जैसा कि आप सभी जानते है की छत्तीसगढ़ शासन और डी ए वी कॉलेज मैनेजिंग नई दिल्ली द्वारा संचालित हैं पिछले साल भी शाला का रिजल्ट 80 प्रतिशत के साथ प्रथम था।इस बार भी कोविड -19 और (30%+30%+40%प्रणाली पर आधारित हैं) में भी शाला के प्राचार्या के एन जयालक्ष्मी और स्कूल परीक्षा नियंत्रक सुयश मानिकपुरी, शिक्षक अविनाश, तपन नायक, दैयपायन नाग, सुनैना यादव, दिव्या साहू क्लर्क पंकज चक्रधारी शिक्षक- शिक्षिकाओं के अथक प्रयास से सौ फीसदी रिजल्ट देकर तोकपाल विकास खंड का मान बढ़ाया हैं जिसमे कु.भावना ठाकुर ने 78.2% प्रतिशत प्राप्त कर पूरे 12 वी क्लास के विज्ञान समूह से टाप किया हैं, दूसरे स्थान पर कु. दिलेश्वरी कश्यप जिन्होंने 76.8% प्रतिशत अंक हासिल किए, तीसरे स्थान पर भागेश्वरी मौर्य रही जिन्होंने 76.4%प्रतिशत अंक हासिल किए इसके बाद के विद्यार्थीयो में भिषेक साहू 76.2%(चौथा स्थान), त्रिलोचन कश्यप 74.8%(पांचवा), रूकनाथ कश्यप 74.6%(छटवां), भागबती बघेल 73.8%(सातवा), पुरषोत्तम कश्यप 72.2%(आठवां) , तेजेश्वरी राणा 72%(नौवां), श्यामबती मौर्य 71%(दसवां) प्रतिशत अंक हासिल किए सभी विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल हैं। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था प्रमुख प्राचार्या श्रीमती के एन जयालक्ष्मी ने सफलता का मूलमंत्र टाइम मैनेजमेंट को बताया और सभी विद्यार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं । वहीं बस्तर जोन की प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती चेतना शर्मा ने सफलता का श्रेय छात्र -छात्राओं और शिक्षक- शिक्षिकाओं के कड़ा मेहनत को बताया, साथ ही साथ छत्तीसगढ़ जोन के क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि इस सफ़लता का मूलमंत्र कड़ा मेहनत और कुशल प्रबंधन, टीम वर्क को बताते हुए छात्र -छात्राओं के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वर्षों से बंधन में जकड़े वृक्षों को मुक्त कराने सामने आई शिवसेना
अपने अलग अंदाज व अलग समाजिक कार्यों के कारण ही चर्चा में रहते हैं अरुण पाण्डेय्
जगदलपुर / शिवसेना । वृक्षारोपण के बाद नन्हे पौधों की सुरक्षा बहुत आवश्यक होती है, तभी वे जड़ पकड़ पाते हैं और वर्षों बाद एक वृक्ष बन पाते हैं। जिनका लाभ समस्त समाज़ पशु पक्षियों को मिलता हैं। ऐसा कहना है शिवसेना के जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय् का।
शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् सदैव कुछ नया करते हैं, अक्सर देखा गया है उनका प्रत्येक कार्य समाज़ के हितार्थ व जन समुदाय के लिए होता है, वे गलत के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते हैं। वे अपने अलग अंदाज व अलग तरीक़े से समाजिक कार्यों के कारण ही चर्चा में रहते हैं, ऐसा ही मामला उन्होंने अब सामने लाया है कि स्थानीय गनगन मुंडा तालाब के सौंदर्यीकरण के पश्चात जो वृक्षारोपण यहां किये गए थे, अब वे वृक्ष बड़े हो गए हैं और जो सुरक्षा जाली इनके सुरक्षा के लिए लगाई गई थी, वह वर्तमान में उनके लिए बंधन बन गई है। इस तरह वृक्षों को अब नुकसान हो सकता है, सुरक्षा जाली के लोहे पुराने होने के करण जंग लग चुके हैं और और वृक्षों के तनों में अंदर प्रवेश कर गए हैं जिनसे वृक्षों को संक्रमण का भी भय है जो वृक्षों को नष्ट भी कर सकते हैं।

उन्होंने कटाक्ष करते कहा कि फ़ोटो बाज़ी करने नगर निगम प्रशासन के आला अधिकारी – कर्मचारी और क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों का इस स्थान पर आना जाना लगे रहता है, परंतु समाज़ व पर्यावरण के प्रति उनकी लापरवाही कैसी है वृक्षाओं की इस स्तिथी को देखकर जनता स्वयं इसका अन्दाज़ लगा सकती है।
बहरहाल, शिवसेना के तऱफ से ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल से तत्काल इन वृक्षों को बंधन मुक्त करने का आग्रह किया है।


छत्तीसगढ़ का पहला ड्रमर जिसे मिला यूट्यूब सिल्वर प्ले अवार्ड
बस्तर के इतिहास में एक ही परिवार में दूसरी बार आया अमेरिकन अवार्ड
दुनिया के 98 देशों के देखी जा रही इनकी प्रतिभा
जगदलपुर,5 अगस्त। अब बस्तर भी संगीत के क्षेत्र में देश दुनिया में अपना नाम लगातार रौशन कर रहा है, हाल ही में जहां सुकमा के बालक का गीत बचपन का प्यार पूरी दुनिया में जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है वहीं जगदलपुर के एक ही परिवार के कलाकार संगीत के अलग-अलग विधाओं में पूरी दुनिया में छाए हुए हैं और यूट्यूब से एक के बाद एक अवार्ड प्राप्त कर इतिहास रच रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बस्तर जिले के जगदलपुर शहर की, जहां के रमनदीप सिंह देवगुण रोमी जो इस अवार्ड के बाद बस्तर ही नहीं वरन पूरे छत्तीसगढ़ के पहले ड्रमर व रिदमिस्ट बन गए हैं जिन्हें अमेरिका की यूट्यूब कम्पनी ने सिल्वर प्ले अवार्ड से सम्मानित किया है। यह जगदलपुर के इतिहास में पहली दफा हुआ कि एक ही परिवार के दो प्रतिभावान कलाकारों को यह अवार्ड मिला। इसके पहले वर्ष 2019 में हरजीत सिंह पप्पू को यह अवार्ड मिल चुका है जो जगदलपुर के इतिहास में पहला था। अब 2 वर्ष बाद उन्हीं के पुत्र रमनदीप सिंह रोमी को इस अवार्ड से यूट्यूब ने सम्मानित किया है जो बस्तर के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। यह अवार्ड तब दिया जाता है जब किसी यूट्यूबर के सब्सक्राइब एक लाख या उससे अधिक हों।

नेपाल व मुम्बई से सीख रहे हैं
रमनदीप ने बताया कि वह अकॉस्टिक ड्रम व ऑक्टापेड की प्रारंभिक शिक्षा पिता से प्राप्त करने के बाद आगे की शिक्षा नेपाल व मुम्बई से कर रहे हैं। वह नेपाल की राजधानी काठमांडू के (केजेसी) काठमांडू जैज़ कंसर्वट्री म्यूजिक स्कूल और मुम्बई कोक स्टूडियो व बॉलीवुड ड्रमर दर्शन दोषी से मास्टर क्लास ले रहे हैं।
कई बॉलीवुड के कलाकारों के साथ कर चुके हैं संगत
रमनदीप ने बताया कि वह कई बॉलीवुड कलाकार व सेलिब्रिटीज के साथ ड्रम व ऑक्टापेड में विभिन्न मंचों पर संगत कर चुके हैं जिनमें से बॉलीवुड सिंगर ऐश किंग, सारेगमप फेम रिया भट्टाचार्य, इंडियाल आयडल फेम साहिल सोलंकी, अभिनेत्री व सिंगर अमिका शैल, सारेगमप 2012 विनर जसराज जोशी सहित कई जानी मानी हस्तियों के साथ वादन कर चुके हैं।

बहुत जल्द इसी परिवार को तीसरा अवार्ड भी
आपको बता दें कि परिवार के मुखिया व विश्व प्रसिद्ध कीबोर्डिस्ट हरजीत सिंह पप्पू जिनके इंस्ट्रुमेंटल गीत दुनिया भर के 100 से अधिक देशों बहुत पसंद किया जा रहा है जो सिल्वर के बाद गोल्डन अवार्ड से कुछ ही दूरी पर हैं और कुछ ही दिनों में उन्हें यूट्यूब की ओर से गोल्डन प्ले अवार्ड मिलने वाला है जिसके बाद बस्तर के इतिहास में यह परिवार फिर से अपना नाम दर्ज करेगा।

बकावंड ब्लाक के सद्भावना भवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की बैठक संपन्न हुई
बकावंड ब्लाक के सद्भावना भवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की बैठक संपन्न हुई।जिसमें 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस ग्राम पंचायत मूली में मनाने का तय किया गया।इसकी तैयारी हेतु सभी आदिवासी वर्गो की बैठक में सहभागीता हुई।
मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कश्यप संरक्षक फरीश राम बेसरा उपाध्यक्ष धनुर्जय कश्यप रामचंद्र पाकलू राम गुनेश्वर मधु बंसी दुर्लभ महेश कश्यप बली धनपुर सरपंच बबलू पर गनिया भवरलाल भारती और आदिवासी वर्ग के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ आदिवासी गण उपस्थित थे |
भारतीय जनता किसान मोर्चा द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरगीपाल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व उग्र आंदोलन किया गया
बकावण्ड ब्लाक के अंतर्गत भारतीय जनता किसान मोर्चा द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरगीपाल में धनुर्जय कश्यप मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व उग्र आंदोलन किया गया ।
आपको बता दें कि खाद बीज अविलंब रासायनिक खाद बीज की आपूर्ति, प्रदेश भर में अघोषित बिजली कटौती के साथ किसानों को वर्मी कंपोस्ट खाद खरीदने की बाध्यता को खत्म करने के लिए धरना प्रदर्शन किया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित धनुर्जय कश्यप ने प्रदेश के भूपेश सरकार को जमकर निशाना साधते हुये कहा किसानों को समय पर खाद्य नही मिल पाना।
आइये मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप व बंशी कश्यप क्या कहते हैं एक नजर देखते हैं….?
इस अवसर मे उपस्थित किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य जोगेंद्र चंद्राकर, वरिष्ठ नारायण बिसाई , मोहन जोशी, जितेंद्र पानीगा्ही,भाजपा किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष संतोष बिसाई, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंशीधर कश्यप, भाजपा महामंत्री पुरुषोत्तम जोशी,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पिताम्बर कश्यप ,पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील सेठिया, गणेश (बबलू) परगनिया,पाकलु कश्यप,लक्ष्मीनारायण बिसाई,तर्मेंद्र बिसाई, संत कुमार बिसाई,बली बघेल, फगनू भारती, एवं भाजपा के सदस्य बड़ी संख्याओं में मौजूद रहे।
डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, सिंगनपुर विकास -खंड तोकापाल ,सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा
जैसा कि आप सभी जानते है की छत्तीसगढ़ शासन और डी ए वी कॉलेज मैनेजिंग नई दिल्ली द्वारा संचालित हैं पिछले साल भी शाला का रिजल्ट 80 प्रतिशत के साथ प्रथम था।इस बार भी कोविड -19 और (30%+30%+40%प्रणाली पर आधारित हैं) में भी शाला के प्राचार्या के एन जयालक्ष्मी और स्कूल परीक्षा नियंत्रक सुयश मानिकपुरी, शिक्षक अविनाश, तपन नायक, दैयपायन नाग, सुनैना यादव, दिव्या साहू क्लर्क पंकज चक्रधारी शिक्षक- शिक्षिकाओं के अथक प्रयास से सौ फीसदी रिजल्ट देकर तोकपाल विकास खंड का मान बढ़ाया हैं जिसमे कु.भावना ठाकुर ने 78.2% प्रतिशत प्राप्त कर पूरे 12 वी क्लास के विज्ञान समूह से टाप किया हैं, दूसरे स्थान पर कु. दिलेश्वरी कश्यप जिन्होंने 76.8% प्रतिशत अंक हासिल किए, तीसरे स्थान पर भागेश्वरी मौर्य रही जिन्होंने 76.4%प्रतिशत अंक हासिल किए इसके बाद के विद्यार्थीयो में भिषेक साहू 76.2%(चौथा स्थान), त्रिलोचन कश्यप 74.8%(पांचवा), रूकनाथ कश्यप 74.6%(छटवां), भागबती बघेल 73.8%(सातवा), पुरषोत्तम कश्यप 72.2%(आठवां) , तेजेश्वरी राणा 72%(नौवां), श्यामबती मौर्य 71%(दसवां) प्रतिशत अंक हासिल किए सभी विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल हैं। इस शानदार उपलब्धि पर संस्था प्रमुख प्राचार्या श्रीमती के एन जयालक्ष्मी ने सफलता का मूलमंत्र टाइम मैनेजमेंट को बताया और सभी विद्यार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं । वहीं बस्तर जोन की प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती चेतना शर्मा ने सफलता का श्रेय छात्र -छात्राओं और शिक्षक- शिक्षिकाओं के कड़ा मेहनत को बताया, साथ ही साथ छत्तीसगढ़ जोन के क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि इस सफ़लता का मूलमंत्र कड़ा मेहनत और कुशल प्रबंधन, टीम वर्क को बताते हुए छात्र -छात्राओं के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


बस्तर के दीपक का…दिल्ली में चमक….
बस्तर के दीपक का…दिल्ली में चमक….
बिना मेहनत के हासिल तख्तो ताज नहीं होते,
ढूंढ लेना अंधेरों में मंजिल अपनी,
जुगनू कभी रौशनी के मोहताज नहीं होते.

दिल्ली संसद घेराव कार्यक्रम में बस्तर सांसद दीपक बैज….
राहुल गांधी के साथ कंधे पर कंधा मिलाकर अपने सैकड़ो युवा कांग्रेसी साथियों के साथ केंद्र सरकार का विरोध करते हुये।
Deepak Baij जिंदाबाद…..
आटो चालक की ईमानदारी कीमती मोबाईल को पुलिस चौकी में जमा कराया
जगदलपुर । नये बस स्टैंड चौकी प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बस स्टैंड प्रांगण में किसी यात्री का मोबाईल छुट गया है। वीवो कंपनी के इस मोबाईल को बस स्टैंड के एक आटो चालक चरण ने लाकर पुलिस चौकी में जमा कराई है। उसी के अनुसार शायद रात्रि पहर कोई यात्री आटो में सोया होगा तो उसका मोबाईल गिर गया होगा। चौकी प्रभारी कांतोपानी ने बताया कि मोबाईल को सुरक्षित रूप से पुलिस चौकी में रखा गया है। जिस किसी का भी वह मोबाईल हो वह पहचान बताकर उसे ले जा सकता है। विदित हो कि पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के दिशा-निर्देश पर बस स्टेैंड प्रांगण में पुलिस चौकी के जवान तत्परता से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।


अभाविप ने फूंका रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह का पुतला, जनजाति समाज के अपमान का लगाया आरोप,अपने पद से इस्तीफा की मांग
जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को जगदलपुर गोलबाजार चौक में रामानुजगंज विधायक ब्रहस्पति सिंह का पुतला जलाकर विधायक पद से इस्तीफे की मांग कि नाराज कार्यकर्ताओं ने विधायक पर जनजाति समाज के अपमान का आरोप लगाया।
अभाविप के जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया कि उक्त विधायक ल द्वारा पत्रकारों के पूछे गए सवाल पर “सरगुजा के अंगूठे छाप आदिवासीयों की तरह सवाल न करें ” कहकर जनजाति समाज का अपमान किया है यह आदिवासी कांग्रेसी विधायक के यह शब्द कांग्रेसी मानसिकता का दर्शाता हैं। अपने आप को आदिवासी राज्य का मुख्यमंत्री बता कर पूरे देश मे वाह वाही लूटने वाले भूपेश बघेल जी आज आदिवासी समाज के अपमान के बाद भी मौन हैं। और अपने आप को आदिवासी समाज का मसीहा बताने वाली कांग्रेसी आज बहरी बन के बैठी हैं। प्रदेश के ऊंचे मुकाम पर बैठे आदिवासी भाई क्या अँगूठा छाप हैं.?? ये केवल आदिवासी समाज का ही नही अपितु पूरे छग का अपमान हैं।

दीवान ने आगे कहा की अभाविप यह मांग करती हैं की विधायक व्रिस्पति सिंह माफ़ी माँगे और उनको विधायकी पद से हटाया जाए।
पुतला दहन के दौरान विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा,जिला संयोजक कमलेश दीवान,आसमान बघेल, गजेंद्र बघेल,पीतेश्वर,वरुण साहनी,अतुल राव, कार्तिक जैन,शुभम बघेल,अच्युत सामन्त, चंदन ,लखेश्वर बैध, हेमकांत सिन्हा,यश ध्रुव, सिद्धार्थ, तुला राम मौर्य ,खलिम कश्यप, संतो कश्यप,गोवर्धन, सामु राम, महेश मौर्य बलिराम नीलम वरुण पुरषोतम सचिन नीलू मौर्य,सचिन यादव ,सौरव वर्मा , प्रेम बघेल समेत अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्लांट और प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में आदिवासी सड़क पर
सर्व आदिवासी समाज व प्रभावित संघर्ष समिति हुए फर्जी एफ.आई. आर. के विरोध में सड़क पर लामबंद, एफ. आई.आर. वापस लेने दिया राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन
प्रदेश सरकार पर लगाया आदिवासियों की जमीन छीनने और पूंजीपतियों को बेचने का आरोप
भानपुरी/- सर्व आदिवासी समाज जिला बस्तर व प्लांट प्रभावित ग्राम संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार के इशारे पर आदिवासियों की उपजाऊ जमीन को छीन कर पूंजीपतियों को देने और प्लांट के विरोध में आए आदिवासियों पर प्रशासन द्वारा फर्जी एफ. आई. आर. करने के विरोध में आदिवासी समाज ने हजारों की संख्या में बस्तर में एकत्रित होकर मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च कर महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम बस्तर को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व सांसद व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप जी ने कहा कि बस्तर गुलामी काल में मुगलों और अंग्रेजो से लड़ा आज प्रदेश में ऐसी स्थिति हो गई है कि कांग्रेस की सरकार से अपने हक व अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है श्री कश्यप जी कहा की लड़ाई यहीं खत्म नहीं हुआ है हमें सरकार के अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ना है, चपका हमारी सांस्कृतिक धार्मिक व महत्वपूर्ण धरोहर है वहां प्लांट लगने नहीं देंगे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री व आदिवासी नेता केदार कश्यप जी ने कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक सभी आदिवासी एक हैं सरकार आदिवासियों के प्रति ओछी मानसिकता रखना बंद करें, एक तरफ सरकार टाटा की जमीन वापस कराने का ढिंढोरा पूरे देश में पीट रही है वहीं दूसरी तरफ बस्तर जैसे वनवासी क्षेत्रों में वनवासियों की उपजाऊ जमीन को छीनकर बड़े-बड़े पूंजीपतियों बेचने का काम कर रही हैं।
कश्यप जी ने कहा की सरकार को ऐसी कौन सी मजबूरी हुई की धारा 144 और लॉकडाउन की स्थिति में प्रभावशील होने के बावजूद 12 ग्रामों की आदिवासियों को जनसुनवाई में बुलाकर सरकार के इशारे पर फर्जी एफ. आई. आर. कराया आदिवासी की आवाज कुचलना चाहती हैं जिसका पूरा प्रदेश विरोध करता हैं, सरकार की दमनकारी नीतियों और प्लांट के विरोध में पूरे बस्तरवासी एकजुट होकर आज सड़क में धरना देने को मजबूर हैं सरकार को नही है सुध।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप, सर्व आदिवासी समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम तोड़ेम, सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष दशरथ कश्यप, महेश कश्यप, संघर्ष समिति अध्यक्ष चंद्रू बघेल, व प्रभावित ग्राम के ग्रामवासी उपस्थित थे, सभी ने एक स्वर में प्लांट व फर्जी एफ. आई. आर. का विरोध किया और निरस्त करने की मांग की।












