बालोद – दल्लीराजहरा में पंडर दल्ली का 38 वर्षीय युवक जो रायपुर में गेराज स्टेशन के पास काम करता है 23 जुलाई को रायपुर से पंडर दल्ली आया हुआ था उसके बाद युवक बालोद ब्लाक के ग्राम पाकुरभाट में अपने ससुराल गया हुआ था उसे सर्दी खांसी की शिकायत थी इसी दौरान जब उसकी कोरोना जांच कराई गई उसमे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | अभी वह अपने ससुराल में ही है आगे की करवाई स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है |
दूसरा केस बालोद ब्लाक के चारवाही गाँव 30 साल का युवक जो की राजमिस्त्री का कार्य करता था 23 जुलाई को हैदराबाद से लौटा था 29 जुलाई को सैंपल लेने के पश्चात् उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है अभी वह गाँव के ही क्वारंटाइन सेन्टर में है |
दोनों संक्रमितों को जिले के covid अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है |
महासमुंद – प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को महासमुंद के रास्ते अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किए जाने की जानकारी मिली. इस पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में मुखबिरों को सक्रिय कर अवैध गांजा के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया. इसी दौरान फारेस्ट नाका टेमरी में वाहनो की चेकिंग के दौरान एक पिकअप के बिना रुके भागने की सूचना पर कोमाखान थाना प्रभारी पेट्रोलिंग पार्टी ने वाहन को घेरकर रोका. गाड़ी में दिल्ली के निवासी प्रकाश चंद पिता विश्वनाथ (25 वर्ष) और मोहन मण्डल पिता चेतन मण्डन (34 वर्ष) मिले. वाहन की जांच में 9 बोरों में करीबन साढ़े छह लाख रुपए कीमत का 130 किग्रा गांजा पाया गया.
इसी दौरान दो कारों में गांजा ले जाए जाने की सूचना पर फारेस्ट नाका टेमरी में नाकाबंदी कर रोका गया. तलाशी के दौरान वाहनों से ढाई लाख रुपए कीमत का 50 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया. मामले में आरोपी ओडिशा निवासी संजू मांझी पिता तूनी मांझी (29 वर्ष), दीपक मांझी पिता विजय मांझी (32 वर्ष), जुसिया मलिक पिता लगिसा मलिक (34 वर्ष), रायपुर निवासी अमित सेनापति पिता स्व. राफेल सेनापति (40 वर्ष), मनोज नायक पिता उमेश नायक (43 वर्ष) के खिलाफ धारा 20 (ख), 29 N D P S Act के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस तरह तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ गांजा तस्करों से लगभग नौ लाख रुपए की कीमत का 1 क्विंटल 80 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया है | आरोपियों से दो कार और एक पिकअप को जब्त किया गया है |
बालोद . गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए चयनित ग्राम पंचायतों और प्रतिभागियों को गांधी जयंती पर 02 अक्टूबर को पुरस्कृत करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा राज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के तहत 15 श्रेणियों में दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की गई है। खुले में शौचमुक्त हो चुके गांवों में इसका स्थायित्व बरकरार रखने, समुदाय की सहभागिता और लोगों में साफ-सफाई की अच्छी आदतों को प्रेरित करने ये पुरस्कार दिए जा रहे हैं। स्वच्छता को बढ़ावा देने अलग-अलग स्तरों पर अलग-अलग तरह के बेहतर काम करने वाले विभिन्न वर्गों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्रतिभागियों के बीच इन पुरस्कारों के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की आदतों और व्यवहार में दीर्घकालिक बदलाव लाने में मदद मिलेगी। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा महिलाओं एवं किशोरियों में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने में भी इससे सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा इस प्रोत्साहन से ग्रामीणों में स्वच्छता की उत्कृष्ट स्थिति प्राप्त करने और उसे लगातार बनाए रखने की जागृति पैदा होगी। चयनित विजेताओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 02 अक्टूबर को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। राज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के तहत स्वच्छ सुंदर शौचालय पुरस्कार के प्रत्येक विजेता हितग्राही को 5001 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर दस-दस हितग्राहियों का चयन किया जाएगा। ’स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय पुरस्कार’ जिला एवं राज्य स्तर पर दिए जाएंगे। जिला स्तर की विजेता ग्राम पंचायत को 21 हजार रूपए और राज्य स्तरीय विजेता पंचायत को एक लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट सेग्रिगेशन शेड के लिए चयनित ग्राम पंचायत को एक लाख रूपए दिए जाएंगे। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए दो श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया जाएगा। जिला स्तर की विजेता पंचायत को 21 हजार रूपए और राज्य स्तरीय विजेता को 51 हजार रूपए के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। विद्यार्थियों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने स्कूलों के माध्यम से उत्कृष्ट निबंध सृजन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर पूर्व माध्यमिक और हाईस्कूल दो अलग-अलग वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के विजेताओं को 21 हजार रूपए, 11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए के क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तर पर आयोजित उत्कृष्ट नारा लेखन प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को 21 हजार रूपए, 11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। ’दीवार लेखन प्रतियोगिता’ के तहत जिला स्तर पर स्वच्छाग्रही या स्वसहायता समूह के प्रतिभागियों द्वारा दस सर्वश्रेष्ठ लेखन को प्रत्येक को पांच हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायतों को जिला एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तरीय विजेता को 21 हजार रूपए और राज्य स्तरीय विजेता को एक लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत काम कर रहे स्वसहायता समूहों में से उत्कृष्ट स्वच्छाग्रही समूह पुरस्कार के जिला स्तरीय विजेता को 21 हजार रूपए एवं राज्य स्तरीय विजेता को 51 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट बायोगैस संयंत्र पुरस्कार की विजेता ग्राम पंचायत को 51 हजार रूपए दिए जाएंगे। एस.ई.सी.एल. की सहायता से संचालित दिव्यांगों के लिए सामुदायिक शौचालय निर्माण की पायलट परियोजना के अंतर्गत तीन सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों को क्रमशः ढाई लाख रूपए, डेढ़ लाख रूपए और एक लाख रूपए के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। सामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजायन प्रतियोगिता के तहत तीन वर्गों में पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में साढ़े तीन लाख रूपए, साढ़े चार लाख रूपए और साढ़े पांच लाख रूपए लागत के सामुदायिक शौचालय का उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन प्रस्तुत करने वाले एक-एक आर्किटेक्ट या इंजीनियर को 51 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सेग्रिगेशन शेड का उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन बनाने वाले तीन विजेताओं को राज्य स्तर पर क्रमशः 21 हजार रूपए, 11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। गांव को स्वच्छ बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्ययोजना (बेस्ट वर्किंग प्लान) सुझाने वाले तीन व्यक्तियों को क्रमशः 21 हजार रूपए,11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह से ग्रामीण स्वच्छता के संबंध में सर्वश्रेष्ठ नवाचार का सुझाव देने वाले तीन प्रतिभागियों को क्रमशः 21 हजार रूपए,11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। इन प्रतिस्पर्धात्मक पुरस्कारों के साथ ही प्रदेश के एक जिले को एक करोड़ रूपए का स्वच्छता स्थायित्व पुरस्कार, तीन विकासखंडों को 50-50 लाख रूपए और पांच ग्राम पंचायतों को 20-20 लाख रूपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए आवेदन 30 जुलाई से लिए जाएंगे। प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त रखी गई है। प्रविष्टि निर्धारित प्रारूप में आवेदन और फोटो के साथ संबंधित जनपद पंचायत के माध्यम से भेजी जा सकती हैं। सामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजायन प्रतियोगिता, सेग्रिगेशन शेड के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन प्रतियोगिता, गांव को स्वच्छ रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्ययोजना (बेस्ट वर्किंग प्लान) और ग्रामीण स्वच्छता के संबंध में सर्वश्रेष्ठ नवाचार के सुझाव के लिए प्रविष्टि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के राज्य कार्यालय को भेजना होगा। अलग-अलग पुरस्कारों के लिए प्राप्त प्रविष्टियों के अंतर्विकासखंड दल, अंतर्जिला दल और राज्य स्तरीय दल या एजेंसी द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद विकासखंड स्तरीय, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार चयन समिति द्वारा विजेताओं का चयन किया जाएगा।
बालोद – 03 जुलाई 2020 को भाजपा मण्डल दल्ली राजहरा द्वारा काग्रेस सरकार की नीतियों के विरूद्ध पुतला दहन का कार्यकम रखा गया था। जिसमें उपस्थित भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने शासन के नियमों का पालन करते हुए सोसल डिस्टेन्सिंग बनाते हुए एवं मास्क लगा कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस कार्यक्रम में शामिल 15 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दल्ली राजहरा काग्रेस कमेटी द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज कराया गया है। जबकि भाजपा के ये सभी 15 कार्यकर्ताओं द्वारा किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया था। इस कार्यक्रम में रमेश गुज्जर का भी नाम दर्ज कराया गया है, जबकि वह इसदिन दल्ली राजहरा में नहीं था, वह अपने माता के उपचार के लिए दल्ली राजहरा से बाहर था।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा प्रशासन की इस प्रकार की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया एवं कपट पूर्ण कार्यवाही की निंदा की युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार एवं जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह द्वारा मोनू चौधरी द्वारा राज हरा थाना में दिए गए आवेदन पर कार्यवाही ना करने के कारण शिकायत की गई जिला पुलिस अधीक्षक के सामने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि कांग्रेश कार्यकर्ताओं के आवेदन पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफ आई आर दर्ज की जाती है किंतु भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए आवेदन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किए कानून के उल्लंघन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती यह पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही का विरोध करते हैं
जबकि विगत दिनों 21 जून 2020 को महाराष्ट्र मंडल भवन में दल्लीराजहरा नगर काग्रेस कमेटी के सदस्यों की एक बैठक हुई थी, जिसमें लगभग 200-300 काग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उस दौरान पूरे शहर में धारा 144 लागू था और इनके द्वारा लॉकडासन, एवं सोसल डिस्टेन्सिग के नियमों का खुला उल्लंघन किया गया एवं ये लोग मास्क भी नहीं लगाये थे। इसी प्रकार 25 जून 2020 को जैन भवन चौक में केन्द्र सरकार के विरोध में शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन, प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं अपशब्दों को प्रयोग इनके द्वारा किया गया था, एवं सोसल डिस्टेन्सिंग के नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है। इन लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। जबकि इन लोगों में ही नियम कानून का खुला उल्लंघन किये थे।
अतः आपसे अनुरोध है कि दल्ली राजहरा नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं जो उक्त प्रदर्शन लॉक डाउन के दौरान बिना Social Distancing के धारा 144 IPC के तहत उल्लंघन किये है उन पर कार्यवाही की जाये, जो उक्त मीटिंग व विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित थे। विजय शर्मा प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर जैन जिला भाजयुमो प्रभारी बालोद सुदेश सिंह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शरद ठाकुर जिला भाजपा मंत्री, गोविंद वाधवानी मंडल अध्यक्ष दल्लीराजहरा, सुरेश निर्मलकर मंडल अध्यक्ष बालोद शहर,कमलेश सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष, महामंत्री राकेश द्विवेदी, संतोष कौसिक, लोकेश श्रीवास्तव, राजीव शर्मा, तोमन साहू, नरेन्द्र सोनवानी, मोनू चौधरी, आदित्य पिपरे, संजय साहू, एकांत पवार, संदीप सिन्हा योगेंद्र गाँधी सिन्हा, मुकेश कौडो, अजय बाफना
दो अलग-अलग मोबाइल चोरी के मामलो का खुलासा। अपचारी बालक सहित आरोपी से मोबाइल जप्त। थाना गुण्डरदेही में 454,380 एवं 379 ताहि का मामला था दर्ज।
गुण्डरदेही – मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है। प्रार्थी मनोज महोबिया पिता मंगल प्रसाद महोबिया पता गुण्डरदेही ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.02.2020 के 15.00 बजे मोनू होटल नया हाई स्कूल के सामने गुण्डरदेही में रखे एक नग Realme 3(Pro) कीमती 10,999/- रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साइबर सेल जिला बालोद से तकनीकी सहायता प्राप्त कर दिनांक 29.07.2020 को आरोपी फलेश्वर सिन्हा पिता जीवन लाल सिन्हा उम्र 29 वर्ष सा0 लिमोरा शीतलापारा थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद से चोरी का मोबाइल जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। अन्य मामले में प्रार्थी युवराज टंडन पिता उदय टंडन उम्र 18 वर्ष सा0 कचांदुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.03.2020 के 01.00 बजे घर के अंदर ग्राम रेंगाकठेरा में रखे एक नग मोबाइल Realme कंपनी का कीमती 8,000/- रूपये को काई अज्ञात चोर द्वारा घर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। साइबर सेल जिला बालोद से तकनीकी सहायता प्राप्त कर दिनांक 29.07.2020 को अपचारी बालक से चोरी का मोबाइल जप्ती कर अपचारी बालक को बाल न्यायालय में पेश किया जाता है।
आरोपी- 01.फलेश्वर सिन्हा पिता जीवन लाल सिन्हा उम्र 29 वर्ष सा0 लिमोरा शीतलापारा थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद 02. अपचारी बालक। जप्ती- 02. नग मोबाइल Realme कंपनी का जुमला कीमती 18,999/- रूपये।
देवरी – आज दिनांक 29/07/ 2020 को थाना देवरी अंतर्गत, घटना स्थल ग्राम नाहंदा राजनांदगांव मार्ग नाहंदा नाला के पास एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही का आरोपी राकेश कुमार पिता अगेश्वर लाल साहू उम्र 35 वर्ष साकिन जेवरताल को पकड़कर उसके पास से सट्टा पट्टी व एक डाट पेन, नगदी 1760 रुपये एवं एक नग रेडमी कंपनी का एनड्रायड फोन को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना देवरी में अपराध क्रमांक 97/20 धारा 4(क) जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है |
सटोरिया से सट्टा पट्टी व एक डाट पेन, नगदी 1760 रुपये एवं एक नग रेडमी कंपनी का एनड्रायड फोन जप्त
बालोद . कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने निर्देश जारी कर कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी संबंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए गणेशोत्सव के संबंध में निर्देश प्रसारित किए गए हैं:- मूर्ति की ऊंचाई एवं चौड़ाई 4 गुणा 4 फीट से अधिक ना हो। मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15 गुणा 15 फीट से अधिक ना हो। पंडाल के सामने कम से कम पॉच हजार वर्ग फीट की खुली जगह हो। पंडाल एवं सामने पॉच हजार फीट की खुली जगह में कोई भी सड़क अथवा गली का हिस्सा प्रभावित ना हो। मंडप/पंडाल के सामने दर्शकों के बैठने हेतु पृथक से पंडाल ना हो, दर्शकों एवं आयोजकों के बैठने हेतु कुर्सी नहीं लगाए जाएंगे। किसी एक समय में मंडप एवं सामने मिलाकर 20 व्यक्ति से अधिक ना हो। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति एक रजिस्टर संधारित करेगी जिसमें दर्शन हेतु आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कांटेक्ट टेªसिंग किया जा सके। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति चार सीसीटीवी लगाएगा ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। मूर्ति दर्शन अथवा पूजा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं जाएगा। ऐसा पाए जाने पर संबंधित एवं समिति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जाएगा। मूर्ति स्थापना करने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सैनेटाईजर, थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर हैण्डवास एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार पाए जाने पर अथवा कोरोना से संबंधित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाए जाने पर पण्डाल में प्रवेश नही देने की जिम्मेदारी समिति की होगी। व्यक्ति अथवा समिति द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग, आगमन एवं प्रस्थान की पृथक से व्यवस्था बांस बल्ली से बेरिकेटिंग कराकर कराया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति जो मूर्ति स्थापना स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है तो इलाज का संपूर्ण खर्च मूर्ति स्थापना करने वाला व्यक्ति अथवा समिति द्वारा किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी। यदि पूजा की अवधि के दौरान भी उपरोक्त क्षेत्र कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित हो जाता है तो तत्काल पूजा समाप्त करनी होगी। मूर्ति स्थापना के दौरान, विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात किसी भी प्रकार के भोज, भंडारा, जगराता अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति स्थापना के समय स्थापना के दौरान विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन के दौरान प्रसाद, चरणामृत या कोई भी खाद्य एवं पेय पदार्थ वितरण की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए एक से अधिक वाहन की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए पिकअप, टाटा-एस(छोटा हाथी) से बड़े वाहन का उपयोग प्रतिबंधित होगा। मूर्ति विसर्जन के वाहन में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त साज-सज्जा, झांकी की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए चार से अधिक व्यक्ति नहीं जा सकेंगे एवं वे मूर्ति के वाहन में ही बैठेंगे। पृथक से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए प्रयुक्त वाहन पंडाल से लेकर विसर्जन स्थल तक रास्ते में कहीं रोकने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के लिए स्थानीय निकाय द्वारा निर्धारित रूट मार्ग तथा तिथि एवं समय का पालन करना होगा। शहर के व्यस्त मार्गो से मूर्ति विसर्जन वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के मार्ग में कहीं भी स्वागत, भंडारा, प्रसाद वितरण, पण्डाल लगाने की अनुमति नहीं होगी। सूर्यास्त के पश्चात एवं सूर्योदय के पहले मूर्ति विसर्जन के किसी भी प्रक्रिया की अनुमति नहीं होगी। उपरोक्त शर्तों के साथ घरों में मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी। यदि घर से बाहर मूर्ति स्थापित किया जाता हैं तो कम से कम सात दिवस पूर्व स्थानीय निकाय कार्यालय में शपथ पत्र मय आवेदन देना होगा एवं अनुमति प्राप्त होने के उपरांत ही मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी। इन सभी शर्तों के अतिरिक्त भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश दिनांक 04 जून 2020 के अंतर्गत जारी एसओपी का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा। यह निर्देश तत्काल प्रभावशील होगा तथा निर्देश के उल्लंघन करने पर एपिडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बालोद . कलेक्टर जनमेजय महोबे आज शाम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयेाजित बैठक में जिले में गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर की राशि का पहला भुगतान हितग्राहियों को उनके बैंक खाता में आगामी पॉच अगस्त को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन भुगतान हेतु तैयारियॉ समय पूर्व कर लिया जाए। कलेक्टर ने गौठान समितियों का खाता सहकारी बैंक में खोले जाने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन हेतु स्वसहायता समूहों का प्रशिक्षण की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बालोद . जिले में चालू मानसून सत्र के दौरान 01 जून से आज 29 जुलाई 2020 तक 469.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद तहसील में अब तक 552.3 मिलीमीटर, गुरूर तहसील में 634 मिलीमीटर, गुण्डरदेही तहसील में 477.3 मिलीमीटर, डौण्डी तहसील में 376.8 मिलीमीटर और डौण्डीलोहारा तहसील में 306.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।