City Media - Page 1791 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1791

Big Breaking क्वारेंटाइन सेंटर में शराब के नशे में जबरदस्त हाथापाई

0

दल्ली राजहरा – डोंडी ब्लॉक के चोरपडाव के पास कल देर रात घोटुलमुण्डा क्वारेंटाइन सेंटर में बेंगलोर से आये हुए प्रवासियों के बीच आपस में शराब के नशे में जबरदस्त हाथापाई हुई जिसमे एक युवक को काफी ज्यादा चोट लगी है जिससे बालोद के कोविड-19 हॉस्पिटल ले जाया गया झगड़े की वजह क्या थी इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई और इसी युवक मैं एक दीवार फांदकर घर भी गया था | ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को इस घटना की सुचना दी गई । कोविड-19 से बचाव के लिए बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों की व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रश्न चिन्ह लगता है छत्तीसगढ़ में क्वॉरेंटाइन मे कई घटनाएं घट चुकी है फिर भी प्रशासन इन की समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रही है |

Big Breaking कोरोना पीड़ित 19 वर्षीय युवती की AIIMS में मौत

0

रायपुर – नोवल कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद 1 जून को निजी अस्पताल से 19 साल की एक महिला मरीज को AIIMS रायपुर शिफ्ट किया गया था। उसे ल्यूकेमिया था। तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी हालत बिगड़ने लगी और दुखी होकर उसने अपनी बीमारी के कारण 05.06.2020 को रात 9.45 बजे दम तोड़ दिया।

मृतक युवती जगदलपुर की रहने वाली थी. जगदलपुर में तबियत खराब होने के बाद वह अपना इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में करा रही थीं. लेकिन 1 जून को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे एम्स में भर्ती किया गया था. एम्स में वो पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना से यह अधिकारिक तौर पर तीसरी मौत है.

BIG BREAKING:किराना दुकान व गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियों के पहूचंने के बाद भी आग में नहीं काबू , नगर वासियों में दहशत ।

0

BIG BREAKING
डौण्डी ।
नगर के बीचो बीच दुर्गा चैक के पास मदन किराना दुकान एवं गोदाम में तड़के सुबह 5 बजे भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक। आग इतना भयानक है की आग की लपटे भयावह होती जा रही है दमकल के 3 गाड़ी पहूचने के बाद भी आग पर काबू नही ंपाया

जा रहा है । आग लगने का कारण अज्ञात है। वहीं नगर पंचायत के पानी टंेकरांे द्वारा भी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है इसके बाद भी आग पर काबू नहीं रहे है। । गोदाम व किराना दुकान व मकान एक साथ लगे होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। मौके पर पहूंची डौण्डी पुलिस।


यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो उपर मकान मे रखे सिलेण्डर फटने से नगर की स्थिति गंभीर बनी हुई । जिसके कारण नगर सहित आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त है।

दुर्ग DEO ने निर्देश दिया स्कूल द्वारा लॉक डाउन की अवधि में फीस नहीं लिया जायेगा

0

दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया कि स्कूल द्वारा लॉक डाउन की अवधि में फीस नहीं लिया जायेगा, यदि किसी स्कूल द्वारा निर्देश की अवहेलना की तो उस पर कार्यवाही की जाएगी |

वार्ड न 24 में रैन बसेरा एवं सुलभ शौचालय के सामने फ़िल्टर पानी हेतु नल कनेक्शन देने की मांग

0

दल्ली राजहरा – वार्ड न 24 प्रमुख मार्ग में स्थित रैन बसेरा, सुलभ शौचालय एवं आरोग्य हॉस्पिटल है जहाँ पर लोगों का सुबह से देर रात्रि तक अत्यधिक आना जाना लगा रहता है ऐसे स्थान पर लोगों को पीने के पानी के लिए यहाँ वहां भटकना पड़ता है |


लगातार वार्डवासियों की मांग पर भाजपा महामंत्री राकेश द्धिवेदी के नेतृत्व में अमित कुकरेजा, भूपेन्द्र श्रीवास, सुमीत जैन, गोलू, अंकित जैन, विनय छाजेड़ एवं वार्डवासियों द्वारा जी एम तपन सूत्रधार से चर्चा की गई उसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि पाइप की व्यवस्था कर लें एवं पानी का कनेक्शन बीएसपी द्वारा दिया जायेगा |

Breaking News 5 जून से इन बैंक खातों में मोदी सरकार जमा कराएगी 500 रु, जानिए किस दिन आपके अकाउंट में आएगा पैसा

0

वैश्विक महामारी कोरोना और लॉक डाउन के बीच आर्थिक रूप से कमजोर और गरीबों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की थी जिसके तहत जनधन खातों के महिला खाताधारकों को तीन महीने तक 500-500 रुपए की किश्त देने की घोषणा की गई थी | इसी सन्दर्भ में अंतिम किश्त आज 5 जून 2020 से लाभार्थियों के खाते में जमा कराया जाएगा.
नियम के मुताबिक 5 जून 2020 के उन जनधन खातों में पैसा जमा कराया जाएगा, जिसका आखिरी अंक 0 या 1 है. उसी तरह से 6 जून को 2 और 3 अंक वाले बैंक खातों में, 8 जून को 4 या 5 अंक वाले बैंक खाते में, 9 जून को 6 या 7 अंक वाले बैंक खातों में और 10 जून 2020 को 8 या 9 अंक वाले बैंक खातों में 500 रुपए की किश्त जमा की जाएगी.

Breaking फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्ति सहित FIR दर्ज

0

फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा कर पिछले कई वर्षों से नौकरी कर रहे 15 सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्ति सहित उन पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश जिला पंचायत सीईओ रिचा प्रकाश चौधरी ने जारी किया है।

27 शिक्षकों के खिलाफ थी शिकायत

सारंगढ़ – जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक वर्ष 2005 से 2012-13 के बीच 6 माह के लिए अस्थाई जाति प्रमाण-पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र बनवा कर बरमकेला एवं सारंगढ़ क्षेत्र में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। लेकिन अब तक स्थाई प्रमाण पत्र जमा नहीं किए गए। जिला पंचायत सीईओ से पूर्व में उक्त शिक्षकों के विरुद्ध शिकायत हुई थी जिसमें यह कहा गया था कि इन शिक्षकों की ओर से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बना कर नौकरी प्राप्त की गई है। ऐसे में जिला पंचायत सीईओ ने 11 जुलाई 2017 को जनदर्शन में कलेक्टर को प्राप्त शिकायत के आधार पर तत्कालीन एसडीएम सारंगढ़ को जांच का जिम्मा सौंपा था लेकिन यह जांच तत्कालीन एसडीएम 4 साल तक पूरा नहीं कर सके। जब सारंगढ़ में नए एसडीएम चंद्रकांत वर्मा आए तो जांच की गति तेज हुई और अंततः फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा कर नौकरी कर रहे हैं 15 सहायक शिक्षक बेनकाब हो गए और अब जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत सीईओ रिचा प्रकाश चौधरी ने एफआई आर का आदेश जारी कर दिया है।

Breaking डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, सड़क दुर्घटना में घायल मरीज का फेफड़ा और दिल बाहर आया

0

रायपुर – पं.जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकत्सालय के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के अंतर्गत संचालित कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने सड़क दुर्घटना में घायल एक 23 वर्षीय युवक की जटिल सर्जरी किया   युवक का फेफड़ा और दिल बाहर आ गया था जिसे डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर दुर्घटना में टूटकर चकनाचूर हो चुकीं पसलियों की जगह टाइटेनियम की नई पसली लगाकर नया जीवन प्रदान किया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि मरीज के फेफड़े एवं हृदय तक बाहर निकल आये। एसीआई के हार्ट, चेस्ट, वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू, डीकेएस के प्लास्टिक सर्जन डॉ. कृष्णानंद ध्रुव एवं टीम के नेतृत्व में इस नवयुवक का इलाज हुआ। डॉक्टरों ने इस आधुनिकतम सर्जरी में दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त पसली की जगह में टाइटेनियम प्लेट की सहायता से नई पसली का निर्माण किया। सर्जरी इतनी सफल रही कि मरीज को अपेक्षाकृत बेहद कम समय में ही वेंटिलेटर से बाहर निकाल लिया गया। 

23 मई की रात एक आइल डिपो में काम करने वाला चरौदा निवासी 23 वर्षीय नवयुवक अपने मित्र के साथ मोटर सायकल पर आरंग की ओर जा रहा था। तभी तेज़ रफ़्तार से आती हुई ट्रक ने जोर से ठोकर मारी,जिससे मोटर सायकल चालक ट्रक के नीचे राड में फंसकर घसीटता चला गया,जिससे कारण उसके बायें फेफड़े की पसलियां पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। पसली का टुकड़ा बाहर रोड में बिखर गया। चोट इतनी गहरी थी कि मरीज का फेफड़ा एवं दिल छाती से बाहर आ गया। घायल युवक को संजीवनी 108 एम्बुलेंस की सहायता से मेकाहारा के ट्रामा सेंटर में लाया गया। यहां आपातकाल में उपस्थित डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया। हादसे में खून बहुत बह चुका था इसलिये उसको खून चढ़ाया गया।

मरीज का सीटी-स्कैन कराकर अंदरूनी चोटों को देखा गया। स्थिति स्थिर होने पर उसको ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया एवं बहुत ही हाईरिस्क एवं डेथ ऑन टेबल कंसेट लिया गया। मरीज के ऑपरेशन में जो गायब हो गयी थी उसके स्थान पर टाइटेनियम की नई पसली बनाई। पसली बनाने के लिये लगभग 15-17 सेंटीमीटर लम्बाई की चार टाइटेनियम प्लेट का उपयोग किया गया। ऑपरेशन से पूर्व घाव को धोकर अच्छी तरह से साफ किया गया क्योंकि फेफड़े के अंदर बहुत ज्यादा मिट्टी एवं कंकड़ घुस गया था। टाइटेनियम प्लेट का उपयोग करने से मरीज वेंटीलेटर से जल्दी बाहर आ गया एवं छाती बेडौल होने से बच गयी। कृत्रिम पसली नहीं लगायी जाती तो मरीज को वेंटीलेटर से बाहर निकालना बहुत ही मुश्किल हो जाता। ऑपरेशन में चार घंटे से ज्यादा का समय लगा एवं तीन यूनिट रक्त मरीज को लगा। आज मरीज पूर्णतः स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज होने वाला है। इस सर्जरी में रेडियोडायग्नोसिस विभाग की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। एसीआई में सभी प्रकार की आधुनिकतम पद्धति से फेफड़ों एवं खून की नसों का उपचार होने लगा है। निकट भविष्य में ओपन हार्ट सर्जरी एवं बायपास सर्जरी प्रारंभ होने की संभावना है।

Breaking News एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या!!

0

रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है डगनिया में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली युवक की मौके पर मौत हो गई | मृत युवक के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है मामले की छानबीन की जा रही है जांच के उपरांत ही पूरे मामले की पुष्टि हो पाएगी |

Big Breaking News – कलेक्टर के खिलाफ बलात्कार का आरोप

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब एक कलेक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है | घटना 15 मई की है | महिला ने जिस कलेक्टर पर आरोप लगाया है उनका नाम जनक प्रसाद पाठक और वे जांजगीर चांपा में पदस्थ है वही की एक महिला है जिसने आरोप लगाया कि उसके पति को नौकरी से निकाल देने की धमकी देकर उसके साथ ऑफिस परिसर में ही बलात्कार किया |

कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक


पीड़िता एनजीओ संगठन से जुडी हुई है इस कारण वह कलेक्टर से किसी काम के सिलसिले में मिली भी थी कलेक्टर ने उन्हें उनका काम करने का आश्वासन दिया था और पीड़िता का मोबाइल न भी ले लिया था और उसी नंबर पर अश्लील मैसेज फोटोज भेजते थे | पीड़िता का आरोप है कि कलेक्टर लगातार उसे बुलाते थे. एक दिन वो उसे धमकी दिये कि अगर वो नहीं आएगी तो उसके पति को नौकरी से बर्खास्त कर देंगे इस दौरान जब वह आई तो कक्ष में ही उसके साथ बलात्कार को अंजाम दिया |
पीड़िता ने कलेक्टर द्वारा भेजे गए मैसेज के स्क्रीन शॉट भी पुलिस को शिकायत के साथ दिये हैं. पुलिस ने आरोपी कलेक्टर जेपी पाठक के खिलाफ धारा 376, 506, 509ख के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

MOST POPULAR

HOT NEWS