City Media - Page 1786 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1786

Breaking News रायपुर पश्चिम विधान सभा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता का चाकू से हमला, घायल

0

रायपुर – आज फिर रायपुर रक्तरंजित हुआ रायपुर पश्चिम विधान सभा के तात्यापारा मंडल के महामंत्री वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता #कृष्णा_यादव जी को #रामकुंड में चाकू से ज़बरदस्त हमला कर घायल किया गया है, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था का हाल बहुत निम्न स्तर का हो चुका है ।

Breaking अनाचार का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार ,बाईक भी जब्त। आरोपी जनमुक्ति मोर्चा के डौंडी ब्लाक प्रभारी।

0

डौंडी :- 12 साल की मासूम नाबालिग से अनाचार की रिपोर्ट दिनांक 30 जून को डौंडी थाना में दर्ज कराई गई है। घटना के बाद आरोपी गाँव से कल ही फरार हो गया था । उक्त 38 वर्षीय आरोपी नेमीचंद तारम के विरुद्ध धारा 363, 376, क . ख .511. 89 ( 9 ड ) 10 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। जिसे आज सुबह 10 बजे आरोपी के पिता ओलू राम ने पकड़कर डौंडी थाना में आत्मसमर्पण कराया गया। पुलिस द्वारा आरोपी का दो पहिया होंडा साइन वाहन जब्त किया गया जिसे आरोपी ने बच्ची को ले जाने इस्तेमाल किया था।

जानकारी के अनुसार डौंडी ब्लाक के एक ग्राम में आरोपी नेमीचंद तारम पिता ओलूराम गत मंगलवार सुबह 9 बजे गाँव के ही 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को दस रुपये का नोट देकर उसे जंगल की ओर ले गया जहां हैवान आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, तथा उसे जंगल मे ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित बच्ची समीप ग्राम जाकर शरण ली जिन्होंने बच्ची को उनके माता पिता के सुपुर्द किया गया इस दौरान बच्ची बेहद डरी सहमी हुई और निरंतर कांप रही थी। जब बच्ची ने रो रोकर आपबीती व्यथा बताई तो परिजन और कुछ ग्रामवासी मासूम को लेकर सीधे डौंडी थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अनिल ठाकुर अपनी टीम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके गांव पहुँचे लेकिन शातिर आरोपी पहले से ही नौ दो ग्यारह हो चुका था। बताया जा रहा कि आरोपी दल्लीराजहरा माइंस में कार्य करता है। आखिरकार उनके पिता ने ही अपने आरोपी पुत्र को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को रिमांड में लेकर जेल भेजा जा रहा है।

Breaking News डौंडी के युवक ने आम के पेड़ में लगाई फाँसी, कारण अज्ञात, ड्राईवर का कार्य करता था।

0

डौंडी :- नगर के वार्ड क्रमांक चार आवासपारा निवासी कुँवारा युवक जीवनलाल ( दादू ) पिता स्वर्गीय कृपाराम मरगिया (हल्बा) उम्र 21 वर्ष ने अज्ञात कारणों से आवासपारा स्थित बंधिया तालाब पीछे एक आम की पेड़ में साड़ी टुकड़े के सहारे फाँसी के फंदे पर लटका मिला। आज अलसुबह घटना स्थल की ओर लोगो को भीड़ लगी रही। सूचना पाकर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पीएम हेतु चीरघर भेजा जा रहा है।


बताया जा रहा कि युवक पेशे से ड्राईवरी का कार्य करता था,पाँच बहनों में वह इकलौता भाई था।बहनों की शादी हो जाने से वह अपनी माँ व एक भांजा के साथ रहता था। कल उनका जीजा व बहन उनके घर पर आए हुए है।घरवालों के अनुसार युवक रात मे खाना खाकर घर से निकला था, सुबह फाँसी घटना की जानकारी हुई।

Big Breaking News दल्ली राजहरा झरण मंदिर के रेल पटरी के किनारे युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या

0

दल्ली राजहरा झरण मंदिर के रेल पटरी के किनारे युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का नाम चाँद है और वह राजा होटल वाले का बड़ा भाई है | सुसाइड वाले स्थान पर अभी तक पुलिस नहीं पहुंची है | आसपास के लोगों द्वारा सुचना दे दी गई है |

Big Breaking News जिले में काफी अंतराल के बाद एक साथ 5 कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप

0

बालोद – जिले में पुनः काफी अंतराल के बाद एक साथ 5 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है | जिले में कोरोना के मरीज पिछली बार 18 जून को मिला था और इस तरह मरीज ना मिलने से प्रशासन आश्वस्त हो गया था की जिले में अब कोरोना का प्रकोप नहीं होगा जिसके कारण लोगो को पूरी तरह से ढील दे दी गई यहाँ तक कि लोग मास्क लगाना भी उचित नहीं समझते जिसका खामियाजा आज 5 मरीजों के मिलने से हुई है | ऐसा ही हाल राजनांदगाव जिले में हुआ था जब एक साथ 57 मरीज मिले थे | आज जो 5 मरीज मिले है बालोद ब्लाक के ग्राम मुल्लेगुड़ा – 01, डोंडी ब्लाक के गांव ओडगांव – 01 और डौंडीलोहारा ब्लाक के कोड़ेकसा – 03 के क्वारंटाइइन सेंटर में थे।

संक्रमितों को बालोद Covid हॉस्पिटल ले जा रहे है |

Breaking दानीटोला के पास दो बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर से एक बाइक सवार की हालत गंभीर

0

बालोद – दानीटोला के पास एक बाइक सवार CG 19 F 4179 Hero Deluxe बालोद से भानुप्रतापपुर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गया दोनों बाइक की रफ़्तार तेज थी | इस दुर्घटना से भानुप्रतापपुर जा रहे व्यक्ति को सिर पर चोट लगने से हालत गंभीर बताई जा रही है और सूचना मिली है वह व्यक्ति नशे की हालत में था उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है | बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति भानुप्रतापपुर के पास गांव का रहने वाला है और कम्प्रेसर मशीन का काम करता है |

Breaking डौंडी ब्लाक में 12 साल की मासूम नाबालिग से अनाचार

0

डौंडी :- 12 साल की मासूम नाबालिग से अनाचार की रिपोर्ट डौंडी थाना में दर्ज कराई गई है। घटना के बाद आरोपी गाँव से फरार हो गया है। 38 वर्षीय आरोपी नेमीचंद तारम के विरुद्ध धारा 363, 376, क . ख .511. 89 ( 9 ड ) 10 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

आरोपी नेमीचंद तारम

जानकारी के अनुसार डौंडी ब्लाक के एक ग्राम में आरोपी नेमीचंद तारम पिता ओलूराम गत मंगलवार सुबह 9 बजे गाँव के ही 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को दस रुपये का नोट देकर उसे जंगल की ओर ले गया जहां हैवान आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, तथा उसे जंगल मे ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित बच्ची समीप ग्राम जाकर शरण ली जिन्होंने बच्ची को उनके माता पिता के सुपुर्द किया गया इस दौरान बच्ची बेहद डरी सहमी हुई और निरंतर कांप रही थी। जब बच्ची ने रो रोकर आपबीती व्यथा बताई तो परिजन और कुछ ग्रामवासी मासूम को लेकर सीधे थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अनिल ठाकुर अपनी टीम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके गांव पहुँचे लेकिन शातिर आरोपी पहले से ही नौ दो ग्यारह हो चुका था। बताया जा रहा कि आरोपी दल्लीराजहरा माइंस में कार्य करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होगा।

सीजीबीएसई 10वीं 12वीं पुनर्मूल्यांकन की तिथि घोषित

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर सीजीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2020 की उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन और रीकाउंटिंग फॉर्म जारी हो गया है।जो छात्र सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2020 में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वह सीजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2020 पुनर्मूल्यांकन का फॉर्म भर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 8 जुलाई तक आवेदन कर सकते है |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

0

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बता दें कि देश भर में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद चीन के साथ तनाव बरकरार है. ऐसे में पीएम मोदी का मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन काफी अहम माना जा रहा है|


‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा था कि कोरोना के संकट काल में देश लॉकडाउन से बाहर निकल आया है. अब हम अनलॉक के दौर में हैं. अनलॉक के इस वक्त में दो बातों पर ध्यान देने की जरूरत है. कोरोना को हराना और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना एवं ताकत देना है.

बालोद से धमतरी नेशनल हाइवे पर पेड़ गिरने से बिजली का तार टूटा

0

बालोद – जगन्नाथ साहू | करहीभदर सांकरा बंगाल के पास बालोद से धमतरी मार्ग नेशनल हाइवे 930पर अचानक बारिश के साथ हुए आँधी तूफान मे बबूल का पेड़ गिर गया जिसके बाद साइड से हाइवा ट्रक गुजर रहा था जो वही पर फस गया जिससे बड़ी गाड़ियों का आना जाना पूरी तरीके से बंद रहा बड़े ट्रक जाम मे लगभग एक घंटे तक फसे थे। बाइक वाले साइड के रास्ते से निकल रहें थे। लगभग डेढ़ घंटे बारिश के बाद बारिश बंद हुआ फिर जेसीबी के माध्यम से पेड़ को हटाया गया पर पेड़ के गिरने से बिजली तार भी टूट गया है जिसके कारण शाम चार बजे से लाइट बंद है।

MOST POPULAR

HOT NEWS