City Media - Page 1650 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1650

स्थानीय साहू सदन के प्रांगण में तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा 72 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0

स्थानीय साहू सदन के प्रांगण में तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा 72 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तोरणलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ ,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्यामलाल साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ एवम कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्रीमती प्रमिला पारकर पार्षद वार्ड क्रमांक 04 नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ,श्रीमती संगीता साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 02 नगर पंचायत चिखलाकसा ,श्री मोहनलाल साहू ,श्री लैलन कुमार साहू पूर्व अध्यक्षगण तहसील साहू संघ थे।सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ के अध्यक्ष श्री तोरणलाल साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया।श्रीमती सत्या साहू प्रचार सचिव जिला साहू संघ बालोद ,श्रीमती चंपा साहू कार्यकारिणी सदस्य महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ,श्रीमती राधा साहू उपाध्यक्ष ,श्री रूपलाल साहू जिला प्रतिनिधि एवम श्रीमती चम्पादेवी साहू सहसचिव महिला प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ भी मंचस्थ थे।


श्रीमती प्रमिला पारकर, श्रीमती संगीता साहू ,श्री मोहनलाल साहू,श्री लैलन कुमार साहू,श्री श्यामलाल साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया एवम सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिये। तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने सभी सामाजिक सदस्यों एवम नगरवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुये कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साहू सदन में ऊपरी तल पर अतिरिक्त कमरा निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।समाज मे मृत्यु भोज को सादा ही करावें एवम वर -वधु की सगाई का पंजीयन जरूर करवायें।जिला साहू संघ बालोद द्वारा प्रस्तावित भव्य भवन निर्माण कार्य किया जाना है जिसके लिए सभी सामाजिक सदस्यों को खुले मन से समाज के नव निर्माण में बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग प्रदान करने निवेदन किया एवम आगामी 31 जनवरी को बालोद के गंजपारा स्थित महादेव भवन में जिला साहू संघ बालोद द्वारा श्रद्धेय ताराचंद साहू जी की जयंती के अवसर पर कर्मचारी सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन में समाज के समस्त कर्मचारियों,पदाधिकारियों व सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान करने आग्रह किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम साहू सचिव तथा आभार प्रदर्शन श्री गोविंद साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में हरख राम साहू ,किशोर साहू ,इंद्रकुमार साहू,शीतल साहू,रेखुराम साहू,राजकुमार साहू, बसन्त साहू,इंद्रजीत साहू,कपिल साहू,जीतराम साहू,जीवन साहू,,खूबलाल साहू,गजेंद्र साहू, मनाराम साहू,रमेश्वर कुमार साहू, आसकरण साहू,धनराज साहू,भोज राम साहू , नवीन, , ऋषभ,अतुल ,रामहु साहू,,देवेंद्र साहू,अनेक साहू,कमल साहू बेदूराम साहू,रवि साहू, श्रीमती वीणा साहू ,श्रीमती द्रोपती साहू,श्रीमती विमलासाहू, श्रीमती माया साहू ,श्रीमती निर्मला साहू, श्रीमती भूमिका साहू ,श्रीमती मंजू साहू ,श्रीमती नोमेश्वरी साहू,श्रीमती आशा साहू, श्रीमती राधिका साहू,श्रीमती निर्मला गोपी साहू,श्रीमती उषा साहू,श्रीमती विमला साहू,श्रीमती कुंती साहू,बुधनतीन साहू पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे।

सरपंच की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद की वजह बनी हत्या का कारण, 02 महिला समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद – दिनांक 25.01.2021 को ग्राम चिरईगोड़ी खार में करहीभदर सरपंच ओंकार साहू की हत्या की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद  जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डी.आर पोर्ते के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  दिनेश कुमार सिन्हा थाना बालोद पुलिस स्टाफ के साथ रवाना होकर घटना स्थल ग्राम चिरईगोडी खार में केनाल से लगभग 150 मीटर की दूरी, मृतक के हाल ही में खरीदे गये खेत पहुचे। जहां देखा गया कि आरोपी अशोक कुमार साहू पिता कामता साहू, के टैक्टर तथा पीछे लगे हुए दतारी के बीच ट्रैक्टर के पीछे पहिया के पास मृतक का शव खेत में धसा हुआ था उसके शरीर का मात्र पैर , कुल्हे तथा सिर का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा था जबकि बाकि हिस्सा पूरी तरह गिली मिटटी में नीचे धसा हुआ था। शव को ग्रामीणो की सहायता से खेत के गीली मिटटी से बाहर निकाला गया। शव को देखने पर ज्ञात हुआ कि मृतक ग्राम करहीभदर सरपंच ओंकार साहू की हत्या कर उसे खेत की गीली मिटटी में दबा दिया गया है तथा टैªक्टर को रिवर्स कर उसके पिछले हिस्से को चढा कर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया है।

मौके पर देहाती मर्ग इंटीमेशन कायमी कर मर्ग पंचनामा की कार्यवाही के बाद प्रार्थी पुरानिक राम साहू पिता आत्माराम साहू, 56 वर्ष सा. ग्राम करहीभदर की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 201, 34 भादवि. का देहाती नालसी दर्ज किया गया।             

विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक के द्वारा हरिशचंद की भाभी नूतन साहू से लगभग 04-05 माह पूर्व खेत को मृतक ओंकार साहू के द्वारा खरीदे जाने के कारण हरिशचंद साहू के परिवार एवं ओंकार साहू का अक्सर वाद-विवाद होते रहता था। दिनांक 25.01.2021 को मृतक ओंकार साहू अपने गांव के एक अन्य लड़के के साथ चिरईगोड़ी अपने खेत को देखने आया था, उसी समय वहां अशोक साहू भी उसी खेत में बुआई करने आ गया, जिस पर दोनों के मध्य वाद विवाद एवं लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया, इसी दौरान वहां पर अशोक साहू के अन्य परिजन हरिशचंद साहू, नेमीचंद साहू उर्फ नवीन साहू , हेमन्त साहू, कामता साहू,  ईश्वरी साहू , सरस्वती साहू भी वहां आ गये, और ओंकार साहू हमारे जमीन पर कब्जा कर लिया है, हमेशा लड़ाई झगड़ा करता है कहते हुए सभी मिलकर बांस के डण्डा, लकड़ी के डण्डा, एक लोहे के पाना और एक रापा (फावड़ा) से मार कर ओंकार साहू की हत्या कर दिये। 

आरोपीगण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद के सतत् मार्गदर्शन में बालोद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के मात्र 06 घंटे के भीतर अपराध में शामिल सभी 07 संदेहियो को पकड़कर थाना लाया गया। सभी आरोपियों ने पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये। आरोपियों से हत्या मंे प्रयोग किए गए बांस के डण्डा, लकड़ी के डण्डा, एक लोहे के पाना और एक रापा (फावड़ा) तथा घटनास्थल में आने एवं घटना के बाद जाने के लिए प्रयोग किए गए 03 नग मोटर सायकल जप्त किया गया है। घटना स्थल से आरोपी के मैसी फर्ग्युशन टैªक्टर तथा मृतक के होण्डा साईन मोटर सायकल को भी जप्त किया गया। प्रकरण में 07 आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर दिनांक 26.01.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपीगण

उक्त नृशंस हत्या की गुत्थी को सुलझाने व आरोपीगण के त्वरित गिरफ्तारी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक  जी.एस. ठाकुर, उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, उप निरीक्षक शिशिर पाण्डे, सउनि. कांताराम घिलेन्द्र, सउनि बीजू डेनियल, प्रधान आर. 131 नर्मदा कोठारी ,आर. 1732 योगेश सिन्हा, 563 भोपसिंह साहू, 115 सुनील नेताम, 162 वेदप्रकाश साहू, 215 पुरूषोत्तम यादव, 270 रवि बंजारे व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

नाम अभियुक्तगण:-    01. अशोक कुमार साहू पिता कामता साहू, 37 वर्ष सा. चिरईगोड़ी

                            थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

                          02. हरिशचंद साहू पिता स्व. पंचम साहू, 53 वर्ष सा. चिरईगोड़ी

                            थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

                        03. नेमीचंद साहू उर्फ नवीन साहू पिता हरिशचंद साहू, 25 वर्ष सा.

                            चिरईगोड़ी,  थाना व जिला बालोद (छ.ग.)               

                        04. हेमन्त कुमार साहू पिता स्व. गुहाराम साहू, 41 वर्ष सा. चिरईगोड़ी

                            थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

                        05. कामता साहू पिता स्व. पंचम साहू, 61 वर्ष सा. चिरईगोड़ी

                            थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

                        06. ईश्वरी साहू पति अशोक कुमार साहू, 30 वर्ष सा. चिरईगोड़ी

                            थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

                        07. सरस्वती साहू पति हेमन्त कुमार साहू, 39 वर्ष सा. चिरईगोड़ी

                            थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

जैन सोशल ग्रुप दल्ली राजहरा द्वारा तीन दिवसीय जैन स्पोर्ट्स मीट 2021 राजहरा क्लब में कराया गया

0

जैन सोशल ग्रुप दल्ली राजहरा द्वारा तीन दिवसीय 24,25,26 जनवरी को जैन स्पोर्ट्स मीट 2021 राजहरा क्लब में कराया गया जिसमें जैन समाज के बच्चों की प्रतिभा को और अधिक उभारने के लिए बहुत सारे प्रतियोगिता जैसे,जलेबी दौड़,बोरा दौड़,मिक्स एंड मैच,पहचान कौन,म्यूजिकल चेयर,बैडमिंटन , कैरम ,शतरंज ,डांस आदि प्रतियोगिता 3 वर्गों में रखी गई थी ।जिसमे समाज के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया ।

जिसका समापन समारोह 26 जनवरी की शाम को जैन दादाबाड़ी में सम्पन्न हुआ ।जिसमे समाज के सभी गणमान्य नागरिक ,महिलाऐ, बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित हुए एवं सफल आयोजन के लिए ग्रुप के सदस्यों को बधाई दिए। सभी बच्चों को प्रथम,दिव्तीय, एवं तृतीय पुरूस्कार दिया गया।जिसमें पूर्णिमा मैडम,दीप्ती मैडम,बादल सर,रुनादास मैडम,एवं सविता

धनविजय मैडम जज के रूप में उपस्थित थे। ग्रुप के सदस्य श्रद्धा बम्ब,गोल्डी संचेती,स्वेता ढ़ेलडिया,ललिता लोढ़ा,रुचिका पारख, चांदनी चोपड़ा,रक्षा चोपड़ा,रक्षा बांठिया,साक्षी चोपड़ा,विजेता छाजेड़, सरिता बोथरा,अन्नू छाजेड़,रीमा संचेती,मणि चौरड़िया,ईशा छाजेड़ आदि सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठान परिसर में बाल वाटिका “मोर घर बुंदिया”का किया लोकार्पण

0

कांकेर – अभय शर्मा

मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीगुहान ग्राम के गौठान परिषर में बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाए गए बाल वाटिका “मोर घर बुंदिया” का लोकार्पण किया। गौठान में बनाये गए बाल वाटिका में ग्रामीण बच्चो एवं गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों में कार्य करने वाली महिलाओं के बच्चें मनोरंजन कर पाएंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठान में राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा लगाए गए स्टाल में शीतला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सीता फल से निर्मित रबड़ी एवं आइसक्रीम का स्वाद चखा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सीता फल से निर्मित रबड़ी एवं आइसक्रीम की तारीफ की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों की मांग पर गौठान के तालाब में पिचिंग कार्य, स्व सहायता समूह के लिए भवन, सीसी सड़क निर्माण की घोषणा की है। साथ ही देवगुड़ी के लिए 5 लाख रुपये की भी घोषणा की है।

सोनिया के इशारे पर हो रहे धर्मांतरण से नाराज आदिवासी समाज को दिग्भ्रमित करने का प्रयास – केदार कश्यप

0

झीरम घाटी का षड्यंत्र कांग्रेस के अंदरूनी वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है …..

जगदलपुर, 27 जनवरी। भाजपा के पूर्व मंत्री एवं  प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि ग्रामीणों के आंदोलन के सवाल पर सांसद दीपक बैज के द्वारा भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाने के पीछे सोनिया गांधी के इशारे पर छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग के अनुसूचित क्षेत्रों में हो रहे धर्मांतरण पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगे प्रश्न चिन्ह से परेशान कांग्रेस के सांसद के द्वारा नाराज आदिवासी समाज को दिग्भ्रमित करने के लिए आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने की साजिश के तहत षड्यंत्रकारी आपत्तिजनक निराधार आरोप लगाया गया है। उन्होने कहा कि सांसद दीपक बैज को यह अध्ययन कर लेना चाहिए, कि झीरम घाटी की जघन्य नक्सली वारदात के दौरान केंद्र में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी की सरकार थी, जिनके द्वारा एनआईए के माध्यम से जांच शुरू की गई थी, तब क्या कांग्रेस की सरकार सो रही थी। झीरम घाटी का षड्यंत्र कांग्रेस के अंदरूनी आपसी वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है, देश विरोधि ताकतों के साथ खड़ी कांग्रेस के संबंध में जनता अच्छी तरह से जानती हैं।

पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने सांसद दीपक बैज के गैर जिम्मेदाराना बयान पर चुनौती देते हुए कहा कि यदि सांसद दीपक बैज के पास कोई भी ऐसे प्रमाण है तो, उन्हें एनआईए के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए या प्रदेश में उनकी कांग्रेस की सरकार की एजेंसियां जांच में लगी हुई है। उन के माध्यम से एनआईए के समक्ष सभी तथ्यों और प्रमाणों को प्रस्तुत करना चाहिए जिससे दोषियोंं को उनके अंजाम तक पहुंचायाा जा सके और यदि उनके पास प्रमाणित करने के लिए कुछ भी नहीं है तो उन्हें भाजपा औरआरएसएस पर अपने निराधार बयानबाजी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

कोठीयागुडा प्रभारी प्राचार्य के तुगलकी फरमान से परेशान है शाला कर्मचारी

0

जगदलपुर – जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश का पालन करने पर कोठीयागुडा हाईस्कूल के व्यायाम शिक्षक को उसी शाला के प्रभारी प्राचार्य के कोप भाजन का शिकार होना पड़ रहा है | शाला के प्राचार्य द्वारा उसे नोटिस भेजकर शाला में अपनी उपस्थिति नहीं देने हेतु जवाब माँगा है | इस नोटिस में उसने स्पष्ट किया है कि उसकी उपस्थिति शाला में नहीं थी इस कारण क्यों नहीं उसका जनवरी माह का वेतन रोका जाये | शाला के प्रभारी प्राचार्य के इस तुगलकी फरमान से परेशान उक्त व्यायाम शिक्षक ने बताया कि चूँकि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हमारी ड्यूटी पुलिस भर्ती अभियान में सहयोग हेतु लगाई गई थी | इसी दौरान मुझे 23 जनवरी शनिवार को प्राचार्य कोठीयागुडा का पत्र प्राप्त हुआ जिसमे उन्होंने मुझे शाला के माध्यम से चल रहे मोहल्ला क्लास लेने एवं 10 बजे से 2 बजे तक आवश्यक रूप से शाला में उपस्थित रहने का आदेश दिया है इस कारण माह जनवरी का आपका वेतन रोका जा सकता है | साथ ही साथ उन्होंने 24 घंटे का समय देकर स्पष्टीकरण देने को कहा है | प्रभारी शाला प्राचार्य इस इस तुगलकी फरमान से शाला के व्यायाम शिक्षक के अलावा अन्य कर्मचारी भी हतप्रभ है | उनका कहना है कि उक्त प्रभारी प्राचार्य द्वारा बिना किसी सरकारी आदेश के केवल उस व्यायाम शिक्षक को परेशान करने का कुचक्र उस प्रभारी प्राचार्य द्वारा रचा जा रहा है | कोरोना काल के कारण शाला बंद था | इसके बावजूद हम लोगों द्वारा समय समय पर शासन के सभी आदेशों का पालन किया जा रहा है | उक्त व्यायाम शिक्षक को मोहल्ला क्लास में पढ़ाने दिए जाने के आदेश के बहाने उक्त प्रभारी प्राचार्य द्वारा उक्त शिक्षक से अपनी व्यक्तिगत बैर निकला जा रहा है |

पंद्रह वर्षों तक छत्तीसगढ़ की रमन सरकार ने मचाई लूट खसोट वह कमीशनखोरी संविधान के साथ खिलवाड़ करने वाले को नहीं बख्शा जाएगा हर व्यक्ति हर परिवार को मिले जमीं

0

जगदलपुर।बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा सभा क्षेत्र के विश्रामपूरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंद्रह वर्षों तक छत्तीसगढ़ को रमनसिंह सरकार ने लुट-खसोट किया और उनके द्वारा जमकर कमीशनखोरी की जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण रतनजोत है किंतु हम ऐसा योजना बना रहें हैं जिसका सभी लोगों को फायदा मिल रहा है।इसी प्रकार बिना नाम लिए माओवादियों को लेकर कहा कि जो संविधान को जो नहीं मानेगा उससे कड़ाई से लागू किया जाएगा। इसी के साथ ही मंच से ही ढ़ाई सौ करोड़ रुपए से अधिक कार्यों की सौगात दी वहीं पूरक मांग के अनुसार विश्रामपूरी में कालेज प्रारंभ किए जाने की घोषणा किए। इस दौरान उघोगमंत्री कवासी लखमा ने नरेंद्र मोदी व रमनसिंह सरकार पर हमला बोला। प्रभारी मंत्री रुद्र कुमार गुरु, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, सांसद फूलोदेवी नेताम, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष संतराम नेताम विधायकगण चंदन कश्यप व राजमन बेंजाम , महामंत्री रवि घोष, प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव उपस्थित थे।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के 4 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बस्तर संभाग में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने की बैठक

0

आज दिनांक 27/01/21 को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं प्रदेश महासचिव बस्तर प्रभारी चमन साहू ने बस्तर संभाग की बैठक कांकेर जिले में ली इस बैठक में 4 फरवरी को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आगमन पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न हुई जिसमें बस्तर संभाग में आने वाले सभी जिले के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया और बैठक में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई दरअसल 4 फरवरी को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन आ रहे हैं जिसमें बस्तर संभाग के कांकेर जिले में इस कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा और इस कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए आज रायपुर से प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा बस्तर संभाग के कांकेर जिले में पहुंचकर कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लिया और एनएसयूआई के सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी बैठक ली।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि 4 फरवरी को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन बस्तर संभाग के दौरे पर आएंगे इस दौरान बस्तर संभाग के कांकेर जिले में नीरज कुंदन जी का छात्र महासम्मेलन रखा गया है इसको लेकर आज मैंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी की गई।

प्रदेश महासचिव एवं बस्तर प्रभारी चमन साहू ने बताया कि आज एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बस्तर संभाग के सभी जिलों की बैठक ली और 4 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और सभी जिला अध्यक्षों को इस कार्यक्रम में होने वाले कार्यों को लेकर जिम्मेदारियों को बांटा गया।।

इस बैठक में प्रमुख तौर पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, कोमल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, धमतरी जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, प्रदेश महासचिव चमन साहू कार्यालय प्रभारी अजय साहू, पार्षद विजय सलाम, पूर्व जिला अध्यक्ष जय वट्टी उपस्थित थे |

Breaking सरपंच के हत्या के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद – बालोद ब्लाक के ग्राम चिरईगोड़ी के खेत मे करहीभदर सरपंच ओमकार साहू का 25 जनवरी को मौत हो गई थी। जिसके पश्चात् ट्रेक्टर चालक ने स्वयं आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद भी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही थी, किन्तु मामले की पूर्णतया खुलासा नहीं किया जा रहा था और यह भी जानकारी प्राप्त हुई थी कि गाँव के ही किसी

अन्य व्यक्ति के साथ सरपंच के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा हर एक कडी को जोड़ा जा रहा था | उसी संदेह के आधार पर अब तक सात लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है जिनमे दो महिलाएं भी शामिल है उसके बाद आज आठवें आरोपी के रूप में पूनम चंद सार्वा की गिरफ़्तार कर पूछताछ जारी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांकेर सांसद मोहन मण्डावी का बड़ा बयान

0

कांकेर ब्रेकिंग – कांकेर सांसद मोहन मंडावी का बड़ा बयान
आज।सीएम।भूपेश बघेल के दो दिवसीय दौरा व आम सभा को लेकर दिया बयान , कोरोना को देख कांकेर मेला पर प्रतिबंध लगाकर आमसभा में हजारो भीड़ जुटाने को लेकर दिया बयान
कहा सीएम कार्यक्रम में नही फैलेगा कोरोना आदिवासियों की परंपरा पर षड्यंत्र करने का लगाया गंभीर आरोप

MOST POPULAR

HOT NEWS