City Media - Page 445 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 445

महापौर चौपाल अभियान का विरोध जनता का अपमान, राजनीतिक ढिठाई से बाज आए कांग्रेस : आलोक अवस्थी

0
  •  कमरे व कुर्सी की अंधी लालसा में बौरा गए हैं कांग्रेस के नेता: अवस्थी

जगदलपुर भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा है कि कमरे और कुर्सी की अंधी लालसा में कांग्रेस के नेता बौरा गए हैं और हद पार करते हुए अब जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए वार्डों में लगातार लगाई जा रही महापौर चौपाल को गलत ठहराने पर उतावले हो रहे हैं, अभियान का विरोध कर रहे हैं।

पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा है कि कांग्रेस पार्षद दल के बड़े और छोटे, दोनों नेता प्रतिपक्ष ने वार्डवार लगाई जा रही महापौर चौपाल का खुलेआम विरोध किया है। कांग्रेस की मानसिकता का स्तर किस श्रेणी में पहुंच गया है, यह समझा जा सकता है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व मोतीलाल नेहरू वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी ने कड़े शब्दों में कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक ढिठाई से बाज आए। जनता से जुड़े कार्यो व जनहित के अभियान को गलत बताना एक तरह से जनता जनार्दन का ही विरोध करना है। कांग्रेस का यह राजनीतिक व्यवहार अनुचित है। कांग्रेस अपनी सोच व नीति में सुधार लाए। आलोक अवस्थी ने कहा कि तीन हफ्ते से निगम कार्यालय के दरवाजे पर बैठकर कांग्रेसी पार्षद सिर्फ तमाशा ही कर रहे हैं। नगर निगम के कामकाज को प्रभावित करने की उनकी कुमंशा उजागर हो गई है। कांग्रेस जिला संगठन और कांग्रेस के पूर्व विधायक ने एक कमरे व कुर्सी को मुद्दा बनाकर कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम का घेराव प्रदर्शन तक कर डाला। फिर भारतीय जनता पार्टी के सम्मानीय विधायक किरण देव के समक्ष कांग्रेस पार्षद दल कमरे व कुर्सी की याचना करने भी पहुंच गया। इतना सब करने के बाद कांग्रेस और उसके नेतागण जनसमस्याओं के समाधान के लिये वार्डों में लग रही महापौर चौपाल का विरोध करने पर उतर आए हैं। आलोक अवस्थी ने कहा कि बीते एक सप्ताह में नगर निगम क्षेत्र के छह वार्डों में महापौर चौपाल लगाई जा चुकी है। जिसमें तीन कांग्रेस पार्षदों के वार्ड भी शामिल हैं। महापौर चौपाल में समस्याओं का त्वरित निदान करने अथक प्रयास हो रहा है। बारिश के बावजूद महापौर चौपाल सकारात्मक भाव से जन हितार्थ निरंतर लगाई जा रही है। ऐसे अभियान का कांग्रेस सिर्फ विरोध करने के नाम पर विरोध की राजनीति का खेल कर रही है। कांग्रेस यह न भूलें कि शहर की जागरूक जनता सब देख रही है।

अरमुरकसा के विद्यालय के निरस्त 11.30 लाख राशि को संजय बैस ने दिलाया वापस

0
  • मुख्यातिथि के रूप पहुँचे देवलाल ठाकुर एवम संजय बैस विद्यालय में खुशी की लहर

दल्लीराजहरा – शासकीय प्राथमिक शाला अरमुरकसा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए शासन से मिली राशि 11 लाख 30 हजार रुपए जो कि कुछ माह पहले निरस्त हो गयी थी। जिससे शासकीय प्राथमिक शाला के प्राचार्य, शिक्षक एवम विद्यालय के विद्यार्थियों के तकलीफों और विद्यालय परिसर की स्थिति को देखकर जनपद पंचायत सदस्य संजय बैस के पास जाकर अपनी सारी समस्या को रखी। जिसके ततकाल पश्चात संजय बैस ने शासन से निरस्त हुई राशि के सम्बंध में जिला कलेक्टर बालोद से भेंट कर सारी जानकारी दी। और जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने संजय बैस की मांग को गंभीरता से लेते हुए बालोद जिला के इतिहास में निरस्त राशि को पुनः स्वीकृति दी।शाला परिसर के प्राचार्य एवम शिक्षक व विद्यार्थियों में खुशी की लहर देखने मिली। राशि स्वीकृत होते ही शासकीय प्राथमिक शाला अरमुरकसा में भूमिपुजन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के छाया विधायक देवलाल ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी रहे। साथ ही विशेष अतिथी के रूप में हमार क्षेत्र के जुझारु, सहयोग की भावना रखने वाले संजय बैस जनपद सदस्य सदस्य डौण्डी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिनेन्द्र कुमार कुलदीप अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति कर रहे थे। जैसे ही सम्माननीय देव लाल ठाकुर का हमारे आशा में पवार्पण हुआ, सभी बच्चों ने वेलकम कलैप देकर उनका अभिवादन किया। उपस्थित सभी मंचस्थ अतिथि के द्वारा छतीसगढ़ महतारी का गुलाल वंदन कर कार्यक्रम का आगाज किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।

गांव का विकास, एवम विद्यालय की समस्याओं का होगा हमेशा निराकरण – संजय बैस

विशेष अतिथि के रूप में विराजमान सम्मानीय संजय बैंस ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि जल्द ही नल-जल योजना के तहत पानी टंकी का कार्य पूर्ण किया जायेगा फिर गांव के सभी लोगों को स्वच्छ पानी मिल पायेगा। अगर गाँव में किसी भी प्रकार की मूलभूत समस्या आती है तो जरूर हमे अवगत कराये। मै समस्या का निराकरण करने का प्रयास करूँगा साथ ही अपने गाँव वाले बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही। इसी मंत्र से गाँव के सभी क्षेत्रो में स्वछता, सामग्री के रूप गीला सूखा कचरा रखने के लिये बाल्टी प्रदान करने की घोषणा की, जिस पर सभी ग्रामवासियोंने जोरदार ताली बजाकर अभिवादन किया।

मिलझुलकर हमेशा एकसाथ रहे – देवलाल ठाकुर

छाया विधायक देवलाल ठाकुर ने गाँव के सभी लोगों को मिलजुल कर रहने तथा आपसी मतभेदों को दूर कर निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की बात कही। आपने माननीय प्रधान मंत्री के ‘सबका साथ सबका विकास के अंतर्गत गाँव के विकास में भरपुर सहयोग करने की बात कहीं । साथ ही शाला के जर्जर अहाता के बदले नये आहता की स्वीकृति हेतू भरपूर प्रयास करने की बात कही है।तत्पश्चात देवलाल ठाकुर के शुभ कर कमलों से समस्त ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटा गया तथा माँ वसुंधरा की पावन धरा में गैती चला कर, पुष्प गुच्छ, गुलाल वंदन कर भूमि पूजन का कार्य किया।

इस कार्यक्रम में सरपंच सरोज बलेन्द्र, प्रधान पाठक श्री छत्रपाल देशमुख, शिक्षक, फोसेन्द्र कुमार मानकर,संकुल समन्वयक रामटेके सर, एसएमसी अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुलदीप वरिष्ठ नागरिक, सीनाला, सीताराम चुरेन्द्र, हलधर गोरे एवं ग्राम के गणमाण नागरिक उपस्थित थे।

पुलिस को मिली मंदिरो में और बाईक चोरी में बड़ी सफलता 06 प्रकरणों में 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित 02 शातिर चोर गिरफ्तार

0
  • बालोद पुलिस को मिली मंदिरो में और बाईक चोरी में बड़ी सफलता 06 प्रकरणों में 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
  • थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम पाकुरभाठ, भंगारी व निपानी एवं थाना गुरूर क्षेत्र में किये है चोरी ।
  • आरोपी की गिरफतारी हेतु 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे गये।
  • आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये समाग्री सोना चांदी नगदी रकम मोटर सायकल कुल जुमला रकम 2,10,000 रू को किया बरामद।
  • पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा आप सभी से अपील कि जाती है कि घरो के आसपास सी.सीटीव्ही कैमरा अवश्य लगवाये।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग,  पुलिस अधीक्षक बालोद एस. आर. भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रहे मंदिरो घरों में छोटी बड़ी चोरी को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ चोरी को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय को निर्देश प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ अधिकारीयों का दिशा निर्देश प्राप्त होने से स्वंय थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा थाना स्तर पर एक विशेष टीम बनाकर थाना प्रभारी बालोद के नेतृत्व में टीम के द्वारा 01. ग्राम बैंगन गुड़ी मंदिर निपानी, 02. ग्राम भेगारी रामजानकी मंदिर, 03. ग्राम भंगारी दुर्गा मंदिर 04. ग्राम गुरूर शीतला मंदिर 05. ग्राम चिरचारी, व 06. आम पाकुरभाठ मोटर सायकल चोरी के आरोपीयों को पकड़ने में सफलता प्राप्त कि व आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये समाग्री सोना चांदी नगदी रकम मोटर सायकल सहीत कुल जुमला रकम 2,10,000 रू को बरामद किया गया है।

प्रकरण का विवरण निम्नानुसार हैः-

प्रकरण 01 मामले का संक्षिप्त विवरण है कि प्रार्थी सुरेश कुमार साहू ग्राम भेंगारी के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 16/07/2024 से दिनांक 17/07/2024 के मध्य रात्रि में ग्राम भेंगारी के दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर दुर्गा माता के द्वारा पहने सोने चांदी के विभिन्न आभूषण व दान पेटी में रखे नगदी रकम कुल जुमला 48000 रू को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 382/2024 धारा 331 (4), 305BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण 02 : मामले का संक्षिप्त विवरण है कि प्रार्थी सुरेश कुमार साहू ग्राम भेंगारी के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 16/07/2024 से दिनांक 17/07/2024 के मध्य रात्रि में ग्राम भेंगारी के जानकी मंदिर का ताला तोड़कर जानकी माता के द्वारा पहने सोने चांदी के विभिन्न आभूषण व दान पेटी में रखे नगदी रकम कुल जुमला 22000 रू को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 383/2024 धारा 331 (4), 305BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण 03 मामले का संक्षिप्त विवरण है कि प्रार्थी खिलेश्वर मंडावी ग्राम निपानी के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 17/07/2024 से दिनांक 18/07/2024 के मध्य रात्रि में ग्राम निपानी के जय वैगीन गुड़ी दाई मंदिर का ताला तोड़कर माता के द्वारा पहने सोने चांदी के विभिन्न आभूषण कुल जुमला 20000 रू को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रर्माक 385/2024 धारा 331(4), 305BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

बीजापुर जिले में मूसलाधार बारिश, नदी नालों का बढ़ा जलस्तर, नेशनल हाईवे 63 फिर हुआ अवरूद्ध

0
  •  कन्या आश्रम में घुसा बाढ का पानी, बच्चों को सुरक्षित स्थान पर किया गया शिफ्ट

-अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बरसात हो रही है। संभाग के बीजापुर जिले में तो विगत दो दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इसके चलते बीजापुर जिले के नदी नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बासागुड़ा क्षेत्र में तालपेरु नदी का का जल स्तर बढ़ जाने से बासागुड़ा, तर्रेम समेत दर्जनों गांवों का संपर्क ब्लाक मुख्यालय से टूट गया है। वही भैरमगढ़ और भोपालपटनम नगरीय निकाय के कई वार्डो में जल भराव से लोग अन्य स्थानों पर शरण ले रहे है। वेरुदी नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कारण आसपास के इलाको को अलर्ट कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने बीजापुर जिले में बारिश का रेड अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था। दो दिन से बीजापुर में भारी बारिश जारी है। जिसके चलते जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जांगला नदी के रपटे की सड़क पर पानी भर गया है और आवागमन पर ब्रेक लग गया है। दोनों और वाहनों की कतारें लग गई हैं। भैरमगढ़ नगर में राष्टीय राजमार्ग मार्ग पर नया बस स्टैंड के सामने बाढ़ का पानी भर गया है। ज्यादा पानी होने से लगभग दो घंटे तक आवागमन बंद रहा।

बच्चों का किया रेस्कयू

भैरमगढ़ में पहली बार यह स्थिति निर्मित हुई है। नगर क्षेत्र में स्थित कन्या आश्रम में बाढ़ का पानी घुसने से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बीआरसी केडी राय ने बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल कर एक शासकीय भवन में शिफ्ट किया गया है। भैरमगढ़ नया बस स्टैंड के समीप बाढ़ का पानी सड़क पर आने से आवागमन को रोक दिया गया था।

भैरमगढ़ में गिरे मकान

मिली जानकारी अनुसार भैरमगढ़ नगर में बस स्टैंड के समीप 3-4 मकान गिरने की खबर मिली है। जोरदार बारिश से कई घरों में पानी घुसने का भी समाचार है। भैरमगढ़ के तहसीलदार एमएल साहू ने बताया कि बचाव व राहत दल स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य बचाव दल कर रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से लोगो को सतर्क कर दिया गया है। भूअभिलेख शाखा से मिली जानकारी अनुसार सर्वाधिक वर्षा पिछले 24 घंटे में भैरमगढ़ में 248 मिमी दर्ज की गई है

। बीजापुर में 117, गंगालूर में 110, भोपालपटनम में 60 मिमी, कुटरू में 133 मिमी तथा उसूर में 83 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। बीजापुर जिला मुख्यालय के कोकडापारा, अमानपारा में भी जल भराव की स्थिति बनी हुई है। बीजापुर जिले के बासागुड़ा, गंगालूर, कुटरू तोयनार में भी भारी बारिश के कारण आवागमन बंद है। भैरमगढ़ नगर में नया बस स्टैंड सहित नेशनल हाईवे 63 पर पानी भरने से सड़क जाम है।

खतरों के ये खिलाड़ी

एनएच 63 नेशनल पर बाढ़ से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। एनएच 63 पर जांगला के पास पानी आने से एकबार फिर मार्ग बंद हो गया। जांगला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाढ़ का पानी सड़क पर आने से आवागमन बंद हो गया है। यही पर गुरुवार को भी बाढ़ का पानी सड़क पर आने से मार्ग अवरूद्ध हो गया था। तब विधायक विक्रम मंडावी ने ट्रेक्टर चलाते हुए बाढ़ग्रस्त रपटे को पार किया था। क्योंकि मंडावी की रिश्तेदारी में गमी हो गई थी और अंतिम संस्कार में विधायक विक्रम मंडावी को शामिल होना जरूरी था। इसीलिए उन्होंने रिस्क लेते हुए ट्रेक्टर से बाढ़ग्रस्त रपटे को पार किया था। मगर आज एक यात्री बस चालक ने दर्जनों यात्रियों की जान को दांव पर लगाकर गुरुवार की अपेक्षा ज्यादा बाढ़ग्रस्त इसी रपटे पर बस उतार दी। जय भवानी बस सर्विस की बस के चालक ने बस के अंदर बैठे यात्रियों की जान की चिंता न करते हुए तेज रफ्तार के साथ लबालब भरे रपटे से बस दौड़ा दी। चालक की इस लापरवाही से यात्रियों की सांस अटक गई थी।

न बरतें लापरवाही: मंडावी

बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर जिले में हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड अलर्ट को देखते हुए जिले के नागरिकों से सजग रहने की अपील की है। मंडावी ने लोगों से कहा है कि बाढ़ग्रस्त नदी नालों को पार न करें, अनावश्यक रूप से घरों से न निकलें, गरज चमक के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा है कि अक्सर आकाशीय बिजली पेड़ों पर ही गिरती है, इसलिए पानी बरसने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होना चाहिए। स्वयं के द्वारा बाढ़ग्रस्त रपटे को ट्रेक्टर चलाते हुए पार किए जाने के सवाल पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि मुझे जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियाम के छोटे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होना जरूरी था। श्री कुड़ियाम कांग्रेस के कार्यकर्ता होने के साथ ही मेरे रिश्तेदार भी हैं। ऐसे में मेरा वहां जाना अपरिहार्य था। कोई और काम होता, तो मै बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेता।

नगर निगम आयुक्त से नहीं सम्हली जा रही है अपनी खुद की कालोनी, बजबजाती नालियों का पानी सड़कों और घरों में

0
  • वीआईपी कॉलोनी लालबाग की दास्तां
  • शहर के कर्णधारों की कॉलोनी है लालबाग

अर्जुन झा

जगदलपुर शहर के तमाम खेवनहार जिस लालबाग कॉलोनी में रहते हैं वही जब संकटग्रस्त हो तो, शेष शहर का भगवान ही मालिक है। लालबाग जगदलपुर की वीआईपी कॉलोनी है। यहां सांसद महेश कश्यप, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी समेत अन्य वरिष्ठ अफसरों के बंगले हैं।विडंबना देखिए वीआईपी लोगों की यह कॉलोनी गंदगी से लबरेज है। जहां देखो वहां जल जमाव के हालात हैं। जरा तेज बारिश हुई नहीं कि नालियों की बजबजाती गंदगी पानी के साथ बहकर सड़कों पर आ जाती है और शहर के कर्णधारों के बंगलों तक में घुस जाती है। फिर भी इन कर्णधारों के कर्ण (कान) कुंद पड़े हुए हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शहर का सूरते हाल क्या होगा?

 

नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी नगर निगम आयुक्त की है। उनसे अपनी ही कॉलोनी की सफाई व्यवस्था नहीं सुधर रही है। शुक्रवार को हुई बारिश ने आयुक्त का पानी उतार कर रख दिया। आयुक्त की कॉलोनी में बजबजाती नालियों की गंदगी के साथ मल भी तैरते हुए देखा गया। बस्तर के सबसे बड़े नगरीय निकाय के आयुक्त हरेश मंडावी जिस क्षेत्र में रहते हैं वह लालबहादुर शास्त्री वार्ड है और उस क्षेत्र की ड्रेनेज सिस्टम धराशायी हो गया है।और नगर निगम के सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे की पोल खुल गई। हरेश मंडावी जिस क्षेत्र में रहते हैं वहां पर महिनों -महिनों नालियों की सफाई नहीं होती। जिसके कारण नालियां गदंगी से भरी हुई हैं। शुक्रवार को हुई बारिश का पानी नालियों के भरे होने के कारण सड़क पर बहने गया। बारिश का पानी सड़कों पर आ जाने की वजह से इस क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में परेशानियां हुई। नालियों की गंदगी सड़क में आने से तीक्ष्ण दुर्गंध उठ रही है। चारों ओर नालियों की गंदगी, मल फैले नजर आ रहे हैं। इससे रोग संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। इस क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पार्षद यशवंत ध्रुव कहीं नहीं दिखाई देते हैं और आयुक्त हरेश मंडावी को भी साफ सफाई व्यवस्था से कोई मतलब नहीं है। इसकी परिणति बजबजाती नालियों की गंदगी सड़क पर फैली हुई है और नागरिक उसी गंदगी पर चलने मजबूर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कल की बारिश से मल मूत्र सहित गंदगी यहां पसर गई है, जोकि बिमारियों का कारक बन सकती है।

क्या उम्मीद की जाए

राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग अधिकारी हरेश मंडावी अभी निगम आयुक्त जगदलपुर हैं और वह लालबहादुर शास्त्री वार्ड के शासकीय आवास में रहते हैं। उस क्षेत्र में बड़ी नाली का निर्माण नहीं होने व छोटे नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से नालियों से बरसात का पानी नहीं निकल पा रहा है। जिसके कारण वह पानी सड़कों में आ गया है। ऐसे ही कई प्रकार की समस्याओं से लोगों को दो -चार होना पड़ रहा है। वहीं आयुक्त हरेश मंडावी के आवास के पास से बहने वाली नालियों का पानी सांसद महेश कश्यप के बंगले तक भी पहुंच गया, किंतु उस क्षेत्र में निगम के अमले को व्यवस्था सुधारते हुए नहीं देखा गया। इसी प्रकार अन्य आला अधिकारियों के बंगलों में भी गंदा पानी पहुंच रहा है। कुल मिलाकर आयुक्त हरेश मंडावी के बंगले के निकट महिनों से नालियों की साफ- सफाई नहीं होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है।

छग -तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़,एक नक्सली ढेर, कार्बाइन, ग्रेनेड बरामद

0
  •  तेलंगाना ग्रेहाउंड्स व छग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में छग के बीजापुर जिला अंतर्गत मुडगू के सरहदी इलाके में तेलंगाना ग्रेहाउंड्स बल एवं बीजापुर डीआरजी बल द्वारा नक्सल विरोधी अभियान 18 जुलाई से संचालित किया गया था। अभियान के दौरान 19 जुलाई को प्रातः लगभग 10 बजे थाना ईलमिड़ी अंतर्गत सेमलडोडी जंग में सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल से एक पुरुष नक्सली का शव, कार्बाइन, ग्रेनेड एवं भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग करने पर घटना स्थल से 1 पुरूष नक्सली का शव एवं 1 नग कार्बाइन, ग्रेनेड, नक्सली वर्दी, पिटठू एवं नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं। घटना स्थल के आसपास सघन सर्चिंग जारी है। बीजापुर एसपी ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

केशकाल में भी कामयाबी

बस्तर संभाग के कोंडागांव जिला अंतर्गत केशकाल अनुविभाग के मारी क्षेत्र के कुदाड़वाही जंगल में पुलिस ने नक्सली कैंप पर धावा बोलकर सामग्री बरामद की है। बरामद सामग्री में बड़ी मात्रा में दवाई, पट्टी, नई ड्रेस, लूंगी, जूते, चप्पल, बेल्ट, रेडियो, प्लास्टिक पानी ड्रम, व अन्य सामान शामिल हैं। पुलिस बल को हताहत करने बारूदी सुरंग बिछाकर बम विस्फोट करने के वायर एवं बड़ी तादाद में लोहे की बड़ी बड़ी खतरनाक कीलें भी मिली हैं। इसके साथ ही बड़ी तादाद में नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, डीआईजी कन्हैयालाल ध्रुव, कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे के निर्देशन में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स के उप पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण सिंह पोटाई, फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा, केशकाल एसडीओपी भूपत धनेश्री पुलिस बल के साथ 18 जुलाई की रात सर्चिंग पर निकले थे। कुदाडवाही के जंगल पंहुचने पर पुलिस बल द्वारा घेराबंदी करने की आहट सुनकर नक्सली अपनी सामग्री छोड़कर भाग गए। जिसके बाद सर्चिंग करने पर बड़ी तादाद में सामग्री बरामद किया गई।

करपावंड में डेंगू, मलेरिया का कहर, डॉक्टर हैं नहीं, मरीज ग्रामीण स्वास्थ्य सहायक के भरोसे

0
  • करपावंड के डॉक्टर को बना दिया गया है बकावंड का प्रभारी बीएमओ 
    -अर्जुन झा-
    बकावंड सरकारी विभागों में भी अजब गजब खेल चलता है। जहां बहुत ज्यादा जरूरत होती है, वहां स्टॉफ की व्यवस्था नहीं होती और जहां पहले से ही पर्याप्त स्टॉफ है, वहां बाहर से और स्टॉफ भेज दिया जाता है। कुछ ऐसा ही खेल स्वास्थ्य विभाग में भी चल रहा है। बकावंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में योग्य डॉक्टरों के रहते करपावंड के इकलौते डॉक्टर को बकावंड सीएचसी का प्रभारी बीएमओ बना दिया गया है और करपावंड के स्वास्थ्य केंद्र को ग्रामीण स्वास्थ्य सहायक के भरोसे छोड़ दिया गया है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि संलग्न डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को उनकी मूल जगह पर ही पदस्थापना दी जाए और इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। इसके बावजूद करपावंड के डॉक्टर को बकावंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी बीएमओ बना दिया गया है। जबकि उनकी मूल पदस्थापना करपावंड में है। बकावंड के प्रभारी बीएमओ को उनकी मूल जगह करपावंड में नहीं भेजा जा रहा है। मूल रूप से बकावंड में पदस्थ और वर्षों से यहीं सेवाएं देते आ रहे किसी सीनियर डॉक्टर को बीएमओ का प्रभार न देकर बाहरी डॉक्टर को प्रभारी बीएमओ बना दिया गया है। वहीं करपावंड का स्वास्थ्य केंद्र रूरल मेडिकल असिस्टेंट यानि आरएमए के भरोसे चल रहा है। वर्तमान में डेंगू और मलेरिया का प्रभाव ओड़िशा के इस सीमावर्ती इलाके में देखने में आ रहा है। डेंगू मलेरिया से पीड़ित दर्जनों मरीज करपावंड सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में रोज पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां पदस्थ डॉक्टर को बकावंड बीएमओ बनाने का तुगलकी फरमान जारी कर दिए जाने से सब हतप्रभ हैं। करपावंड के लोग एमबीबीएस डॉक्टर की सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।केवल जूनियर डॉक्टर के भरोसे है अर्थात आरएमए के भरोसे रह गए हैं ।

छग -तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़,एक नक्सली ढेर, कार्बाइन, ग्रेनेड बरामद

0
  • तेलंगाना ग्रेहाउंड्स व छग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में छग के बीजापुर जिला अंतर्गत मुडगू के सरहदी इलाके में तेलंगाना ग्रेहाउंड्स बल एवं बीजापुर डीआरजी बल द्वारा नक्सल विरोधी अभियान 18 जुलाई से संचालित किया गया था। अभियान के दौरान 19 जुलाई को प्रातः लगभग 10 बजे थाना ईलमिड़ी अंतर्गत सेमलडोडी जंग में सुरक्षा बलों एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल से एक पुरुष नक्सली का शव, कार्बाइन, ग्रेनेड एवं भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है। मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग करने पर घटना स्थल से 1 पुरूष नक्सली का शव एवं 1 नग कार्बाइन, ग्रेनेड, नक्सली वर्दी, पिटठू एवं नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं। घटना स्थल के आसपास सघन सर्चिंग जारी है। बीजापुर एसपी ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

सीमलटोडी जंगल में सुरक्षा बल एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़

0

छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में जिला बीजापुर – जिला मुडगू के सरहदी ईलाका में तेलंगाना ग्रेहाउण्डस बल एवं बीजापुर डीआरजी बल द्वारा नक्सल विरोधी अभियान दिनांक 18.07.2024 से संचालित किया गया था।

◾अभियान के दौरान दिनांक 19.07.2024 को प्रातः लगभग 10ः00 बजे थाना ईलमिड़ी अंतर्गत सीमलटोडी जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बल एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

◾ मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग करने पर घटना स्थल से 01 पुरूष माओवादी का शव एवं 01 नग कार्बाइन, ग्रेनेड, माओवादी वर्दी, पिटठू एवं माओवादी साहित्य बरामद किया गया है । घटना स्थल के आसपास सघन सर्चिंग जारी है।

 

आकाशी बिजली गिरने से बालोद जिले के दो किसानों दुखद मौत

0

बालोद एक और जहां मानसून के आरंभ होते किसानों को हमने खुशी का माहौल लगता है वहीं दूसरी ओर अत्यधिक बारिश एवं आकाशीय बिजली दो किसानों के लिए जीवन का काल बन जाती है ऐसी घटना कल बालोद जिले में देखने को मिली निरंतर बारिश का इंतजार कर रहे किसान एक जहां बारिश का इंतजार कर रहे थे वहीं कल मूसलाधार बारिश दो किसान परिवारों के लिए दुख का कारण बनी।

बालोद क्षेत्र निमोरा गांव में शुक्रवार शाम को मौसम का कहर देखने को मिला। आकाशीय बिजली गिरने से बालोद जिले के दो किसानों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी के अनुसार धरमू राम साहू पिता रामधीन साहू उम्र 52 वर्ष अपनी पत्नी के साथ कृषि कार्य करके खेत से शाम को दोनों पति-पत्नी घर लौट रहे थे । उसी दौरान रास्ते में फोन से बात करते जा रहा था तभी आकाशीय बिजली गिरने से धरमू राम साहू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं कुछ कदम पीछे चल रही है उसकी पत्नी बाल – बाल बच गई ।

वहीं दूसरी घटना ग्राम सेमरकेना का किसान सुखलाल उम्र 45 वर्ष बारिश से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे बैठा था जोरदार बारिश के दौरान बिजली कड़क कर पेड़ पर गिरी जिसकी चपेट में आने से सुखलाल की मौत हो गई। मृतक किसान सुखलाल बालोद जिले के ग्राम सेमरकेना का रहने वाला था।

MOST POPULAR

HOT NEWS