City Media - Page 446 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 446

पहली बारिश ने खोल कर रख दी नगरपालिका नालियों की सफाई लाइट की व्यवस्था एवं स्वच्छता की पोल नगर पालिका बना ठेकेदारों सेटिंग का अड्डा

0

दल्ली राजहरा में आज शाम झमाझम बारिश के चलते पानी निकासी की अव्यवस्था के कारण जगह-जगह सड़कों पर जमा हो गया नालियों से पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों के घरों में पानी भरने लगा नगर पालिका दल्ली राजहरा की व्यवस्था की पोल खोल दी । सड़कें नालियों में तब्दील हो गई । घरों में पानी भर गया है इस बारिश ने नगर पालिका के दावे को भी धो कर रख दिया सड़कों में पानी जाम हो जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पहली बारिश में देखने को मिल रहा है की कई मुख्य मार्ग में भी पानी भर गया है घरों में घुटनों तक पानी बनने से लोग काफी परेशानी उठानी पड़ रही है न्यू बस स्टेशन दल्ली राजहरा, आरोग्य हॉस्पिटल जाने के सड़क तालाब बन गई हो गया है ऐसे कई वार्डों में नाली जाम होने के कारण लोग बारिश से प्रभावित हो रहे हैं।

इस मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश का दिन रहा है महज कुछ घंटे की बारिश से नगर पालिका की पोल खोल कर रख दी। नालियों का गंदा पानी सड़क पर आने लगा। इसी बीच बार-बार लाइट गोल होने एवं गलियों में लाइट की व्यवस्था न होने के कारण आम नागरिकों को गली में चलना मुश्किल हो गया है वही कीड़े मकोड़ों का डर भी सताने लगा है नगर पालिका की उचित लाइट व्यवस्था के अभाव में दल्ली राजहरा नगर के वार्डों की गलियों में लंबे समय से लाइट बंद होने की शिकायत के बाद भी नगर पालिका की सुस्त व्यवस्था एवं सामग्री के अभाव की बात कहकर नगर पालिका कर्मचारी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं आखिर नगर पालिका में लगातार लाइट का अभाव का जवाबदार कौन है लाखों रुपए टैक्स लेकर दल्ली राजहरा नगर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। कुछ लोगों को कहना है कि नगर पालिका केवल भ्रष्टाचार एवं जेब भरने का अड्डा बन गया है सेटिंग में टेंडर लेकर नगर पालिका के ठेकेदार मलाई काट रहे हैं एवं जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कमीशनखोरी से अपना जेब भर रहे हैं टेंडर से पूर्व ही सामग्रियों का वितरण एवं कार्य को कर बाद में टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे रहते हैं। अभी भी नगर पालिका में निविदाएं निकल गई है देखना है कि इस बार की प्रक्रिया में कितनी पारदर्शिता रखी जाती है। नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी द्वारा बताया गया कि कुछ वार्डों के कार्य को निविदा होने के पूर्व ही कराया जा चुका है अब देखना है कि उन कार्यों को किस तेरा लीपा पोती की जाती है आधिकारिक डॉक्यूमेंट में कितनी लीपा पोती होती है इन वार्डो के कार्यों से स्पष्ट हो सकेगा सत्ता पक्ष में रहते हुए नगर पालिका के जनप्रतिनिधि जमकर बंदर बांट किए हैं अब सत्ता परिवर्तन के बाद अधिकारी भी उनकी मिली भगत में कितना साथ देते हैं यह समय ही बताएगा।

लौह नगरी दल्ली राजहरा के शिव संस्कार धाम और बोल बम कांवड़िया समिति के भक्तों के द्वारा होगी बाबा धाम कावड़ यात्रा और जाएंगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या

0

दल्लीराजहरा लौह नगरी दल्ली राजहरा के शिव संस्कार धाम, एक धार्मिक स्थल है l जहां पर हिंदू धर्म से संबंधित विभिन्न संस्कार किए जाते हैं इस संस्कार धाम में प्रतिदिन सुबह-शाम भक्तों का पूजा अर्चना करने के लिए ताता लगा रहता है l खासकर सोमवार के दिन तो भोर से ही लोगों का महादेव को जल अभिषेक करने के लिए तथा पूजा अर्चना के लिए आना-जाना लगा रहता है l

 

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान महादेव की जल अभिषेक करने के लिए शिव संस्कार धाम बोल बम कांवरिया समिति के 72 भक्तों की जत्था शिव संस्कार धाम के कोषाध्यक्ष एवं संरक्षक हेमशंकर के नेतृत्व में 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार को दोपहर 1:30 बजे बाबा धाम कावड़ यात्रा के लिए निकलेगी यह जत्था मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या की भी यात्रा करेगी l शिव संस्कार धाम के संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष हेम शंकर साहू जीके नेतृत्व में हर वर्ष कांवड़ यात्रा लेकर दल्ली राजहरा के शिव भक्त बाबा बैजनाथ को जाते हैं l लगातार भक्तों की संख्या हर वर्ष बढ़ती जा रही है l बहुत अच्छी व्यवस्था के साथ महिलाएं भी कावड़ यात्रा के लिए जाती है और भगवान शिव को जलअभिषेक करती है l यात्रा का शुभारंभ शिव संस्कार धाम मे आशुतोष भगवान शिव जी की पूजा अर्चना के साथ होगी। बोल बम प्रमुख रूप से जाने वाले श्रद्धालु जे आर यादव,हेमशंकर साहू,अतुल ललवानी ,आशीष साहू ,जय लालवनी रमेश रावटे, मदन देवागन, संतोष सिन्हा,सुशील, हेमंत डेवहारी, नरासिग,डोमन साहू,संजय दर्रो,हरिवंश कुमार कांति सेन,लक्ष्मी, रेखा साहू,कांति साहू, है श्रद्धालुओं का कहना है कि,देवघर की नगरी मे महादेव की कृपा बरसती है। इसीलिए सावन महीना मे यहां जाने को,हर शिव भक्त तरसते है l

एसीबी का छापा, रंगेहाथ दबोचे गए बीएमओ, ले रहे थे 15 हजार की रिश्वत

0
  • चिरायु योजना में लगे वाहन के भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत 
  • साल भर से लटका रखा था वाहन का भुगतान

जगदलपुर दंतेवाड़ा सीएमएचओ कार्यालय में शुक्रवार करीब तीन बजे एसीबी ने छपा मार कर एक बीएमओ को 15 हजार की रिश्वत लेते धार दबोचा। कटियाररास के रहने वाले सुनील नाग की शिकायत पर एसीबी ने यह करवाई की है।

सुनील नाग ने बताया कि उसका वाहन चिरायु योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग में किराए पर लगाया गया था। करीब एक साल चलाने के बाद भी भाड़े का भुगतान विभाग ने नहीं किया था। बीएमओ से कई बार गुहार लगाई। बीएमओ ने कहा 15 हजार रुपए दोगे तो पैसा निकाल देंगे। इस बात की हामी भरकर सुनील लौट आया। इसके बाद उसने जगदलपुर एसीबी कार्यालय में शिकायत की। शिकायत के बाद शुक्रवार को वह बीएमओ के कहने पर सीएमएचओ कार्यालय पहुंचा। एसीबी द्वारा लगाए गए केमिकल युक्त नोटों को उसने बीएमओ को दिया। इधर जैसे ही रुपए देकर कार्यालय से बाहर हुआ, एसीबी ने छपा मार कार्रवाई कर दी। बीएमओ को 15 हजार रुपए के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया। एसीबी ने पूरी करवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया है। इधर सीएमएचओ संजय बसाक का कहना है एसीबी ने डॉ. वेणु गोपाल राव को रिश्वत लेते पकड़ा है। यह कितनी बड़ी रकम है मुझे जानकारी नहीं है।

ज्यादा घूस, ज्यादा बिल

वाहन मालिक सुनील नाग का कहना है कि पैसा न मिलने के चलते उसे अपना वाहन भी बेचना पड़ा। कार्यालय के चक्कर काटते काटते थक गया। जब भी पैसे निकालने की बात कहता था, तो घूस मांगी जाती थी। डॉ. वेणु गोपाल राव कहता एडवांस पैसा दो तो बिल भी बढ़ा कर बना दूंगा। इस बात पर कई बार कहा सहब एक साल का पैसा है, जो भी पैसा निकाल दो, मुझे बढ़ाकर न तो बिल देना है और न ही पैसा। बावजूद इसके वह पैसे की डिमांड करता था।

जिला स्तरीय शिशु संरक्षण माह का हुआ शुभारंभ

0

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के.और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ आधिकारी डॉ आरके चर्तुवेदी के निर्देशन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भैरमदेव वार्ड में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया।

भैरमदेव वार्ड की पार्षद व मीतानिन त्रिवेणी रंगारी व सयुंक्त संचालक स्वास्थ डॉ. केके नाग ने विटामिन ए की दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

जेडी डॉ. नाग ने बच्चों को बीमारियों से बचाने और संपूर्ण टीकाकरण, आयरन सिरप और विटामिन ए की खुराक पिलाने के फायदे बताए और कहा कि प्रत्येक 6 माह में शिशु संरक्षण माह का आयोजन विभाग द्वारा किया जाता है। शिशु संरक्षण माह दिनांक 19 जुलाई से 23 अगस्त तक मनाया जाएगा। यह स्वास्थ, स्वच्छता और पोषण पर आधारित है। जिला टीकाकरण आधिकारी डॉ. सी.मैत्री ने बताया इस दौरान 9 माह से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की दवा 6 माह के अंतराल में पिलाई जा रही है विटामिन ए की खुराक दी जा रही है व नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण शिशु संरक्षण माह में किया जाएगा। 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन लिया जायगा। इस मौके पर स्वास्थ विभाग से जिला टीकाकरण अभियान में डॉ. सी.मैत्री, डॉ. निशांत बागड़े चिकत्सा अधिकरी, डॉ. रीना लक्ष्मी डीपीएम, रजनी मलगावकर, नरेश मरकाम, प्रशांत श्रीवास्तव, सुंदर मरकाम, मितानिन कमला जांघम के अलावा वार्ड की महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।

सड़कों पर गौवंश हो रहे सड़क हादसे का शिकार, गौ अभ्यारण्य का पता नहीं

0
  •  जगदलपुर की गौशाला में जगह की हो गई है तंगी

जगदलपुर बस्तर जिले में सड़कों में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में गौ वंश की मृत्यु हो रही है और कई मवेशी गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। घायल गौ वंशों को बजरंग दल जिला इकाई द्वारा पशु चिकित्सालय से उपचार करा कर हैप्पी कामधेनु गौशाला भेजा जा रहा है।

एनजीओ द्वारा संचालित उक्त गौशाला में पहले से ही सैकड़ों की संख्या में गौवंश हैं। जिस कारण वहां जगह की कमी भी हो रही है। और संपूर्ण जिले में सड़क हादसो मे घायल गौवंश रोजाना 6-8 की संख्या में आ रहे हैं, जो नई परेशानियों को जन्म दे रहा है। बजरंग दल विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने बताया कि बीते दिनों बस्तर ब्लॉक एसबीआई चौक नेशनल हाईवे पर ट्रक ने 3 गौवंशों को कुचल दिया था। बजरंगदल ने घायल गौ वंश को ईलाज हेतु जगदलपुर हैप्पी कामधेनु गौशाला भेजा और 2 का अंतिम संस्कार किया। श्री कश्यप ने कहा शासन प्रशासन और गौ पालकों की लापरवाही और तेज रफ़्तार वाहनों की वजह से गौ वंश की हालत आज दयनीय है। गौ माता का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसका संरक्षण और स्थिति सुधार हेतु सरकार और समाज को आगे आकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। पिछली सरकार ने गोठान योजना चलाकर गौ वंश संरक्षण करने प्रयास किया था, जो विफल रहा। लगातार हादसे और गौ तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। वर्तमान सरकार भी गौ अभयारण्य बनाने की घोषणा करने के बाद चुप बैठ गई है। पूरे बस्तर जिले में सड़क चौराहों में गौ वंश विचरण करते रहते हैं और दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं। विहिप नगर अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने बताया कि बस्तर जिले में नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, शहरी व ग्रामीण इलाकों सहित चौक चौराहों व सड़कों में गौ वंश बैठे रहते हैं। जिस कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। हादसों में गौवंश की मृत्यु हो जाती है और कई गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। लगातार गौ वंश को कुचलकर मौत के घाट उतारने वाले वाहन चालकों और गैर जिम्मेदार पशु पालकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कलेक्टर मामले को संज्ञान में लेते हुए कठोर कार्रवाई करें। सार्थक पहल नही होने की स्थिति में बजरंग दल उग्र आंदोलन करने बाध्य होगा। ज्ञापन देते समय बजरंग दल विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, नगर अध्यक्ष विवेक शुक्ला, नगर सत्संग प्रमुख हरिसिंह ठाकुर, नगर सेवा प्रमुख दसी पटेल, गौरक्षा प्रमुख शंकर, मानसाय बघेल, रोहित चंदेल, चेतन कश्यप उपस्थित थे l

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 11 परिवारों को 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

0
  • हर परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद 

जगदलपुर विभिन्न हादसों और प्राकृतिक आपदाओं में मृत बस्तर जिले के 11 लोगों के परिजनों के लिए कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। प्रत्येक परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि मिलेगी।

बस्तर तहसील अंतर्गत दुबे उमरगांव निवासी गुली उर्फ इच्छा कश्यप की मृत्यु सांप काटने से होने पर उसके पिता मिठूराम को, ग्राम भोंड निवासी फुलबती की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उसकी नानी रूकमनी को, बस्तर निवासी देवेंद्र की मृत्यु नहर नाली में डूबने से होने पर उसके पिता कमलू को, ग्राम घाटकवाली निवासी अंतूराम की मृत्यु नदी में डूबने से होने पर उसकी पुत्री लच्छमनी को, तहसील तोकापाल के कुरेंगा निवासी सदा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उसकी पत्नी रयमती को, तहसील लोहंडीगुड़ा के कोड़ेनार निवासी दयाराम की मृत्यु नदी में डूबने से होने पर उसकी माता दशसाय को, तहसील भानपुरी अन्तर्गत सिवनी निवासी गुड्डू राम की मृत्यु नारंगी नदी में डूबने से होने पर उसकी पत्नी सुकरी को, ग्राम कावंड़गांव निवासी लखन की मृत्यु नदी में डूबने से होने पर उसकी पत्नी उर्मिला को, ग्राम केशरपाल निवासी गौतम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उसके पिता सुकनाथ को, तहसील बकावंड के बेलपुटी निवासी धनसिंग की मृत्यु नदी में डूबने से होने पर उसकी पत्नी सुहागी को और ग्राम कोसमी निवासी परमेश्वर की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उसके पिता दयनु को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के एमडी बने

0
  •  डोमन लाल होंगे बस्तर के नए संभाग आयुक्त

जगदलपुर बस्तर संभाग के आयुक्त श्याम लाल धावड़े को छत्तीसगढ़ राज्य ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशनके एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री धावड़े की जगह बिलासपुर संभाग के अपर आयुक्त डोमन सिंह को बस्तर संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

बैतालों के सवालों से विचलित हुए बिना कर्म पथ पर अग्रसर हैं बीजापुर के विक्रम, निभा रहे आदिवासी होने का धर्म

0
  • रिश्ते निभाने और मानवीय संवेदना से नहीं करते सुलह 

अर्जुन झा

जगदलपुर बैतालों के उल्टे सीधे सवालों से हार नहीं मानने वाला है यह विक्रम। मौन रहकर भी हर सवाल का जवाब देने का माद्दा रखता है बीजापुर का विक्रम। हम बात कर रहे हैं बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी की।जहां जनहित और मानवीय संवेदना की बात हो, वहां विक्रम मंडावी अपनी जान दांव पर लगाने से भी नहीं चूकते। यही वजह है कि बीजापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता उन पर आंख मूंदकर भरोसा करती है।

दो दिन पहले विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर जिले में हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ में फंस गए थे। उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियाम के भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होना जरूरी था। यह मानवीय संवेदना का मसला था। सामने उफनता नाला था। रपटे पर जांघ तक पानी बह रहा था। लिहाजा विधायक विक्रम मंडावी ने अपने वाहन को बीजापुर जाने वाले रास्ते पर छोड़ दिया और एक किसान का ट्रेक्टर लेकर खुद ही उसे ड्राइव करते हुए बाढ़ग्रस्त रपटे को पार कर गए। बीजापुर के कुछ घोर विरोधी और विपक्ष के लोग विधायक विक्रम मंडावी के इस कदम को नाजायज ठहरा रहे हैं। वे दलील दे रहे हैं कि विधायक के इस कदम से लोगों में गलत संदेश जाएगा और हर कोई ऐसा दुस्साहस करने लगेगा। कोई और मौका होता तो हम भी विधायक के उफ़नते नाले को पार करने की हम कतई पैरवी नहीं करते। मगर उस समय जो हालात थे और मानवीय संवेदना का जो मसला था, उन परिस्थितियों के चलते ही विधायक मंडावी को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी थी। यहां यह बताना बहुत जरुरी है कि आदिवासी एक दूसरे से रिश्ते निभाने और दुख की घड़ी में हमदर्द बनकर खड़े रहने में विश्वास ही नहीं रखते, बल्कि ऐसा करते भी हैं। सो विक्रम मंडावी भी एक सच्चे आदिवासी होने के नाते ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर हुए थे। वैसे उनकी जीवटता के उदाहरण हमें पहले भी देखने को मिल चुके हैं। एक दफे नक्सलियों ने विधायक विक्रम मंडावी की गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। श्री मंडावी इस घटना में बाल बाल बचे थे, मगर तब भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और न ही वे जरा भी विचलित हुए। इस घटना के कुछ ही देर बाद विक्रम मंडावी युवकों और बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए थे। इसे कहते हैं जिगर वाला आदिवासी। वैसे विक्रम बैताल की कहानी तो आपने सुनी ही होगी। बैताल हर बार राजा विक्रमादित्य को घेरने की कोशिश करता है प्रश्नों के जरिए, ताकि वह राजा विक्रम यानि विक्रमादित्य की चुप्पी तुड़वा सके। राजा विक्रम हर बार मौन रहकर कर्म पथ परआगे बढ़ते रहे। कुछ ऎसी ही कहानी बीजापुर के विक्रम की भी है, जो निर्विकार भाव से कर्म पथ पर चलते हुए सच्चे आदिवासी का धर्म निभा रहे हैं।

पीएचई विभाग का बस्तर में गजब कारनामा, पानी का इंतजाम नहीं, गांवों में बिछा दी करोड़ों की पाईप लाइन

0
  •  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बहाई उल्टी गंगा
  • केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन में बड़ी गड़बड़ी

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा शुरू से यही रही है कि हर गांव के हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचे। इसके लिए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन शुरू किया है, मगर इसकी जमकर धज्जियां बस्तर संभाग में उड़ाई गई हैं।जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए मिली राशि की बंदरबांट कर ली गई है। बिना बोर कराए और पानी का इंतजाम किए बिना ही गांवों की गलियों में पाईप लाइनें बिछा दी गई हैं, हर घर में नल कनेक्शन पहुंचा दिए गए हैं। मगर सारे नल प्यासे हैं।

निर्माण कार्यों के मामले में बस्तर संभाग में लंबे समय से उल्टी गंगा बहाई जा रही है। जनता के टैक्स से मिलने वाली शासकीय राशि का अपव्यय या कहें या निज हित में उपयोग, वह किसी से छुपा नहीं रह गया है। पेयजल आपूर्ति हेतु पानी की व्यवस्था नहीं है और घर- घर तक पाईप लाईन बिछा दी गई है। जोकि अव्यवहारिक है। ऎसी उल्टी गंगा पेयजल की व्यवस्था करने वाले विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अफसरों ने बस्तर जिले के कई गांवों में बहाई है। इस कारगुजारी

का जवाब देने के लिए विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी तैयार नहीं है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन का सूत्र वाक्य हर घर जल लेकिन यह सूत्र वाक्य सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। धरातल पर मिशन की सच्चाई कोसों दूर है। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंडरीपानी- 2 में 15 जुलाई 2023 को 133.45 लाख रुपए की लागत से एकल ग्राम आधारित नल जल प्रदाय योजना से घेरलू नल कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय का कार्य स्वीकृत हुआ है। इसकी स्वस्कृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा, मगर यह खुशी अब गायब हो चुकी है। दरअसल घरों में पाईप लाईन बिछाए महिनों बीत गए किंतु पानी की एक बूंद भी घरों में नहीं पहुंच पाई है और बारिश के मौसम में पेयजल आपूर्ति होगी उसकी संभावना कम है। दो माह बाद 15 सितंबर 2024 को इस कार्य के पूर्ण होने की मियाद है, किंतु पेयजल आपूर्ति के लिए बोर खनन नहीं होने से इस योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाएगा क्योंकि बारिश जारी है और इससे से कार्य प्रभावित हो सकता है।

बार -बार हो रहे फेल हो रहे बोर

पंचायत सचिव मुरारी लाल शर्मा ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एकल ग्राम आधारित नल -जल प्रदाय योजना का कार्य चल रहा है, लेकिन यह सुस्त गति से चल रहा है। बोर खनन का बार बार फेल होना भी इस लेट लतीफी के लिए जिम्मेदार है। अब वर्तमान में संचालित खुले बोर को इसमें जोड़ने की योजना है जिससे घरों में पानी की आपूर्ति हो लेकिन इसमें भी समय लग सकता है।

दो घंटे की झड़ी में जल महल बन गया जगदलपुर, शहर हो गया जलमग्न, बह गया नगर निगम का दावा

0
  • कई वार्डों के घरों में भरा पानी, सड़कें लबालब
  • ड्रेनेज की खुली पोल, सुरक्षित वार्ड भी बेहाल

अर्जुन झा

जगदलपुर शुक्रवार को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक हुईझमाझम बारिश के चलते से पूरा जगदलपुर शहर जलमग्न हो गया, सड़कें तरणताल में तब्दील हो गईं, घरों में पानी भर गया, स्कूल कॉलजों और सरकारी दफ्तरों में भी जल प्रलय का मंजर बन गया। बारिश ने नगर निगम के दावे को भी धोकर रख दिया।जिससे नगरीय निकाय द्वारा ड्रेनेज सिस्टम को सहीं करने को प्रमुख माना जा रहा है। निगम के उप नेता राजेश राय ने इस संबंध में महापौर सफीरा साहू व निगम आयुक्त हरीश मंडावी को अवगत भी कराया लेकिन उसके बाद भी नगर की ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो गया तथा पहली बार देखने को मिला कि शहर की मुख्य सड़कों में भी पानी भर गया। दूसरी तरफ गंगानगर, रमैया वार्ड, अम्बेडकर, गायत्री नगर, सनसिटी व दलपत सागर के इलाकों में पानी भर गया। कई घरों में घुटनों तक पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नगरीय निकाय क्षेत्र के पार्षद निचली बस्तियों का दौरा करते हुए देखे गए जिसके तहत अपने अपने स्तर पर ड्रेनेज सिस्टम सुधारने में लगे हुए दिखे।

मेयर के ‘घर’ में कोहराम

ज्ञात हो कि कांग्रेसी पार्षदों के साथ भाजपाई पार्षदों द्वारा भी यह कहा जा रहा है कि मानसून पूर्व ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के प्रयास नहीं किया गया, जिसके कारण यह समस्या सामने आई है। विगत दिनों हल्की बारिश के कारण गायत्री नगर में हरिशंकर सिंह के घर के पास जलभराव हो गया था तो गंगा नगर वार्ड के विकास दास व गोल्डी ने बताया कि हर गली बारिश के पानी से सराबोर है। रमैया वार्ड स्थित हरीश साहू की गली के लोग भी इस मंजर से परेशान हैं। महापौर सफीरा साहू भले ही बलीराम कश्यप वार्ड की पार्षद हैं किंतु उनका घर अंबेडकर वार्ड में है जोकि जलमग्न हो गया था। नगर में 48 वार्ड हैं और ऐसा कोई वार्ड नहीं जो आज हुई बारिश से प्रभावित न हुआ हो। रवींद्र नाथ टैगोर वार्ड हो या महारानी वार्ड या कहें प्रवीर विजय वार्ड, सभी जगह मंजर एक जैसा ही था।

अधिकतर स्कूलों में भरा पानी

भारी बरसात ने स्कूलों को भी लबालब कर दिया। नगर के केंद्रीय विद्यालय, विद्या ज्योति स्कूल, निर्मल विद्यालय, दीप्ति कान्वेंट स्कूल के साथ -साथ कई शासकीय स्कूलों में भी लबालब पानी भर गया। निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया। वहीं शासकीय स्कूलों में छुट्टी नहीं देने के बाद भी छात्र छात्राओं की उपस्थिति नहीं के बराबर थी। अचानक हुई बारिश के कारण स्कूल प्रभावित हुए। देश के पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने की ज्यादा घटनाएं सामने आती हैं लेकिन शुक्रवार सुबह 5 बजे हल्की बारिश के बीच अचानक ऎसी तेज बारिश शुरू हो गई कि लोगों को बादल फटने का मंजर नजर आने लगा। संभाग मुख्यालय जगदलपुर जलमग्न हो गया। जगदलपुर के मुख्य मार्ग पर घुटनों से ऊपर तक पानी बहने लगा, तो निचली बस्तियों के अधिकांश घरों में पानी घुस गया। जिसके कारण जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 1 जून से 30 सितंबर तक मानसूनी के सक्रिय रहने का काल माना जाता है। अब तक बस्तर तगड़ी मानसूनी बरसात से वंचित था, मगर जब बरसात हुई तो ऎसी हुई कि पूछो मत।बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में 19 जुलाई को सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में 82 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। 19 जुलाई को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक हुई तगड़ी बारिश से ही 64 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो कि इस मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड है।

खुली निगम की पोल: निकेत

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर महामंत्री निकेत राज झा ने जगदलपुर शहर में हुई बारिश के बाद उपजे हालात को लेकर कहा है कि महज एक घंटे की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों और दावों की पोल खोलकर रख दी है। सिर्फ एक घंटे की बारिश में शहर जलमग्न हो गया। सभी वार्डो के घरों में गंदा पानी घुसने से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। नालियों की साफ़ सफाई नहीं होने से थोड़ी बारिश में ही शहर में सब तरफ पानी ही पानी भर गया।वर्षा को लेकर नगर निगम की तैयारी के तमाम दावों की पोल आज खुल गई है। महज एक घंटे की वर्षा से प्रमुख सड़क, मोहल्ले, कालोनियों सहित पूरे वार्ड और शहर जलमग्न हो गए हैं। इसके अलावा नाली-नालों का कचरा सड़क पर बहने से स्थिति और भी खराब हो चुकी है। महामंत्री निकेत राज झा ने कहा कि नगर निगम ने तैयारी का दावा किया था। निगम प्रशासन का कहना था कि वर्षा पूर्व नाली-नालों की सफाई की गई है और काम चल रहा है। बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था कर ली गई है। लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन एक घंटे की ही बारिश ने निगम के तमाम दावे को गलत साबित कर दिया है। इसके लिए नगर निगम आयुक्त और महापौर पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS