्चा के माध्यम से समस्या के समाधान हेतु प्रयास करेगा जिस पर प्रबंधन ने हामी भरते हुए मानने की बात कही। प्रबंधन की ओर से उक्त चर्चा में अधिशासी निदेशक (खदान एवं रावघाट) मानस बिस्वास, महाप्रन्धक कार्मिक खदान मुख्यालय एस.के.सोनी एवं महाप्रबंधक कार्मिक लक्षम बावने तथा श्रम संगठनों की तरफ से भा.म.सं. के बालोद जिला मंत्री मुस्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ भिलाई (भा.म.सं) के महामंत्री एम.पी.सिंह, एस.के.एम.एस.(एटक) के महासचिव कवलजीत सिंह मान, एम.एम.डब्लू.यू राजहरा (इंटुक) के अध्यक्ष तिलकराम मानकर एवं संगठन सचिव अभय सिंह उपस्थित थे।
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता ताइक्वांडो, दुर्ग के बीएसपी स्कूल में दिनाँक 27/09/2021 से 30/09/2021 तक आयोजित किया गया था जिसके आयोजक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर, सयोंजक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग उपस्थित थे जिसमें बस्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने हुनर का बहुत शानदार प्रदर्शन किया जिसमें विश्वदीप्ति हाई स्कूल,से सारा वी.कुमार, मान देवांगन ,यशवर्धन ठाकुर उ.मा.शा.बांग्लापारा से सुमित्रा नरेटी,शफिना वड्डे,अनुराधा कुमेटी,प्रतीक्षा पोटाई ,प्रतिभा नुरेटी,जसवीर यादव,रितेश देवांगन, कन्या उ. मा.वि. नारायणपुर से सोनिया धुव्र, नीलिमा सलाम, सुदाय करंगा,अंजू दुग्गा,धनेश्वरी यादव है जिन्होंने कुल 2 गोल्ड मेडल,7 सिल्वर मेडल,6 ब्रोंज मेडल प्राप्त किया सभी खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग विश्वदीप्ति स्कूल के फादर जोमोन,व्ययाम शिक्षक स्वरूप कुमार हरि,टेक्निकल डायरेक्टर संतोष निर्मलकर कोच,एवं रेफरी बलराम पूरी ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।
सच्चाई सामने लाने कोर्ट जाउंगा:पांडे बैठक उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर किया राव
जगदलपुर – दलपत सागर की सफाई के लिए खरीदे गये हार्वेस्टर मशीन खरीदी में हुए भ्रष्टाचार मामले को लेकर निगम सरकार को घेरने को लेकर नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे अपने पार्षद साथियों के साथ तो नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता अपने दल के साथ निगम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे है। जांच कमेटी में शामिल भाजपा के दो पार्षद ने निगम सरकार के भ्रष्टाचार मामले में क्लीनचीट देकर अपनी ही पार्टी के अनुशासन को तारतार करने में कोई कसर नहीं छोड़ा जिसकी शिकायत प्रदेश संगठन तक पहुंच चुकी है।
विवादों में घिरे दोनो भाजपा पार्षदों ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर अपनी सफाई देने का प्रयास तो किया लेकिन वह सवालो के जवाब देने में घिरते नजर आये और अधिकांश प्रश्नों का गोलमोल जवाब देकर अपने उपर लगे दाग को मिटाने का असफल प्रयास किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष भी इस विवाद से दुरिरयां बनाएं रखी तो वहीं निगम नेताप्रतिपक्ष एवं
नगरमंडल से भी कोई नहीं पहुंचा।
दलपत सागर के सफाई के लिए खरीदी गई सफाई मशीन के भ्रष्टाचार मामले में क्लीनचीट दिए जाने का मामला उजागर होने के बाद आज भाजपा कार्यों में पार्षद योगेन्द्र पांडे एवं नरसिंह राव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार मामले में मेरे द्वारा क्लीनचीट नहीं दी गई है। उन्होंने जांच के तीन बिन्दुओं पर ही सहमति दी है शेष बिन्दुओं पर सहमति नहीं।
पांडे ने कहा कि भाजपा के पार्षददल ने मशीन खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से जांच की मांग की थी जिसमें भाजपा की ओर से हम दोनों पार्षद को कमेटी में रखा गया था। उन्होंने बताया कि कमेटी के बैठक के पूर्व ईओडब्ल्यू एवं राज्यपाल से भ्रष्टाचार की शिकायत की जा चुकी
सच्चाई सामने लाने कोर्ट भी जाउंगा पार्षद योगेन्द्र पांडे ने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार हुआ है तो इसकी सच्चाई सामने लाने कोर्ट भी जाना पड़ेगा तो जाऊगा। उन्होंने कहा कि पुनः जांच कराने 23 सितंबर को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।
उन्होंने कहा कि डील करने की अफवाह उड़ाई जा रही है अगर कोई भी सबूत के साथ आरोप को सिद्ध करें तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा।
उपस्थिति पंजीयन में सहमतिः
जांच कमेटी के सदस्य भाजपा पार्षद नरसिंह राव ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट में हस्ताक्षर नहीं किया गया है। जांच के समय आयोजित बैठक की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर किया गया है। उन्होंने कहा कि तीन बिंदुओं में सहमति दी गई है जिसमें जीएसटी,बीएस 3 एवं मशीन की कीमत को लेकर सहमति देने की बात कही। शेष जांच रिपोर्ट पर सहमति नहीं दी गई है।
आपत्ति दर्ज कराने में विलंब क्यों जांच रिपोर्ट के सभी पन्नों में सहमति देते हुए हस्ताक्षर किया गया प्रश्न और फायनल जांच रिपोर्ट 2 अगस्त को तैयार किया जा चुका था तो कलेक्टर को आपत्ति दर्ज कराने में विलंब क्यों. इस पर गोलमोल जवाब देते रहे और पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब नहीं दे सके।
पार्टी ने बनाई दुरियाः जांच मामले में पार्टी की अनुशासन को तारतार करने वाले कमेटी के सदस्यों से अपनी ही पार्टी के नेता दुरियां बना ली है। 19 पार्षदों में से मात्र दो पार्षद ही इनके समर्थन में उपस्थित दिखे। जिलाध्यक्ष, नगर मंडल अध्यक्ष, नेताप्रतिपक्ष तक नदारत रहे। पत्रकारवार्ता में योगेन्द्र पांडे, नरसिंह राव के साथ भाजयुमो अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, आलोक अवस्थी, दिगम्बर राव एवं वेदप्रकाश पांडे उपस्थित रहे |