City Media - Page 1567 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1567

तांदुला नदी में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन

0

गुंडरदेही क्षेत्र की जीवनदायिनी तांदुला नदी जो अब मरणासन्न में पहुंच चुकी है ।माफियाओं के अवैध उत्खनन के चलते नाले में तब्दील होते जा रही है। समाचार पत्रों के द्वारा लगातार ध्यानाकर्षण करने के पश्चात भी प्रशासन खानापूर्ति की कार्रवाई करती है और माफियाओं को खुला छूट दे रखी है। गुंडरदेही घाट से रेत चोरी कर अवैध ईंट भट्टों में पूर्ति की जाती है साथ ही ग्राम बाघमारा में जगह-जगह स्टॉक किए हुए हैं ।वही रंगकठेरा नवागांव घाट से रेत चोरी एफसीआई गोदाम के पीछे देसी शराब भट्टी के पास में और एफसीआई गोदाम से रंगकठेरा जाने के रोड में रेत का जखीरा देखा जा सकता है ।सब कुछ आम जनता के सामने हैं परंतु प्रशासन के नजरों में दिखाई नहीं देता क्योंकि प्रशासन का पूर्ण संरक्षण है केवल खानापूर्ति की कार्यवाही की जाती हैं । रंगकठेरा का एक व्यक्ति इस क्षेत्र के प्रमुख रेत माफिया में से एक हैं रंगकठेरा के आसपास अवैध रूप से रेत का स्टॉक इन्हीं का बताया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष व सदस्य द्वारा कोरोना महामारी से निपटने महिलाओं को किया जागरूक

0

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गीता मिश्रा एवं गीता पांडे (सदस्य) द्वारा महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें कोरोना महामारी से निपटने के लिए महिलाओं को जाग्रुक किया गया तथा उन्हें (social distancing) दो गज की दुरी एवं मुंह में मास्क पहनने तथा sanitizer एवं साबुन का प्रयोग करने को कहा गया। इसके साथ उन्हें यह भी बताया गया कि सरकार ने वैक्सीन इंजेक्शन को हमारी सुरक्षा के लिए हर जगह प्रबंध किया हैं। जिसमे शिविर में जाकर इंजेक्शन लगाये एवं कोरोना से बचे।

उन्हें यह भी बताया गया हैं कि यह इंजेक्शन लगने के बाद किसी किसी को बुखार व कमजोरी लगने पर न घबराये। यह इंजेक्शन हमारे शरीर में इसका प्रभाव दो सप्ताह के बाद होता हैं जिससे कोरोना महामारी से लड़ने की शक्ति मिलती हैं। इसके बाद उपस्थित महिलाओं को केला, बिस्किट एवं सूजी पैकेट दिया गया। जय हिन्द, जय भारत , जय छत्तीसगढ़ घर पर रहे सुरक्षित रहें एवं सरकार के नियमों का पालन करें।

Big Breaking दल्लीराजहरा – नवविवाहिता दुल्हन द्वारा ससुराल पहुँचने के 24 घंटे के अन्दर ही फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

दल्लीराजहरा – घटना दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 12 रानी दुर्गावती में नवविवाहिता दुल्हन द्वारा ससुराल पहुँचने के 24 घंटे के अन्दर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना सामने आई है | वार्ड क्र 12 पूर्व पार्षद विष्णु निषाद के भाई महेश निषाद के बेटे अनिल उर्फ़ रवि निषाद का विवाह ऊमेश्वरी निषाद ग्राम लोंदी जरहाटोला लाटाबोर निवासी के साथ 28 अप्रेल को संपन्न हुआ था | विवाह के पश्चात् ऊमेश्वरी निषाद कल अपने ससुराल पहुंची थी | कल टिकावन का कार्यक्रम संपन्न हुआ था आज नहाने के बाद कमरे में कपड़ा बदलने गई थी उसके बाद काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर परिजनों द्वारा खिड़की से झांककर देखा गया तब पता चला कि लड़की द्वारा फांसी में झूली हुई है | 24 घंटे के ही अन्दर युवती द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली |

आत्महत्या का कारण अज्ञात है मौके पर पुलिस प्रशासन पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया | पोस्टमार्टम कल किया जायेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! आज दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कितने कोरोना संक्रमित मिले !

0

दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लॉक में पिछले दो – तीन दिनों में कोरोना संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार हुआ है | इसी प्रकार धैर्यपूर्वक लॉकडाउन का पालन करें और घर पर ही रहें तो इस महामारी पर काबू पाया जा सकता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संथारा सीझा, सिरेमल जी जैन पंचतत्व में विलीन

0

92 वर्षीय सिरेमल जी जैन बुरड़ जिन्होंने अपने अंतिम मनोरथ को पूरा करने 21 अप्रैल को रात्रि 09.21 बजे तीन आहारों के त्याग के साथ संथारा प्रत्याख्यान लिया था,वह धर्म आराधना के मध्य 7 दिवस के बाद 28 अप्रैल को पूरा हुआ |

29 अप्रैल को प्रातः 8.00 बजे बैंकुठी रूप में अंतिम यात्रा हुई एवं स्थानीय मुक्ति धाम में सिरेमल जी जैन की पार्थिव काया पंचतत्व में विलीन हो गई। 30 अप्रैल को प्रातः10 बजे वर्तमान नियम अनुसार ही उठावना होगा,वर्तमान लॉक डाउन परिस्थितियों के चलते शोक बैठक नही रखी गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बुरड़ परिवार की ओर से गौतमचंद,रेखचन्द,संतोष एवं रमेश जैन ने निवेदन किया है कि वर्तमान कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुवे कोविड19 एवं लॉकडाउन नियमों के पालन करते हुवे सावधानी ही सुरक्षा को अपनाते हुवे अपने स्थान से ही दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि एवं शांति हेतु प्रार्थना करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर, घरेलू एवं व्यावसायिक विद्युत उपभोक्ताओं का एक माह का बिजली बिल माफ करे सरकार- नरेन्द्र नाग

0

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार से मांग की है कि घरेलू एवँ व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लॉकडाउन के दौरान का बिजली बिल माफ कर दिया जाए।

गत वर्ष के लॉक डाउन अवधि के बिजली बिल का भुगतान घरेलू एवं व्यावसायिक दोनों उपभोक्ताओं ने कर दिया था जबकि आम जनता की आमदनी पर भारी असर पड़ा था और व्यावसायिक गतिविधियां भी ठप्प थीं।अब पुनः लॉक डाउन से उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति पहले से भी ज्यादा चरमरा गई है।

प्रदेश में हजारों की संख्या में ऐसे घरेलू उपभोक्ता हैं जिनके भवन का नवनिर्माण हुआ है और उनके परमानेंट कनेक्शन के आवेदन विगत 6माह से लंबित हैं और उन्हें टेम्परेरी कनेक्शन का डेढ़ से दो गुना बिजली बिल पटाना पड़ रहा है।

नरेन्द्र नाग ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल को तोड़कर चार कम्पनियों में विभाजित करने के पीछे सरकार का तर्क था कि छोटी छोटी कम्पनियों में विभाजित करने से विद्युत के उत्पादन से लेकर वितरण के काम आसान हो जाएंगे और कम्पनियां घाटे की बजाए लाभ कमाना शुरू कर देंगी।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन का एक हब है अन्य राज्यों को भी छत्तीसगढ़ सरकार बिजली बेचकर मुनाफा कमाती है जबकि विद्युत उत्पादन हेतु प्रदेश के किसान विस्थापित होते हैं, कोयला,पानी भी हमारा इस्तेमाल होता है और बेरोजगारी प्रदूषण की मार भी क्षेत्र की जनता भोगती है।

माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि बिजली कंपनियों द्वारा अर्जित लाभ का एक छोटा सा हिस्सा उपभोक्ताओं के हित में भी खर्च करें।
नरेन्द्र नाग ने कोरोना कॉल में भी विद्युत विभाग के सेवारत कर्मचारियों/अधिकारियों जिनकी मृत्यु कोरोना से हुई है उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को जानकारी मिली है कि अब तक विद्युत विभाग के लगभग 204 कर्मचारियों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है सरकार उन्हें भी शहीद का दर्जा दे और एक करोड़ की सम्मान राशि का भुगतान परिवार को करे साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दे।

कोरोना काल मे आपका साँसद आपके साथ, साँसद कोविड जन सहायता केंद्र बना लोगो का मददगार

0

बस्तर साँसद दीपक बैज ने कल मेडिकल कालेज के सामने साँसद-कोविड जन सहायता केंद्र का शुभारंभ किया था। ताकि लोगो को मदद मिल सके साथ ही आज एम्बुलेंस के रुप मे एक वाहन को भी रखा गया है ताकि जो भी मरीज कोविड से ठीक हो कर घर जाने के लिए वाहन सुविधा में असमर्थ है उनकी सहायता हो सके कल साँसद कोविड जन सहायत केंद्र से 1 मरीज संतुष तामो ठीक हो कर घर के लिए रवाना हुआ। आज 3 और मरीज प्रीति बाजपेयी जगदलपुर निवासी,शिवानी वैष्णव पंडरीपानी और अभी अभी बंसीलाल पटेल बचेली निवासी जिन्होंने ने कोरोना को मात दी उन्हें भी घर तक छोड़ा गया। निश्चित रूप से साँसद कोविड जन सहायता केंद्र लोगो के लिए मददगार साबित हो रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नाबालिग को शादी झांसा देकर करता रहा बलात्कार, गर्भवती होने पर पीड़िता को मिली जान से मारने की धमकी, फिर…

0

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण कर उसे गर्भवती करने के बाद जान से मारने की धमकी देने के मामले में भानपुरी पुलिस ने फरार आरोपी को घटना के तीन महीनों के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

भानपुरी एसडीओपी उदयन बेहार ने बताया कि बीते 28 अप्रैल को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक ने उनकी नाबालिक बेटी को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगातार तीन महीनों तक जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाया है। जिसकी वजह से नाबालिक लड़की गर्भवती हो गई है। जब नाबालिक ने युवक से शादी करने की बात कही तो युवक ने शादी से इनकार करते हुए पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद अचानक युवक फरार हो गया। आखिरकार पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर युवक के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज करवाया। मामला दर्ज होते ही बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के दिशा निर्देश और भानपुरी एसडीओपी उदयन बेहार के मार्गदर्शन तथा टीआई राजेश मरई के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। आरोपी की पतासाजी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने मूल निवास में छुपा बैठा हुआ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देते हुए आरोपी धनेश्वर बघेल निवासी अमडीगुड़ा पारा (बाकेल) को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

जिसके बाद पुलिस ने धारा 376, 506 तथा 6 पॉक्सो एक्ट तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

राज्य के भाजपा नेता संकट के समय राजनीति बन्द कर अपने प्रभाव का उपयोग कर केंद्र से राज्य को वैक्सीन सप्लाई जल्दी करवाने का दबाव बनाए – प्रमोद तिवारी

0

कोविद संकट से जूझ रहे राज्य में विपक्ष के नेता सिर्फ गाल बजाने और आरोप लगाने की राजनीति कर रहे है।निवर्तमान भाजपा शासन के कार्यकाल मे घोर कुशासन यहां की जनता ने देखा है जिसके फलस्वरूप राज्य मे दो तिहाई बहुमत से काँग्रेश को जिताकर सेवा का अवसर प्रदान कीया है जिसे राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने संवेदन शील होने का परिचय देते हुये वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने हेतू अपनी कार्य क्षमता व अपनी कार्य प्रणाली से आमजनो के सहयोग से कोई कसर नही छोड़ रहे है जो कि भारतीय जनता पार्टी के मौका परस्त नेता जो देश मे सदैव लाशों की राजनिती करने मे महारत रखते है सरकर के कार्यो को पचा नही पा रहे है और उनकी कुंठा सर चड़ कर बोल रही है इनके कार्यकाल मे भय, भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के साथ स्वास्थय व्यवस्था भी जनता ने देखा है जैसे अंखफोड़वा कांड , बच्चेदानी कांड, नसबंदी कांड तब असंवेदनशीलता का परिचय देते हुये मुह को बंद रख सरकार को मूक समर्थन

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

देनेवाले आज ईस अन्तराष्ट्रीय आपदा मे जब हम अत्यंत बुरे दौर से गुजर रहे हैं तब राजनिती करना इनके दोहरी मानसिकता के चरित्र को स्पस्ट रुप से उजागर करता है। उपरोक्त उद्गार काँग्रेश पार्टी के पूर्व जिला काँग्रेश पार्टी के संयुक्त महामंत्री व वर्तमान ऐल्डर मेन प्रमोद तिवारी ने कहा है।आज प्रदेश के संवेदनशील मुखिया ने जब युवाओं के स्वास्थय के प्रति सजग रहते हुये 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को 1 मई से मुफ्त वैक्सीन लगाने की घोषणा की है ।इस हेतु राज्य सरकार ने दोनों वैक्सीन कोविशिल्ड और कोवेक्सिन निर्माता कम्पनियों को पहले चरण के लिए 25 -25 लाख कुल 50 लाख डोज सप्लाई का ऑर्डर भी दे दिया है।दुर्भाग्य से अभी तक न केंद्र सरकार के द्वारा और न ही वैक्सीन निर्माता कम्पनियों के द्वारा राज्य को वैक्सीन कब और कितनी मात्रा में सप्लाई किया जाना है कोई जबाब नही दिया है।केंद्र के इस रवैये के कारण 1 मई से होने वाला वेक्सिनेशन अभियान प्रभावित हो सकता है। कांग्रेस पार्टी राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और राज्य के भाजपा सांसदों से मांग करती है कि वह अपने प्रभाव का उपयोग कर केंद्र पर दबाव बनाए की वह वैक्सीन निर्माता कम्पनियों से राज्य को शीघ्र वैक्सीन की आपूर्ति करवाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

राज्य की जनता के हित में प्रदेश के भाजपा नेता अपने दल की केंद्र सरकार पर वेक्सिनो के दामों को कम करने के लिए भी दबाव बनाए राज्य को 300 नही 150 में वैक्सीन मिले 400 से घटा कर 300 कीमत भी ज्यादा है।यह दुर्भाग्य जनक है कि एक देश मे तीन अलग अलग मूल्य पर वैक्सीन बेची जा रही है।जो वैक्सीन कोविशिल्ड की केंद्र सरकर को 150 रु में मिल रही है वह राज्यो को 300 में और निजी अस्पतालों को 600 में मिलेगी ।स्वदेशी वैक्सीन कोवेक्सिन के दाम तो इससे भी दुगुने है वह तो 600 और 1200 में मिलेगी ।देश की मोदी सरकार आप आदमी के जीवन के प्रति पूरी तरह लापरवाह और अकर्मण्य बनी हुई है ।वैक्सीन निर्माता कम्पनियों के द्वारा अलग अलग मूल्य की घोषणा के बाद राज्य सरकारों के पुरजोर विरोध के बाद भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए हैं।प्रधानमंत्री ने वैक्सीन के असंगत मूल्य और राज्यो को इसकी खेप कब और कैसे मिलेगी इस पर आज तक एक शब्द भी नही कहा है। प्रधानमंत्री के इस आचरण से देश की जनता निराश हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना महामारी के खिलाफ मोदी सरकार एक राष्ट्र के रूप में नही लड़ रही है।देश के अलग अलग राज्य अपने राज्यो की जनता को बचाने अपने स्तर पर जूझ रहे है ।मोदी सरकार पूरे देश को केंद्र की तरफ से मुफ्त वेक्सिनेशन करने की घोषणा करे ।भारत को छोड़ कर दुनिया के सारे देश की संघीय सरकार कोविड की लड़ाई लड़ रही अमरीका ब्रिटेन जर्मनी आदि देश मे वेक्सिनेशन वहां की संघीय सरकार ही कर रही भारत जैसे विशाल देश की केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागते हुये राज्योंं पर आरोप मढ़ कर अनर्गल प्रलाप कर रही है।

दल्ली राजहरा नवनिर्मित कोविड केयर सेंटर का लोकार्पण किया गया

0

लौह नगरी दल्ली राजहरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार एवं समुचित देखभाल के लिए हमारे क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक व केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी के प्रयास से बहुत ही कम समय मे नगर के वार्ड क्रमांक-17 स्थित एकलव्य विद्यालय को 100 बिस्तर ऑक्सीजनयुक्त कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।

आज नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी सहित विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों,कोरोना वारियर्स के गरिमामय उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर नवनिर्मित कोविड केयर सेंटर का लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने समर्पित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कहा नगर में 100 बिस्तर ऑक्सीजनयुक्त कोविड केयर सेंटर स्थापित होने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को भी कोरोना के उपचार के लिये बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों सहित आवश्यक स्टाफ तैनात कर दिया है,आने वाले दिनों में कोविड संक्रमितों को यहाँ भर्ती कर उपचार किया जायेगा।सेंटर में सभी आवश्यक मेडिकल इक्विपमेंट, मेडिसिन सहित पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का भी उपलब्धता सुनिश्चित किया गया है।

नगर में 100 बिस्तर ऑक्सीजनयुक्त कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी,जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन का सहृदय धन्यवाद।।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS