City Media - Page 523 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 523

अखिल भारतीय स्वर्ण का फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच केरला पुलिस एवं केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड केरला के मध्य आज होगा

0

दल्लीराजहरा – खनिज नगरी में चल रहे आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के‌ आंठवे दिन 03 अप्रैल दिन बुधवार को राजहरा फुटबॉल स्टेडियम में टुर्नामैंट के दो सेमीफाइनल मैच खेला गया पहला मैच में केरला पुलिस ने बंगलौर को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर फाइनल में में पहुंच गया। वहीं दुसरे सेमीफाइनल मैच केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की टीम ने मेजबान राजहरा मांईस को शुन्य के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई दोनों ही सेमीफाइनल मैच में पराजित टीम कोई भी गोल नहीं कर सका। अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच 04 अप्रैल को केरला पुलिस एंव केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड केरला अर्थात दोनों केरला के बीच खेला जायेगा। लौह अयस्क खदान समूह राजहरा मांईस के समाजिक निगमित उत्तरदायित्व क्रीड़ा एंव मंनोरंजन परिषद (सी.एस.आर.) विभाग द्वारा आयोजित 09 दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर के बड़े टुर्नामैंट का का समापन एंव फाइनल मैच 04 अप्रैल को होगा |

जहां इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,अनिर्बान दास गुप्ता निर्देशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र, अंजनी कुमार कार्यपालक निर्देशक संकार्य, डॉ ए.के.पंडा कार्यपालक निदेशक वित्त एंव लेखा,समीर स्वरूप कार्यपालक निदेशक रावघाट, विपिन गिरी कार्यपालक निदेशक खदान एंव आर.बी.गहरवार मुख्य महाप्रबंधक राजहरा मांईस उपस्थित रहेंगे एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र बेहरा अध्यक्ष राजहरा मांईस फुटबॉल क्लब करेंगे। 03 अप्रैल को पहले सेमीफाइनल मैच में केरला पुलिस एंव बंगलौर के बीच काफी रोमांचक एंव संघर्षपूर्ण मुकाबला रहा दोनों ही टीमों ने अच्छे दर्जे का फुटबॉल खेलकर दर्शकों का मंनोरंजन किया इसी दौरान मौका मिलने पर केरला पुलिस की ओर से खेल के 42 वे मिनट में जर्सी नं.24 विपिन थामस ने अपने टीम के लिए पहला एंव निर्णायक गोल कर केरला पुलिस को फाइनल में पहुंचा दिया। मध्यकाल तक‌ केरला पुलिस की टीम शुन्य के मुकाबले एक गोल से‌ आगे रहे। मध्यांतर के बाद बंगलौर की टीम बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल को उतारने एंव मैच‌ ड्रा करने का‌ पूरा प्रयास किया लेकिन मैच खत्म होने तक असफल और केरला पुलिस एक गोल की मामूली बढ़त से मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गया। वहीं दुसरे सेमीफाइनल मैच में मेजबान राजहरा मांईस का मुकाबला केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से हुआ जहां राजहरा मांईस की टीम मध्यांतर तक आपसी सुझबुझ एंव तालमेल से शानदार खेलते हुए गोल करने के अच्छा प्रयास किया लेकिन विफल रहे मध्यांतर तक दोनों ही टीम शुन्य शुन्य की बराबरी पर रहें। मध्यकाल के‌ बाद केरला की टीम आक्रमक और तेज फुटबॉल खेलते हुए राजहरा टीम पर जवाबी हमला करते हुए सेकंड हाफ के 30 वे मिनट में जर्सी 10 इडलोश ने पहला गोल कर बढ़त दिलाई इसके 05 मिनट बाद पुनः केरला इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की‌ टीम के लिए जर्सी नं 27 करूण ने दूसरा गोल दागा और खेल के आखिरी समय में जर्सी नं 11 विज्ञनेश ने तीसरा गोल कर 00– के‌ मुकाबले 03 गोल की बढत‌ से मैच जीतकर फाइनल में स्थान में बना लिया पराजित राजहरा की‌ टीम कोई भी गोल नहीं कर सका और टुर्नामैंट से बाहर हो गया|

आज के मैच के आफिसियल्स एंव रैफरी दीपेश डे, रायसिंह कांगरा, प्रफुल्ल कुमार विशाल प्रजापति, अमन कुमार प्रसाद, रविन्द्र रजवाड़े, शंकर बहादुर लामा, विजय आंनद डाडेल, एंव मैच कमिश्नर रूबी डेविड रहे

उपस्थित अतिथियों का राजहरा मांईस फुटबॉल क्लब के पदाधिकारियों एंव सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर कर आत्मीय स्वागत सत्कार किया गया।

राष्ट्रीय स्तर के इस‌ बडे टुर्नामैंट के आठवें रोज 03 अप्रैल को मुख्य अतिथि के रूप में आर.बी.गहरवार मुख्य महाप्रबंधक राजहरा मांईस , सी. श्रीकांत महाप्रबंधक, विपिन बेहरा महाप्रबंधक मैन्टैन्स, मुकेशसिंह नगर निरीक्षक डौण्डी, अनुपम बिस्ट महाप्रबंधक हिल्ली मांईस, डॉ मनोज, प्रभारी अस्पताल राजहरा,ज्ञानुमल राम महाप्रबंधक, आर्दश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र व्यास ए.जी.एम.नितिश क्षत्रिय रतिश मिश्रा प्रकाश क्षत्रिय सीटू, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एंव‌ गणमान्य जन उपस्थित रहे

इस अवसर पर राजहरा मांईस के वरिष्ठ खिलाड़ी एंव‌ फाउन्डर मेंबर रूबी डेविड, प्रेम नायर, त्रिनाथ नायडू, संजू दादा, शांत कुमार, रोमी डेविड, नरेंद्र, श्याम लाल, ए.के. पिल्लै, नानू था, विनय भारत, एप्पल नायडू, विल्सन फर्नाडीज, पी.जे.सेवस्ट्रीन, नरेंद्र ठाकुर, सपन जैना, सुरेश वर्मा, वरिष्ठ गोल कीपर ए.उदय कुमार, सतीश जान, पवन रंगारी ,सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे इन सभी वरिष्ठजनों का राजहरा मांईस फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, उपाध्यक्ष मुकुल वर्मा, सचिव त्रिनाथ नायडू, संगठन सचिव गौतम बेरा, कमलाकर सिंह मनोज परेरा, संजय रावत, भूषण निर्मलकर, अवधराम , द्रोण कुमार चुन्नी लाल, कु.स्नेहा सहित क्लब के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत सत्कार किया

बस्तर आएंगे पीएम मोदी

0

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर आगमन को तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी मंडल के छोटे अमाबाल में प्रस्तावित है। सभा स्थल का निरीक्षण करने भाजपा प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, महामंत्री संगठन पवन साय, वनमंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, शिवरतन शर्मा ने किया। इस दौरान भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, महेश जैन, रूपसिंह मंडावी सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

अनियंत्रित ट्रक रघु राव के नवनिर्मित मकान को तोड़ते हुए घुस गया जिससे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

0

दल्लीराजहरा वार्ड क्र0 16 कोण्डे पावर हाउस के रहने वाले बीएसपी राजहरा माइंस के ठेकेदारी में मजदूरी का कार्य करने वाले रघु राव के मकान में अनियंत्रित होकर ट्रक घुसा। रघु राव का मकान पुराना बाजार क्षेत्र में शितला मंदीर पास रोड के किनारे स्थित हैं जहां वह अपने परिवार सहित निवास करता है रघु राव नाईट सिफ्ट डियूटी मे था घर पर उसकी पत्नी अंजलि राव एवं लडकी अनुशा दोनो थे। रात्रि 01.30 बजे अनियंत्रित ट्रक रघु राव के नवनिर्मित मकान को तोड़ते हुए घुस गया जिससे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है घर में रह रही अंजली राय एवं उसकी पुत्री बाल बाल बचे। आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे घर के सामने बने तीन कमरे का दुकान जिसमें ट्रक क्रमांक सीजी 08 एल 4515 दुकान की दिवाल को तोड़ते हुए अंदर घुसा हुआ था दुकान से लगे हुए कमरे में, अंजलि राव एवं उसकी पुत्री अनुशा सोये हुए थे, जो बाल बाल बचे है, सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वाहन के चालक द्वारा आवासीय क्षेत्र में वाहन को काफी तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दुकान की लगभग 6 दिवाल और सीट को तोडकर नुकसान पहुंचाया है। घटना से अंजली राव, लडकी अनुशा एवं आस पड़ोस के लोगों में दहशत का वातावरण है लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से जहां मुख्य मार्ग में लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे अब आवासीय क्षेत्र में ट्रैकों के द्वारा दुर्घटना घटित किए जाने के बाद दल्ली राजहरा की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है।

चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0
  • थाना डोंडी पुलिस द्वारा चोरी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक  एस.आर. भगत के निर्देशन एवं अति. पुलिस अक्षीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति डॉ चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना डौण्डी के पराध क्रं. 24/2024 धारा 457,380,34 भादवि के प्रार्थी प्रार्थी तिलकराम सिन्हा पितालोकनाथ सिन्हा उम्र- 37 वर्ष साकिन वार्ड नं. 13 डौण्डी थाना डौण्डी जिला- बालोद (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज कराया दिनांक 16/03/2024 को रात्रि अज्ञात व्यक्ति दुकान के छत में लगे सीमेंट शीट को तोड़कर दुकान अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे किराना सामान एक नग VIVO कंपनी का मोबाईल, एक नग CP Plus सी.सी.टी.वी. कैमरा, नगदी रकम करीब 3000/- रुपया, 03 नग चांदी का सिक्का कीमती प्रत्येक 10 gm लगभग 30000/- रुपया अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि सिन्हा किराना दुकान में चोरी हुए किराना सामान को अफरा तफरी करने के फिराक में है मुखबीर सूचना की तस्दीक हेतु सल्हाईटोला रोड में पहुंचे जहां पर दो संदिग्ध लड़के मिले जिन्हे नाम पता पुछने पर अपना-अपना नाम वोमेन्द्र मानिकपुरी पिता छबिलदास, उम्र 19 वर्ष, शिव कुमार नुरुटी पिता दुष्यंत नुरुटी, उम्र 20 वर्ष साकिनान –सल्हाई थाना – डौण्डी जिला – बालोद (छ.ग.) का रहने वाले बताये जिन्हे अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर दिनांक 15.03.2024 को रात्रि में माडल स्कुल के पास सिन्हा किराना दुकान में किराना सामान, मोबाईल, पैसा वगैरह चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी किये गये किराना सामान एवं एक एक नग VIVO कंपनी का मोबाईल को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। दोनों आरोपियो को आज दिनांक 03/04/2024 के विधिवत् गिरप्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय JMFC न्यायालय दल्लीराजहरा पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुकेश सिंह, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्र.आर. मनोज साहू, आर. षमनेश साहु, आर. संजय चेलक, आर. ईश्वर भंडारी की सक्रिय भूमिका रही ।

आरोपी – 1) वोमेन्द्र मानिकपुरी पिता छबिलदास, उम्र 19 वर्ष,
2) शिव कुमार नुरुटी पिता दुष्यंत नुरुटी, उम्र 20 वर्ष साकिनान –सल्हाई थाना– डौण्डी जिला – बालोद (छ.ग.)

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत, मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे बस्तर

0
  •  कांग्रेस का कोई भविष्य इसलिए मची है भगदड़
  •  के बस्तर विकास के लिए दें भाजपा को वोट : महेश कश्यप
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी लगातार अपनी ताकत झोंक रही है। बीजेपी के स्टार प्रचारक प्रतिदिन बस्तर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी महेश कश्यप के साथ बस्तर के करमरी, मोंगरापाल, मूली, करपावंड, मंगनार, नारावंड व बनियागांव सहित अन्य गांवों में सघन जनसंपर्क और प्रचार किया। इस दौरान हुई सभाओं में मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबती नाव है, जिसका कोई भविष्य नहीं है, इसलिए कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर अन्य पार्टियों में शामिल रहे हैं। मंत्री नेताम ने कहा कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में निरंतर आम जनता और वंचित वर्ग के हित में कार्य कर रहे हैं। चाहे वह धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि की बात हो या महतारी वंदन के तहत महिलाओं को 1000 रु उनके खाते में प्रदान करने की बात हो। मंत्री नेताम ने कहा कि मोदी की गांरटी के तहत तेंदूपत्ता की राशि 5500 रू. प्रति मानक बोरा प्रदान की जा रही है। उन्होंने चरण पादुका योजना दोबारा शुरू करने की बात कहते हुए कहा कि बस्तर में सड़कों का जाल बिछाने का काम देश के प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है। बस्तर को उड़ान सेवा की सुविधा मोदी सरकार ने दी है।हमारे प्रत्याशी को जिताना है ओर प्रधानमंत्री मोदी जी को बनाना है।

महेश है आपका बेटा : मंडावी
इन दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि इस बार हमें महेश कश्यप को जिताकर लोकसभा में भेजना है। प्रधानमंत्री आवास, घर घर शौचालय, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण प्रधानमंत्री मोदी की देन है। दिल्ली में बैठकर बस्तर की चिंता करने वाले ऐसे नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।आपके गांव के बेटे, आसपास के बेटे, गरीब परिवार के बेटे को सांसद चुनना है जिसके लिए आपको बीजेपी को वोट देना है। प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि मैं सामान्य परिवार का बेटा आप सभी के बीच प्रत्याशी के रूप में आया हूं। यह देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के कारण ही संभव हो पाया है। 100 दिन के भीतर कई वादों को पूरा करने वाली भाजपा पार्टी लगातार विकास के कार्य कर रही है। आप सभी 19 अप्रैल को कमल फूल में बटन दबाकर बस्तर के बेटे और अपने साथी को चुनने में सहायता करें। जिससे कि बस्तर की विकास के मुद्दा को मै लोकसभा तक पहुंचा सकूं।

संतोष पाण्डेय की पहल पर देश में एक नया इतिहास रच दिया हमारे राजनांदगांव ने

0
  • सोलर एनर्जी से बिजली का हो रहा रिकार्ड उत्पादन
  • विकसित भारत का सहचर बन रहा है राजनांदगांव
    -अर्जुन झा की विशेष रिपोर्ट-
    राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव के ऊर्जावान सांसद संतोष पाण्डेय के प्रयासों से राजनांदगांव जिले ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। श्री पाण्डेय की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े सोलर पॉवर प्लांट की सौगात राजनांदगांव को दी है।
    करीब 960 करोड़ की लागत वाले इस सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना जिले के डोंगरगढ़ रोड पर स्थित ढाबा गांव की पहाड़ी पर की गई है। इसका लोकार्पण बीते फरवरी माह में हुआ है। यह देश का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा पॉवर प्लांट है और इसकी बिजली उत्पादन क्षमता 100 मेगावाट की है। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि इतनी भारी मात्रा में बिजली उत्पादन से साढ़े चार लाख मिट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। सांसद संतोष पाण्डेय ने बताया कि इस प्लांट से उत्पादित बिजली रेलवे को भी बेची जाएगी। इसके अलावा फसलों की सिंचाई में भी इस प्लांट की बिजली का उपयोग होगा। इससे आसपास के गांवों के किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी।इसे राजनांदगाव जिले की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पहली बार देश में ऐसी किसी सोलर योजना के माध्यम से इतनी बड़ी मात्रा में बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इस सोलर प्लांट में बन रही बिजली रेलवे को देकर भी प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बिजली से सिंचाई योजना के साथ साथ कई अन्य योजनाओं के भी संचालन में मदद मिलेगी। यह सांसद संतोष पाण्डेय की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि राजनांदगांव का नाम आज पूरे भारत में सूरज की तरह चमक उठा है।

चना को कराया जीएसटी मुक्त
केंद्र सरकार द्वारा गरीबों का आहार माने जाने वाले चना को जीएसटी मुक्त कर गरीबों,
गरीबों, किसानों, व्यापारियों चना आधारित उद्योगों को बड़ी राहत पहुंचाई गई है। बताते हैं कि चना को जीएसटी मुक्त कराने में भी सांसद संतोष पाण्डेय की अहम भूमिका रही है। कुछ माह पहले सांसद संतोष पाण्डेय से बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व कुछ अन्य राज्यों के किसानों ने मुलाकात कर चना को जीएसटी से राहत दिलवाने का आग्रह किया था। उसके बाद सांसद संतोष पाण्डेय ने दर्जनभर किसानों को साथ लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की और उन्हें किसानों की मंशा से अवगत कराया था। तब श्रीमती सीतारमण ने चना को जीएसटी फ्री करने का भरोसा दिलाया था। उसके कुछ समय बाद केंद्र सरकार ने बजट में चना को जीएसटी के दायरे से अलग रखने का ऐलान कर दिया। इससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बजरंग बली के भक्त भी खुश
बहु उपयोगी दलहन चना को जीएसटी मुक्त करने के केंद्र सरकार के फैसले और इसके लिए सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा की गई पहल से सभी वर्ग खुश हैं। गरीब, मजदूर, किसान, बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाले युवा, छोटे मंझोले व्यापारी, दाल मिल संचालक, चना आधारित उद्योग चलाने वाले उद्यमी, होटल संचालक सभी खुश हैं। बड़ी बात तो यह है कि बजरंग बली के भक्त कुछ ज्यादा ही खुश हैं। क्योंकि हनुमान जी को भीगा हुआ कच्चा चना अर्पित किया जाता है। अब हनुमान जी के भक्तों को चना सस्ते में मिलने लगा है और वे दिल खोलकर अपने आराध्य को उनका पसंदीदा आहार अर्पित करने लगे हैं। बता दें कि सांसद संतोष पाण्डेय भी हनुमान जी के परम भक्त हैं। इसके अलावा उन गरीबों को भी बड़ी राहत मिली है जो अपने भोजन में चना घुघरी, चने की सब्जी, चना बेसन की कढ़ी, चना दाल को प्राथमिकता में रखते हैं।

जल्द धरातल पर दिखेंगे ये काम
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र चार जिलों राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मानपुर मोहला, अंबागढ़ चौकी तक विस्तारित है। इन चारों जिलों के समग्र विकास, वहां हर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सिंचाई सुविधा आदि की व्यवस्था के लिए सांसद संतोष पाण्डेय ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने भविष्य की प्राथमिकताओं का खाका तैयार कर उस पर अमल भी किया है। मसलन कवर्धा में बाईपास रोड निर्माण, 50 बिस्तर मेडिकल कॉलेज की स्थापना, प्राचीन भोरमदेव मंदिर के विकास, मानपुर, मोहला, चौकी जिले में केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय की स्थापना, खैरागढ़ में नवोदय विद्यालय की स्थापना, डोंगरगढ़ से कटघोरा तक रेल लाईन निर्माण, छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश को उत्कृष्ट एवं कम दूरी वाली सड़क से जोड़ने हेतु बालाघाट, रजेगांव, लांजी, खैरागढ़, जालबंधा, कुम्हारी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण निकट भविष्य में धरातल पर नजर आएंगे। बताते हैं कि सांसद संतोष पाण्डेय के इन सभी ड्रीम प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों ने सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी है। मोदी सरकार के फिर से सत्ता में आते ही इनकी पूर्णतः मंजूरी मिल जाएगी।

टी. ज्योति के गीत के पोस्टर का साय ने किया विमोचन

0
  •  पीएम मोदी की योजनाओं का ब्यौरा है इस गीत में
    दल्लीराजहरा नगर की पार्षद और उभरती हुई गायिका टी. ज्योति के गीत ‘फिर इस बार मोदी सरकार’ के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किया गया।
    भाजपा प्रदेश कार्यसमीति सदस्य यशवंत जैन, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू व छत्तीसगढ़ के कला जगत के भीष्म पितामह मोहन सुंदरानी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित का हिन्दी सॉन्ग का पोस्टर विमोचन मुख्यमंत्री के कर कमलों से हुआ। इस गीत के बोल है फिर इस बार मोदी सरकार। इस गीत के गीतकार व संगीतकार भुवन साहू, गायिका छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित ज्योति सोनी टी. ज्योति हैं। इस गीत के माध्यम से ज्योति सोनी ने नरेंद्र मोदी के योजनाओं को बताने का प्रयास किया है। इस गीत को आप सभी मोहन सुंदरानी यू ट्यूब चैनल में सुन सकते हैं। ज्योति सोनी एक वर्ष में 30 लोकगीत सुंदरानी यू ट्यूब चैनल के माध्यम से गा चुकी है। और आगे भी जारी रखेंगी। पूरे छत्तीसगढ़ में ज्योति सोनी के के गाए गीतों को छत्तीसगढ़ के लाखों लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

    मांगें भी रखी टी. ज्योति ने
    पार्षद टी ज्योति ने नगर पालिका से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। वार्ड 26 नेहरू नगर रेलवे भूमि के ग्राउंड पर मिनी स्टेडियम बनाने, स्टेशन रोड में प्रवेश द्वार बनाने, ओपन जिम व नगर के चौक चौराहों के स्ट्रीट लाइट में हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था करने, केंद्रीय विद्यालय खोलने व जल आवर्धन की व्यवस्था करने, गरीबी रेखा के तहत नहीं आने वाले विकलांगो के लिए पेंशन की व्यवस्था, कला केंद्र का सौंदर्यीकरण कराने की मांग टी. ज्योति ने मुख्यमंत्री से की।

फुटबॉल टूर्नामेंट का आज सेमीफाइनल मैच केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड केरला एवं राजहरा माइंस के मध्य होगा

0

दल्लीराजहरा खनिज नगरी में चल रहे अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के सातवें दिन 02 अप्रैल को पूल बी का एकमात्र लीग मैच खेला‌ गया जहां राजहरा मांईस एंव युनाइटेड फुटबॉल क्लब उड़ीसा की‌ टीम 02 -02 की बराबरी पर रहें। लेकिन राजहरा मांइस की टीम अपने पूल में बेहतर प्रदर्शन एंव गोल औसत के आधार पर टुर्नामैंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करने मे‌ सफल‌ रहा अब आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का दोनों सेमीफाइनल मैच 03 अप्रैल दिन बुधवार को केरला पुलिस विरूद्ध बंगलौर एंव केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड केरला एंव राजहरा मांईस के मध्य शाम 06 बजे से खेला जाएगा ।वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मैच 04 अप्रैल को खेला जाएगा जहां विजेता टीम को एक लाख एंव उप विजेता टीम को पचास हजार रूपए नकद सहित ट्राफी से पुरूस्कृत किया जायेगा। 02 अप्रैल को राजहरा फुटबॉल स्टेडियम में खेले एक मात्र लीग मैच में राजहरा माइंस के खिलाड़ियों ने पहले हाफ में बढ़िया तालमेल से खेलते हुए दो गोल किये राजहरा मांईस के लिए पहला गोल 21 वें मिनट में जर्सी नं 07 लोकेश निषाद ने किया और अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिलाई। इसके बाद खेल के 40 वे मिनट में जर्सी नं 15 सुरेश कुमार ने दुसरा गोल कर दो‌ गोल की‌ बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक राजहरा मांईस की टीम उड़ीसा से शुन्य के मुकाबले दो गोल से‌ आगे रहें । मध्यांतर के उड़ीसा के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन एंव काफी तेज फुटबॉल सहित नपे तुले‌ पासिंग से खेलते हुए राजहरा मांइस‌ के खिलाड़ियों को छकाते हुए सेकंड हाफ के 35 वे एंव 42 वे मिनट में उड़ीसा के खिलाड़ी जर्सी नं 09 अविनाश मुंडा ने लगातार दो किये और टीम को बराबरी पर‌ ला दिया इस तरह निर्धारित समय तक राजहरा मांईस एंव युनाइटेड फुटबॉल क्लब उड़ीसा के बीच आखिरी लीग मैच दो- दो की बराबरी पर छूटा लेकिन राजहरा मांईस की टीम मैच ड्रा खेलने के बाद भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

02 अप्रैल को आयोजित मैच के मुख्य अतिथि तनवीर अहमद डिप्टी कमांडेंट, सी.आई.एस.एफ.रहे विशेष अतिथि के रूप में रजत कुमार बैनर्जी महाप्रबंधक ट्रैनिंग मांईस, श्रीमती पुरोबी वर्मा पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष, श्रीमती नंदा पसीने, देवन्तीन पारकर, रेखा शांडिल्य, आदर्श श्रीवास्तव ए.जी.एम.राजहरा मांइस,शैलैष व्यास ए.जी.एम. आशुतोष माथुर, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राजहरा फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने किया

 

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ,उपाध्यक्ष मुकुल वर्मा सचिव त्रिनाथ नायडू ,संगठन सचिव गौतम बेहरा,कमलाकर सिंह, संजय रावत, मनोज परेरा, अवध राम, हरख साहू चुन्नी लाल , द्रोण कुमार, सुरेश वर्मा, विल्सन फर्नाडीज, सतीश जान, राजेंद्र कुमार निषाद, आशीष गुप्ता, भूपेंद्र श्रीवास, बृजलाल महतो ,उमेश पटेल, अमृतपाल अजय ऑस्टिकर, नरेंद्र जनबंधु, विजय सिंह, संजय सिंह, वरिष्ठ गोलकीपर ए.उदयकुमार, सहित बड़ी संख्या दर्शकगण उपस्थित रहे। पूरे मैच के दौरान कमेन्ट्री संजय रावत एंव भूषण निर्मलकर कियाl

आज के मैच के आफिसियल्स एंव रैफरी दीपेश डे, रायसिंह कांगरा, प्रफुल्ल कुमार विशाल प्रजापति, अमन कुमार प्रसाद, रविन्द्र रजवाड़े, शंकर बहादुर लामा, विजय आंनद डाडेल, एंव मैच कमिश्नर रूबी डेविड रहेlउपस्थित अतिथियों का राजहरा मांईस फुटबॉल क्लब के पदाधिकारियों एंव सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर कर आत्मीय स्वागत सत्कार किया गया l

शक्ति केंद्र तवेरा में विजय संकल्प बैठक संपन्न

0

दल्लीराजहरा भाजपा मंडल गुंडरदेही निर्देशानुसार शक्ति केंद्र तवेरा में विजय संकल्प बैठक आहूत की गई । उक्त बैठक में पूर्व मंडल महामंत्री मदन साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में घर-घर जनसंपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाथ के पक्ष में मतदान कराना हैं और राष्ट्रहित में कार्य कर रहे मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है बैठक प्रभारी सतीश महोबिया ने कहा कि मोदी जी ने जो हमें 400 पार का लक्ष्य दिया है ,उसे हमें हासिल करना है निश्चित ही हम कांकेर लोकसभा बड़ी अंतर से जीतेंगे इसके लिए हम कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है।उक्त बैठक प्रभारी सतीश महोबिया शक्ति केंद्र प्रभारी देवेंद्र यदु, पूर्व मंडल महामंत्री मदन साहू ,शक्ति केंद्र संयोजक तेजेंद्र साहू ,वरिष्ठ भाजपा नेता खुमान साहू ,गुंडरदेही पार्षद विजय सोनकर ,मुकेश साहू, विजय यादव, तवेरा बूथ अध्यक्ष ईश्वर साहू ,सनत साहू ,ईश्वर साहू ,सनत साहू ,मचौद बूथ अध्यक्ष जामवंत साहू,हृदय निर्मल प्रीतम सिंह, घनाराम निर्मलकर सुखीत साहू, मुरली लाल साहू मंथिर, जीवनलाल , मनहर लाल, बलदेव, ध्रुव लाल, सुखलाल, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसान नेता पूरन जायसवाल को मिली बस्तर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी की जिम्मेदारी

0
  • पूरन की नियुक्ति से है कार्यकर्ताओं में उत्साह

जगदलपुर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, अभा किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गैदू की स्वीकृति एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू के निर्देश पर प्रदेश किसान कांग्रेस के संगठन इंचार्ज प्रभारी महासचिव गौरीशंकर पांडे ने छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए किसान कांग्रेस के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।
लोकसभा क्षेत्र बस्तर के प्रभारी पूरन जायसवाल एवं सह प्रभारी रितेश सेठिया व शिवराम नाग नियुक्त किए गए हैं। पूरन जैसवाल बस्तर संभाग के ऊर्जावान युवा नेता हैं। बस्तर जिले में युवाओं और अपने समाज के बीच पूरन जायसवाल की बहुत ही मजबूत पैठ है। शिक्षित एवं तेज तर्रार नेता जयसवाल मतदाताओं के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं। इनकी नियुक्ति से बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी को काफी मदद मिलेगी, कांग्रेस की ओर युवाओं और आम मतदाताओं का झुकाव बढ़ेगा। युवाओं, समाज के लोगों, किसानों, मजदूरों और आम मतदाताओं का कहना है कि किसान कांग्रेस ने पूरन जायसवाल को लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी देकर बहुत ही अच्छा फैसला लिया है। अब  जायसवाल के चुनावी समर में सामने आने से कांग्रेस के पक्ष में निश्चित रूप से सकारात्मक माहौल बनेगा। पूरन जायसवाल जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ मजदूर किसान के बीच कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की अपील करेंगे। ऐसी उम्मीद की जा रही है। पूरन जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी जाने पर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं अल्पसंख्यक विभाग के अनेक नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए पूरन जायसवाल को बधाई दी है। वहीं पूरन जायसवाल ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गैदू, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू एवं संगठन इंचार्ज प्रभारी महासचिव गौरी शंकर पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS