बालोद – डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमी में संदिग्ध हालत में शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है | बताया जा रहा है कि शिक्षिका का शव निर्वस्त्र व हाथ पैर रस्सी से बंधा हुआ था एवं उनकी मौत भी हो चुकी थी |
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षिका हेमेश्वरी नायक 48 वर्ष अविवाहित थी उसके परिजन में माता पिता नहीं है केवल एक भाभी है जो भिलाई में रहती है | शिक्षिका गाँव के घर में अकेले रहती थी और वह सेमरीडीह स्कूल में पढ़ाने जाती थी आज जब कामवाली उनके घर गई तो देखा शिक्षिका निर्वस्त्र पड़ी हुई है और उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे | इस प्रकार शिक्षिका की संदिग्ध हालत में हुई मौत से पुरे गाँव एवं आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई गाँव वालों द्वारा घटना की सुचना पुलिस को दी गई | डौंडी लोहारा पुलिस मौके पर पहुँच शिक्षिका के बारे जांच पड़ताल की जा रही है एवं अनुमान लगाया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई होगी |
घटना की सुचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस की टीम डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुँच छानबीन की जा रही है |
कोंडागांव – फरसगांव नगर के पास एक चलती कार में अचानक से इंजन में से धुआ निकलना शुरू और थोड़ी ही देर में भीषण आग में तब्दील हो गई. इस प्रकार चलती कार में आग की लपटे देख आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया, किन्तु राहत की बात है कि कार में सवार परिवार पूरी तरह सुरक्षित बच गए.
इस हादसे में लगभग 15 मिनट के अन्दर कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल नगर पंचायत की टीम व फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंचे. टीम ने पानी टैंकर के माध्यम से आग को बुझाया गया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो चुका था |
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार कांकेर निवासी विजय जैन अपनी पत्नी व बच्चे के साथ 10 जून को अपने ससुराल फरसगांव ब्लाक के ग्राम फुपगांव जा रहे थे. इसी बीच अचानक फरसगांव नगर के कोर्राप्लाट के पास पहुंचते ही कार के सामने इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते कार में आग लग गई, समय रहते विजय जैन अपनी पत्नी व बच्चे के साथ कार से सुरक्षित बाहर निकल गए और कार धू-धू कर जलकर 15 मिनट में पूरी तरह खाक हो गया.
अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार में शार्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगा होगा |
जगदलपुर… कोरोना काल में बढ़ती महंगाई को लेकर आज कांग्रेस के देशव्यापी हड़ताल को लेकर आज जिले भर के कांग्रेसी पेट्रोल पंपों के सामने अपना विरोध दर्ज कराने उतरे |
इसी क्रम में नगरनार क्षेत्र के ग्राम बाबू सेमरा में युवा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और जिला सचिव रामेश्वर बिसाई के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सेमरा पेट्रोल पंप के सामने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला |
कांग्रेसियों और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला सचिव रामेश्वर बिसाई ने कहा कि देश जब वैश्विक महामारी कोविड-19 के भीषण दौर में परेशानी झेल रहा है ऐसी परिस्थिति में भी केंद्र सरकार लोगों को राहत पहुंचाने के बजाय परेशानी में डालने का कार्य कर रही है आज पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही है वहीं दूसरी तरफ रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिसके चलते लोगों को महंगाई के दौर में घर चलाना अब मुश्किल हो रहा है उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार को आपदा में अवसर तलाशने के बजाए देश की जनता का ख्याल रखते हुए तत्काल पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कटौती करनी चाहिए साथ ही साथ खाद्य पदार्थों की बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाने आवश्यक कदम उठाना चाहिए इस अवसर पर ग्राम बुरुंदवाड़ा सेमरा के सरपंच और उपसरपंच के अलावा ग्रामीण और कांग्रेसी उपस्थित रहे |
भिलाई इस्पात संयंत्र के कैप्टीव माइंस में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु अध्यक्ष भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) को श्रमिकों के निम्नलिखित ज्वलंत मुद्दों का समाधान करने हेतु ज्ञापन सौंपा |
पूरा एरियर्स प्रदान किया जाए।
कोरोना से दिवंगत होने वाले कर्मचारियों को 50 लाख रूपये का बीमा प्रदान किया जाए।
कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियक्ति मानवीय आधार पर तत्काल दिया जाए। अर्जित अवकाश के नगदीकरण की सीमा को हटाकर सभी नियमित कर्मचारियों को इसके दायरे में लाया जाए।
सेवानिवृत्त कर्मचारी यदि कुछ समय के लिए आवास में रहना चाहता है तो भारी भरकम राशि जमा कराया जाता है, जिसमें व्याज का नुकसान होता है, किराया व बिजली बिल भी जमा कराया जाता है। हमारी यूनियन चाहती है कि उतने ही राशि का फिक्स डिपाजिट रसीद जमा कराकर आवास प्रदान किया जाये ताकि
नियमित कर्मचारियों को जो पहले सुविधा प्रदत्त थी, उसे बहाल किया जाए जैसे हाउस बिल्डिंग लोन, वाहन लान प्रदान किया जाता था, जिससे श्रमिकों को राहत मिलती थी।
डी.रिजर्वेसन के कारण अमिकों का पदोन्नति रूका है, इसका निराकरण जल्द से जल्द कराया जाए।
आई.ओ.सी. राजहरा के आवास 50 वर्ष पहले बने थे, जो कि जर्जर हो चुके है।
ई- प्रमोशन में लिखित परीक्षा के वरिष्ठता के आधार पर चयन किया जाए।
ठेका श्रमिक जो 15 वर्षों से अनवरत माइंस में कार्यरत है, उन्हें नियमित किया जाए।
दल्लीराजहरा – स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन के राजहरा खदान प्रवास पर राकेश द्विवेदी महामंत्री भाजपा मण्डल दल्लीराजहरा, मोनू चौधरी सदस्य जिला किसान मोर्चा एवं लाल भूपेन्द्र सिंह टेकाम द्वारा चेयरमैन श्रीमती सोमा मण्डल से सौजन्य मुलाकात कर शहर के नागरिकों के हितार्थ ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आपके द्वारा इन्हे संज्ञान में लेते हुए पूरा करने हेतु समुचित कदम उठाया जावेगा |
सेल चेयरमैन के समक्ष मांग पत्र सौंपा
पैलेट प्लांट का शुभारम्भ शीघ्र-अतिशीघ्र किया जाये एवं बीएसपी राजहरा माइंस में नई भर्तियां की जाये |
स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने हेतु सेल द्वारा उचित कदम उठाये |
बीएसपी अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार किया जाये आज छोटे से छोटे परेशानी के लिए भिलाई सेक्टर 9 रेफेर किया जाता है |
सीएसआर फण्ड को नगर के विकास में खर्च किया जाए |
इसके अलावा डौंडीलोहारा राज परिवार के सदस्यों को सेल से 104 एकड़ जमींन के एवज में लाभांश प्रदान करने की मांग लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम ने की |
दल्लीराजहरा – भिलाई इस्पात संयंत्र की खदानों के कर्मचारियों की विगत लम्बे समय से जायज मांगें लंबित है। जिससे खदानों के कर्मचारियों में आक्रोश है। आशा है कि आपके आगमन से इन सभी मांगों को पूर्ण करने हेतु शीघ्र प्रयास किया जायेगा।
कर्मचारियों का वर्ष 2017 से लंबित वेतन समझौता शीघ्र किया जाए। कर्मचारियों का प्रस्ताव 15 प्रतिशत एम.जी.बी. एवं 35 प्रतिशत पर्क्स बिलकुल जायज है। प्रबंधन के । प्रस्ताव से कर्मचारियों को कोई विशेष लाभ नहीं होगा। प्रबंधन को कर्मचारियों का वेतन समझौता करने में अपना रूख लचीला एवं सकारात्मक रखना चाहिए। क्योंकि सेल का मुनाफा कर्मचारियों की मेहनत एवं लगन के कारण हो रहा है।
खदानों में उत्पादन आधारित कैशलेस साप्ताहिक रिवार्ड स्कीम चालू की गई है। इस योजना से कर्मचारियो को रिवार्ड स्कीम की राशि स्वाईप कार्ड के माध्यम से कर्मचारियों को दी गयी थी, परन्तु वर्तमान में प्रबंधन रिवार्ड स्कीम की 15000/- रूपये की राशि कर्मचारियों को नहीं दे रहा है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। इसे शीघ्र वितरित किया जाए।
खदानों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को श्रम कानूनों के अनुसार छुट्टी दिये जाने का प्रावधान किया जाए।
ठेका कर्मचारियों को मेडिकल की सुविधा, नाईट शीफ्ट एलाउंस एवं डिफीकल्ट एरिया स्पेशल एलाउंस की सुविधा प्रदान की जाये।
ठेका कर्मचारियों को भी उत्पादन आधारित इन्सेटिव स्कीम का लाभ दिया जाये।
खदानों में रेगुलर मैनपावर की व्यवस्था की जाए।
कोविड से मृत कर्मचारियों को 50 लाख रूपये का बीमा एवं परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाये।
राजहरा माइंस अस्पताल को अपग्रेड किया जाए एवं डॉक्टरों की व्यवस्था की जाए।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रेलवे कालोनी जगदलपुर के दिव्यांग युवक बोमडा कावरे पिता मंगडू कावडे को बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान कर सादगी पूर्वक जन्मदिन मनाया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम कुरंदी के हैप्पी कामधेनु गौशाला में गौसेवा कर अपना जन्मदिन मनाया और गौ वंश को चारा एवं गुड़ खिलाया इस अवसर पर उन्होंने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा युवा नेता अरुण गुप्ता एवं सनाउल रज़ा उपस्थित रहे |
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस बस्तर जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी ने कहा है कि पार्टी एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले पर संगठन में पदाधिकारियों को मनोनीत किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष कुरैशी ने कहा कि जिन युवाओं के नाम समाचार में प्रकाशित किया गया है उन्हें मातृ संगठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में जगह दी गई है जिसके तहत् आशीष मिश्रा जिला महामंत्री, विक्रांत सिंह प्रदेश सचिव युकां की नियुक्ति हुई है। वहीं अन्य पदाधिकारियों को भी मातृ संगठन व अन्य अनुषांगिक संगठनों में भी नियुक्ति किया जा रहा है। युवक कांग्रेस में ऑल इज़ वेल है, संगठन में अन्य युवकों को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।
आज अध्यक्षा महोदया स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के राजहरा खदान प्रवास पर भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे सौजन्य भेंट कर उन्हें कहा कि सेल अध्यक्ष के रूप में राजहरा खदान समूह में प्रथम प्रवास पर भारतीय मजदूर संघ आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करता है |
महोदया, भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदानों में कार्यरत नियमित कर्मियों एवं ठेका श्रमिकों के हितार्थ संघ आपके समक्ष इस ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखते हुए आशा करता है कि आपके द्वारा इन्हे संज्ञान में लेते हुए पूरा करने हेतु समुचित कदम उठाया जावेगा
(1) कर्मियों का विगत चार वर्षों से अधिक समय से लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौते को पूरा किया जावे जिसमे कर्मियों को सम्मानजनक ग्रोथ मिले।
(2) सेल प्रबंधन द्वारा अपने कर्मियों को नेशनल पेंशन स्कीम की सदस्यता ग्रहण कर परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर सेल को सूचित करने को कहा गया है। महोदया, पूर्व में 6-7 वर्षों के अथक प्रयास के बाद तत्कालीन सेल प्रबंधन एवं एनजेसीएस के सदस्य श्रम संगठनों के बीच द्विपक्षीय सहमति और समझौते के बाद सेल पेंशन स्कीम लागू किया गया। ऐसे में बिना एनजेसीएस सदस्यों की सहमति के एक तरफा निर्णय लेने से कर्मियों के बीच उहापोह की स्थिति है। अतएव आपसे अनुरोध है कि इस मुद्दे पर पहले एनजेसीएस में सहमति बनाया जावे और उसके उपरान्त निर्णय का क्रियान्वयन किया जावे।
(3) महोदया, विगत एक वर्षों से वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण सैकड़ों सेल कर्मियों की असामयिक मृत्यु हो गयी है। संघ इस विषय में आपसे यह अपेक्षा और मांग करता है कि इस वैश्विक महामारी के कारण जिन कर्मी साथियों की मृत्यु हो गयी है उनके एक आश्रितों को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति देने की घोषणा सेल प्रबंधन द्वारा की जावे। अन्य कई सार्वजनिक उपक्रमों ने इस तरह के निर्णय लेकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है।
(4) महोदया, कविड-19 महामारी के दौरान स्थानीय प्रबंधन द्वारा कर्मियों के लिए एक नॉन फाइनेंसियल रिवॉर्ड स्कीम की घोषणा की गयी थी जिसके लाभ से अबतक कर्मीगण वंचित हैं। संघ आपसे यह अपेक्षा करता है कि इस स्कीम का लाभ जल्द से जल्द कर्मियों को दिलवाएंगे और सभी कर्मियों को इस लाभ के तहत अनुपातिक रूप से सोना दिया जावे यह संघ की राय है। साथ ही संघ यह भी मांग करता है कि वर्षों से चली आ रही इंसेंटिव स्कीम का पुनरीक्षण किया जावे और एक नया इंसेंटिव स्कीम बनाया जावे।
(5) महोदया, खदानों में कार्यरत कुछ कर्मीगण केंद्रीय सरकार द्वारा बनाये गए Mines Act 1952 के अंतर्गत सृजित Mines Rule 1955 में उल्लेखित रूल 46 के तहत फ्रंट लाइन सुपरवाइजर की श्रेणी में आते हैं, किन्तु सेल प्रबंधन द्वारा कंपनी रूल के तहत इन कर्मियों को वांछित श्रेणी से वंचित रखा गया है जिसका संघ विरोध करता है एवं उन्हें जल्द से जल्द फ्रंट लाइन सुपरवाइजर श्रेणी देने की मांग करता है।
(6) महोदया, स्थानीय अस्पताल एवं सेक्टर 9 अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है। कई गंभीर बिमारियों के इलाज हेतु कर्मियों को अन्यत्र रेफेर किया जाता है। अतः संघ यह मांग करता है कि सभी कर्मियों के लिए भी मेडिकल इन्शुरन्स की सुविधा उपलब्ध कराई जावे जिससे कर्मी चुनिंदा अस्पताल में रेफेर किये जाने के बजाय अपने स्वयं के चुने हुए अस्पताल में इलाज करा सके।
(7) महोदया आज कई ऐसे कर्मी हैं जो रिटायरमेंट के कगार पर हैं किन्तु आज भी उनका पदनाम वही है जो उनके सेवाकाल के आरम्भ में मिली थी तो दूसरी तरफ ऐसे कई कर्मी हैं जो किसी न किसी तकनिकी कारणों से दशकों से एक ही पदनाम पर कार्य कर रहे हैं और उसी पदनाम के साथ रिटायर भी हो जावेंगे। ऐसे कर्मियों का उत्साह बढाने हेतु एक बार Cluster “A” से लेकर Cluster “B” में कार्यरत सभी कर्मियों को उच्च पदनाम दिया जावे। पूर्व में भी सेल प्रबंधन ने इस तरह की स्थिति आने पर कर्मियों के एक विशिष्ट वर्ग को इस तरह का लाभ दिया है।
(8) महोदया, आज लगभग सभी कार्य आउट सोर्सिग द्वारा कराया जा रहा है जिससे कई कार्यों में गुणवत्ता की कमी स्पष्ट झलकती है। संघ का यह मानना है कि कॉस्ट कटिंग के नाम पर अगर किसी कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया जाता है तो वह कंपनी के लिए हितकर नहीं है। अतः कंपनी हित को ध्यान में रखते हुए संघ आपसे यह मांग करता है कि समुचित अनुपात में नए कर्मियों की भर्ती की जावे।
(9) महोदया, आज पूरे सेल में संविदा श्रमिक की संख्या और कंपनी के उत्पादन एवं उत्पादकता को बनाये रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को नाकारा नहीं जा सकता है। कोविड-19 जैसे वैश्विक महामारी के दौरान भी उनके सराहनीय योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। ऐसे में प्रबंधन द्वारा प्रोत्साहन स्वरुप घोषणा की जाने वाले रिवॉर्ड स्कीम से उन्हें वंचित रखना संघ के दृष्टिकोण में उचित नहीं है। अतः संघ यह मांग करता है कि इस तरह के किसी भी स्कीम का लाभ संविदा श्रमिकों को समुचित अनुपात में दिया जावे।
(10) महोदया, सेल एक महारत्न का दर्जा प्राप्त केंद्रीय सार्वजानिक उपक्रम है। ऐसे में केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा ठेका श्रमिकों के लिए घोषित सुविधाओं (न्यूनतम वेतन आदि) का पूरा पूरा लाभ उन्हें मिले यह सुनिश्चित करना सेल प्रबंधन एवं प्रत्येक इकाई प्रबंधन का नैतिक एवं कानूनी दायित्व है। किन्तु आज भी कई ठेकों में श्रमिकों को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन से भी वंचित रखा जाता है और शिकायत करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी भी दी जाती है। इन सबका मूल कारण भ्रष्टाचार है जिससे सम्बंधित तथ्यों को कई बार प्रमाण सहित सेल/स्थानीय प्रबंधन के समक्ष रखने के पर समुचित कारवाई करने का केवल आश्वासन देना किन्तु उक्त आश्वासन का क्रियान्वयन ना करना अपने आप में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने की शंका उत्पन्न करता है। संघ आपसे यह पुरजोर मांग करता है कि भ्रष्टाचार के किसी भी प्रकरण में निष्पक्ष जांच की जावे और दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक ठेकेदार और सम्बंधित अधिकारीयों पर कड़े दंडात्मक कारवाई की जावे जिससे न केवल कंपनी को लाभ होगा बल्कि ठेका श्रमिकों और नियमीत कर्मियों को भी लाभ मिलेगा।
(11) महोदया, आज कई ठेकों में कार्यरत श्रमिकों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पाता है जिससे कार्यस्थल पर औद्योगिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका बानी रहती है। अतः संघ आपसे यह मांग करता है कि सेल प्रबंधन द्वारा कुछ ऐसी प्रणाली विकसित की जावे जिससे ठेका श्रमिकों का वेतन भुगतान समय पर होना सुनिश्चित हो सके।
(12) ठेका श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को समुचित मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जावे। साथ ही प्रत्येक ठेके में यह सुनिचित की जावे की ठेका श्रमिकों को अन्य भत्ते ( जैसे रात्रि पाली भत्ता, साइकिल भत्ता, ओवरटाइम का पैसा आदि) का to भी भुगतान हो।
प्रतिनिधिमंडल में खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग और राजहरा खदान समूह के सचिव लखन लाल चौधरी उपस्थित थे।