City Media - Page 524 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 524

भाजयुमो ने नमो जन चौपाल लगाकर युवाओं से किया संवाद

0
  •  बस्तर की युवा आवाज महेश कश्यप को संसद में भेजें: उपकार चंद्राकर
  • राष्ट्र के समग्र विकास के लिए मोदी जरूरी: अविनाश
    नगरनार भारतीय जनता युवा मोर्चा लोकसभा चुनाव में युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करने नमो युवा जन चौपाल का आयोजन कर रहा है।
    भाजयुमो द्वारा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल के ग्राम कलचा, नानगुर मंडल में मावलीगुड़ा, चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के तोकापाल मंडल के छापर भानपुरी, लोहंडीगुड़ा मंडल में ग्राम खोटियागुड़ा में नमो जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांवों के युवाओं को केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने प्रेरित किया गया। नमो युवा जन चौपाल कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव देश की दशा व दिशा निर्धारित करने वाला चुनाव है। जिसमें युवाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दस साल में देश की उन्नति के लिए ठोस कार्य हुये हैं।

गरीब व आमजन को केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। लगातार तीसरी बार केंद्र में फिर मोदी सरकार स्थापित हो, इसके लिए युवाओं का साथ व सहयोग आवश्यक है। बस्तर की युवा आवाज महेश कश्यप को दिल्ली की संसद में पहुंचाने के लिए युवा आगे आएं।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि बीते दस साल में मोदी सरकार के बड़े निर्णयों व कार्यो का असर समूचे देश में दिखाई दे रहा है। विश्व के मानचित्र में भारत का गौरव बढा़ है। राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से सतत कार्य करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास की ऊचाईयों को छुए, इसके लिए तीसरी बार हम सभी को केंद्र में मोदी सरकार को स्थापित करना है। इस दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, प्रदेश मंत्री जयराम दास, प्रदेश सह प्रमुख लक्ष्मण झा, जिला महामंत्री मनोज पटेल, बसंत कश्यप, अभिषेक तिवारी, गणेश नागवंशी, विकास पात्रों , रूपेश समरथ, सावेंद्र सेठिया, शिवनंद पेगड़, महीश सेठिया,भरत कश्यप, निलाम्बर सेठिया, पीलूराम सेठिया, तुलसी सेठिया सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सरपंच, जनपद सदस्य उपस्थित रहे।

ओड़िया समाज के द्वारा उत्कल दिवस पर ओड़िसा बंधु मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

0

दल्लीराजहरा :-उत्कल समिति ओड़िया समाज के द्वारा उत्कल दिवस पर ओड़िसा बंधु मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मुख्यअतिथि एसके राउतराय डीजीएम एचआर की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया। 1 अप्रेल 1936 को ओड़िसा राज्य घोषित कर ओड़िसा राज्य स्थापना किया गया । जिसे ओड़िया समाज उत्कल दिवस के रूप में राज्य सहित देषभर में मनाया जाता है। दल्लीराजहरा ओड़िया समाज के द्वारा उत्कल भवन में मनोंरंजक खेल के साथ विभिन्न प्रतियोगिता डांस काम्पीटिषन , फेंन्सी ड्रेस प्रतियोगिता , रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग, गोली चम्मच, कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि एसके राउतराय ने अपने संबोधन में राज्य के स्थापना के संबंध में अपने विचार प्रकट करते हुए उड़िसा राज्य गठन के बाद किस प्रकार राज्य का विस्तार हुआ जैसे विष्वविख्यात दार्षनिक स्थल जगन्नाथ मंदिर, लिंगराज मंदिर, कोणार्क मंदिर, चिलीका झील आदि के बारे में विस्तार से बताया गया । संबोधन के अंत में छत्तीसगढ़ राज्य के दल्लीराजहरा को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यअतिथि के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रषांत साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के एसआर बास्के, सचिव सुरेष जेना, कोषाध्यक्ष चंन्द्र शेखर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा, बिजय कुमार भांजा, राजकिषोर मोहन्ती, अषोक बेहरा, प्रषांत साहू, मृत्युन्जय सुथार, दषरथ महंतो, मिहिर रंजन सुन्वाई सहित समाज के सैकड़ों महिला पुरूष व बच्चें उपस्थित थे।

मुर्गा बाजार में हफ्ता वसूली करने गए हवलदार को ग्रामीणों ने बना दिया मुर्गा

0
  •  भरे बाजार ग्रामीण को पीटा, तो ग्रामीणों ने कर दी जमकर कुटाई
  • हफ्ता वसूली और ग्रामीण से मारपीट पड़ गई भारी

अर्जुन झा-

जगदलपुर नक्सली गतिविधियों के मामले में संवेदनशील बस्तर संभाग के कुछ पुलिस कर्मी ऐसे भी हैं, जो ग्रामीणों पर जुल्म ढाने से बाज नहीं आते। ऐसे ही चरित्र वाले एक पुलिस कर्मी की ग्रामीणों ने सरेबाजार जमकर कुटाई कर दी। इस घटनाक्रम को वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल यह पुलिस कर्मी मुर्गा बाजार में वसूली करने गया था। हफ्ता वसूली के लिए ग्रामीणों पर धौंस जमाने एक निरीह ग्रामीण की पिटाई कर दी। फिर क्या था, बाजार में मौजूद सारे ग्रामीण उस पुलिस जवान पर पिल पड़े और उसकी जमकर कुटाई कर दी।

मामला बस्तर थाना क्षेत्र के बागबहार मुर्गा बाजार का बताया जा रहा है। बात चार दिन पहले की है। बस्तर थाने में तैनात प्रधान आरक्षक लक्षिन बघेल वसूली करने बागबहार के मुर्गा बजार में जा पहुंचा। वहां आदिवासी ग्रामीण परंपरागत और अपनी संस्कृति के अनुरूप मुर्गों की लड़ाई कराने और उसका मजा लेने में व्यस्त थे। इसी बीच प्रधान आरक्षक लक्षिन बघेल जोर जोर से चिल्ला कर लोगों से पूछने लगा कि तुम लोगों का हेड कौन है, उसे तुरंत मेरे सामने बुलाओ। इसी बीच दूर से किसी ने हूटिंग कर दी। फिर क्या था, हवलदार साहब का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। सामने खड़े एक ग्रामीण से गाली गलौज करते हुए प्रधान आरक्षक रकम की डिमांड करने लगा। कहने लगा कि मुझे रुपए अभी चाहिए नहीं तो अंदर कर दूंगा। उस आदमी ने जब बाद में रुपए देने की बात कही, तो प्रधान आरक्षक बिफर पड़ा और उस व्यक्ति से उसने मारपीट शुरू कर दी। उस व्यक्ति को हवलदार ने जमीन पर पटक दिया और उसे लात मारने लगा। पानी सिर से ऊपर जाता देख ग्रामीणों ने धैर्य खो दिया और पहले कई युवक फिर दर्जनों ग्रामीण उस प्रधान आरक्षक पर एकसाथ पिल पड़े। लोगों ने उसकी तबीयत से कुटाई शुरू कर दी। कुछ मिनट पहले तक जो प्रधान आरक्षक शेर की तरह दहाड़ रहा था, वह पब्लिक की मार के सामने गीदड़ की तरह रिरियाने लगा। जब अच्छी तरह ठुकाई हो गई तब कुछ ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर बाहर निकाला। यहां यह बताना जरूरी है कि प्रधान आरक्षक घटना के समय पुलिस की वर्दी में नहीं था। अलबत्ता उसने चीता ड्रेस जरूर पहन रखी थी। भीड़ में मौजूद किसी युवक ने प्रधान आरक्षक की करतूत और ग्रामीणों द्वारा की गई उसकी कुटाई का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में एसपी बस्तर शलभ सिन्हा ने आरोपी जवान को लाइन अटैच करने के आदेश दिए हैं।

आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के‌ छटवां दिन 01 अप्रैल को पूल बी के दो लीग मैच खेले गये

0

दल्लीराजहरा नगर में चल रहे आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के‌ छटवां दिन 01 अप्रैल को पूल बी के दो लीग मैच खेले गये। पहला मैच में बंगलौर ने पं. बंगाल को एक के मुकाबले तीन गोल एंव दुसरे लीग मैच में स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड केरला ने रामकृष्ण मिशन नारायणपुर (छ.ग.) को शुन्य के मुकाबले चार गोल से पराजित किया और बंगलौर और केरला की टीम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टुर्नामैंट में सातवें रोज दिनांक 02 अप्रैल को ( पूल ए) के अंतर्गत एकमात्र मैच राजहरा माइंस राजहरा एंव युनाइटेड फुटबॉल क्लब उड़ीसा के मध्य खेला जायेगा। (पूल ए) से केरला पुलिस की टीम अपने सभी तीन लीग मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है आज दिनांक 02 अप्रैल को होने वाले मैच में तय करेगा की सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन होगी। नगर के जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम मे चल रहे अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के छटवां दिन के पहले मैच बंगलौर एंव‌ पं बंगाल के बीच खेला गया जहां बंगलौर की ओर से जर्सी नं 31 शरद नारायण ने खेल के 09 वे मिनट में शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई इसके जवाब में पं. बंगाल की टीम हमला करते हुए खेल के खेल के 36 वे मिनट में जर्सी नं 09 शिवनाथ हेमरोन ने एक गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया मध्यान्तर तक दोनों टीम एक एक की‌ बराबरी पर रहें मध्यांतर के बाद बंगलौर के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल की टीम पर हमला किया और खेल‌ के 20 वे मिनट में जर्सी नं 31 शरद नारायण ने अपनी टीम के लिए दुसरा गोल किया इसके कुछ समय बाद सेकेण्ड हाफ के 25 वे मिनट में जर्सी नं 16 चबिंद्र रब्बा ने बंगलौर के लिए तीसरा गोल कर निर्णायक जीत दिलाई इस तरह से बंगलौर की टीम सेमीफाइनल में जगह बना लिया बंगाल की टीम गोल उतारने में असफल रही और मैच गंवा दिए। इसी तरह दुसरे लीग मैच में केरला इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड केरला ने नारायणपुर (छ.ग.) को करारी मात देते‌ हुए शुन्य के मुकाबले चार गोल से परास्त किया पराजित टीम कोई भी गोल नहीं कर सकें मध्यांतर तक केरला की टीम चार गोल से आगे रहे।और निर्धारित समयावधि तक‌यह स्कोर रहा विपक्षी टीम नारायणपुर इस मैच में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सका। केरला के लिए‌ मध्यान्तर के पुर्व ही‌ जर्सी नं 27 करूण ने दो गोल एंव जर्सी नं 10 विज्ञनेश ने गोल कर टीम को चार शुन्य से जीत दिलाकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया|

अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के‌ छटवां दिन मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रोजेक्ट भिलाई इस्पात संयंत्र सुधीर मुखोपाध्याय रहे कार्यक्रम के विशेष अतिथि अजय श्रीवास्तव मुख्य महाप्रबंधक प्रोजेक्ट भिलाई, आर. बी.गहरवार‌ मुख्य महाप्रबंधक खदान राजहरा मांइस, सी.श्रीकांत महाप्रबंधक राजहरा मांईस, विपिन बेहरा महाप्रबंधक मैन्टैन्स सहित श्रीमती प्रभा सिंह, श्रीमती रेखा गहरवार,एंव सुदीप्ता विश्वास, केरला टीम के राष्ट्रीय कोच नवशाद अली, सुदीप बर्मन, रहें कार्यक्रम की अध्यक्षता राजहरा फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने किया क्लब की ओर से सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित एंव स्वागत सम्मान किया गया|

आज के मैच के आफिसियल्स एंव रैफरी दीपेश डे, रायसिंह कांगरा, प्रफुल्ल कुमार विशाल प्रजापति, अमन कुमार प्रसाद, रविन्द्र रजवाड़े, शंकर बहादुर लामा, विजय आंनद डाडेल, एंव मैच कमिश्नर रूबी डेविड रहे इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ,उपाध्यक्ष मुकुल वर्मा सचिव त्रिनाथ नायडू ,संगठन सचिव गौतम बेहरा,कमलाकर सिंह, संजय रावत, मनोज परेरा, अवध राम, हरख साहू चुन्नी लाल , द्रोण कुमार, सुरेश वर्मा, विल्सन फर्नाडीज, सतीश जान, राजेंद्र कुमार निषाद, आशीष गुप्ता, भूपेंद्र श्रीवास, बृजलाल महतो ,उमेश पटेल, अमृतपाल अजय ऑस्टिकर, नरेंद्र जनबंधु, विजय सिंह, संजय सिंह, वरिष्ठ गोलकीपर ए.उदयकुमार, सहित बड़ी संख्या दर्शकगण उपस्थित रहे। पूरे मैच के दौरान कमेन्ट्री संजय रावत एंव भूषण निर्मलकर किया

जनपद सदस्य संजय बैंस ने अनुभागीय अधिकारी से मुलाकात कर, बारहमासी नाले का पानी सुख जाने पर हो रहे समस्या का निराकरण की मांग

0

दल्लीराजहरा दल्लीराजहरा और भोयर टोला जलाशय से पानी छोड़ने की मांग किए है संजय बैंस ने बताया की हमारे क्षेत्र से जो बारहमासी नाले अभी से सुख गया है जिससे ग्रामीण जनो को निस्तारी की समस्या के साथ जानवरो को पानी पीने की समस्या हो रही है कई किसान नाले में बने कट बांध को बांध कर रख दिए है जिससे जल का बहाव रुक गया है और खम्हार टोला पथराटोला अरमुरकसा कुसुमकसा धुर्वा टोला शिकारीटोला इन गांव में निस्तारि की समस्या अभी से बना हूवा है नहाने धोने जानवरो को पानी पीने की गंभीर समस्या हमारे क्षेत्र में खड़ा हो गया है हम आज अनुभागिय दंडा अधिकारी डौंडी तहसीलदार न्याब तहसीलदार अनुभागीय अधिकारी जलसंसाधन विभाग को पत्र लिखकर पानी छोड़ने के लिए मांग किए है अगर शीघ्र पानी नहीं छोड़ने पर जनपद सदस्य संजय बैंस अपने क्षेत्र के लोगो के साथ जल आंदोलन करेंगे आवेदन देने के लिए अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य सरपंच शिवराम सिंदरामे कुसुमकसा सरपंच विमल कोमा पथरा टोला सरपंच सरोज बाई बालेंद्र अरमुरकसा सरपंच माहरा राम खम्हार टोला सरपंच गणेश श्वेता धुर्वाटोला हलधर गोरे उपस्थित रहे |

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आठ नक्सली, भारी मात्रा में विदेशी हथियार मिले

0
  • बीजापुर के कोरचोली में सुबह से चली मुठभेड़
  •  सभी 8 नक्सलियों के शव मुठभेड़ स्थल से बरामद
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर मंगलवार 2 अप्रैल की सुबह की पहली किरण पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए मंगलकारी और नक्सलियों के लिए अशुभ साबित हुई। वहीं शासन के लिए एक चिंताजनक खबर भी सामने आई है। मंगलवार सुबह बीजापुर जिले के जंगल में हुई मुठभेड़ में नौ नक्सली हलाक हो गए हैं। वहीं कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। मौके से भारी मात्रा में स्वचलित विदेशी हथियारों समेत गोला बारूद और नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
    यह मुठभेड़ मंगलवार को सुबह 6 बजे बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के कोरचोली के जंगल में शुरू हुई थी। बताया गया है कि डीआरजी, सीआरपीफ कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन के जवानों के साथ मुठभेड़ अब भी जारी है। 1 अप्रैल की रात को जिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्र में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 2 अप्रैल को प्रातः लगभग 6 बजे ग्राम लेंड्रा के जंगल में पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से भीषण फायरिंग होती रही। बताते हैं कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए बीजीएल से ग्रेनेड भी दागे और ऑटोमेटिक विदेशी हथियारों से जमकर गोलीबारी की, लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हो पाई। सुबह पहले चार नक्सलियों के शव और 1 एलएमजी आटोमेटिक हथियार, ग्रेनेड लांचर्स बीजीएल, भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद होने की खबर आई। इसके बाद जैसे जैसे दिन चढ़ता गया नक्सलियों के और शव एवं हथियार मिलने की खबर आती गई। दोपहर तक नक्सलियों के नौ शव बरामद किए जा चुके थे और बरामद हथियारों का आंकड़ा भी बढ़ गया। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है ।

विदेशी हथियार चिंता की बात
इस मुठभेड़ को लेकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान भी आ गया है। शर्मा ने कहा है कि सर्चिंग जारी है।आठ नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। विदेशी हथियार मिला है। इस तरीके के हथियार का उनके पास होना चिंता का विषय है। नक्सली आखिर करना क्या चाहते हैं? वे आखिर किस बात की कोशिश में लगे हैं? सोचनीय विषय है समाज के बीच से ही कोई इस तरीके का काम करता है।

सुकमा में एक मारा गया
सुकमा जिले के टेटमड़गु इलाके में भी सोमवार को जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था। सर्चिंग पर निकले डीआरजी व कोबरा 208वीं व 204वीं बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में एक माओवादी के मारे जाने की खबर आई है मौक़े से हथियार व भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद होने की भी खबर है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

बस्तर में कमल खिलाने भाजपा के कार्यकर्ता हैं संकल्पित : दिनेश कश्यप

0
  • बस्तर नगर व दरभा के कामानार में भाजपा के चुनाव कार्यालय उद्घाटित
  • ग्रामीण क्षेत्रों में घर -घर दस्तक दें कार्यकर्ता: मंडावी
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को नगर पंचायत बस्तर व दरभा मंडल के कामानार में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद दिनेश कश्यप व भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया।
    अपने संबोधन में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनानी है। मौजूदा लोकसभा चुनाव देश की दशा व दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ता रहे, इसके लिए भाजपा का एक एक कार्यकर्ता संकल्प के साथ कार्य करे। बस्तर में कमल खिलाना है। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के कार्यकर्ता घर घर पहुंचें और मतदाताओं सहित लाभार्थियों से संपर्क साधे।

बस्तर लोकसभा सीट के साथ छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतकर अबकी बार 400 पार के नारे को भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता चरितार्थ करेंगे। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, योगेंद्र पाण्डेय, उदबोराम नाग, फूलसिंह सेठिया, रामानंद मिश्रा, बृजेश भदौरिया, संतोष बघेल, सीता बाई नाग, गागरा राम नाग, विष्णु प्रताप कश्यप, मयाराम नाग, मोहन मौर्य, शालिनी सैंमसन, तुलाराम कश्यप, किरण सेठिया, सुखदेव मंडावी, लखमू कश्यप, प्रेमनाथ पाणिग्रही, रमेश कश्यप आदि उपस्थित थे।

 

पूर्व विधायक बाफना ने दिया बूथ विजय संकल्प अभियान को दमदारी से अंजाम

0
  •  कई वार्डों में पहुंचे भाजपा नेता संतोष बाफना
  •  भाजपा नेता सुधीर पांडे, संजय विश्वकर्मा एवं सुधा मिश्रा भी जुटे रहे
    जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में लगी हुई है। शनिवार को जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र में स्थित महाराणा प्रताप वार्ड बूथ क्रमांक 173 में पूर्व विधायक संतोष बाफना, छत्रपति शिवाजी वार्ड के बूथ क्रमांक 169 मे संजय विश्वकर्मा एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड के बूथ क्रमांक 167 में सुधीर पांडे अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
    छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया गया। इसके तहत हर बूथ में 200 झंडे लगाने की योजना बनाई गई है। पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सभी बूथों पर झंडा लगाने का काम कर रहे हैं। संतोष बाफना ने कहा कि चुनाव में विजय पाने का रास्ता बूथ को जीतकर ही निकलता है। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम बस्तर में लहराना है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर पांडे ने कहा कि आज बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत गुरु गोविंद सिंह वार्ड के बूथ क्रमांक 167 में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ घर- घर जाकर भाजपा का ध्वज लगाया गया।

इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया गया। संजय विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा हर बूथ में 370 वोट बढ़ाने का संकल्प आज हमें लेना है। मोदी सरकार के नेतृत्व में सुशासन स्थापित करते हुए देश में नए आयाम स्थापित किए हैं। और पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। शक्ति केंद्र प्रभारी संग्राम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा बूथ मजबूत करने के अभियान में जुटी है। आज देश और प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु एक एक बूथ हो गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार के समस्त योजनाओं के बारे में जन जन तक बताने की जरूरत है। लाभार्थियों के घर पहुंचने की जरूरत है। आज पूरा भारत देश विकसित भारत संकल्प की ओर अग्रसर है। भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर आज सभी कार्यकर्ता भाजपा का झंडा घर घर पर लगा रहे हैं।गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र संयोजक सुधा मिश्रा ने कहा कि हम सभी को जीत का संकल्प लेना है, तीसरी बार पुनः केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार नेतृत्व करने वाली है और पुनः भारत देश को समृद्धि की ओर अग्रसर करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र सह संयोजक लक्ष्मी कश्यप, सुरेश कश्यप, गायत्री कश्यप, दिलीप मित्रा, संजय चंद्राकर, निलेश्वरी भागवतकर, हिड़मा पोयाम, चंदन सिन्हा, सुलमनी सोढ़ी, मालती सोढ़ी, गोलू नेताम, ज्ञानती पंडित, आयुष पटेल, रतू राम, किशोर, कुमारी, जमुना सहित भाजपा कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित थे।

आदिवासियों को आपस में लड़ाकर अब मुर्गा लड़ाने चले कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा

0
  •  धर्मान्तरण का पैरोकार बनकर लगे रहे हैं आदिवासी संस्कृति को मिटाने में
  • संजीदगी छोड़ मसखरेपन पर उतर आए हैं लखमा
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग में बड़े पैमाने पर आदिवासियों का धर्मान्तरण हुआ है और अभी भी जारी है। इसे लेकर आदिवासियों में वर्ग संघर्ष की स्थिति निर्मित होती रही है। इसकी झलक संभाग में कई बार देखने को मिली है। भूपेश बघेल सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा ताल ठोंककर दावा करते थे थे कि बस्तर में किसी का भी धर्मान्तरण नहीं हुआ है। ऐसा दावा कर एक तरह से लखमा दादी ने धर्मान्तरण करने और कराने वालों का पैरोकार बनने का प्रयास किया। वहीं अपनी परंपरा, संस्कृति और अस्तित्व के लिए चिंतित आदिवासियों को लखमा दादी के इस कथन ने बहुत ज्यादा ठेस पहुंचाई है। एक तरफ धर्मान्तरण का पैरोकार बने बैठे कवासी लखमा आदिवासियों की परंपरा में शामिल मुर्गा लड़ाई के मैदान पर जाकर अब खुद को आदिवासी संस्कृति और परंपरा का सबसे बड़ा हित रक्षक साबित करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। बस्तर के मूल आदिवासी इस चाल को अच्छी तरह से देख समझ रहे हैं।
    इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों की आदिमकाल से चली आ रही परंपराओं, पूजा पद्धति और संस्कृति के संरक्षण के लिए अच्छी कोशिश की थी। बस्तर संभाग के गांव गांव में मातागुड़ी व देवगुड़ी निर्माण, घोटुल परंपरा को पुनर्जीवित करने, आदिवासी पर्व – त्यौहारों के आयोजन के लिए धन राशि उपलब्ध कराने में भूपेश बघेल सरकार ने कोई कंजूसी नहीं की थी।जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेखचंद जैन की पहल पर भी सैकड़ों मातागुड़ियों व देवगुड़ियों का जीर्णोद्धार हुआ है और नई मातागुड़ी व देवगुड़ियों का निर्माण भी हुआ है। मगर दुर्भाग्य की बात यह है कि जिन आदिवासियों के लिए यह सारा जतन किया गया, उनमें से बहुतेरे लोग अब इन मातागुड़ियों और देवगुड़ियों की ओर झांकना तक पसंद नहीं करते। इसकी एक ही वजह है धर्मान्तरण। ऐसे लोग आदिवासी तो हैं, लेकिन उनका मूल धर्म अब उनसे कोसों पीछे छूट चुका है। देवी देवताओं की वे न पूजा करते हैं और न आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का पालन। बस्तर संभाग की परंपराओं, संस्कृति और पूजा पद्धति पर ग्रहण लग चुका है। गांव – गांव में चर्च बन गए हैं। यह बात हम नहीं कह रहे हैं कि रोगों का ईलाज प्रार्थना से करने के झांसे में लेकर या दबाव डालकर आदिवासियों को धर्मान्तरित किया गया है, बल्कि आदिवासी समाज के बड़े नेता यह बात सैकड़ों बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं। प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बस्तर सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप समेत दर्जनों वरिष्ठ आदिवासी नेता छल प्रपंच, और प्रलोभन के सहारे धर्मान्तरण का आरोप लगाते हुए पहले की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते रहे हैं। तब ये लोग आरोप लगाते थे कि भूपेश बघेल सरकार ने धर्मान्तरण की खुली छूट दे रखी है। बीते कुछ माह पहले तक बस्तर के गांवों में मूल आदिवासियों और धर्मान्तरित हो चुके आदिवासियों के बीच आएदिन संघर्ष की स्थिति निर्मित होती रही है। शवों की अंतिम क्रिया को लेकर ऐसे हालात बनते रहे हैं। जब विधानसभा में धर्मान्तरण का मुद्दा उठता था, तब पूर्व केबिनेट मंत्री कवासी लखमा ताल ठोंककर कहते थे कि बस्तर में एक भी आदिवासी का धर्मान्तरण नहीं हुआ है।अब यही लखमा दादी आदिवासियों की संस्कृति की प्रतीक मुर्गा लड़ाई में शामिल होकर खुद को आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का सबसे बड़ा झंडाबरदार दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

https://youtu.be/IJEuh55fRAE

अब लड़ा रहे हैं मुर्गों को
आदिवासियों को लड़ाकर शायद कवासी लखमा का जी नहीं भरा, इसीलिए वे अब मुर्गों को लड़ाने लगे हैं। बस्तर के बड़े गांवो में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में मुर्गा बाजार भी लगता है। मुर्गा बाजार में मुर्गों की लड़ाई कराई जाती है और जीतने वाले मुर्गे का मालिक हारने वाले मुर्गे को अपने साथ ले जाता है। पुसपाल के बाजार में कवासी लखमा पहुंच गए और प्रतीकात्मक रूप से मुर्गों की लड़ाई कराने लगे। इस दृश्य का उन्होंने बाकायदा फोटोशूट कराया और वीडियो भी बनवाया। बाद में इस फोटो और वीडियो को मीडिया में भेजकर लखमा दादी ने यह जताने की कोशिश की कि वे आदिवासी परंपराओं और संस्कृति के सबसे बड़े संवाहक हैं। सनद रहे इन्हीं कवासी लखमा के नेता राहुल गांधी कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शूट बूट वाला और फोटोशूट कराने वाला प्रधानमंत्री होने का तोहमत लगाकर हल्ला मचाते रहे हैं। क्या लखमा अब महज वोटों के लिए आदिवासियों को लुभाने की कोशिश में ऐसे ऐसे हठकंडे अपना रहे हैं? यह सवाल तो उनसे बनता ही है। चुनाव के बीच कवासी लखमा नित नया कारनामा दिखाकर लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं। जिस नेता को धीर गंभीर रहना चाहिए वह नेता अगर मसखरी पर उतर आए तो जनता का भगवान ही मालिक है। देश एक बड़े मसखरे नेता का कारनामा और हश्र पहले ही देख चुका है, जो बेऊर जेल की हवा खा चुके हैं।

केंद्र की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करने कृत संकल्पित : संतोष पांडे

0
  • भूपेश और घोटालेबाजों पर खूब बरसे संतोष पाण्डेय

राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे सोमवार को सुबह कवर्धा विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा स्तरीय बैठक में सम्मिलित होने के पश्चात जिले के ग्राम लासाटोला, नवापारा, बदराडीह, सोहगपुर एवं छांटा में सघन जनसम्पर्क करते हुए ग्रामीणों के बीच जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान पांडे का ग्रामीणों एवं माता बहनों ने विजय तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया एवं उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। अनेक स्थानों पर बुजुर्ग माताओं ने श्री पांडे को आशीर्वाद दिया वहीं बहनों ने आरती उतारी।

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय देर शाम मैनपुरी, मुड़घुसरी, चीमागोंदी, भालूटोला में भी जनसम्पर्क करते हुए सभाओं को संबोधित किया। विभिन्न स्थानों पर सभाओं को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस शासन के दौरान एवं प्रदेश में 5 वर्षों में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया था। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने का काम किया गया है। इसके लिए केंद्र की सवैधानिक संस्था ईडी एवं सीबीआई जांच करके दोषियों पर कार्रवाई कर रही हैं।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री पांडे ने कहा कि आज बड़े – बड़े भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्हे सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि ईडी एवं सीबीआई एक स्वतंत्र संस्था हैं जो अपना काम कर रही हैं उसमें भाजपा का कोई हस्ताक्षेप नहीं हैं। श्री पांडे ने कल दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली को भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली करार दिया और कहा कि “मोदी हटाओं” के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उक्त रैली ऐसे राज्य दिल्ली में हुई हैं जहां का मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में हिरासत में हैं। भाजपा देश में हुए भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करने के लिए कृत संकल्पित हैं। पांडे ने छत्तीसगढ़ राज्य की बात करते हुए महादेव एप, आबकारी घोटाला, चावल घोटाला सहित अनेक भ्रष्टाचार के मामलों पर कहा कि इन घोटालेबाजों पर भी ईडी एवं सीबीआई शिकंजा कस चुका हैं। इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल के विरुद्ध भी उक्त घोटालों में सम्मिलित होने के प्रमाण मिल रहें हैं। समय आने पर इन पर भी ईडी एवं सीबीआई अपना काम करेगी। कोई भी दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। पांडे ने आम मतदाताओं से अपील की कि घोटालों में संलग्न प्रत्याशी को भारी अंतर से पराजित करने हेतु अपना मतदान करें एवं कमल फूल को विजयी बनाकर देश में नरेंद्र मोदी को सशक्त बनाएं। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, दिनेश चंद्रवंशी, चंदन पटेल,पर्यटन वर्मा, शंकर सोनवानी, देव चौबे, लाल कौशिक, सिदार पटेल, बिसेन कौशिक, अश्वनी कौशिक सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS