City Media - Page 518 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 518

राजनगर ग्राम पंचायत के कांड़कीगुड़ा पारा में पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण

0
  • शासन की जल प्रदाय योजना से वंचित हैं ग्रामीण

-अर्जुन झा-

बकावंड न नल जल योजना पहुंची है, और न ही जल जीवन मिशन का कोई अता पता है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीण कई दिनों से कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं। ब्लॉक कॉलोनी के ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के कर्ताधर्ताओं और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उनके हाल पर छोड़ दिया है। बकवंड ब्लॉक के मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत राजनगर के कांडकीगुड़ा पारा के ग्रामीणों को आजादी के 76 वर्ष के बाद भी शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। नल जल योजना से प्रतिवर्ष ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं दे पा रही है। जनपद अधिकारी और सरपंच सचिव के सामने ग्रामीणों को पानी के लिए हाथ जोड़कर विनती करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने गांवों के हर घर तक नल कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया है। वहीं राज्य सरकार ने नल जल योजना चला रखी है।

देश के अधिकतर गांवों में जल जीवन मिशन और नल जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है, मगर राजनगर के कांडकीगुड़ा पारा के अभागे ग्रामीणों के नसीब में शायद शुद्ध पेयजल पीना लिखा ही नहीं है, या फिर शायद किस्मत की लकीरों को पंचायत प्रतिनिधियों जनपद अधिकारी ने ही मिटा दिया है। बकावंड ब्लॉक मुख्यालय से सटी होने के बावजूद ग्राम पंचायत राजनगर के काड़कीगुड़ा पारा के ग्रामीणों को पानी के लिए हर साल में सरपंच सचिव से लेकर उच्च अधिकारी तक ग्रामीणों को दफ्तर का चक्कर काटना और गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। लेकिन ग्रामीण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पानी के लिए। इस बस्ती के दर्जनों परिवारों को कुएं का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। कुएं का पाली लगभग सूख जाता है और बुरी तरह गंदा हो जाता है। लेकिन मजबूर ग्रामीण क्या करें, उन्हें उसी पानी से काम चलाना पड़ रहा है। जब ग्रामीण जनपद सीईओ से संपर्क करते हैं तो वे सरपंच को सचिव को बोलकर कुछ दिन पानी उपलब्ध करा देते हैं। उसके बाद फिर वही पुराना ढर्रा शुरू हो जाता है।कांडकीगुड़ा पारा के वंचित, तुला, हेमलता, चिंतामणि, पार्वती, जुनकी, बबली, गिरधर, देवराज, तुलेश्वर, प्रिया, पुष्पा ठाकुर, रैमती व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनकी परेशानी का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जनपद पंचायत बकावंड के सीईओ और सरपंच सचिव से गांव में पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

सेल शाबास स्कीम के तहत सम्मानित किए गए खनिकर्मी

0
  • आम कर्मचारी से लेकर महाप्रबंधक तक शामिल

दल्लीराजहरा राजहरा खदान समूह में बेहतरीन काम करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है। रतीश मिश्रा अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी कार्मिक विभाग राजहरा माइंस ने जानकारी दी है कि भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) की विभिन्न इकाइयों में कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्यक्षमता, दक्षता, समर्पण एवं इमानदारी से कार्य करते हुए कंपनी में उनके द्वारा किए गए असाधारण योगदान और उपलब्धि के लिए उत्साहवर्धन हेतु सेल शाबास स्कीम प्रारंभ की गई है। सेल शाबाश स्कीम में किसी भी वित्त वर्ष में किसी भी ग्रेड के कर्मचारी से लेकर महाप्रबंधक वर्ग तक के अधिकारी को कंपनी के लिए उसके अति विशिष्ट, असाधारण योगदान के लिए सक्षम अधिकारी के अनुमोदन से प्रशंसा पत्र या पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। भिलाई इस्पात संयंत्र के लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा में कार्यरत 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेल शाबाश स्कीम के तहत गत कित वर्ष 2023- 24 में प्रशंसा पत्र दिए गए। जिन 15 अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया उनमें सुकांतो मंडल एवं जीएस पलनीवेल महाप्रबंधक, आनंद भैय्या, प्रवीण राय उप महाप्रबंधक, तुषार राठौर, श्याम गंगाधर, नीतेश छत्रिय सहायक महाप्रबंधक, जनकलाल मेश्राम वरिष्ठ प्रबंधक, हिरेंद्र देवांगन उप प्रबंधक, महेंद्र कछवाहा, जगदीश प्रसाद वारे, मोती लाल जार्ज, मोहम्मद मोईद शफी, दिलीप कुमार कर जूनियर आफिसर, सोमन लाल गौर वरिष्ठ प्रबंधक शामिल हैं। जिन 7 कर्मचारियों को इस स्कीम के तहत प्रशस्ति पत्र दिया गया उनमें अमित कुमार, दीनदयाल, दिनेश विश्वास, श्री राम लुक्ष्मण, प्रफुल्ल चापके, कुंज कुमारी मानिकपुरी, बुधियारिन बाई शामिल हैं। मुख्य महाप्रबंधक खदान लौह अयस्क समूह आरबी गहरवाल एवं सहायक महाप्रबंधक कार्मिक लौह अयस्क समूह एमडी रेड्डी ने पुरस्कार प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

राजनगर ग्राम पंचायत के कांड़कीगुड़ा पारा में पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण

0
  • शासन की जल प्रदाय योजना से वंचित हैं ग्रामीण
    अर्जुन झा
    बकावंड न नल जल योजना पहुंची है, और न ही जल जीवन मिशन का कोई अता पता है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीण कई दिनों से कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं। ब्लॉक कॉलोनी के ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के कर्ताधर्ताओं और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उनके हाल पर छोड़ दिया है।
    बकवंड ब्लॉक के मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत राजनगर के कांडकीगुड़ा पारा के ग्रामीणों को आजादी के 76 वर्ष के बाद भी शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। नल जल योजना से प्रतिवर्ष ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं दे पा रही है। जनपद अधिकारी और सरपंच सचिव के सामने ग्रामीणों को पानी के लिए हाथ जोड़कर विनती करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने गांवों के हर घर तक नल कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया है। वहीं राज्य सरकार ने नल जल योजना चला रखी है। देश के अधिकतर गांवों में जल जीवन मिशन और नल जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है|

मगर राजनगर के कांडकीगुड़ा पारा के अभागे ग्रामीणों के नसीब में शायद शुद्ध पेयजल पीना लिखा ही नहीं है, या फिर शायद किस्मत की लकीरों को पंचायत प्रतिनिधियों जनपद अधिकारी ने ही मिटा दिया है। बकावंड ब्लॉक मुख्यालय से सटी होने के बावजूद ग्राम पंचायत राजनगर के काड़कीगुड़ा पारा के ग्रामीणों को पानी के लिए हर साल में सरपंच सचिव से लेकर उच्च अधिकारी तक ग्रामीणों को दफ्तर का चक्कर काटना और गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। लेकिन ग्रामीण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पानी के लिए। इस बस्ती के दर्जनों परिवारों को कुएं का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। कुएं का पाली लगभग सूख जाता है और बुरी तरह गंदा हो जाता है। लेकिन मजबूर ग्रामीण क्या करें, उन्हें उसी पानी से काम चलाना पड़ रहा है। जब ग्रामीण जनपद सीईओ से संपर्क करते हैं तो वे सरपंच को सचिव को बोलकर कुछ दिन पानी उपलब्ध करा देते हैं। उसके बाद फिर वही पुराना ढर्रा शुरू हो जाता है।कांडकीगुड़ा पारा के वंचित, तुला, हेमलता, चिंतामणि, पार्वती, जुनकी, बबली, गिरधर, देवराज, तुलेश्वर, प्रिया, पुष्पा ठाकुर, रैमती व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनकी परेशानी का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जनपद पंचायत बकावंड के सीईओ और सरपंच सचिव से गांव में पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

अंर्तराज्यीय चोर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0
  • पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में अंर्तराज्यीय चोर गिरोह पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
  • चोरी के करीबन 700000/- (सात लाख रूपये ) के सोने, चांदी के जेवर, नगदी रकम के साथ आरोपी बालोद पुलिस के गिरफ्त में।
  • बालोद पुलिस द्वारा अलग अलग टीम बनाकर आरोपी की तलाश में मुम्बई एवं उत्तरप्रदेश की ओर हुई थी रवाना, सात दिन मुम्बई और बदांयू (यू.पी) में कैम्प करने के बाद मिली सफलता।
  • थाना बालोद क्षेत्र के पांच बड़ी चोरी का खुलासा । मुख्य आरोपी रफत उर्फ पप्पू सहित चोरी का माल खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार, सोने एंव चांदी के जेवर सहित नगदी रकम बरामद।
  • घटना के मुख्य आरोपी रफत अली उर्फ पप्पू एवं उसके साथियों की तलाश में है कई राज्यों की पुलिस। आरोपी रफत और उसके साथियों के विरूद्ध तेलंगाना, देहरादून, लखनऊ, नासिक, अजमेर एवं अन्य राज्यो में दर्ज है कई अपराध।
  • आरोपियों के कब्जे से 01 नग सोने का चैन, 01 नग सोने का मोटा चैन, 04 नग सोने का लॉकेट, 01 जोड़ी सोने का कंगन, 02 नग सोने का अंगूठी, 03 जोड़ी चांदी का पायल जेवर कीमती करीबन 5,45000/- (पांच लाख पैतालिस हजार ) रूपये का एवं 90000/- नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल किमती 45000/- ,मोबाईल फोन जुमला कीमती करीबन सात लाख रूपये बरामद।
  • आरोपियो द्वारा पूर्व में भी थाना बालोद क्षेत्र एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलो में दिये चोरी की घटना को अंजाम।
  • त्रिनयन एप के माध्यम से मिला संदेहियों का सीसीटीवी फुटेज जिला बालोद, राजनांदगांव, कर्वधा, महाराष्ट्र के 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिला आरोपियों का सुराग।
  • 4000 किलो मीटर पीछा करने के बाद बदांयू, उत्तर प्रदेष में मिला मुख्य आरोपी रफत अली।
  • चोरी के 05 प्रकरणों को सुलझाने व अंर्तराज्जीय चोर गिरोह को पकड़ने वाली बालोद पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज,दुर्ग के द्वारा 30000/- रूपये ईनाम की घोषणा।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद,  एस आर भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद  देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना बालोद के अपराध क्रमांक 193/2024 धारा 457,380,411 भादवि के अज्ञात आरोपियों के पतासाजी हेतु थाना बालोद एवं सायबर सेल से विषेष टीम गठित किया गया था। टीम द्वारा मुम्बई महाराष्ट्र और बदांयू उत्तरप्रदेष जाकर प्रकरण में 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी के मषरूका करीबन 545000/- रूपये के सोने, चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम 90,000/- एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल किमती 45000 , मोबाईल फोन 03 नग कुल जुमला 700000 (सात लाख) के साथ बालोद पुलिस की 02 टीमों के द्वारा सात दिन मुम्बई और बदांयू यूपी में कैम्प करने के बाद मिली सफलता।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी डॉ ताम्रध्वज देवांगन पशु चिकित्सक अधिकारी निवासी बूढ़ापारा बालोद ने दिनांक 23.03.2024 को थाना बालोद आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 22/23.03.2023 की दरम्यिानी रात उनके मकान में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें प्रवेश कर अंदर रखे आलमारी के लॉकर को तोड़ कर उसमें रखे सोने, चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ले गये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 193/2024 धारा 457,380,411 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देषन में एसडीओपी बालोद के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालोद व सायबर सेल बालोद के हमराह में थाना बालोद और सायबर सेल से विषेष टीम गठित किया गया । इस दौरान टीम के द्वारा बूढ़ापारा बालोद में जाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर विषेष संसूचना एवं डॉग स्क्वाड, फिंगर प्रिंट टीम, तकनीकी साक्ष्यो के माध्यम से महत्वपूर्ण मास्टर प्लान तैयार कर टीम के द्वारा अलग अलग क्षे़़त्रो में जाकर वहां से आरोपियो के संबध में आस-पास के लॉज, ढाबा को चेक किया गया। घटना स्थल के आसपास के किरायेदारों की जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया गया। त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज देखने में विषेष सहयोग मिला। सीसीटीवी में एक मोटर सायकल में 02 संदिग्ध व्यक्तियों का होना पाया गया, जिसका आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में बारिकी से अवलोकन कर संदेहियों के आने जाने का रूट तय कर उस दिशा में काम कर टीम द्वारा जिला बालोद से राजनांदगांव, कर्वधा, गोदिंया, नागपुर, सावनेर, मुम्बई महाराष्ट्र के हजारों सीसीटीवी फुटेज को बारिकी से एनालिसिस कर एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के संबध जानकारी प्राप्त हुई कि वह मुम्बई में है मूलतः बदांयू उ0प्र0 का है। जानकारी के आधार पर 02 टीम बनाकर एक टीम मुम्बई और दूसरी टीम बदांयू उ0प्र0 की ओर रवाना हुई टीम द्वारा मुम्बई जाकर वहां पर कैम्प कर स्थानिय पुलिस से संपर्क कर गोरेगांव मुम्बई क्षेत्र में बदांयू उ0प्र0 के कुछ लोग फल बेचने की सूचना मिली जिस पर बालोद पुलिस उसके रूकने के स्थान के आसपास हाथ ठेला 30 रू प्रति दिन के हिसाब से किराये पर लेकर वहां फल बेचने का काम कर वंहा रेकी कर आरोपी रफत अली के संबध महत्वपूर्ण जानकारी मिली आरोपी रफत का मुम्बई में कोई स्थाई निवास नहीं था वह कहीं भी किसी के ठेला में सो जाता था। जिसें बालोद पुलिस टीम व मुम्बई पुलिस की टीम द्वारा रात में 100 से अधिक ठेला में सो रहे लोगों को चेक किया गया तो पता चला कि आरोपी रफत अली जो अपने मूल निवास ग्राम ककराला जिला बदांयू उ0प्र0 चला गया है। तत्काल सूचना पर बालोद पुलिस 1300 किलो मीटर दूर मुम्बई की टीम बंदायू रवाना हुई, जहां बालोद से बदांयू के लिए निकली टीम आपस में संपर्क कर स्थानीय उ0प्र0 पुलिस की मदद से क्षेत्र में रेकी किये। आरोपी रफत अली के बारे में जानकारी मिली कि वह जुआ खेलने का आदि है। जो अपने गांव न आकर आस-पास क्षेत्र में बड़ी रकम लेकर जुआ खेल रहा है। सूचना के आधार पर बालोद पुलिस ने रात्रि में उसके घर के आसपास रेकी किया और आरोपी रफत अली को गांव की ओर आते देख उसे घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता मिली।

आरोपी रफत अली से पूछताछ करने पर वह बताया कि वह अपने साथी के साथ ट्रेन से बिलासपुर आकर बस से कर्वधा आकर बस स्टैण्ड के पास लॉज में रूके वहंा आसपास बाईक की तलाष किये। गांव के एक व्यक्ति से 20,000 रू में एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल नीले कलर का पल्सर खरीद कर राजनांदगांव होते हुए बालोद आये। बालोद बस स्टैण्ड में भावेश लॉज में 01 रूम लेकर अपना सामान वहां रख मोटर सायकल से बालोद की कालोनी में रेकी किये। जिन घरों में बाहर से ताला लगा हुआ था। उन घरों को चिन्हाकित कर उनके आने जाने के मार्गो को देख कर रात्रि में चोरी के लिए निकले और दिनांक 22-23/03/2024 की दरम्यिानी रात डॉ ताम्रध्वज देवांगन निवासी बूढापारा बालोद और श्रीमति माहेश्वरी ठाकुर निवासी शिक्षक नगर बालोद के घर में ताला तोड़ कर प्रवेष कर उसके आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने, चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर सुने जगह मे जाकर छीप गये थे सुबह वापस लॉज आकर अपना सामान लेकर सुबह 07ः00 बजे मोटर सायकल से कर्वधा होते हुए बिलासपुर पहुंच वहां मोटर सायकल को रेलवे स्टेषन में छोड़कर ट्रेन से बदांयू उ0प्र0 अपने घर चला गया। वंहा जाकर चोरी के सामान और पैसा का बटवारा कर दोनों अपने अपने घर चले गयें। इसके बाद रफत अली सोने , चांदी के जेवरात को सराफा बाजार बदांयू के दुकान में बेच दिया जिसका कुठ रकम बदांयू अपने घरके पास छुपाकर रखा है बाकि रकम को लेकर मुम्बई चला गया। आरोपी रफत अली के निषानदेही पर टीम द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेषन जाकर वहां से मोटर सायकल पल्सर को जप्त कर उसके डिक्की में रखे लोहे के मजबूत चुड़ीदार हथियार, पटासी, पेचकस जप्त कर बालोद लाया गया। आरोपी द्वारा घरो के दरवाजा मजबूत ताला को तोड़ने के लिए एक विशेष हथियार बनाया था । त्रिनयन एप के माध्यम से चिन्हांकित सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर अपराध होने के बाद से अपराधियों तक पहुचने में सफलता मिली है।

जप्त मशरूका-

1. 01 नग सोने का चैन, 01 नग सोने का मोटा चैन, 04 नग सोने का लॉकेट, 01 जोड़ी सोने का कंगन, 02 नग सोने का अंगूठी, 03 जोड़ी चांदी का पायल, नगदी रकम 90000 रूपये।

2. घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर 01 नग, मोबाईल फोन 03 नग।

3. मजबूत लोहे का तीन भाग में बने चुड़ीदार हथियार 01 नग, लोहे का पटासी 01 नग, पेचकस 01 नग।

इसके अलावा जिला बालोद के अन्य चोरी के प्रकरण में भी आरोपियो द्वारा चोरी किया गया है जो निम्न है:-

* थाना बालोद के अपराध क्रमांक 548/2023, धारा-457,380 भादवि । विवरण:- दिनांक 11/12.11.2023 की दरम्यिानी रात किसी अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी कल्याण सिंह बरहरे निवासी कुंदरू पारा बालोद के घर में प्रवेष कर उनके घर के दरवाजा मे लगे ताला तोड़ कर उसके घर में रखे सोने ,चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना बालोद के अपराध क्रमांक 549/2023, धारा-457,380 भादवि । विवरण:- दिनांक 11/12.11.2023 की दरम्यिानी रात किसी अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी विवेक चंन्द्राकर निवासी मधुबन कॉलोनी कुंदरू पारा बालोद के घर में प्रवेष कर उनके घर के दरवाजा मे लगे ताला तोड़ कर उसके घर में रखे सोने ,चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना बालोद के अपराध क्रमांक 43/2024, धारा-457,380 भादवि । विवरण:- दिनांक 14.01.2024 से 17.01.2024 के मध्य किसी अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी ईष्वर मण्डावी निवासी जवाहर पारा बालोद के घर में प्रवेष कर उनके घर के दरवाजा मे लगे ताला तोड़ कर उसके घर में रखे सोने ,चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ऽ थाना बालोद के अपराध क्रमांक 204/2024, धारा-457,380 भादवि । विवरण:- दिनांक 22/23.03.2024 की दरम्यिानी रात किसी अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थिया श्रीमति महेष्वरी ठाकुर निवासी षिक्षक नगर रेलवे कॉलोनी बालोद के घर में प्रवेष कर उनके घर के दरवाजा मे लगे ताला तोड़ कर उसके घर में रखे सोने ,चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नोटः- थाना चेरियाल जिला सिददीपेट राज्य तेलगांना के अपराध क्रमांक 31/2023 धारा 457,380, 411 भादवि के अपराध में आरोपी पप्पू उर्फ रफत अली के द्वारा तेलगांना जाकर अपने साथी के साथ वहां से 40 किलोग्राम चांदी की चोरी कर फरार था।

इसके अलावा आरोपी रफत अली नासिक महाराष्ट्र , लखनऊ उ0प्र0, देहरादून में चोरी के अपराध में संलिप्त है।

आरोपियो के नाम पताः-

1. पप्पू उर्फ रफत अली पिता असरफ अली खान उम्र 30 वर्ष वार्ड 23 ककराला थाना बदांयू (उ0प्र0) 243637

2. दीपक सखपाल पिता उत्तम सखपाल उम्र 48 वर्ष पता-पोपट लाल टंच वाले पुराना सराफा बाजार बदांयू उत्तरप्रदेश।

बालोद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस न्यायिक रिमांड पर लिया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में विषेष भूमिकाः-

मुम्बई और उ0प्र0 जाने वाली टीम का नाम- एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशकर पाण्डेय, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक भोप सिंह साहू, आरक्षक आकाष सोनी, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता ,आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक रवि साहू की सराहनीय भूमिका रही है।

विवेचना एवं जप्ती,दस्तावेज तैयार:- थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेन्द्र साहू, सउनि श्री धरम भूआर्य थाना बालोद ।

तकनीकी टीम:- प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक योगेष पटेल, आरक्षक गुलझारी साहू, आरक्षक योगेष गेडाम।

अपील- पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक बालोद का नागरिकों से अपने मकानो, प्रतिष्ठानों में अधिक से अधिक सीसीटीवी लगाने का अपील करती है ताकि संदेहियो की पहचान हो सके।

ईनाम- 05 चोरी के प्रकरण में अंर्तराज्यीय चोर गिरोह की पतासाजी एवं मशरूका बरामदगी से बालोद पुलिस टीम को 30000 रूपये ईनाम पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा घोषित किया गया।

 

प्रधानमंत्री मोदी को मारने का बयान कांग्रेस की खोखली मानसिकता : रूपसिंह मंडावी

0
  • कवासी लखमा पर एफआईआर कराएगी भाजपा रूपसिंह
    जगदलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में अपनी निश्चित पराजय से कांग्रेस बौखला गयी है। इसी कारण से कांग्रेस के नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। तय हार की बौखलाहट में कांग्रेस अपना आपा खोकर हिंसक हो चुकी है। यही वजह है कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ईवीएम पर बटन दबाने से लखमा जीतेंगे और मोदी मरेंगे एवं पुलिस को तीर धनुष से मारकर भगाने वाले बयान जनता के बीच दे रहे हैं।  मंडावी ने कहा कि कांग्रेस के नेता कौन सा खेल खेल रहे हैं, यह समझ से परे है। भारतीय जनता पार्टी लखमा के दोनों बयानों पर उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराएगी।
    भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष  मंडावी ने कहा कि जो किसी व्यक्ति को मारने की धमकी दे सकता है, वो वास्तविक रूप में संदिग्ध है। कांग्रेस के पास न नीति है और न नेता है, कांग्रेस डूबती नाव है, जिसके बडे़ छोटे नेता लगातार कांग्रेस से किनारा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने का कांग्रेस के नेताओं का बयान कांग्रेस की खोखली मानसिकता को बता रहा है। रुपसिंह मंडावी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा झीरम घाटी कांड के चश्मदीद गवाह हैं। इस नर संहार में कांग्रेस के अनेक बडे़ नेताओं की मौत हो गई थी और लखमा इसमें कैसे बच गए, यह जांच का विषय है। एनआईए की चल रही जांच में जल्दी ही उनकी भूमिका स्पष्ट हो जाएगी। पत्रवार्ता में लोकसभा क्षेत्र संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, आलोक अवस्थी, प्रकाश रावल, पंकज आचार्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

डरा धमकाकर वोट मांगने वाले को सबक सिखाना जरूरी: महेश कश्यप

0
  • देश में ब्रह्मा, प्रदेश में विष्णु और बस्तर में महेश जरूरी : सोयम मुक्का
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप बुधवार को सुकमा जिले के प्रवास पर तोंगपाल, छिंदगढ़, सुकमा मंडल के कई गांवो में पहुंचे। इस दौरान जगह जगह उनका भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा शानदार स्वागत किया गया।
    महेश कश्यप के प्रवास के मद्देनजर भाजपा ने सभाओं का भी आयोजन किया था। ऐसी ही एक सभा को संबोधित करते हुए सोयम मुक्का ने कहा कि देश मे ब्रम्हा (मोदी जी) प्रदेश में विष्णु (साय)और बस्तर में महेश (महेश कश्यप) चाहिए। इसलिए भाजपा को बस्तर लोकसभा से जिताना आवश्यक है। देश को सुरक्षित हाथों में सौपने बस्तर के प्रत्याशी महेश कश्यप को वोट दे कर जिताना है। और केंद्र में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि सुकमा जिले में लोगों को डर धमका कर राज करने वाले व्यक्ति की तानाशाही बंद करने का समय समीप आ चुका है। इस बार लोकतंत्र के त्यौहार में भाजपा को वोट दे कर भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे नेता व उनकी पार्टी को उखाड़ फेंकना है। मोदी की गांरटी को गांरटी के साथ पूरा करने हेतु आप सभी मुझे बस्तर लोकसभा क्षेत्र से विजयी बनाकर लोकसभा भेजें यही मेरी आप सभी से विनती है। इस दौरान पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, सोयम मुक्का, अरुण सिंह भदौरिया, उपेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह भदौरिया, संजय सोढ़ी, पार्वती प्रधानी, राजकुमार कश्यप, सुखदेव नाग, विकास भदौरिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में जीत को दोगुना करना है: निरंजन सिन्हा

0
  • प्रभारी और सह प्रभारी जुटे मिशन 400 पार में
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा द्वारा नियुक्त लोकसभा क्षेत्र प्रभारी महेश जैन एवं सह प्रभारी निरंजन सिन्हा व बृजमोहन देवांगन पार्टी प्रत्याशी की महेश कश्यप की जीत का अंतर बढ़ाने के लिए भरपूर मेहनत कर रहे हैं।
    इन तीनों नेताओं ने कोंडागांव के अटल सदन में कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के प्रभारियों, मंडल अध्यक्षो, महामंत्रियों बैठक ली। निरंजन सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कोंडागांव में जो जीत मिली थी उसे लोकसभा चुनाव में दोगुना करना है और लोकसभा के प्रत्याशी महेश कश्यप को जिताकर कर दिल्ली भेजना है। महेश जैन ने कहा कि मोदी जी की गारंटी को मात्र 100 दिन में विष्णु देव साय सरकार ने पूरा कर बता दिया है कि जो भाजपा जो बोलती है, उसे वो पूरा करती है। यही मोदी जी कि गारंटी है। इस बैठक में प्रमुख रूप से हैं जितेंद्र सुराना, बालकुंवर प्रधान, चंदन कश्यप, प्रेमसिंग नाग, मीनू कोर्राम, जैनेंद्र ठाकुर, मंगतू नेताम, संजू पोयाम, मनोज साहू, महेंद्र पांडे, कृष्णा चौहान, संजू ग्वाल, दयाशंकर दीवान बसंती ठाकुर, रौनक पटेल आदि उपस्थित थे।

हमारा उद्देश्य लोगों की मदद करना: ममता सिंह राणा

0
  • इनरव्हील क्लब ने मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

जगदलपुर इनरव्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा बुधवार को डिमरापाल स्थित स्व. बलिराम कश्यप व स्व. महेंद्र कर्मा हॉस्पिटल मे आहार केंद्र जाकर मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया।

मरीजों के 169 परिजनों को दोपहर का भोजन निःशुल्क कराया गया। इस सेवा कार्य मे इनरव्हील क्लब हमेशा से आगे रहा है। वहां मौजूद परिजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह राणा ने कहा कि क्लब की सदस्याओं ने मिलकर परिजनों को निःशुल्क भोजन कराया है।इनरव्हील क्लब हमेशा ही ऐसे रचनात्मक व सामाजिक कार्य करते आ रहा है। जन सेवा करना हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए। स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक होने की जरुरत है।हमारा उद्देश्य जो जरूरतमंद लोगों की जो भी जरूरतें हैं, उन्हें क्लब के माध्यम से पूरा करना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्योति चिखलीकर, सचिव डॉ सरिता थॉमस, दीपिका सोनी, प्रीति आजाद, आहार केंद्र के राजू सहित परिजन उपस्थित थे।

कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में जीत को दोगुना करना है: निरंजन सिन्हा

0
  •  प्रभारी और सह प्रभारी जुटे मिशन 400 पार में

जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा द्वारा नियुक्त लोकसभा क्षेत्र प्रभारी महेश जैन एवं सह प्रभारी निरंजन सिन्हा व बृजमोहन देवांगन पार्टी प्रत्याशी की महेश कश्यप की जीत का अंतर बढ़ाने के लिए भरपूर मेहनत कर रहे हैं।

इन तीनों नेताओं ने कोंडागांव के अटल सदन में कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के प्रभारियों, मंडल अध्यक्षो, महामंत्रियों बैठक ली। निरंजन सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कोंडागांव में जो जीत मिली थी उसे लोकसभा चुनाव में दोगुना करना है और लोकसभा के प्रत्याशी महेश कश्यप को जिताकर कर दिल्ली भेजना है। महेश जैन ने कहा कि मोदी जी की गारंटी को मात्र 100 दिन में विष्णु देव साय सरकार ने पूरा कर बता दिया है कि जो भाजपा जो बोलती है, उसे वो पूरा करती है। यही मोदी जी कि गारंटी है। इस बैठक में प्रमुख रूप से हैं जितेंद्र सुराना, बालकुंवर प्रधान, चंदन कश्यप, प्रेमसिंग नाग, मीनू कोर्राम, जैनेंद्र ठाकुर, मंगतू नेताम, संजू पोयाम, मनोज साहू, महेंद्र पांडे, कृष्णा चौहान, संजू ग्वाल, दयाशंकर दीवान बसंती ठाकुर, रौनक पटेल आदि उपस्थित थे।

हार के डर से बौखला गए हैं कांग्रेस नेता: संजय पाण्डेय

0

महंत व लखमा के बयान पर बिफरे भाजपा नेता संजय पाण्डेय
जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेस नेता चरणदास महंत और पुलिस वालों को मारने पीटने की बात कहने वाले कांग्रेस नेता कवासी लखना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इन दोनों नेताओं की भाषाशैली को निहायत ही निचले स्तर की और अक्षम्य करार दिया है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने कुछ दिनों पहले राजनांदगांव की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर लाठी से लाठी से फोड़ने की बात कही थी। इसके बाद डॉ. महंत ने सक्ती में आयोजित एक बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के लिए डिफाल्टर शब्द का इस्तेमाल किया था।

वहीं पूर्व मंत्री एवं सुकमा जिले से कोंटा के विधायक एवं बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने बीजापुर जिले के कुटरू गांव की चुनावी सभा में भाषण देते हुए ग्रामीणों को पुलिस वालों पर तीर धनुष से हमला करने के लिए उकसाया था।इन नेताओं के ऐसे बयानों पर जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कड़ी नाराजगी और आपत्ति जताई है। पाण्डेय ने कहा है कि हार के भय से अनर्गल बातें कर रहे हैं कांग्रेसी। पहले नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सिर फोड़ने की बात कही, उसके बाद महंत ने मोदी जी के लिए बेहद ही अशोभनीय और आपत्तिजनक शब्द का उपयोग किया है। अब गुंडे मवालियों जैसी भाषा का उपयोग कवासी लखमा द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता कवासी लखमा को बस्तर की जनता कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में बस्तर से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाकर मोदी जी के अपमान का बदला लेगी। वहीं चरणदास महंत को भी सक्ती और छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी। संजय पाण्डेय ने कहा है कि भयभीत कांग्रेस नेता अपनी खीझ मोदी जी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करके उतार रहे हैं। वे कितना भी सिर पीट लें, इस बार भाजपा 400 पार करके ही रहेगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS