City Media - Page 530 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 530

केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को मिलेगा सालाना एक लाख रूपए: दीपक बैज

0
  • भाजपा सरकार महिलाओं को देती है 1000 रू., कांग्रेस देगी 8333 रू. प्रतिमाह
  • कार्यकर्ता हर महिला तक जाएंगे यह घोषणा

जगदलपुर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस देश के हर वंचित वर्ग के विकास की गारंटी देती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा महिलाओं को 1000 रू. देने की बात करती है। कांग्रेस हर महिला को 8333 रू. महीना देगी। कांग्रेस ने महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करने का वादा किया है। जिससे हर महिला को एक लाख रू. हर साल देने की गारंटी है।

दीपक बैज के मुताबिक कांग्रेस का मानना है कि देश की उन्नति तभी संभव है जब आधी आबादी आत्मनिर्भर बन जाएगी। इसलिए कांग्रेस ने मातृशक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का बीड़ा उठाया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि महिलाओं को एक लाख रू सालाना देने के कांग्रेस के निर्णय को कांग्रेस के कार्यकर्ता 11 लोकसभा क्षेत्रों में हर महिला मतदाता तक पहुंचाएंगे इस हेतु पार्टी बैनर, पाम्पलेट एवं प्रचार फार्म का सहारा लेगी। जिसके माध्यम से महिलाओं को बताया जाएगा कि कांग्रेस की सरकार उनकी आर्थिक उन्नति के लिए कितना बड़ा क्रांतिकारी कदम उठाएगी। श्री बैज ने भरोसा जताया है कि लोकसभा चुनाव में महिलाओं का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की केंद्र सरकार महिलाओं को सालाना 1 लाख देने के अलावा उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए और भी अनेक कदम उठाएगी। कांग्रेस की सरकार केंद्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी। आशा वर्कर, आंगनबांड़ी तथा मिड डे मील कार्यकताओं को केंद्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दोगुनी की जाएगी। महिलओं के कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी। देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाए जाएंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा की रुपए बांटते फोटो वायरल, आयोग ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर

0
  • शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ भी दर्ज हुईं एफआईआर

जगदलपुर बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन प्रकरण में निर्वाचन आयोग की ओर से कोतवाली थाना जगदलपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित एक फोटो के आधार पर आयोग ने यह कारवाई की है। प्रसारित फोटो में जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर के सामने होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान कवासी लखमा अपने हाथों से आयोजन समिति के लोगो को पैसे देते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पास में ही खड़े कुछ लोगों ने तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर इसे सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। भाजपा ने इस मामले को मुद्दा बना लिया है। यह प्रकरण चुनाव आयोग के पास पहुंचा। जिसके बाद 25 मार्च की देर शाम जगदलपुर सिटी कोतवाली में कवासी लखमा, बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के विरुद्ध लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123, इंडियन पेनल कोड की धारा 171 बी, 171 ग और 171 ई, एवं 188 के तहत अपराध घटित करते पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अपर कलेक्टर बस्तर सीपी बघेल ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए जाने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

होलिका दहन के लिए दान

इस मामले में सह आरोपित शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बस्तर सुशील मौर्य ने कहा है की सोशल मीडिया में प्रसारित फोटो के आधार पर निर्वाचन आयोग ने भाजपा के बी टीम की तरह काम करते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि सच्चाई यह है की कवासी लखमा दंतेश्वरी मंदिर गए हुए थे, जहां होलिका दहन समिति के कहने पर भगवान के नाम पर उन्होंने दान किया था। वे वहां वोट मांगने नहीं गए थे। मामले को अनावश्यक तूल दिया गया है।

कांग्रेस को धन बल का सहारा

वहीं बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा है कि कांग्रेस धन बल से चुनाव जीतना चाहती है। कांग्रेस प्रत्याशी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है, इसमें आयोग ने विधि सम्मत कारवाई की है।

लखमा कल भरेंगे पर्चा

बुधवार को नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के नामांकन पत्र जमा करने के अवसर पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के लिए बस्तर पहुंच रहे हैं।

यहां बता दें कि कवासी लखमा कोंटा विधानसभा सीट से लगातार 6 बार के विधायक हैं। साल 2023 के चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की। अब पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। उनके सामने भाजपा के महेश कश्यप प्रत्याशी हैं।

भूपेश आज जगदलपुर में

0

जगदलपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 मार्च की शाम को जगदलपुर पहुंचेंगे। वे 27 मार्च को बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। भूपेश बघेल सड़क मार्ग से जगदलपुर आएंगे।

अपहरण मामले में 6 बाद 3 आरोपी को पकड़कर भेजा जेल

0

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस आर भगत के कुशल निर्देशन में बालोद पुलिस को निखिल देहारी अपहरण के मामले में 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

थाना डोंडी लोहारा क्षेत्र के ग्राम खैरीडीह नाहर नाली के पास नागपुर निवासी निखिल देहारी का हुआ था फिरौती के लिए अपहरण ।

थाना डोंडी लोहारा एवम साइबर सेल बालोद से बनी विशेष टीम ने घटना के 24 घंटे बाद के भीतर अपहृत को सकुशल लाकर 06 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार उक्त प्रकरण में फरार 3 अन्य आरोपी को पकड़ने में सफल हुए अब तक कुल 09 आरोपी गिरफतार ।

ट्रक के जीपीआरएस से हुई आरोपी सुमेश और राहुल की गिरफ्तारी ।

 

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महोदय  एस आर भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एंव उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर के परवेक्षण में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल व साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में थाना एवम साइबर सेल से स्मॉल टीम जिसमे प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता शामिल थे जो फरार 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है विवरण इस प्रकार है की निखिल देहारी नागपुर निवासी का अपहरण में उसे सकुशल बरामद कर प्रकरण में पूर्व में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है टीम द्वारा शेष फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आरोपी सुमेश और राहुल को जो पेशे से ड्राइवर है ट्रक लेकर मोहला गए थे बाद अपना मोबाइल बंद कर चिचोला राइस मिल गए थे और पुराने राइस मिल से काम छोड़ चुके थे किसी नए ट्रक मालिक से काम मांग कर पहली बार उस ट्रक को लेकर मोहला से चिचोला जाकर वहा छिपे थे जिसे उनके ट्रक के जीपीआरएस को ट्रैक कर आरोपी सुमेश और राहुल को घेराबंदी कर पकडे उसके बाद आशीष उफ अनूप को मोतीपुर राजनांदगांव से पकड़ कर थाना डोंडी लोहारा लाया गया तीन आरोपियों से 02 नग मोबाइल सेट , 01 नग निखिल पीड़ित का आईफोन मोबाइल जप्त किया गया है गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता

1. सुमेश कुमार पिता लालजी पता गांधी चौक गब्दी थाना Arjunda जिला बालोद

2. राहुल कुमार साहू पिता कमलेश्वर दास साहू पता भेड़ी कला राजनांदगांव

3. आशीष दीप उफ अनूप पिता संतोष पता मोतीपुर राजनांदगांव

अपहरण के मामले में फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा निरीक्षक श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल , सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक श्री जोगेन्द्रर साहू,सउनि अनित राम यादव , प्रधान आरक्षक यज्ञदत ठाकुर,विवेक शाही, विपिन गुप्ता,पूरन देवांगन , मिथलेश यादव का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

वनमंत्री केदार कश्यप ने दी प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

0
  •  इस होली में पूरे देश को भगवामय करने का लें संकल्प: केदार कश्यप

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है और स्वस्थ जीवन की कामना की है। केदार कश्यप ने कहा है कि इस बार की होली पूरे देश सहित विश्व के लिए महत्वपूर्ण है। हमें यह त्यौहार समाज के लिए कुछ बेहतर करने की देती है। सामाजिक एकता को बढ़ाने वाले इस पर्व की प्रदेशवासियों को बहुत -बहुत बधाई। कश्यप ने कहा कि राष्ट्रहित में पूरे देश को भगवामय करने का संकल्प लें। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमें स्मरण है कि होली का पर्व राष्ट्रीय आंदोलन का माध्यम बनता रहा है। इसलिए हम सभी प्रदेशवासी होली पर्व के अवसर पर पूरा देश को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भगवा मय करने का संकल्प लें। मंत्री कश्यप ने कहा कि पूरा देश 4 जून को फिर से होली के रंग में रंगेगा, लेकिन इस बार का रंग केवल भगवा होगा।

नक्सलियों ने बीजापुर में डीआरजी जवान को मारी गोली, जवान को रायपुर ले जाने की तैयारी

0
  • बीजापुर शहर के अटल आवास की है घटना
  • रात करीब 9 बजे पीछे से पीठ पर मारी गई गोली

जगदलपुर होलिका दहन की रात नक्सलियों ने डीआरजी के एक जवान पर फायरिंग कर दी। गोली जवान की पीठ पर लगी है। उसका बीजापुर के जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है और बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय के अटल आवास में रहने वाले डीआरजी जवान दीपक दुर्गम को नक्सलियों ने गोली मारी है। जवान की पीठ में गोली लगी है। बासागुड़ा निवासी दीपक अटल आवास में रहता है। दीपक बालक छात्रावास के पीछे स्थित अपने घर से बाहर निकला था। तभी उसे गोली मारी गई। घायल जवान को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में परिजनों और अन्य लोगों की भीड़ लगी है। कोतवाली थाने से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर यह वारदात हुई है।होली जलने के पहले रात 9 बजे के लगभग नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

बीजापुर बस्ती के बीच में जवान को गोली मारने से दहशत का माहौल है। बीजापुर पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। जवान की बहन ने बताया कि कुछ लोगों ने घर के बाहर भाई दीपक को गोली मारी है। यह नक्सलियों द्वारा की गई घटना है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने कहा कि घटना हुई। अभी हम इसकी पड़ताल कर रहे हैं।

दीपक बैज ने कांग्रेस को कहा टाटा- बाय बाय, थाम लिया भाजपा का दामन

0
  •  बैज अब बीजेपी के कोटे से जाएंगे राजयसभा में

विशेष संवाददाता

जगदलपुर होली की पूर्व संध्या कांग्रेस को बस्तर में बड़ा झटका लगा है। बस्तर के सांसद रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस को टाटा बाय बाय कह दिया है। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। दीपक बैज ने यह कदम टिकट न मिलने से नाराज होकर उठाया है। खबर है कि दीपक बैज को बीजेपी राजयसभा में भेजने वाली है। दीपक बैज के इस अप्रत्याशित कदम से कांग्रेसी खेमे में कोहराम मच गया है।

दीपक बैज बस्तर में कांग्रेस के आधार स्तंभ रहे हैं। बस्तर के सांसद के रूप में उन्होंने यहां कांग्रेस की बड़ी जमीन तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। कांग्रेस से बिदक चुके युवा वर्ग को फिर से कांग्रेस से जोड़ने में उनका योगदान सर्व विदित है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विकास को आत्मसात करते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन तमाम सकारात्मक परिस्थितियों को देखते लग रहा था कि कांग्रेस इस बार भी दीपक बैज को बस्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन शनिवार की रात जब कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम फाइनल कर दिया, तो बस्तर संभाग के सारे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ा झटका लगा। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शो और सिद्धांतों पर चलना दीपक बैज का भारी पड़ गया है।छत्तीसगढ़ के बड़े कांग्रेस नेता तो दीपक बैज से इसलिए भी नाराज थे कि दीपक बैज पीएम मोदी के एक और सिद्धांत न खाऊंगा, न खाने दूंगा, पर सख्ती से अमल करते थे। इस वजह से पार्टी फंड पर गिद्ध दृष्टि गड़ाए बैठे बड़े कांग्रेस नेताओं की दाल नहीं गल पा रही थी। दीपक बैज के मोदी प्रेम की वजह से ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने उन्हें टिकट न देने का फैसला कर लिया।

सीधे पीएम से की बात

दीपक बैज के गृहग्राम में बैठे हमारे अति अविश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि कल रात जैसे ही टिकट कटने की जानकारी मिली दीपक बैज खुशी से नाचने लगे थे। इस दौरान वे बार बार यही कह रहे थे कि अब मुझे बढ़िया मौका मिल गया है। अब मैं कांग्रेस में हरगिज नहीं रहूंगा। करीब आधे घंटे तक ऐसे ही नाचते झूमते रहने के बाद श्री बैज ने तुरंत हॉट लाइन से भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय और पीएम आवास में फोन लगाया। सूत्र बताते हैं कि भाजपा से हरी झंडी मिलने के बाद श्री बैज ने कांग्रेस से त्याग पत्र देने और भाजपा ज्वाइन करने का ऐलान कर दिया।

मलकीत बनाए गए अध्यक्ष

सूत्रों ने बताया कि पीएम हाउस और भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में बात करने के बाद दीपक बैज ने अपने निजी लैपटॉप से इस्तीफा खुद टाइप किया और अपने सबसे भरोसेमंद साथी मलकीत सिंह गैदू को फोन कर रात में ही अपने निवास पहुंचने के लिए कह दिया। बताते हैं कि मलकीत सिंह रात में ही चार्टर्ड प्लेन से लोहंडीगुड़ा पहुंच गए। दीपक बैज ने अपना त्याग पत्र मलकीत सिंह गैदू को देकर उसी चार्टर्ड प्लेन से तुरंत दिल्ली जाकर त्याग पत्र सीधे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सौंपने के लिए रवाना कर दिया। सूत्र ने यह भी बताया कि मलकीत सिंह आधी रात बाद दिल्ली पहुंचे, इसलिए उनकी तीनों शीर्ष नेताओं से मुलाकात नहीं हो पाई। रविवार को सुबह मलकीत सिंह ने दीपक बैज का त्यागपत्र तीनों नेताओं के हवाले कर दिया। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने मलकीत सिंह गैदू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी और निर्देशित किया कि छत्तीसगढ़ कई सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत होनी चाहिए, अन्यथा आप भी भाजपा ज्वाइन करने के लिए स्वतंत्र हैं।

जैन और मौर्य भी जाएंगे

सूत्रों ने बताया कि दीपक बैज के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लगने वाली है। पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, प्रवक्ता जावेद खान समेत अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस छोड़ने का फैसला कर लिया है। इन सभी नेताओं ने अपना त्याग पत्र तैयार भी कर लिया है। बताया गया है कि ये सभी नेता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के समक्ष बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं।

लखमा का बीपी हुआ हाई

इधर सुकमा की सरकारी शराब दुकान में बैठे हमारे विशेष सूत्र ने बताया कि टिकट मिलने की खबर से खुश क्वासी लखमा सुकमा स्थित अपने निवास के विशेष कक्ष में अपनी खास मित्र मंडली के साथ जश्न मनाने में मशगूल थे। जैसे ही लखमा दादी को दीपक बैज के इस्तीफे की खबर मिली, वे बुरी तरह छटपटाने लगे। उनका ब्लड प्रेशर अचानक हाई हो गया, हार्ट बीट बढ़ गई। काफी देर बाद वे सामान्य हो पाए।

कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री विष्णु देव, कहा -भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा

0
  •  विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुये मुख्यमंत्री साय
    बकावंड मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को बकावंड क्षेत्र में आयोजित बस्तर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि बीते पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटा, जमकर भ्रष्टाचार किया। भ्रष्टाचार के सरगना भूपेश बघेल पर महादेव ऐप मामले में 508 करोड़ रुपए बतौर प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा है, जिसमें उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। अब भूपेश बघेल कह रहे हैं कि यह सब चुनाव को देखते हुए भाजपा करा रही है। यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो जांच कराने में डर कैसा? इसे चोर की दाड़ी में तिनका कहना उचित होगा।
    मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को सिवाय धोखा देने के पिछली कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया। शराब घोटाला, कोयला घोटाला क
    और बालू घोटाला किया। यहां तक कि नगरीय निकायों की जमीनों को भी कांग्रेसियों ने बेच दिया। कोयला घोटाले में कोई कांग्रेस नेता छह माह से, तो कोई एक साल से जेल में बंद है। उन्हें जमानत भी नहीं मिल रही। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस की पूरी दाल काली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में शराब की दुकानों में दो काउंटर होते थे। एक काउंटर का पैसा सरकारी खजाने मे जमा होता था और दूसरे काउंटर का पैसा सीधे कांग्रेस के खाते में जाता था और सोनिया गांधी, राहुल गांधी के पास पहुंचता था। छत्तीसगढ़ की जनता ने भष्ट्राचार में लिप्त कांग्रेस को बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। जिन्हें टिकट दिया जाता है, वो हार के भय से अपना टिकट वापस कर देते हैं। भाजपा में प्रवेश लेने के लिए कांग्रेस के लोग कतार लगा कर खड़े हैं। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री साय ने भाजपा के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को चुनाव में जिताने जनता से आह्वान किया और बस्तर की युवा आवाज को दिल्ली भेजने पर जोर दिया।महेश हैं तीसरा इंजन : देव
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पिछले 100 दिनों में छत्तीसगढ़ की जनता से किए वादों को पूरा किया है। मोदी की हर गारंटी भाजपा सरकार पूरी कर रही है। 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, किसानों को बोनस, धान खरीदी दर बढाने का एक एक वायदा 100 दिनों भाजपा सरकार ने निभा कर दिखाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जैसे आवश्यक है, वैसे ही तीसरे इंजन के रूप में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को विजयी बनाकर दिल्ली भेजना जरुरी है। श्री देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाया व लगातार तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाने जनता से अपील की।

क्या कांग्रेस आतंकी संगठन है?
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता स्लीपर सेल हैं। कश्यप ने सवाल करते हुए कहा कि स्लीपर सेल तो आतंकवादी संगठनों में होते हैं, तो क्या कांग्रेस के कार्यकर्ता भी वैसे ही हैं। कांग्रेस व उसके नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं। वन मंत्री कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता से किए वादों को पूरा करके दिखाया है। गरीब, किसान, महिलाओं व युवाओं की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौ दिनों में बड़े फैसले लिए हैं। महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं के खाते में अब प्रतिमाह एक हजार रूपए सीधे जमा हो रहे हैं। केदार कश्यप ने लोकसभा भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाने जनता से कहा। सभा सम्मेलन को पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप व भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम की काष्ठ निर्मित प्रतिमा भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

भाजपा में शामिल हुए 80 लोग
सम्मेलन में करीब 80 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया, जिनका स्वागत मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन के नेताओं ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय ने किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से बस्तर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी महेश जैन, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, योगेंद्र पाण्डेय, संजय पाण्डेय, आलोक ठाकुर, रामाश्रय सिंह, परिस बेसरा, धनुर्जय कश्यप, उदबो राम, विजय पाण्डेय, रामाधार मिश्रा, जितेंद्र पाणिग्रही, नारायण बिसाई, नरेश गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, पुरूषोत्तम जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कवासी लखमा के रूप में कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा सीट को दिया दमदार प्रत्याशी

0
  •  बस्तर लोकसभा सीट को मिला वजनदार प्रत्याशी
    जगदलपुर कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा सीट पर देर आए पर दुरुस्त आए कहावत को चरितार्थ कर दिया है। कांग्रेस ने देर से ही सही, लेकिन बस्तर को बड़ा ही दमदार और वजनदार प्रत्याशी दे दी है। पार्टी ने बस्तर लोकसभा सीट से कवासी लखमा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
    कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी चयन में काफी समय लगाया, लेकिन देर आए दुरुस्त आए वाली कहावत कांग्रेस के लिए फिट बैठ रही है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार बनाए गए कवासी लखमा पूर्व मंत्री हैं। बस्तर संभाग के सभी जिलों के प्रभारी मंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे बस्तर संभाग के सुकमा जिला अंतर्गत कोंटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। ऐसे में कवासी लखमा कांग्रेस विरोधी लहर में भी भाजपा के लिए सिरदर्द साबित होने वाले हैं। भाजपा से प्रत्याशी बनाए गए महेश कश्यप चुनावी और भाजपा की राजनीति में नए नवेले हैं।दूसरी तरफ पूर्व मंत्री लखमा हैं, जो 6 बार के कोंटा विधानसभा क्षेत्र से अजेय योद्धा बने हुए हैं। कांग्रेस ने देर से ही सही लेकिन दमदार प्रत्याशी दे दिया है। अब अगर बस्तर में कांग्रेस की डगर आसान नहीं होगी, तो मुश्किल भी नहीं रहेगी। अब तक खुद को वॉक ओवर मिल जाने का दंभ भरती रही भाजपा को कड़े पापड़ बेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में बस्तर लोकसभा सीट का चुनाव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के लिए भी नाक का सवाल बन गया है। क्योंकि किरण देव बस्तर संभाग के ही निवासी हैं।

स्लीपर सेल कहलाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति मेरी गहरी संवेदना : केदार कश्यप

0
  •  कांग्रेस में कार्यकर्ता और नेताओं का है अभाव
  • पिटे मोहरों को दे रहे हैं चुनाव की जिम्मेदारी

जगदलपुर लोकसभा चुनाव को लेकर बस्तर संभाग में भारतीय जनता पार्टी जोरशोर से प्रचार प्रसार में लगी है। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से भाजपा जन-जन तक पहुंचने में लगी हुई है। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने आज फिर कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने भूपेश बघेल पर भी खूब तीर चलाए।

बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकावंड में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वनमंत्री केदार कश्यप आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्ष में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया। आदिवासियों के नाम पर छत्तीसगढ़ के भोलेभाले जनजाति समाज को ठगने का काम पूर्ववर्ती ठगेस सरकार ने किया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के हित में काम केवल भाजपा शासन में हुआ। पिछले शासन काल में न तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा था, न ही संग्राहकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा था। आदिवासी समाज ने बघेल सरकार के अन्याय को 5 साल तक झेला है। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज ने कांग्रेस को उखाड़ कर फेंक दिया और प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार को स्थापित किया। विष्णुदेव साय सरकार में मोदी की गारंटी पूरा हो रहा है। सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास देने का निर्णय लेकर बजट में इसके लिए प्रावधान किया गया। महतारी वंदन योजना को शुरू कर दिया गया है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को बोनस और अंतर की राशि एकमुश्त प्रदान की गई। कहने का मतलब यही है कि छत्तीसगढ़ हो या भारत एक विजन और विकास के लक्ष्य को लेकर भाजपा कार्य करती है।

मृतअवस्था में कांग्रेस पार्टी

वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मृत अवस्था में पहुंच चुकी है। इनके पास चुनाव लड़ाने के लिए नेता नही हैं। यह चिंतनीय है, लेकिन अब जिस प्रकार से राजनांदगांव में पिटे हुए मोहरों को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। इससे प्रतीत हो रहा है कि अब इस कांग्रेस पार्टी के पास झंडा उठाने वाले कार्यकर्ता नही हैं। ऐसे में यही लगता है कि कांग्रेस अब मृत अवस्था में पहुंच चुकी है।

राजनांदगांव से भगाए जा रहे भूपेश

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग अमेठी को अपना पैतृक सीट बताते थे। एक समय कहते थे गांधी परिवार के नाम से कुत्ता भी चुनाव लड़ ले, तो कुत्ता भी अमेठी से चुनाव जीत जाए। लेकिन कांग्रेस के आलाकमान राहुल गांधी पैतृक सीट से चुनाव लड़ने के बजाय सीट छोड़कर पलायन कर जाते हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने राजनांदगांव में जिन्हें लोकसभा प्रत्याशी बनाया है, उसका जमकर विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल बीते 5 वर्ष में कभी राजनांदगांव नहीं आए और ही रायपुर जाकर मिलने की कोशिश करने वाले कार्यकर्ताओं से मिलते थे। वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता पत्र लिखकर आलाकमान से बघेल की सीट बदलने की मांग भी की कर रहे हैं।

हमारे देवतुल्य, कांग्रेस के स्लीपर सेल

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल अपने कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल की तरह कार्य करने वाले आतंकवादी का दर्जा देते हैं। भूपेश बघेल अहंकार में डूबे हुए हैं। इसलिए अपने कार्यकर्ताओं को आतंकवादी बता रहे हैं।जबकि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता हमारे परिवार का सदस्य है। हमारे कार्यकर्ता देवतुल्य हैं। देवतुल्य कार्यकर्ताओं के संकल्प के आगे कांग्रेस के स्लीपर सेल नही टिकने वाले। हमारे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए घर- घर जाने का कार्य शुरू कर दिया है। योजनाओं और राष्ट्र निर्माण की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता कर रहे हैं। मंत्री केदार ने कहा कि 2024 में फिर प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार बनेगी भारत के विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। वनमंत्री केदार कश्यप नें भानुप्रतापुर, अंतागढ़, बस्तर और दुर्गुकोंदल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS