City Media - Page 1649 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1649

फाइटर क्लब द्वारा लालबाग मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

जुनियर खिलाड़ियों को प्रदान की दो क्रिकेट किट

फाइटर क्लब द्वारा शहर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया एवं हौसला अफजाई की इस अवसर पर उन्होंने जुनियर खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले के विजेता टीम एवं उप विजेता टीम को क्रिकेट किट प्रदान की

फाइटर क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आज का मैच फाइटर क्लब और क्रिकेट क्लब लालबाग के मध्य खेला गया जिसमें लालबाग की टीम विजेता रही

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया है और वे लगातार खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं इसी तारतम्य में उन्होंने जगदलपुर शहर में क्रिकेट के अत्याधुनिक मैदान ( हाथा ग्राउंड ) का लोकार्पण किया है जूनियर टीम और अच्छे तरीके से खेले इसलिए दोनों टीमों को क्रिकेट किट प्रदान कर रहा हूं

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा , वी डी ब्लाग के एडिटर इन चीफ विकास दुग्गड के साथ फाइटर क्लब के राजेश कुकडे एवं अफजल अली उपस्थित रहे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर के पुराना बस स्टैण्ड से मस्जिद तक दुकानों और घरों में मांगा छेरछेरा

0

प्रदेशवासियों को पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा-पुन्नी की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

दान की अन्न को मुख्यमंत्री सुपोषण के लिए और प्राप्त राशि को अस्पताल में किया जाएगा खर्च

कांकेरवासियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत कर सूपा, टोकरी और बोरियों से भर-भरकर किया अन्न दान

कांकेर – ‘‘छेरछेरा, छेर बरकदिन छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेरहेरा’’ उक्त उद्गार आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व छेरछेरा-पुन्नी के अवसर पर व्यक्त किया। उन्होंने कांकेर में पुराना बस स्टैण्ड से मस्जिद तक दुकानों और घरों में छेरछेरा मांगकर हर्षोल्लास के साथ छेरछेरा पर्व मनाया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री बघेल को टोकरी, सूपा और बोरी में भर-भरकर अन्न दान किया। कांकेरवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तुला में तौलकर उनके वजन के बराकर अन्नदान किये। कांकेर के मुख्य मार्ग पर छेरछेरा मांग रहे मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए खुले मन से अन्न दान किये। मुख्यमंत्री को छेरछेरा से प्राप्त अन्न को सुपोषण योजना के लिए और राशि को अस्पताल में लिए खर्च किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छेरछेरा-पुन्नी त्यौहार के मौके पर महिलाओं, पुरूषों और बच्चों का दल घर-घर जाकर छेरछेरा मांगते हैं। उत्साह और खुशीपूर्वक पारंपरिक छेरछेरा-पुन्नी का त्यौहार मनाते हैं।उन्होंने कहा कि छेरछेरा से प्राप्त अन्न को सार्वजनिक हित में भी खर्च किया जाता है। लोगों के घरों में कटाई-मिंजाई के बाद अन्न का भंडार भरा रहता है, लोगों द्वारा भी इस त्यौहार के अवसर पर खुले मन से अन्न व पैसे दान किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भी समझते हैं कि अन्न पर पशु-पक्षी, गरीब-अमीर सहित सबका अधिकार है। अतः किसान खुले मन से दान करते हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस वर्ष किसानों का फसल अच्छा हुआ है। राज्य सरकार किसानों से समर्थन मूल्य में अब तक 86 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद चुके हैं। धान खरीदी में कुछ दिन शेष है, इन कुछ दिनों में किसानों से और भी धान खरीदा जाएगा, जिससे प्रदेश में धान खरीदी के क्षेत्र में एक नया रिकार्ड बनेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को पारंपरिक छेरछेरा-पुन्नी त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी

पेटी कांट्रेक्टरों की मुसीबत नहीं हो रही मुश्किलें कम, एनएमडीसी मजदूरों को करेगा डायरेक्ट भुगतान, बीके के उपर सवा 2 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारी

0

जगदलपुर। केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम एनएमडीसी द्वारा नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण किया जा रहा है और इसमें कई कंट्रक्शन कंपनियां कार्य कर रही है जिसमें भिलाई की विवादित कंपनी बीके कंट्रक्शन द्वारा भी कार्य किया जा रहा है । बीके कंट्रक्शन कंपनी द्वारा छोटे-छोटे लोगों को कार्य पेटी में दिया था किंतु उनकी समस्याओं का अंत होने की बजाय लगातार बढ़ रहा है। एनएमडीसी बीके कंट्रक्शन कंपनी से मिलीभगत कर अब नया तरीका अपना रही है जिसके कारण फिर एक बार पेटी कांट्रेक्टर आंदोलित हो सकते हैं।

पेटी कांट्रेक्टरों की लीडर श्रीमती गीता मिश्रा ने बताया कि श्रम विभाग की फटकार के बाद सकते में आई एनएमडीसी लगभग 500 मजदूरों के भुगतान करने पर विचार कर रही है और इसके लिए उनके एकाउंट नंबर मांगा गया है किंतु यह सवाल उठता है कि पेटी कांट्रेक्टरों का भुगतान कब किया जायेगा ? गौर करने वाली बात है कि मजदूरों का डिटेल एनएमडीसी को पूर्व में ही उपलब्ध कराई गई है जिसके अंतर्गत 27जनवरी 2021 तक भुगतान होना था किंतु फिर एक बार 08फरवरी2021 की समय-सीमा निर्धारित किया गया है।

मझधार में पेटी कांट्रेक्टर
नगरनार के बीके कंट्रक्शन कंपनी के पेटी कांट्रेक्टरों के सूत्रों के अनुसार कोरोना काल के दौरान संबंधित क्षेत्र के मजदूरों का भुगतान उधारी लेकर नगदी में किया गया है यदि उनको भुगतान किया जाता है तो पैसे डुबने की स्थिति निर्मित हो सकती है क्योंकि सभी मजदूर अन्य प्रांतों से आकर कार्य किये थे जिसमें पश्चिम बंगाल, बिहार व उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों के मजदूर शामिल थे।

मजदूरों के भुगतान बाद भी अस्सी प्रतिशत बकाया
एनएमडीसी द्वारा बीके कंट्रक्शन कंपनी के पेटी कांट्रेक्टरों के मजदूरों का भुगतान करती है तो भी अस्सी प्रतिशत राशि बकाया रहने के आसार हैं क्योंकि एनएमडीसी प्रबंधन मजदूरों के भुगतान के बाद ही आगे संबंधित कंपनी से चर्चा करने का आश्वासन दिया है।

दल्लीराजहरा ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत से भड़के जनआक्रोश ने किया चक्काजाम

0

दल्लीराजहरा – गत रात्रि तेज रफ़्तार ट्रक का कहर बरपने से एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा | तेज रफ़्तार वाहनों को लेकर लगातार दुर्घटना हो रही है | पुराना बाजार नयनतारा जनरल स्टोर के सामने लक्ष्मीनारायण जो कि पुराना बाजार चौक के पास ठेला लगाकर अंडा एवं आमलेट का व्यवसाय करता था | मृतक के द्वारा ही परिवार का पालन पोषण किया जाता था | मृतक के चले जाने से उसके परिवार के सामने जीवन निर्वहन की समस्या खड़ी हो गई है | ट्रक ड्राईवर तो 14 चक्का ट्रक को तेज रफ़्तार से वार्ड क्र 14 की ओर लेकर भाग गया |

लेकिन अब मृतक के परिवार का क्या होगा ? इसी बात को लेकर भड़की जनआक्रोश द्वारा चक्का जाम किया जा रहा था और मृतक के परिवार को मुआवजा एवं नौकरी देने की मांग की जा रही थी स्थिति को देखते हुए माइंस संगठन ने गुरुवार तक का समय माँगा है उक्त विषय पर समाधान हेतु एवं मृत्यु के पश्चात् शासन की ओर से जो राशि मिलती है उसमे से

तहसीलदार द्वारा 5000 हजार रुपये दिया गया एवं बाकि की राशि कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् दिया जायेगा और व्यापारी वर्ग द्वारा जब तक परिवार के भरण पोषण के लिए कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक 6000 रुपये परिवार के भरण पोषण के लिए दिया जायेगा | इसी आधार पर चक्का जाम को हटाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ किया रक्तदान : रक्तदान शिविर में रक्तदताओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा:

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

जिला मुख्यालय नारायणपुर जिला अस्पताल में एक दिवसीय ब्लड डोनेशन 29 जनवरी 2021 (समय सुबह 10:00 बजे से शाम को 5:00 बजे) को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप) का आयोजन किया गया जिसमें सभी नगर वासियों से अनुरोध किया गया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लेकर अधिक से अधिक रक्तदान करें जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके एवं हमारे ब्लड बैंक नारायणपुर में ब्लड की कमी को दूर किया जा सके।इस ब्लड डोनेशन कैम्प में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, शिविर में सर्व प्रथम रामकीर्तन मरकाम वरिष्ट संरक्षक करुणा फाउंडेशन द्वारा ए पोसेटिव रक्तदान किया, सूरज सरकार(लेखाशाखा) से अपने जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए बी+ रक्तदान किया।राजेन्दर सिंग,चिनेश्वर, विनोद नाग, एवं रुखसार ने अपना प्रथम रक्तदान कर महिलायों को रक्तदान करने का प्रेरणादायक मिसाल दिया,रक्तदाताओं ने अपने दिन को विशेष बनाने के लिए स्मृति हो या स्वास्थ लाभ या कुछ खास उद्देश्य के साथ इस शिविर में विशेष योगदान देते हुए सेवा भाव से अपना रक्त दान किया ताकि किसी जरूरमंद को समय पर रक्त मिल जाए और मरीज नया जीवन यापन कर सके।

जिला अस्पताल रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को डॉ.एम.के.सूर्यवंसी (सिविल सर्जन) द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ.सुधांशु गुप्ता (पैथोलोजिस्ट) ने जानकारी देते हुए बताया की शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिय विशेष रूप से अवकाश की सुविधा है, जो भी अधिकारी कर्मचारी रक्तदान करने के इक्छुक हैं उन्हें एक दिन आराम करने के लिय विशेष रूप से अवकाश की सुविधा दी गयी है उन्हें प्रमाणपत्र एवं अवकाश आवेदन के साथ संलग्न कर अपने विभाग में देकर रक्तदान करने से उनका एक दिवसीय वेतन नही रुकेगा यदि नियमतः आवेदन के साथ रक्तदान में सहयोक देते है । रक्तदान शिविर में किरण मंडल(लेब टेक्नीशियन) लेब स्टाफ एवं करुणा फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही व रक्तदाताओं को उत्साहवर्धन कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया ।

नेताम को खेल के सलीके सिखा गए बघेल… गुजरा हुआ जमाना, आता नहीं दोबारा

0

अर्जुन झा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बार के बस्तर दौरे में विकास की बरसात के साथ खेल ही नहीं राजनीति के खेल में भी निराले अंदाज पेश किए। भूपेश बघेल के सियासी तरकश में तीर की कभी कोई कमी पहले भी नहीं थी। अपने जुझारू नेतृत्व में बस्तर से भाजपा का पूरा सफाया कर चुके मुख्यमंत्री अब दो मोर्चों पर एक साथ सक्रिय हैं। एक लक्ष्य है, बस्तर का सम्पूर्ण विकास, दूसरा काम है, विकास विरोधियों की अक्ल ठिकाने लगाना। राजनीतिक विरोधी दल के नेता तो ठीक, अपने राजनीतिक घराने के नेताओं को भी वे विकास के मामले में रोड़ा अटकाने की छूट नहीं देते। यहां अपने पराए का कोई भेद नहीं। जो विकास में भागीदार बनकर सामने आए, उसका स्वागत है और जो विकास के काम पर आपत्ति जताए, उसे खरा जवाब देने में कोई संकोच नहीं। हो भी क्यों?

भूपेश बघेल ने संगठन के मुखिया के रूप में बस्तर का भरोसा जिस विकास के नाम पर जीता, उसे क्रियान्वित करना उनकी प्राथमिकता होगी ही। अब बोधघाट परियोजना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम ने सवाल खड़े किए तो सीएम बघेल ने कह दिया कि इस परियोजना से सिंचाई होगी तो सभी आदिवासियों की आर्थिक स्थिति नेताम जी जैसी हो जाएगी। इशारा साफ है कि नेताम को नेतागिरी के चक्कर में गरीब आदिवासियों के हित की योजना पर सवाल खड़े नहीं करना चाहिए। भूपेश बघेल ने यह भी कह दिया कि नेताम जी अपनी पारी खेल चुके हैं अब उन्हें दीपक बैज और राजमन बेंजाम को खेलने देना चाहिए। इस तरह भूपेश बघेल ने नेताम को इशारों इशारों में यह भी समझा दिया है कि अब वे सियासत के मैदान से बाहर  हैं। राजनीति का फटाफट क्रिकेट सांसद दीपक बैज और विधायक राजमन बैंजाम खेलेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से ये दोनों नेता बस्तर के हित की योजनाओं को लेकर विशेष रूप से सक्रिय हैं। रही बात वरिष्ठ नेता नेताम जी की तो उन्हें भी यह समझना चाहिए कि गुजरा हुआ जमाना, आता नहीं दोबारा… हाफ़िज़ खुदा तुम्हारा!

Breaking दल्लीराजहरा पुराना बाजार में ट्रक की चपेट आने से युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा – तेज रफ़्तार ट्रक का कहर फिर बरपा, पुराना बाजार नयनतारा जनरल स्टोर के सामने लक्ष्मीनारायण जो कि पुराना बाजार चौक के पास ठेला लगाकर अंडा एवं आमलेट का व्यवसाय करता था मृतक विवाहित था एवं डेढ़ वर्ष का बालक था | मृतक के द्वारा ही परिवार का पालन पोषण किया

जाता था | घटना के पश्चात् मृतक के परिवार का जीवन निर्वहन की समस्या खड़ी हो गई है | ट्रक ड्राईवर द्वारा 14 चक्का ट्रक को तेज रफ़्तार से वार्ड क्र 14 की ओर लेकर भाग गया | सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि ट्रक कच्चे माइंस क्षेत्र की थी | वार्डवासियों में भारी आक्रोश के चलते चक्का जाम करने की सम्भावना बताई जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांकेर – एनएच 30 पर माकड़ी के पास बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 09 लोग घायल

0

कांकेर। एनएच 30 पर माकड़ी के पास बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हुई है, हादसे में 9 यात्री घायल हुए है, जिसमे 4 की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम कार्यक्रम में जा रही वाहनों को साइड देते समय यह हादसा हुआ । बस के सामने चल रही ट्रक के चालक ने सामने से आ रही वाहनों को साइड देने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया और जिससे ट्रक के पीछे चल रही बस सीधे ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में

हादसे में 9 यात्री घायल 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसमे बस के परिचालक भी शामिल है और परिचालक समेत 3 लोगो का पैर फ्रेक्चर हुआ है। सीएम के कार्यक्रम कारण वाहनों की लम्बी कतार लगी हुई थी जिसके कारण 108 संजीवनी समय पर घटना स्थल नहीं पहुँच सकी जिसके कारण पहले गंभीर रूप से घायल लोगों को पुलिस द्वारा अन्य वाहन की व्यवस्था कर जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

राजहरा खदान समूह के विभिन्न खदानों से ठेका पद्धति से ओवर बर्डन हटाने का मामला अब संभवतः समाप्त हो जावेगा

0

बीएसपी के बंधक खदान समूह, राजहरा खदान समूह के विभिन्न खदानों से ठेका पद्धति से ओवर बर्डन हटाने का मामला अब संभवतः समाप्त हो जावेगा एवं आने वाले समय में उक्तकार्य निर्विघ्न रूप से चलेगा जिससे इस कार्य में लगे ठेका श्रमिकों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ
भिलाई के महामंत्री एमपीसिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के एस.ओ नंबर 4070 दिनांक 15.12.79 के अनुसार देश के किसी भी लौह अयस्क खदान में ओवर बर्डन हटाने का कार्य

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

ठेका पद्धति से नहीं कराया जा सकता है। अगर किसी कारणवश ऐसा करना अपरिहार्य होता है तो इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट लेबर सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड (सीएलसीएबी) से अनुमति लेना आवश्यक है। इस तारतम्य में वर्ष 2018 में बीएसपी प्रबंधन द्वारा एक्सेम्पशन अनुमति हेतु आवेदन दिया गया था जिसके उपरांत दिनांक 18.12.2019 को बोर्ड के अध्यक्ष भूमि राव सुरभि एवं बोर्ड सदस्य रामेन्द्र सिंह ने राजहरा प्रवास करते हुए स्थिति की वास्तविक जानकारी ली थी एवं समस्त श्रम संगठनों के विचार भी लिए थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

बोर्ड के अध्यक्ष भूमि राव के समक्ष भारतीय मजदूर संघ ने यह मांग रखी थी कि चूंकि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशानुसार उक्त कार्य विभागीय तौर पर करना है अतः संघ का स्पष्ट मानना है कि अगर उक्त कार्य ठेका पर कराया जाता है तो इस कार्य में लगे सभी ठेका श्रमिकों
को केंद्र सरकार द्वारा तय किये गए न्यूनतम वेतन से अधिक वेतन दिया जावे। साथ ही नियमित कर्मी के समकक्ष चिकित्सा सुविधा एवं अन्य सुविधा प्रदान की जावे। इसके अलावा इसमें होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु कड़े प्रावधान भी किये जावें। किन्तु किसी कारणवश बोर्ड द्वारा इस कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान करने में देरी हुई जिसके कारण ठेकेदार कंपनी टीएमसी को लेबर लइसेंस रिन्यूअल में दिक्कत का सामना करना पड़ा और उसके द्वारा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

बिना उचित परमिशन के दिनांक 31.01.2021 के बाद कार्य करने में असमर्थता जताई गयी। बीएसपी के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता के राजहरा प्रवास के दौरान इस सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त करते हुए एटक के अध्यक्ष कवलजीत सिंह मान ने स्पष्ट कहा था कि उक्त कार्य ठेका पद्धति से बंद करते हुए विभागीय तौर पर कराया जावे। एटक के अध्यक्ष के इस बयान से यह साफ हो जाता है कि उन्हें ठेका श्रमिकों के भविष्य से कोई लेना देना नहीं है। जबकि इस सम्बन्ध में संघ का स्पष्ट मत था कि एक्सेम्पशन अनुमति में हो रहे देरी के लिए सेल प्रबंधन जिम्मेदार है और सेल प्रबंधन के उदासीनता के वजह से मामला अब तक लटका हुआ है। एटक के ठेका श्रमिक विरोधी नियत देखने के बाद भारतीय मजदूर संघ ने बोर्ड के अध्यक्ष भूमि राव सुरभि से चर्चा की एवं जल्द से जल्द बोर्ड की बैठक करते हुए बीएसपी द्वारा दिए गए एक्सेम्पंशन अनुमति के आवेदन पर करवाई करने हेतु निवेदन किया जिसपर अध्यक्ष महोदय ने जल्द से जल्द सकारात्मक करवाई करने की बात कहते हुए जनवरी 2021 के अंत तक मामले के सकारात्मक निपटारे की बात कही थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आज दिनांक 28.01.2021 को सीएलसीएबी की बैठक संपन्न हुई जिसमे सेल के इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के एक्सेम्पशन आवेदन को सशर्त अनुमति प्रदान करने पर सहमति बन गयी है। बोर्ड ने भा.म.सं. द्वारा कर्मियों को केंद्र सरकार द्वारा तय वेतनमान से अधिक वेतन देने की मांग मानते हुए सेल के समक्ष यह शर्त रखी है कि सेल प्रबंधन द्वारा इस कार्य में लगे ठेका श्रमिकों को हाई पावर कमिटी द्वारा तय किये गए वेतन देगा जो कि संभवतः केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतनमान से अधिक होगा। साथ ही इस कार्य में कार्यरत ठेका श्रमिकों को समुचित मेडिकल/आवास सुविधा भी मुहैया कराई जावेगी। बोर्ड की इस बैठक में सेल के तरफ से उपस्थित सदस्य ने बोर्ड की शर्त मानने की बात कही जिसके उपरांत बोर्ड सैद्धांतिक तौर पर एक्सेम्पशन अनुमति देने हेतु तैयार हो गया है। शीघ्र ही बोर्ड अपने शर्तों से सेल प्रबंधन को लिखित रूप से अवगत कराएगा जिसे सेल प्रबंधन द्वारा मान लेने के उपरान्त बोर्ड द्वारा एक्सेम्पशन अनुमति प्रदान कर दी जावेगी। इस अनुमति के लिए खदान मजदूर संघ भिलाई द्वारा भारतीय मजदूर संघ के जिला/प्रदेश/केंद्रीय पदाधिकारियों को कोटिश धन्यवाद जिन्होंने स्थानीय इकाई के श्रमिक हितार्थ की गयी मांगों को पूरजोर तरीके से बोर्ड के समक्ष रखते हुए बोर्ड से इसे मंजूरी दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में एमपीसिंह ने आशा व्यक्त की
कि सेल प्रबंधन द्वारा भी इस बैठक में लिए गए निर्णय पर जल्द से जल्द सहमति दे दी जावेगी
जिससे उक्त कार्य पुनः निर्विवाद रूप से शुरू हो जावेगा और इस कार्य में लगे ठेका श्रमिकों का
भविष्य अंधकारमय होने से बच जावेगा।

बिनाका मॉल में हुये चोरी को कोतवाली पुलिस द्वारा सुलझाने में हासिल की सफलता

0

जगदलपुर – 24 जनवरी की रात बिनाका मॉल में 2,98,811/-रूपये की हुई थी चोरी बिनाका मॉल की सुरक्षा हेतु जय बालाजी सिक्युरिटी सर्विस को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी मुख्य आरोपी नंदकिशोर बघेल प्लेसमेंट एजेंसी का पूर्व में गार्ड रह चुका है मुख्य आरोपी प्लेसमेंट एजेंसी के सुरक्षा संबंधी व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ा था जिसके माध्यम से गतिविधियों की जानकारी आरोपी को मिलती थी। आरोपियों से 2,71,900/-रूपये बरामद किया गया |

दिनांक 24 एवं 25 जनवरी के दरम्यानी रात बिनाका मॉल में हुये चोरी को सुलझाने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि 24 एवं 25 जनवरी के रात बिनाका मॉल स्थित रिलायस ट्रेड्स नामक संगठन के कैश काउण्टर से 2,98,811/-रूपये चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर चोरी का अपराध दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में अपराध का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। दौरान विवेचना के मामले के संदेही नंदकिशोर बघेल, राजेश कश्यप, एवं प्रभुनाथ कश्यप से संदेह के आधार पर हिरासत में

लेकर पुछताछ किया गया जिस पर तीनों के द्वारा दिनांक 24, 25 मे दरम्यानी रात उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किये और संदेही नंदकिशोर बघेल जो बिनाका मॉल में सुरक्षा हेतु नियुक्त जय बालाजी सिक्युरिटी सर्विस का गार्ड था जो पिछले एक साल से नौकरी छोड़ दिया है किंतु बिनाका मॉल के सुरक्षा में लगे प्लेसमेंट एजेंसी के व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ा था और मॉल के गतिविधियों की जानकारी उसे मिलते रहती थी जिसने घटना को कारित करने के उद्देश्य से अपने साथी राजेश कश्यप और प्रभुनाथ कश्यप को बिनाका मॉल के पास बुलाया और खुद नंदकिशोर बघेल मॉल के एमरजेंसी एग्जीट के रास्ते से अंदर जाकर रिलायंस ट्रेड्स के कार्यालय में जाकर लॉकर के चाबी के माध्यम से लॉकर खोलकर चोरी कर लेना तत्पश्चात अन्य आरोपी राजेश कश्यप व प्रमनाथ कश्यप के साथ मौके से फरार होकर बीजापुर की ओर भाग जाना बताया। मामले में आरोपियों के कब्जे से कुल 2,71,900/-रूपये बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले को सुलझाने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10,000/-रूपये नगद ईनाम भी दिया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी-उनि0 पीयूष बघेल, सउनि0 नीलाम्बर नाग, प्रआर0 चोवादास गेंदले एवं आरक्षक भुपेन्द्र नेताम, लंबोदर मौर्य ।

MOST POPULAR

HOT NEWS