City Media - Page 1525 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1525

दल्लीराजहरा बदला लेने की चाह में पैरोल में बाहर आये युवक पर प्राणघातक हमला, तीनो आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – बदला लेने की चाह में पैरोल में बाहर आये युवक आशीष दत्ता पर कुछ युवकों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया जिससे युवक आशीष दत्ता वहीँ पर बेहोश हो गया और जब हमलावर वहां से चले गए तब आसपास के लोगों द्वारा उसे शहीद अस्पताल ले जाया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष दत्ता वार्ड क्र 02 राम नगर चौक पंडरदल्ली का निवासी है और वह 19 मई 2021 को बालोद जेल से पैरोल पर छुटा है | दिनांक 21  मई 2021 की रात 9.30 बजे अपने दोस्त सन्नी और युसूफ के साथ कुछ लेनदेन की बात करने वार्ड क्र 03 में रहने वाले मुबारक के यहाँ गए और गली में ही सन्नी और युसूफ के साथ रोटी सब्जी खा रहे थे कि तभी दीपक साहू और उसके दोस्त पुरानी रंजिश को लेकर हाथ में डंडा और रॉड लेकर सन्नी और युसूफ को ढूंढ रहे थे और जब सन्नी और युसूफ ने उन्हें देखा तो वे दोनों आशीष को वहीँ छोड़ वहां से रफूचक्कर हो गए तभी दीपक साहू और उसके दोस्त आपस में बात करने लगे वे दोनों तो भाग गए आशीष को निपटाते है ऐसा आपस में बात कर दीपक साहू और उसके दोस्त साथ में लेकर आए डंडे और रॉड से आशीष दत्ता पर ताबड़तोड़ वार करने लगे जिससे आशीष वहीँ पर बेहोश हो गया और उसके बाद दीपक साहू और उसके दोस्त वहां से भाग गए |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बताया जा रहा है कि दीपक साहू और उसके दोस्त शराब पिए हुए थे | उसके बाद वहां आसपास के लोगों द्वारा उसे शहीद अस्पताल ले जाया गया | होश आने पर यह बात उसने अपनी बहन आशा दत्ता और दामाद आतिफ रहमान को घटना की जानकारी दी | इलाज के बाद आशीष दत्ता राजहरा थाने जाकर आरोपी दीपक साहू एवं उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस द्वारा आशीष दत्ता की रिपोर्ट पर आरोपियों दीपक साहू एवं उसके दोस्तों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है –

दीपक साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 21 वर्ष वार्ड क्र 07 कॉलेज रोड, दल्ली राजहरा

रोशन सेन पिता योगराज सेन उम्र 19 वर्ष वार्ड क्र 19 गाडर पूल, दल्ली राजहरा

दीपक साहू पिता चैतराम साहू उम्र 26 वर्ष वार्ड क्र 19 गाडर पूल, दल्ली राजहरा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का शहादत सप्ताह के तीसरे दिन ग्राम परसबिहरी में चल रहे गौठान निर्माण स्थल पर जाकर मजदूरों को सैनिटाइजर मास्क एवं साबुन का वितरण किया

0

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का शहादत सप्ताह बालोद जिले में मनाया जा रहा है मनाया जा रहा है । इसी तारतम्य में आज  तीसरे दिन डौंडी ब्लाक के सिंघोला ग्राम पंचायत के ग्राम  परस बीहरी में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं बालोद जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के निर्देश पर , बालोद जिला आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रतीराम कोसमा एवं प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के सचिव भोलाराम नेताम ने अपने साथियों सहित परसबिहरी गांव में चल रहे गौठान निर्माण स्थल पर जाकर मजदूरों को सैनिटाइजर मास्क एवं साबुन का वितरण किया। साथ ही नेताद्वय द्वारा ग्रामीणों को समझाइश भी दी गई कि शादी विवाह में भोज , या मृत्यु भोज, या बच्चों के पैदा होने पर आयोजित होने वाले छठी बरही, कार्यक्रम में कम से कम लोग उपस्थित हो भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें, एवं एक दूसरे से मिलना अति आवश्यक हो तो दूरी बनाकर ही मिले , समय-समय पर हाथ होते रहें, तथा मास्क का उपयोग करते रहे।

स्वर्गीय राजीव गांधी जी के शहादत दिवस के इस कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रतिराम कोसमा एवं भोलाराम नेताम के साथ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष नीरज ठाकुर सरपंच जितेंद्र नेताम आदिवासी नेता गंगा राम ठाकुर दीपक सहारे भूपेंद्र ठाकुर भूषण मंडावी शिवदास आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जनप्रतिनिधि ही लापरवाह होंगे तो कैसे लड़ेंगे कोविड़ से जंग, मोखागांव बाली बाजार कांड़ के बाद बस्तर एसडीएम सख़्त

0

जगदलपुर।बस्तर जिले के बकावंड जनपद के मोखागांव में बाली बाजार में अत्यधिक भीड़-भाड़ के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की कारगुजारियां सामने आई। महामारी के दौर में जनप्रतिनिधियों को बड़ी जवाबदारी दी गई है किंतु मोखागांव के जनप्रतिनिधियों ने कानून का सरासर उल्लंघन किया। बस्तर एसडीएम गोकुल रावटे कहते हैं कि ग्रामीण अंचलों में कोविड़ गाइडलाइंस का पालन करने की जिम्मेदारी जब जनप्रतिनिधियों की प्रमुख भूमिका है और यदिजनप्रतिनिधि ही लापरवाह होंगे तो कैसे लड़ेंगे कोविड़ से जंग ? एसडीएम रावटे ने कहा कि मोखागांव जैसी घटनाओं को रोकने प्रशासन सख्त है और सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित क्षेत्र के तहसीलदारों को दिया गया है। बस्तर कलेक्टर रजत बंसल स्वयं जनता को अपील कर रहें हैं जिसके बावजूद लापरवाह जनप्रतिनिधि ऐसे कृत्यों में अपनी भूमिका निभा रहें हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े कार्यवाही करने की सिफारिश किया जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ज्ञात हो कि बाली बाजार में पूजा-अर्चना में भीड़ जुटाने के लिए चालानी कार्रवाई करने के बावजूद सरपंच पति बुधराम नेताम की शह पर उड़िया भाषा नाटक का मंचन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए जिसके बाद आनन-फानन में करपावंड़ पुलिस ने कार्यवाही किया यदि बाली बाजार आयोजन की अनुमति नहीं दी गई होती तो प्रशासन की किरकिरी नहीं होती।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ग्रामीण अंचलों में कोविड़ जांच का बढ़े दायरा
बस्तर जिले के ग्रामीण अंचलों में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और इसके लिए गांव-गांव में जांच अभियान चलाया जाना चाहिए जिससे संक्रमण पर अंकुश लगे वरना यहां कोरोना का बड़ा विस्फोट हो सकता है ।

जनप्रतिनिधि ही लापरवाह होंगे तो कैसे लड़ेंगे कोविड़ से जंग, मोखागांव बाली बाजार कांड़ के बाद बस्तर एसडीएम सख़्त

0

जगदलपुर।बस्तर जिले के बकावंड जनपद के मोखागांव में बाली बाजार में अत्यधिक भीड़-भाड़ के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की कारगुजारियां सामने आई। महामारी के दौर में जनप्रतिनिधियों को बड़ी जवाबदारी दी गई है किंतु मोखागांव के जनप्रतिनिधियों ने कानून का सरासर उल्लंघन किया। बस्तर एसडीएम गोकुल रावटे कहते हैं कि ग्रामीण अंचलों में कोविड़ गाइडलाइंस का पालन करने की जिम्मेदारी जब जनप्रतिनिधियों की प्रमुख भूमिका है और यदिजनप्रतिनिधि ही लापरवाह होंगे तो कैसे लड़ेंगे कोविड़ से जंग ? एसडीएम रावटे ने कहा कि मोखागांव जैसी घटनाओं को रोकने प्रशासन सख्त है और सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित क्षेत्र के तहसीलदारों को दिया गया है। बस्तर कलेक्टर रजत बंसल स्वयं जनता को अपील कर रहें हैं जिसके बावजूद लापरवाह जनप्रतिनिधि ऐसे कृत्यों में अपनी भूमिका निभा रहें हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े कार्यवाही करने की सिफारिश किया जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ज्ञात हो कि बाली बाजार में पूजा-अर्चना में भीड़ जुटाने के लिए चालानी कार्रवाई करने के बावजूद सरपंच पति बुधराम नेताम की शह पर उड़िया भाषा नाटक का मंचन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए जिसके बाद आनन-फानन में करपावंड़ पुलिस ने कार्यवाही किया यदि बाली बाजार आयोजन की अनुमति नहीं दी गई होती तो प्रशासन की किरकिरी नहीं होती।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ग्रामीण अंचलों में कोविड़ जांच का बढ़े दायरा
बस्तर जिले के ग्रामीण अंचलों में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और इसके लिए गांव-गांव में जांच अभियान चलाया जाना चाहिए जिससे संक्रमण पर अंकुश लगे वरना यहां कोरोना का बड़ा विस्फोट हो सकता है ।

मोखागांव में बाली बाजार, प्रशासन ने किया एफआईआर, सरपंच, सचिव व पूजारी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध

0

जगदलपुर।बस्तर जिले के बकावंड के मोखागांव में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में करपावंड़ पुलिस ने सरपंच,पूजारी, उपसरपंच व सचिव सहित कई लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मोखागांव में दिन में चालानी कार्रवाई करने के बावजूद भतरी नाटक का आयोजन किया गया जिसके बाद दल-बल सहित पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए महामारी अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया।

वैश्विक महामरी कोविंड – 19 बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जिला दण्डाधिकारी जिला बस्तर छ०ग० के आदेश क्रमांक 278 / रिडर जिला दण्डाधिकारी 2021 के दिनांक 15.05. 2021 से 31.05.2021 तक लाकडाउन घोषित किया गया है जिसके पालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के दिशा निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय भानपुरी उद्यन बेहार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा के नेतृत्व में हमराह स्टाप सउनि जयराम मांझी, थाना करपावंड क्षेत्र में आने वाले समस्थ ग्रामों में लगातार भ्रमण कर ग्रामों के सरपंचो व ग्रामीणों को कोविड-19 महामारी के बारे में समझाईश दिया गया था व किसी प्रकार के कोई कार्यक्रम न करने के बारे में बताया गया साथ ही ग्रामीणों व ग्राम पंचायतों को उक्त उल्लंघन होने से जुर्माना व उनके खिलाफ विधि विरुद्ध कार्यवाही करने की समझाईश दी गई थी। दिनांक 21.05.2021 को ग्राम मोखागांव तहसील बकावण्ड में सरपंच पति बुधराम नेताम पिता आशाराम पुजारी मदन कश्यप पिता सुकमन, पंच रायसिंह पिता मोतीराम, घेनवा बघेल पिता सुकलसाय, सचिव धनसिंह नाग एवं अन्य के द्वारा दिन के समय बाली जगार मेला का आयोजन किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा समझाईश देकर जुर्माना किया गया था परंतु रात्रि में नाट का आयोजन किया गया जिसकी सूचना तुरंत मोखागांव पहुंचने पर घटना स्थल से आयोजनकर्ता देख कर भाग गये जिस पर पुछताछ करने पर ग्राम सरपंच पति व उपसरपंच, ग्राम पुजारी, पंच को कोरोना महामारी के संबंध में बताने के बावजूद रात्रि मेला व नाट का आयोजन जानबूझ कर किया गया जो जिला दण्डाधिकारी के आदेश का पूर्णतः उल्लंघन किया गया। उक्त बाली जात्रा व रात्रि भतरा नाट के आयोजन कर्ताओं के खिलाफ थाना करपावंड में अपo क्रमांक 31 / 2021 धारा 188, 269, 270, 34 भादवि व महामारी अधिनियम कि धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दल्लीराजहरा टीचर कॉलोनी में आपसी विवाद को लेकर पति ने पत्नी की हत्या की

0

दल्लीराजहरा – आपसी आपसी विवाद को लेकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी है घटना टीचर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 7 आज सुबह 7.30 से 8 बजे की है | प्राप्त जानकारी के अनुसार पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिससे आवेश में आकर पत्नी ने मोबाइल को पटककर तोड़ दिया जिससे दोनों के बीच हाथापाई हुआ पति ने गुस्से में पास में रखे सोफे के पीछे लगने वाले सागौन के पल्ले को उठाकर पत्नी पर वार किया जिससे पत्नी गिर गई इसके बाद मदन लाल ने उसके मूह में कपड़ा ठूंस दिया और पति घर से निकलकर बरसाटोला की ओर भाग गया | जिसे पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया | मृतिका का नाम नीरा देवी उम्र 45 से 48 है |

AAROPI

इनके तीन बच्चे है दो बेटी एवं 1 बेटा जिसकी उम्र 15 से 16 वर्ष है | तीनों बच्चे भिलाई में रहकर पढाई कर रहे है | मदन लाल टीचर कॉलोनी के ही ब्लाक न 2 में रहता था कुछ दिनों पूर्व सामने के बिल्डिंग ब्लाक न 6 में शिफ्ट हुआ था एवं शेड निर्माण का कार्य करवा रहा था | और घर पर तीन लेबर कार्य कर रहे थे | आरोपी मदनलाल सूर्यवंशी लोको आपरेटर डीएनडी डिपार्टमेंट राजहरा माइंस बीएसपी में कार्यरत था |

मौके पर पुलिस पहुँच शव का पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है |

राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि के दूसरे दिन मितानिनों, एम्बुलेंस ड्राइवर, स्टाफ नर्स के बीच पहुँच कर फल वितरण, भाप मशीन, मास्क, सेनेटाइजर, देकर युवा कांग्रेस के द्वारा सम्मान किया गया

0

राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि के दूसरे दिन प्रभारी मंत्री माननीय अमरजीत भगत जी के निर्देश पर आज जिले के लोहारा ब्लॉक में पहुँच कर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्र प्रभा सुधाकर जी के उपस्थिति में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी के नेतृत्व में मितानिनों, एम्बुलेंस ड्राइवर, स्टाफ नर्स के बीच पहुँच कर उनका सम्मान फल वितरण, भाप मशीन, मास्क, सेनेटाइजर, देकर युवा

कांग्रेस के द्वारा सम्मान किया गया इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल लोढ़ा जी, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल प्रजापति जी, नपा अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू जी, नपा उपाध्यक्ष विद्या शर्मा जी, हस्तीमल सांखला जी, युवा कांग्रेस के साथी डोमेन्द्र साहसी जी, कान्हा सिंह टांक जी, संजय निषाद जी, अदितय रामटेके जी एवम कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व मौजूद रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.pngThis image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वन विभाग में मंत्री के चहेते ठेकेदार पर अधिकारी मेहरबान

0

स्थानीय ठेकेदारों को काम नहीं मिला तो प्रदर्शन के चेतावनी

मामला शांत होने तक कार्य आबंटन पर रोक

जगदलपुर – वन विभाग में इन दिनों सारे नियम कायदों को दरकिनार कर मंत्री के चहेते ठेकेदार पर विभाग के अधिकारी भी मेहरबान है। हाल ही में बस्तर डिविजन में गुपचुप ढंग से टेण्डर बलाकार चेहते ठेकेदार को ठेका देने की तैयारी थी। मामला उजागर होने पर स्थानीय ठेकेदारों ने भी काम नहीं मिलने पर विभाग को आंदोलन की चेतावनी दी है। मामला उजागर होने पर विभाग की मुसीबत बढ़ती जा रही है वही जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है। मामला शांत होने तक कार्य आवंटन आदेश जारी करने की प्रक्रिया रोक दी गई है। खबर है कि अब सहायक पीसीसीएफ के जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

ज्ञातव्य हो कि बीजापुर, दंतेवाड़ा,बस्तर सहित वन विभाग के कई डिविजनो में मंत्री के चहेते ठेकेदारों ने कब्जा जमा रखा है। दिखाने के लिए टेण्डर बुलाया जाता है लेकिन कार्यों का विभाजन उपर से ही कर दिया जाता है। बचा कुछ कार्य अधिकारी अपने चहेतो को देकर अपनी नैय्या पार करने में जुटे है।

स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जाए

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमाशंकर शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में स्थानीय स्तर के ठेकेदारों को काम दिया जाये जिससे स्थानीय को रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि बाहरी ठेकेदार मंत्री एवं अधिकारी चहेतो को निनय विरूद्ध ठेका दिया जाना गलत है जो भी अधिकारी नियम विरूद्ध कार्य को अंजाम देकर शासन की छवि को धूमिल करने में जुटे है ऐसे अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए

बस्तर वन मंडल में कई निर्माण कार्य मंत्री एवं अधिकारी के चहेतो ने गुणवत्ताविहिन कार्यों को अंजाम देकर लाखों करोड़ों डकार गये जिसमें कमीशन का बंटवारा नीचे से लेकर उपर तक किया जाता है।

चार ठेकेदारों में कार्य विभाजन की तैयारी: हाल ही में बस्तर डिविजन में टेण्डर बुलाया गया था जिसमें 19 लोगों ने आवेदन जमा कराया था जिसमें से 15 आवेदनों को किसी कारणवश निरस्त किया गया था। बताया जा रहा है कि चहेते चार ठेकेदारों को पात्र मानते हुए कार्य देने की तैयारी थी किसी कार्य दिया गया है इसकी जानकारी देने में विभगा के जिम्मेदार अधिकारी आनाकानी कर रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

स्थानीय ठेकेदारों के विरोध की चेतावनी: विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हर बार की तरह इसबार भी स्थानीय ठेकेदारों को अपात्र घोषित किया गया है। स्थानीय ठेकेदार ने बताया कि कार्य नहीं मिला तो इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। स्थानीय ठेकेदार आंदोलन की तैयारी के साथ मुख्यमंत्री से भी शिकायत करने की तैयारी में है।

विवादित बाबू हटाए गयेः इस टेण्डर प्रक्रिया में अहम भूमिका देखते हुए एक विवादित बाबू को हटा दिया गया है। उसके स्थान पर दूसरे बाबू देवांगन को जिम्मेदारी दी गई है। टेण्डर को लेकर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि सभी टेण्डर डीएफओ के देखरेख में किया जाता था ऐसी क्या वजह थी कि सेवानिवृत्त के दहलीज पर खड़े एक उपवन मंडल अधिकारी को टेण्डर की प्रक्रिया की जिम्मेदारी दी गद जो जांच का विषय है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज भी डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों को लेकर राहत भरी खबर है | शहरी क्षेत्रों के साथ गाँवों में भी कोरोना का संक्रमण थमता नजर आ रहा है | आज दल्लीराजहरा से 03 कोरोना संक्रमित मिले जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 08 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बीजापुर जिले के सिलगेर में ग्रामीणों के ऊपर हुई गोलीबारी की जांच के लिए आम आदमी पार्टी के जांच दल को थाने में रोका गया, कोमल हुपेंडी, प्रदेशाध्यक्ष आप छग

0

आदिवासियों को न्याय देना ही होगा , शन्नी गावडे , ब्लाक अध्यक्ष नारायणपुर ।

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बयान जारी करते हुए कहा कि 17 मई को सुरक्षा बलों के द्वारा आदिवासी ग्रामीणों को उनके जमीन पर पुलिस शिविर स्थापना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों पर गोलाबारी की थी जिसमें 3 ग्रामीण आदिवासी मारे गए।

घटना की जांच हेतु आम आदमी पार्टी का जांच दल आज सुबह सिलेगर गांव के लिए रवाना हुआ । जांच दल को पुलिस ने कोडनार थाने में ही रोक लिया है ।, करोना का बहाना बना रोकने पर जांच दल का कोरोना टेस्ट करवाया गया लेकिन टेस्ट नेगेटिव आया । इतना होने पर भी उन्हें जाने नही दिया गया और उसके बाद उन्हें थाने में बैठा लिया गया और गाड़ी की चाबी भी छीन कर गाड़ी थाना परिसर के अंदर रख ली गई है । जो निंदनीय है।
क्यों जांच दल को घटना स्थल पर ग्रामीणों से मिलने व जानकारी लेने से रोका जा रहा है।

आम आदमी पार्टी ब्लाक अध्यक्ष शन्नी गावडे ने कांग्रेस सरकार व भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए तीखे शब्दो में कहा कि बीजापुर जिले के सिलगेर में ग्रामीणों के ऊपर हुई गोलीबारी की उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग लगातार हो रही है लेकिन भूपेश सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
बीजापुर जिले के सिलगेर गांव में स्थानीय ग्रामीण आदिवासियों द्वारा पुलिस कैम्प खोलने का विरोध किया जा रहा था,जिनके ऊपर पुलिस की गोलीबारी से तीन लोगों की मौत हो गई।दो दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए।

नक्सली उन्मूलन के नाम पर बस्तर में आदिवासियों को लगातार इसी तरह परेशान किया जा रहा है।इस तरह की घटना में कई बहनों की सुहाग उजड़ जाता है और कई माताओं को अपना बेटा खोना पड़ता है। बस्तर में लागू पांचवीं अनुसूची व पेसा कानून का सरकार लगातार उल्लंघन कर रही है।

गोलीबारी मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा के रूप में एक करोड़ रु व घायलों के परिजनों को ₹ पचास लाख मुआवजा देना चाहिए ।

बस्तर क्षेत्र में जहाँ भी पुलिस या सैन्य बल का कैम्प बनाया जाता है वहाँ स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध किए जाने पर उन्हें शासन/प्रशासन द्वारा सीधे सीधे नक्सली समर्थक करार कर दिया जाता है और इसी दृष्टि से उनसे निपटा जाता है।कोई भी यह जानने की कोशिश नहीँ करते कि आखिर लोग पुलिस/सुरक्षा बलों के कैम्पों का विरोध क्यों करते हैं।

हकीकत यह है कि जहाँ जहाँ इस तरह के कैम्प हैं वहाँ वहाँ कैम्प के जवानों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ आर्थिक शोषण एवम युवा आदिवासी बालाओं को यौन शोषण के लिए मजबूर करने की कोशिश की जाती है।

अतः जिन जिन स्थानों पर पुलिस/सुरक्षा बलों के कैम्प चल रहे हैं उन जगहों पर कैम्प के जवानों के स्थानीय लोगों से व्यवहार की जाँच के लिए भी उच्चस्तर की कमेटी बनाई जानी चाहिए।

जांच दल में प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी , जगदलपुर जिलाध्यक्ष तरुणा बेदरकर,नारायणपुर जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाग और चित्रकोट विधानसभा प्रभारी समीर खान , उमेश पोटाई यूथ विंग जिला अध्यक्ष कांकेर शामिल थे। उन्होंने आक्रोशित होकर कहा कि
भाजपा की राह पर ही कांग्रेस भी चल रही है। कांग्रेस सरकार आदिवासी समाज के हित में भाषण बाजी करके सत्ता में और ऐसे फर्जी एनकाउंटर की बात चुनाव के दौरान मंच से पानी पी पीकर करती थी, आज सत्ता पाने के बाद मदहोशी में यह भूल गई कि पांचवी अनुसूची को कैसे लागू किया जाना है और आदिवासी विकास की जमीनी योजनाओं पर क्रियान्वयन किस तरह से होना है। बजाय लोकतांत्रिक प्रक्रिया से परे किसी भी तरह इस घटना पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है।

शन्नी गावडे ने आगे कहा कि अब भूपेश सरकार के शासन में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह बेलगाम हो गई है, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पर अपने ही अधीन डिपार्टमेंट में व्याप्त भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने में उनकी असफलता एक तरह से भ्रष्टाचार का संरक्षण ही है । अतः आम आदमी पार्टी यह भी मांग करती है कि उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त किया जाए। जांच दल को घटना स्थल पर जायजा लेने जाने दिया जाए व आदिवासियों को उचित न्याय मिले।

MOST POPULAR

HOT NEWS