City Media - Page 1526 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1526

लॉकडॉउन में प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गुटखा और तंबाकू का जखीरा पकड़ा

0

अभय शर्मा – कांकेर

लॉकडॉउन में प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गुटखा और तंबाकू का जखीरा पकड़ा है। कार्रवाई एसडीएम उमाशंकर बन्दे के नेतृत्व में विमल कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, महेंद्रश्याम कार्तिक सहा राजस्व निरीक्षक नगर पालिका कांकेर, नीरज कुमार नायब तहसीलदार कांकेर, निश्चय भट्ट राजस्व निरीक्षक कांकेर, नँद किशोर हिरवानी नमूना सहायक एवम पुलिस विभाग सयुंक्त टीम ने की हैं। संयुक्त टीम सेन चौक स्थित मिलन मार्केट में जांच करने पहुंची। मिलन मार्केट के मालिक ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। संयुक्त टीम सरंगपाल स्थित एक गोदाम में पहुंची। गोदाम के मालिक का पूछने पर रामनंदन देवांगन मिलन मार्केट वाले का होना बताया। गोदाम का दरवाजा खोलने पर 298 बोरी आशिकी पान मसाला, 423 बोरी तंबाकू, जिसकी कीमत 14 लाख 90 हजार रुपये बताई गई और बिना लाइसेंस के भंडारण किया जाना पाया गया। मौके पर बिल मांगने पर बिल प्रस्तुत नहीं किया। गुटखा और तंबाकू को नमूना जांच के लिए भेजा गया। 298 बोरी पान मसाला और 423 बोरी तंबाखू को जांच रिपोर्ट आने तक के लिए जब्त कर सीज किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

संसदीय सचिव व विधायक द्वारा मेडिकल संचालकों क़ो धन्यवाद ज्ञापित किया

0

संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर द्वारा कोरोना महामारी के दौरान भी दिन रात मेडिकल दुकानदारो द्वारा मरीजो के लिये जो सेवाऐ दे रहे उनके संचालकों क़ो आज स्वयं हर संस्थान पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया

इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव अरुण गुप्ता जिला महासचिव सनाउल रजा,दयाशंकर झा, सतीश शुक्ला, धीरज महंत मौजूद रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा की टीम ने आज जनपद पंचायत बकावंड ब्लाक सीईओ एवं महिला बाल विकास अधिकारी को ब्लाक में हो रहे समस्याओं को लेकर की चर्चा

0

बस्तर अधिकारी मुक्ति मोर्चा ने नीलांबर सेठिया जिला उपाध्यक्ष,नीलांबर भद्रे सचिव,न्यामेस्वर , दीपक बिश्नोई, उमा निषाद, अजय बघेल ,राजू मौर्य ने कोरोना महामारी के कारण हर व्यक्ति को परेशानी होना पड़ रहा है एवं कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी होम आईसीलेशन में रह रहे हैं उनको पूरे परिवार वालों को काफी ज्यादा परेशानी होना पड़ रहा है। और साथ ही साथ घर को सील भी लगाए जा रहा है और उन लोगों को जरूरतमंद सामान भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिसके कारण हर क्षेत्र में ग्रामीण समस्या हो रहा है खाने पीने से लेकर जीवन यापन चलाना मुश्किल हुआ है और करोना व्यक्ति को घर से बाहर निकलना पढ़ रहा है उसी कारण दिनों दिन ग्रामीण क्षेत्र में भी ज्यादा से ज्यादा पॉजिटिव दिखा रहा है इसी दौरान में 14वें वित्त से खाना पीना व्यवस्था रखा जाए इसी दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने हर क्षेत्र शहरी एवं ग्रामीण जगह सुखा राशन एवं कुछ जरूरतमंद सामान दिया जा रहा है, यह उसका परिवार पालन करना मुश्किल है ग्रामीण क्षेत्र में भी टीकाकरण के लिए भी जागरूकता दिया जा रहा है इस विषय को लेकर गंभीरता से मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं महिला बाल विकास अधिकारी से विशेष बात रखी गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोतवाली पुलिस ने पैरोल पर रिहा लगभग 11 महिने से फरार हत्या के दण्डित बंदी को पता तलाश कर, गिरफ्तार किया गया

0

आज दिनांक 22.05.2021 को थाना कोतवाली जगदलपुर में हत्या के मामले में दण्डित बंदी विकास दास को केन्द्रीय जेल जगदलपुर से अस्थाई मुक्ति पैरोल पर दिनांक 27.05.2020 को रिहा किया गया था जिसे पैरोल अवधि समाप्त होने पर जेल प्रवेश नहीं होकर लगभग एक वर्ष फरार रहा था। जिसके पता तलाश हेतु थाना में टीम गठित कर, लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश दौरान आज दिनांक को फरार बंदी विकास दास को पकड़कर, गिरफ्तार किया गया है।

जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के हमराह स्टाफ उपनिरीक्षक संजय वट्टी, मप्रआर0 पिलेश्वरी साहू, आरक्षक भुपेन्द्र नेताम,प्रकाश नायक व गायत्री प्रसाद तारम के टीम द्वारा आरोपी विकास दास पिता बालकदास उम्र 48 साल निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर को पता तलाष कर पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर धारा 148,302 भादवि0 के अपराध में आजीवन कारावास की सजा का भुगतान कर रहे थे जिसे अस्थाई पैरोल पर रिहा किया गया था। जो छुट्टी अधिनियम की अवहेलना कर, लगभग 11 महिनों से फरार होकर छिंपकर रहना व जेल दाखिल नहीं होना स्वीकार किया। आरोपी विकास दास का कृत्य अपराध धारा 229-ए भादवि0, छ0ग0 बंदी संशोधन अधिनियम की धारा 31-घ का घटित करना पाये जाने से थाना से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

नाम आरोपी- विकास दास पिता बालकदास उम्र 48 साल निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर, जिला बस्तर (छ0ग0)।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा सदस्यों ने जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष को बांटे मास्क, सेनेटाइजर.. उपलब्ध कराया

0

जगदलपुर:- कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर में भाजपा के सदस्यों द्वारा लगातार राहत कार्य किये जा रहे है। राशन सामग्री के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचने हेतु मास्क, सेनेटाइजर जैसे महत्वपूर्ण सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।

भाजपा जगदलपुर उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने सदस्यो के साथ मिलकर इस संकट काल मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऐसे पत्रकारों को मास्क,सेनेटाइजर, मल्टीविटामिन टेबलेट, n95 मास्क सहित अन्य सामग्री का वितरण किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार उनके टीम की ओर से कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करने वाले ऐसे कोरोना वारियर्स को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सामग्री का वितरण किया जा रहा है, साथ ही शरीर मे इमियूनिटी की कमी को दूर करने हेतु मल्टीविटामिन टेबलेट भी प्रदान किया जा रहा है।

इस दौरान अखिलेश शुक्ला, कमल पटवा, विनीत शुक्ला, आनंद झा, रमन चौहान, विवेक भोजवानी राजा यादव रोहित खत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारतरत्न राजीव गांधी जी की 30 वीं पुण्यतिथि पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के द्वितीय चरण में दवाई किट ,फल एवं मास्क किये वितरित

0

जगदलपुर. – पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी जी के बलिदान को निष्ठा व श्रद्धा के साथ आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए दूसरे चरण के कार्यक्रम में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष राजीव शर्मा ,संसदीय सचिव ,विधायक रेखचन्द जैन महापौर श्रीमती सफिरा साहू सभापति कविता साहू ने जगदलपुर के महारानी अस्पताल ,एमपीएम अस्पताल सहित नगरनार , नानगुर व दरभा ब्लॉक के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के माध्यम से शहरी तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की चिंता कर उनके मांग के अनुरूप आवश्यक दवाईयों का किट ,फल एवं मास्क सहित विभिन्न आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया तथा विश्व महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सावधानी बरतते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने सम्बन्धी जानकारियां देकर पुण्यतिथि के दूसरे चरण के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर अपने दिवंगत नेता भारतरत्न स्व.राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

तदुपरांत उपस्थित नेताओं ने व्यक्त किया कि लोगों को राहत पहुचाने के उद्देश्य से और स्वास्थ्यगत कारणों से किसी को परेशानी ना हो इस हेतु जनभावना के अनुरूप हमारा यह प्रयास होगा कि हर सम्भव हम,हमारी सरकार लोगों के सुख दुख में ताकत बन खड़ी रहे जिससे प्रदेश का हर एक इंसान अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके इस कोरोनाकाल जैसे विषम परिस्थितियों में जनमानस ने सूझबूझ का परिचय देकर कांग्रेस की भूपेश सरकार का साथ दिया है उसके लिये हम प्रदेश की जनता के सभी वर्ग समुदाय का शुक्रिया अदा करते है इन हालातों और परिस्थितियों में आपने ऐसा साहस दिखाया जिसके लिए हमारा छत्तीसगढ़ अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बारिश में भी बेजुबान जानवरो के मसीहा बने रमन और उनकी टीम…

0

पशुओ की सेवा कर रहे रमन चौहान अपने साथियों संग..

बारिश को भी पशुओ की सेवा कर रही है रमन की टीम..

जगदलपुर-कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रोकथाम हेतु जिला प्रशासन ने बस्तर जिले में लॉक डाउन बढ़ाया है। लॉक डाउन की समय सीमा बढ़ने के कारण कई संस्था , समाजसेवी के द्वारा गरीब असहाय लोगो को भोजन राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

ऐसे दौर में भाजपा के सदस्य एवं पशु सेवा रमन चौहान एवं उनकी टीम बेजुबान पशुओ बारिश में भी मसीहा बनकर आगे आये है।
आपको बता दे कि बस्तर जिले में जब से लॉकडाउन लगा है तब से पशु सेवा के सदस्य पशुओ को चारा और रोटी खिला रहे है। रोजाना पशुओ के भोजन हेतु सामग्री ले कर रमन एवम उनके साथी शहर के हर चौक- चौराहे , गलियों की ओर रवाना हो जाते है, जहाँ भी उन्हें पशु नजर आते है उन्हें चारा आदि खिलाकर इस दौर में मानवता का दायित्व निभाते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जानकारी देते हुए रमन चौहान ने बताया कि हमारे जगदलपुर में लॉक डाउन के कारण काफी पशु भूखे है इसलिए भारतीय जनता पार्टी एवं पशु सेवा जब से लॉकडाउन लगा है तब से भूखे पशुओ को चारा और रोटी बिस्किट खिला रहे है। क्योंकि बेजुबान जानवर अपने भूखे का बयान किसी से कर नही सकते है ,इसलिए ऐसे जानवरो के लिए एक छोटी सा प्रयास हमारी टीम द्वारा किया जा रहा है , ताकि कोई भी पशू भूखा न रह पाये, साथ ही सभी शहरवासियों से आग्रह भी करते है कि आप अपने घर के सामने पशुओ के लिए पीने के लिए पानी जरूर रखे। इस नेक कार्य मे हमारे सहयोगी राकेश तिवारी ,विनीत शुक्ला,आंनद झा ,गगन दीप यादव ,सुनील जैन ,आशीष कोटक आशु आचार्य, चुम्मन पांडे,बंटू पांडेय भी सहयोग कर रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस टीम के सदस्य भारतीय जनता युवा मौर्चा एवं पशु सेवा के सदस्य भी है, जो संकटकाल में गरीबो की किसी ना किसी प्रकार से सेवा कर मानवता की मिसाल पेश करते है। पिछले लॉक डाउन में भी इन सदस्यो द्वारा किसी ना किसी प्रकार से गरीबो की सहायता कर मानवता का परिचय दिया था।

भाजपा के 05 वरिष्ठ नेता-पदाधिकारी आज जिला मुख्यालय में सिटी कोतवाली जाकर गिरफ़्तारी की मांग करेंगे

0

जगदलपुर। टूलकिट मामले में कांग्रेस व प्रदेश सरकार के रवैए के ख़िलाफ़ अपने आंदोलन को विस्तार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेतागण आज गिरफ्तारियाँ देंगे। जिसके तहत भाजपा के 05 वरिष्ठ नेता प्रदेश महामंत्री किरण देव,पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिलाअध्यक्ष रुप सिंह मंडावी,श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद भंजदेव कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आज दिनाँक 22 मई को दोपहर 3ः00 बजे भाजपा जिला कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए सिटी कोतवाली पहुँचकर अपनी गिरफ़्तारी की मांग करेंगे।
मीडिया के समस्त सम्माननीय बंधु कव्हरेज हेतु सादर आमंत्रित हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Citymedia.cg खबर का असर, पैरोल पर रिहा 11 महिने से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर थाना कोतवाली जगदलपुर में हत्या के मामले में दण्डित बंदी विकास दास को केन्द्रीय जेल जगदलपुर से अस्थाई मुक्ति पैरोल पर दिनांक 27.05.2020 को रिहा किया गया था जिसे पैरोल अवधि समाप्त होने पर जेल प्रवेश नहीं होकर लगभग एक वर्ष फरार रहा था। विगत दिनों इस मामले को Citymedia.cg टीम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसकी पता तलाशी हेतु थाना में एक स्पेशल टीम गठित किया गया था, फरार बंदी विकास दास को पकड़कर, गिरफ्तार किया गया है।

पैरोल के बाद फरार होने से पुलिस व जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ था और पुलिस की भी जमकर किरकिरी हो रही थी।इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में एक टीम किया था जिसमें थाना कोतवाली के उपनिरीक्षक संजय वट्टी, मप्रआर0 पिलेश्वरी साहू, आरक्षक भुपेन्द्र नेताम,प्रकाश नायक व गायत्री प्रसाद तारम द्वारा आरोपी विकास दास पिता बालकदास उम्र 48 साल निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर को पता तलाश कर पकड़ा गया। मोहन नाग हत्याकांड में धारा 148,302 भादवि0 के अपराध में आजीवन कारावास की सजा का भुगतान कर रहे थे। कोरोनाकाल को देखते हुए विकास दास तिलक को अस्थाई पैरोल पर रिहा किया गया था जो छुट्टी अधिनियम की अवहेलना कर लगभग 11 महिनों से फरार हो गया था। आरोपी विकास दास के खिलाफ अपराध धारा 229-ए भादवि0, छ0ग0 बंदी संशोधन अधिनियम की धारा 31-घ के तहत् नया प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Big Breaking कुसुमकसा करियाटोला पूल के पास कार और बाइक में जबरदस्त भिडंत, एक ही परिवार के दो की मृत्यु और दो की हालत गंभीर

0

कुसुमकसा करियाटोला पूल के पास कार और बाइक में जबरदस्त भिडंत होने से एक ही परिवार के दो लोगों की मृत्यु हो गई और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है | मृतकों में बाइक चालक खोमन लाल पिता झाड़ू राम निवासी गाँव खोबा तहसील बालोद और एक बच्ची शामिल है | घटना आज शाम की बताई जा रही है | हादसे के उपरांत महिला को 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया है एवं बच्चों को शहीद अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर एक बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय ही दम तोड़ दिया |

मृतक खोमन लाल अपने परिवार के साथ बाइक CG24 E 8791 में महिला एवं बच्चों को साथ ले जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही कार CG04 CZ 8100 से जबरदस्त भिडंत हो गई | बताया जा रहा है कि कार बालोद की ओर से आ रही थी एवं बाइक चालक कुसुमकसा की ओर जा रहे थे | कार चालक को भी चोटे आई है जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया है | घटना में दो लोगों का निधन हो गया है एवं महिला व दूसरी बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS