City Media - Page 1790 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1790

Breaking दल्लीराजहरा शहीद अस्पताल में एनजीओ की आड़ में चिकित्सा कार्य में बाधा डालने वाले युवक के खिलाफ थाने में की शिकायत

0

दल्लीराजहरा – एनजीओ की आड़ में शहीद अस्पताल में एक व्यक्ति द्वारा अस्पताल में चिकित्सकीय संचालन व्यवस्था में बाधा डालने और अस्पताल के लाइसेंस को रद्द करवा देने की धमकी देने व अस्पताल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर को ब्लैकमेल करने की शिकायत के आधार पर राजहरा थाने में दर्ज कराई गई है।
शहीद अस्पताल व्यवस्थापक कमेटी ने बताया कि मोहमद मिराज नामक व्यक्ति द्वारा अनधिकृत रूप से आए दिन अस्पताल प्रबंधन के कार्यों पर हस्तक्षेप करते हुए अस्पताल परिसर वार्डों में घुसकर मरीज की पर्ची का वार्ड में काम कर रही ड्यूटी सिस्टर का फोटो खींचता है, अस्पताल स्टाफ द्वारा मना किए जाने पर बदनाम कर देने की धमकी देता है। लापरवाही व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए अस्पताल का लाइसेंस रद्द करा देने धमकाता है। अपने आप को अस्पताल प्रबंधन मानते हुए पदाधिकारियों को दरकिनार करते हुए स्टाफ के लोगों को काम करने का तरीका समझाने लगा था।अस्पताल के सिस्टर स्टाफ, डॉक्टर स्टाफ एवं कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहता है। इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है पर इस बार बहुत ज्यादा त्रस्त होने पर
अस्पताल प्रबंधन ने थाने सहित एसपी, कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री के पास लिखित में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है |

Big Breaking News माज़दा और बाइक में जबरदस्त टक्कर, दो युवकों की जलने से दर्दनाक मौत, 6 घायल

0

राजनांदगाव जिले के छुरिया ब्लॉक के पास बाइक और माज़दा में जबरदस्त टक्कर होने से बाइक सवार युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक अपने साथ पेट्रोल से भरी कैन ले जा रहे थे और माज़दा में लकड़ी भरी हुई थी छुरिया ब्लॉक के पास सामने से आ रही माज़दा से जा भिड़े, पेट्रोल की भरी कैन होने से आग

तुरंत लग गई और मौके पर ही बाइक सवार दोनों युवकों की बुरी तरह आग से झुलसने से मौत हो गई और माज़दा में बैठे 06 लोग भी आग से झुलस गए | आग से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है | मृत युवक किसी रिश्तेदार की शादी समारोह में आये हुए थे और चारभाठा जा रहे थे मृतक के नाम दौलत साहू और दिनेश साहू बताया गया है |

Breaking आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक में एक 65 वर्षीय किसान ने आर्थिक तंगी की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की | जानकारी मिली है कि घटना ग्राम रनचिराई की है मृतक मिलाप पटेल पिता स्व. निहाली राम पटेल एक किसान हैं और पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। घर वालो ने जैसा बताया कि कल शाम को मृतक मिलाप पटेल शौच करने के नाम से निकले थे जब बहुत ज्यादा समय बाद भी नहीं लौटे तो घर वालों को चिंता होने लगी और फिर खोजबीन की गई तो पता चला तालाब के पास एक खेत मे फाँसी के फंदे पर लटकते हुए पाया गया।

थाना रनचिराई में रिपोर्ट दर्ज कर आज सुबह पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही भेज दिया गया। आर्थिक तंगी से परेशान फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन से आर्थिक सहयोग की मांग कर है |

Big Breaking News दल्लीराजहरा मानपुर चौक फ्लोर मिल में ट्रक बिजली खम्भे से टकराई

0

दल्लीराजहरा मानपुर चौक में भानुप्रतापपुर की माल भरी हुई ट्रक क्रमांक CG 08 AA 9399 जो कि कच्चे की ओर से तेज गति से आ रही थी मानपुर चौक में अजय कुकरेजा जी का मिल है ट्रक तेज गति से लोहे के बिजली के खम्भे से टकराने के कारण बिजली के तार चालू हालत में उसी स्थान के पास मजदुर बैठकर खाना खा रहे थे ट्रक सीधे बिजली पोल को मोड़ते हुए सीधे मिल में जा घुसी | गंभीर दुर्घटना होते होते रह गया ट्रक ड्राइवर को पुलिस द्वारा थाने ले जाया गया है |

भानुप्रतापपुर एवं कच्चे से आने वाले वाहन ट्रिप पूरा करने की होड़ में ड्राइवर द्वारा अत्यधिक स्पीड में वाहनों को चलाया जाता है यह गाड़ियां रात के समय मौत के यमदूत के रूप दिखाई पड़ते है | छोटे वाहनों को रूककर किनारे होने में ही समझदारी लगती है | ये वाहन आपस में ओवरटेक के चक्कर में कई बार दुर्घटना हो चुकी है दल्ली राजहरा चोरपडाव रोड में ऐसे कई

घटनाओं में लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ चूका है | चिखलाकसा की दुर्घटना में मासूम बच्चे को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था इसके पश्चात् ड्रम लगाकर अस्थाई बेरिकेट बनाया गया दो दिन पूर्व झरन मोड़ पर दो लोगों की दर्दनाक मौत के पश्चात् ड्रम लगाकर अस्थाई बेरिकेट बनाया गया | प्रशासन इंतजार में रहता है कि कब दुर्घटना हो और बेरिकेट लगाया जाये | स्थाई व्यवस्था दुर्घटना को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा नहीं किया जाता है |

Big Breaking News दल्लीराजहरा बस स्टैंड रोड में जर्जर पुलिया पर भारी वाहनों के निषेध हेतु लगा बैरिकेट एक ही दिन में धराशाही

0

दल्ली राजहरा में श्रमवीर चौक से बस स्टैंड रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग में वार्डवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर लम्बे समय पश्चात् सी जी एम् माइंस तपन सूत्रधार द्वारा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बैरिकेट लगवाया गया था इसके साथ ही पुल के दोनों तरफ भारी वाहनों के निषेध का भी बोर्ड लगाया गया था किन्तु आज दोपहर 2 बजे टिप्पर गाड़ी क्रमांक CG 10 र 0827 द्वारा तोड़ दिया गया वहां पर मौजूद लोगों द्वारा सहयोग कर गाडी को निकाला गया ड्राइवर का नाम योगु राम एवं हेल्पर नथलू नशे में धुत्त थे ठीक से खड़े भी

नहीं हो पा रहे थे बैरिकेट को लगे अभी दो दिन भी नहीं हुए है और बेरिकेट तो तोड़ दिया गया | ड्राइवर की स्थिति देखकर लगता है कभी भी बड़ी घटना घट सकती है | इस मार्ग पर चलने वाले भारी वाहनों की स्पीड अत्यधिक रहती है |

झरनदल्ली कैंटीन के कुव्यवस्था को लेकर बीएमएस ने आरएलसी (सी) के समक्ष आईडी दायर की

0

दल्ली राजहरा – झरनदल्ली कैंटीन के कुव्यवस्था को लेकर बीएमएस ने आरएलसी (सी) के समक्ष आईडी दायर की। मार्च 2019 को प्रबंधन के साथ समझौता हुआ। एक साल बाद भी प्रबंधन ने समझौते के अनुबंधों को पूरा नहीं किया और ये कहा की नए कैंटीन बिल्डिंग में एक साथ पूरी सुविधा देंगे। लेकिन कुछ दिन पहले आधे अधूरे कैंटीन का उद्घाटन किया जिसका बीएमएस ने विरोध किया। कई दौर के बातचीत के बाद 3.05.2020 को लिखित विरोध दायर करते हुए ज्ञापन दिया और उसे आरएलसी (सी) को भी भेजा। कैंटीन के वाश बेसिन में लाल पानी आता था जिसका बीएमएस ने विरोध किया और पानी के सैंपल को बाहर के लैब से टेस्ट कराया तो पाया गया की उक्त लाल पानी बर्तन धोने के लायक भी नहीं। इस पर झरनदल्ली के एक अधिकारी ने अपनी असंवेदनशीलता दिखते हुए यह कहा की ओडिशा के कालाहांडी में तो इससे भी गई-बीती स्थिति है ऐसे में वहां के लोग इससे भी गन्दा पानी पीते हैं। इस बात का जब बीएमएस ने विरोध किया और इसे उक्त अधिकारी के नाम के साथ छापने की बात कही तब कुछ दिनों के लिए प्रबंधन ने बोरडीह से कनेक्शन दे दिया. पीने के पानी के लिए बीएमएस द्वारा आरएलसी (सी) से शिकायत करने के बाद समझौते के अनुबंधानुसार बीएसपी ने बोर खुदाई करवाई जिसमे मिली जानकारी के मुताबिक शायद २-३ इंच पानी मिला है किन्तु नीचे हार्ड रॉक नहीं मिलने के कारण केसिंग की समस्या आ रही है। 

झरनदल्ली कर्मियों के लिए सम्मानजनक और सुविधाजनक कैंटीन उपलब्ध कराने की लड़ाई बीएमएस विगत ३ वर्षों से लड़ रही है और आज जब सुविधा उपलब्ध होने के कगार पर आमला पहुँच रहा है तब एक वामपंथी श्रम संगठन के कुछ नेता अपनी रोटी सेकने पहुँच गए और वाहवाही लौटने के लिए फोटो खींचकर प्रेस रिलीज़ करने का ढोंग कर रहे हैं। जब ये लड़ाई शुरू हुई तब ये कहाँ थे? जब आधी अधूरी कैंटीन को शुरू किया गया तब ये चुप क्यों थे? जब पीने के पानी को कुत्ते और बन्दर जूठा करते हे तब केवल बीएमएस ने ही विरोध किया ऐसे समय में ये नेता कहाँ थे और क्यों चुप थे? इन सबका एक ही जवाब है की ये लोग मौकापरस्त हैं और आज के ये नेता कर्मचारी हित के लिए नहीं बल्कि अपनी खुद की गिरती साख को बनाने के लिए बेताब हैं और इसके लिए प्रबंधन के हर गलत कार्यों का भी समर्थन कर रहे हैं। 

नाम न बताने की शर्त पर दल्ली/राजहरा खदान में कार्यरत कई कर्मियों ने ये बताया कि इस वामपंथी संगठन के कुछ नेताओं से जब उन्होंने झरनदल्ली कैंटीन के समझौते के अनुरूप सुविधा बाकी जगह भी दिलाने की बात की तब उन्होंने कहा की वे ये सुविधा झरनदल्ली में मिलने नहीं देंगे और ऐसे में आप लोगों को भी नहीं मिलेगा। इसलिए हल्ला मत करिये। भारतीय मजदूर संघ इसे गंभीरता से लेता है और खुला घोषणा करता है कि अगर प्रबंधन तय समय सीमा के अंदर आधे अधूरे कैंटीन को पूरा नहीं करवाता है और समझौते के अनुबंधों के अनुरूप सुविधा मुहैया नहीं करवाता है तो भारतीय मजदूर संघ झरनदल्ली प्रबंधन के खिलाफ कड़े कदम भी उठाने से नहीं चुकेगा और ऐसे कई संवेदनशील मामलों को उजागर करते हुए सरकारी तंत्रों को भी इनसे अवगत करेगा जिससे होने वाले किसी भी नुकसान के ये केवल झरनदल्ली और अजहर खदान समूह प्रबंधन के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। 

Big Breaking News छत्तीसगढ़ क्वारेंटाइन सेंटर की दुर्दशा – लोग भाग रहे हैं या आत्महत्या पर मजबूर क्यों ?

0

दल्ली राजहरा – क्वॉरेंटाइन सेंटर की दुर्दशा लोग क्यों भाग रहे हैं अथवा आत्महत्या कर रहे हैं क्वॉरेंटाइन सेंटर में लगातार क्वॉरेंटाइन सेंटर अवस्था को लेकर शासन कि कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह उठता रहता है कहीं क्वॉरेंटाइन सेंटर में कोई आत्महत्या कर रहा है या तो छोड़कर कोई भाग जा रहा है कहीं किसी को सांप काट ने से मौत हो रही है कहीं बीमार को इलाज की सुविधा ना मिल पाने के कारण दम तोड़ रहा है इस प्रकार की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही

है प्रशासन द्वारा इनकी मजबूरी जानने का प्रयास नहीं किया जा रहा है आज दल्ली राजहरा मंगल भवन क्वॉरेंटाइन सेंटर से एक वीडियो जारी हुआ जिसमें पीड़ित व्यक्तियों द्वारा अपना दर्द बयान किया कि किस तरह महीनों से वे प्रताड़ित हो रहे हैं व प्रशासन को सहयोग करने को तो तैयार हैं किंतु प्रशासन उनके प्रति कितना संजीदा है यह उनके बयान से स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है गर्मी एवं बेचैनी महीनों से परिवारों से दूर रोजगार जाने का भय उस पर से प्रवासियों कि लगातार आने से जिस व्यक्ति को बीमारी नहीं है उसे भी बीमारी लगने की संभावना बन रही है जिसको लेकर क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को डर सता रहा है बताया जाता है कि रिपोर्ट आने में 20 से 25 दिन तक लग जा रहे हैं इतनी देरी से रिपोर्ट आने पर करोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने से संक्रमण बढ़ने का डर रहता है क्वॉरेंटाइन सेंटरों में निश्चित समय पर मेडिकल जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराने अति आवश्यक है सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों के द्वारा लापरवाही बढ़ती जाती है 2 दिन पूर्व ही गुटूर मुंडा के क्वॉरेंटाइन सेंटर में शराब के नशे में युवकों द्वारा आपस में मारपीट की गई थी जिस मुद्दे को सिटी मीडिया द्वारा सबसे पहले वेब पोर्टल के द्वारा चलाया गया था |

Big Breaking News जिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज की जान आफत में

0

बालोद जगन्नाथ साहू – जिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज की जान आफत में आन पड़ी है | डौंडीलोहारा ब्लॉक के रायपुरा गाँव के धनेश्वरी 17 वर्ष देशलहरे पिता सुरेश देशलहरे शनिवार से जिला हॉस्पिटल आये थे। रविवार ब्लड बैंक बंद होने के कारण आज सोमवार को दोपहर मे ब्लड चढ़ाया गया जिसमे मरीज धनेश्वरी को “O” पॉजिटिव ब्लड चढ़ाया जाना था पर डॉक्टर की लापरवाही से “B” पॉजिटिव ब्लड चढ़ाया गया। जिससे युवती की हालत बिगड़ने लगी | डॉक्टर की बड़ी लापरवाही ब्लड सैंपल टेस्ट ठीक से नहीं किया गया। डी बी ग्रुप के दीपक थवानी ने बताया की इन्होने इनको भर्ती करवाया गया है। लड़की अपने माँ बाप की एकलौती संतान है।

अभी मरीज की हालत चिंताजनक बनी हुई है | अभी किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है | इस प्रकार की लापरवाही जिला अस्पताल में आये दिन देखने को मिलती है पर अस्पताल स्टाफ सुधरने को तैयार नहीं है |

लड़की की माँ

परिजनों को जब इस बात की भनक लगी तो वे अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे डॉक्टर द्वारा लड़की की माँ से कहा जा रहा है आप जो भी शिकायत करना चाहती हो कर सकती हो |

Breaking News माल रिजेक्ट करने पर ठेकेदार ने दी 1 घंटे में ट्रांसफर करवा देने की धमकी

0

बालोद। एक तरफ जहां कोरोना के संकट में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जा रहा है तो उन डॉक्टरों को कोरोना से बचाने के लिए शासन-प्रशासन व एजेंसी के माध्यम से पीपीई किट की सप्लाई होती है लेकिन जिले में इसकी सप्लाई के नाम पर घोटाले की बू आ रही है। यह ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के एक फार्मासिस्ट राहुल भेड़िया को भिलाई के कुछ ठेकेदार स्वास्थ विभाग के दफ्तर में ही आकर पीटीई किट पास नहीं करने पर 1 घंटे के भीतर ट्रांसफर करवा देने की धमकी दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है तो एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या डॉक्टरों व कर्मचारियों को जो किट मिल रहा है वह ठीक है या नहीं? या घटिया क्वालिटी की सप्लाई हो रही है? कर्मचारी ने न्याय की आस में थाने में मामले की शिकायत कर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पर देखना होगा बड़े घोटाले के अंदेशे पर जिम्मेदारी से कार्रवाई हो पाती है नही या फिर यह मामला भी दूसरे मामलों की तरह दबा जाएगा।

एफआईआर कराने दिया हूं आवेदन, अब तक कार्रवाई नहीं

मामले में पीड़ित राहुल भेड़िया का कहना है कि मैंने धमकी देने वालों के खिलाफ शिकायत कर थाने में एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संबंधित ठेकेदार द्वारा मुझे खराब क्वालिटी के किट को अधिक दाम पर सप्लाई के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मैंने मना किया तो मेरे ट्रांसफर करवाने की धमकी दी गई।

पुलिस का यह कहना

बालोद के टीआई गैंदसिंह ठाकुर का कहना है कि आवेदन मिल चुका है। जांच की जाएगी। अभी कोरोनावायरस के कारण व्यस्तता है। जल्द ही संबंधित व्यक्ति व जिन पर आरोप लगे हैं उन्हें बयान के लिए थाने बुलाया जाएगा।

Big Breaking News दल्ली राजहरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

दल्ली राजहरा में वार्ड क्र 14 डंपर गैरेज के पास रहने वाले महेश चक्रधारी के 18 वर्षीय पुत्र

मृतक (राहुल चक्रधारी) का फोटो

राहुल चक्रधारी ने घर पर आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | महेश चक्रधारी के तीन बच्चो में 2 लड़के और 1 लड़की थे जिसमे की राहुल सबसे छोटा था |

मृतक के घर का फोटो

माता-पिता द्वारा घर में ही ईटा निर्माण का कार्य करते है | आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है | पुलिस को सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है |

MOST POPULAR

HOT NEWS