रायपुर – रायपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं। कोरोना महामारी के कारण पुरे छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगा हुआ है और इसके कारण लोगों की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गई है, उसमें बढ़ते ईंधन के दाम ने आग में घी डालने का काम किया है। इस बार पेट्रोल के दाम 90 रुपए के पार हो गया है। 3 दिनों में पेट्रोल में 82 पैसे तो वहीं डीजल में 1 रुपए 3 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों को फंट्रलाईन वर्कर्स मानते हुए अलग कोविड वैक्सीनेशन करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है। इसी तारतम्य में बस्तर जिला पत्रकार संघ की पहल पर पत्रकार भवन में कोविड़ वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया जिसमें पत्रकारों ने परिवार सहित बड़ी चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग व पत्रकारों ने एक -दूसरे का सहयोग किया जिसके कारण यह अभियान सफल रहा।
जगदलपुर। माहेश्वरी समाज भवन में डियुटीरत स्वास्थ्य कर्मचारियों से बहुत बड़ा मिस्टेक हो गया है और इनके द्वारा अब डेमेज कंट्रोल शुरू करते हुए वैक्सीनेशन किये गये लोगों को फोन कर वैक्सीन का नाम सुधारने को कहा गया है। 10 मई 2021 को तामझाम से माहेश्वरी भवन में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू व नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे की उपस्थिति में वैक्सीनेशन किया गया जोकि स्वागतोगय है किंतु हड़बड़ी में गड़बड़ी वाली कहावत यहां उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने कर दिया।
10 मई को माहेश्वरी भवन में 18 वर्ष के उपर के लोगो को टीकाकारण किया और कुल 150 लोगो को टोकन देकर टीका लगाया गया और टीकाकरण किये गये लोगों को एक पर्ची भी दिया गया जिसके तहत् उसमें को-वैक्सीन लिखा गया है किन्तु टीका कोविड शील्ड का लगाया गया। दूसरे दिन अपनी गलती का अहसास होने पर स्वास्थ विभाग के द्वारा सबको फोन कर अपनी पर्ची में सुधार कर kovid शील्ड लिख लेने कहा।इस मामले पर स्वास्थ्य कर्मियों व जिम्मेदार कोई भी प्रतिक्रिया देने से बच रहें है। ज्ञात हो कि दोनों वैक्सीनेशन के समय में काफी अंतर होता है तथा अलग-अलग वैक्सीनेशन कराने से साईड इफेक्ट का भी खतरा मंडरा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी इस पुनित कार्य में लगे हैं,हम साधुवाद देते हैं किंतु स्वास्थ्य कर्मियों भी हड़बड़ी ना करें जिससे जीवन से खिलवाड़ हो।
जिला नारायणपुर में लाॅकडाऊन के दौरान हमारे पुलिस के जवान कोरोना काल को सफल बनाने में अपना जी जान लगा दिए हैं वही पुलिस विभाग की और से एक अच्छी पहल देखने को मिलती नजर आ रही है गत् दिनों आपने अपने शहर के थाना प्रभारी श्री टी. एस. नवरंग अपने आसपास के लोगों का पूरा ख्याल रखते देखा कि किस प्रकार उन्होंने शांति नगर से आई हुई वृद्ध महिला जो अकेली ही निवास करती है का हाल चाल पूछ कर उन्हें राशन, दवाई व जरूरत की चीजें प्रदान कर गृह तक छोड़ा आज फिर से उन्हें अपनी ड्यूटी की फर्ज अदा करने के साथ साथ समाज सेवा करते देखा गया जब उन्हें पता चला एक परिवार जो इस महामारी में जीवन बसर करने में मजबूर है तुरंत ही नवरंग ने उन्हें पहुँच कर मौके पर मदद की व किसी भी प्रकार की समस्या हो तो नि संकोच सुचना करने की गुजारिश की ऐसे करमठ एवं नेक दिल एक वर्दी के पीछे निसंदेह ही हमारी जनता के लिए एक उपहार है ।
थानेदार टी.एस. नवरंग नारायणपुर की सड़कों पर आम जनता को समझाईश देते हुए व लगातार अपने साथियों के साथ दिन रात पेट्रोलींग करते हुए नजर आ रहे हैं और आज उनकी इस पहल को देखकर नारायणपुर की जनता अभिभूत है कि हमारे जवान सजगता के साथ हर चौक चौराहे पर कड़ाई से ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं अपने स्वास्थ्य व जान की परवाह न करते हुए साथ ही अपने परिवार को भी अनदेखी कर केवल और केवल हम नागरिकों की चिंता कर अपना फर्ज अदा कर रहे हैं
काँकेर :- जिले में दो दिनों से बेमौसम बारिश से जहाँ एक ओर लोगो को भारी गर्मी और उमस से राहत मिली है।लेकिन दूसरी ओर देर रात से जिले में रुक रुक कर हो रही बेमौसम बारिश ने आज पालिका की सारी पोल खोंल दी है।11 बजे से शुरु हुई बारिश ने पुराना बस स्टैंड में सड़क का पानी भर गया।पुराना बस स्टैंड के भीतर भरे पानी तालाब का रूप ले चुका है।इसके अलावा वर्तमान समय मे शहर की लाइफलाइन में बनी सीसी सड़क बनाई गई है।सड़क के दोनों ओर नाली नही बनाए जाने से सड़क के किनारे व्यापारियों की दुकानों के भीतर पानी घुस गया है।सीसी सड़क निर्माण के समय ही व्यापारियों द्वारा बरसात के समय पानी के दौरान सड़क के पानी के लिए निकासी नही होने की शिकायत उच्चाधिकारियों से मिलकर की जा चुकी है।लेकिन सीसी सड़क निर्माण के दौरान शहर की लाइफलाइन के दोनो ओर नाली नही बनाई गई है।
जिसका खामियाजा अब व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।आज हुई बेमौसम बारिश से पुराना बस स्टैंड तालाब का रूप ले चुका है।वही दूसरी ओर सड़क के किनारे के दुकानदारों के यहां पानी घुस गया है।जिससे व्यापारियों की मुसीबतें बढ़ गई है।बारीश के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों में ट्रांसपोर्ट व्यापारी हाजी हनीफ़ मेंमन ने बताया कि तेज़ बारिश के दौरान पानी की निकासी नही होने से सडक का पानी दुकानों में घुस रहा था।इस दौरान हमारे काम्प्लेक्स के भीतर भी पानी घुस गया था। सड़क निर्माण के दौरान पानी के निकासी के लिए दोनो ओर नाली बनाया जाना था।अब सरकारी अव्यवस्था का खामियाजा नेशनल हाइवे स्थित दुकानदारों को भुगतना पड़ेगा।अगर समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित नही किया जाएगा तो व्यापारियों को बारिश में इससे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा।
लाकडाउन में दुकानें बंद होने से नुकसान का आकलन नही हो पा रहा ?
बता दे कि कोरोना संक्रमण के चलते और लाकडाउन के कारण शहर पूरी तरह से बन्द है।और अचानक हुए बेमौसम बारिश के कारण दुकानों के भीतर पानी घुसने की जानकारी मिली है।लेकिन लाकडाउन का पालन कर ने वाले दुकानदार दुकान नही खोंल सके है।जिससे व्यापारियों को कितना नुकसान हुआ है।इसका आंकलन नही हो पाया है।
सोशल मीडिया में पालिका की खुली पोल तो देर शाम अस्थायी नाली बनाकर निकाली गई पानी
बेमौसम बारिश और शहर के भीतर बनाई गई नई सीसी सड़क निर्माण की कलाई पहली बारिश में खुल गई ।बारिश रुकने के बाद सोसल मीडिया में पालिका के खिलाफ हो रही फजीहत को देखकर तत्काल नपाप अधिकारी और पार्षद मौके पर खड़े होकर पुराना बस स्टैंड जो तालाब के रूप में तब्दील हो चुका था।उसे अस्थाई तौर पर निकालने जेसीबी लगाया गया था।
रायपुर। वामपंथी हिंसा से जुझ रहे बस्तर में माओवादियों के खिलाफ बहुत जल्द एक अभियान चलाया जा सकता है जिसके तहत माओवादियों के मांद में घुसने की रणनीति बनाई जा सकती है क्योंकि केंद्र सरकार भी अब निर्णायक लड़ाई करने पर आमदा है।
प्रदेश स्तरीय माओवादी अभियान से जुड़े अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर citymedia.cg को बताया कि पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी द्वारा माओवादी उल्मूलन अभियान की समीक्षा कर आगामी दिनों में सीधे तौर पर माओवादियों के साथ निर्णायक लड़ाई लड़ने उनके मांद में घुसे।
जगदलपुर। किसानों को समृद्धशाली बनाने के लिए की योजनाएं संचालित है और इसके लिए बकायदा बजट की राशि भी बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराया जा रहा है किंतु उद्यान विभाग के उपसंचालक की शह पर शासकीय राशि का बंदरबांट किया है,यह हम नहीं कहते बल्कि गढ़िया व बिंता में बने कथित पैक हाऊस की तस्वीरें भ्रष्टाचार को बया करती है। प्राप्त जानकारी अनुसार बस्तर जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड लोहंडीगुड़ा विकास खंड के गढ़िया व माओवाद प्रभावित बिंता के पॉली हाउस का निर्माण घरों में किये जाने का मामला सामने आया है।
क्या है पॉलीघर या पॉलीहाउस
(Polyhouse) पॉलीथीन से बना एक रक्षात्मक छायाप्रद घर है जिसका उपयोग उच्च मूल्य वाले कृषि उत्पादों को उत्पन्न करने के लिये किया जाता है। यह अर्धवृत्ताकार, वर्गाकार या लम्बे आकार का हो सकता है। इसमें लगे उपकरणों की सहायता से इसके अन्दर का ताप, आर्द्रता, प्रकाश आदि को नियन्त्रित किया जाता है।
सांसद के गृह ग्राम व गृह क्षेत्र में घोटाला गढ़िया सांसद दीपक बैज का गृह ग्राम है और बिंता गृह क्षेत्र है वहां जब उधान विभाग द्वारा खेला कर सकता है तो अंदरूनी क्षेत्रों में क्या-क्या खेल इसके द्वारा किए जा रहें,उसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। यहां उल्लेखनीय है कि उपसंचालक उधान के पद पर प्रभारी की नियुक्ति किया गया है जबकि मुलत: उपसंचालक वरिष्ठ उधान विस्तार अधिकारी के पद पर शोभायमान है।
दल्लीराजहरा – कोरोना संक्रमितों के मामले में आज दल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में और दिन की अपेक्षा कम संक्रमित मिले |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
नारायणपुर: जिला व्यापारी संघ के सचिव सुनील कथूरिया ने सभी से यह अपील की है कि कोरोना की वेक्सीन को लेकर फैली किसी भी अफवाह में न आएं। कोरोना को हराने के लिए वेक्सिनेशन कारगर उपाय है। ये पुरी तरह सुरक्षित है और प्रभावी भी। नारायणपुर जिले में अभी तक वेक्सीन के किसी तरह के दुष्प्रभाव की कोई घटना सामने नहीं आयी है इसलिये किसी को भी इससे डरने की आवश्यकता नहीं है।
यदि कोई व्यक्ति वेक्सीन लेता है तो उसमें संक्रमण की संभावना तो घटती ही है साथ ही उसके सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों को भी संक्रमण होने की आशंका कम हो जाती है।
सुनील कथूरिया ने सभी व्यापारियों से भी यह अपील की है कि वे अपना व अपने परिवार का वेक्सिनेशन करवाएं किसी तरह की अफवाह से भ्रमित न हों और अपने आस पड़ोस और परिचितों को भी अफवाहों में न आकर कोरोना की वेक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें।
सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रंेज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं श्री अनुज कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 09.05.2021 को डीआरजी की पुलिस पार्टी द्वारा नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम ईरकभट्टी में दबिश देकर नक्सली आरोपी सन्नु पोटाई पिता स्व0 कोसा राम पोटाई उम्र 28 वर्ष जाति माड़िया निवासी ईरकभट्टी थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर दिनांक 30.10.2020 को थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत ईरकभट्टी रोड में पुलिस पार्टी पर बम विस्फोट करने की घटना जिसमें आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया था, जिसमें शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 10.05.2021 को गिरफ्तार कर दिनांक 11.05.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त नक्सली आरोपी के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा 10 हजार रूपये को ईनाम घोषित किया गया था।