सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया जी के आगमन पर अ. ज.जा. के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे की तबियत ख़राब होने के कारण उनका मांग पत्र उनकी अनुपस्थिति में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम द्वारा सौंपा गया जिसमे उल्लेख किया गया है कि कुसुमकसा में भी कोविड जांच केंद्र खोला जाए क्युकि कुसुमकसा एवं आसपास के गाँव के लोगों को कोरोना जांच के लिए बहुत दूर से आना पड़ता है और कई बार भीड़ होने की स्थिति में उन्हें वापस लौटना पड़ता है | मांग पत्र के आधार पर महिला एवं बाल विकास मंत्री जी ने आश्वासन दिया सप्ताह में दो दिन कुसुमकसा उपस्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच किया जायेगा इसके साथ ही पत्र के माध्य्म से नगरपालिका उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम ने वार्ड क्रमांक 3 के मुक्ति धाम में दाह संस्कार के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन की माग की जिसे जल्द पूरा करने की बात मा. अनिला मैडम द्वारा कहा गया है ।
ममतामयी नर्सेस का अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस में किया गया सम्मान
जिला मुख्यालय नारायणपुर में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के सम्मान में जिला अस्पताल में करुणा फाउंडेशन संस्था द्वारा किया जिला अस्पताल में नर्सेस का सम्मान।हममें से कई बिमार होने के पश्चात सुरक्षित एवं स्वस्थ्य होकर अपने अपने घर पहुँचते हैं एवं इस दौर में चल रहे भयवाह महामारी में भी अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना पिड़ित मरिजो एवं अन्य बिमारियों से भी ग्रसित मरिजो की सेवा में तत्परता दिखा रहीं हैं ऐसे नर्सेस के लिए आज का दिन 12 मई उनके सम्मान के लिए समर्पित की गई है |
करूणा फाऊंडेशन सचिव डाॅ.सय्यद वली आजाद के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए नर्स ससम्मान का आयोजन किया गया, जिसमें करुणा संस्था की कोषाध्यक्ष कु. स्वाति पट्टावी के द्वारा सभी नर्सेस का पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर सम्मान किया गया जिससे सभी नर्सेस के चेहरे पर मुस्कान एवं खुशी के आंसू छलक उठे जिसमें उनका दर्द भी झलक रहा था कि कैसे वे सभी अपने परिवार से विमुख होकर भी ड्यूटी पर अडिग है जिसमें उन्हें अपने परिवार से दूरी बनाए रखने पड़ रही है कुछ नर्सेस प्रेग्नेंट अवस्था में भी ड्यूटी को तत्पर है फिर भी किसी न किसी परिस्थितियों में कोरोना से संक्रमित होकर पुनः स्वास्थ्य होकर अपने ड्यूटी पर नजर आ रही हैं एवं दिन रात हमारे नारायणपुर के अस्वस्थ लोगों की सेवा में लगी हुई है,साथ ही कोविड महामारी किस प्रकार से प्रत्येक परिस्थितियों से सेवा कर रही साझा किया। सेवा निवृत्त नर्स का भी सम्मान किया गया। ऐसे नर्सेस को हमारा कोटि कोटि नमन की इस युग में आप जैसी माताओं एवं बहनों के साथ का हमें सौभाग्य प्राप्त हो रहा है आज के इस सम्मान समारोह से अभिभूत होकर सभी नर्सेस ने करूणा फाऊंडेशन के प्रत्येक सदस्यों को धन्यवाद एवं स्नेह प्रदान किया।
आरोपी पीलेश मांझी नें गांजा पीनें के लिये अपनी मां से पैसा मांगा, पैसा नही देनें पर अपनी मां के उपर चाकू से किया हमला
घटना थाना नारायणपुर क्षेत्रानतर्गत डीएनके कालोनी का है जहां दिनांक 11.05.2021 के दोपहर लगभग 03.00 बजे आरोपी पीलेश मांझी अपनी मां तिजई मांझी से गांजा पीनें के लिये पैसा की मांग कर रहा था जो तिजई मांझी के द्वारा पैसा नही देनें पर आरोपी आवेश में आकर अपनी को चाकू से मार दिया जिसे उसके परिवार वाले ईलाज करानें हेतु जिला अस्पताल नारायणपुर ले कर गये जिसकी स्थिति गंभीर होनें पर डाॅ0 द्वारा तत्काल हाईसेंटर जगदलपुर रिफर किया गया है। प्रार्थी जगदीश मांझी के रिपोर्ट मामला अपराध सदर का घटित होना पाये जानें पर अप0क्र0 59/2021 धारा 307 भादवि0 के तहत् कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक, मोहित गर्ग व अति. पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में नारायणपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी पीलेश मांझी निवासी डी.एन.के. कालोनी नारायणपुर के सकुनत में दबिश देनें पर आरोपी सकुनत में मिला जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी करते हुये पकड़े और थाना लाकर पूछताछ करनें पर अपराध कारित करना कबूल करनें पर दिनांक 12.05.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।
प्रकरण के आरोपी को पकड़नें में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार वर्मा एवं अन्य स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही है।
आज वर्चुअल प्रेस वार्ता के माध्यम से पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप ने कहा की कांग्रेस का हमेशा दोहरा चरित्र रहा है। जब प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिये कार्य कर रह हैं तो कांग्रेस हमेशा देश के स्वाभिमान को कमजोर करने का कार्य किया है। जब देश में संसद का निर्माण राष्ट्र गौरव का कार्य है। इस दिशा में मजबूत संकल्प लिया गया है। इस पर भी कांग्रेस राजनिति से नही चुकना चाहती है। कांग्रेस को बताना चाहिये संसद का विरोध कर रही है तो प्रदेश में विधानसभा भवन का निर्माण किस लिये करवा रही है। वही जब पूरा देश इस एकजुटता के कोरोना को परास्त करने जुटा है जब कांग्रेस केवल इस मुद्दों पर गैर वाजिब सवाल उठाकर देश का ध्यान भटकाना चाहती है। वैश्विक स्तर पर कोरोना से लड़ने हम जितना सफल हो रहे है। दुनियां के अन्य देश के लिये सशक्त उदाहरण है।कोरोना से लड़ने के लिये टीका इस समय पर महात्वपूर्ण अस्त्र है ,लेकिन इस पर कांग्रेस की प्राथमिकता में टीकाकरण नहीं बल्कि उस पर टिप्पणी जरूरी है। प्रदेश में समय रहते टीकाकरण प्रांरभ कर दिया जाता तो जो परेशानियां वर्तमान हो रही है। वह नही होती है और प्रदेश में जनमानस की सुरक्षा की में अहम कदम होता। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस की सरकार को इसकी जरा भी चिंता कभी नही रही है।साथ ही इस महामारी काल में अंत्योदय की चिंता हमारे हमेशा लक्ष्य में रहा है और रहेगा। कोरोना के विस्तार के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा सबकी चिंता की है। सबको अन्न योजना चल रहे हैं। अंत्योदय चिंता करते देश की 80 करोड़ जनता को इस काल में राशन सुलभ करवा रहे है।प्रदेश सरकार माननीय उच्च न्यायालय का अदेश का अनुपालन ही कर रही है। सर्व हित और सर्व समाज के लिये टीकाकरण नीति बनाया जाये लेकिन प्रेदश की सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिये केवल मात्र जुटी है। उस कभी प्रदेश के जनता की चिंता नही रही हैं । जरा भी चिंता होती तो टीकाकरण के लिये आवश्यक कार्रवाई जरूर करती।शहरों से गांव स्तर पर कोरोना की भयावह तस्वीर देखने को मिल रही है। उपचार के अभाव में लगातार लोगों की मौते हो रही है। प्रदेश की सरकार को जरा भी इसकी चिंता नही है। समय रहते उपाचार नही मिलने स्थिति कहीं और चिंताजनक न हो जाये इसकी चिंता करने की जरूरत है। लेकिन प्रदेश की सरकार में आपसी संवाद नहीं बजाय विवाद अधिक है। गांवों स्तर को कोई सुविधा नही है। इसका खामियाजा प्रदेश की जनता चुकाना पड़ रहा है।
प्रदेश में कोरोना के जांच के नाम पर केवल औपचारिकता ही हो रहा है। कोरोना की जांच सही समय पर नही व सही समय पर रिर्पोट नही मिलने पर कोरोना के विस्तार का अंदेशा बना रहता है। जिसकी जरा भी चिंता नही है। कोरोना का वास्तविक स्थिति पर पर्दा डाला जा रहा है। मौत के अंकड़े भी छिपाये जा रहे हैं।
जब प्रदेश मे मजबूत विपक्ष सरकार से संवाद करना चाहता है तो प्रदेश की सरकार इससे बचना चाहती है। हम प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखकर सुझाव देना चाहते है। लेकिन प्रदेश की सरकार वर्चुअल बैठक करने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है।
प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ऑनलाईन शराब बेचना अधिक है। जनता की जरा भी चिंता होती तो शराब के दवा सुलभ करने के दिशा में कार्य करती है। पूरे प्रदेश में इस कोरोना काल के बाद भी अवैध तरीके से शराब बिक रहा है। जिस पर अंकुश लगाने के बजाये उसे प्रोत्सहित करने प्रदेश की सरकार जुटी है। नशे के कारोबारियों का यह एक प्रमुख केन्द्र बन गया है। इन सब पर इस गैरजिम्मेदाराना सरकार की कोई चिंता नही है।
प्रदेश मे कोरोना काल में कई अधिकारियों व कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना सेवा कार्य के दौरान हुई है। इस सारे लोगों के परिजनों को तत्काल सारे नियमों शिथिल करते हुए अनुकंपा नियुक्ती दी जानी चाहिये। जिसकी हम मांग करते हैं।
जगदलपुर/कोण्डागांव(चैनल इंडिया)। कोण्डागांव डिविजन के मुलकुला रेज में समिति के सदस्यों का काम वन विभाग के उक्त रेंज में सहायक डिप्टी रेजर के इशारों पर कोचियों से इमली खरीदकर बस्तर वन मंडल के भानपुरी रेंज के आधा दर्जन गंव में इमली फुल बनाने कोचिया का लिया सहारा |
समिति के सदस्य कोचिया से विभाग का कार्य कराने को लेकर काफी नाराज है और तैयारी में है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं बनमंत्री का प्रयास है कि समूहों के माध्यम से समर्थन मूल्यों पर वनोपज की खरीदी हो ताकि संग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सके |
कांकेर वनवृत्त के कोण्डागांव डिवीज़न के मुलकुला रेंज इसके विपरीत कार्य कर शासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है |
जानकारी के अनसार उक्त रेज के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी के इशारे पर गिरोला समिति में कोच्यिा से इमली खरीदी कर उक्त डिविजन से बाहर बस्तर डिविजन के भानपुरी रेंज के बनियागांव, तुरपुरा, परखनाकोगेरा खण्डसरा एवं अन्य गांव में इमली फूल बनाने का कार्य कराया जा रहा है।
शासन द्वारा निर्धारित मापदंड पर मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। समिति को काम नहीं मिलने पर समिति के सदस्यों में काफी आक्रोश है जिसकी शिकायत कमिश्नर से करने की बात कही।
साहब के कहने पर कोचियो का सहाराः
मुलमुला के सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी मोहनलाल ने बताया कि डिविजन के साहब के आदेशानुसार कोचिया से गिरोला समिति में इमली खरीदी कर भानपुरी रेंज के कई गांव में इमली फूल बनाने दिया गया है। साहब जैसा आदेश देते है वैसा करना पड़ता है। . साहब का जब नाम पूछा गया तो गोलमोल जवाब देते हुए फोन काट दिया गया। कई बार दुबारा संपर्क करने का प्रयास करने पर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया।
उच्च परिक्षेत्र के अधिकारी धिरेन्द्र मिश्रा से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ नहीं जानता। प्रबंधक एवं डिप्टी रेंजर से जानकारी लेने की बात कही।
डीएफओ भी है अनजानः
कोंडागांव दक्षिण वनमंडल के डीएफओ उत्तम गुप्ता से मामले के संबंध में पूछे जाने पर साहब भी अनजान बने रहे और जानकारी नहीं होने की बत कही। उन्होंने इतना जरूर कहा कि दिखवाता हूँ समूह को काम न देकर कोचियों को काम दिया गया है।
वन विभाग में चल रहा कमीशन का खेलः
कांकेर वन वृत्त के कोडागांव वन मंडल में सब कमीशन का खेल चल रहा है | लॉकडाउन एवं कोरोना संक्रमण का हवाला देकर जिम्मेदार अधिकारी भी घरों में दुबके हुए है | विभाग का सब काम भगवान भरोसे ही चल रहा है। जिम्मेदार अफसर भी अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे है जिसका यह परिणाम है कि रेंजर से डीएफओ तक गोलमोल जवाब देते हुए उक्त कार्य से अनजान बने हुए है।
सांसद बैज एवं विधायक कश्यप ने पॉजिटिव मरीजो से की बातचीत, पूछा हालचाल
सांसद एवं विधायक ने फोन से बातचीत कर मरीजो को शीघ्र स्वस्थ होने की दी शुभकामना
कोविड केयर एवं क्वारंटीन सेंटर में सभी व्यवस्थाओं को सुढृह करने के दिये निर्देश
नारायणपुर 12 मई 2021 – बस्तर सांसद दीपक बैज एवं नारायणपुर विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला मुख्यालय के समीप बालक बुनियादी आश्रम गरांजी में बनाये गए 650 सीटर कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस सेंटर में अभी 270 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज है तथा 380 बेड अभी खाली है। सांसद दीपक बैज ने बेड की व्यवस्था, भोजन, पेयजल, पंखा, लाइट, सैनिटाइजर, मास्क, साफ-सफाई, उपलब्ध ऑक्सीजन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्टाफ की उपस्थिति पंजी, उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक सहित दैनिक उपयोग में आने वाले अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सांसद बैज द्वारा सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, संयुक्त कलेक्टर निधि साहू, एसडीएम वैभव क्षेत्रज्ञ, सिविल सर्जन डॉ सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
सांसद दीपक बैज एवं विधायक चंदन कश्यप ने अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी लेने के उपरांत बालक बुनियादी आश्रम कोविड केयर सेंटर में भर्ती पॉजिटिव मरीजों से फोन से बात की। उन्होंने मरीजों से सेंटर में उपलब्ध दवाइयां, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, साफ सफाई, डॉक्टरों के वार्ड विजिट के बारे में जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामना भी दी। मरीजों ने जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओ की जानकारी सांसद एवं विधायक को दी, उन्होंने व्यवस्थाओं की तारीफ की। मरीजो ने कोविड केयर सेंटर में पानी की समस्या से सांसद एवं विधायक को अवगत कराया। इस पर सांसद दीपक बैज ने पानी की समस्या को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को किये।
राज्य शासन की गाईड लाईन अनुसार जिला प्रशासन द्वारा दूसरे राज्यों एवं प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों को रखने हेतु प्रमुख ग्राम पंचायतों में क्वारंटीन सेंटर बनाये गए है। आज सांसद दीपक बैज एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने नारायणपुर प्रवास के दौरान कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण उपरांत बालक क्रीड़ा परिसर में बनाये गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। सांसद बैज एवं विधायक कश्यप ने क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इन क्वारंटीन सेंटर में दूसरे राज्य से आये लोगों एवं मजदूरों को रखा गया है। उन्होंने वहां डयूटी में तैनात कर्मचारियों की जानकारी ली तथा साफ-सफाई, बिजली, पेयजल सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। सांसद दीपक बैज इस दौरान सेंटर में क्वारंटीन लोगो से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
जगदलपुर – वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर सरकार द्वारा शुरू किए गए वैक्सीनेशन कार्यक्रम का लाभ बस्तर के पत्रकारों ने भी लिया। आज नयापारा स्थित पत्रकार भवन में वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन पत्रकार भवन पहुंचे और शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
आयोजित शिविर में उन्होंने पत्रकार साथियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स का दर्जा दे चुकी है और आगे जो भी सहायता होगी सरकार उसे पूरा करेगी श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि आज के शिविर के बाद अन्य दिवस में भी अगर शिविर लगाने की आवश्यकता पड़ी तो जरूर लगाया जाएगा.इस अवसर पर बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एस करीमुद्दीन ने कहा कि लंबे समय से पत्रकार साथी सरकार से पत्रकारों को कोरोनावर्कर्स का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे थे और हाल ही में सरकार ने पत्रकारों की बात मान भी ली यह एक सुखद पहलू है पत्रकार चाहते हैं कि सरकार पत्रकारों और उनके परिजनों का पूरी तरह से ख्याल रखें.नयापारा पत्रकार भवन में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में सुबह से ही पत्रकार साथी अपने परिजनों के साथ
पहुंचे थे जो बारी-बारी कर वैक्सीन लगाते गए इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग के लिए पत्रकार साथी भी मौके पर मौजूद रहे पत्रकार साथियों ने आयोजन के लिए संघ तथा क्षेत्रीय विधायक श्री जैन को धन्यवाद भी ज्ञापित किया साथ ही पत्रकारों ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर एक या 2 दिन का और शिविर लगाना अति आवश्यक है. क्योंकि कुछ पत्रकार साथी बाहर है या फिर किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए देर शाम तक मैं पत्रकार भवन में 200 से अधिक पत्रकार व उनके परिजनों ने टीकाकरण करवाया है. इस अवसर पर डी एस नियाजी,शंकर तिवारी,सुधीर जैन ,संजीव पचौरी, नरेश कुशवाहा,संजय जैन,राजेश दास,विनोद सिंह,रानू तिवारी, प्रशांत गजभिये,श्रीनिवास रथ, श्रीनिवास नायडू,अरुण पाढी, भंवर बोथरा, निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, पी डी बस्तिया स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता एवम समस्त पत्रकार एवम उनके परीजन उपस्थित रहे |
बस्तर जिले की नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंगार पाल भालू गुड़ा पारा निवासरत मे 400 परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित बढ़ता छत्तीसगढ़ विकासशील छत्तीसगढ़ के दावे खोकला करते हुए इस पंचायत के निवासी हुए नाला मे बह रहे गंदा
झरिया पानी से अपना प्यास बुझा रहे आपको जानकर हैरानी होगी कि जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित यह गांव के लोगों के लिए नसीब नहीं हो पा रहा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था स्थानीय नेता जनप्रतिनिधि को भी अवगत कराया गया लेकिन आए और चले गए इसी ने भी इस समस्या को लेकर सुध नहीं ली
इस भीषण गर्मी और विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण बीमारी पूरे देश के कोने कोने तक हाहाकार मचा हुआ है और इस बीमारी का प्रकोप ग्रामीण क्षेत्र में भी बड़ी तेजी के साथ पैर पसार रहा है लोगों को शासन प्रशासन की ओर से इस बीमारी से बचने के लिए भी प्रकार की जागरूकता अभियान के माध्यम से शुद्ध पेयजल पीने की सलाह दी जा रही है तथा इस पंचायत के मोहल्ला वासियों को इससे पहले की कोई दूसरा महामारी का डर बना हुआ है |
आज छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया जी अपने विधानसभा क्षेत्र के दल्लीराजहरा में टीकाकरण सेंटर कोविड केयर सेंटर एवं 100 बिस्तर ऑक्सीजन बेड केयर सेंटर एवं चिखलाकसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर वहां के मरीजों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली |
युवा कांग्रेस के नर्स सम्मान कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मंत्री अनिला भेड़िया जी ने बाटी भाप मशीन
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा बालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े द्वारा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक तथा कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी की उपस्थिति में चिखलाकसा शासकीय चिकित्सालय में कार्यरत नर्सों को वेपर मशीन तथा फल वितरण किया ।
जिसमें मंत्री प्रतिनिधि श्री पीयूष सोनी जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम जी दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बामबेश्वर जी नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी जी , वरिष्ट कांग्रेसी अनिल लोढ़ा जी, काशी निषाद जी पूर्व नगरपालिक अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, कैलाश राजपूत जी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकडे जी रविकांत देशमुख स्वपनिल तिवारी परितोश हंसपाल भरत देवांगन जी एसडीएम ऋषिकेश तिवारी जी सर बीएमओ विजय ठाकुर एवम् समस्त स्टाफ एवं समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को उपस्थित रहे |
बालोद–वैश्विक कोरोना जैसे महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है. वही कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना वायरस का संक्रमण अभी कम नही हुआ है वही आज दिनांक 12.05.2021 को गुरूर ब्लॉक के सर्वोच्च छत्तीसगढ़ न्यूज के संवाददाता ऋषभ पाण्डेय ने मास्क पहन कर एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आज कोविड-19 का टीका लगाया गया एवं गुरूर ब्लॉक के सर्वोच्च छत्तीसगढ़ न्यूज़ के संवाददाता ऋषभ पाण्डेय ने आम नागरिकों से अपील की गई आप भी कोविड-19 वैक्सीनेशन लगवाएं एवं दूसरों को भी कोविड-19 टीकाकरण लगाने के लिए प्रेरित करे. कोरोनों वायरस का संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है अभी कम नही हुआ है आप भी कोविड-19 वैक्सीनेशन में भाग लीजिए. और अधिक से अधिक लोगों को कारोनो टीकाकरण लगाने की अपील की गई। एवं मास्क पहन कर घर से बाहर निकले व अपने हाथो को समय समय साबुन से धोएं व हैंड सेनेटाइजर करते रहे एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करे भीड़ भाड़ इलाके मै ना जाए एवं कोविड-19 का नियमो का पालन करे। समय समय पर शासन के निर्देशों का पालन करे।