City Media - Page 463 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 463

मनाया शाला प्रवेश उत्सव

0

जगदलपुर जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव ग्राम साडगुड़ में मनाया गया। इस अवसर पर जगदलपुर विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, श्रीनिवास राव मद्दी, रामाश्रय सिंह, ओमकार पांडे, बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश कुमार सर्वे, एसडीएम भरत कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल सहित भाजपा कार्यकर्ता व अधिकारी उपस्थित रहे।

बस्तर जिले के सुदूर अंचलों की शालाओं में मनाया गया प्रवेश उत्सव ग्रामीणों में भी दिखा गजब का उत्साह

0
  • लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के मिचनार स्कूल में रही प्रवेश उत्सव की धूम
  • सरपंच ने लगाया बच्चों को टीका, कराया शाला प्रवेश

लोहंडीगुड़ा बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत मिचनार- 2 में शिक्षा सत्र 2023- 24 का भव्य रूप से शुभारंभ हुआ। 6 से 14 वर्ष तक की आयु वाला कोई भी छात्र छात्रा शाला प्रवेश से वंचित न रह इसको लेकर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों के द्वारा गांव जागरूकता अभियान चलाया गया था। यही वजह रही कि ग्रामीणों और बच्चों में प्रवेश उत्सव के दिन खासा उत्साह दिखाई दे रहा था। बड़ी संख्या में पालक अपने बच्चों को प्रवेश दिलवाने स्कूल तक लेकर आए थे।

प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गंवर छापर मिचनार में ग्राम सरपंच श्रीमती पांडों पोडियामी के मुख्य आतिथ्य में प्रवेश उत्सव मनाया गया जहां सरपंच पांडों पोड़ियामी ने टीका लगाकर नए छात्र छात्राओं को प्रवेश दिलवाया। उन्होंने बच्चों को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया। इस अवसर पर सरपंच ने उपस्थित पालकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का आग्रह भी किया। श्रीमती पोड़ियामी ने कहा कि शिक्षित बनकर ये बच्चे हमारे गांव, विकासखंड, जिले, छत्तीसगढ़ और देश के विकास में योगदान दे सकेंगे।

बच्चों ने किया पौधरोपण

शाला में बच्चों के दाखिला के बाद पालकों ने बच्चों से एक एक पौधा लगवाया और नियमित रूप से पौधों की देखरेख करने की शपथ भी दिलवाई। सरपंच ने पांडो पोड़ियामी ने इस कार्य की प्रशंसा की और पेड़ों की महत्ता बताई। इस दौरान शाला परिसर में एवं आसपास विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपे गए।

पहले ही दिन न्योता भोज

शाला प्रवेश उत्सव में ग्राम पंचायत मिचनार की सरपंच श्रीमती पांडों पोडियामी एवं पंच श्रीमती मासे मंडावी, चैतू राम मंडावी के सौजन्य से बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। न्योता भोज में बच्चों को स्वादिष्ट भोजन करवाया गया। एवं मिष्ठान भी खिलाया गया। इस प्रकार के आयोजन से लोगों में खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर प्रधान पाठक नवल किशोर तिवारी, शिक्षक शैलेंद्र तिवारी, सीएसी यमुनेश्वर आचार्य, गोवर्धन बघेल, हालेश हिड़को, ग्रामीण लालो पोडियामी, मंगतू राम पोडियामी, रामधर यादव, मोहन कवासी, श्रीमती कुमे बाई, श्रीमती सुकड़ी पोडियामी, श्रीमती कुमे मंडावी, बैसू मंडावी, जटेल पोडयामी, सुकडी पोडयामी, राजू कश्यप, चैतू मंडावी, जोगाराम पोयाम, नारायण पोडयामी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

दंड नही न्याय आधारित होगा नया कानून: श्री चन्द्रवाल

0

बालोद, 26 जून 2024 कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि देश मे 01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे तीन नए कानून केवल दण्ड नही न्याय आधारित होगा। चन्द्रवाल आज जिला पंचायत सभाकक्ष में 01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे तीन महत्वपूर्ण कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एंव भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बंध में जिले के जन प्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओ एंव व्यापारियों को जानकारी देने हेतु आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने तीनांे महत्वपूर्ण कानूनों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला में अपर कलेक्टर  चन्द्रकान्त कौशिक, एडिशनल एसपी अशोक जोशी, लोक अभियोजन अधिकारी, डीडीपी सहित जिला एंव पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार, अधिवक्ता एवं व्यापारीगण उपस्थित थे।

चन्द्रवाल ने तीनों नए कानूनों के प्रावधानों संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पहले के कानून केवल आरोपी को केंद्र में रखकर बनाया गया था। लेकिन वर्तमान कानून आरोपी एंव पीड़ित दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नए कानून आरोपी एंव पीड़ित के प्रति समान भाव रखता है। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि सभी वर्गों के लोगों को तीनों नए कानूनों के संबंध में समुचित जानकारी रखना आवश्यक है। जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों को इन तीनांे नये कानूनों के संबंध में जानकारी देने हेतु समुचित व्यवस्था किये गए हैं। जिले के विभिन्न वर्ग के लोगों को कार्यशाला एंव अन्य माध्यमों से नए कानूनों के संबंध में निरन्तर जानकारी दी जा रही है। श्री चन्द्रवाल ने इसके प्रचार-प्रसार के संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकान्त कौशिक ने नए कानूनों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 01 जुलाई 2024 के पूर्व जो घटना घटित हुई है उस पर पुराना कानून लागू होगा। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री अशोक जोशी एवं लोक अभियोजन अधिकारी तथा अन्य विषय विशेषज्ञों के द्वारा तीनों नए कानूनों के सम्बध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 

ओम बिरला जी को दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने जाने पर हार्दिक बधाई राकेश द्विवेदी

0

दल्लीराजहरा:– भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने लगातार दूसरी बार ओम बिरला जी को लोकसभा स्पीकर चुने जाने पर शुभकामनाएं दी ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा के स्पीकर चुने गये है। 18वीं लोकसभा का आगाज स्पीकर के चुनाव के साथ बुधवार को शुरू हुआ। डिप्टी स्पीकर पद पर विपक्ष की दावेदारी को लेकर सत्ता पक्ष से टकराव से हो रहा है। ओम बिरला के लगातार दूसरी बार स्पीकर चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा……मैं पूरे सदन को बधाई देता हूं। हम सभी का विश्वास है कि आने वाले पांच साल में आप हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

राकेश ने बताया की ओम बिरला जी का लोकसभा स्पीकर बनना सत्ता पक्ष की एक और बड़ी जीत है और सत्ता पक्ष में एकता थी है और आगे भी रहेगी।

गीदम, बारसूर और पुलिस लाइन ने जीते अपने अपने मैच

0
  • दंतेवाड़ा शौर्य स्मृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता जारी

जगदलपुर दंतेवाड़ा शौर्य स्मृति कप 2024 के पांचवे दिन 24 जून को 3 मैच खेले गए। कप के प्रथम राउंड का कल अंतिम दिन था। पहला मैच गीदम ए और दंतेवाड़ा बी (पोंदुम) के मध्य खेला गया।

गीदम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दंतेवाड़ा बी ने 7 विकेट खोकर 73 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए गीदम की टीम ने 4 विकेट शेष रहते 74 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच प्रेम देवांगन रहे। अगला मैच बस्तर फाइटर (बीटीआर) और बारसूर ए के मध्य खेला गया। बस्तर फाइटर टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 75 रन बनाए, इस लक्ष्य को बारसूर ने एक गेंद और 3 विकेट शेष रहते हुए हासिल कर लिया। इस मैच के मैन आफ द मैच का खिताब अजय को दिया गया।

प्रथम राउंड का अंतिम मैच पुलिस लाइन और मालेवही बी के मध्य खेला गया। पुलिस लाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 10 विकेट खोकर 88 रन बनाए। 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मालवाही की टीम निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी। पुलिस लाइन ने इस मैच को 33 रनों से जीत लिया। इस मैच के मैन आफ द मैच कुलदीप रहे जिन्होंने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंद में 30 रनों का योगदान दिया। इसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल हैं।

भाजपा मंडल दल्ली राजहरा द्वारा मिशा बंदी रहे श्रमिक नेता श्री शंकर गुहा  नियोगी की पत्नी श्रीमती आशा गुहा नियोगी का किया सम्मान

0

आज 25 जून भारतीय संविधान के इतिहास में काला दिवस के रूप में याद किया जाता है आज ही के दिन सन् 1975 मे भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही निर्णय द्वारा पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया था और विभिन्न समाज सेवी संगठन एवं राजनीतिक संगठन के लोगों को बलपूर्वक जेल में डाल दिया गया था भारतीय संविधान के इतिहास में काला कानून मीसा लागू कर दिया गया था।

जिन राजनीतिक संगठन एवं समाज सेवी संस्था के लोग मीसाबंदी के रूप में कांग्रेस की तानाशाही झेलते हुए एवं उसका पुरजोर विरोध करते हुए बंदी के रूप में जेल में रहे आज उन मीसा बंदियो के परिवार का सम्मान भारतीय जनता पार्टी द्वारा बालोद जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं जिला अध्यक्ष पवन साहू द्वारा किया गया इसी तारतम्य में भाजपा मंडल दल्ली राजहरा द्वारा मिसाबंदी में रहे दल्ली राजहरा श्रमिक नेता स्वर्गीय शंकर गुहा नियोगी जी के निवास जाकर उनकी पत्नी श्रीमती आशा गुहा नियोगी एवं पुत्र जीत गुहा नियोगी का सम्मान स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल देकर किया गया। एवं आशा गुहा ने उसे काल खंड में अपने हुए बीते अपने पीड़ा को साझा किया कांग्रेस जैसे राजनीतिक संगठन जिनकी पृष्ठभूमि प्रारंभ से ही तानाशाही एवं सत्ता प्राप्ति रही है इनका आज के समय में लोकतंत्र के मंदिर में संविधान की कॉपी ले जाकर। संविधान के रक्षा की बात करने वाले इनके पूर्वज नेताओ ने संविधान में 72 बार संशोधन कर संविधान को बदलने मे कोई कमी नही की इनका चरित्र जनता के बीच में जाकर उजागर करने का कार्य वर्तमान युवा पीढ़ी के लोगों को करना चाहिए इसके लिए आवश्यक है की वर्तमान युवा पीढ़ी अपने इतिहास से सबक ले जनता के बीच में इन विषयो को रख जागरूकता लाने का कार्य करें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी महामंत्री महेंद्र सिंह मदन माईती महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरण सिंह महेंद्र पिपरे रमेश गुर्जर भूपेंद्र श्रीवास सोनू ठाकुर नितेश श्रीवास्तव राजेश कांबले सोहद्रा ठाकुर सुखावन्तीन ठाकुर हुकुम सिंह ठाकुर सुमित जैन गिरधर सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे l

 

 

पार्षदों ने जताया विश्वास जेम्स बने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष

0
  • राजेश राय को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

जगदलपुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पार्षद उदयनाथ जेम्स पर कांग्रेस पार्षदों ने विश्वास जताया है। अब वह नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

उदयनाथ जेम्स जगदलपुर नगर निगम के मौजूदा 23 पार्षदों में सबसे वरिष्ठ पार्षद हैं तथा विगत 24 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित होकर शांतिनगर वार्ड से पार्षद बनते आ रहे हैं। श्री जेम्स ने इस संवाददाता से चर्चा में कहा कि नगर पालिक निगम में सत्तारूढ़ दल की गलतियों को सड़क से लेकर निगम की सभा में उठाएंगे तथा भाजपा शासित निगम को जनता के कटघरे में खड़ा करेंगे।

आचार संहिता हटने के बाद संगठन स्तर पर नेता प्रतिपक्ष के लिए लॉबिंग शुरू हो गई थी जिसमें वरिष्ठ पार्षद उदयनाथ जेम्स का नाम तेजी से उभरा था, किंतु नेता प्रतिपक्ष के लिए और पार्षद लामबंदी कर रहे थे जिसके बाद संगठन स्तर पर भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर को मामला सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक भवन राजीव भवन में पार्षदों व विभिन्न संघ- संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक

में पार्षदों से अलग- अलग राय शुमारी की गई और उदयनाथ जेम्स को नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया।

ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी की भूपेश बघेल सरकार ने अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर का चुनाव करवाया था जिसमें निगम में कांग्रेस पार्टी की महापौर बनी थी। लेकिन सरकार बदलते ही महापौर 17 मार्च को पाला बदल कर भाजपाई हो गई। जिसके कारण कांग्रेस की नगर सरकार चली गई। अब कांग्रेस पार्टी को नगर निगम में दमदार उपस्थिति के लिए सशक्त नेता प्रतिपक्ष की जरूरत थी, जिसके तहत उदयनाथ जेम्स पर पार्षदों ने सहमति जताई। वहीं उप नेता प्रतिपक्ष का दायित्व पार्षद राजेश राय संभालेंगे।

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग चला रहा है स्रोत नियंत्रण एवं जागरूकता अभियान

0
  • जगदलपुर में व्यापक अभियान लगातार जारी

जगदलपुर डेंगू के नियंत्रण हेतु विधयाक किरणदेव से चर्चा कर कलेक्टर विजय दयाराम के. निर्देशानुसर एवं मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर द्वारा महाराणा प्रताप वार्ड में जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान लोगों को बेक्टर जनित बीमारी मलेरिया और डेंगू के कारक व बचाव की जानकारी देते हुए घर के आसपास सफ़ाई रखने के साथ- साथ मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील की गई। पॉम्पलेट का वितरण और पोस्टर के द्वारा भी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसम जनित बीमारियों के कारण और बचाव के सम्बंध में नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व मितानिनों के द्वारा घर- घर जाकर कूलर, प्लास्टिक टैंक, सीमेंट टैंक, टायर, फ्रिज, मिट्टी के बर्तन गमलोंव अन्य पॉट की जांच कर स्रोत नियंत्रण कार्य किया जा रहा है।

मैदान पर उतरे डॉ. चतुर्वेदी

सीएमएचओ डॉ. आरके चतुर्वेदी ने महाराणा प्रताप वार्ड में चल रहे डेंगू सर्वे टीम का जायजा लेते हुए ख़ुद मैदान में उतर कर स्त्रोत नियंत्रण का कार्य किया।

इस मौके पर डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी, सलाहकर, सुपरवाइजर, एएनएम, एमपीडब्लू, वार्ड की मितानिनों के अलावा और लोग भी शामिल हुए।

कृषि कॉलेज में नए कानूनों की दी गई जानकारी

0

जगदलपुर बस्तर पुलिस द्वारा नए कानून के प्रति जन जागरुकता लाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में 24 जून को शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुम्हरावंड में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को नवीन विधि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर लोक अधिवक्ता भावना कोटवानी एवं अभिषेक, उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह क्षत्रिय, उप पुलिस अधीक्षक सायबर गीतिका साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक दीपमाला कुर्रे एवं निरीक्षक माधुरी नायक द्वारा नए कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों और न्याय प्राप्त करने के साधनों व उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी। उन्होंने नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डीन आरएस नेताम, प्रोफेसर वीणा सिंह व एमबी तिवारी का विशेष योगदान रहा। ‎

जीजा की घर आई साली ने की आत्महत्या

0

जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में एक युवती ने अपने जीजा के घर में कल रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतिका का नाम साक्षी बरसेना है जो कि विदिशा मध्यप्रदेश की रहने वाली थी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बालोद पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है. जिसमें उसने किसी को तंग न करने की बात कहते हुए मौत की जिम्मेदार खुद को बताया है.पुलिस के मुताबिक, मृतिका का नाम साक्षी बरसेना उम्र 23वर्ष बरसेना विदिशा मध्य प्रदेश की रहने वाली है. वह 18 मई को अपनी बड़ी बहन के साथ बालोद में अपने जीजा के घर आई थी. मृतिका के जीजा डॉक्टर रविन्द्र वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपरछेड़ी में डॉक्टर है और सिवनी में किराए के मकान में रहते है. घटना के वक्त दीदी-जीजा और उनके बच्चे समान लेने बाजार गए हुए थे. इसी दौरान साक्षी ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली. जब वह वापस घर लौटे तो उन्होंने देखा की साक्षी फांसी पर लटकी हुई है. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी.मौके पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया l

MOST POPULAR

HOT NEWS