City Media - Page 1546 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1546

अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे-2021 – कोविड-19 महामारी के दौरान नर्सों का योगदान समुदाय के लिए समर्पित

0

सैय्यद वली आज़ाद

आज, 12 मई को, हम आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक, फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती मनाने के लिए दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाते हैं। उन्होंने लिखा है कि “जिस तरह की नर्सिंग की उसने कल्पना की थी उसे देखने में 100 से 150 साल लगेंगे।” उसकी दृष्टि आज सच हो गई है क्योंकि विश्व स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी परिणामों को उठाने में नर्सें प्रणाली का एक अभिन्न हिस्सा बन गई हैं।
हम नर्सें मुख्य भूमिका निभाती हैं और स्वास्थ्य सेवा वितरण, अस्पताल प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा अनुसंधान में अपनी दक्षता साबित करती हैं। विशिष्ट नर्सों और नर्स चिकित्सकों का प्रवेश उल्लेखनीय रूप से अभ्यास के दायरे और समाज में उनके योगदान को व्यापक बना रहा है। इस COVID-19 महामारी के दौरान भी नर्सों का मैच्योर योगदान समुदाय के लिए समर्पित है, कड़ी मेहनत और कई चुनौतियों के बीच जो नर्सिंग को समाज के लिए अधिक दृश्यमान बनाती हैं। भारतीय नर्सों को उनकी प्रतिबद्धता और योग्यता के लिए जाना जाता है, और हमारी नर्सों की वैश्विक मांग बहुत अधिक है।

अन्य व्यवसायों की तरह, नर्सिंग में लिंग संतुलन महत्वपूर्ण है, हमारे काम में पुरुष नर्सों के प्रवेश के साथ, यह स्वास्थ्य सेवा योगदान और व्यावसायिक विकास में आशाजनक है।

भारत में प्रति 1,000 आबादी पर 1.7 नर्स हैं, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक (43 प्रति 1,000) से 43% कम है। हमारे देश में कम वेतन और काम की परिस्थितियों के कारण नर्सों का पलायन ब्रेन ड्रेन में होता है और बहुत चिंता का विषय है।नर्सों के लिए कैरियर के विकास के लिए एक बेहतर प्रणाली बनाना भारत में हमारी सशक्त नर्सों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। ताकि हमारे देश को अपनी सक्षम और समर्पित नर्सों से लाभान्वित किया जा सके जो एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए निवारक और प्रचारक स्वास्थ्य गतिविधियों में अभिन्न हैं।

नारायणपुर जिले में लॉकडाउन अवधि में वृद्धि

0

11 मई से 17 मई 2021 रात्रि 12 बजे जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेंगी
डिलीवरी ब्यॉय को जारी फोटो युक्त ई-पास रखना अनिवार्य होगा
कुम्हारों को मिट्टी के बर्तन विक्रय करने हेतु प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी अनुमति

नारायणपुर, 10 मई 2021 – जिले में कोविड-19 के पॉजीटिव प्रकरणों की तादाद में निरन्तर वृद्धि होने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के फलस्वरूप बीते दिन नारायणपुर जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में 19 अप्रैल 2021 से 11 मई 2021 रात्रि 12ः00 बजे तक प्रतिबंधात्म आदेश पारित कर कंटेनमेंट जोन घोशित किया गया था। मौजूदा कोविड-19 वायरस से संक्रमित धनात्मक मामलों में विस्तार को दृश्टिगत् कन्टेमेंट अवधि को बढाते हुए एपिडेमिक एक्ट द्वारा प्रदत्त षक्तियों के अधीन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, नारायणपुर धर्मेश कुमार साहू, ने आदेश जारी किये है। जारी आदेश में कहा गया है कि नारायणपुर जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र में कन्टेमेंट जोन की अवधि को बढ़ाते हुए 11 मई .2021 से 17 मई .2021 रात्रि 12ः00 बजे तक कन्टेमेंट जोन घोशित किया जाता है। उपरोक्त तिथि में जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेंगी। इस दौरान सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लीनिक एवं पशु चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय मंे खुलने की अनुमति होगी। मेडिकल संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे। षासकीय उचित मूल्य दुकानों को खाद्य नियंत्रक रायपुर द्वारा निर्धारित समयावधि में खुलने की अनुमति होगी। मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, नियमित सेनिटाईजेशन एवं भीड़-भाड़ नहीं होने देने की षर्त का कड़ाई से पालन कराने की अधीन, टोकन व्यवस्था के साथ अलग – अलग निर्धारित तिथियों में उचित मूल्य दुकानों को खोलने हेतु खाद्य नियंत्रक द्वारा पृथक से आदेश प्रसारित किया जावे। सभी प्रकार की मंडियॉ, थोक/फुटकर एवं गॉसरी दुकाने बंद रहेंगी, निर्धारित समय दोपहरः 1 बजे से संध्या 05 बजे तक किराना सामाग्री/ग्रॉसरी, पोल्ट्री, मटन, मछली एवं अण्डा की होम डिलीवरी केवल स्ट्रीट वेण्डर्स/ठेले वालों/पिकअप/मिनीट्रक/अन्य उपयुक्त छोटे वाहनों द्वारा होम डिलीवरी का बैनर या बड़ा स्टीकर प्रदर्शित करते हुए की जा सकेगी। आम जनता हेतु दुकान खोले बिना, दुकानों के आसपास के क्षेत्र में दुकानदार स्वयं/होम डिलीवरी ब्वॉय अथवा वालेंटियर के द्वारा निर्धारित समयावधि मंे सामानों की होम डिलीवरी की जा सकेगी। ई-कॉमर्स जैसे अमेजन और फ्लिफकार्ट और स्थानीय ऑनलाईन दुकानों को होम डिलीवरी की अनुमति दी जाती है, किन्तु भौतिक रूप से दुकान या स्टोर संचालित नहीं होंगे। उपरोक्त गतिविधियों के दौरान मास्क धारण करना एवं फिजीकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। संबंधित क्षेत्र के सक्षम प्राधिकारी इसकी निगरानी करेंगे एवं उपरोक्त निर्देशों के उल्लंघन की दशा में वाहन/ठेले को जब्त करेंगे/अर्थदण्ड या चालान की कार्यवाही करेंगे। होम डिलीवरी ब्यॉय को अनुविभागीय दण्डाधिकारी (रा.) नारायणपुर से जारी फोटो युक्त ई-पास/पास डिलीवर करते समय रखा जाना आवश्यक होगा, साथ ही जारी ई-पास/पास के मिलान हेतु अन्य फोटो परिचय पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राईविंग लाइसेंस इत्यादि) डिलीवरी ब्यॉय साथ में रखेगा। अन्य व्यक्ति द्वारा डिलीवरी ब्यॉय के स्थान पर डिलीवरी करते हुए पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

आदेश में यह भी कहा गया है कि कुम्हारों को मिट्टी के बर्तन विक्रय करने हेतु ठेला/अन्य उपयुक्त छोटे वाहनों से होम डिलीवरी करने के लिए समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की जाती है। स्थानीय एवं नजदीक के गांव से आने वाले फल, सब्जी के विक्रेताओं को मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नारायणपुर द्वारा वार्डो में निर्धारित स्थानों पर ही फल, सब्जी विक्रय करने की अनुमति होगी। इस हेतु नगरपालिका अधिकारी पूरे षहर में पर्याप्त दूरी बनाते हुये प्वाइंट निर्धारित कर चूना से मार्किंग करेंगे। फल/सब्जी विक्रेता को उन्हीं स्थानों में विक्रय करने की अनुमति होगी। जिस हेतु समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक की होगी। उपरोक्त समयानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी फल की दुकानें खुलेंगी। नगरीय निकाय सीमा के बाहर/हाईवे पर स्थित ढाबा/होटल में केवल टेक-अवे/होम डिलीवरी की सेवा फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क की अनिवार्यता के साथ संचालन की अनुमति होगी। पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा केवल शासकीय वाहन/शासकीय कार्य में प्रयुक्त वाहन, ए0टी0एम0 केश वैन, अस्पताल/मेडिकल एमरजेन्सी से संबंधित निजी वाहन/एम्बुलेंस, एल0पी0जी0 परिवहन कार्य में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन, विधिमान्य पास धारित करने वाले वाहन, एडमिट कार्ड/कॉल लेटर दिखाने पर परीक्षार्थी/उनके अभिभावक, परिचय पत्र दिखाने पर मीडियाकर्मी/प्रेस वाहन/न्यूज पेपर हॉकर, दुग्ध वाहन, कृशकों को कृशि कार्य तथा छत्तीसगढ़ में नहीं रूकते हुए एक राज्य से सीधे अन्य राज्य जाने वाले वाहनों को पी.ओ.एल. प्रदान किया जावेगा। अन्य सभी वाहनों हेतु पी.ओ.एल. प्रदान करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कृशि खाद, बीज, कृशि यंत्र/उपकरण, कृशि से संबंधित दवाई की दुकानों, स्टेशनरी की दुकानें, टी.वी./फ्रिज/कुलर रिपेयरिंग एवं दो पहिया/चार पहिया वाहनों के रिपेयरिंग तथा टायर ट्यूब रेपियरिंग की दुकाने को प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। 

दुग्ध पार्लर व दुग्ध वितरण, ब्रेड विक्रेता तथा न्यूज पेपर हॉकर द्वारा समाचार पत्रों के वितरण की समयावधि प्रातः 7.00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं संध्या 6.00 बजे से 8ः00 बजे तक ही होगी। साथ ही यह स्पष्ट किया जाता है कि दुग्ध व्यवसाय हेतु कोई भी दुकान/पार्लर नहीं खोले जायेगें। दुकान/पार्लर के सामने फिजिकल डिस्टेसिंग एवं मास्क संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए उपरोक्त समयावधि में केवल दुग्ध विक्रय की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त दुग्ध विक्रेता 24ग्7 होम डिलीवरी सेवा दे सकेंगे। पैट शॉप/एक्वेरियम को केवल पशुओं को पशुचारा देने हेतु प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक एवं संध्या 5 बजे से 6 बजे तक खोलने की अनुमति होगी।एल.पी.जी. गैस सिलेण्डर की एजेन्सियां केवल टेलीफोनिक या ऑनलाईन ऑर्डर लेंगे तथा ग्राहकों को सिलेण्डरों की घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराएंगे।निर्माण इकाईयों को अपने कैम्पस के भीतर ऑनसाईट मजदूरों को रखकर व अन्य अवाश्यक व्यवस्था करते हुए निर्माण कार्यो की अनुमति होगी। उक्त अवधि के दौरान नारायणपुर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शराब दुकाने बंद रहेगी। किन्तु छ.ग. षासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर के पत्र अनुसार प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑनलाईन होम डिलिवरी की व्यवस्था की जा सकेगी। सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे।उपरोक्त अवधि के दौरान बैंकों को ए.टी.एम कैश रि-फिलिंग तथा आवश्यक लेन-देन यथा – दवा एवं चिकित्सीय प्रयोजन, चिकित्सा उपकरण एवं चिकित्सा संबंधी, पेट्रोल/डीजल पंप, एलपीजी, पीडीएस, चिकित्सा ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता, तरल ऑक्सीजन उत्पादन एवं षासकीय कार्यो से संबंधित लेन-देन एवं कार्यालयीन प्रयोजन हेतु प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। इस हेतु षाखा प्रबंधक संबंधित व्यक्तियों से विधिवत आवेदन प्राप्त कर अभिलेख संधारित करेंगे। जिले के डाकघरों को महत्वपूर्ण डाक, पत्र/पार्सल की प्राप्ति एवं वितरण हेतु कार्यालयीन समय में संचालन की अनुमति होगी। गौण वनोपज से संबंधित कार्य – संग्रहण, विपणन, भण्डारण एवं परिवहन कार्य तथा मनरेगा संबंधित समस्त कार्य, समस्त प्रगतिशील षासकीय निर्माण कार्य की अनुमति होगी। एक ही निर्धारित कैम्पस के भीतर किए जा रहे निर्माण कार्य के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी (रा.) नारायणपुर से पूर्वानुमति लेकर किया जा सकेगा। समस्त मिलरों को धान का भण्डारण, मिलिंग एवं चॉवल को पीडीएस दुकानों तक परिवहन की अनुमति होगी। कन्टेमेंट अवधि के दौरान अत्यावश्यक कार्य से अन्य जिले में प्रवास हेतु में कोविड-19 वांछित दस्तावेज सहित आवेदन करना होगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि इस अवधि में सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक आयोजन इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। विवाह कार्यक्रम वर अथवा वधू के निवास गृह में ही आयोजित करने एवं शामिल होने वाले व्यक्तियों तथा अंत्योष्टि, दशगात्र, मृत्यु इत्यादि संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की जाती है। उक्त कार्यों के लिए अनुमति हेतु आवेदनकर्ता कार्यक्रम में षामिल होने वाले व्यक्तियों के नाम सहित उनका पहचान पत्र/आधार कार्ड आवेदन में संलग्न करते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी नारायणपुर से पूर्वानुमति आवश्यक होगी। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सर्वप्रथम कोविड-19 का जांच कराना अनिवार्य होगा। जांच में कोविड-19 पॉजीटिव पाये जाने व्यक्तियों को उपरोक्त कार्यक्रमों षामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इस षर्त के उल्लंघन किये जाने पर संबंधित व्यक्तियों अथवा आवेदनकर्ता के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले में समस्त कार्य जैसे कांटेक्ट ट्रेसिंग, एक्टिव सर्विलांस, होम आईसोलेशन, दवाई वितरण आदि पूर्वानुसार चलते रहेंगे इन कर्यो में संलग्न सभी कर्मचारियों की उपस्थिति पूर्वानुसार अनिवार्य होगी। कोविड हॉस्पिटल/कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के परिवहन में संलग्न वाहन पूर्वानुसार संचालित रहेंगे। कोविड-19 टीकाकरण हेतु पंजीयन, कोविड-19 जांच हेतु मेडिकल दस्तावेज या आधार कार्ड/विधिमान्य परिचय पत्र दिखाने पर कोविड-19 टीकाकारण केन्द्र अस्पताल/पैथालॉजी लैब अथवा आने-जाने की अनुमति होगी किन्तु अनावश्यक भ्रमण सख्त प्रतिबंधित रहेगा। मीडियाकर्मी यथासंभव वर्क फार्म होम द्वारा कार्य संपादित करेंगे। अत्यावश्यक स्थिति में कार्य हेतु बाहर निकलने पर अपना आईकार्ड साथ रखेगें तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क संबंधी निर्देर्शों का कडाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश कार्यालय कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं उनके अधिनस्थ समस्त कार्यालय, तहसील कार्यालय, थाना/पुलिस चौकी एवं कोविड-19 में ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारी पर लागू नहीं होगा। इसके अतिरक्त कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित अधिकारी, विद्युत पेयजल आपूर्ति एवं नगर पालिका सेवाएं जिसमें सफाई, सीवरेज एवं कचरे का डिस्पोजल इत्यादि भी शामिल है तथा अग्निशमन सेवाओं के संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यालय संचालन एवं आवागमन की अनुमति होगी, किन्तु इन शासकीय कार्यालयों में उपरोक्त अवधि में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अन्य षासकीय कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेगें परन्तु आम जनता के लिये प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी षासकीय कार्यालय में आम जनता द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने हेतु ड्राप बाक्स की व्यवस्था रखेग,े जिसमें कोई भी व्यक्ति अपना आवेदन डाल सकेंगे। तथापि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बिना कलेक्टर की अनुमति के अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। राज्य शासन के विशेष आदेश द्वारा अनुमति प्राप्त किसी सेवा के संचालन की अनुमति होगी। उपरोक्त बिन्दुओं को छोड़कर जिले मंे समस्त गतिविधियों पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति/प्रतिश्ठानों पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 50 व 60 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश अल्प समयावधि में लागू किया जाना आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों में इस आदेश से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को सम्यक समय में तामिली संभव नहीं होने के कारण यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किया जाता है। आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे। यह आदेश 11 मई से 17 मई 2021 की रात्रिः 12ः00 बजे तक प्रभावशील होगा।

शराब और शबाब के शौक ने एक युवती की ले ली जान, दो फिजियोथेरेपिस्ट गिरफ्तार एक फरार

0

रायपुर – शराब और शबाब के शौक ने एक युवती की जान चली गई है जिसमे आरोपी दो फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि युवती को लाने वाला दलाल अब तक फरार बताया जा रहा है फ़िलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

घटना 04 मई की है, राजधानी के दो फिजियोथेरेपिस्ट सुमित और उपेंद्र ने देह व्यापार का धंधा करने वाले दलाल विनय को पैसे देकर महिला को चांगोराभाटा से बुलाया उसके बाद शाम को महिला के साथ सुमित, उपेंद्र, विनय ने शराब पी और फिर उसके साथ शारिरिक संबंध बनाया। इस दौरान अचानक महिला की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद सुमित अपने दोस्त उपेंद्र विनय के साथ मिलकर उसे छोड़ने जा रहा था। इस बीच महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आरोपी डर गए और पकड़े जाने के डर से महिला के शव को माना कोविड सेंटर के बाहर फेंक कर वहां से फरार हो गए |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोविड सेंटर के बाहर महिला का शव मिलने की सुचना वहां उपस्थित लोगों ने माना पुलिस को दी पुलिस की टीम आने के बाद महिला की मौत को कोरोना से जोड़ कर देखा जा रहा था । शव मिलने के 4 दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पुलिस जांच के लिए साइबर सेल की टीम को आदेश दिया। साइबर सेल की टीम ने महिला की पहचान चांगोराभाटा के मज्जीटोला के रूप में की। पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो उसमे शारीरिक सम्बन्ध का खुलासा हुआ | साइबर सेल की टीम ने इस घटना में दो संदेही फिजियोथैरेपी सुमित, उपेंद्र को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ में जब आरोपियों ने पूरी सच्चाई बताई | पकडे गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है तीसरे आरोपी देह व्यापार में लिप्त आरोपी विनय की तलाश की जा रही है और बहुत जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिए जाने का अंदेशा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा कार्यकर्ता ने टीका लगवाने लोगों से की अपील

0

वैश्विक महामारी के खिलाफ एक ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते तथा अपने स्वयं , परिवार व समाज के सुरक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ता भूपेंद्र श्रीवास ने वैक्सीन का पहला डोज़ लगवाया और सभी से निवेदन है कि किसी भी प्रकार के फैलाए जा रहे भ्रम को ठुकराते

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

हुए वैक्सीन लगवाए , ये आपके , आपके परिवार व समाज , सभी के हित मे है और महामारी से लड़ने में वैक्सीन लगवा कर अपनी महती भूमिका अदा करें ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मोदी जी के निर्वाचन क्षेत्र और योगी जी के राज्य में भी खुली है शराब दुकाने उसका विरोध भी करे भाजपा,वहाँ कोई रसना नही बेच रही सरकार- प्रशांत बोकड़े (जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस बालोद)

0

आज युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने एक प्रेस नोट जारी करके भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंग जी को लिफाफे में पेट दर्द की गोली भेजकर उनके दर्द को दूर करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और पत्राचार के माध्यम उनको बताया कि आप अभी आय से अधिक सम्पत्ति वाले मामले में घिरे हुए है , और ऊपर से आपको छत्तीसगढ़ की जनता ने भी नकार दिया है, ना आपको पार्टी पूछ रही है ना आपके विधायक , इसलिए आप छत्तीसगढ़ में लगातार विकास कर रही कांग्रेस सरकार के खिलाफ बोले जा रहे है, शराब की बिक्री सरकार के माध्यम से हो ये नियम आपने ही अपनी सत्ता में रहते हुए बनवाया था , हमने तो सरकार में आते ही कई शराब दुकाने

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

बन्द करवाई , वैक्सीन को लेकर आपके लोगो ने काला दिवस बनाया लेकिन दौड़ दौड़ कर हमारे ही मुफ्त टीकाकरण का लाभ उठाया , कभी एक पत्र भी आपने अपने प्रधानमंत्री को सौपा है कि छत्तीसगढ़ में टिके उपलब्ध करवाया जाए, आपने विदेशों में 6 करोड़ ठीके भेज दिए क्या देश की जनता आपकी नही है ये सवाल कभी आपने किया , उर्वरक के मूल्यों की बढ़ोतरी ऐसे समय मे करना क्या आपको शोभा देता है, क्या आपने विरोध किया, 15 साल से जिस शराब को बेचकर बेहिसाब सम्पति बनाई जिसकी जांच चल रही है कभी उसका ब्यौरा देंगे आप,15 साल से क्या रसना बेच रहे थे जो अभी आप गला फाड़ फाड़ के शराब का विरोध कर रहे है जबकि हमने सिर्फ आललाइन की हो अनुमति दि है, और आललाइन शराब मंगवाने वाले आपके भी लोग होंगे तो क्या उन्हें भी पार्टी से निकालेंगे!

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

उद्यान विभाग के कारनामों पर कब सुधी लेंगे जिम्मेदार…पैक हाऊस निर्माण उपसंचालक ने किया जमकर भ्रष्टाचार

0

जगदलपुर। किसानों को समृद्धशाली बनाने के लिए की योजनाएं संचालित है और इसके लिए बकायदा बजट की राशि भी बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराया जा रहा है किंतु उधान विभाग के उपसंचालक की शह पर शासकीय राशि का बंदरबांट किया है,यह हम नहीं कहते बल्कि गढ़िया व बिंता में बने कथित पैक हाऊस की तस्वीरें भ्रष्टाचार को बया करती है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बस्तर जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड लोहंडीगुड़ा विकास खंड के गढ़िया व माओवाद प्रभावित बिंता के पॉली हाउस का निर्माण घरों में किये जाने का मामला सामने आया है।

क्या है पॉलीघर या पॉलीहाउस

(Polyhouse) पॉलीथीन से बना एक रक्षात्मक छायाप्रद घर है जिसका उपयोग उच्च मूल्य वाले कृषि उत्पादों को उत्पन्न करने के लिये किया जाता है। यह अर्धवृत्ताकार, वर्गाकार या लम्बे आकार का हो सकता है। इसमें लगे उपकरणों की सहायता से इसके अन्दर का ताप, आर्द्रता, प्रकाश आदि को नियन्त्रित किया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

सांसद के गृह ग्राम व गृह क्षेत्र में घोटाला

गढ़िया सांसद दीपक बैज का गृह ग्राम है और बिंता गृह क्षेत्र है वहां जब उधान विभाग द्वारा खेला कर सकता है तो अंदरूनी क्षेत्रों में क्या-क्या खेल इसके द्वारा किए जा रहें,उसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। यहां उल्लेखनीय है कि उपसंचालक उधान के पद पर प्रभारी की नियुक्ति किया गया है जबकि मुलत: उपसंचालक वरिष्ठ उधान विस्तार अधिकारी के पद पर शोभायमान है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

साँसद दीपक बैज ने पेश की मानवता की मिशाल…कोरोना काल मे आपका साँसद आपके साथ..

0

बस्तर साँसद दीपक बैज लगातार इस लॉक डाउन की स्थिति में लोगो की मदत करते आ रहे है। उसी तारतम्य में जगदलपुर निवासी जो ब्रेन का इलाज हेतु रायपुर के निजी अस्पताल में गए थे और ठीक होने के पश्चात डिस्चार्ज के लिए लगभग उन्हें 19000 रुपये की कमी हुई ।जिसके बाद उन्होंने बस्तर साँसद दीपक बैज से फोन के माध्यम से सम्पर्क किया मामले को संज्ञान में लेते हुए साँसद बैज ने उक्त मरीज को तत्काल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाया और आज वह मरीज अपने घर मे सुरक्षित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस कोरोना काल मे लगातार बस्तर साँसद दीपक बैज अपने क्षेत्र एवं क्षेत्र के बाहर भी लोगो की मदत कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बड़ेकिलेपाल की घटना दुःखद। करेंगे दोनों बच्चों की मदद – दीपक बैज

0

ज्ञात हो की रविवार को शिक्षक भागीरथी ओगरे एवं उनकी पत्नी संतोषी ओगरे कोरोना की जंग से हार गए। जो कि मूलतः रायगढ़ के निवासी थे। और बड़े किलेपाल में किराये में रहते हुए अपने सेवायें दे रहे थे। कोरोना पॉजिटिव होने से ओगरे का डिमरापाल मेडिकल कॉलेज एवं पत्नी संतोषी ओगरे होम आइसोलेशन में रहते हुए मृत्यु हो गयी। जिससे उनके दो मासूम बच्चे पल्लवी ओगरे 5 वर्ष व उमेश ओगरे 2 वर्ष के सर से माँ-बाप साया उठ जाना बच्चों के साथ साथ हम सब के लिए हृदय विदारक घटना है।

साँसद दीपक बैज ने कहा उन दो मासूम बच्चों के माँ-बाप को वापिस लौटा तो नही सकते, लेकिन अपने एक माह के वेतन का 50% देकर उन बच्चों की कुछ मदद कर पाऊँ जिससे पढ़ाई व अन्य कार्यों में काम आ सके साथ ही बस्तर साँसद ने आगे भविष्य में भी उन मासूम बच्चो की मदद करने की बात कही।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वन विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पर राज्यस्तरीय अधिकारी जांच व कार्यवाही करें -शिवसेना

0

मनरेगा के तहत तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य मे बस्तर के आदिवासियों को मिले प्राथमिकता

जगदलपुर / शिवसेना । बस्तर ज़िला के वन महकमें में ऑनलाइन टेंडर ना करवाना बल्कि कोविड प्रोटोकाल को तोड़कर बोली पद्धति पर निविदा आयोजित करना निश्चय ही अनेक शंकाओं को जन्म देता है। इसी तरह मनरेगा कार्यों में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यों में बस्तर के स्थानीय मज़दूरों को प्राथमिकता देने के बदले डिगर लोगों को ठेका पर बुलाना भी उचित नही है। इस तरह से कहते हुए शिवसेना बस्तर के ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने मुख्य वन संरक्षक के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वन विभाग को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने कहा कि बस्तर में माओवादी विचारधारा का विकास ऐसे ही कुछ कारणों व विचारों के कारण पनपा, जिसमें स्थानीय आदिवासियों का हक़ उनसे छीनकर अन्य लोगों को दिया जा रहा था। चिंता का विषय है जहां सरकारें इस विचारधारा के ख़िलाफ़ अंतिम लड़ाई लड़ने की बात करती है वहीं स्थानीय स्तर पर आज भी लगातार ऐसी विचारधारा को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ाने का प्रयास चंद अधिकारियों के कारनामों के कारण स्वतः उत्पन्न हो जाते हैं। जब आप स्थानीय लोगों से रोज़गार छिनने का प्रयास करेंगे तब विचार करिये बस्तर का भविष्य क्या हो सकता है..?

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बाहरी लोगों द्वारा सामूहिक शिकार का मामला सामने आना चिंताजनक

वन विभाग द्वारा बाहरी लोगों को ठेके पद्धति पर बुलाने के कारण जंगलों में सामुहिक शिकार का भी मामला समाचारों के माध्यम से सामने आया है। शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् में बस्तर के जांबांज पत्रकारों के हौसले को नमस्कार करते हुए, समस्यायों को सामने लाने हेतु प्रयास पर उनकी प्रशंसा की है।

उन्होंने कहा कि राजकीय पक्षी का दर्ज़ा प्राप्त पहाड़ी मैना के मौत और संवर्धन हेतु चुने गए क्षेत्र व अन्य लापरवाही पर भी शिवसेना द्वारा लिखित शिक़ायत उपरांतत आज लगभग 1 वर्ष 06 माह बीतने को है, लेकिन बस्तर के मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) महोदय द्वारा आज तक कोई जवाब इस पर नही दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने कहा कि इस समय भारत के लोकसभा में शिवसेना के 21 सांसद हैं और महाराष्ट्र में शिवसेना के अगुवाई में सरकार भी है वावजूद छत्तीसगढ़ के कुछ अधिकारी शिवसेना को हल्के में ले रहे हैं और पहाड़ी मैना के प्रति राजकीय सम्मान को समझ नही रहे हैं,
इसीकारण पूंछे गए सवालों का जवाब भी नही देते हैं। जिस विषय पर अब पार्टी द्वारा केंद्रीय पर्यावरण व वन मंत्रालय पर शिक़ायत की जावेगी।

समाचार के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने टेंडर और अवैध शिकार मामले पर वन विभाग के राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों से पक्षपात रहित जांच व कार्यवाही सहित स्थानीय लोगों को मनरेगा के तहत पत्ता संग्रहण कार्यों में शामिल किया जावेगा यह आशा है।

कोई भूखा ना सोए मुहिम के तहत आज भी बरसते पानी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे संसदीय सचिव रेख चंद जैन

0

जारी रहा राहत सामग्री वितरण और मच्छरदानी वितरण का दौर

जगदलपुर/संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन द्वारा लॉकडाउन के मद्देनजर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारो के समक्ष उपजे संकट के समाधान हेतु शहर के विभिन वार्डो मे और ग्रामीण क्षेत्रो मे राशन सामग्री एवं मच्छर दानी का लगातार वितरण किया जा रहा है |

आज बदले हुए मौसम के बावजूद बारिश में भी वितरण का कार्य जारी रहा इसी कड़ी मे जैन द्वारा आज हाटपदमुर, कैकागढ़, कैकाचेरबहार, पुशपाल, धनियालुर, बिलौरी एक- दो मे तथा शहर मे शिव मंदिर वार्डके रहवासियों के बीच जाकर राहत सामग्री पहुंचाई।
जैन द्वारा लगातार लोगो से कोरोना प्रोटोकॉल को मानने एवं वैक्सीन लगवाने की अपील भी कर रहे है |

आज वितरण कार्यो मे नीलूराम बघेल,लखमी बघेल, कमल सेठिया, भगवती सेठिया, मनोहर सेठिया, विनोद सेठिया, मूलाराम सेठिया, अस्ति बघेल, रूपसाय, ज्ञानिक बघेल सचिव, सोनमती बघेल सरपंच, फूलचंद सेठिया सचिव, अजमन बघेल, ज्ञानी राम नाग सरपंच ,शोभावती चालकी ,तुलाराम बघेल सचिव, पगलू राम बघेल, सदर नाग, पितांबर सेठिया लकी बघेल ,पदम नाग, मोतीराम बघेल सरपंच

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

,जग्गू कश्यप, वनमाली नाग,बुधराम, श्रीनाथ कश्यप, पदमनाथ सरपंच ,धनीराम पटेल, ओम दास ,मुरलीधर सेठिया सचिव, शंकर कश्यप, मोहन ठाकुर, ईश्वरदास नाग, नवीन बाकड़े, वनमाली तिवारी, सुभद्रा बघेल सरपंच, तिलकराम ,तुलाराम , जगर नाथ, रामेश्वरी, अमन बघेल, सरिता सिन्हा, ईश्वर, वीणा कश्यप, चंपा कश्यप सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानिन एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS