City Media - Page 464 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 464

भाजपा मंडल दल्ली राजहरा द्वारा मिशा बंदी रहे श्रमिक नेता श्री शंकर गुहा  नियोगी की पत्नी श्रीमती आशा गुहा नियोगी का किया सम्मान

0

आज 25 जून भारतीय संविधान के इतिहास में काला दिवस के रूप में याद किया जाता है आज ही के दिन सन् 1975 मे भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही निर्णय द्वारा पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया था और विभिन्न समाज सेवी संगठन एवं राजनीतिक संगठन के लोगों को बलपूर्वक जेल में डाल दिया गया था भारतीय संविधान के इतिहास में काला कानून मीसा लागू कर दिया गया था।

जिन राजनीतिक संगठन एवं समाज सेवी संस्था के लोग मीसाबंदी के रूप में कांग्रेस की तानाशाही झेलते हुए एवं उसका पुरजोर विरोध करते हुए बंदी के रूप में जेल में रहे आज उन मीसा बंदियो के परिवार का सम्मान भारतीय जनता पार्टी द्वारा बालोद जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं जिला अध्यक्ष पवन साहू द्वारा किया गया इसी तारतम्य में भाजपा मंडल दल्ली राजहरा द्वारा मिसाबंदी में रहे दल्ली राजहरा श्रमिक नेता स्वर्गीय शंकर गुहा नियोगी जी के निवास जाकर उनकी पत्नी श्रीमती आशा गुहा नियोगी एवं पुत्र जीत गुहा नियोगी का सम्मान स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल देकर किया गया। एवं आशा गुहा ने उसे काल खंड में अपने हुए बीते अपने पीड़ा को साझा किया कांग्रेस जैसे राजनीतिक संगठन जिनकी पृष्ठभूमि प्रारंभ से ही तानाशाही एवं सत्ता प्राप्ति रही है इनका आज के समय में लोकतंत्र के मंदिर में संविधान की कॉपी ले जाकर। संविधान के रक्षा की बात करने वाले इनके पूर्वज नेताओ ने संविधान में 72 बार संशोधन कर संविधान को बदलने मे कोई कमी नही की इनका चरित्र जनता के बीच में जाकर उजागर करने का कार्य वर्तमान युवा पीढ़ी के लोगों को करना चाहिए इसके लिए आवश्यक है की वर्तमान युवा पीढ़ी अपने इतिहास से सबक ले जनता के बीच में इन विषयो को रख जागरूकता लाने का कार्य करें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी महामंत्री महेंद्र सिंह मदन माईती महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरण सिंह महेंद्र पिपरे रमेश गुर्जर भूपेंद्र श्रीवास सोनू ठाकुर नितेश श्रीवास्तव राजेश कांबले सोहद्रा ठाकुर सुखावन्तीन ठाकुर हुकुम सिंह ठाकुर सुमित जैन गिरधर सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे l

 

 

पार्षदों ने जताया विश्वास जेम्स बने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष

0
  • राजेश राय को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

जगदलपुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पार्षद उदयनाथ जेम्स पर कांग्रेस पार्षदों ने विश्वास जताया है। अब वह नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

उदयनाथ जेम्स जगदलपुर नगर निगम के मौजूदा 23 पार्षदों में सबसे वरिष्ठ पार्षद हैं तथा विगत 24 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित होकर शांतिनगर वार्ड से पार्षद बनते आ रहे हैं। श्री जेम्स ने इस संवाददाता से चर्चा में कहा कि नगर पालिक निगम में सत्तारूढ़ दल की गलतियों को सड़क से लेकर निगम की सभा में उठाएंगे तथा भाजपा शासित निगम को जनता के कटघरे में खड़ा करेंगे।

आचार संहिता हटने के बाद संगठन स्तर पर नेता प्रतिपक्ष के लिए लॉबिंग शुरू हो गई थी जिसमें वरिष्ठ पार्षद उदयनाथ जेम्स का नाम तेजी से उभरा था, किंतु नेता प्रतिपक्ष के लिए और पार्षद लामबंदी कर रहे थे जिसके बाद संगठन स्तर पर भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर को मामला सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक भवन राजीव भवन में पार्षदों व विभिन्न संघ- संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक

में पार्षदों से अलग- अलग राय शुमारी की गई और उदयनाथ जेम्स को नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया।

ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी की भूपेश बघेल सरकार ने अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर का चुनाव करवाया था जिसमें निगम में कांग्रेस पार्टी की महापौर बनी थी। लेकिन सरकार बदलते ही महापौर 17 मार्च को पाला बदल कर भाजपाई हो गई। जिसके कारण कांग्रेस की नगर सरकार चली गई। अब कांग्रेस पार्टी को नगर निगम में दमदार उपस्थिति के लिए सशक्त नेता प्रतिपक्ष की जरूरत थी, जिसके तहत उदयनाथ जेम्स पर पार्षदों ने सहमति जताई। वहीं उप नेता प्रतिपक्ष का दायित्व पार्षद राजेश राय संभालेंगे।

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग चला रहा है स्रोत नियंत्रण एवं जागरूकता अभियान

0
  • जगदलपुर में व्यापक अभियान लगातार जारी

जगदलपुर डेंगू के नियंत्रण हेतु विधयाक किरणदेव से चर्चा कर कलेक्टर विजय दयाराम के. निर्देशानुसर एवं मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर द्वारा महाराणा प्रताप वार्ड में जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान लोगों को बेक्टर जनित बीमारी मलेरिया और डेंगू के कारक व बचाव की जानकारी देते हुए घर के आसपास सफ़ाई रखने के साथ- साथ मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील की गई। पॉम्पलेट का वितरण और पोस्टर के द्वारा भी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसम जनित बीमारियों के कारण और बचाव के सम्बंध में नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व मितानिनों के द्वारा घर- घर जाकर कूलर, प्लास्टिक टैंक, सीमेंट टैंक, टायर, फ्रिज, मिट्टी के बर्तन गमलोंव अन्य पॉट की जांच कर स्रोत नियंत्रण कार्य किया जा रहा है।

मैदान पर उतरे डॉ. चतुर्वेदी

सीएमएचओ डॉ. आरके चतुर्वेदी ने महाराणा प्रताप वार्ड में चल रहे डेंगू सर्वे टीम का जायजा लेते हुए ख़ुद मैदान में उतर कर स्त्रोत नियंत्रण का कार्य किया।

इस मौके पर डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी, सलाहकर, सुपरवाइजर, एएनएम, एमपीडब्लू, वार्ड की मितानिनों के अलावा और लोग भी शामिल हुए।

कृषि कॉलेज में नए कानूनों की दी गई जानकारी

0

जगदलपुर बस्तर पुलिस द्वारा नए कानून के प्रति जन जागरुकता लाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में 24 जून को शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुम्हरावंड में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को नवीन विधि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर लोक अधिवक्ता भावना कोटवानी एवं अभिषेक, उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा सिंह क्षत्रिय, उप पुलिस अधीक्षक सायबर गीतिका साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक दीपमाला कुर्रे एवं निरीक्षक माधुरी नायक द्वारा नए कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों और न्याय प्राप्त करने के साधनों व उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी। उन्होंने नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डीन आरएस नेताम, प्रोफेसर वीणा सिंह व एमबी तिवारी का विशेष योगदान रहा। ‎

जीजा की घर आई साली ने की आत्महत्या

0

जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में एक युवती ने अपने जीजा के घर में कल रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतिका का नाम साक्षी बरसेना है जो कि विदिशा मध्यप्रदेश की रहने वाली थी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बालोद पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है. जिसमें उसने किसी को तंग न करने की बात कहते हुए मौत की जिम्मेदार खुद को बताया है.पुलिस के मुताबिक, मृतिका का नाम साक्षी बरसेना उम्र 23वर्ष बरसेना विदिशा मध्य प्रदेश की रहने वाली है. वह 18 मई को अपनी बड़ी बहन के साथ बालोद में अपने जीजा के घर आई थी. मृतिका के जीजा डॉक्टर रविन्द्र वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपरछेड़ी में डॉक्टर है और सिवनी में किराए के मकान में रहते है. घटना के वक्त दीदी-जीजा और उनके बच्चे समान लेने बाजार गए हुए थे. इसी दौरान साक्षी ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली. जब वह वापस घर लौटे तो उन्होंने देखा की साक्षी फांसी पर लटकी हुई है. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी.मौके पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया l

सुनीता पोट्टम की गिरफ्तारी का विरोध किया सोनी सोरी ने

0
  • बस्तर के आदिवासी नेताओं को करार दिया असंवेदनशील

जगदलपुर।सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी ने बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के ग्राम कोरचोली निवासी मूलवासी बचाओ मंच की कार्यकर्ता सुनीता पोट्टम की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध करते हुए इसे अमानवीय एवं आदिवासियों पर अत्याचार निरुपित किया है।

सुनीता पोट्टम को तीन जून को रायपुर से नक्सल मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मामले में सोमवार को मूलवासी बचाओ मंच की सोनी सोरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मंच द्वारा आदिवासियों पर अत्याचार के मामलों व फर्जी मुठभेड़ के मामले उठाने के चलते मंच के कार्यकर्ताओं को फर्जी ढंग से गिरफ्तार किया जा रहा है। रायपुर में पढाई करने गई आदिवासी युवती सुनीता पोट्टम को अमानवीय ढंग से घसीटते

हुए लेजाकर जेल में बंद किया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान सुनीता के पिताआयतू पोटामी, मूलवासी बचाओ मंच की सोनी सोरी, सावित्री पोटाम, आयतू पोटाम, विनेश, श्रेया व पीयूसीएल की पदाधिकारी रिनचिन मौजूद थे।

पदाधिकारियों ने कहा कि सुनीता काफी समय से मंच से जुड़कर सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही है। वह रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने उन पर आरोप लगाया है कि रायपुर में वह नाम बदलकर रह रही है। साथ ही 2021 के नक्सल मामलों में उसे निरूद्ध किया गया है। इसके पहले भी मंच के दस लोगों पर पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। इसके पहले भी सुनीता ने

आईजी से लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर उन्हें फंसाए जाने की आशंका जाहिर की थी। पर उसकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के संघर्ष

से जुड़े युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं का दमन किया जा रहा है। बीजापुर की

महिला डीएसपी ने मानवता को ताक पर रखकर आदिवासी लड़की को गिरफ्तार किया है। पीरियड आने पर उसने सेनेट्री नेपकिन की मांग की पर अनसुना कर दिया गया। उसे इस तरह हिरासत में लिया गया, मानो वह खूंखार डकैत व आतंकवादी हो। बस्तर में आदिवासी दोनों तरफ से मारा जा रहा है। किसी भी आदिवासी जनप्रतिनिधि को इसकी चिंता नहीं है। यह रक्तपात बंद होना चाहिए। यदि सरकार गंभीरता से वार्ता करने व शांति की पक्षधर है तो उसे सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत सभी वर्ग को साथ लेकर नक्सल संगठन से हिंसा बंद करने बातचीत करने आगे आना चाहिए।

ठेकेदार का भुगतान रोका, अटक गया स्कूलों के कक्ष का निर्माण, अब फिर आसमान तले पढ़ेंगे बच्चे

0
  •  आरईएस के कार्यपालन अभियंता ने बच्चों के भविष्य से किया खिलवाड़
  • बीच में ही रुकवा दिया अतिरिक्त कक्ष का निर्माण

अर्जुन झा-

बकावंड स्कूल जतन योजना के तहत शालाओं के अतिरिक्त कमरों निर्माण के लिए जिस ठेकेदार को जिम्मेदारी दी गई थी, उसे निर्माण कार्य रोकने का आदेश जारी करने एवं उसका भुगतान रोक दिए जाने से कमरों का निर्माण सालभर से अटका हुआ है। अब इस साल भी विद्यार्थियों को पुराने कमरों में टपकते पानी के बीच या फिर पेड़ तले पढ़ाई करनी पड़ेगी। यह तुगलकी फरमान जिला निर्माण समिति के नोडल अधिकारी एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (आरईएस) के कार्यपालन अभियंता ने जारी किया है। यह आदेश बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला साबित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिला निर्माण समिति ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य ग्रुप क्रमांक 14 बकावंड की शासकीय प्राथमिक शाला करहाभांठा बेलपुटी-2, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलपुटी, शासकीय प्राथमिक शाला ज्ञान ज्योति कोड़रागुड़ा, मंगनार एवं ग्रुप क्रमांक -15 बकावंड के शासकीय हाई स्कूल सतोषा, शासकीय प्राथमिक शाला कुतरीगुड़ा मोखागांव और ग्रुप क्रमांक -16 बकावंड की शासकीय प्राथमिक शाला छिंदगांव एवं शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरीगुड़ा छिंदगांव के लिअतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति दी थी। इन कमरों के निर्माण के लिए कार्यादेश 26 जून 2023 को जिला निर्माण समिति के नोडल अधिकारी एवं आरईएस के कार्यपालन अभियंता द्वारा जारी किया गया था। निर्माण कार्य का ठेका मेसर्स आध्या कंस्ट्रक्शन एंड मेकेनिकल वर्क्स श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड जगदलपुर को दिया गया था। ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। लगभग कार्य पूर्णता की ओर पहुंच गए थे। इसी बीच आरईएस के कार्यपालन अभियंता ने एक परिपत्र जारी कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने एवं राशि का भुगतान न करने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के चलते ठेकेदार को काम में बीच में ही रोक देना पड़ा। जिला निर्माण समिति द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा ठेकेदारों को चिन्हांकित कर उक्त निर्माण कार्य दिया गया था। वर्ष 2022 -23 से जारी यह कार्य 2024 के मध्य तक भी पूर्ण हो पाए हैं। करीब 12 लाख रुपयों की लागत से ग्राम पंचायत सतोषा में आध्या कंस्ट्रक्शन द्वारा हायर सेकंडरी स्कूल के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था।कार्य लगभग पूरा हो चुका है। थोड़े बहुत कार्य शेष रह गए हैं।

लेनदेन का मामला तो नहीं?

बीच में कार्य रोके जाने पर मालूम हुआ कि आरईएस के कार्यपालन अभियंता को जिला निर्माण समिति की ओर से कार्य और भुगतान रोके जाने का आदेश प्राप्त हुआ है। इस कारण कई ठेकेदारों ने कार्य रोक दिया है। इससे स्कूलों में अतिरिक्त कमरे का निर्माण कार्य रुक गया है। अब ठेकेदारों को विभाग उनका भुगतान क्यों नहीं कर रहा है? या जानबूझ कर रोका है? यह जांच का विषय है। वहीं नया शिक्षा स्कूल सत्र प्रारंभ हो चुका है। अगर समय पर निर्माण नहीं हुआ तो बच्चे आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं इस कार्य से जुड़े ठेकेदारों का कहना है कि जब तक भुगतान नही होगा, तब तक कार्य कैसे करा पाएंगे। चर्चा है कि लेनदेन का मामला सेट न होने के कारण भुगतान रोका गया है और कार्य बीच में रुकवा दिया गया है।

नागरिकों को डेंगू के प्रकोप से बचाने में जुटा प्रशासन

0
  • कलेक्टर ने डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिए आवश्यक निर्देश

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने डेंगू बीमारी के प्रकरणों पर नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को तत्काल सघन सर्वे कर संदेहास्पद मरीजों की स्वास्थ्य जांच के आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य एवं नगर निगम की टीम द्वारा विगत 03 दिनों से सघन सर्वे अभियान तथा संदेहास्पद की जांच की जा रही है।

घर घर सर्वे करते हुए डेंगू लार्वा पनपने वाले स्थान की सफाई कराया गया। मच्छरदानी का वितरण एवं जन जागरुकता हेतु दीवार लेखन पम्पलेट का वितरण किया गया है। नगर निगम की टीम के दारा साफ सफाई सरडिसाइड स्पेका डिफॉगिंग गतिविधि की जा रही है। विगत तीन दिनों में 125 घरों कर सर्वे 5 घर में लार्वा का विनष्टिकरण किया गया दो बुखार के मरीज की जांच की गई जो निगेटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के महाराणा प्रताप वार्ड के घर- घर में स्वास्थ्य जांच कर डेंगू नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 187 घरों में सर्वे करते हुए डेंगू पनपने वाले स्थलों की साफ सफाई करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ के माध्यम से सोर्स रिडक्शन का कार्य तथा बुखार के मरीजों का जांच किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा साफ सफाई व दवा का छिड़काव किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने नगर के 48 वार्ड के लिए 32 टीमें बनाई हैं। इन टीमों में एएनएम, मितानिन, महिला आरोग्य समिति की सदस्य द्वारा जून माह में 6500 घरों का अब तक सर्वे किया गया। जिसमें 49 घरों में लार्वा पाए गए, जिन्हे तत्काल नष्ट किया गया। इसी प्रकार कुल 12437 कन्टेनर की जांच की गई। 89 कन्टेनर में लार्वा पाए गए उसको नष्ट किया गया।

अब तक मिले 12 मरीज

वर्ष 2024 में संदेहास्पद 762 रक्त नमूना का एनाईजा परीक्षण किया गया जिसमें जगदलपुर शहरी क्षेत्र में कुल 04 मरीज ही मिले हैं। वर्तमान में कोई भी ऐक्टिव मरीज नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में जनवरी से अब तक कुल 08 प्रकरण पाए गए है। ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में 2041, वर्ष 2023 में 68 व वर्ष 2024 में अब तक 12 डेंगू के मरीज मिले है। इस प्रकार जनजागरुकता से डेंगू के प्रकरणों में निरंतर कमी आ रही है। डेंगू की रोकथाम व बचाव के संबंध में स्वास्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील है कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है इसलिए अपने घर के आसपास गमलो, टायरों, कूलर, टूटे फूटे बर्तन, फ्रीज ट्रे, नारियल के खोल आदि कि नियमित तौर पर कम से कम सात दिनों में नियमित सफाई करे और पानी जमा न होने दे, मच्छरदानी का उपयोग करे, हाथ पाव को पूरी तरह डकने वाले कपडे पहने तथा अपने आस पास सफाई रखे और डेंगू रोकने में अपने सहभागिता निभावे। बुखार या डेंगू के लक्षण आने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करावे। सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू की जांच व उपचार सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।

भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने की खेल मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात

0
  • दल्लीराजहरा को जल्द ही मिल सकती है बड़ी सौगात

दल्लीराजहरा भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने खेल मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात कर दल्ली राजहरा में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मल्टीस्टोरी खेल परिसर बनाने की मांग की। श्री लूनिया ने बताया कि दल्लीराजहरा सहित आसपास का क्षेत्र खेल प्रतिभाओं से भरा हुआ है। यहां से राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलते हैं। खेल प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ाने के लिए अगर यहा एक मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स कंपलेक्स ग्राउंड का निर्माण किया जाता है तो इस क्षेत्र के साथ–साथ संपूर्ण बालोद जिला के युवाओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा ।सौरव लूनिया ने मंत्री वर्मा से से मुलाकात के दौरान कहा कि खेलो इंडिया के तहत लगभग 5 से 10 एकड़ रकबे में एक बड़ा स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण किया जाए । उनकी मांग पर मंत्री वर्मा ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया और जगह चयन की प्रक्रिया की शुरुवात करने को कहा। राजहरा सहित बालोद जिले को इसका लाभ मिलेगा। सौरभ लूनिया ने खेल मंत्री टंकराम वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञात हो कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ राज्य में बनी है, सौरभ लूनिया दल्ली राजहरा नगर के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

रायपुर दक्षिण विधानसभा से बंग समाज ने

0
  •  विधायक पद की दावेदारी
  • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ बंग समाज के सक्रिय सदस्य विवेक
  • बर्धन को उम्मीदवार बनाने की मांग

रायपुर छत्तीसगढ़ बंग समाज ने रायपुर दक्षिण विधानसभा से विधायक पद की दावेदारी की है। समाज ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से रायपुर के सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता, वरिष्ठ समाजसेवी और नगर पालिका निगम रायपुर के पूर्व एल्डरमैन श्री विवेक बर्धन को दक्षिण विधानसभा की उम्मीदवारी देने की मांग की है। इस संबंध में श्री साय को पत्र लिखकर समाज की भावनाओं से अवगत भी कराया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश बंग समाज के अध्यक्ष श्री मनोज मंडल ने बताया कि छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ बंग समाज प्रदेश के विभिन्न घटकों का संगठित सामाजिक संगठन है जो छत्तीसगढ़ प्रदेश में बंग समुदाय को एक सूत्र में बांधने के लिए सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। हमारे विभिन्न आयोजनों का उद्देश्य बंग समाज की सांस्कृतिक विरासत को छत्तीसगढ़ में सजीव रखना है। बंग समाज अपनी व्यापारिक दृष्टि से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अपने कार्यों से अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराता आया है. किंतु स्व. श्री तरुण चटर्जी (दादा) के बाद से समाज को प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली, सिद्धांतो एवं कार्यों प्रभावित हो कर छत्तीसगढ़ बंग समाज हमेशा भारतीय जनता पार्टी का समर्थन अपने मताधिकार से करता आया है।

श्री मंडल के अऩुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 1428210 लाख के लगभग बंग बंधु निवासरत है, इसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ बंग समाज के लगभग 127000 सदस्य निवासरत है, अतः विधानसभा चुनाव में राजनीतिक क्षेत्र में भी समाज की उपस्थिति दर्ज करने रायपुर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से रायपुर के सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता, वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व एल्डरमैन नगर पालिका निगम रायपुर श्री विवेक बर्धन को दक्षिण विधानसभा की उम्मीदवारी देने की मांग की गई है। यह मांग छत्तीसगढ़ बंग समाज के 15 लाख एवं रायपुर में बसने वाले 127000 सदस्यों ने की है। श्री मंडल ने कहा है कि बंग समाज के सदस्य को उम्मीदवार के रूप में प्रतिनिधित्व देने से बीजेपी पार्टी को चुनाव में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। श्री विश्वास ने कहा कि समाज को पूर्ण विश्वास है कि भाजपा छत्तीसगढ़ बंग समाज की भावनाओं को स्वीकार करते हुए हमारी इस छोटी सी माँग को अवश्य स्वीकार करेगी।

 

 

MOST POPULAR

HOT NEWS