City Media - Page 1780 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1780

डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए सचिन पायलट

0

जयपुर – तीन दिन से उन्हें मनाने की तमाम कोशिशें फेल होने के बाद आखिरकार कांग्रेस ने एक्शन ले लिया। सचिन को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। सचिन पायलट के लिए अब कांग्रेस के दरवाजे अब बंद हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद और उपमुख्यमंत्री के पद से हटा दिया है. साथ ही पायलट समर्थक मंत्रियों को भी हटाया गया है.सचिन पायलट के अलावा विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिमंडल से बाहर निकाला गया है

बैठक के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने एक षडयंत्र के तहत राजस्थान की 8 करोड़ जनता के सम्मान को चुनौती दी है. बीजेपी ने साजिश के तहत कांग्रेस की सरकार को अस्थिर कर गिराने की साजिश की है. बीजेपी धनबल और सत्ताबल से कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय विधायकों को खरीदने की कोशिश की है.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सचिन पायलट भ्रमित होकर बीजेपी के जाल में फंस गए और कांग्रेस सरकार गिराने में लग गए. पिछले 72 घंटे से कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट और अन्य नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की. कांग्रेस की ओर से लगातार सचिन पायलट को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने लगातार हर बात को नकारा.

“पढ़ाई तुंहर दुवार ” में डौंडी ब्लाक अव्वल

0

डौंडी- छत्तीसगढ़ राज्य शासन के पढ़ाई तूंहर दूआर सीजी स्कूल डाट ईन वेब पोर्टल के माध्यम से दूरदृष्टिता से शुरुआत की गई ईक नई मुहिम की शुरूआत की गई थी जो कि अब सार्थकता के साथ आगे बढ़ रहा है और राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर अपार सफलता प्राप्ति के ऊपरांत अब विकासखंड के सभी विद्यालयों मे टाईम टेबल के साथ सभी शिक्षकों द्वारा अपने – अपने विद्यालय के विद्यार्थियों से आनलाईन वर्चुअल कक्षा के माध्यम से बच्चों को कक्षावार एवं विषयवार शिक्षकों द्वारा अध्ययन एवं अध्यापन कार्य बेहतर ढंग से संचालित एवं संचारित हो रही है जिसमे मुख्यरूप से योगदान देने वाली कङी शासन, प्रशासन, शिक्षकों, बालकों, अभिभावकों का पूर्ण रुप से सामंजस्य एवं योगदान प्राप्त हो रहा है, तथा शासन की इस महत्वकांक्षी योजना का महत्व इस वैश्विक परिदृश्य मे कोरोना महामारी के कारण भारत भी अछूता नहीं रहा है जिस पर सबकी निगाहें और नजरे टीकी हुई और उसके प्रभाव से मार्च से सभी विद्यालय बंद है जिसके कारण आज आनलाईन कक्षा के माध्यम से पढाई जारी है । इस योजना का लाभ आज छत्तीसगढ़ की सभी विद्यार्थियों तक पंहुच रहा है । तथा शिक्षको बेहतर से बेहतर ढंग से प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें प्रशिक्षण उपरांत कार्य कराया जा रहा है इसमें अब पालकों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है वे अपने बच्चों को स्मार्ट फोन ,टेबलेट और लैपटॉप लेकर दे रहे है ताकि उनकी पढ़ाई मे कोई बाधा न आ सके आज छ्त्तीसगढ़ का कोई भी विद्यार्थी किसी भी शिक्षकों से जुङकर अपनी पढ़ाई कर रहें हैं और शिक्षक भी हर तरह से विद्यार्थियों को मानसिक रुप से संबल प्रदान कर रहे है और इन सब कड़ियों को सही तरह से समय – समय पर इस जिले के जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर जी, एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आर. आर.ठाकुर जी द्वारा आवश्यकता अनुसार प्रचार्य एवं शिक्षकों का आनलाईन एवं अति आवश्यक होने पर पूरी सूरक्षा के साथ शासन द्वारा जारी एडवाइजरी के पालन करते हुए उन्हें बेहतर से बेहतर ढंग से प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें प्रशिक्षित ऊपरांत कार्य कराया जा रहा है जिससे ब्लॉक में एक सकारात्मक ऊर्जा की लहर दौड़ रही है विकासखंड स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी एबीईओ श्रीमती अभिलाषा अग्रवाल और मीडिया प्रभारी श्री संजय कुमार बंजारे द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आनलाईन कक्षाओं मे सत्तर से अस्सी प्रतिशत बच्चे जुड़ रहे है बच्चों के पास मोबाइल नहीं होने पर वे अपने सहपाठी विद्यार्थियों के पास बैठकर पढ़ाई कर रहे है इस तरह हमारे ब्लाक आज की स्थिति में सभी से आनलाईन के मामले में पहले पायदान पर पंहुच चुका है जिसके लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर .एल.ठाकुर द्वारा हर्ष और खुशी जाहिर की गई है।
ये बात अलग है कि सक्षम अभिवावक गण अपने बच्चों की शिक्षा अध्ययन हेतु कोरोनाकाल में ऐनराइड मोबाईल लेकर दिए हुए है। परन्तु नेटर्वक की स्तिथि ब्लाक में सही नही है जिसके कारण विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्यापन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी ऑनलाइन अध्यापन करा रहे शिक्षक गण अपनी ओर से बच्चों को अध्यापन कराने में कोई कसर नही छोड़ रहे है जो आदिवासी ब्लाक के लिए अच्छा संदेश दे रहा है।

हिंद सेना द्वारा कार्यकारिणी गठन कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

0

दल्लीराजहरा :  महाराष्ट्र मंडल में हिंद सेना द्वारा कार्यकारिणी का गठन तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने हेतु बैठक आयोजित किया गया।
राष्ट्रहित में समर्पित एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही राष्ट्रीय संगठन  हिन्द सेना  से अब बुद्धिजीवी काम काजी एवं ग्रहणी महिलाओं तथा आदिवासियों व दलितों को भी बड़े पैमाने पर जोडा जा रहा है | राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू ने युवा ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके ,राष्ट्रीय प्रतिनिधि मनीष सेन,मजदुर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सलमान खान  युवा ब्रिगेड़ जिलाध्यक्ष राजू चौधरी , जिला अध्यक्ष रोबिन अंथोनी ,और बालोद जिला,हिन्द सेना मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश बेहरा ,प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंग दल्ली राजहरा नगर अध्यक्ष बबला खापर्डे   जिला महामंत्री राम साहू को पद में  नियुक्त किया है | युवा ब्रिगेड़ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके ने  बताया की संगठन के उद्देशो के अनुरूप खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में पहले जिला स्तरीय और फिर राज्य  स्तरीय खेल का आयोजन तथा निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह का आयोजन  किया जाना है,हाल ही में 1 जुलाई से सम्पूर्ण भारत में  सात लाख पौधे रोपण का शुभारम्भ किया गया है युवा ब्रिगेड़, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष रामटेके  ने संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया की हिन्द सेना के राष्ट्रीय   स्तर का समाजसेवी संगठन  है इसकी प्रादेक्षिक व जिला स्तर की ईकाइयां छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश, बिहार,उत्तर प्रदेश झारखंड,वेस्ट बंगाल,राजस्थान,तेलंगाना ,आंध्रप्रदेश,महाराष्ट्र,दिल्ली समेत देश के अधिकतर राज्यो से  संक्रियता के साथ कार्य  कर रही है हर्ष रामटेके  ने बताया की संगठन के  राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में रहे हैं उन्होंने बताया कि विभिन्न रुप से समाज सेवी संगठन समय – समय पर चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर निराक्षितो को भोजन कंबल, दवा वितरण आदि का आयोजन करती है संगठन से जुड़े सदस्य जरूरत मंदों को रक्तदान करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं हर्ष रामटेके ने बताया कि हिंद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के मार्गदर्शन में सभी राज्यों में इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाते हैं उन्होंने बताया कि हिंदसेना तथा विख्यात समाज सेवीका अलका लांबा के नेतृत्व वाली गो इंडिया फाउंडेशन द्वारा भारत की आजादी की 63वी वर्षगांठ पर देश भर में एक ही दिन एक ही समय पर शिविर आयोजित कर कुल 63हजार यूनिट रक्तदान किया गया था जो कि एक वैश्विक  रिकॉर्ड है हर्ष रामटेके ने आगे जानकारी दी कि भारत की 75 वर्षगांठ पर ऐसे ही राष्ट्र व्यापी शिविर आयोजित कर 75 हजार यूनिट रक्तदान का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वैद्य ने रखा है इनके साथ ही हिंदसेना द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय पर्व तथा देश के महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर चिकित्सा दवा एवं भोजन वितरण शिविरो तथा युवाओं को राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए उनमें देश प्रेम की भावना जगाने के उद्देश्य देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों  का भी आयोजन  हर वर्ष किया जाता है हर्ष रामटेके  ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू जी की सोच है कि अब उनका संगठन समाज की बुद्धिजीवी कामकाजी महिलाओं तथा दलित आदिवासी नेताओं को जोड़कर आदिवासियों दलितों व  महिलाओं के सवंगिणि उत्थान की दिशा में भी आगे बढ़े इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अन्य प्रभाग / ब्रिगेड की राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाई इनके साथ ही संभाग जिला और ब्लॉक स्तर की इकाइयों भी इसके  उपरांत गठित की जाएगी |                   (हिंदसेना के मुख्य उददेश्य)    समाज सेवी संस्था हिंदसेना के मुख्य उददेश्य एवं  कार्य इस प्रकार है( 1 )युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित कर उन्हें देश के प्रति जवाबदेह बनाना (2) केंद्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराकर उन्हें लाभ दिलाना प्रतिभाओ  को उभारना (3) महिला दलित उत्पीड़न रोकना दहेजप्रथा बालविवाह बालश्रम रोकना गर्भस्थ शिशु के लिंग परीक्षण पर रोक के लिए जमीनी पहल करना निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराना (4) छुआछूत व जातिवाद के खात्मे  की पहल( 5 )गरीबो  को निशुल्क विधिक सहायता (6) नशाबंदी व स्वच्छता के लिए जागरुता (7) अभियान पौधारोपण शिक्षा का प्रसार भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान |बैठक में मुख्य रूप से जावेद खान ‘ पिंटू सोनी ,लोकेश ,उमेश वर्मा ,राकेश शर्मा ,जग जीत ,अरविंद ,हरीश दास ,रंजीत ,रवि साहू ,सूरज ठाकुर ,सुभाष पटेल  हिन्द सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे|

बालोद से धमतरी जा रही कार ने खड़ी पिकअप वाहन को मारी ठोकर एक बड़ी दुर्घटना टली।

0

बालोद – जगन्नाथ साहू | बालोद से धमतरी जा रही कार ने खड़ी पिकअप वाहन को मारी ठोकर एक बड़ी दुर्घटना टली। बरसात के मौसम होने के कारण अचानक दिखा खड़ा हुआ पिकअप वाहन । बताया जा रहा है की नेशनल हाइवे मार्ग 930पर कन्नेवाड़ा ग्रामीण बैंक के सामने पिकअप धान से लोड था जो खराब होने के कारण खड़ा था। जिसे सीजी 04 एच डी 5407से ठोकर मारी सभी लोग सुरक्षित है।

Big Breaking News दल्ली राजहरा में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए

0

दल्ली राजहरा – दल्ली राजहरा में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी ट्रेवल हिस्ट्री और अन्य जानकारी निकाली जा रही है। दो कोरोना संक्रमितों में से एक 80 साल का बुजुर्ग वार्ड क्र 18 से मिला है जो कि डायबिटीज का भी मरीज है और बाहर से आया हुआ था तो वही दूसरा 25 साल का युवक है जो क्वारंटाइन सेण्टर से है | आज मिले संक्रमितों को जिला कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस को एक और झटका विधायक ने भाजपा की सदस्यता ली

0

भोपाल – मध्य प्रदेश के बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली, इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। इसके पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों ने इस्तीफा देकर कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी। यह बात सामने आ रही है कि पिछले कुछ दिनों से प्रद्युम्न सिंह लोधी उमा भारती और अन्य भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। ड़ा मलहरा से कभी उमा भारती विधायक बनकर मध्य प्रदेश की सीएम बनीं थीं। टीकमगढ़ के इलाके में उमा भारती का वर्चस्व माना जाता है। लोधी भी उनके ही समाज से आते हैं, ऐसे में वे अपने इलाके के कांग्रेस विधायक को भाजपा में ले आईं।

दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव में कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी (मुन्ना भैया) ने भाजपा प्रत्याशी ललिता यादव को शिकस्त दी थी। 2003 में पहली बार उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं तब वह बड़ामलहरा सीट से ही विधायक चुनी गईं थीं।

प्रद्युम्न सिंह भाजपा में शामिल होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के बंगले पर पहुंचे। यहां बातचीत होने के बाद वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले।

यह विधायक पहले छोड़ चुके हैं कांग्रेस इमरती देवी, राजवर्धन सिंह, रक्षा सरोनिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, रनवीर जाटव, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, रघुराज सिंह कंसाना, गिराज दंडोतिया, मुन्नालाल गोयल, जसमंत, मनोट चौधरी, ऐदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह, प्रभुराम चौधरी, जजपाल सिंह |

CBSE 12th के रिजल्ट घोषित, देखें Result

0

नई दिल्ली। – सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र 

cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. आप इसे http://cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं.

कोरोना संकट की वजह से परीक्षा आयोजित करने में आई दिक्कत की वजह से इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है.

क्या राजस्थान में गिर सकती है गहलोत सरकार? राजस्थान में उठा सियासी बवंडर

0

जयपुर: राजस्थान में उठा सियासी बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सचिन पायलट से खिंचतान के बाद अशोक गहलोत की सीएम की कुर्सी खतरे में पड़ती हुई नजर आ रही है। गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह राजस्थान में उनकी सरकार गिराने के लिए साजिश रच रही है। सचिन पायलट पर बीजेपी के सम्पर्क में होने के आरोप भी लगाये गए हैं।

राजस्थान में सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच टकरार बढ़ती चली जा रही है. यही वजह है कि मध्यप्रदेश की तर्ज पर राजस्थान सरकार भी गिर सकती है | सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि सचिन पायलट भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं और इसमें उनकी मदद ज्योतिरादित्य सिंधिया कर रहे हैं.

पायलट की नाराजगी ATS के नोटिस के बाद और बढ़ गई. गहलोत सरकार गिराने की साजिश को लेकर आ’तंकवा’द निरोधी दस्ते ने सचिन पायलट को नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया. सचिन पायलट ने इसे अपने अपमान के तौर पर लिया और उन्होंने कांग्रेस पर दवाब बनाने और सबक सिखाने के लिए भाजपा नेताओं से बात करनी शुरू कर दी है.

प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में जुलाई में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित

0

रायपुर – प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 14 और 16 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा की आगामी तिथि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा पूर्व में इसकी सूचना प्रकाशित की जाएगी। प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए 14 जुलाई को और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए 16 जुलाई को परीक्षा आयोजित होने वाली थी।

पर्यावरण को सहेजने के लिए जय बजरंग दल एवं ग्रामीण युवाओं के द्वारा पौधारोपण कर वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया

0

बालोद – जगन्नाथ साहू | ग्राम पिकरीपार युवा मंडलों द्वारा तालाब पार पर वृक्षारोपण जिसमें मुख्यतःनीम ,गुलमोहर ,खम्हार, आंवला ,पीपल ,बरगद ,नीलगिरी एवं सार्वजनिक स्थल पर फूल के पौधे एवं बीजारोपण किया गया जिसमें ग्रामीण युवा प्रताप सिंह सार्वा ने कहा कि पौधारोपण करना निश्चित तौर पर एक महत्वकांक्षी योजना है ,जो कि पर्यावरण की दृष्टि से प्राकृतिक संतुलन के लिए अति आवश्यक है और हम सभी को मिलकर वृक्षारोपण करना चाहिए और उनका अच्छे से देख भाल करना चाहिए।।और रविकांत साहू जी ने कहा की वृक्षारोपण करना जितना आसान है ,उनका संरक्षण उतना ही कठिन। इसलिए हम सभी युवा वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्षो की सुरक्षा का शपथ लिया ।।पौधारोपण के लिए रविकांत साहू ,शेखर साहू, चूड़ामणि साहू , हेमलाल साहू,प्रताप सिंह सार्वा ,तोषण लाल दीपक कुमार, छत्रपाल ,तेजेश्वर बया ,उमेश साहू खिलावन साहू ,चिंतामणि ,प्रवीण लक्की कुमार ,फनीश,खिलेश्वर साहू ,कीर्ति साहू,एवं टिकेंद्र ,आशीष गजपाल सभी लोग अपने श्रम दान देकर, वृक्षारोपण कर सहयोग प्रदान किया

MOST POPULAR

HOT NEWS