City Media - Page 1495 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1495

वन विभाग के अधिकारी डकार गए लैंटाना उन्मूलन की राशी

0

मामला सुकमा डिवीज़न का : वनों को लैंटाना रूपी कैंसर से बचाने कागजों में झाड़ियों का सफाया

जगदलपुर/सुकमा। लैंटाना झाड़ी को वनों का कैंसर माना जाता है। इस कैंसर से बचाव के लिए सुकमा डिविजन के तीन वन परिक्षेत्रों में कागजों में उन्मूलन के कार्यों को अंजाम देकर विभाग के अधिकारी लाखों डकार कर हजम कर गये है। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर नियमों का हवाला देकर वन मंडलाधिकारी ने जानकारी देने से इंकार कर दिया। अफसरों के संरक्षण में ही अधिकारी कागजों में कार्यो को अंजाम देकर लाखों रूपए के वारे न्यारे कर चुके है।

ज्ञातव्य हो कि जगदलपुर वनवृत्त का सुकमा डिविजन भ्रष्टाचार को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है चाहे वह तेंदूपत्ता के खरीदी से लेकर बोनस वितरण का मामला हो या फिर प्लांटेशन का या अन्य कई निर्माण कार्यों का इन सारे मामलों को लेकर सुकमा डिविजन हमेशा सुर्खियों में रहा है। यहां अधिकारी भी वर्षों से पदस्थ रहकर भ्रष्टाचार जैसे कृत्य को अंजाम देते आ रहे है जिसका मुख्य कारण अफसरों का संरक्षण। अफसरों के चहेते अधिकारी को मनपंसद स्थानों पर पदस्थ किया जाता है ताकि कमीशन की मोटी रकम पहुंच सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

लैंटाना उन्मूलन के नाम पर लाखों के वारे – न्यारे :

सुकमा डिविजन के तीन परिक्षेत्र जगरगुण्डा, गोलापल्ली एवं क्रिस्टाराम वन परिक्षेत्र का अधिकांश इलाके में नक्सलियों का कब्जा है। इन इलाकों में लाल लड़ाको की अनुमति के बगैर आम लोगों को पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है।

कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019-20 में लैंटाना उन्मूलन के नाम पर लाखों करोड़ों की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई थी।

लैंटाना झाड़ियों को सफाया कर पौधों का विकास हो सके लेकिन परिक्षेत्रों के बिहड़ों में ऐसा कुछ नहीं होने की जानकारी मिली है। विशेष सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि लेंटाना उन्मूलन के नाम पर कागजी कार्रवाई पूर्ण कर लाखों के वारे न्यारे किये जा चुके है जिसकी राशि का बंटवारा अफसरों तक पहुंचाने की खबर है |

क्या है लैंटाना उन्मूलन कार्य:

जानकारी के अनुसार लैंटाना विदेशी प्रजाति का झाड़ी है इसे 1809 में दक्षिण आफ्रीका से सजावटी झाड़ी के रूप में लाया गया था। लैंटाना वनों को कैंसर माना जाता है यह पौधों के लिए काफी नुकसानदायक होता है। वन क्षेत्रों में इसका फैलाव होने पर पौधों का विकास रूक जाता है। पौधों के बेहतर विकास के लिए लैंटाना झाड़ियों का सफाया अभियान चलाया जाता है। जिले जड़ों से काटकर जलाने या गड़ा खोदकर इसे नष्ट करने की प्रक्रिया है लेकिन विभाग के अधिकारी द्वारा ऐसा कुछ नहीं किया गया सिर्फ खानापूर्ति कर राशि का बंदरबाट कर दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जानकारी देने में आनाकानी:

सुकमा डिविजन से यह जानकारी चाही गई थी कि उक्त तीनों वन परिक्षेत्र में कितना खर्च कर उक्त कार्य किया गया,कितने मजदूरों ने कार्य किया और कितना भुगतान किया गया। डिविजन कार्यालय से डीएफओ के द्वारा यह कहा गया कि यह जानकारी नहीं दी जा सकती।

अतिक्रमण से लिप्त सरपंच ने अतिक्रमण हटाने की जारी की नोटिस

0

ग्राम पंचायतबनियागाव ज पं बकावंड के सरपंच भंवरलाल भारती ने दिनांक 12-6-2021को ग्राम के कुछ लोगों को अतिक्रमण हटाने संबंध में नोटिस जारी किया है जबकि खुद तीन सडकों पर एक निस्तारी तालाब पर अतिक्रमण कब्जा किया है । इसे क्यों छुपाया गया है ।

1-ग्राम बनियागाव से टलनार पंहुच सडक पर अतिक्रमण कब्जा कर वर्तमान में मकान बना रहा है जिसकी शिकायत की गई है विडियोग्राफी की गई है ।

2-दो गली सडक पर बाऊनडरी वाॅल घेरा लगाया है ।

3-ग्राम का निस्तारी तालाब पर अतिक्रमण कब्जा कर कृषि किया जा रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ग्राम का मुखिया होकर अतिक्रमण कब्जा कर निमार्ण एवं कृषि कर रहा है और दुसरे को नोटिस जारी किया है कहां का न्याय है ।अगर अतिक्रमण हटाने की बात है तो सबसे पहले सरपंच का अतिक्रमण कब्जा हटाया जाए,आपसी रंजिश को लेकर सरपंच ने इस तरह की घटिया हरकत किया जा रहा है ।सरपंच खुद को पहले नोटिस जारी करे, नियम के दायरे में रहकर सरपंच काम करें ।न्याय होगा तो सबके लिए समान होना चाहिये, इसे कहते है उल्टा चोर कोतवाल को डांटे ।

पंचगण का कहना है कि ग्राम पंचायत के कब के बैठक यह निर्णय लिया गया है ।अगर सरपंच को अकेले को इस तरह के निर्णय लेने का अधिकार है,तो हम पंचों का क्या काम अगर ऐसा है तो सभी पंचगण त्याग पत्र देंगे ।गलत निर्णय के खिलाफ त्याग पत्र उप संचालक पंचायत को सौंपेंगे ।पंचायती राज व्यवस्था के अनुसार सबकी सहमति पर इस तरह के निर्णय लेने चाहिये ।अतिक्रमण हटाने के लिए प्रस्ताव पारित किया जाता है और प्रस्ताव तब पारित होगा जब सब पंचायत सदस्यों की सहमति बनेगी ।मगर यहां पर ऐसा नहीं किया गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सोशल मीडिया के माध्यम से माननीय कलेक्टर महोदय जिला दण्डाधिकारी जिला बस्तर, माननीय अनुविभागिय अधिकारी राजस्व बस्तर, माननीय तहसीलदार महोदय बकावंड को अवगत कराना चाहते हैं कि पंचायत के सदस्यों ने सरपंच द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया गया है, इसलिए सरपंच इस तरह का हरकत कर रहा है ।अच्छी बात है अतिक्रमण हटाना मगर नियम के दायरे में रहकर और सबके लिए समान न्याय होना चाहिये ।सरपंच सचिव के द्वारा कई भ्रष्टाचार किये गये हैं जो उच्च अधिकारी गांव में आयेंगे उस दिन एक एक करके भौतिक सत्यापन के साथ दिखायेगे ।उस दिन पुरे मिडिया के सामने उजागर करेंगे ।

युवक को शराब पिलाने के बहाने की गई थी हत्या, तालाब के पास हुए हत्या की गुत्थी सुलझी

0

1.जघन्य हत्या के केस को 06 घंटा के अंदर सुलझाने में बालोद पुलिस को मिली सफलता।

2.थाना अर्जुन्दा के ग्राम खुरसुल के युवक को शराब पिलाने के बहाने, ग्राम गोड़ेला भाटा तालाब में की गई थी हत्या।

3.थाना अर्जुन्दा पुलिस के द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही कर संदेहियो से कड़ी पूछताछ कर मामले  को सुलझाया गया।

4.ग्राम खुरसुल के दुकान संचालक विक्रम उर्फ विक्की साहू के द्वारा मृतक के लड़ाई झगड़ा व स्वंय   को जान से मारने की धमकी दिये जाने से तंग आकर योजना बनाकर अपने मित्र योगेष साहू   उर्फ योगी के साथ दिया गया था घटना को अंजाम।

5. आरोपियो की निषानदेही पर वेपन आफ आफेन्स बरामद।

दिनंाक 14.06.2021 थाना अर्जुुन्दा में सूचना मिला कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव भाटा तालाब ग्राम गोड़ेला में मिला हैै, कि सूचना पर अर्जुन्दा पुलिस मौके पर रवाना होकर घटना स्थल पहुंची। अज्ञात शव का पहचान हेतु आसपास के ग्रामीणों से पुछताछ किया गया जो मृतक का पहचान उसके पिता षिवनंदन ठाकुर के द्वारा अपने पुत्र टामेष ठाकुर उम्र 26 वर्ष के रूप में किये जाने पर शिनाख्त की कार्यवाही की गई। प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या होना परिलक्षित होने पर देहाती मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्यवाही की गई। बाद थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 76/2021 धारा 302,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता व संवेदनषीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र सिंह मीणा एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी.आर.पोर्ते द्वारा घटना स्थल पहंुचकर प्रकरण मे ंत्वरित व उपयुक्त कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के के निर्देषन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक श्री कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी गुण्डरेदही निरीक्षक रोहित मालेकर, उनि विरेन्द्र सिंह नुरेसिया व अन्य स्टाप के साथ एक विषेष टीम गठित किया गया। टीम के द्वारा सायबर सेल बालोद से तकनीकी सहयोग प्राप्त कर संदेहियों का सघन पता-तलाश कर उन्हे हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। पुछताछ के दौरान प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। अंततः सुक्ष्म रूप से व कड़ाई से पुछताछ करने पर संदेहियों विक्रम सिंह उर्फ विक्की साहू पिता स्व.राजेन्द्र कुमार साहू, उम्र 30 वर्ष एंव योगेष साहू पिता यषवंत साहू उम्र 19 वर्ष, दोनो साकिनान ग्राम खुरसुल, थाना अर्जुन्दा के द्वारा अपराध करना कबूल किया गया।

आरोपी विक्रम उर्फ विक्की साहू के द्वारा घटना के संबध में बताया कि वह पूर्व मे चन्द्रपुर महाराष्ट्र में रहकर पढ़ाई करने के पष्चात् पुणे में टाटा कंपनी में काम कर रहा था जो लगभग दो वर्ष पूर्व उसकी पिता की मृत्यु होने पर अपने पैतृक ग्राम खुरसुल में वापस आकर किराने तथा आटा चक्की दुकान का संचालन करता है। मृतक टामेष ठाकुर ग्राम खुरसुल में आरोपी के पड़ोस में रहता था। पुछताछ मे आरोपियों ने बताया कि मृतक टामेष ठाकुर पिता शिवनंदन ठाकुर, उम्र 26 वर्ष, साकिन खुरसुल, थाना अर्जुन्दा द्वारा आरोपी विक्रम सिंह को, जो कि कुछ दिनो पुर्व तक चन्द्रपुर महाराष्ट्र में रहता था, को बाहर से आकर दुसरे मोहल्ले का होकर हमारे मोहल्ला में दुकानदारी खोलकर बैठे हो तुम्हे दुकानदारी नही करने दुंगा, कहकर धमकाता था । मृतक आरोपी से सिगरेट, गुटखा तथा शराब देने की मांग करता था। दिनंाक 13.06.2021 को मृतक काफी नषे में था व शाम को फिर से शराब की मांग करने लगा, तब वह अपने दोस्त योगेष साहू केे साथ सुनियोजित तरीके से प्लान बनाया कि आज इसका मर्डर करते है करके वह घर से बड़ा चाकू नुमा धारदार हथियार लाया तथा पीने हेतु रखे देषी दारू के 5 पौव्वा निकालकर अपने दोस्त योगेष की मोटर सायकल क्रमांक ब्ळ 24 त् 1462 में मृतक टामेष ठाकुर को बैठाकर भाटा तालाब गोड़ेला गये जहां वह और योगेष 1-1 पौव्वा शराब तथा मृतक को 3 पौव्वा शराब पिलाये जिससे वह अधिक नषे मे आ गया और शराब पीये स्थान पर ही चित सो गया। जिसका फायदा उठाकर पास में रखे धारदार हथियार से उसके गले को रेत दिया तथा योगेष द्वारा उसी हथियार से ही उसके पेट पर वार किया गया। फिर मृतक टामेष को पलटा कर गर्दन के पिछे हिस्से को भी रेत(काट) दिया। तत् पष्चात् वह और योगेष धारदार चाकू को वही तालाब के पानी में डुबाकर धोये है तथा उक्त हथियार को अपने मामा के घर ग्राम पिनकापार थाना सुरेगांव में छिपाकर कर वापस अपने घर आये तथा सुबह अपने-अपने कपड़े को धोकर सुखा दिये। जिसे आरोपियों के निषान देही जगहो पर जाकर घटना के दौरान आरोपियो द्वारा पहने हुये कपड़े, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ रखें 01 नग बड़ा तथा 01 नग छोटा तलवार, 01 नग छोटा चाकू, 01 नग एयर पिस्टल, 01 नग पिस्टल नुमा लाईटर एंव मोटर सायकल क्रमांक ब्ळ 24 त् 1462 समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों द्वारा अपराध कबूल करने व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से अपराध क्रमांक 76/2021 धारा 302,34 भादवि के तहत विधिवत् दिनंाक 14.06.2021 के क्रमषः 22/05, 22/15 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।  

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

उक्त जंघन्य हत्या को त्वरित रूप से सुलझाने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र सिंह मीणा एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी.आर.पोर्ते के निर्देषन में उप पुलिस अधीक्षक दिनेष कुमार सिन्हा, निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी अर्जुन्दा, निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी गुण्डरदेही, उनि विरेन्द्र सिंह नुरेसिया, सउनि पारख राम साहू थाना अर्जुन्दा, सउनि विष्वजीत मेश्राम थाना रनचिराई, प्रआर. 1476 विकास सिंह,आर.जितेन्द्र विष्वकर्मा सोहन साहू, चन्द्रकांत यादव, नेमसिंह निषाद, सुरेन्द्र कटरे थाना अर्जुन्दा, विषेष टीम के प्रआर. भुनेष्वर मरकाम, प्रआर. रूमलाल चुरेन्द्र, आर.विपिन गुप्ता, और आकाष सोनी एंव अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गिरफ्तार आरोपी –           

1.विक्रम सिंह साहू पिता राजेन्द्र प्रसाद साहू, उम्र 26 वर्ष,

2.योगेष कुमार साहू पिता यषवतं साहू, उम्र 19 वर्ष,

खुरसुल, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद(छ.ग.) 

जप्ती किये गये समान  1. 01 नग बड़ा तथा 01 नग छोटा तलवार,

2. 01 नग छोटा चाकू,

3. 01 नग एयर पिस्टल,

4. 01 नग पिस्टल नुमा लाईटर।                

5. एक मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक ब्ळ 24 त् 1462

पुलिस वाला हुआ धोखाधड़ी का शिकार

0

महामाया – आम नागरिक तो धोखाधड़ी के शिकार हो रहे है अब तो आरोपियों ने पुलिस वालों को भी नहीं बक्शा | महामाया थाने में पदस्थ पुलिस दिलीप कुमार उइके पिता स्व0 तुला राम उइके उम्र 55 वर्ष आरोपी के चंगुल में फंस 89,986 रू लूट लिया गया |

घटना दिनांक 12.06.2021 को करीब 10 बजे की है थाना महामाया में दिलीप कुमार उइके के पास अज्ञात मोबाइल न से मिस्ड कॉल आया तत्पश्चात दिलीप कुमार उइके द्वारा उस न पर कॉल किया गया जिस व्यक्ति ने कॉल उठाया अपना नाम दीपक वर्मा हेड ब्रांच न्यू मुंबई सेक्टर 3 से बोल रहा हं कहकर फोन पे एप्स चलाते हो क्या पृछा व तम्हारे फोन पे एप्स से पैसा कटा है जो वापस होना है कहकर फोन पे एप्स चालू करने कहा और मै जैसा बोलता हूं करते जाना बोला फिर मै वैसे करते गया जिससे प्रार्थी दिलीप कुमार उइके के अकाउंट नंबर से कुल रकम क्रमश: 4,999 रू,4999 रू,9998 रू,9998 रू, 19998 रू, 19998 रू,9998 रूकल रकम 89,986 रू फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर लिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रार्थी दिलीप कुमार उइके की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विधायक रेखचंद जैन की पहल से बचेगा संभाग के हजारो प्राइवेट छात्रो का भविष्य

0

मामला यूजीसी के नियमो मे N+2+1 के प्रावधानों शिथिलता का

एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त सचिव अरुण गुप्ता के नेतृत्व मे मिले थे हजारो छात्र विधायक जैन से

विद्या परिषद की बैठक मे कार्यपरिषद के अनुमोदन की प्रत्याशा मे पारित

जगदलपुर/कोरोनाकाल की वजह से बढ़ी प्राइवेट छात्रो की समस्या क़ो हल दिलाने मे संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बड़ी राहत प्रदान कराई है़ जिससे अब प्राइवेट हजारो छात्रो क़ो भविष्य अंधकार होने से बच जाएगा। दरअसल यूजीसी के नियम अन्तर्गत N+2+1 यानी 6 वर्षो के अंतराल मे डिग्री पूर्ण करना होता था लेकिन कोरोना की वजह से कई प्राइवेट छात्र परीक्षा नंही दे सके थी जिसकी वजह से इस वर्ष उनके द्वारा भरे गये फॉर्म क़ो अपात्र माना जा रहा था। कल इस विषय मे एनएसयूआई प्रदेश सयुंक्त सचिव अरुण गुप्ता के नेतृत्व मे कई छात्र संसदीय सचिव विधायक रेखचंद जैन से मुलाकत कर अपनी समस्या बताते हुए अंधकार मे जाते हुए भविष्य क़ो बचाने की

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

गुहार लगाई। जिसे तत्काल मे संज्ञान मे लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री क़ो अवगत कराया तत्पश्चात आज शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविधालय विधापरिषद की स्थायी समिति की वर्च्यूल बैठक आयोजित की गई। जिसमे नियमो क़ो शिथिलता करते हुए N+2+1की न्यूनतम अवधि दो वर्ष और बढ़ाने का निर्णय अब कार्य परिषद की बैठक मे अनुमोदन की प्रत्याशा मे परित कियाजहाँ पारित होने के पश्चात संभाग के जो हजारो प्राइवेट छात्र इस वर्ष परीक्षा से वंचित हो रहे थे उन्हे पात्रता मिल सकेगी। छात्रहित मे लिये गये इस पहल से हजारो छात्रो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन का आभार माना है़ |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अबूझमाड़ के कुरूसनार मे “केदार” ने लगाई चौपाल, जनसरोकार से परे प्रदेश की भूपेश सरकार–केदार

0

नारायणपुर- सैय्यद वली आज़ाद

अबूझमाड़ के कुरूसनार मे पूर्व शिक्षामंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने लगाई चौपाल उपस्थित जनसमुदाय से पूँछा सवाल क्या किया कांग्रेस ने ढाई साल छतीसगढ को किया बदहाल आगे केदार ने कहा की पहले अबूझमाड़ मे प्रवेश वर्जित था लेकिन प्रदेश मे जब भाजपा की सरकार आयी तो अबूझमाड़ मे प्रवेश पुन: प्रारंभ हुआ,भाजपा सरकार की सोच थी अबूझमाडीया भी देश दुनिया व विकास के साथ जुड़े लेकिन आज प्रदेश मे विगत ढाई सालो से कांग्रेस की लबरी सरकार सत्ता मे है तब से अबूझमाड़ सहित प्रदेश का विकास थम सा गया है भूपेश सरकार को मतलब है तो सिर्फ और सिर्फ शराब बेचने से न की जनसरोकार से आज प्रदेश का हर तबका सरकार की नीति व रीति से हैरान-परेशान है ये भूपेश सरकार अपने वादो व घोषणापत्र के किसी बिन्दु को पुरा करने के बजाये प्रदेशवासियो को गुमराह कर भय व भ्रष्टाचार का माहौल बना रखा है कोविड से लड़ने मे भी सरकार पूर्ण रुप से अक्षम साबित हुई है वही बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन व जिलापंचायत सदस्य प्रताप मंडावी ने भी सम्बोधित करते हुये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विकास विरोधी सरकार बताया साथ ही झूठ की नीव मे टिकी भूपेश सरकार की बुनियाद ज्यादा दिनो तक नही है इस अवसर पर भाजपा नेता रतन दुबे,मंगडू नूरेटी,संदीप झा,संजय तिवारी,सत्यनारायण उसेंडी,रोहित नेताम,संतोष नूरेटी,शान्ती नेताम,कमली पोटाई,बुधराम उईके सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

कर्मचारियों के शीघ्र वेतन समझौता करने एवं अन्य सम्बंधित विषय की मांग को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा हड़ताल को लेकर प्रबंध निर्देशक को ज्ञापन

0

सेल कर्मचारियों दवारा कंपनी के घाटे में रहने के दौरान विभिन्न सुविधा- भत्तों में कटौती के बावजूद एवं इसी तरह कोविड-19 जैसी महामारी के चरम स्तर पर रहने के दौरान भी सभी जोखिमों का सामना करते हुए सयंत्र के उत्पादन की निरंतरता को बनाये रखा | जिससे पिछले तीन वित्तीय वर्षों से कंपनी अच्छी लाभ की स्थिति में है।

किन्तु विगत 53 माह से अधिक लंबित वेतन समझौता पर प्रबंधन की ओर से प्रस्तुत की गई। प्रस्तावों से कर्मचारियों को लाभ होने के स्थान पर उल्टा नुकसान होना तय है । इसके बावजूद पिछले पांच एनजेसीएस बैठकों में प्रबंधन कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाकर अपने द्वारा रखी गई नकारात्मक प्रस्ताव पर ही अडिग है | इसी तरह कोविड-19 से 250 से अधिक कर्मियों की मृत्यु होने पर क्षतिपूर्ति । आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति का कोई प्रावधान भी नहीं किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस प्रकार प्रबंधन के लगातार नकारात्मक रुख होने से भिलाई इस्पात सयंत्र के खदान कर्मचारी आहत एवं आक्रोशित है | अतः हम भिलाई इस्पात संयंत्र के अधीनस्थ लौह अयस्क खान समूह के अधोहस्ताक्षरित यूनियनें यह मांग करते हैं कि :

1) 15% एमजीबी व 35% पर्क तथा 01-01-2017 से एरियर्स के साथ शीघ्र से शीघ्र वेतन समझौता किया जाये।

2) ग्रेच्युटी तथा किसी भी तरह की कोई भी वर्तमान सुविधा में कटौती ना हो ।

3) एनजेसीएस में ही ठेका श्रमिकों के वेतन, सुविधा-भत्तों पर कोल माइंस के तर्ज पर वेतन समझौता किया जाये /आई.ओ.सी. राजहरा में कार्यरत ठेका श्रमिकों का S.S.5. के समान वेतन समझौता किया जाये ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

4) आई.ओ.सी. राजहरा में कार्यरत ठेका श्रमिकों को दूरस्थ एवं कठिनस्थ विशेष भता (DASA) दिया जाये |

5) पेंशन हेत वर्ष 2014 के एनजेसीएस में तय प्रबंधन के अंशदान 6% के स्थान पर वर्ष 2015-16 16-17 व 17-18 में प्रबंधन दवारा एक तरफा कटौती का निर्णय लेकर दिए गए 2% अंशदान को वापस लेकर NCS समझौता के अनुसार प्रबंधन अपना 6% अंशदान जमा करे ।

6) कोविड 19 संक्रमण से मृत कर्मचारियों के परिवार के एक आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति एवं क्षतिपूर्ति राशि दिया जाये  

7) समस्त नियमित व् ठेका कर्मचारियों का 50 लाख रूपये का बीमा किया जाये (जिसमें कोविड 19 जोखिम शामिल हो ) ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

उपरोक्त मांगों को लेकर लौह अयस्क खान समूह के कर्मचारी औद्योगिक संबंध अधिनियम 1948 की धारा 22 के अन्तर्गत दिनांक 30.06.2021 के प्रातः 6.00 बजे से 24 घंटे की हड़ताल में रहेगे।

भूपेश सरकार की ढाई साल की वादाखिलाफी और विफलताओं को लेकर भाजपा शहर मंडल बालोद उत्तरी सड़कों पर जनता से की चर्चा

0

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा शहर मंडल बालोद द्वारा लगातार दो दिनों तक विभिन्न जगहों पर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के ढाई साल पूर्ण होने पर उनके द्वारा किए गए वादाखिलाफी के खिलाफ,विफलताओं को लेकर लगातार जनता के बीच जा रही और भूपेश सरकार के वादों को याद दिलाते हुए छत्तीसगढ की जनता के साथ किए विश्वासघात को बताते हुवे जनता से चर्चा किया जा रहा लगातार जनता में भी छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है |

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हम लोगों ने 2 दिन तक कचहरी में बैंक के आसपास जाकर जनता से चर्चा की भूपेश सरकार की नाकामियों को बताया जनता भी काफी आक्रोशित दिखे आने वाले दिनों में हम इस सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन बालोद में करने वाले हैं |

भाजपा नेता अमित चोपड़ा ने बताया कि प्रदेश की नाकाम सरकार सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ दिन पूर्व बालोद शहर में अधूरी पड़ी नल जल योजना का उद्घाटन कर दिया जिसका लाभ आज तक बालोद के संपूर्ण जनता को नहीं मिल पा रहा है इससे यह स्पष्ट होता है कि यह सरकार कि ना कोई नीति है ना कोई नियत है हमने दो दिन तक इस विषय पर शहर में जनता से चर्चा की जनता भी इस सरकार से त्रस्त दिख रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री शाहिद खान,महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला शर्मा,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर व शहर मंडल के अमित चोपड़ा,नरेन्द्र सोनवानी,पंकज आहूजा,नीतू सोनवानी,अंबिका यादव,कमल पंपलिया,प्राची लालवानी,सुनीता मनहर,शेखर वर्मा,कमलेश वाधवानी,हितेश्वर कौशिक,प्रीतम यादव,शशि साहू,डोमेंद्र साहू,विक्रम ललवानी,रेखा यादव,कृष्णा यादव,नरेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना ने पांच माओवादियों को उतारा मौत के घाट, झीरम के गुनाहगार हुए भी संक्रमित

0

जगदलपुर – सूरक्षाबल लंबे समय से माओवादियों के शीर्ष नेतृत्व को नुक्सान नहीं पहुंचा पाए किंतु वह काम वैश्विक महामारी कोरोना ने कर दिया और शीर्ष माओवादियों को मौत के घाट उतार दिया। इस कोरोना बिमारी में झीरम कांड़ के शीर्ष गुनाहगार भी चपेट में आए।घातक साबित हुई है। बस्तर में तीन माओवादियों की मौत हुई तो तेलंगाना में दो मर गए।

दक्षिण बस्तर के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है कि नक्सली संगठन में कोरोना संक्रमण व्यापक रूप से फैल चुका है। इसके कारण 3 डीवीसी सदस्यों की मौत हो चुकी है। एसपी ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग और सही उपचार के अभाव में मौतों का आंकड़ा ज्यादा हो सकता है। वर्तमान में 8 डीवीसी सदस्यों के कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी मिली है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उन्होंने माओवादियों से अपील की है कि वे घर वापस आइए अभियान के अंतर्गत आत्मसमर्पण कर दें। जिससे पुलिस उनका उचित उपचार कराएगी। इस तरह से आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की जान की सुरक्षा होगी। ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों के कोविड-19 जांच की व्यवस्था की गई है, वहीं कोविड पॉजिटिव रोगियों को कोविड केयर हॉस्पिटल में दाखिल कराया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित 6 माओवादी लीडर डिवीजन कमेटी सदस्य हैं, इनमें झीरम कांड़ में शामिल विनोद, आकाश,सोनू, क्रांति, राजेश और नंदू शामिल है। इनमें नंदू माओवादियों की तकनीकी टीम का प्रभारी है, वहीं विनोद दरभा डिवीजन कमेटी का प्रभारी है। नक्सलियों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने की वजह से माओवादी संगठन में कोविड-19 का प्रसार हो गया है। माओवादी संगठन में कोरोना संक्रमित माओवादियों को अंतिम चरण में तेलंगाना उपचार हेतु भेजा जाता है। जहां तेलंगाना पुलिस द्वारा संक्रमित माओवादियों को आसानी से गिरफ्तार कर लिया जाता है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान माओवादियों की फूड सप्लाई बाधित होने के कारण से भी माओवादी संगठन में महामारी फैल गई, जिससे माओवादी संगठन को बड़ी क्षति पहुंची।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बंटने वाले सामाग्री का किया औचक निरीक्षण

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत बंटने वाले सामाग्री का औचक निरीक्षण करने पहुंचे और उपस्थित शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए |

विदित हो की वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के चलते स्कूली बच्चों को सूखा राशन प्रदान किया जा रहा है ताकी उनके सुपोषण में कोई कमी ना रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने औचक निरीक्षण कर कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की महत्त्वाकांक्षी योजना सुपोषण अभियान में किसी भी तरह की ढील बर्दास्त नहीं की जाएगी बच्चे हमारे आने वाले भविष्य हैं और उनके सुपोषण के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS