City Media - Page 1404 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1404

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक जगदलपुर ने अपने स्थापना दिवस को अमृत महोत्सव के रुप में मनाने का निर्णय लिया

0

केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार भारतवर्ष की आजादी के 75 वें वर्षगांठ को अमत महोत्सव के रुप में पूरे वर्ष भर मनाने के निर्णय अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर ने अपने स्थापना दिवस को अमृत महोत्सव के रुप में मनाने का निर्णय लिया। दिनांक 12/09/2021 को स्थानीय लामनी पार्क जगदलपुर में बैंक के स्थापना दिवस (02 सितम्बर) को अमृत महोत्सव के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन में हमारे क्षेत्रीय कार्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं के 59 सेवायुक्तों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक एस. के. पाण्डेय एवं आर. के. पात्र मुख्य प्रबंधक के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री वेणुगोपाल क्रॉस सेलिंग हेड, अनिल सिंह एवं क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ द्वारा किया गया |

उड़नखटोले में उड़ने वाले उड़ गए, हम जमीन के लोग जमीनी विकास में लगे हैं – लखमा, उद्योग मंत्री ने दिखाया भाजपा को आइना

0

जगदलपुर । पिछले प्रवास में 6 जिलों का दौरा कर प्रशासन, कांग्रेस कमेटी, विधायकों, सांसद से राहुल गांधी के प्रवास को लेकर चर्चा कर तैयारियों की पूरी योजना बनाई गई है। लेकिन सभी जगह हो रही भारी बारिश के चलते फिलहाल उनका आना अभी तय नहीं है लेकिन वे जरूर आएंगे। नेहरू गांधी परिवार का बस्तर के प्रति आत्मीय लगाव है। वे जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और अबुझमाड़ कहीं भी जा सकते हैं। 15 साल में रमन सरकार के मंत्री सुकमा, बीजापुर जाने के लिए हेलीकॉफ्टर का इंतजार करते थे। आज हमारे मंत्री और नेता सड़क मार्ग से हर जगह पहुंच रहे हैं। आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने मंगलवार को सर्किट हाऊस में पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही।


पूर्व मंत्री केदार कश्यप के एक बयान कि राहुल गांधी पिकनिक मनाने आ रहे हैं, पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि वे शिक्षा मंत्री रहे लेकिन सलवा जुडूम के बाद अंदरूनी इलाकों की शिक्षण संस्थाओं की हालत बदतर हो गई। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद जगरगुंडा जैसे क्षेत्र में स्कूल, आश्रम खोले गए। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में जहां शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई थी, उसे पटरी पर लाया गया। 15 साल में सोसायटी, तहसील, स्कूल, आश्रम के लिए लोग तरसते रहे, जिसे वे खुलवा नहीं सके और अब अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। मंत्री श्री लखमा ने यहां तक कह दिया कि हमने जगरगुंडा, तोंगपाल, कोहकामेटा, छोटे डोंगर, गादीरास जैसी जगह को तहसील बना दिया और केदार कश्यप अपनी भानपुरी को तहसील नहीं बना सके। चप्पल, टिफिन और मोबाइल बांटकर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार करने वाले आज बड़ी-बड़ी बात कर रहे हैं। मोबाइल का करोड़ों रुपये हमारी सरकार को पटाना पड़ रहा है। लोहण्डीगुड़ा में टाटा के लिए जमीन लेकर कुछ नहीं किया। जिससे वहां के किसान भूमिहीन होकर धान बेचने और बैंक से कर्जा लेने के लिए तरस रहे हैं। हमने जो वादा किया था, उसे पूरा कर राहुल गांधी के हाथों पट्टा वापस कराया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गोबर खरीदी योजना, गोठान निर्माण, पपीता और कॉफी की पैदावार से गरीबों का भला हो रहा है। तेन्दूपत्ता की दर 4000 करने से आदिवासी संग्राहकों को फायदा मिल रहा है। हिन्दुस्तान में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ऐसी पहली सरकार है, जिसने वन्य क्षेत्र के लोगों को इतनी बड़ी राहत दी है। कोरोना काल में बीएसपी, बालको और जिंदल प्लांट से ऑक्सीजन दिल्ली, मुंबई, गुजरात, यूपी और कर्नाटक तक हमने भेजी। छत्तीसगढ़ में कोरोना से लड़ाई जीतने में भूपेश बघेल सरकार पहले नंबर पर रही। सब जगह परेशानी हुई लेकिन छत्तीसगढ़ में लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिली। यह सब केदार कश्यप को नहीं दिख रहा है। हम राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास को दिखाएंगे। कवासी लखमा ने कहा कि राजनाथ सिंह और रमन सिंह सुकमा आए थे, उस दिन भाजपा नेता धनीराम के भाई का विवाह था। सुकमा से 7 किमी दूर झापरा जाने में केदार कश्यप, महेश गागड़ा और दिनेश कश्यप को डर लग रहा था। मैं जब वहां पहुंचा तो पता चला कि ये लोग डरकर वापस लौट गए हैं। राष्ट्रीय पर्व पर हमारे संसदीय सचिव रेखचंद जैन और चंद्रदेव राय कार से सुकमा पहुंचे थे। जबकि रमन सरकार के समय ये लोग हेलीकॉफ्टर से सुकमा और बीजापुर पहुंचते थे। श्री लखमा ने कहा कि देवगुड़ी निर्माण के लिए रमन सरकार के समय सिर्फ 20 हजार मिलता था, इस रकम से कुछ नहीं होता था। हमारे मुख्यमंत्री ने देवगुड़ी का 5 लाख और घोटूल का 10 लाख दिया। इससे गांव-गांव में सुविधायुक्त देव स्थान बन रहे हैं। यही नहीं भूपेश बघेल ने हर समाज को जमीन देने का काम किया। जिसका हर वर्ग को फायदा मिल रहा है। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए श्री लखमा ने कहा कि दंतेवाड़ा के कारखाना में बनाया जा रहा कपड़ा महानगर बैंगलुरू जैसी जगह जा रहा है। वहीं कुपोषण दूर करने अंडा और पौष्टिक आहार मिल रहा है। इन सब उपलब्धियों से भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि 65 सीट का दावा करने वाले 15 तक सिमट गए हैं। झुठ बोलना भाजपा नेताओं के स्वभाव में है। मैंने 12 में पहले 8 सीट और बाद में 8 से 12 सीट होने की बात कही थी, जो सच साबित हुई। अभी भी मेरा दावा है 2023 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और केंद्र में सोनिया, राहुल गांधी अन्य दलों के गठबंधन से सरकार बनाएंगे। असल में डीजल रेट बढ़ने, रेलवे, हवाई अड्डे बेचने वाले ये लोग जनता का ध्यान बंटाने के लिए धर्मांतरण जैसे विषयों को उठा रहे हैं। जहां भी जबरन धर्मांतरण हो रहा है, उसकी जानकारी दें। सरकार कानूनी कार्रवाई करेगी। एड़समेटा कांड की रिपोर्ट आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार के पास विषय आया है और आदिवासी के साथ न्याय होगा। मैं पहला आदमी हूं जो एड़समेटा और सारकेगुड़ा गया था। बस्तर के आदिवासियों के हित के लिए हमारी सरकार हर निर्णय ले रही है।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान मोर्चा का एक दिवसीय धरना

0

जगदलपुर । आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में सभी तहसीलों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। आज के धरना प्रदर्शन में मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं किसान नेता श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि आज अल्प वर्षा के कारण जो किसानों का फसल खराब हुआ है। उन पंचायत को इकाई मानते हुए सभी पंचायतों में सूखा घोषित किया जाए। उन्हें तत्काल राहत प्रदान करने का काम किया जाए। फसल बीमा का लाभ दिया जाए और अल्प वर्षा के कारण जो किसान कृषि कार्य में जो किसान पिछड़ गए थे उन किसानों में अभी आशा की किरण ज्यादा है बारिश होने की वजह से वहां पर कुछ खेती की स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन खाद की किल्लत को लेकर परेशान है खाद अभी तक आया नहीं। अल्प वर्षा के कारण चौपाटी में खेती को सूखा घोषित किया। 2 साल का बोनस शीघ्र दिया जाए। खाद बीज किसानों को सोसाइटी के माध्यम से नगद उपलब्ध कराया जाए। गिरदावरी अनवरी रिपोर्ट तैयार किया जाए और जिसमें पंचायत को इकाई माना जाए और धान खरीदी की व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए और उसी के साथ किसानों को राहत भी प्रदान किया जाए।

भूपेश सरकार केंद्र सरकार पर दोषारोपण करना बंद करें अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए मोदी जी पर आरोप लगाना बंद करें। खाद का वितरण करना केंद्र सरकार का काम नहीं है केंद्र सरकार सिर्फ राज्यों के लिए खाद्य का कोटा तय करता है और राज्यों को फर्टिलाइजर कंपनियों से ही खाद खरीदना पड़ता है और समय से डिमांड ड्राफ्ट जमा नहीं करने के कारण भूपेश सरकार आज नहीं लगा पाया जिसका खामियाजा किसान भुगत रहे। इन सभी विषयों को लेकर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, जिला महामंत्री, रामाश्रय सिंग, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नरेंद्र पाणीग्राही, अविनाश श्रीवास्तव, बी. जयराम, मनोज पटेल, मनोहरदत्त तिवारी, सतीश बाजपेई के अलावा अन्य वक्ताओँ ने भी धरना को सम्बोधित किया। धरना में भाजपा जिला, नगर एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे। तहसीलदार जगदलपुर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा का 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के समस्त तहसील मुख्यालयों में जबरदस्त धरना प्रदर्शन

0

डौंडी :- समृद्ध राष्ट्र खुशहाल किसान के मूल मंत्र को लेकर कार्य करने वाली भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के समस्त तहसील मुख्यालयों में जबरदस्त धरना प्रदर्शन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

इसी तारतम्य में डौंडी तहसील मुख्यालय में भाजपा डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा महामंत्री रामनारायण धनकर, दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, महामंत्री राकेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा के डौंडी मंडल अध्यक्ष मितेद्र वैष्णव एवं दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा सहित प्रदेश किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी नागेंद्र चौधरी मोनू ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमेश साहू के नेतृत्व में किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए प्रमुख रूप से निम्नांकित मांगो- प्रदेश में अल्प वर्षा वाले विकास खंडों को जल्द सूखाग्रस्त घोषित करने , कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश के किसानों को 2 वर्ष के बकाया बोनस को एकमुश्त प्रदान करने, प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती को बंद कर बिजली की बढ़ी हुई दरों को कम करने, स्थाई पंप कनेक्शन हेतु किसानों को जल्द अनुमति प्रदान करने, प्रदेश की सबसे आईटीओ में खाद की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित कर खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने, प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ कर बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके के नाम से नायब तहसीलदार डौंडी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे , नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष सोमेश सोरी, उपाध्यक्ष रुपेश नायक , भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशीकांत निषाद एवं भूपेंद्र श्रीवास,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बालोद जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के उपाध्यक्ष सुजीत झा , जिला किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी शंकर साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य पार्षद राजेश कांबले , पार्षद मातरम दास कोसरे, सांसद प्रतिनिधि मोरध्वज साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष उइके, युवा मोर्चा डौंडी मंडल के अध्यक्ष संजीव मानकर उपाध्यक्ष महावीर ठाकुर, युवा मोर्चा दल्ली राजहरा मंडल के उपाध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव , सुमित जैन, शिव टेकाम, चंदन‌ ठाकुर , युवराज रावटे गुलाब सिंह, अब्दुल अजीम, प्रकाश साहू, अर्जुन मंडावी, ऋषभ सभरवाल आदि उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर से लेकर नागपुर तक ट्रक चोर गिरोह सक्रिय, पुलिस तहकीकात में जुटी

0

वाहनों का नंबर बदलीकर गैरेज पहुंचाने की खबर
शहर के कुछ गैरेज में वाहनों की कटिंग कर कबाड़ी के हवाले की खबर
फायनेंस कंपनियों का गिरोह से सांठगांठ

जगदलपुर। ट्रक चोर गिरोह कुछ वाहन फायनेंस कंपनियों से सांठगांठ कर एवं चोरी के वाहनों का नंबर परिवर्तित कर कुछ गैरेज तक लाने में लंबे समय से बस्तर में एक गिरोह सक्रिय है। इन गिरोह के द्वारा वाहनों को कटिंग कर कबाड़ के हवाले किए जाने की खबर हे। ऐसा ही एक मामला बस्तर पुलिस के हाथ लगा है। बस्तर पुलिस उत सरगना के पर्दाफाश करने में जुटी है। इसकी भनक गिरोह को लगने के बाद से ही अण्डरग्राउण्ड हो चुके है। बताया जा रहा है कि इन गिरोह का बस्तर अंचल सहित नागपुर बड़े महानगरों ने नेटवर्क होने की खबर है।

ज्ञातव्य हो कि दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र में गामावाड़ा के पास 8 सितंबर की रात ट्रक क्रमांक केए 01 एबी 8112 जो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी उक्त वाहन के मिले नंबर से ट्रक चोर सरगना तक तार फैला है। बस्तर पुलिस के पास मामला आने पर जांच में जुटी है। एक नंबर दो वाहन होंगे कई खुलासे: भांसी थाना में एक ट्रक क्रमांक केए 01 एबी 8112जो स्वीटर लेकर दंतेवाड़ा की ओर आ रहा था दुर्घटना होने से वाहन पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया था। वाहन मालिक के अनुसार किसी भी व्यक्ति के घायल नही होने की जानकारी भांसी थाने को दी गई थी। वहा कुछ प्रत्सक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ के घायल हुए थे। वाहन मालिक तो उत थाना से वाहन लाने में सफल रहा जो परपा थाना क्षेत्र के शंकर गैरेज में वाहन को लाया गया है। उत दुर्घटनाग्रस्त नंबर की गाड़ी और दूसरा ट्रक जिसका नंबर भी वहीं है सप्ताह दिन से खड़ी है। दुर्घटनागस्त वाहन के पड़ताल से पुलिस को कई चौकाने वाली जानकारी हाथ लगी है जिसकी तहकीकात बस्तर पुलिस कर रही है जिसका पर्दाफाश जल्द हो सकता है।

गिरोह का तार नागपुर तक फैला:

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चोर गिरोह बस्तर में लंबे समय से सक्रिय है जिसका तार नागपुर सहित कई महानगरों तक फैला है। उक्त गिरोह चोरी का वाहन एवं कुछ कंपनियों से सांठगांठ कर औने पौने दामों में जत की गई गाडिय़ों की खरीदी बिक्री कर वाहनों का नंबर परिवर्तित कर शहर के कुछ गैरेजों तक पहुंचाया जा रहा है वहां पर कई महंगे पाटर््स को निकालने के बाद वाहन की कटिंग कर कबाड़ के रूप में बिक्री की जाती है। खबर है कि उन गिरोह का आज भी आधा दर्जन से अधिक वाहन गैरेज में खड़ी है। शीघ्र होगा बड़े

गिरोह का खुलासा:

एक ही नंबर के दो ट्रक होने का मामला बस्तर पुलिस तक पहुंच के मामले की बारिकी से जांच की जा रही है ऐसी खबर है कि बस्तर पुलिस बहुत जल्द ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर सकती है जिसके लपेटे में शहर के कुछ फायनेंस कंपनियां भी आ सकती है।

आबकारी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री का जगदलपुर दौरा कार्यक्रम कल

0

रायपुर – आबकारी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा का संशोधित दौरा कार्यक्रम कल दोपहर 2.25 बजे स्वामी विवेकानंद एअरपोर्ट रायपुर से जगदलपुर नियमित विमान के लिए निकलेंगे |

मंत्री जी का प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार है –

मदद मांगने दो नेत्रहीन छात्र पहुंच गए मंत्री लखमा के पास, गरीबी के चलते पढ़ाई के लिए नहीं खरीद पा रहे मोबाईल

0

बकावंड ब्लाक के ग्राम कोलावल का छात्र जनकराम कश्यप और जगदलपुर ब्लाक के कुम्हरावंड निवासी श्रीकांत पाण्डेय दोनों नेत्रहीन हैं। दोनों ब्रेल लिपि से पढ़ाई कर रहे हैं। श्रीकांत एमए और जनक बीए का छात्र हैं। इन्हीं के सामान दिव्यांग कुछ युवाओं ने इनसे कहा कि मंत्री कवासी लखमा हर किसी को मदद करते हैं। किसी को भी निराश नहीं लौटाते इसलिए उनके पास जाने पर मोबाईल खरीदने के लिए कुछ राशि मिल जाएगी। इसी विश्वास के साथ दोनों दोस्त सुबह-सुबह मंत्री बंगले पहुंच गए। जहां सामने बैठे कवासी लखमा ने उनका

नाम पता और आने का प्रयोजन पूछा, जिस पर दोनों ने कहा कि बस्तर के जगदलपुर और बकावंड ब्लाक के रहने वाले हैं। दोनों नेत्रहीन हैं लेकिन पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार की हालत काफी दयनीय है। जनक ने कहा कि पिताजी किराने की दुकान में काम करते हैं। उनको महीने में 5000 रूपये मिलता है जिससे परिवार का गुजर बसर होता है। कुछ दिव्यांग लोगों ने बताया कि आपके पास आने पर मदद मिल जाएगा। श्रीकांत बिल्कुल भी देख नहीं सकता वहीं जनक को थोड़ा बहुत दिखाई देता है। इसलिए जनक अपने मित्र श्रीकांत को सहारा देकर चलता है। कवासी लखमा ने दोनों को रकम देकर रवाना किया।

राजहरा व्यापारी संघ का शपथ ग्रहण एवं स्नेह सम्मलेन कल

0

कल दिनांक 14/9/2021 दिन-मंगलवार को राजहरा व्यापारी संघ का शपथ ग्रहण व स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे ओपन एयर थिएटर में रखा गया है | इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मंत्री महोदया अनिला भेड़िया व विशिष्ट अतिथि सांसद कांकेर लोकसभा मोहन मंडावी जी आपके बीच होंगे |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हिंदू धर्म कभी किसी धर्म पर आघात नहीं करता…..राम बालक दास जी

0

हिंदू धर्म कभी किसी धर्म पर आघात नहीं करता लेकिन धर्मांतरण के द्वारा एवं कुछ विधर्मी अपने दुष्प्रचार के द्वारा हमें जागृत होकर एकजुट होने एवं इनको जवाब देने के लिए विवश कर रहे हैं हिंदू तैयार रहें

आज पाटेश्वर धाम जिला बालोद छत्तीसगढ़ के संत प्रखर प्रवक्ता राम बालक दास जी ने जसपुर जिला के दुलदुला में आयोजित 15000 से भी अधिक संख्या में उपस्थित जन समाज को अपनी ओजस्वी वाणी से संबोधित किया चराईडाड के स्वयंभू शिवलिंग मंदिर से करीब 15000 से 20000 वनवासी गिरी वासी सर्व समाज के बंधुओं एवं माताओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर धर्मांतरण एवं जसपुर जिला में हो रहे गौ तस्करी के खिलाफ 10 किलोमीटर की अद्भुत पदयात्रा निकाली जिसमें पाटेश्वर धाम छत्तीसगढ़ के संत राम बालक दास जी भी सम्मिलित हुए रायपुर से प्रदेश के संघ प्रमुख पूर्णेन्दु सक्सैना जी भी इस कार्यक्रम में संत जी के साथ रहे मुख्य मंच का कार्यक्रम दुलदुला में रखा गया जहां 15000 की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को पूर्णेन्दु सक्सैना जी ने आवाहन किया की अब हम अन्याय नहीं सहेंगे और मिलकर और डटकर हमारे हिंदू समुदाय के ऊपर होने वाले अन्याय का जवाब देंगे जशपुर जिला के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध कार्यकर्ता कलेश्वर सिंह जी ने वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया कि केवल 1 साल के अंदर जसपुर जिला में सात जगह गौ माता की हत्या

की गई और सामूहिक बलात्कार ,हत्या ,जैसे कार्यों को इन विधर्मीयों ने अंजाम दिया गौ तस्करी भी अपने चरम सीमा पर है पर पुलिस प्रशासन एवं शासन महज दो-तीन दिन की कार्यवाही कर के इन दुराचारियों को रिहा कर देती है अतः अब समाज को ही आगे आना होगा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संत श्री राम बालक दास जी को सुनने के लिए जन समुदाय आतुर थे अंत में संत जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गायों की रक्षा के लिए हम अपने घरों में गाय पालें स्वयं गोवर्ती बने और जहां भी गौ हत्या गौ तस्करी का कार्य हो हजारों

की संख्या में जाकर विरोध भी करें और कार्यवाही करें धर्मांतरण और लव जिहाद के ऊपर भी संत जी ने तथाकथित लोगों को चेतावनी दी और कहा अब जसपुर जिला का हिन्दूसमाज जाग कर एकजुट हो चुका है आगे एक भी गलत कार्य किया गया तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा शास्त्र और शस्त्र की भाषा हमारी संस्कृति है जिसे हमें धारण करना ही होगा संत जी ने वनवासियों और आदिवासियों को हिंदू नहीं हो कहकर भ्रमित करने वाले लोगों को भी आज जवाब दिया और कहा कि आदिवासी वनवासी ही सच्चे हिंदू हैं जिन्होंने आज भी अपनी संस्कृति को जंगलों में बचा कर के रखा हुआ है कार्यक्रम के अंत में विभिन्न समाज से आए समाज प्रमुखों का मंच में सम्मान किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

जय सियाराम जय गौ माता जय गोपाल

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बोरपदर के राऊतपारा में बच्चे पोषणयुक्त आहार के मोहताज, मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भगवान भरोसे

0

जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे सटे बकावंड ब्लाक के बोरपदर गांव में स्थित राऊतपारा में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भगवान भरोसे है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लापरवाही के कारण ग्रामीण आंदोलित हो रहें हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा महिने में मात्र एक-दो दिन ही आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के कारण बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल रहा है जबकि सरकार कुपोषण के खिलाफ जंग छेड़ा है और महत्ती योजनाओं को निष्क्रिय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पलीता लगाया जा रहा है।

घर से भोजन लाकर लीपापोती

ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललीता ठाकुर द्वारा घर से भोजन मात्र दाल-भात लाकर बच्चों को परोसा जाता है जबकि नियमत: कई पोषक तत्व परोसने का प्रावधान है।

कोविड वैक्सीनेशन का बहाना

प्राप्त जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खोले जाने के तर्क पर वैक्सीनेशन अभियान का बहाना बनाकर ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है जबकि वैक्सीनेशन कुछ ही दिन चलता है जिसके कारण यह बात मिथ्या कुछ नहीं है।

MOST POPULAR

HOT NEWS