City Media - Page 496 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 496

नगर की पेयजल व्यवस्था को रखें दुरुस्त- सीईओ प्रकाश सर्वे

0
  •  नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के संबंध में बैठक 

जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के संबंध में बैठक लेकर जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर प्रकाश सर्वे ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखें, जहां पर पेयजल से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त हो उन स्थानों में तत्काल पानी टैंकर भेजने की व्यवस्था की तैयारी रखें। उक्त निर्देश शुक्रवार की शाम जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक में सीईओ सर्वे ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए। बैठक में नगरीय क्षेत्र में गर्मी के दिनों ड्राय होने वाले वार्डों, में टैंकर की व्यवस्था, शहरी जल जीवन मिशन की प्रगति पर भी चर्चा की गई। बैठक में पार्षद योगेंद्र पांडे, आलोक अवस्थी, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा, कार्यपालन अभियंता अजीत कुमार तिग्गा सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में नगर में हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

0
  •  अनुपमा चौक को भगवान परशुराम का नाम देने मांग
    जगदलपुर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती के आयोजन के तहत सुबह रंगोली बनाई गई और संध्या 4 बजे युवाओं द्वारा सिरासार चौक से एक बाइक रैली निकाली गई। इस पूरे आयोजन को महिलाओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से शोभायमान बनाया। वहीं बड़ी संख्या में युवा वर्ग भी उत्साह के साथ इस भक्तिमय वातावरण का साक्षी बना। यह कार्यक्रम जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाइक रैली और सभी समाजों द्वारा की गई शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र था, जिसमे बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक और युवा वर्ग शामिल हुए। यह रैली और शोभायात्रा पूरे शहर का भ्रमण करती हुई वापस मां दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष पहुंची, जहां समाज प्रमुखों ने स्वागत किया। सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा यह मांग की गई कि जगदलपुर के अनुपमा चौक की पहचान भगवान परशुराम चौक के रूप में हो। इसके लिए आज अनुपमा चौक पर भगवान परशुराम की फोटो पर माल्यार्पण भी किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दी 10वीं व 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को बधाई

0
  •  कांग्रेस सरकार ने लाई है शिक्षा की नई क्रांति
    जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम में सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
    शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया सिमरन सबा और महक अग्रवाल के साथ साथ परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।साथ ही  मौर्य ने कहा कि वे विद्यार्थी जिन्हें अपने आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाई निरंतर मेहनत करते रहें, भवष्यि में और बेहतर करने के कई मौके मिलेंगे। पुनः नए सिरे से तैयारी कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें सफलता जरूर मिलेगी। शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल से शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति आई है और बेहतर परिणाम आज प्रदेश की जनता के समक्ष है। यह कांग्रेस की दूरदर्शिता का परिणाम है। एक समय ऐसा था जब अपने बच्चों को दाखिला दिलाने पालक निजी शिक्षण संस्थानों की ओर रुख करने की सोचते थे लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार द्वारा सस्ती और सुलभ शिक्षा केन्द्र के रूप में जबसे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं, तबसे बच्चों और पालकों का रुख वृहद पैमाने पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की ओर हुआ है। अब बड़े पैमाने पर पालक निजी शिक्षण संस्थानों से अपने बच्चों का दाखिला शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूलों में कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूल के अस्तित्व में आने से शिक्षा जगत में एक नई और सकारात्मक क्रांति का सूत्रपात हुआ है।निःशुल्क रूप से अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना होने से शहरी क्षेत्र सहित वनांचल क्षेत्र के बच्चों को भी निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा स्वामी आत्मानंद विद्यालय में मिल रही है और आज उसी का नतीजा है कि बारहवीं में 7 बच्चे टॉप 10 में जबकि दसवीं में 21 बच्चे टॉप 10 में आए हैं और सभी विद्यार्थी स्वामी आत्मानंद स्कूलों से हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद बस्तर दीपक बैज ने संभाली ओड़िशा की कमान

0
  • कोरापुट में प्रत्याशियों के पक्ष में किया चुनावी प्रचार
  • सांसद प्रत्याशी रामचरण उल्का व विधायक प्रत्याशी राम कदम को विजयी बनाने जुटे दीपक बैज

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज ने उड़ीसा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव की कमान सम्हाल ली है। दीपक बैज कोरापुट जिले में चुनाव प्रचार प्रसार व जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी तारतम्य में कांग्रेस के स्टार प्रचारक दीपक बैज ने आज ओड़िशा के कोरापुट विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी राम कदम व लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी रामचरण उल्का के लिए चुनाव प्रचार प्रसार किया।  बैज ने जनसंपर्क कर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र की जनता से दोनों प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। दीपक बैज ने कांग्रेस के न्याय पत्र में किए गए वादों की भी विस्तृत जानकारी लोगों को दी।

राजहरा माइंस में कार्यरत बी एस बी के कम्पनी द्वारा श्रम कानूनों का उल्लघन किया जा रहा व कंपनी के अधिकारियों द्वारा नियुक्ति के नाम पर स्थानीय बेरोजगार युवको का रोजगार के नाम पर शोषण किया जा रहा हैं

0

दल्लीराजहरा के माईन्स के कार्य करने वाली कम्पनी द्वारा श्रम कानूनों का उल्लघन किया जा रहा हैं । व बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के नाम पर अवैध वसूलीकर शोषण किया जा रहा हैं । उक्त कम्पनी के अधिकारी पी.बिज्जू (एजीएम परियोजना) द्वारा कार्य करने वाले स्थानीय ठेका श्रमिको के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता हैं उनके साथ अभद्रता एवं दुर्व्यवहार एवं गाली -गलौज किया जाता हैं । उक्त कम्पनी के अधिकारी द्वारा माइंस में ठेका श्रमिको के रूप में रोजगार देने के नाम पर रूपये 50.000/- से 1.00000/- लेने के बाद कार्य पर लगााने के लिए स्थानीय बेरोजगार युवको से वसूली की जा रही हैं । उक्त कम्पनी के अधिकरियों एवं बीएसपी प्रबधन के अधिकारियों की साठगांठ के कारण इनकी हर गलती पर पर्दा डाला जाता हैं । माईस में कार्यरत , कम्पनी के कर्मचारी कुशल, अर्धकुशल, अकुशल कर्मचारियों के असंगत वेतन का भुकतान किया जाता है। मांग करने पर कार्य से निकालने की धमकी दी जाती हैं। अकुशल कर्मचारी को 7000 से 9000 अर्धकुशल कर्मचारी को 11000 से 13000 एवं कुशल कर्मचारी 14000 से 17000 की राशि का मांसिक भुगतान किया जाता हैं। जो कि शासन के द्वारा निर्धारित राशि से बहुत कम हैउक्त कम्पनी द्वारा माइंस में ठेका श्रमिकों को दासा एवं अन्य माइंस एलाउस नहीं दिया जाता। उन ठेका श्रमिको व कर्मचारी का वेतन भी समय पर नहीं दिया जाता हैं ।उक्त कम्पनी में दल्लीराजहरा एवं आसपास के ग्रामीणेां को रोजगाार उपलब्ध न कराकर, बाहर से श्रमिको को लाकर फर्जी तरीके से गेट के अंदर भेजकर काम कराया जाता हैं ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा विषय की गंभीरता को देखते हुए सीजीएम माइंस को पत्र लिखकर अवगत कराया एवं श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण कराने एवं विषय की गंभीरता को देखते हुए निपक्ष रूप से जांच समिति बनाकर जांच कराई जाएं । कम्पनीयां जो माइंस के अंतरर्गत कार्यरत हैं । सभी की जांच की रिपोर्ट हमारे साथ साझा किया जाए। दल्ली राजहरा के स्थानीय बेरोजगार नौजवानों को कार्य में बरीयता प्रदान की जाएं। अन्यथा शोषण एवं भष्ट्राचार के खिलाफ व रोजगार देने के लिए, हम आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगे । इसके लिए बीएसपी प्रबधन की स्वयं की जिम्मेदारी हौेगी ।

भारतीय जैन संघटना जिला बालोद एवं फोर्स मोटर्स द्वारा डोंडी ब्लॉक के अड़जाल व फागुनदाह में शिव तलाब व नया तालाब को पुनर्जीवित करने के लिए भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया

0

भारतीय जैन संघटना जिला बालोद एवं फोर्स मोटर्स द्वारा संयुक्त रूप से सुखा मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान चलाया जा रहा हैँ जिसमे तालाबों का पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रह हैँ जिसमे बालोद जिले डोंडी ब्लॉक के ग्राम अडजाल व फागुनदाह मे शिव तालाब व नया तालाब को पुनर्जीवित करने का कार्य आज प्रारम्भ किया।

इस अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे तालाब जो सूख गए हैं, इन तालाबों की मिट्टी निकाल कर किसानों द्वारा खेतों में ले जाया जाएगा एवं तालाब गहरीकरण जेसीबी के माध्यम से कराया जा रहा है।

 

जिसमे मुख्य रूप से भारतीय जैन संघटना बालोद के सदस्य अनिल नाहटा, राहुल गोलछा, शुभम नाहटा, आनंद बाफना इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला बालोद अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, प्रेस क्लब बालोद अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा,बी जे एस अध्यक्ष दल्ली राजहरा एवं समाजसेवी क्रांति जैन, राजा बागमार, सुमित श्रीश्रीमाल,प्रमोद कोचर,पैशन जैन,सरपंच देवेंद्र कुमार, उप सरपंच पलटूराम, सचिव उमेश भूआर्य, ग्रामीण किरण कुमार चंदू राम ,राम गुलाम, अशोक कुमार, बैलसिह रावटे, अर्जुन ठाकुर ,सुख बाई ,आशा बाई व बिजेएस ज़िला कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण साहू उपस्थित थे।

ग्राम अडजाल के शिवनाला तालाब में आज सुबह जेसीबी से कार्य प्रारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत तालाब के जल निकाय कर जिर्णोद्धार किया जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य गांव में पानीदार जल आत्मनिर्भर व समृद्धि बन सके। इसके अंतर्गत देश भर के पांच राज्यों में125 तालाबों में से छत्तीसगढ़ को भी चुना गया है बालोद के डौडी ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायत के तालाब चयनित किए गए हैं।अतिथियों ने जल संचय के इस पुनीत कार्य के लिए जैन संघटना की सराहना की व सभी ग्रामीणों से इसमें सहयोग की अपील की ताकि आने वाले समय में हो रही पानी की व्यापक कमी को दूर किया जा सके। वर्तमान में देखा जा रहा है कि अनेक तालाबों के पानी सूख गए हैं यहां पर पानी का ठहराओ नहीं हो पा रहा है।

ब्राह्मण समाज के द्वारा 10 मई को भगवान परशुराम जी का प्रकाट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0

दल्लीराजहरा । लौह अयस्क नगरी के वार्ड क्र.22 ,बीएसपी श्रमवीर चौक के समीप स्थित ब्राह्मण समाज भवन दल्लीराजहरा में शुक्रवार 10 मई 2024, वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा के द्वारा ब्राह्मणों के इष्टदेव भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की प्रकाट्य उत्सव विप्र परिवारों के गरिमामय उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पं.अशोक पाण्डेय ने वैदिक विधि विधान से इष्टदेव की पूजा-अर्चना ,आरती संपन्न कराया एवं विप्र समाज की विदुषी मातृशक्तियों के द्वारा सुंदरकांड , हनुमान चालीसा व संकट मोचन हनुमानजी के सस्वर पाठ के प्रस्तुति पश्चात विप्र बंधुओं के द्वारा सामूहिक रुप से रामायण जी  हनुमान जी तथा भगवान परशुराम जी की भव्य व दिव्य आरती की गई।तत्पश्चात भोग प्रसाद वितरण व भोजन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, प्रवक्ता कमल शर्मा, संरक्षक आर.के.द्विवेदी, बी.के.मिश्रा, विजय दीक्षित, संतोष पाण्डेय, अजय मिश्रा, ए.के.राजोरिया, अनिलकांत शर्मा,विनोद तिवारी, अशोक पाण्डेय, श्री झा साहब,बृजभूषण पाण्डेय, चौधरी जी, त्रिवेदी. अजीत झा,ऋषिकेश पाण्डेय, डॉ.देवदत्त शर्मा, भट्टाचार्य जी.अगम पाठक, डॉ. चक्रवर्ती, शैलेंद्र व्यास, प्रमोद तिवारी, राकेश द्विवेदी, जोगेंद्र ठाकुर,स्वप्निल तिवारी,चौबे जी,आदित्य पाण्डेय (बिट्टू) सहित बड़ी संख्या में विदुषी मातृशक्तियों,बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों ने सहपरिवार भगवान परशुराम जी के प्रकाट्य उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 11 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

0
  • 16 घंटे से भी अधिक समय से चल रही है मुठभेड़
  • नक्सलियों पर जवानों की ओर से चौतरफा फायरिंग

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग में बीजापुर जिले के गंगालूर इलाका अंतर्गत पीडिया में पुलिस व सुरक्षा जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ को 16 घंटे से भी ज्यादा समय गुजर चुका है, लेकिन दोनों ओर से समाचार लिखे जाने तक ताबड़तोड़ फायरिंग चल रही है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है और उन पर जमकर गोलियां बरसाई जा रही हैं। सूत्रों का दावा है कि अब तक 11 नक्सली मारे जा चुके हैं। वहीं सभी जवान सुरक्षित हैं। मारे गए नक्सलियों के आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नक्सली संगठन के बड़े लीडरों की मौजूदगी की सूचना पर सुकमा, दंतेवाड़ा व बीजापुर के डीआरजी जवानों और 201 कोबरा बटालियन की संयुक्त पार्टी एंटी नक्सल आपरेशन के लिए भेजी गई थी। जवानों के साथ सुबह 6 बजे से मुठभेड़ चल रही है। अब तक 11 नक्सली मारे जाने की सूचना है हालांकि पुलिस अधिकारी ने सिर्फ मुठभेड़ होने की पुष्टि की है। नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। दक्षिण बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ फोर्स की आक्रमकता और बढ़ गई है। लगातार नक्सलियों के खिलाफ बड़े आपरेशन चलाए जा रहे है। इसमें जवानों को बड़ी सफलता भी मिल रही है।

मोर्चे पर डटे हैं 1000 जवान

पुलिस को एक सूचना मिली थी कि बीजापुर जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र के पीडिया में बड़े नक्सली लीडर्स की मौजूदगी है। इस सूचना के बाद तीन जिलों की डीआरजी व कोबरा 210 के जवानों को आपरेशन के लिए भेजा गया। सुबह 6 बजे पहली मुठभेड़ हुई और अलग- अलग जगहों पर मुठभेड़ चल रही है। करीब एक हजार जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। सूत्रों की मानें तो 11 नक्सली मारे जा चुके हैं और उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। अब भी फायरिग चल रही है और नक्सलियों के मारे जाने का आंकड़ा और बढ़ सकता है। हालांकि अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा सिर्फ एक संदेश दिया गया जिसमें मुठभेड़ का उल्लेख है। जब जवान वापस कैंप लौटेंगे तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ओड़िशा की चुनावी जंग में कूदे बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य

0
  • जनसंपर्क रैली में शामिल हुए कांग्रेस नेता मौर्य

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बस्तर के अध्यक्ष सुशील मौर्य भी ओड़िशा की चुनावी जंग में कूद गए हैं।

सुशील मौर्य कांग्रेस भवन कोटपाड़ से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में निकली जनसंपर्क रैली में शामिल हुए। मौर्य ने क्षेत्र की जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने मांगा जनसमर्थन। आज कांग्रेस भवन कोटपाड़ से नगर पालिका अध्यक्ष एम. शंकर राव के नेतृत्व में निकली जनसंपर्क रैली में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष व उड़ीसा पर्यवेक्षक सुशील मौर्य शामिल हुए।  मौर्य ने जिला कोटपाड़ विधानसभा प्रत्याशी अनाम दियान के समर्थन में आयोजित रैली में कांग्रेस प्रत्याशी हेतु क्षेत्र की जनता से जनसमर्थन मांगा व प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान इस दौरान पार्षद रशीद खान, नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष लैखन बघेल, कोटपाड़ प्रभारी महेंद्र महापात्र, संदीप दास, विजेंद्र ठाकुर, ज़ाहिद हुसैन, सचिन खरे, घनश्याम महापात्र, रवि, कर्तव्य आचार्य एवं अन्य उपस्थित रहे।

ओडिशा विकास से कोसो दूर, रिवर्स गेयर से राज्य को नवीन ने किया पीछे : किरण देव

0
  •  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया रोड शो

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने शुक्रवार को कोरापुट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी में रोड शो किया। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव में कोरापुट से भाजपा प्रत्याशी कालीराम मांझी तथा रायगड़ा से विधानसभा प्रत्याशी बसंत उल्का के पक्ष में प्रचार किया।

किरण देव ने अपने संबोधन में कहा कि ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने राज्य की तरक्की पर रिवर्स गियर लगा दिया है। जिससे प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है। यहां जनकल्याण की एक भी योजना पारदर्शिता से लागू नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि राज्य के विकास को गति देने के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए।उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर विकसित भारत और विकसित ओडिशा को लेकर आप सभी अपना योगदान तय करें। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि नवीन पटनायक सरकार में नौकरशाही इस कदर हावी है कि जनप्रतिनिधियों की ही कहीं सुनवाई नहीं होती है तो सामान्य जन की स्थिति का आकलन किया जा सकता है। किरण देव ने कहा कि ओडिशा में मतदाताओं का व्यापक जनसमर्थन हमें मिल रहा है। राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच साझा सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत रही है। इस चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सुखद परिणाम सामने आएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS