City Media - Page 375 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 375

चौराहों के शहर की अब और बदलेगी तस्वीर

0
  •  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की पहल पर नगर निगम को मिले 6 करोड़ 

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की अनुशंसा पर नगर पालिक निगम जगदलपुर को अधोसंरचना मद से विकास कार्यों के लिए 6 करोड रुपए की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त हुई है।

नगर पालिका निगम जगदलपुर को अधोसंरचना मद से शहर में विकास कार्य के लिए जिसमें सीसी सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य सभी 48 वार्डों में किए जाएंगे। राशि की स्वीकृति प्राप्त होने पर महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्यों एवं भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में शहर के चहुमुखी विकास तेज गति से हो रहा है। लोगों की मूलभूत सुविधा देने की हमारी सरकार की जो योजना है, उस पर पहल करते हुए हमारे विधायक किरण देव के नेतृत्व में लगातार शहर का विकास हो रहा है । नगर निगम जगदलपुर के लिए राशि 6 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री श्री अरुण साव जी के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहे हैं इसी तारतम्य में नगर पालिक निगम जगदलपुर को शहर के 48 वार्डों में विकास कार्यों के लिए अधोसंरचना मद से राशि 6 करोड रुपए की स्वीकृति सीसी सड़क, नाली ,सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक श्री देव ने कहा विकास निरंतर जारी रहेगा शहर विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी, लोगों को मूलभूत सुविधा देना हमारी सरकार का दायित्व है जिसे हम लगातार निर्वहन कर रहे हैं। राशि स्वीकृत होने पर शहर विकास में तेज गति से निर्माण कार्य होंगे। विकास अनवरत जारी रहेगा शहर विकास में किसी भी प्रकार की राशि की कमी नहीं होगी। विकास से जुड़े कार्य निरंतर होते रहेंगे। जगदलपुर शहर के साथ पूरे राज्य के विकास हो इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं और लगातार प्रदेश की तस्वीर बदल रही है उन्होंने कहा समग्र विकास को समर्पित विष्णुदेव साय की सरकार अपने संकल्प को पूर्ण करने में कोई कसर नही छोड़ रही है।

पत्रकारों ने दिया धरना

0

जगदलपुर गांजा के फर्जी मामले में दंतेवाड़ा के 4 निर्दोष पत्रकारों को जेल भेजे जाने को लेकर आज सुकमा में पूरे प्रदेश के पत्रकारों ने धरना देकर निर्दोष पत्रकारों को बाइज्जत बरी करने की मांग उठाई। इसके साथ ही पत्रकारों ने इस साजिश में शामिल लोगों का भी खुलासा किए जाने पर जोर दिया। इस धरना प्रदर्शन में जगदलपुर से स्वरूप राज दास, ऋषभ कुमार, नवीन गुप्ता, अर्जुन झा संजीव पचौरी ने उपस्थिति दर्ज कराई।

नगर पंचायत डौंडीलोहारा के लिए 1.50 करोड़ की सौगात

0

लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष के कड़ी मेहनत और प्रयास से नगरी निकाय मंत्री व उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के अनुशंसा से अधो संरचना मद से डेढ़ करोड़ कि राशि स्वीकृत नगर में कराए जाएंगे अनेकों विकास निर्माण कार्य आम नागरिकों को मिलेगी मूलभूत सुविधाएं नगर के लिए बड़ी उपलब्धि लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के द्वारा अनुमोदित एवं अगुवाई में नगर पंचायत डौंडीलोहारा के लिए 1.50 करोड़ स्वीकृत

नगरी प्रशासन मंत्री माननीय अरुण साव द्वारा नगर पंचायत डौंडीलोहारा के लिए घोषणा के परिपालन में प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग द्वारा प्रस्तावित नगर के समस्त वार्डों के मूलभूत सुविधा लिए पानी बिजली सामाजिक भवन सीसी रोड नाली यात्री प्रतीक्षालय बोर खनन के लिए डेढ़ करोड़ रुपए स्वीकृत माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के साथ साथ विद्या शर्मा उपाध्यक्ष सभापति अनीता साहू ममता शर्मा अशोक चनाप और झुमुक लाल कोसमा ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किए हैं लोकेश्वरी साहू ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए समस्त नगर वासियों को 1,50 करोड़ के लिए बधाई देते हुए स्वीकृत कार्य की जानकारी आम नागरिकों और सभी को दिए जो कि इस प्रकार है नगर के वार्ड क्रमांक 1 ,4 , 7 , 10 ,11 और 12 में सामाजिक सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 11 12 15 और अंडी चौक में नागरिक यात्री प्रतीक्षालय। , वार्ड क्रमांक 6 , कंपलीट सेटअप पाइपलाइन एवं ट्यूबवेल टैंक स्थापना कार्य वार्ड क्रमांक 2 , 3 ,4 ,8 में पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 3 4, 8 , 9 में बोर खनन एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 2 , 5 ,11 सामाजिक भवन एवं स्कूल में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य , वार्ड क्रमांक 6 9 11 12 14 15 मैं स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य , वार्ड क्रमांक 6 मे सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य , वार्ड क्रमांक 10 , 12 मे सीसी रोड निर्माण कार्य लोकेश्वरी गोपी साहू और नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल द्वारा स्वीकृत कराए गए हैं

कलेक्टर ने दल्लीराजहरा के कोंडे पावर हाउस में  100 बिस्तर अस्पताल का किया निरीक्षण 

0

कलेक्टर ने दल्लीराजहरा के कोंडे पावर हाउस में 100 बिस्तर अस्पताल का किया निरीक्षण अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के अलावा बीएसपी के अधिकारियों को अस्पताल तक सड़क तथा जरूरी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश

बालोद, 16 अक्टूबर 2024 कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज इस्पात नगरी दल्लीराजहरा के कोंडे पावर हाउस वार्ड नंबर 15 में संचालित 100 बिस्तर अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं कक्षों में पहुँचकर अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं अस्पताल की व्यवस्था का मुआयना किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अस्पताल अधीक्षक डाॅ. पीएल मेरिया से अस्पताल में पदस्थ कुल डाॅक्टर, नर्स एवं अन्य स्टाफ के संख्या के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बीएसपी के अधिकारियों को अस्पताल के समीप कोंडे पावर हाउस में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को अस्पताल तक वृद्धि करने के निर्देश दिए। जिससे कि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं आम लोगों के लिए सुगम यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लैब, आॅपरेशन थियेटर, लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएसपी के अधिकारियों को अस्पताल में अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर चन्द्रवाल ने अस्पताल प्रबंधन की मांग पर लेबर रूम से लगे आॅपरेशन थियेटर को सेपरेट करने तथा वहाँ की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्माण कार्य करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया।

कलेक्टर चन्द्रवाल ने अस्पताल अधीक्षक से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या एवं उनके लिए उलपब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।  चन्द्रवाल कोेंडे पावर हाउस के 100 बिस्तर वाले अस्पताल के व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में बीएसपी अस्पताल में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग तथा बीएसपी प्रबंधन अधिकारियों को तलब कर आवश्यक चर्चा की। उन्होंने राजस्व विभाग एवं बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों को आपसी समन्वय से 100 बिस्तर वाले अस्पताल तक सड़क निर्माण तथा अन्य जरूरी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम श्री राम कुमार सोनकर एवं बीएसपी प्रबंधन तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

शारीरिक रूप से कमजोर (गूंगी) महिला से जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

0

दिनांक 14.10.2024 को प्रार्थी सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नी जो शारीरिक रूप से कमजोर है जिसे आरोपी सुरेश यादव पिता स्व0 गंजन यादव उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 19 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद द्वारा बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध धारा 64 बी0एन0एस0 के तहत अपराध पंजीबध्द ‍किया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान एस0आर0 भगत पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में श्रीमान अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुनील तिर्की थाना प्रभारी राजहरा द्वारा टीम गठित कर आरोपी का तत्काल पता तलाश किया गया जो राजहरा टाउन में अपने सकुनत पर ‍मिलने से अभिरक्षा में लेकर आरेपी से पुछताछ किया गया जो दिनांक 14.10.2024 को शाम करीबन 07.30 बजे पीडिता को उसके निवास स्थान से बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया हूं, बताने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है ।

मुरिया दरबार की परंपरा को भाजपा ने बना दिया मजाक: रेखचंद जैन

0
  •  आनन फानन में निपटाने की सोच से रियासती परंपरा की उड़ाई धज्जियां
  •  मांझी- मुखिया नहीं रख सके अपनी समस्याएं 

जगदलपुर पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रहे रेखचंद जैन ने कहा है कि मुरिया दरबार रियासत काल की प्रभावी व उल्लेखनीय व्यवस्था रही है। इसमें स्थानीय ग्रामीणों की बात तथा शिकवा- शिकायतों को सुनकर शासन एवं प्रशासन के द्वारा जो नजीर पेश की जाती थी, वह समूचे राज्य में लागू होती थी, लेकिन भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार ने इस महत्वपूर्ण प्रथा को महज रस्म अदायगी तक सीमित कर बस्तर के लाखों ग्रामीणों व बस्तर दशहरा पर्व में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है।

मंगलवार को यहां आयोजित मुरिया दरबार में अभिव्यक्ति देने मांझी- मुखिया, चालकी आदि बैठे रहे। जन समस्याओं को जानने का प्रयास नहीं किया गया। इससे इनके गांव, घर व क्षेत्र की परेशानी जस की तस बनी रहेगी। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि आदिवासियों को होने वाली समस्याओं को जानने का मंच मुरिया दरबार है। लेकिन मुख्यमंत्री आए और अपना भाषण देकर चले गए। जैन ने कहा है कि मुरिया दरबार में बस्तर के सभी जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की परंपरा रही है। तुच्छ राजनीति के कारण भाजपा ने इसे भी खंडित किया है। बस्तर के किसी भी कांग्रेस के विधायक, सांसद को बुलाया नहीं गया था। यह जनादेश का अपमान तो है ही, ग्रामीणों की उपेक्षा की भाजपाई मानसिकता को भी दर्शाता है।  जैन ने कहा है कि आने वाले वक्त में जनता इसका जवाब देगी। पूर्व विधायक के अनुसार बस्तर दशहरा पर्व सभी समाजों व उसके प्रतिनिधियों के समन्वय का प्रतीक रहा है। रियासत काल से आज तक इसमें सर्व समाजों की भागीदारी रही है लेकिन भेदभाव के वशीभूत होकर भाजपा ने अपने अहंकार में इसे भी खंडित किया है। कांग्रेस के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा इसका प्रमाण है।

तीन हजार में गुजारा करके बताएं सीएम

रेखचंद जैन ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी को प्रति माह केवल तीन हजार रुपये ही मिल रहे हैं। शासन- प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर यथोचित व मानव मूल्यों के मुताबिक वृद्धि करनी चाहिए। इस दिशा में सार्थक पहल एवं घोषणा न किए जाने से पुजारी परिवारों में निराशा है, जिसका खमियाजा भाजपा को भोगना पड़ेगा। पूर्व विधायक ने कहा है कि इस दिशा में जब तक सार्थक पहल नहीं की जाती, मुख्यमंत्री स्वयं तीन हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से खर्च करें। इससे उन्हें भी मंहगाई का भान हो जाएगा। जब सीएम समस्या जानेंगे तब पुजारी परिवार की परेशानी का निराकरण हो सकेगा।

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने आज के सामन्तवाद, पूंजीवाद, साम्राज्यवाद, भ्रष्टाचार रूपी रावण का दहन किया

0

दल्लीराजहरा कल दिनाँक 14/10/2024 दिन सोमवार को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से कृषि कार्यालय के दशहरा मैदान पर आज के सामन्तवाद, पूंजीवाद, साम्राज्यवाद, भ्रष्टाचाररूपी रावण दहन का कार्यक्रम जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सिंघनवाही के कलाकारों द्वारा रामलीला का प्रदर्शन किया गया, इस लीला के बाद, आये हुए अतिथियों में से माननीय सुनील तिर्की जी (थाना प्रभारी दल्ली राजहरा), माननीय सुनील ठाकुर जी (विधुत मंडल दल्ली राजहरा), और माननीय डॉ. राजीव लोचन जी (मुख्य चिकित्सक संजीवनी अस्पताल दल्ली राजहरा) हाथों आज के सामन्तवाद, पूंजीवाद, साम्राज्यवाद, भ्रष्टाचाररूपी रावण का दहन रात्रि 08:30 को किया गया

रावण दहन के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सुनील ठाकुर जी (विधुत मंडल दल्ली राजहरा), विशेष अतिथि माननीय डॉ. राजीव लोचन जी (मुख्य चिकित्सक संजीवनी अस्पताल दल्ली राजहरा), अतिथि श्रीमती आशागुहा नियोगी जी, श्रीमती गुहा मैड़म जी, सुश्री क्रांति गुहा नियोगी जी, कलीराम सलामें जी, गौतम कोरेटी जी, शंकर साहू जी ( अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शिक्षक फ्रेन्ड्स), संजय सिंह जी, विजय सिंग जी, शिवा सिंग जी, नरेंद्र ग्वाल जी, कॉमरेड बसन्त रावटे को मंचसप किया गया और सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन के बाद मुख्य अतिथि माननीय सुनील ठाकुर जी ने अपनी बात रखी मंच संचालन कॉमरेड ईशवर निर्मलकर ने किया और स्वागत उद्बोधन के बाद कॉमरेड बसन्त रावटे ने धन्यवाद ज्ञापन के बाद रात्रि 10 बजे से जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से सम्बद्ध नवाबिहाननव जनवादी लोक कलामंच के कलाकारों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम का मंचन किया जिसमें मनोरंजन के मध्यम से आज जल जंगल की हो रही लूट, और मजदूर किसान के हक अधिकार की लड़ाई को जनता से रूबारू करने का प्रयाश किया गया इस रावण दहन कार्यक्रम व सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से हज्जरों कार्यकर्ता ने योगदान दिया व दशर्क के रूप में इस क्षेत्र के हज्जरों आम जनता ने भाग लिया…

रायपुर दक्षिण उप चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा जनता का आशीर्वाद: दीपक बैज

0
  •  संगठनात्मक रूप से और जनहित के मुद्दों पर हम भाजपा से ज्यादा मजबूत
  •  11 माह की साय सरकार की नाकामी चुनाव में होगा सबसे बड़ा मुद्दा: बैज 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उप चुनाव की तिथि की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। जनता के आशीर्वाद से यहां से कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव जीतेगा।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वादाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़े चुनावी मुद्दे होंगे। बैज ने कहा कि यह सरकार 11 माह के अल्प समय में ही इतनी ज्यादा अलोकप्रिय साबित हो सकती है। इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, अतः जनमानस भाजपा के खिलाफ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य का आम आदमी भाजपा के राज में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। राजधानी में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैंड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। राजधानी में भाजपा के राज में 4 बार गोली चल गई, अंतरराष्ट्रीय गैंग पर पैर पसार रही है। राजधानी चाकूपुर बन गई है। राजधानी में आदमी गाजर मूली की तरह काटे जा रहे हैं।मरीन ड्राईव मर्डर ड्राइव बन गया है। रायपुर की कानन व्यवस्था बिगड़ गई है। इन सब मुद्दो को लेकर कांग्रेस दक्षिण के उपचुनाव में जनता के बीच जाएगी।दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण के उपचुनाव के लिए कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी भी पूरी है। सभी 19 वार्डो में पार्टी की बूथ कमेटियां चुनाव में जाने को मुस्तैद हैं। वार्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी जा चुकी है। कार्यकर्ताओं की बैठकें लगातार जारी हैं। सरकार की असफलता से जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दक्षिण उपचुनाव को लेकर उत्साह है। कांग्रेस का कार्यकर्ता दक्षिण में कांग्रेस का विधायक बनाने को तत्पर है।

मंदिर प्रांगण में 36 घंटे के अखंड भंडारे का आयोजन

0

जगदलपुर माता रानी के आशीर्वाद से मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ का 36 घंटे अनवरत चलने वाले माता का भंडारा व जगराता का आयोजन 15 अक्टूबर मंगलवार को पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों व माताजी की आरती के साथ प्रातः, 7 बजे प्रारंभ हुआ। इसके पहले प्रातः 5.30 बजे योग सत्र सभी योग कक्षा के साधको की उपस्थिति में योग किया गया।

इस माता रानी के 36 घंटे अनवरत चलने वाले महाभंडारे व जगराता कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, महापौर सफ़ीरा साहू, भाजपा ज़िला अध्यक्ष रूप सिंग मांडवी प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डे, रंजित पांडे ने उपस्थित हो इस छत्तीसगढ़ का प्रथम माता रानी के 36 घंटे अनवरत चलने वाले महाभंडारे व जगराता कार्यक्रम में सेवा देने वालो

सभी सेवा देने वाले भाई बहन भगवा अथवा श्वेत वस्त्रों में तिलक कलावा धारण कर भंडारा प्रसाद दिया जा रहा है। इस पहल के लिए सभी भाग लेने वाले लोग सराहना कर रहें है। संरक्षक मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव, श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर सफीरा साहू, कमलचंद्र भंजदेव, संजय पांडे सहित आयोजक मंडल के श्याम सोमानी, अनिल लुंकड़, सुरेश गुप्ता, विजय भारत, श्रेयांश जैन, उमेश सोनी, इला राव, योगेंद्र कौशिक, राजेश चावड़ा, शिवनारायण चांडक, रामचंद्र गुप्ता, दशरथ कश्यप, ईश्वर राव, रजनीश पाणिग्रही, योगेशचंद्र पाणिग्रही, चंद्र मोहन, आरके नायडू, ललित अग्रवाल, मनीष मूलचंदानी, नरेश खत्री, शक्ति सिंह चौहान, अरुण त्रिपाठी, पंकज सिंघल, देवीचंद चोपड़ा, शम्मी कपूर,पवन मोदी, लक्ष्मण राजपुरोहित, प्रकाश बाफना, संजू मिन्नी, नरेंद्र लुंकड़, अनूप जैन, विजय बसंतवाणी, रंजीत पांडे, योगेशचंद्र पाणिग्रही, जोगेंद्र पाल खत्री, अमित विश्वकर्मा, पंकज देवांगन, धनराज चांडक, ऋषि यादव, विक्की मूलचंदा, दीप्ति पांडे, सुषमा झा, निहारिका मोदी, सरला रथ, मंजू लूंकड़, मनकोरम, सरिता यादव, पदमा विशोई, कुसुम पाण्डे, शुक्ला दास, बिजली वैद्य, आशा डोडिया, प्राची गर्ग, मुन्नी सिंह आदि सहभागी है।

मोहब्बत की दुकान और नफरत के बाजार वालों के गाल पर तमाचा मार रही है यह बस्तरिहा महतारी

0
  • आदिवासियों का हाल 78 साल बाद भी ऐसा ही है 

अर्जुन झा-

जगदलपुर अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर पृथक छत्तीसगढ़ राज्य तक कई सरकारें आईं और चली गईं। आजादी के बाद से अब तक केंद्र की सत्ता पर कांग्रेस अधिकतर बार सत्ता पर काबिज रही। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी भी लंबी पारी खेल रही है, मगर बस्तर की आदिवासी नारी आज भी महुआ शराब, सल्फी और ताड़ी बेचकर गुजारा करने मजबूर है। आदिवासियों के नाम पर राजनैतिक रोटी सेंकने वाले सियासतदानों को शायद इससे कोई वास्ता नहीं है। गोद में अपने दूधमुहे बच्चे को लेकर महुआ शराब बेच रही यह बस्तरिहा महतारी आदिवासियों का रोना रोकर वोट मांगने वाले नेताओं के गाल पर करारा तमाचा मारती प्रतीत हो रही है।

वैसे इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आदिवासियों का महुआ शराब, सल्फी और ताड़ी से पुराना नाता रहा है। वहीं दूसरी ओर आज की बस्तरिहा पीढ़ी भले ही बीयर, रम, जीन, व्हीस्की की ओर बढ़ चली है, लेकिन पुरानी पीढ़ी अभी भी अपनी परंपरा के संग चल रही है। बस्तर के हाट बाजारों में महुआ शराब बेचती महिलाएं आम तौर पर देखी जाती हैं। इससे उनकी दो तीन सौ रुपए की कमाई हो जाती है। बाजार खत्म होने के बाद नशे में झूमते स्त्री पुरुष घरों को लौटते दिख जाते हैं। हाट बाजारों में मुर्गा लड़ाई, महुआ शराब, सल्फी विक्रय और झूमते गाते राह चलते लोगों को देखकर आभास हो जाता है कि हम बस्तर में हैं। मगर यह बड़ी विडंबना है कि बस्तरिहा महतारी और आम आदिवासियों को शराब के मकड़जाल से बाहर निकालने की कोशिश किसी भी बड़े राजनैतिक दल की सरकार ने नहीं की। यही वजह है कि बस्तर की नारी आज भी महुआ शराब बेचकर घर चलाने मजबूर है।

इन दिनों बस्तर दशहरा पर्व की धूम मची हुई है। बस्तर दशहरा का का मुख्य केंद्र बिंदु जगदलपुर है। बस्तर दशहरा पर जगदलपुर में शराब बेचने पहुंची एकसाथ यह आदिवासी महिला कई मोर्चे संघर्ष करती नजर आ रही है। उसकी गोद एक दूधमुहा बच्चा भी है, जो उस गिलास से खेलने की कोशिश कर रहा है, जिस गिलास से उसकी मां लोगों को शराब नापकर देती है। लगता है आगे चलकर इस बच्चे को अपने परिवार की विरासत सम्हालनी पड़ेगी। जाहिर सी बात है जिसका बचपन शराब और उसकी गंध के बीच गुजरेगा, उसकी जवानी भला कैसे शराब से अछूती रह जाएगी। इस दृश्य को देखकर मन व्यथित हो गया, मगर हमारे रहनुमाओं का दिल इन्हें देखकर शायद नहीं पसीजता। दिल हो तब न पसीजे, वे दिमाग से खेलने वाले खिलाड़ी होते हैं। अपने शातिर दिमाग के दम पर भोलीभाली जनता के दिमाग को चेतना विहीन कर देने में माहिर होते हैं। न मोहब्बत की दुकान चलाने वालों को इनकी चिंता है, न नफरत का बाजार लगाने वालों को।मंगलवार को हमारे आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव जगदलपुर शहर में थे। काश उनकी नजर इस बस्तरिहा महतारी पर पड़ जाती, तो शायद आदिवासी समुदाय को इस मकड़जाल से निकालने के लिए सरकार की ओर से कुछ जतन हो जाता। ऐसा नहीं है कि आदिवासियों के उत्थान के लिए सरकारों ने कुछ नहीं किया। किया है, सभी सरकारों ने अपने अपने स्तर पर जितना बन पड़ा किया है, मगर बीच में जो लोग सेतु का काम करते हैं, दरअसल वे लोग बिचौलिया बन बैठे हैं और बिचौलिया तो बिना कमीशन के कोई काम करता नहीं। ऐसे में कैसे हो सकता है आदिवासियों का उद्धार?

MOST POPULAR

HOT NEWS