City Media - Page 1406 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1406

सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज द्वारा किया गया

0

आज ग्राम कुसुमकसा में सेवानिर्वित्त शिक्षकों का सम्मान समारोह अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज जनपद सदस्य संजय बैस के मुख्यातिथि में रखा गया कार्यक्रम में सरपंच शिवराम सिन्द्रामे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र माहाल जी भी उपस्थित रहे सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की प्रारम्भ किया गया सभी गुरुजनों का शाल श्री फल देकर सम्मान जनपद सदस्य संजय बैस के हाथों सम्मानित किए सभी गुरुजनों ने बारी बारी से अपने बिताए हुए पल एवम पढ़ाये हुये पल को याद लोगो के बीच साझा किए उन्होंने कहा कि आप लोग हमें सम्मान देकर हमारी उम्र और बड़ा दिए हो मंच को सम्बोधित करते हुये संजय बैस ने कहा कि आप जैसे गुरुजनों का पुण्य सानिध्य पाकर कुसुमकसा गौरावनित महसूस कर रहा है हम आपके बताए हुए रास्ते पर अमल कर गाँव को निरन्तर प्रगति की ओर ले जाएंगे सम्मान समारोह में सेवानिर्वत शिक्षक पी आर किशोर, अवध राम पिस्दा, रूपनारायण सिन्हा राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित वाय पी गांगुली, शंकर पिस्दा, बी आर देवांगन, शंकर पिस्दा जी का सम्मान किया गया कार्यक्रम में हल्बा समाज के ब्लाक अध्यक्ष तिहार सिंग तारम ने स्वागत भाषण और मंच संचालन नन्दकिशोर पिस्दा सुरेश कोठारी ने किया अंत मे आभार प्रदशर्न कुसुम ब्लाक के कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम कुमार ठाकुर ने किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

साँसद बस्तर का मेहनत..अब दिखने लगा असर..! दशकों के बाद पहली बार बस्तर की आवाज दिल्ली में पहुँचने लगी..

0

बस्तर की जनता ने 23 साल बाद कांग्रेस के युवा साँसद को जिस उद्देश्य से अपना बहुमूल्य मत देकर लोकसभा भेजा आज वह रंग लाता नजर आ रहा है। चित्रकोट में विधायक रहते विपक्ष में जिस तरह जनता के हक के लिए बिजली,पानी,सड़क,पुल,पुलिया का जाल बिछाया आज वह युवा वर्तमान में बस्तर साँसद रहते बस्तर की बात बेबाकी से मुखरता के साथ लोकसभा में दहाड़ते हुए बस्तर के हितों के लिए रेल,हवाई सेवा,नेशनल हाइवे जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी बात लगातार आंख में आंख मिला कर रखते आए हैं। जिस से कही ना कही बस्तर के लोगो राहत पहुँची है आज उसी का परिणाम है हिराखण्ड एक्सप्रेस अपने नए क्लेवर में आया।

आगे आने वाले समय मे भी 2 बन्द पड़ी ट्रेनों व नगरनार निजीकरण के मामले को लेकर संसद में आवाज बुलंद किया जाएगा। जिससे के देश के पटल बस्तर जैसा पिछड़ा क्षेत्र अपनी अलग छाप छोड़ेगा…

Breaking डैम में नहाने गए लापता बच्चे का शव बरामद

0

गुंडरदेही – ग्राम तिलखैरी गुंडरदेही से 14 किलोमीटर दूर दो सगे भाई उमाशंकर निषाद 14 वर्ष (बड़ा) एवं देव कुमार निषाद 12 वर्ष (छोटा) डैम में नहाने गए थे जिसमे छोटा भाई तो नहाने के बाद डैम से बाहर आ गया किन्तु बड़ा भाई डैम में डूब गया था जिसकी तलाश जिले के गोताखोरों द्वारा लगातार 4 घंटे से की जा रही थी और अंततः उन्हें सफलता मिली और बच्चे उमाशंकर निषाद 14 वर्ष के शव को बाहर निकाला गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

डैम में नहाने गए दो सगे भाई, छोटा तो बच निकला बड़ा भाई डूबा, तलाश जारी

0

गुंडरदेही – ग्राम तिलखैरी गुंडरदेही से 14 किलोमीटर दूर दो सगे भाई उमाशंकर निषाद 14 वर्ष (बड़ा) एवं देव कुमार निषाद 12 वर्ष (छोटा) डैम में नहाने गए थे जिसमे छोटा भाई तो नहाने के बाद डैम से बाहर आ गया किन्तु बड़ा भाई डैम में डूब गया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे पहले उमाशंकर निषाद ने पानी में छलांग लगाई फिर उसके बाद छोटा भाई देव निषाद भी पानी में उतरा किन्तु पानी की गहराई को देखते हुए वापस आ गया और जब देखा कि बड़ा भाई कहीं दिख नहीं रहा उसने समय न गंवाते हुए आसपास के मौजूद लोगों को इस बात की जानकारी दी और देखते ही देखते इस बात की जानकारी पुरे गाँव में फ़ैल गई यहाँ तक कि संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद भी घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल में पहुंचे | मौके पर अर्जुन्दा पुलिस पहुँच जिले के गोताखोरों द्वारा बच्चे की तलाश की जा रही है किन्तु अभी तक किसी भी प्रकार की सफलता नहीं मिली है |

बताया जा रहा है दोनों भाई इसी गाँव में नानी नाना के घर रह कर पढ़ाई लिखाई कर रहे थे पर कभी डैम में  नहाने के लिए नहीं आये |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाने हर व्यक्ति, परिवार, समाज, संगठन का सहयोग जरूरी – अनिला भेंड़िया

0

सुपोषित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ राजधानी में निकली विशाल साइकिल रैली

महिला एवं बाल विकास मंत्री भेंड़िया, महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ.नायक,नगर निगम सभापति दुबे, सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल

रायपुर 11 सितम्बर 2021/महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया की अगुवाई में ‘गढ़बो नवा सुपाषित छत्तीसगढ़‘ के संकल्प के साथ आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव से विशाल साइकिल रैली निकली। रैली में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ.किरणमयी नायक, रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति प्रमोद दुबे, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक दिव्या उमेश मिश्रा,यूनिसेफ के स्टेट हेड जाॅब जकारिया सहित राष्ट्रीय सेवा योजना, छत्तीसगढ़ साइकिल क्लब, सहित विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। पोषण माह के अवसर पर छत्तीसगढ़ को कुपोषण-एनीमिया से मुक्त बनाने,लोगों में सुपोषण के प्रति जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन लाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग और सहयोगियों द्वारा साइकिल साइकिल रैली का आयोजन किया गया था।

भेंड़िया ने कहा कि पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में कुपोषण के प्रति जन-जन तक जागरूकता फैलाने पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। लोगों की जागरूकता के लिए आयोजित यह रैली छोटी है पर इसका संकल्प बहुत बड़ा है। छत्तीसगढ़ में बच्चों सेे कुपोषण और महिलाओं से एनीमिया दूर करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बधेल की पहल पर शुरू हुआ मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान पूरे देश में उदाहरण है। बहुत खुशी और गर्व की बात है कि इस अभियान के कारण छत्तीसगढ़ में हर साल बड़ी संख्या में बच्चे कुपोषण से मुक्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्ति हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी प्रतिज्ञा ले कि हर व्यक्ति, परिवार, संस्था और समाज को इस कुपोषण मुक्ति के अभियान से जोड़ेंगे। जन-जन तक कुपोषण मुक्ति की आवाज पहुंचे, जिससे देश सेे कुपोषण और एनीमिया से ग्रसित नौनिहाल और महिलाओं से कुपोषण दूर हो सके। इसमें सरकार और विभाग के साथ सभी लोगों का सहयोग और भागीदारी जरूरी है, जिससे छत्तीसगढ सुपोषण और विकास की राह पर आगे बढ़े। इस अवसर पर श्री प्रमोद दुबे ने स्वच्छता और सुपोषण का संदेश देते हुए कहा कि अपने शहर का स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जागरूक रहें।

कार्यक्रम में बालिका गृह की बालिकाओं ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। तिरंगे गुब्बारे छोड़ने के साथ रैली तेलीबांधा मरीन ड्राइव से शुरू होकर शास्त्री चौक, मेकाहारा, भारत माता चौक होते हुए वापस मरीन ड्राइव पहुंची।सुपोषण जागरुकता रैली में रायपुर शहर के सभी साइकिल राइडर्स ग्रुप, पुलिस प्रशासन,स्कूल एवं कॉलेज के छात्र= छात्राओं, एन.एस.एस.,खेल एवं युवा कल्याण विभाग, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधिगण, एन.आर.डी.ए., अंतराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे यूनिसेफ, वर्ल्डविशन, एविडेंस एक्शन,कॉमन सर्विस सेंटर, न्यूट्रीशन इंटरनेशनल, डीकोथलन सहित व्यापारिक संगठनों का सहयोग रहा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हीराखंड एक्सप्रेस को लेकर भाजपाईयों में राजनीति शुरू, सांसद सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कल दिखाई दी हरी झंडी, नगर मंडल व पूर्व विधायक के बीच मची होड़

0

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी को पार्टी विथ डिफरेंट माना जाता है और संगठन को सर्वोपरि लेकिन भाजपा में श्रेय लेने की होड़ मची हुई है। पूर्व विधायक संतोष बाफना ने एक्सप्रेस के यात्रियों का स्वागत करने का ऐलान किया तो नगर मंडल सूरेश गुप्ता चुनिंदा साथियों के साथ पहले ही यात्रियों का स्वागत कर बैठे जिससे फिर एक बार गुटबाजी हावी हुई। दरअसल कल दिनांक 10 सितंबर 2021 को रेलभवन दिल्ली से वर्चुअल रुप से रेलमंत्री वैष्णव ने इसकी शुरुआत की और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सांसद दीपक बैज, रेलवे बोर्ड मेंबर रेखचंद जैन व मेयर सफीरा साहू ने इसको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसके बाद भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना श्रेय लेने की पूरानी आदत के मद्देनजर यात्रियों का स्वागत करने वाले थे किंतु भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सूरेश गुप्ता ने पहले स्वागत कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

बस्तर सांसद बैज,संसदीय सचिव जैन एवं महापौर ने हीराखंड एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया..

0

प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य भी हुवे शामिल..

जगदलपुर से भुनेश्वर जाने वाले यात्रियों को हिराखण्ड एक्सप्रेस में एल.एच.बी.कोच की मिलेगी सुविधा..

जगदलपुर/बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन महापौर सफीरा साहू एवं नगर निगम की सभापति कविता साहू,प्रदेश महासचिव व साँसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने भुवनेश्वर से जगदलपुर तक चलने वाले हीराखंड एक्सप्रेस के एल.एच.बी.रैक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर रेलवे भवन दिल्ली से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित रेलवे बोर्ड के अधिकारी एवं अन्य स्टेशनों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि वर्चुअल के द्वारा उपस्थित रहे।

◾इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव,पार्षद कोमल सेना,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान, हेमु उपाध्याय,सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,महादेव नाग,अनुराग महतो,जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी सहित रेलवे के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बडे़राजपुर के आश्रित पारा कोदोभाट बन्नूपारा में आजादी के सात दशक बाद भी सड़क नही और देश में आजादी का अमृत महोत्सव

0

बिश्रामपुरी।हल्की सी बारिश से ही गांव वालों को अपनी जान जोखिम में डालकर फिसलन,किचड़ भरी पगडंडीनुमा कच्चा रास्ता और नाला पारकर अपने दैनिक आवश्यकता या अन्य कार्य के लिये तीन कि.मी. दूरी तय करके पक्की सड़क तक पहुंचने को लाचार हैं बडेराजपुर के आश्रित कोदोभाट बन्नूपारा के लोग। वैसे तो आज तक बस्तर में विकास की सबसे बडी़ बाधा प्रदेश की राजधानी रायपुर और देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों द्वारा नक्सलियों को माना जाता है जबकि हकीकत यह है कि यह पारा बडे़राजपुर ब्लाक के बीच में है और यहां पर कोई नक्सली समस्या या परेशानी भी नही है फिर भी आज तक इस गांव वालों को मूलभूत सड़क जैसी सुविधा भी नसीब नही हो पाया है।

कोंडागांव जिला के बडे़राजपुर ब्लाक के सबसे बडे ग्राम पंचायत बडे़राजपुर का आश्रित पारा कोदोभाट बन्नूपारा है जिसकी आबादी लगभग ४०० है । विडंबना है की एक ओर आजादी के ७५वें वर्ष को सारा देश अमृत महोत्सव के रुप में मना रहा है और इस अमृत महोत्सव की जिले की क्रियान्वयन एजेंसी स्वयम् प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग है वहीं दूसरी ओर आज तक इस गांव को सड़क तक नसीब नही है। गाँव वालों की समस्या को लेकर न तो इस विभाग को सुध है न शासन प्रशासन को और ना पंचायत विभाग को ।

इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि वैसे तो हर पंचायत,विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय में जनता से हाथ पांव जोड़कर वादा करने वाले जनप्रतिनिधि जीत के बाद इस पारा की सुध लेना भूल जाते हैं यही क्रम सात दशक से चलते आ रहा है सड़क की मांग को लेकर गांव वालों ने कई दफा शासन-प्रशासन,ग्रामसभा और जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुके हैं फिर भी आज तक किसी ने उनकी समस्या को ध्यान नही दिया शायद लोकतंत्र में उनकी वोट का महत्व नही है गांव वालों ने बताया कि उनके गांव में बरसात के मौसम में ना तो कोई चार पहिया गाडी़ आ जा पाती है और ना ही स्वास्थ्य विभाग की अतिआवश्यक सेवा वाली गाडी़ 102,108 जैसे संजीवनी गाडी़ आ जा पाती है ।हालात के मजबूरी वश गंभीर मरीज को गांव वाले तीन किमी दूर पडो़स के गांव खजरावंड या सोनपुर तक स्वयम् बाईक या सायकिल में पहुंचाने के बाद वहां से चार पहिया वाहन से अस्पताल पहुंचाते हैं।

गांव के ग्रामीण हेमलाल,दिनेश,चैतु ,तुलाराम,बलदेव,दयाराम आदि ने बताया कि उनकी शासन प्रशासन से बस एक ही विनती और मांग है कि हमारे गांव कोदोभाट बन्नूपारा को ग्राम खजरावंड से होते हुये कलगांव तक तथा ग्राम ओंडकापारा से होते हुये कोदोभाट को जोड़कर सोनपुर तक पक्की सड़क की सुविधा उपलब्ध करा दिया जावे जिससे हमारा गांव भी विकास की दौड़ में शामिल हो सके ।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एक ही नंबर की दो गाड़ियाँ, विभाग बेखबर

0

एक बचेली थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाग्रस्त दूसरी परपा थाना क्षेत्र में शिफ्टर लोड कर खड़ी

जगदलपुर। एक ही नंबर की दो गाड़ियां लंबे समय से सड़क पर दौड़ रही है परिवहन विभाग को खबर तक नहीं जो रोजाना हाईवे पर वाहनों की जांच के लिए तैनात रहा करते है। ट्रक क्रमांक केए 01 एबी 8112 जो बुधवार की रात भांसी थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई है वहीं उसी नंबर की दूसरी ट्रक शिफ्टर लोड कर परपा थाना क्षेत्र के शंकर गैरेज में सप्ताह दिन से खड़ी है। खबर है कि उक्त मालिक की कई ट्रक है जो एक का दस्तावेज अपडेट कर कई गाड़ी उसी नबर की सड़क पर दौड़ रही है।

ज्ञातव्य है कि परपा थाना क्षेत्र के एक गैरेज में छोटी बड़ी वाहनों की रिपेयरिंग का कार्य किया जाता है। कई ऐसी वाहन है जो आगजनी की घटना एवं दुर्घटना होने पर रिपेयरिंग के लिए लाई जाती है। ऐसी भी खबर है कि उक्त गैरेज में वाहनों की खरीदी बिक्री भी की जाती है।

एक ही नंबर के दो ट्रक

जानकारी के अनुसार केए 01 एबी 8112 जो दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र के गामावाड़ा के पास बुधवार की रात अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी उक्त ट्रक जो शिफ्टर लेकर जगदलपुर की ओर आ रही थी जिसे नंबर का ट्रक भांसी थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई है उसी नंबर की टाटा कंपनी का ट्रक परपा थाना क्षेत्र के शंकर गैरेज में विगत एक सप्ताह से शिफ्टर लोडकर खड़ी है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन गैरेज पहुंचा

भांसी थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन क्रमांक केए 01 एबी 8112 नंबर की ट्रक जो बुधवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हुई थी उक्त वाहन को वाहन मालिक आशीष अग्रवाल लेने गुरुवार की शाम आया था। उक्त वाहन मालिक द्वारा थाने को यह जानकारी दी गई कि दुर्घटना में किसी व्यक्ति को चोट नी आई है। मालिक के इस बयान के आधार पर थाना प्रभारी द्वारा ट्रक उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रात्रि बजे छोड़ दिया गया। उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन जो अब परपा थाना क्षेत्र के शंकर गैरेज पहुंच चुका है। उसी गैरेज में उसी नंबर की दूसरी गाड़ी भी मौजूद है।

नंबर छिपाने का प्रयास

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में लिखे गये नंबर को घिसकर नंबर को छिपाने का काम किया गया है। जब घटना हुई तब वाहन का नंबर स्पष्ट था लेकिन गैरेज पहुंचने के बाद नंबर को घिसकर मिटाने का प्रयास किया गया है।

आरटीओ विभाग बेखबर

परिवहन विभाग के उड़नदस्ता दल धमतरी से लेकर जगदलपुर और जगदलपुर से लेकर कोटा,बचेली, किरंदुल,बीजापुर मार्ग पर आए दिन सड़क के किनारे वाहन की जांच पड़ताल की जाती है लेकिन विभाग को ऐसे वाहन पर नजर तक जाती। विभाग के द्वारा हाईवे पर वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली मात्र की जाती है जिसका कमीशन राजधानी तक पहुंचाया जाता है। विभाग को इस मामले की सूचना मिलने के 12 घंटे बाद भी विभाग के एक भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंची। विभाग की ऐसी उदासिनता से इनकी कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न उठ रहा है कही विभाग की संलिप्तता तो नहीं।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

उचित कार्रवाई की जायेगी

एसपी बस्तर पलिस अधीक्षक श्री मीण ने बतय कि मुखबिर से मुझे सूचना प्राप्त हुई है टीम भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में एक ही नंबर की दो गाड़िया पई गई तो टोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नवसर्वेक्षित/असर्वेक्षित ग्रामों के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष शिविरों का आयोजन

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 10 सितंबर 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार नारायणपुर एवं ओरछा विकासखंड के नवसर्वेक्षित/असर्वेक्षित ग्रामों के ग्रामीणों को षासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के लिए विशेश शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत् विकासखण्ड नारायणपुर में 13 सितंबर को मटावंड उर्फ बागबेड़ा ग्राम पंचायत में, 14 सितंबर को करलखा ग्राम पंचायत में, 16 सितंबर को भरंडा ग्राम पंचायत भवन में, 20 सितंबर को टेमरूगाँव स्कूल भवन में, 22 सितंबर को हुच्चाकोट स्कूल भवन में, 24 सितंबर को सुपगांव स्कूल भवन में, 27 सितंबर को गोर्रा स्कूल भवन में, 29 सितंबर को कुमगांव स्कूल भवन में, 1 अक्टुबर को हितुलवाड़ स्कूल भवन में, 5 अक्टुबर को कातुलबेड़ा स्कूल भवन में , 7 अक्टुबर को रेगांबेड़ा स्कूल भवन में किया जायेगा।

इसी प्रकार ओरछा विकासखण्ड के अंतर्गत 17 सितंबर को कन्दाड़ी ग्राम पंचायत भवन में , 21 सितंबर को कुरूषनार कन्या छात्रावास परिसर में, 23 सितंबर को कोडोली स्कूल भवन में, 25 सितंबर को जिवलापदर स्कूल भवन में, 28 सितंबर को झारावाही ग्राम पंचायत भवन में, 30 सितंबर को दुटाखार स्कूल भवन में, 4 अक्टुबर को बासिंग स्कूल भवन में, 6 अक्टुबर को कुंदला ग्राम पंचायत भवन में, 8 अक्टुबर को कोहकामेटा ग्राम पंचायत भवन में, 11 अक्टुबर को किहकाड़ स्कूल भवन में, 12 अक्टुबर को गुदाड़ी ग्राम पंचायत भवन में, 13 अक्टुबर को मर्देल स्कूल भवन में, 14 अक्टुबर को नेड़नार ग्राम पंचायत भवन में , 18 अक्टुबर को ताड़ोनार स्कूल भवन में, 20 अक्टुबर को कोड़कानार स्कूल भवन में, 21 अक्टुबर को मुरनार ग्राम पंचायत भवन में , 22 अक्टुबर को बेचा ग्राम पंचायत भवन में, 23 अक्टुबर को आकाबेड़ा स्कूल भवन में, 25 अक्टुबर को मुरहापदर स्कूल भवन में, 26 अक्टुबर को गोमे ग्राम पंचायत भवन मंे, 27 अक्टुबर को स्कूल भवन में, 28 अक्टुबर को गुमियाबेड़ा स्कूल भवन में, 29 अक्टुबर को घोड़ागांव स्कूल भवन में, 30 अक्टुबर को हतलानार स्कूल भवन में, 1 नवंबर को घूमा स्कूल भवन में, 2 नवंबर को इरपानार स्कूल भवन में, 3 नवंबर को आसनार स्कूल भवन में, 5 नवंबर को हरिमरका स्कूल भवन में, 6 नवंबर को कोडेनार स्कूल भवन में, 8 नवंबर को गाडावाही स्कूल भवन में शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविर में बोरवेल, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई, सुरक्षित खेती, पैक हाउस, सब्जी विस्तार, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन खाता, आधार पंजीयन, आधार में त्रुटि सुधार, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, किसान सम्मान निधि, मनरेगा के तहत् भूमि समतलीकरण, डबरी निर्माण, बकरी षेड, मुर्गी षेड, पेंशन योजना, किसानों को एफपीओ, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, भूमिहीन कृशक मजदूर न्याय योजना, जनहानि, पशुक्षति व आरबीसी 6-4 अंतर्गत हितग्राहियों का पंजीयन तथा अन्य योजना अंतर्गत ग्रामीणों का पंजीयन कर योजना का लाभ दिया जायेगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS