City Media - Page 1403 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1403

बस्तर जिला युवा कांग्रेस के बस्तर प्रभारी अशरफ हुसैन व सह प्रभारी कमलेश कारम के उपस्थिती में मासिक बैठक हुई सम्पन्न…..

0

बैठक में प्रदेश,जिला,विधानसभा एवँ बूथ स्तर के युवा कांग्रेसी रहे मौजूद…

आज स्थानीय राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर ज़िला कार्यकारणी की मासिक बैठक सम्पन हुई जिसमे मुख्य रूप से बस्तर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी अशरफ हुसैन, सहप्रभारी कमलेश कारम उपस्थित रहे |

बैठक की शुरुआत मंचासीन अतिथियों का बस्तर युवा कांग्रेसियों के द्वारा पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण करते हुए किया गया। बैठक में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम,एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा,महामंत्री अनवर खान भी शामिल हुए,बैठक की कड़ी में बस्तर जिला प्रभारी एवँ सह प्रभारी ने अपने उद्बोधन में मोदी सरकार की देश विरोधी नीतियों के बारे में बताया कि किस तरह देश की संपत्ति को कांग्रेस की सरकार ने 70 सालों में संजो के रखा था। और उसे वर्तमान में केन्द्र की मोदी सरकार ने चंद उद्योपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए निजी हाथों में बेचा जा रहा है। साथ ही 2 करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार देने का वादा करके युवाओं को किस तरह छला गया।

जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल के कडे परिश्रम के बाद छत्तीसगढ़ में 70 सीटों के साथ कांग्रेस पार्टी ने पूर्ण बहुमत लेकर सरकार बनाई इसमें महत्वपूर्ण भूमिका युवा कांग्रेस के जाँबाज साथियों की रही है, हमें प्रदेश सरकार की योजनाओं को और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम युवक कांग्रेस को करना है और पुनः 2023 के चुनाव में 70 से भी ज्यादा सीटों से सरकार बनानी है।

प्रभारी हुसैन ने निजीकरण के मुद्दे को लेकर भविष्य में होंने वाली परेशानियों को लेकर चितां जाहिर की और कहा कि युवा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता ब्लाक स्तर पर घर घर जाकर लोगो को जागरूक करने का काम करेगा। प्रभारी अशरफ हुसैन ने युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अक्टूबर नवम्बर में प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बस्तर के ब्लाक स्तर व बूथ स्तर के युवा कांग्रेसियों को ट्रेंड किया जाएगा। ताकि छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां व केंद्र सरकार की नाकामी को जन जन तक पहुंचाया जा सके।

बैठक में मंच संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव बीजापुर जिला प्रभारी जावेद खान के द्वारा किया गया साथ ही उद्बोधन की कड़ी में प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य,सूरज कश्यप व जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल बीत चुका है ढाई साल बचा है अब इन ढाई सालों में सरकार की सभी जन हितैषी योजनाओं को लेकर के हमें आमजन तक पहुंचना है इसके साथ-साथ बूथ लेवल में भी हमें कार्यकर्ताओं को चार्ज करना है इसके लिए प्रदेश से आए हुए टास्क जो कि एक बूथ दस यूथ का है उसे हमें पूरा करना है। बैठक में आभार व्यक्त युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज खान ने किया इस दौरान प्रदेश/जिला/विधानसभा/ ब्लॉक एवं सोशल मीडिया व बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

गरीबो को सुविधाओ से वंचित कर विदेशी कंपनियों से लुटवा रही है कांग्रेस की राज्य सरकार : भाजपा

0

गरीब आदिवासियों का पैसा लूटने कांग्रेस ने विदेशी कंपनियां बुलाई है : केदार कश्यप

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाक़ों में चिटफ़ंड कम्पनियों के बेधड़क फलते-फूलते क़ारोबार को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा है। कश्यप ने कहा कि चिटफ़ंड कम्पनियों में निवेशकों के ठगे जाने को चुनावी मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार तो बना ली, लेकिन अब बस्तर में विदेशी कम्पनियों के नाम पर एजेंटों के गाँव-गाँव घूमकर लोगों को लालच देकर निवेश कराए जाने के मामले में आँखों पर पट्टी बांधे बैठी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने कहा कि नक्सली हिंसा से जूझते बस्तर के बीजापुर ज़िले में दुबई की एक कम्पनी का फार्म लेकर लोगों को उक्त कम्पनी का को-पार्टनर बनाने का ऑफ़र देकर लोगों से 11-11 लाख रुपए का निवेश कराए जाने का ख़ुलासा बेहद गंभीर मसला है। कश्यप ने कहा कि इस सरकार को इस बात की क़तई चिंता नहीं है कि सरकारी सेवाओं से जुड़े लोग लाखों रुपए का निवेश करने के बाद अब भोले-भाले आदिवासियों के सस्ती क़ीमत पर रोज़मर्रा की चीजें दिलाने, ब्याज की राशि दुगुनी दिलाने, विदेश यात्रा कराने और खातों की गोपनीयता का झाँसा देकर ठगने में लगे हैं। कश्यप ने कहा कि कई निवेशकों को 10 लाख रुपए निवेश करने के बाद अब तक बमुश्क़िल दो लाख रुपए ही लौटाए गए हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने कहा कि चिटफ़ंड कम्पनियों में निवेश के नाम पर हुई धोखाधड़ी को लेकर भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ प्रलाप करने वाली कांग्रेस की प्रदेश सरकार वादे के बावज़ूद अब तक उन ठगे गए निवेशकों को उनकी जमा-पूंजी की भरपाई नहीं कर पाई है और अब विदेशी कम्पनियाँ बस्तर जाकर लोगों को लूटने में लगी हैं; लेकिन प्रदेश सरकार चुप्पी साधे बैठी है। बस्तर पुलिस ने भी स्वीकार किया है कि चिटफ़ंड कम्पनियों से पीड़ित निवेशकों के लगभग 20 हज़ार मामले सामने आए हैं। कश्यप ने सवाल किया कि चिटफ़ंड कम्पनियों की धोखाधड़ी के मामलों को चुनावी मुद्दा बनाने वाली कांग्रेस की मौज़ूदा प्रदेश सरकार ने बस्तर में चिटफ़ंड कम्पनियों के बेधड़क क़ारोबार पर नकेल क्यों नहीं कस रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री कश्यप ने प्रदेश सरकार से इस सवाल का ज़वाब भी मांगा कि आख़िर विदेशी कम्पनियों और उनके एजेंटों को बस्तर में ठगी का यह क़ारोबार करने के लिए किनका संरक्षण मिला है और किसकी अनुमति से बस्तर जैसे संवेदनशील इलाक़ों में विदेशी कम्पनियाँ यह गोरखधंधा चला रही हैं? कश्यप ने हर मोर्चें पर शर्मनाक विफलताओं का प्रतीक बताते हुए प्रदेश सरकार को सियासी नौटंकियों और सत्तालोलुपता से बाज आकर प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। कश्यप ने कहा कि ठगी के इस क़ारोबार पर तत्काल कड़ी कार्रवाई कर इसमें संलिप्त लोगों की पहचान करके सबको जाँच के दायरे में लाया जाए ताकि प्रदेश के दीग़र इलाक़ों की तरह बस्तर के लोग ठगी के इस मायाजाल में न फँसें।

गौण खनिज का अवैध परिवहन करते चार वाहन जब्त

0

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल द्वारा रविवार 12 और बुधवार 15 सितंबर को जिले के आमागुड़ा, चुड़ीगुड़ा, टाकरागुड़ा एवं फरसागुड़ा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। प्रभारी खनि अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गौण खनिज मिट्टी ईट के लिए एक वाहन और चूना पत्थर के लिए तीन वाहन पर अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध खनिज का अवैध परिवहन प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें एक अपंजीकृत ट्रैक्टर, दो टिप्पर सीजी 17 एच 4777 व सीजी 17 एच 2824 और एक हाईवा सीजी 04 एनजे 1609 को जब्त करने की कार्यवाही की गई।

इन सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया था कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दण्डनीय अपराध है, अतएव अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्व पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा निरन्तर जांच की जा रही है।

किसानो के मोटर पंप चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

0

जिला व दिगर जिला मे किसानो के मोटर पंप चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह को पकडने मे गुण्डरदेही पुलिस को मिली सफलता
धारा 427,379,34 भादवि के तहत थाना गुण्डरदेही, अर्जुन्दा जिला बालोद व थाना रानीतराई जिला दुर्ग के कुल 06 प्रकरणो के अपराध मे थे संलिप्त, आरोपीगण को भेजा गया जेल।

बालोद जिले के थाना/चौकी क्षेत्र मे किसानो द्वारा खेती किसानी मे उपयोग लाये जाने वाले मोटर पंप चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद सदानंद कुमार, के द्वारा आरोपीयो के विरूद्व कडी कार्यवाही व खोजबिन कर पकडने निर्देशित किया गया था, जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद डी.आर.पोर्ते के मार्गदर्शन पुलिस अनुविभागिय अधिकारी प्रतीक चर्तुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं गुण्डरदेही थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव के नेतृत्व मे सायबर सेल बालोद व थाना गुण्डरदेही की टीम तैयार किया गया।

1. थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 209/21 धारा 379 भादवि  प्रार्थी संतोष चन्द्राकर निवासी कचांदुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्वयं के साजा खार खेत मे कुंआ खुदवाया हूं जिसमे शासकिय अनुदान से 3 HP  का मोटर पम्प रोटो सोल कम्पनी का दिनांक 2.11.2017 को लगवाया हूं जो चालू हालत में था दिनांक 24.08.2021 को खेत गया था मोटर पम्प चालू था दिनांक 26.08.2021 सुबह करीबन 07.30 बजे खेत जाकर देखा तो मोटर पम्प 3 HP  रोटो सोल कम्पनी का सरफेश पम्प कीमती 15000 का नही था कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 25.08.2021 के रात्रि करीबन 11.30 बजे चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व माल मुलजिम पतासाजी मे लिया गया।

2. थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 216/2021 धारा 427,379 भादवि मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम भरदाखुर्द की है, कि प्रार्थी प्रदीप कुमार साहू पिता रामभरोसा साहू सा0 भरदाखुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बुढी खार खेत ग्राम भरदाखुर्द के खेत में पानी पलाने के लिए 5 HP का पनडूब्बीर मोटर पम्प टेकसिमो कम्पनी का, 3HP का मोटर पम्प BBC कम्पनी का एवं 3HP का मोटर पम्प किलोसकर कम्पनी का खरीदकर गावं के बुढी खार खेत में नदी के किनारे लगा कर खेत में पानी पला रहा था दिनांक 04.09.2021 को शाम 05 बजे लाईट बंद होने से घर वापस आ गया था। दिनांक 05.09.2021 को सुबह 07 बजे खेत जाकर देखा तो तीनो मोटर पम्प को तोडफोड कर अंदर में लगे तांबा के वायर  वजनी करीबन 05 किलो ग्राम कीमती 10,000 रूपये को निकालकर कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।

3. थाना गुण्डरदेही के अप0क्र0 217/21 मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम भरदाखुर्द की है, कि प्रार्थी गजानंद साहू पिता पुनित राम साहू सा0 भरदाखुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बुढी खार भरदाखुर्द के खेत की सिचांई के लिए 2HP को मोटर पम्प GEC  कम्पनी का खरीदकर गांव के बुढी खार खेत में नदी  किनारे लगाकर खेत में पानी पला रहा था मेरे खेत से लगा हुआ देवेन्द्रग कुमार साहू का भी 2HP  किलोसकर कम्पनी को नदी किनारे खेत में लगाकर पानी पला रहा था दिनांक 04.09.2021 को शाम 05 लाईट बंद होने से घर वापस आ गया था दिनांक 05.09.2021 को सुबह 07 बजे खेत जाकर देखा तो दोनो का मोटर पम्प को तोडफोड कर अंदर में लगे तांबा के वायर वजनी करीबन 2.500 किलो ग्राम कीमती 5000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

4. थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 218/2021 धारा 379 भादवि मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र की है, प्रार्थी दीनानाथ सोनककर पिताबिसौहा राम सोनकर सा0 गुण्डरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि चैनगंज खार गुण्डारदेही भेडीसरार वाले बाडी में सब्जी  व कृषि कार्य हेतु 1HP  का मोनो ब्लाक मोटर पम्प व 2HP  का का मोनो ब्लाक मोटर पम्प टुकेश्वर सोनकर का जो हमारे बाडी में लगा हुआ था। जिसे दिनांक 23.08.2021 के शाम 07 बजे बाडी जाकर देखा था तब दोनो मोटर पम्प लगा हुआ था किन्तु दिनांक 24.08.2021 के प्रात: 07 बजे जाकर देखा तो उक्तम दोनो मोटर पम्प नही था कोई व्यक्ति द्वारा बाडी में आकर खुले स्थान से 1HP  का मोनो ब्लाक मोटर पम्प व 2HP  का मोनो ब्लाक मोटर पम्प कीमती 15000 रूपये को चोरी कर ले गया है।

5. थाना अर्जुंदा के अप0क्र0 126/21 मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र के ग्राम चिचलगोंदी का है, कि प्रर्थी हरदेव लाल दिल्लीवार पिता स्व 0 टीकम सिंह सा0‍ चिचलगोंदी थाना अर्जुंदा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सीतारवार के पास के 15 एकड के खेत में 2 एच पी पानी मोटर पम्प कीमती 5000 रूपये लगा हुआ था, जिसे घटना दिनांक 06.09.21 के दरम्यानी रात में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

6. थाना रानीतराई के अप0क्र0 226/21 मामला थाना रानीतराई का है। कि प्रार्थी युवराज चंद्राकर पिता गुहाराम चंद्राकर सा0 बोरवाय थाना रानीतराई जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नया तलाब ग्राम बोरवाय मे अपने धान फसल की सिंचाई के लिए पनडुब्बी मशीन लगाया था जिसे दिनांक 06-09-21 के दरम्यानी रात्रि को कोई अज्ञात चोर द्वारा पनडुब्बी मशीन व केबल वायर को किमती 10000 रूपया को चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व किया गया है।

तरीका वारदात:-


चोरो द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे खेती किसानी के जगहो पर गोईहा, नेवला व जीव जन्तु पकडने के बहाने जाकर रेकी करते है। बाद मे अपने साथियो के साथ सुनियोजित तरिके से रात्रि मे चिन्हांकित जगहो पर वारदात को अंजाम देते थे। खेती किसानी मे प्रयुक्त मोनो ब्लाक पंप पनडुब्बी पंप केबल वायर का चोरी करना मुख्य उद्देश्य होता था। मोनो ब्लाक पंप व पनडुब्बी पंप को चोरो द्वारा उठाकर नही ले जा पाने पर घटना स्थल पर ही हथौडे के माध्यम से क्षतिग्रस्त कर देते थे। व क्षतिग्रस्त पंपो से डायनेमो मे लगे तांबा तार को चोरी कर ले जाते थे। चोरी कर पंपो को हथौडे के माध्यम से तोड कर पंप की पहचान छुपाकर लोहे का तुकडा व तांबा के तुकडा को अलग अलग कर कबाडियो को थोडा थोडा बेच पैसा कमाना था।उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने मे थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक भानुप्रताप साव] सउनि प्रदीप कुमार तिवारी] सउनि दुर्जन लाल रावटे] सउनि पुनउ राम साहू] प्र.आर. रामप्रदसाद गजभिये आरक्षक प्रवीण सोनी] सुमित पटेल] डिलेन्द्र साहू] सायबर सेल से प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम] आरक्षक राहुल मनहरे] विपिन गुप्ता सराहनिय भुमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता:-

रहमत देवार पिता जनब देवार उम्र 45 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 11 देवारपारा गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद छ0ग0
राहुल देवार पिता सेठू राम देवार उम्र 18 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 11 देवारपारा गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद छ0ग0
विधि से संघर्षरत् बालक

जप्त सामान रकम –

03 नग मोटर पम्प , कापर तार, डिवाइस, 01 नग हथौडी व टुटा हुआ पनडुब्बी मोटर पम्प का टुकड़ा, लोहे का राड सब्बलनुमा कुल जुमला 54,540 रूपये को बरामद किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भ्रष्टाचार एवं यूज़र चार्ज के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन, जनता के पैसे की हो रही हैं चौतरफा लूट- दिनेश कश्यप

0

कांग्रेस का हाथ ,भ्रष्टाचार के साथ- किरण देव

वीड हार्वेस्टर मशीन क्रय में भारी भ्रष्टाचार- रूप सिंह मंडावी

हार्वेस्टर मशीन ख़रीदी “जाँच प्रतिवेदन” मशीन ख़रीदी से भी बड़ा घोटाला – संजय पाण्डेय

संजय मार्केट यूज़र चार्जर्स वसूली में भारी भ्रष्टाचार- सुरेश गुप्ता

जगदलपुर !!आज नगर निगम में हो रहे हर स्तर पर भ्रष्टाचार और और संपत्ति कर में यूज़र्स चार्जेस के रूप में जो भारी बढ़ोतरी की गई है उसके विरुद्ध भाजपा पार्षद दल के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी ने एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया ! स्थानीय सिरहासार भवन के सामने आज 12 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता और शहर की जनता ने सैकड़ों की संख्या में पहुँच कर इस आंदोलन में अपनी सहभागिता दी ! विदित हो कि नगर सरकार जिसकी नेता महापौर सफीरा साहू है , के गठन के पश्चात ही लगातार उन पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप भाजपा पार्षद दल लगाता रहा है !

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि जब से कांग्रेस की नगर सरकार आयी है चाहे वो नगर में हो चाहे प्रदेश में सभी जगह भ्रष्टाचार की नई कहानियां गढ़ी जा रही है ! जनता के पैसे की लूट मची हुई है ! जिसको जितना लूटना है लूट रहा है ! भ्रष्टाचार चरम पर है और भूपेश सरकार अपने किए हुए वादे को छोड़ दूसरे कामों में लगी हुई है ! संपत्तिकर माफ़ करने का वादा करने वाली सरकार सत्ता पर आने पर माफ़ करने की बजाए संपत्तिकर में यूज़र चार्ज लगाकर अतिरिक्त कर के रूप में की राशि वसूल रही है !

प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि चुनाव के पूर्व कांग्रेस का हाथ ग़रीबों के साथ और चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ होता है !उन्होंने कहा है कि आज से सात वर्ष पूर्व दस साल तक निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी ,उन्होंने जो कार्य किया वो आज भी शहर के लिए मील का पत्थर है ! कांग्रेस की निगम सरकार ने उन कार्यों को संवर्धन करने की बजाय उसे बर्बाद करने का पाप किया है!

ज़िला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निगम में हर क़दम पर भ्रष्टाचार है ! वीड हार्वेस्टर मशीन में क्रय में जनता के पैसे का लूट हुई ! जाँच कमेटी सत्ता के दवाब में है ! 2000 की डस्टबीन 7000 में खरीदी की जा रही है, और महापौर स्पष्ट कह रही है यह ऊपर वालों ने रेट तय किया है ! अब महापौर को ख़ुलासा करना चाहिए कि उनके किस मंत्री या नेता ने यह रेट तय किया था?

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि 20 महीने में महापौर सफीरा साहू के नेतृत्व में नगर निगम में लूट मची हुईं है ! वीड हार्वेस्टर मशीन, डस्टबिन ,एसएलआरएम सेंटरों में ख़रीदी का मामला हो,निर्माण कार्य हो ,संपत्ति कर वसूली हो, पाइप लाइन बिछाना हो ,पार्कों का सौंदर्यीकरण और रोडों का सरकारीकरण हो , खेल मैदान , पार्कों का विकास हो ,सब जगह निगम सरकार जनता के हित में नहीं स्व हित में कार्य कर रही है !महापौर और निगम अध्यक्ष अपने कार्यों से नहीं बल्कि अपने उल जलूल बयानों और अपनी चमचमाती गाड़ियों से पहचानी जाती है ! अपने भ्रष्टाचार को ढकने के लिए नगर निगम की फाईलों को पार्षदों से दिखाने छुपाई जा रही है ! निगम की सामान्य सभा में जनता के साथ झूठ बोला जाता है ! एक तरफ़ संपत्ति नहीं बढ़ाने का खोखा झूठ बोलकर श्रेय लेने की गंदी राजनीति करती है और दूसरी तरफ़ बैक डोर से यूज़र चार्ज के रूप में भारी राशि जनता के संपत्तिकर में जोड़कर वसूला जा रहा है !

पाण्डेय ने कहा कि वीड हार्वेस्टर मशीन की जाँच प्रतिवेदन भाजपा पार्षद दल के लगातार दबाव के बाद नौ महीने के पश्चात आयी है ,जो कि सरासर भ्रामक और गोलमोल और असत्य पर आधारित है ! जिन बिन्दुओं पर भाजपा पार्षद दल ने आरोप लगाए हैं, वे आज भी यथावत है !जवाब के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है ! जाँच प्रतिवेदन ,मशीन की ख़रीदी में हुए भ्रष्टाचार से भी बड़ा घोटाला है !

भाजपा के नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि नगर निगम और भ्रष्टाचार ,जनता के साथ झूठ बोलाना और यूज़र्स चार्जर्स यह सब एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं !गीदम रोड का चौड़ीकरण होना था परंतु चौड़ीकरण के बजाए बिना किसी प्लानिंग के स्वहित के लिए किये गये कार्यों ने इसे संकरीकरण में बदल दिया ! जनता के पैसों का भारी बंदरबांट हुआ है ! यूज़र चार्ज के रूप में संजय मार्केट में वाहनों से प्रतिदिन हज़ारों की वसूली तो की जा रही है परंतु निगम के रिकॉर्ड में इसे मात्र 12सौ हज़ार रुपये दिखाया जा रहा है ,शेष राशि अधिकारियों और नेताओं को जेब में जा रही है ! अमृत योजना का ख़र्च इनके निकम्मेपन और वसूली के कारण दोगुना हो गया है !
धरना को श्रीनिवास मिश्रा,रामाश्रय सिंह,अविनाश श्रीवास्तव,राममूर्ति पांडेय,,आलोक अवस्थी,निर्मल पाणिग्रही,दिगम्बर राव,मनीष पारख,मनोहरदत्त तिवारी,राकेश तिवारी , लक्ष्मण झा ,शृष मिश्रा,प्रमिला कपूर ने भी संबोधित किया !

इस अवसर पर शिवनारायण पांडेय,वेदप्रकाश पांडेय,राजेन्द्र बाजपई,मोती राम बघेल,राजेश दास, वेदांत दीक्षित,सविता गुप्ता,नीलम यादव,ममता पोटाई,त्रिवेणी रंधारी,रामकुमारी यादव,गीता नाग,राममूर्ति पांडेय,संग्राम सिंह राणा,रोशन झा,प्रकाश झा,सुरेश कश्यप,मयंक नत्थानी,विनोद पांडेय,राधमणी बघेल,सरस्वती श्रीवास्तव,उमेश वानखेड़े,आशुतोष पाल, शैलेश कुमार,गणेश काले,योगेश ठाकुर, अभय दीक्षित,पंकज आचार्य,विक्रम सिंह यादव,रोहित त्रिवेदी,संतोष त्रिपाठी,आनंद झा,अभिषेख तिवारी,आशुतोष पांडेय,सूर्यभूसंन सिंह,शशिनाथ पाठक,भुवनेश ध्रुव,आशुतोष आचार्य,संतीश बाजपई,सागर देवरे, अजय श्रीवास्तव,राजा यादव,अनिमेष सिंह,प्रमिला कपूर,सुधा रानी,लाला किशोर महावर,विवेक जैन,योगेश मिश्रा,तरुण चोरियां,कुसुम परिहार,किरण सेन,अतुल सिम्हा,कृष्णा राय,दिलीप झा,अरुण कुमार नेताम,प्रेम कुमार यादव,नागेश्वर राव,राजेश दास, पीताम्बर सिंह ठाकुर,चमेली यादव,स्वेता गुप्ता,रोहित तोमर,कमलेश सिंह ठाकुर,मनीष सवाई,हेमलता जंगम,रूखमणी श्रीवास्तव,रोहणी यादव,निरंजन दास, राजेन्द्री महाराणा,उमेश,डी के नाग,स्वेता,पी लोकेश राव,सूरज केशरवानी,संतोष पांडेय,योगेश शुक्ला,शिव शुक्ला,विनोद मूलचंदानी,प्रभात चौहान,सुभ पांडेय,राजेन्द्र कश्यप,प्रनिष,सूरज,धर्मपाल,सिकंदर दास, गजेंद्र,प्रेम,सागर,विकाश,प्रीतेश राव,आशीष,अजय,रवि यादव,गिनेश्वरी,गंगोत्री,अभिषेख जेना,सुखजीत सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संचालन पार्षद दल के सचेतक राजपाल कसेर ने किया ! आभार मनोहर दत्त तिवारी ने किया !

दल्ली राजहरा की मूलभूत समस्याओं के तत्काल निराकरण के संबंध में व्यापारी संघ द्वारा सांसद कांकेर लोक सभा क्षेत्र एवं मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन सौंपा

0

दल्ली राजहरा नगर एक मिनी भारत है, इस शहर में सम्पूर्ण भारत वर्ष के हर प्रांत व राज्य के लोग निवास करते है। हमारे दल्ली राजहरा नगर में हर धर्म जाति व मजहब को मानने वाले अपनी अपनी परम्परा के अनुसार भाई चारे के साथ दल्ली राजहरा में निवास करते हैं।

दल्ली राजहरा वहीं लौह नगरी है जिसके सीने को चीर कर कच्चा लोहा निकाला गया और उससे शासन ने करोड़ो अरबो रूपयों का मुनाफा कमा कर आज दल्ली राजहरा नगर को बदहाली की स्थिति में छोड़ दिया है। करोड़ो अरबों का राजस्व देने वाला एक ऐसा अभागा शहर है जिसकी आबादी एक लाख से घट कर आज महज 40 हजार के लगभग रह गई है और ऐसी ही स्थिति रही तो इस शहर का हाल भी पास के महामाया माइंस या भिलाई के नजदीक के नंदिनी माइंस की तरह हो जायेगा।

दल्ली राजहरा नगर को बसे 60 साल के ज्यादा हो गया है किन्तु आज भी इस नगर के वासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है, आज दल्ली राजहरा बालोद जिला का सबसे ज्यादा जनसंख्या दाला शहर होने के बावजूद इस शहर को ना तो जिला का दर्जा मिला और ना ही तहसील का दर्जा मिल पाया है। करोड़ो अरबो का राजस्व देने वाले शहर को अपनी अस्तीत्व एवं हक के लिए जाना पड़ रहा है।

दल्ली राजहरा व्यापारी संघ भी अपने इस शहर के लिए चिंतित है और दल्ली राजहरा की परिस्थितियों में कैसे सुधार किया जाये इसके लिए लगातार प्रयत्नशील है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दल्ली राजहरा के पुनर्जीवन के लिए कांकेर लोकसभा सांसद एवं मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अनिला भेड़िया से हमारी निम्न मांगे हैं –

1 खनिज न्यास निधि – दल्ली राजहरा के लौह अयस्क खनन से सरकार को करोड़ों रूपयों की रायल्टी प्राप्त होती है, जिसमें जिला को डी.एम.एफ. फण्ड के माध्यम से राशि प्रदान की जाती है। किन्तु उस राशि का उपयोग दल्ली राजहरा नगर के किसी भी विकास कार्यों के लिए प्रदान नहीं किया जाता है। हमारी मांग है कि डी.एम.एफ. की राशि का 50% राजहरा नगर में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों के लिए खर्च किया जाये।

2. ट्रेन की सुविधाओं में वृद्धि – कोरोना काल के पूर्व दल्ली राजहरा से रायुपर व दुर्ग के लिए 3 डेमू ट्रेन की सुविधा थी, किन्तु अब केंवटी से केवल एक ही बार रायुपर तक ट्रेन चलायी जा रही है, जिससे दल्ली राजहरा से रायपुर या दुर्ग भिलाई जाने वालों को वापस आने के लिए कोई दुसरी ट्रेन की सुविधा नहीं है। चूंकि दल्ली राजहरा नगर के व्यापारी, छात्र या नागरिक अपने कार्यो से रायपुर या दुर्ग जाते है तो उन्हे अपना काम निपटा कर शाम या रात में ही वापस आना होता है, इस स्थिति में ट्रेन की सुविधा नहीं होने से क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अतः पूर्व की भांति केंवटी से चलने वाली डेमू ट्रेन को 3 फेरे में चलाया जाये तथा दल्ली से दुर्ग चलने वाली ट्रेन का पुनः आरम्भ किया जाये। अति पिछड़ा क्षेत्र बस्तर के केंवटी से बिलासपुर व नागपुर की ओर जाने के लिए नई ट्रेन तत्काल आरम्भ करायी जाये। साप्ताहिक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतिदिन केंवटी से रायपुर चलाया जाये एवं वापसी शाम या रात्रि में हो।

3. रेलवे क्षेत्र की भूमि का स्थायी पट्टा – दल्ली राजहरा नगर की अधिकांश आबादी रेलवे भूमि पर बसी हुई है. इस क्षेत्र में विगत 60 वर्षों से लगभग 900 परिवार निवासरत है, जिन्हे रेलवे द्वारा बार बार नोटिस देकर तोड़ने की धमकी दी जाती है। जिससे इस क्षेत्र में बसे लोगों के मन में भय बना रहता है कि न जाने उनके घरों को कब तोड़ दिया जायेगा। इसलिए उनके भविष्य को देखते हुए जैसे बसाया गया है वैसे ही उनका मालिकाना हक उन्हें दिया जाय ताकि दल्ली राजहरा नगर का भविष्य सुनिश्चित व सुरक्षित हो सके, वैसे ही दल्ली राजहरा नगर की जनसंख्या कम होती जा रही है. यदि इस क्षेत्र के लोगों के घरों को तोड़ा जायेगा तो यहाँ के लोग पलायन करने पर मजबू होंगे और इससे दल्ली राजहरा नगर जल्द ही उजड़ जायेगी।

4. 100 बिस्तर अस्पत्ताल – दल्ली राजहरा नगर में चिकित्सा सुविधा के रूप में कोई भी ऐसा हॉस्पिटल नहीं है, जिसमें एमरजेंसी की स्थिति में मरीज को भर्ती । किया जा सके। नगर में सभी निजी चिकित्सालय है, और एमरजेंसी की स्थिति में पेशेंट को लेने से आनाकानी करते हैं । अत्तः बी.एस.पी. के खाली पड़े माईस चिकित्सालय बिल्डिंग को 100 बिस्तर अस्पताल बनाया जाये। जिससे नगर के। लोगों को चिकित्सा सुविधा मिल सके।

5. केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना – दल्ली राजहरा में केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारी कार्यरत है, जिनकी संख्या अच्छी तादाद में है.इसलिए। केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना दल्ली राजहरा में ही करायी जाये जिससे इस क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

6. औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण – दल्ली राजहरा व आसपास के क्षेत्र में उदयोग स्थापित किये जाने की असीम सम्भावना है. इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रयास किया जाये।

7. बी.एस.पी. क्षेत्र के 130 एकड़ भूमि का राजस्व का दिलाया जाये – बी.एस.पी. द्वारा दल्ली राजहरा नगर के 270 एकड़ भूमि को राजस्व विभाग को प्रदान किया गया है, तथा टाउनशिप क्षेत्र के 130 एकड़ भूमि जिसमें लोगों ने अपना निजी मकान बनाये उसे राजस्व विभाग को बी.एस.पी. द्वारा हस्तांतरित नहीं किया गया है, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को प्रधान मंत्री आवास सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि इस 130 एकड़ भूमि को तत्काल बी.एस.पी. से राजस्व विभाग को दिलाया जाये। जिससे इस क्षेत्र में बसे लोगों को भी शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

8. बायपास सड़क निर्माण – इस संबंध में शासन को कई बार आवेदन दिया गया किन्तु आज तक कुछ नहीं हुआ है। प्रशासन से पता करने पर यही कहा जाता है कि प्रकिया चल रही है सर्वे हो रहा है। लेकिन उपलब्धि कुछ हासिल नहीं हो रही है। बायपास सडक का निर्माण नहीं होने से दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हो गई है। अतः बायपास सड़क का निर्माण अतिशीघ कराया जाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

9. नगर पालिका क्षेत्र में बसे लोगों को निःशुल्क पट्टा दिया जाये – दल्ली राजहरा नगर के बी.एस.पी. क्षेत्र में बसे जनता को नाममात्र का शुल्क लेकर पट्टा दिये जाने हेतु प्रकिया आरम्भ की जाये। क्योंकि इस क्षेत्र में बसे लोगों को 60 वर्षों से अधिक हो चुका है। इसके पूर्व हम बी.एस.पी. को किराए के रूप में अपनी लीज की जमीन का किराया देते आए हैं और साथ ही साथ नगर पालिका में संपत्ति कर व अन्य कर भी टैक्स के रूप में देते आ रहे हैं। हमारी मांगों के कारण ही यह भूमि राजस्व को हस्तांतरित की गई परन्तु आज तक पट्टे के रूप में इसका मालिकाना हक हमें नहीं मिला है।

अतः जिसे प्रकार रायपुर के गोल बाजार जैसे क्षेत्र की जमीनों को नाम मात्र का शुल्क लेकर उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया गया है उस तर्ज पर दल्ली राजहरा में बसे लोगों को भी साधारण शुल्क लेकर पट्टा प्रदान किया जाये। क्योकि यहाँ का व्यापार दिन ब दिन घटता जा रहा है यहाँ के लोग पट्टे के लिए राशि अदा कर पाने में सक्षम नहीं है। आज यहाँ का 70 प्रतिशत व्यापार बाहर के भरोसे है। नगर से 80 प्रतिशत लोग अपनी रोजी रोटी के लिए संघर्ष करते हैं। आज किसी की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह शासन की दर से शुल्क अदा कर सके। आज हर व्यापारी व्यवसाय नहीं चलने के कारण पलायन करने के लिए मजबूर है। अतः इस नगर को बचाने के लिए आप आगे आकर लोगों को नाम मात्र शुल्क लेकर पट्टा प्रदान करें यह हम पर आपका बहुत बड़ा एहसान होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

10. दल्ली राजहरा को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलाया जाये – बालोद जिला का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर दल्ली राजहरा है. किन्तु इसे अब तक पूर्ण तहसील का दर्जा नहीं दिया गया है। जिससे आसपास के गांव के लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र के लोगों को तहसील से संबंधीत कार्य के लिए 10-20 कि.मी. दूर डौण्डी जाना पड़ता है। अतः दल्ली राजहरा नगर को राजस्व शहर घोषित कर वपूर्ण तहसील का दर्जा शीध प्रदान तहसील कार्यालय आरम्भ किया जाये।

11. एजुकेशन हब के रूप में नगर का विकास – दल्ली राजहरा नगर को एक एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने के लिए यहाँ शिक्षा केन्द्र की स्थापना किया जाना आवश्यक है। बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा अपनी सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। प्राइवेट स्कूल में केवल निर्मला व डी.ए.व्ही. स्कूल ही संचालित है, डी.ए.व्ही. स्कूल में अधिकांश बच्चों को प्रवेश नहीं मिल पाता है। और निर्मला स्कूल में फीस बहुत ज्यादा है। इस स्थिति में राजहरा नगर में केन्द्रीय विद्यालय तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालय का आरम्भ किया जाना अतिआवश्यक है। साथ ही नगर में पॉलिटेक्नीक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, बी.एड, पाठ्यकम संगीत महाविद्यालय की भी स्थापना करायी जाये। ।

12. जमीन रजिस्ट्री का सरलीकरण -दल्ली राजहरा की जनता यहाँ घर बनाकर स्थायी रूप से बसना चाहते हैं लेकिन यहाँ की जमीन की रजिस्ट्री नहीं होती. प्रकिया बहुत ही जटील बना दी गई जिससे यहाँ की जनता पलायन के लिए गजबूर होती है। दल्ली राजहरा व चिखलाकसा में बसने वाले लोगों को जमीन खरीदने बेचने में प्रकिया बहुत ही जटिल होने के कारण लोग यहाँ बसते नहीं है और यहाँ से पलायन कर जाते है, जिससे शहर की जनसंख्या घटती जा रही है। इस संबंध में शासन प्रशासन को इस बारे में कई बार लिखा गया किन्तु आज तक इस पर कोई काम नहीं हुआ है आज भी एक छोटी सी जमीन पर किसी व्यक्ति को घर बनाना हो तो उसकी रजिस्ट्री के लिए काफी परेशानियाँ आती है। अतः रजिस्ट्रीकरण की प्रकिया का सरलीकरण किया जाये।

13. कृषि उपज मण्डी का निर्माण – दल्ली राजहरा में जैसे जैसे यहाँ की जनसंख्या कम हो रही है, उसका सीधा सीधा असर हमारे व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। यदि दल्ली राजहरा में कृषि उपज मण्डी खोल दी जाये तो कृषक अपना उपज यहाँ की मण्डी में बेचेंगे और अपने उपयोग की सामग्री का कय भी यही से करेंगे जिससे यहाँ की व्यवसाय की स्थिति सुधर सकती है। इसलिए राजहरा व्यापारी संघ की यह प्रमुख मांग है कि दल्ली राजहरा में कृषि उपज मण्डी की स्थापना शीघ्रताशीघ्र करायी जाये।

राजहरा व्यापारी संघ का शपथ ग्रहण एवं स्नेह सम्मेलन स्थानी बीएसपी ओपन एयर थिएटर में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया थे विशेष रूप में कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर अनुविभागीय अधिकारी डौंडीलोहारा प्रेमलता चंदेल वर्मा जी सी जी एम राजहरा सीएसपी मनोज तिर्की रेलवे विभाग के आई ओ डब्ल्यू धीवर उपस्थित थे । सर्वप्रथम मंचासीन अतितयियो का आयोजन समिति की ओर से पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात राजहरा व्यापारी संघ के पदधिकाइयो अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ,महामंत्री क्रांति जैन , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक लोहिया ,कनिष्ठ उपाध्यक्षआलोक गुणधर ,कोषाध्यक्ष रमेश मित्तल,मंत्री पंकज छाजेड़ व संगठन मंत्री अमित जायसवाल को शपथ दिलाया गया । सभी पदधिकाइयो को अथियी द्वारा सुभकामनाये दी गई । शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि श्रीमती भेड़िया ने अपने उद्बोधन में कहां की बड़ी खुशी की बात है कि दल्ली राजहरा में राजहरा व्यापारी संघ का चुनाव निर्विरोध रूप से हुआ है सभी ने आपसी सहमति से पदाधिकारी का चयन किया है यह बहुत अच्छी बात है व्यापारी संघ नगर का महत्वपूर्ण संगठन होता है उनके प्रयास से नगर का विकास अग्रसर होगा । वही नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने कहा कि हम सब के सहयोग से राजहरा का और अधिक विकास होगा । हम सब मिलकर नगर के विकास को और आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगें ।शपथ ग्रहण के बाद व्यापारी संघ के पदधिकाइयो ने अलग अलग केबिनेट मंत्री ,सासंद व नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर को नगर से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतु मांग पत्र सौंपा जिसमे सांसद महोदय से मांग खनिज न्यास निधि,ट्रेन की सुविधा में वृद्धि,रेलवे क्षेत्र किं भूमि का स्थायी पट्टा,100 बिस्तर हॉस्पिटल,केंद्रीय विद्यालय की स्थापना,औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण,बी एस पी क्षेत्र के 130 एकड़ भूमि का राजस्व को दिलाया जाय, माननीय मंत्री महोदय से की गई मांग,बायपास सड़क का निर्माण,नगरपालिक क्षेत्र में बसे लोगो को निःशुल्क पट्टा दिया जाय,कृषि उपज मंडी का निर्माण ,एजुकेशन हब के रूप में नगर का विकास किया जाय,जमीनी रजिस्ट्री का सरलीकरण , शीबू नायर से की गई मांग,थोक सब्जी व्यापारियों के लिए जगह की व्यवस्था, पर्यटन स्थल का निर्माण,सब्जी बाजार के पल का निर्माण,सड़को का चौड़ी करण एवं सौन्दर्यकरण,पेशाबघर एवं शौचालय का निर्माण,वाहनों के पार्किंग स्थल का स्थान निर्धारण नगर के सभी चौक चौराहे में सी सी टी वी कैमरा लगाया जाये |

इस दौरान भरतलाल आहूजा,शांतिलाल जैन,शंकर कुकरेजा,प्रेम जायसवाल, अशोक शाह, सतीश काम्बले,राजसोनी,अमित कुकरेजा,स्वाधीन लोढ़ा, गोवर्धन दास मोटवानी, संजय बांठिया, महेश मोटवानी ,राजू कुकरेजा ,विक्रम धुर्वे,राजेश दसोड़े चुनाव अधिकारी शिखर चंद जैन ,कन्हैया लाल कुकरेजा ,पप्पू अग्रवाल ,श्रीकांत गोलछा राजा डहरवाल सहित अनेक व्यपारी उपस्थित थे ।

उपरोक्त समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु दल्लीराजहरा व्यापारी संघ द्वारा मोहन मंडावी सांसद कांकेर लोक सभा क्षेत्र एवं अनिला भेड़िया मंत्री महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन सौंपते समय व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल जैन, अनाज किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष शंकर कुकरेजा, मोहनलाल छाजेड़, शिरोमणि माथुर, रतन चोपड़ा, राजू सोनी, संजय छाजेड़, सतीश काम्बले, प्रेम जायसवाल, अशोक साहा एवं लगभग 400 गणमान्य व्यापारीगण उपस्थित थे |

भारतीय मजदूर संघ द्वारा बढ़ती हुई मंहगाई को नियंत्रण में लाने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा

0

आज दिनांक 15-09-2021 दिन बुधवार को भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद द्वारा बढ़ती हुई मंहगाई को नियंत्रण में लाने के लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया।

भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद द्वारा बाईक रैली निकाल कर सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचे और वहां सभा के रूप में परिवर्तित हो गये।सभा को सर्वप्रथम भारतीय मजदूर संघ राजहरा शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी ने संबोधित किया और बढ़ती हुई मंहगाई पर अपना विरोध प्रकट किया उसके बाद सभा को जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने संबोधित किया और कहा कि आज की स्थिति में गरीब व्यक्ति और गरीब होता जा रहा है और सरकार मंहगाई को कम करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाती नहीं दिख रही है।जो काफी खेदजनक है ,कोरोना काल में जहां लोगों के रोजगार के अवसर समाप्त हो रहें हैं उस पर ये मंहगाई जानलेवा साबित हो रही है, परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक दिनांक 13 से 15 अगस्त 2021 को अयोध्या में सम्पन्न हुई जिसमें केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा मूल्य वृद्धि मंहगाई के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ प्रस्ताव के तारतम्य में भारतीय मजदूर संघ जिला-बालोद द्वारा भी बढ़ती हुई मंहगाई को रोकने के लिए मांग पत्र सौंपा जा रहा है।

कोरोना महामारी के कारण लगातार औद्योगिक गतिविधियों में गिरावट, आर्थिक कार्यकलापों के क्षरण और बढ़ती हुई बेरोजगारी व वेतन कटौती और अब आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी सामान्य जन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। उपभोक्ता मंहगाई आम जनता के साथ-साथ श्रमिक/कर्मचारियों की विशेष तौर पर प्रभावित कर रही है। विगत 18 माह से महंगाई दर 6 प्रतिशत की सीमा पार कर चुकी है, जबकि पिछले 5 वर्षों में महंगाई दर 3 से 5 प्रतिशत के बीच रही है।

खाद्य पदार्थो एवं दवाईयों के मूल्यों में तीव्र वृद्धि ने जनता एवं श्रमिकों/कर्मचारियों का जीवन कठिन बना दिया है। अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों में बढ़ोतरी के नाम पर देश में खाद्य तेलों की कीमत बढ़ाई जा रही है। सरकार को यह अनचाही आयातित महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए। कंपनियाँ उपभोक्ताओं को लूटने के लिए कालाबाजारी करके मौके का अनुचित फायदा उठा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3(1) से खाद्य तेल, तिलहन, दलहन, प्याज और आलू को मुक्त कर दिया गया। सरकार की भावना किसानों की मदद के लिए हो सकती है। परन्तु इसका लाभ सटोरिए और कालाबारियों उठाया और बाजार में इसकी कृत्रिग गी करके उन्होने इनके मूल्यों में अत्यधिक वृद्धि अधिकारी वृद्धि भी की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

कच्चे तेल धातु आदि की कांगतों में बढ़ोतरी भी आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों की बढ़ोतरी का कारण है। देश में भवन निर्माण सामग्री की तेजी से बढ़ती हुई कीमतों के कारण भवन निर्माण कार्य महंगा होता जा रहा है। कंपानेयां आपस में सांठ गांठ करके डीलोहारा क्रीमतों में कृत्रिम बढ़ोतरी करके लाभ कमाने का प्रयास कर रही है, जिसे रोका जाना आवश्यक है। धातुओं व अन्य आयातित वस्तुओं की बढ़ती हुई कीमतें लंबे समय तक चलने वाली उपभोक्ता वस्तुओं, रसायन, वस्त्र उद्योग सहित देश के सभी उद्योगों में समस्याएं खडी कर रही है, उपभोक्ता वस्तुओं की कीमत उत्पादन लागत से एक अनुपात में होनी चाहिए। यह उपभोक्ताओं के संज्ञान में लाएगा की उत्पादनकर्ता द्वारा कितना लाभ कमाया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अतएवं भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार से मांग करते हैं कि

1.उत्पादनकर्ता द्वारा प्रत्येक वस्तुत की लागत मूल्य की घोषणा को अनिवार्य करने का कानून बनाकर इसे लागू किया जाये।

2.आवश्यक वस्तुओं एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी पर नियंत्रण रखना।

3.पेट्रोलियम पदार्थों के प्रतिदिन कीमत निर्धारण पद्धति का समापन करना और पेट्रोलियम पदार्थों को जी.एस.टी. के दायरे में लाया जाय।

4.धातुओं एवं अन्य वस्तुओं की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के छद्म बहाने द्वारा व्यक्तियों एवं कंपनियों का गैर वाजिब लाभ रोकरना और इस तरह के मामलों की दोषी व्यक्तियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही करना।

  1. किसानों को पारिश्रमिक भुगतान द्वारा खाद्य पदार्थ के उत्पादन में बढ़ोतरी हेतु कदम उठाना।
  2. खाद्य तेलों, दालों एवं अन्य खाद्य पदार्थो के संदर्भ में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खाद्य पदा के मूल्यों में नियंत्रण आवश्यक है इस हेतु लंबी अवधि के लिए योजना बनाई जाए।
  3. सार्वजनिक क्षेत्रों एवं निजी क्षेत्रों दोनों के श्रमिकों/कर्मचारियों के वेतन बढ़ाकर महंगाई की क्षतिपुर्ति हेतु कदम उठाना।
  4. आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3(1) में की गई उपरोक्त छूट को तुरंत वापस लिया जाए। ईस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवी साहू , रामेश्वर साहू, यशोदा देशमुख, प्रमिला देवांगन, एम, पी सिंग , किशोर कुमार मायती, लखन लाल चौधरी,, पिलूराम, वेदलाल, अजित मलिक, ओ,पी,सोनी, महेंद्र साहू, नरेश यदु, और राजहरा खदान समूह के नियमित एवं ठेका श्रमिक उपस्थित थे साथ ही महामाया खदान श्रमिकों भी उपस्थित थे, राजहरा खदान समूह के सुरक्षा गार्ड, आईओसीएल के सुरक्षा गार्ड और अन्य साथी गण उपस्थित हुए थे।
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य, नाले में गिरी कार में से लोगों को सुरक्षित निकाला

0

दिनांक 14-09-2021 की रात्रि करीबन 08:00 बजे शेखर साहू पिता दुर्जन साहू पता भोरिंग जो अपने पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ अपने कार मे देव तिलदा से भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुंद जा रहा था कि अचानक उसकी कार तेज बारिश होने के कारण, महानदी के आगे एक नाला मे गिर कर पलट गई , उसी दौरान बालोद पुलिस के साइबर सेल एवं थाना डौंडी टीम वहाँ से गुजर रही थी । टीम ने देखा और तत्काल नाले मे कूद कर उनको सुरक्षित बाहर निकाला। बालोद पुलिस से प्रधान आरक्षक ज्ञानेश चंदेल ,आरक्षक संदीप यादव , आरक्षक आकाश दुबे , आरक्षक दमन वर्मा ,चालक आरक्षक विकास उपाध्याय थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ के हितग्राहियों को वन नेशन-वन राशनकार्ड के लाभ से वंचित रखना प्रदेश सरकार की अक्षमता : भाजपा

0

ग़रीब विरोधी प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं के लाभ से षड्यंत्रपूर्वक ग़रीबों को वंचित रख रही ललित जैन लड्डू

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद के सोशल मीडिया प्रभारी ललित जैन लड्डू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘वन नेशन-वन राशनकार्ड’ योजना को लेकर प्रदेश सरकार की उदासीनता पर तीखा हमला बोलते हुए सर्वर के कारण छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को इसके लाभ से वंचित रखने का आरोप लगाया है। ललित जैन लड्डू ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी खामियों की आड़ लेकर इस योजना के लाभ से छत्तीसगढ़ के हितग्राहियों को वंचित कर रही है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सोशल मीडिया जिला बालोद प्रभारी ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के लाभ से आम आदमी को वंचित करने का काम प्रदेश सरकार शुरू से ही षड्यंत्रपूर्वक कर रही है। कोरोना काल में सबसे ज़्यादा लोगों को ज़रूरत के वक़्त राहत देने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लोगों को मुफ़्त राशन देने की योजना शुरू की गई थी। इस योजना के सार्थक क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार ने वन नेशन-वन राशनकार्ड योजना शुरू की। डॉ. सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने इन कोरोना व लॉकडाउन प्रभावितों के खातों में सीधे राशि भी जमा कराई, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इसके ठीक उलट काम किया। प्रदेश सरकार ने कोरोना व लॉकडाउन प्रभावित लोगों को एक धेले की भी सहायता नहीं दी, उल्टे वन नेशन-वन राशनकार्ड योजना को विफल करने के षड्यंत्रों में लगी रही। इससे यह साफ़ हो जाता है कि प्रदेश सरकार ग़रीबों के कल्याण और उनकी सुविधा के लिए कोई योजना बनाने की कोई नीयत तो ख़ुद रखती नहीं, उल्टे ग़रीब कल्याण के लिए बनी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी अपनी बदनीयती की सारी हदें पार करने में इस सरकार को कोई शर्म महसूस नहीं होती ललित जैन ने कहा कि ग़रीबों से नफ़रत करने वाली, ग़रीबों को भूखे सुलाने या भूख से मरने के लिए छोड़ने की प्रथमिकता रखने वाली इस नाकारा प्रदेश सरकार ने पहले तो वन नेशन-वन राशनकार्ड योजना के क्रियान्वयन में टालमटोल की, फिर दो-दो बार टेंडर की लम्बी प्रक्रिया अपनाई। टेंडर के बाद बहुत-से कम्प्यूटर्स को मेंटेन करने के लिए ज़रूरी सर्वर की व्यवस्था इस सरकार ने टेंडर के समय नहीं करके अपनी बदनीयती का परिचय दिया जबकि टेंडर हासिल करने वाली कंपनी ने प्रदेश सरकार को सर्वर की व्यवस्था के लिए कहा भी था।

जैन ने कहा कि अब जाकर जो सर्वर प्रदेश सरकार ने ख़रीदा है, आज तक उसका ठीक से इंस्टालेशन नहीं हो पाया हैऔर इसके चलते सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा है और काफ़ी दिक़्क़तें आ रही हैं। इसके चलते प्रदेश के ग़रीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश सरकार को ग़रीब विरोधी बताते हुए ललित जैन लड्डू ने कहा कि इतना समय मिलने के बाद भी प्रदेश सरकार कोई काम नहीं कर पाती है। केवल सत्ता लोलुपता में मशगूल यह कांग्रेस सरकार सिर्फ़ झूठे प्रलाप करके लोगों को ग़ुमराह करने और और अपने हर निकम्मेपन का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ने में लगी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सुपरवाइजर मेहरबान तो राउतपारा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहलवान, बच्चों से ज्यादा कमीशनखोरी की चिंता

0

जगदलपुर। एकीकृत बाल विकास विभाग की हर योजनाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दारोमदार पर फलीभूत होती है किंतु यदि सूपरवाईजर की मेहरबानियां हो तो आंगनवाड़ी केन्द्रों में तालाबंदी हो जाती है और पूरक पोषण आहार के घपले बाजी शुरू हो जाती है। इसीलिए अल्लाह मेहरबान तो गधा पहलवान वाली उक्तियां बोरपदर के राऊतपारा आंगनबाड़ी में ठीक बैठ रही है।

बकावंड ब्लाक के बोरपदर के राऊतपारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललीता ठाकुर की लापरवाही के कारण बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल रहा है और इन सबके बीच पर्यवेक्षिका महंती द्वारा नियमित भ्रमण केंद्रों का दौरा नहीं करने के कारण लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर मेहरबानी हो रही है। दूसरी तरफ जब आंगनबाड़ी केंद्र राउतपारा नहीं खुल रहा है तो फिर किसके इशारे पर पोषणयुक्त आहार खपत की जानकारी कार्यालय पहुंच रही है।इस मामले में उच्च स्तरीय जांच किया जाये जिससे बच्चों के निवाला निगलने वाले अजगरों पर लगाम लगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS