City Media - Page 1391 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1391

मनरेगा अंतर्गत 28 कार्यों हेतु 13 लाख 54 हजार से ज्यादा के काम स्वीकृत

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 27 सितम्बर, 2021

जिले के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु महात्मा गांधी नरेगा सिक्योर सॉॅॅफ्टवेयर के माध्यम से नारायणपुर जिले के ओरछा विकासख्सांड अंतर्गत ग्राम पचंायत कोहकामेटा, कंदाड़ी और कुंदला में भूमिसमतलीकरण के 28 कार्यों हेतु 13 लाख 54 हजार के विभिन्न रोजगार मूलक कार्य स्वीकृत किये गये है। उक्त कार्याे को पूर्ण करने हेतु संबंधित ग्राम पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्माण कार्याे को योजनाओं का प्रावधानों एवं नियमों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये है।

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने, जिले के सरपंचो से स्वच्छता संवाद

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 27 सितम्बर, 2021

आजादी के अमृत महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर माननीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने राज्य के सभी सरपंचो से वर्चुअल माध्यम से स्वच्छता संवाद किया। जिला नारायणपुर से भी सरपंचो ने उक्त संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और अपने अनुभव साझा किये। राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) नवा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा ठाकुर प्यारे लाल पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान के स्वान नेटवर्क के माध्यम से राज्य के सभी जनपद एवं जिले के स्वान नेटवर्क द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों से स्वच्छत भारत मिशन के कार्यों की जानकारी लेकर उन्हें आवश्यक सुझाव दिये और कहा कि बीमारियों से बचने के लिये जल की स्वच्छता के साथ-साथ खुले में शौच की प्रथा को पूर्णतः बंद करना होगा। इसके लिये जनप्रतिनिधियों को आगे आकर कार्य करना होगा। उन्होनें आगे चर्चा में कहा कि 15 वें वित्त की 30 प्रतिशत राशि जल एवं स्वच्छता के लिये आबध्द है, इस राशि का उपयोग अन्य कार्य में नहीं किया जा सकता है और अगर इस राशि का उपयोग पंचायतो द्वारा नही किया गया तो भारत सरकार द्वारा आगामी किश्त जारी नहीं कि जायेगी।

उन्होनें बताया पिछले वर्ष की राशि भी पंचायतों द्वारा खर्च नहीं किया गया हेै इसलिये जीपीडीपी में जल एवं स्वच्छता आधारित कार्यों को लेकर पंचायतों में विकास कार्य करे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सतत् चलने वाली प्रक्रिया है, और सरकार के पास भी सीमित साधन होते हैं इसलिये सरपंच के ऐसा मॉडल तैयार करें, जिसमें सरकार से फंड की आवश्यकता ही ना पड़े ग्राम पंचायत खुद सक्षम हो जाये। इसके लिये उन्होंने घर-घर से स्वच्छता टैक्स, सामुदायिक शौचालय उपयोग पर शुल्क इत्यादि कार्यो को पंचायतों में कड़ाई से लागू करने अपील की गई। संवाद कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पोषण चंद्राकर सरपंचगणो में सर्वश्री अंधारी राम सलाम, शांतु रात दुग्गा, रमेश नाग, उजियारो राम सलाम, सुश्री सीता वड्डे, श्रीमति रानी दुग्गा उपस्थित थे।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्काउट्स एंड गाइड्स ने किया हाइक भ्रमण

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 27 सितम्बर, 2021

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव, विधायक महासमुंद विनोद सेवनलाल चंद्राकर एवं राज्य सचिव ’कैलाश कुमार सोनी के निर्देशानुसार व जिला मुख्यायुक्त रजनू नेताम और जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर. मंडावी जी’ के मार्गदर्शन में एवं सह जिला संगठन आयुक्त गाइड किरण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिंजली के स्काउट एवं गाइड द्वारा, हाइक भ्रमण किया गया। हाइक भ्रमण में बिंजली से लगभग 30 स्काउट्स गाइडस शामिल थे। हाइक स्थल तक पहुंचने के लिए फालोवर पार्टी संकेतों के सहारे लगभग 6 किलोमीटर दायरे में खेतों और जंगलों से होते हुए शांत सरोवर (बिंजली डैम) पहुंचे। जहां स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्काउट और गाइड द्वारा शांत सरोवर के आस-पास साफ सफाई की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य, बिंजली दीपक देवांगन, गिरधारी लाल दुग्गा स्काउट मास्टर, बिंजली, राहुल यादव, श्रीकांत पटेल एवं शाला के स्काउट्स एवं गाइड्स का सफल योगदान रहा।

चंद किलोमीटर की दूर अतिआवश्यक नोटिस पंहुचाने में पुलिस विभाग ने लगा दिया एक महिना

0

हमारे छत्तीसगढ के गरियाबंद की पुलिस को “अतिशीघ्र जाति प्रमांण पत्र प्रस्तुत करने जारी करने किए गये नोटिस ” को संबंधित तक पहुंचाने में एक महिना लगा दिया-? जिसका रहस्य सुलझाने में विधि के जानकार जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि-23-02-2021 को जारी पत्र कार्यालय से महज चंद दूरी पर रहने वाले जूली देवार पति स्व. संतोष देवार तक पहुंचाने में पुलिस ने ठीक एक महिना 23-03-2021 लगा दिया गया था …?? आश्चर्यजनक बात यह भी है कि -जिस तारीख को पुलिस विभाग द्वारा नोटिस प्राप्तकर्ता को नोटिस पहुंचाया गया उसी दिन गंभीर आरोप एवं अपराध में फरार चलने वाले पुलिस वालों ने गरियाबंद की बजाय रायपुर में समर्पंण किया और उसी दिन जमानत भी मिल गया – ??जिसे सहज सामान्य नहीं माना जा सकता। संतोष देवार की मौत के मामले को दबाने के लिए और उसके बाद न्यायालय के आदेश पर अपराध कायम करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तारी से बचाते रखने एवं फरार रहने में ,उसके बाद समर्पंण एवं ससम्मान जमानत में पुलिस विभाग के रहुनमाओं ने अपराध में फंसाने और अपराध से बचाने में सिद्धहस्त पुलिस ने जिस तरह से अपने कर्तव्य का पालन किया है उस पर अब सवाल दर सवाल उठने लगा है।

पुलिस विभाग ने अपने विभाग के लोगों को बचाने के लिए खुद को सवालों के कटघरे में ला खड़ा करने के सांथ सरकार के लोक अभियोजक (सरकारी अधिवक्ता )एवं न्यायालय के द्वारा एस एसी एक्ट में दिये गये जमानत पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा करवा देने का कृत्य कर /करवा दिया – ??? जो अब जनचर्चा का विषय बन गया है। गंभीर आरोप एवं अपराध में घिरे पुलिस वालों पर अपराध कायम होने के बाद लगभग लगातार 2 वर्ष तक फरार रहने के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न किया जाना और जमानत मिलने के बाद उन्हें ससम्मान पदस्थ कर देने को लेकर भी हैरत जाहिर करते यह सवाल खड़ा किया जा रहा है-??? ? क्या -पुलिस इसी तरह से आमजनता एवं आम आरोपी अभियुक्त को भी इसी तरह से खास रियायत देती है जिस तरह से छुरा थाना में संतोष देवार की मौत को लेकर दर्ज अपराध में किया गया -? अपनी कर्तव्यनिष्ठता पर सवाल खड़ा कर प्रतिष्ठा को धूल धूसरित करने वाली पुलिस ने अपने विभाग के सांथ-सांथ ” कानून एवं न्याय व्यवस्था ” पर गंभीर चिंतनिय सवाल खड़ा कर /करवा दिया हैे ! मामले में अपराध कायम करने से लेकर अभी तक जिस तरह से पुलिस ने अपनी भूमिका अदा किया है उसकी समीक्षा करते हुए लोग पुलिस पर भेदभाव पक्षपात का आरोप मढ़ने के सांथ पुलिस व्यवस्था और कानून एवं न्याय व्यवस्था पर भरोसा टूटने की बात कहने लगे हैं जो सही नहीं माना जा सकता क्योंकि अपने चंद ब्यक्ति के लिए पूरे विभाग और कानून व न्याय व्यवस्था के साख एवं ईज्जत पर बट्टा लगाना दुर्भाग्यजनक दूरगामी दुष्परिणांमजनक होगा |

संयुक्त शिक्षक संघ की वर्चुवल बैठक संपन्न चरणबद्ध होगा आंदोलन, शिक्षक हित में चरणबद्ध आंदोलन करेंगे – शैलेन्द्र तिवारी

0

प्रथम चरण में माननीय विधायक, मंत्री,सांसद एवं मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

द्वितीय चरण में संभाग स्तरीय संयुक्त संचालक को मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय वर्चुअल बैठक में अध्यक्षता कर रहे केदार जैन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ सहायक शिक्षक सहित शिक्षकों के हित में आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन करेगा। ज्ञात हो कि सहायक शिक्षकों के वेतनमान में 15 से 20 हजार रुपए का अंतर है जिसको सरकार भी स्वीकार करती है इसके लिए लगातार प्रदेश भर के शिक्षक धरना ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं को सरकार तक रख चुके हैं तथा वर्तमान सरकार ने भी अपने घोषणा पत्र में वेतन विसंगति दूर करने एवं क्रमोन्नति देने का वादा किया हुआ है। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी,संभाग अध्यक्ष,संभाग प्रभारी,जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।,इस बैठक में प्रांताध्यक्ष केदार जैन के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा रखी गई एवं वर्चुअल बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों के सहमति से निम्नानुसार चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया:-

प्रथम चरण:- प्रथम चरण के कार्यक्रम में 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक विधायक,मंत्री,सांसदों को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया है।

द्वितीय चरण:- द्वितीय चरण के कार्यक्रम में क्रमबद्ध ढंग से हर संभाग स्तर पर संभागीय बैठक कर वहां के संयुक्त संचालक को माननीय मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री,शिक्षा सचिव एवं अन्य विभागीय मंत्री तथा सचिवों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिसमें सर्वप्रथम 22 अक्टूबर को जगदलपुर में ज्ञापन कार्यक्रम।

25 अक्टूबर को रायपुर संभाग में ज्ञापन कार्यक्रम।
26 अक्टूबर को दुर्ग संभाग में विज्ञापन कार्यक्रम।
27 अक्टूबर को बिलासपुर संभाग में ज्ञापन कार्यक्रम।
28 अक्टूबर को सरगुजा संभाग में ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया है।

प्रांत अध्यक्ष केदार जैन जी ने कहा है कि यदि हमारी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं करती है तो वेतन विसंगति क्रमोन्नति पदोन्नति को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ धरना रैली एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन भविष्य में करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी आज की बैठक में प्रमुख रूप छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए उक्त आशय की जानकारी बस्तर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी के द्वारा दिया गया।

छत्तीसगढ़ के युवा बेरोजगार व किसानों की विभिन्न मांगों व स्थानीय समस्याओं को लेकर शिवसेना का बेरोजगार किसान मोर्चा

0

● बस्तर, बिलासपुर व दुर्ग संभाग में पूर्व में निकाली जा चुकी है मोर्चा

● चौथे चरण में रायगढ़ से बलौदाबाजार सिमगा तक होगा मोर्चा का आयोजन

रायपुर / जगदलपुर । शिवसेना छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा राज्य व केंद्र सरकार की विफल नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ के युवा बेरोजगार व किसानों की विभिन्न मांगों के साथ ही गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, धर्मांतरण पर रोक लगाने, प्रदेश की प्रमुख समस्या व स्थानीय समस्याओं को लेकर 29 सितम्बर बुधवार को रायगढ़ जिला मुख्यालय से प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में विशाल किसान बेरोजगार मोर्चा निकाला जावेगा। मोर्चा का शुभारंभ रायगढ़ से होगा तथा बलौदाबाजार होते हुए सिमगा में समापन किया जाएगा।

गौरतलब होकि यह शिवसेना द्वारा प्रदेश में चौथे दौर का बेरोजगार किसान मोर्चा है ,इस मोर्चा में प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी व सभी जिलों से शिव सैनिक शामिल होंगे। मोर्चा की शुरुवात रायगढ से होगी तथा चंद्रपुर, सारंगढ़, सरसींवा, भटगांव, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा होते हुए एक अक्टूबर को सिमगा में पंहुच कर समापन होगा। शिव सेना द्वारा निकाले जा रहे किसान बेरोजगार मोर्चा में रखी गई प्रमुख मांगो में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए गौ हत्या करने वाले पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने, छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहे धर्मांतरण के विरुद्ध कार्रवाई, उद्योगों में 80 प्रतिशत छत्तीसगढ़ी युवाओ को नौकरी, धान का समर्थन मूल्य व बोनस सरकार की घोषणा अनुरूप समय से देने, बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने, प्रदेश के सभी टोल नाको पर प्रदेश की गाड़ियों से टोल टैक्स लेना बंद करने, जमीन अधिग्रहण के बाद भी यदि उद्योग नही लगे है तो किसानों की जमीन वापस करने सहित छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार को राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से एक करोड़ रुपय प्रदान करने की मांग रखी गई है।

बुधवार की सुबह रायगढ़ के प्रसिद्ध बूढ़ी माई मंदिर में प्रदेश प्रमुख धनंजय परिहार द्वारा पूजा अर्चना कर रैली का शुभारंभ किया जावेगा। वहींं स्थानीय स्टेशन चौक में आम सभा के बाद रैली गांधी प्रतिमा चौक, सुभाष चौक, न्यू मार्केट, गौरीशंकर मंदिर रोड, गोपी टॉकीज रोड, हेमू कलाणी चौक होते हुए चक्रधरनगर पंहुचेगी जहां नुक्कड़ सभा होगी ततपश्चात अम्बेडकर चौक, कलेक्ट्रेट, जेल रोड होते हुए गोगा मंदिर चौक में नुक्कड़ सभा, मिठुमुड़ा दुर्गा चौक में सभा, करने के बाद कबीर चौक होते हुए कांशीराम चौक में सभा की जावेगी जहां से बाई पास मार्ग से होते हुए मोर्चा सारंगढ़ के लिए रवाना होगी। सारंगगढ़ से मोर्चा बलौदा जाएगी वहां रात्री विश्राम के बाद दूसरे दिन मोर्चा बिलाईगढ़ होते हुए बलौदाबाजार फ़िर तीसरे दिन सिमगा में समाप्त होगी। उक्त जानकारी शिवसेना बस्तर ज़िला कार्यालय द्वारा जारी की गई है।

भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से चुने जाएंगे प्रवक्ता, जिला और प्रदेश स्तर पर होगी नियुक्ति:- राजीव शर्मा (अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी)

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक बस्तर में :- अशरफ हुसैन

अशरफ हुसैन(प्रभारी बस्तर जिला युवा कांग्रेस):- यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित एक भाषण प्रतियोगिता है जिसके माध्यम से हम भविष्य के वक्ताओं की खोज करने का काम कर रहे है।

राजीव शर्मा जी (अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी) ने मीडिया से सम्बोधित किया:-
2020 में भी यंग इंडिया के बोल के माध्यम से पूरे देश से प्रतिभागी चुन कर आये थे जिन्हें अलग अलग स्तर पर पार्टी ने प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी और उन्ही में से कुछ लोग आज राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर भी है।

यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से हम जिला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता साथियो का चयन करेंगे।

प्रतियोगिता के पहले चरण में गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रतिभागियों की जानकारी इकट्ठा की जाएगी जिसकी आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2021 है।

दूसरे चरण में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में जिला स्तर पर उन प्रतिभागियों को बुलाकर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और इसमे जीतने वाले पहले 5 लोगो को जिला प्रवक्ता तत्काल नियुक्त किया जाएगा।

दूसरे चरण में अक्टूबर के द्वितीय सप्ताह में जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागियों की प्रदेश स्तर पर फिर से भाषण प्रतियोगिता होगी और उसमय पहले 5 प्रतिभागियों को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा।

पूरे देश के हर प्रदेश से चयनित होने वाले 5-5 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 14 नवम्बर को नई दिल्ली में हिस्सा लेंगे जिसमे जीतने वाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में जिला स्तर पर इसका प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को गूगल फॉर्म के माध्यम से इसमे आवेदन हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।

अशरफ हुसैन जी(प्रदेश महासचिव) ने मीडिया को सम्बोधित किया:-

▪️ 28 सितम्बर को छतीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी मा.सन्तोष कोलकुंडा जी, सह प्रभारी मा. एकता ठाकुर जी, अध्यक्ष मा. पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी जी एवं पूरी कार्यकारिणी की स्वागत बस्तर के प्रवेश द्वार भानपुरी से प्रारंभ होगी

▪️ इस बार 29 सितंबर को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बस्तर में आहूत की गई है इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष / विधायक कोंडागांव माननीय मोहन मरकाम जी, राष्ट्रीय महासचिव मा.सन्तोष कोलकुंडा जी, सह प्रभारी मा. एकता ठाकुर जी, प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी जी, कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, समस्त जिला अध्यक्षगण उपस्थित रहेंगे…

इस कार्यक्रम में सुशील मौर्य (प्रदेश महासचिव), सूरज कश्यप (प्रदेश सचिव), जावेद खान प्रदेश सचिव, विक्रांत सिंह (प्रदेश सचिव), जाहिद हुसैन (प्रदेश सचिव), अजय बिसाई (प्रदेश सचिव), तरुण भौमिक (प्रदेश प्रवक्ता) अभिषेक डेविड(जिला उपाध्यक्ष)हेमन्त कश्यप(जिला उपाध्यक्ष)अनुराग महतो(जिला संयोजक युवा कांग्रेस सोशल मीडिया)शेख अनस(जिला कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहे….

कृषकों एवं श्रमिक संगठनों के भारत बंद का समर्थन करने पहुंचे संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

तीन काले कृषि कानूनों एवं श्रमिक विरोधी श्रमिक कानूनों के विरुद्ध आयोजित भारत बंद का विभिन्न संगठनों के आह्वान पर नगरनार में आयोजित सभा में समर्थन देने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य पहुंचे |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की केंद्र सरकार जिस तरह से तीन काले कृषि कानूनों को लागू किया है वह हमारी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के विरोध है इसका हम कांग्रेस जन विरोध करते हैं आज पूरे देश के कृषक इन कानूनों के विरोध में पिछले 10 माह से सड़क पर है पर केंद्र सरकार अपने अहंकार में उनसे बात नहीं कर रही है और ना ही उनकी वाजिब मांगों को मान रही है इसके अलावा केंद्र सरकार श्रम कानूनों में बदलाव कर के श्रमिकों के भविष्य को गर्त में धकेल रही है नगरनार स्टील प्लांट जो अभी तक बना ही नहीं है और जिसके चिमनी से अभी धुआं तक नहीं निकला है उसे विनिवेशीकरण के नाम पर अपने उधोगपति मित्रों को बेचने पर उतारू है कांग्रेस संगठन केंद्र सरकार के इस प्रयास का हर स्तर पर विरोध करने के लिए कृत संकल्पित है तथा कांग्रेस संगठन कृषकों मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी |

इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य शहर जिला महामंत्री अनवर खान हेमु उपाध्याय प्रभु लाल बघेल जितेंद्र नाथ,कमल साय बघेल गुरुबंधु दिगम्बर सेठिया विस्वास जोयल राजू पटेल सदा जोगेंद्र जोशी लक्ष्मन् सेठिया मदन सुपन्त जिरमियो बलराम मौर्य जिला अध्यक्ष लेखन बघेल जलन्धर नाग विजय बिसाई वीरेन्द्र साहनी धनुरजय दास सियाराम नाग, विजय सिंग रविशंकर दास लक्ष्मण सेठिया नितीश शर्मा यश गौरव तेजेंदर विनीत कुणालसहित श्रमिक संगठनों एवं कृषक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे |

बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बने बलराम गुप्ता तो संजय बैस बने जिला मंत्री

0

महादेव भवन में विश्व हिंदू परिषद की हुई बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन विभिन्न विषयों पर चर्चा

डौण्डी लोहारा प्रखंड अध्यक्ष दुष्यन्त गिरी गोस्वामी बने तो कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली को मिला नया दायित्त्व तो रवि पांडे कार्यकारी अध्यक्ष वही सत्या साहू,राज सोनी ,महेंद्र सोनवानी को भी मिला दायित्त्व

बालोद :-बालोद नगर के महादेव भवन में आज विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं बजरंग दल की संयुक्त बैठक आयोजित हुई जहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नए कार्यकारिणी का गठन किया गया इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यों से विचारधारा से नवीन पदाधिकारियों को अवगत कराया गया साथ ही महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में डौण्डी लोहारा के बलराम गुप्ता को बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद का नवीन दायित्त्व देकर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वही डौण्डी लोहारा प्रखंड के लिए दुष्यन्त गिरी गोस्वामी को अध्यक्ष का दायित्त्व दिया गया। इस दौरान विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष सरल मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक विशाल राष्ट्र हुआ करता था पर कुछ लोगों ने भारत को धर्म के आधार पर बांट दिया और भारत जैसे संपन्न राष्ट्र के 15 टुकड़े हो गए और सभी अन्य राष्ट्र बने पर भारत को पूर्ण हिंदू राष्ट्र का दर्जा नहीं मिल पाया।

इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक राधेश्याम जलक्षत्री ने भी पदाधिकारियों को संबोधित किया और कहा कि हमे अपने दायित्वों को समझना है कुछ ताकतें यहां हावी होकर देश को तोड़ना चाह रही है साथ ही हम कुछ कर पाए ना कर पाए हमे अपने हिंदुत्व और अपने राष्ट्र की रक्षा करना है। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला प्रचारक राधेश्याम जलक्षत्री,सरल मोदी छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष विहिप, निर्मल साहू, तुलाराम जी संभागीय संगठन मंत्री किसान संघ रूपेंद्र सिन्हा जी, नंद कुमार साहू जी प्रदेश सह मंत्री विहिप, प्रमुख रूप से बैठक में उपस्थित रहे ।

विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष रविप्रकाश पांडे बालोद, उपाध्यक्ष राज सोनी बालोद,बंशीलाल रावटे कुसुमकसा, जिला मंत्री संजय बैस कुसुमकसा, सह मंत्री महेंद्र सोनवानी बालोद ,विशाल साहू गुंडरदेही, दिनेश अग्रवाल डौण्डी, संयोजक- सतीश विश्वकर्मा बालोद , सह संयोजक उमेश सेन ,नीलाम्बर साहू, जिला सयोजिक मातृ शक्ति श्रीमती सत्या साहू दल्ली राजहरा ,जिला सत्संग प्रमुख मनोहर साहू डौण्डी लोहारा ,धर्म प्रसार प्रमुख धर्मेंद्र निषाद डौण्डी लोहारा,धर्माचार्य प्रमुख नरोत्तम साहू,पुरोहित विनोद गिरी गोस्वामी,सेवा प्रमुख राधेश्याम सिन्हा,सामाजिक समरसता प्रमुख देवप्रसाद कुलदीप,गौ सेवा प्रमुख अजय यादव ,मठ मन्दिर प्रमुख दिनेश्वर मिश्रा संबलपुर,विशेष संपर्क प्रमुख धीरज उपाध्याय बालोद के साथ आयाम बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख शुभम साहू,अखाड़ा प्रमुख सन्नी ढीमर,विद्यार्थी प्रमुख शुभम दुबे को नवीन दायित्व दिया गया है।

डौण्डी लोहारा विश्व हिंदू परिषद (प्रखंड) की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष दुष्यन्त गिरी गोस्वामी संबलपुर ,कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली डौण्डी लोहारा, उपाध्यक्ष कोमल दुग्गा करतुटोला,खूबलाल चंद्राकर बनगांव,ठाकुर राम सार्वा परसूली, श्रीमति नलीनी टेकाम जुंगेरा, प्रखंड मंत्री हेमंत देशमुख पार्री ,सह मंत्री कौशल शर्मा संबलपुर, लेखराम प्रीतम कापसी,संजीव वैष्णव डौण्डी लोहारा ,मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती अनुराधा उपाध्याय, सह सयोजिका मीना तामूरिया ,सत्संग प्रमुख करण देशमुख कोरगुड़ा व धर्म प्रसार प्रमुख देवव्रत देवांगन,अशोक निर्मलकर धर्माचार्य प्रमुख, संतोष तिवारी संजारी पुरोहित,सेवा प्रमुख टेकराम पटेल सम्बलपुर, सामाजिक समरसता प्रमुख कमल नारायण साहू कोसमी,गौ सेवा प्रमुख उत्तम यादव बर्रापारा संजारी,मठ मन्दिर प्रमुख अभिषेक वर्मा जाटादाहा ,सहित जीवराखन कौमार्य, कौशलेष देवांगन,कुलेश्वर निषाद को नवीन दायित्व दिया गया है।

इस बैैैठक में बालोद जिला के सुरेंद्र देशमुख, कमलेश सोनी, श्रीमती पदमा देवांगन,पुष्पलता बघेल,दानवीर साहू, योगेंद्र गांधी,टिकेश्वर सिन्हा, लीलेश्वर ठाकुर अर्जुन्दा, जितेन्द्र साहड़ा गुरुर ,लूलार देशमुख,नेम पटेल,दिलीप कुमार बांडे,ओमप्रकाश साहू, खोमन देवांगन,चिमन देशमुख सहित अन्य विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के साथी मौजूद रहे।

भाजपा मंडल गुंडरदेही में पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गयीं

0

एकात्म मानववाद एवम अंत्योदय के प्रेरणा स्रोत पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पूरे सद्भावना के साथ गुंडरदेही मंडल में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया गया।

साथ ही गुंडरदेही मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्रों के बुथो में पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती कार्यकर्ताओं ने मनाई तथा पं दीनदयाल जी को याद करते हुए सेवा और समर्पण के कार्य संपन्न किए ।

जिसके अंतर्गत बूथों में वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया । ,जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

गुंडरदेही मुख्यालय में पं दीनदयाल उपाध्याय जी के मूर्ति पर माल्यार्पण गुलाल अगरबत्ती जलाकर जन्म जयंती मनाया गया तत्पश्चात पं दीनदयाल उपाध्याय जी पर गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा मंडल गुंडरदेही में जयंती मनाने हेतु गुंडरदेही भाजपा मंडल के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू मोहन जैन पूर्व जिला कोषाध्यक्ष , कोमल सोनकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष , केशव साहू सुरेश सोनी थान मल जैन थानसिंह मण्डावी महामंत्री मण्डल , हरीश निषाद उपाध्यक्ष भाजपा मंडल गुंडरदेही संतोष नेताम पार्षद , के के साहू , बुधारू राम साहू ,रोहित यादव , सोहन सिन्हा , सौरभ चोपड़ा , मयंक अग्रवाल दुष्यंत सिन्हा दयाराम सिन्हा , कमल देव साहू , प्रकाश साँवरे , देवा सोनकर धर्मेंद्र साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

MOST POPULAR

HOT NEWS