City Media - Page 531 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 531

नशेड़ी एएसआई सोमनाथ को एसपी ने किया सस्पेंड

0
  •  वाहनों की चेकिंग करते नशे में धुत थे एएसआई

जगदलपुर आदर्श आचार संहिता के दौरान चेक पोस्ट बीजापुर में डयूटी पर तैनात कोतवाली थाना बीजापुर के सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर द्वारा नशे की हालत में राहगीरों से बदतमीजी एवं गाली गलौज का वीडियों वायरल होने के बाद एसपी जितेंद्र यादव ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ ठाकुर को डयूटी के दौरान शराब का सेवन करने एवं नशे की हालत में राहगीरो से गाली-गलौज एवं बदतमीजी करते पाए जाने पर एसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। सहायक उप निरीक्षक को लाइन अटैच किया गया। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बीजापुर को मामले की जांच करने निर्देश दिए गए हैं। एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि डयूटी के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता एवं लापरवाही बरते जाने पर बख्शे नही जाएंगे।

आईटीआई स्टूडेंट्स को समझाया मत का महत्व

0

जगदलपुर मोटिवेशनल ट्रेनर व कैरियर गाइड सुमन कार्तिक ने बास्तानार आईटीआई के छात्र-छात्राओं को मताधिकार का महत्व समझाया और मतदान करने के लिए शपथ दिलाई।
सुमन कार्तिक ने मतदान का महत्व क्या है कब से किया जाना चाहिए कब से इस अधिकार का उपयोग किया जाता है इसके क्या फायदे होते हैं और हमें क्यों करना चाहिए सही लोगों को अपना अधिकार क्यों देना चाहिए इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप सभी 18 साल से अधिक आयु के छात्र छात्राओं को इसके बारे में बताएं और पहली बार मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। अपने पास पड़ोस के युवा वृद्ध सभी लोगों को मतदान करने का अपील करने के लिए भी बताया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका ललिता नारंगें, लक्ष्मी प्रजापति एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। आईटीआई बास्तानार के छात्र छात्राओं को मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई।

सुरक्षा बलों के जज्बे और जीवटता के आगे पस्त पड़ते जा रहे हैं नक्सली

0
  • भीषण गर्मी के बीच भी शाम तक डटे रहते हैं जंगलों में
  • जवानों की आहट सुनते ही हथियार छोड़कर भागने लगे हैं नक्सली
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर सुरक्षा बलों के आगे अब नक्सलियों की दाल नहीं गल रही है। जवानों के बूटों की धमक सुनते ही नक्सली दुम दबाकर भागने लगे हैं। ऐसा ही वाकिया बस्तर संभाग के सुकमा जिले में सामने आया है। सुकमा के जंगलों में डेरा जमाए बैठे नक्सली सुरक्षा बलों की आहट सुनते ही भाग खड़े हुए। जान बचाने की फिक्र में वे अपने हथियार, गोला बारूद, दवाएं, राशन पानी आदि तक को भी ले जाना भूल गए। सुरक्षा बलों ने यह सारा सामान अपने कब्जे में ले लिया है।
    बस्तर संभाग में पुलिस, बस्तर फाइटर, डीआरजी, सीआरपीएफ, एसएसबी आदि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान और आरपार की लड़ाई छेड़ रखी है। तेज गर्मी के बावजूद जवान सुबह से देर शाम तक नक्सलियों की तलाश में जंगलों की खाक छानते रहते हैं। 10 से 15 किलो तक वजनी रायफल, एसएलआर, ग्रेनेड, पानी की बोतल, एक दो पैकेट बिस्किट आदि लिए जवान तपती दोपहरी में भी कर्तव्य पथ पर अग्रसर होते रहते हैं। किसी घने पेड़ की छांव कुछ देर सुस्ता लेने, दो चार बिस्किट खा लेने और पानी से गला तर कर लेने के बाद जवान पथरीले रास्तों से होते हुए जंगलों और पहाड़ियों पर अपने मिशन को अंजाम देने के लिए निकल पड़ते हैं। यह गतिविधि देर शाम तक चलती है। शाम ढले कैंप में लौटने के बाद भोजन पानी कर सोने चले जाते हैं। दूसरे दिन सुबह होते ही उनकी यह रूटीन फिर शुरू हो जाती है। भीषण गर्मी भी जवानों के जज्बे के आगे घुटने टेकने के लिए मजबूर हो जाती है, तो फिर भला हाड़ मांस से बने नक्सलियों की क्या बिसात? यही वजह है कि जवानों की पदचाप सुनते ही नक्सली भाग जाने में ही अपनी भलाई समझने लगे हैं।

    नक्सली मांद में फोर्स के कैंप
    एक जमाना था, जब सुरक्षा बलों को मैदानी भागों अथवा गांव कस्बों में कैंप बनाकर रहना पड़ता था। वहां से जवान वाहनों पर सवार होकर सर्चिंग पर जंगलों में जाते थे। तब अक्सर नक्सली उनके वाहन को लैंड माइन से ब्लास्ट कर उड़ा देते थे। इसमें कई जवान शहीद हो जाया करते थे। इससे जन धन की तो बड़ी हानि होती ही थी, नक्सलियों के हौसले बुलंद भी होते जा रहे थे। अब सुरक्षा बलों ने पैतरा बदल दिया है। जवान अब जंगलों में सर्चिंग के लिए पैदल ही जाने लगे हैं। यही नहीं बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा जिलों के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थित नक्सलियों की मांद में भी
    सुरक्षा बलों ने अपने कैंप स्थापित कर लिए हैं। जांगला समेत कई ऐसे गांव हैं, जहां नक्सलियों की इजाजत के बगैर एक पत्ता भी नहीं हिल सकता था। आज ऐसे गांवों में भी सुरक्षा बलों के कैंप बन गए हैं। सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा जिलों ने स्थित हार्डकोर नक्सलियों के पैतृक गांवों में भी सुरक्षा बलों ने डेरा जमा लिया है। इन गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का इलाज भी कराया जा रहा है।

    हथियार छोड़ भागे नक्सली
    सुकमा जिले के किस्टाराम थानाक्षेत्र में नक्सलियों के होने की सूचना पर डीआरजी व बस्तर फाइटर के जवान ऑपरेशन पर निकले। जवान टेटेमडगू व पटेलपारा पहुंचे, जिन्हें देख नक्सली भाग गए। मौके की सर्चिंग करने पर वहां एक नग भरमार, दो प्रेशर आईईडी, एक स्केनर सेट, तीन बैटरी, चार पिट्टू, दो नग वर्दी, बारूद पावडर 500 ग्राम, छोटी बैटरी 2 नग, बिजली वायर 20 मीटर, चेकर मशीन 01 नग, घूंघरू 1 जोड़ी, फटका 3 डिब्बा, सेलो टेप 2 नग, नक्सल साहित्य 12 नग, दवाईयां व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद की गई। उसके बाद जवान वापस सुरक्षित ककैंप लौट आए।

महेश कश्यप ने की पूजा

0

जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने माई दंतेश्वरी एवं हनुमानजी महाराज के जगदलपुर स्थित मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लेकर संपूर्ण क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एवं स्वस्थ लाभ की कामना की।

अपहरण के मामले अपहृत सकुशल बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी कामयाबी

0

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत के कुशल निर्देशन में बालोद पुलिस को अपहरण के मामले अपहृत सकुशल बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी कामयाबी।
थाना डोंडी लोहारा क्षेत्र के ग्राम खैरीडीह नाहर नाली के पास नागपुर निवासी निखिल देहारी का हुआ था फिरौती के लिए अपहरण ।
थाना डोंडी लोहारा एवम साइबर सेल बालोद से बनी विशेष टीम ने घटना के 24 घंटे बाद के भीतर अपहृत को सकुशल लाकर 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्गरामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महोदयएस आर भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी एंव उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर के परवेक्षण में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा निरीक्षक  लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल व साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक  जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में थाना एवम साइबर सेल से विशेष टीम गठित कर थाना डोंडी लोहारा
क्षेत्र के ग्राम खैराडीह नाहर नाली के पास नागपुर निवासी निखिल देहारी का कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा एक बोलेरो चारपहिया वाहन में उसका अपहरण कर ले गए थे जिसे टीम द्वारा 24 घंटो के भीतर सकुशल बरामद कर प्रकरण में 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को सफलता मिली है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनांक 21/03/2024 को थाना डोंडी लोहारा क्षेत्र के ग्राम खैराडीह नाहर नाली के पास नागपुर निवासी निखिल देहारी जो अपनी का कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा एक बोलेरो चारपहिया वाहन में उसका अपहरण कर ले गए थे जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपियों की पता साजी हेतु निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर थाना प्रभारी,लोहारा साइबर सेल प्रभारी टीम सभी घटना स्थल जाकर मामले की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपियों के संबंध में मुखबिर से सूचना मिलने पर रात्रि में टीम अलग अलग रवाना होकर अपहृत निखिल देहारी को राजनांदगांव के अशोका कॉलेज के हॉस्टल जो वर्तमान में खंडहर हो गया है वहा से उसे टीम द्वारा आरोपी मोनू उफ प्रशांत खारांशु और दुर्गेश यादव के कब्जे से सकुशल बरामद कर दोनो आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ करने पर मोनू उफ प्रशांत खारांशु के द्वारा बताया गया की निखिल से पुराने लेनदेन का पैसा नहीं देने से नाराज़ होकर उसे अपने दोस्तों के साथ मिलकर किराए की बोलरो गाड़ी लेकर राजनांदगांव से खैराड़ीह आकर निखिल का अपहरण कर ले गए और उसे रात को किराए में विनिसियन लॉज में कमरा लेकर उसे छिपा कर रखे थे जिसे 22/03/24 को सुबह अशोका कॉलेज के हॉस्टल के पुराने खंडहर में बंधक बनाकर रखे थे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया ।
इसके बाद पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपियों की संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही किया जिसमे आरोपियों दिव्यांशु ,योगेश, करन,विमल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 मोटरसाइकिल ,01 बोलेरो चारपहिया वाहन, 5 नग मोबाइल फोन,01 नग चाकू बरामद किया गया।
आरोपियों का नाम और पता:_
1.मोनू उफ प्रशांत खारांशु पिता संतोष कुमार उम्र पता वार्ड क्रमांक 10 खडाहा पारा ग्राम गबदी थाना अरजुंडा जिला बालोद
2. दुर्गेश यादव पिता शत्रुघन यादव उम्र 19 साल पता अंबेडकर चौक शांतिनगर वार्ड 4 राजनांदगांव थाना चिखली जिला राजनांदगांव
3. करण सिन्हा पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 22 साल पता वार्ड 5 मोतीपुर थाना चिखली राजनांदगांव
4. योगेश कुमार पिता यशवंत कुमार उम्र 23 साल पता वार्ड 13 खुरशूल थाना अरजुंडा जिला बालोद
5. दिव्यांशु वैध पिता सालेंद्र वैध उम्र 18 साल पता भीम चौक शंकर पर वार्ड 7 थाना चिखली जिला राजनांदगांव
6. विमल कुमार बेलसरिया पिता कीर्तन लाल बेलसारिया उम्र 27 साल पता वार्ड 5 परणा थाना डोंगरगांव जिला राजनंदगांव
आरोपी योगेश कुमार पिता यशवंत कुमार खुरशूल पूर्व में थाना अरजुंडा के अपराध क्रमांक 76/2021 धारा 302 भादवि मर्डर केस में जेल जा चुका है, और पूरे अपहरण का मास्टर माइंड मोनू उफ प्रशांत पूर्व में दिल्ली नोएडा में महादेव ऐप मामले में गिरफ्तार हो चुका है ।
प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की पता साजी सरगर्मी से की जा रही है।

अपहरण के अपहृत निखिल को आरोपियों के चंगुल से सकुशल बरामद और ०6 आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा निरीक्षक श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल , सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक श्री जोगेन्द्रर साहू,सउनि अनित राम यादव , प्रधान आरक्षक यज्ञदत ठाकुर, आरक्षक त्रवेश सिन्हा,आकाश सोनी, आकाश दुबे, विपिन गुप्ता,पूरन देवांगन , संदीप यादव ,राहुल मनहरे,पूनम खरे, धर्मेंद्र सेन ,मिथलेश यादव ,गुलजारी साहू,योगेश पटेल ,का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

आज मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे नए पदाधिकारी

0

जगदलपुर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की प्रांत बैठक में नया दायित्व देते हुए पदाधिकारीयों की घोषणा की गई है। पदाधिकरियों को 23 मार्च को प्रातः 11 बजे बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कराने एवं उन्हें आशीर्वाद प्राप्त कराने का निर्णय लिया गया है। नगर मंत्री विष्णु ठाकुर ने प्रांत, जिला, नगर खंड, प्रखंड के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उपस्थिति की अपील की है। नए दायित्व के तहत विभाग धर्म प्रसार प्रमुख मध्य बस्तर शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हरि साहू, जिला मंत्री अमनदीप शर्मा, विभाग संयोजक मध्य बस्तर सिकंदर कश्यप, जिला सह संयोजक मुन्ना कोरी मनोनीत किए गए हैं

करंजी के सात दिवसीय रूरल कैंप में जनसेवा

0
  • स्कूल ऑफ स्टडीज इन सोशल वर्क के छात्र जुटे
    जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ स्टडीज इन सोशल वर्क के विद्यार्थियों द्वारा सात दिवसीय रूरल कैंप करंजी ग्राम पंचायत में लगाया गया है।
    शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ स्टडीज इन सोशल वर्क के विद्यार्थियों के द्वारा सात दिवसीय रूरल कैंप का आयोजन करंजी ग्राम पंचायत में किया जा रहा है जिसमे विद्यार्थियों ने करंजी ग्राम पंचायत के सातों पारा का सर्वे किया। शिविर के दौरान 21 अप्रैल को आरफा वेलफेयर फाउंडेशन और जेके हॉस्पिटल एवं नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में ग्रामीणों व आत्मानंद मिडिल स्कूल, पूर्व माध्यमिक शाला करंजी के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के लिए नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। आंखों की देखभाल एवं उपचार के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों को कैंप तक पहुंचया एवं हर संभव सहयोग किया। साथ ही विश्वविद्यालय की अतिथि व्याख्याता डॉ. तूलिका शर्मा, पुंकेश्वर वैद और आरफा वेलफेयर फाउंडेशन से महफूजा सलाम, हर्षिता, जेके हॉस्पिटल एवं नेत्र चिकित्सालय के डॉ. अक्षर डी. पारासर एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस नेत्र शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से मिले बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप

0
  • किरण देव ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने जगदलपुर विधायक कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव की रणनीति एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की।  देव ने प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
    इससे पूर्व महेश कश्यप ने प्रचार का क्रम तेज करते शुक्रवार को अपने दौरे की शुरुआत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से की।

महेश कश्यप ने जगदलपुर में महार समाज प्रमुख विनय सोना से मुलाकात की। सोना ने मुलाकात के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की एवं भाजपा प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन दिया। श्री कश्यप ने समाज प्रमुख से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जन कल्याणकारी योजनाएं हर समाज हर वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है। इस बार 400 पार की मजबूत सरकार बनने के बाद विकसित भारत की गारंटी पूरी होगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बाबुल नाग, रामसिंह बघेल, हरिसिंह बेसरा, जगतराम नेताम, अमर, मनोरथ चालकी सहित अन्य मौजूद थे। शाम तक महेश कश्यप विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बेलपुटी में आयोजित कोसरिया मरार पटेल समाज के सामाजिक महासभा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेता परिश बेसरा, वनवासी मौर्य, आनंद मोहन मिश्रा, जितेंद्र पाणिग्राही, नारायण पटेल, शंकर पटेल सहित अन्य सदस्य उनके साथ मौजूद रहे।

पुलिया निर्माण पर निगरानी के लिए बनाई गई कमेटी

0
  •  गुणवत्ता में कमी पर होगी सख्त कारवाई : मंडावी
    जगदलपुर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने आज शहीद पार्क चौक पर जारी पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। आयुक्त हरेश मंडावी ने शहीद पार्क चौक में पुलिया निर्माण के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार को निर्माण में गुणवत्ता के साथ उसे तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिया निर्माण की निगरानी हेतु अधिकारियों की पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
    निगरानी कमेटी में अजीत कुमार तिग्गा कार्यपालन अभियंता नगर पालिका निगम जगदलपुर , आरएन सिंन्हा अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, अमर सिंह कश्यप प्रभारी सहायक अभियंता नगर पालिका निगम जगदलपुर, गोकुल प्रसाद पात्र उप अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं दीपांशु देवांगन उप अभियंता नगर पालिका निगम जगदलपुर शामिल हैं। आयुक्त  मंडावी ने कहा है कि यह कमेटी पुलिया निर्माण की सतत निगरानी करेंगे और रिपोर्ट सौंपेंगे। ज्ञात हो कि बारिश के दौरान उक्त क्षेत्र में भारी जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती थी। चांदनी चौक से होते हुए नयामुंडा क्षेत्र का पूरा पानी उक्त नाले के पुलिया में आता है। जिससे बारिश के दौरान पानी पुलिया से सड़क के ऊपर बहता है जिसे आवागमन कर रहे लोगों एवं पास के रहवासियों को काफी समस्या होती थी। शहर का मुख्य मार्ग होने के कारण जनता के बीच प्रशासन की छवि खराब होती थी। जिसकी वजह से शहीद पार्क चौक पुलिया का निर्माण आवश्यक था। पुलिया निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। पुलिया निर्माण के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि पुलिया निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य जल्द से जल्द तय सीमा में पूरा करें। जिससे बारिश में उक्त मार्ग पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता धर्मेंद्र मिश्रा, उप अभियंता अमर कश्यप, दीपांशु देवांगन व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ग्राम पंचयतों के जागीरदार बने बैठे रहे सचिवों पर आखिरकार गिर ही गई तबादले की गाज

0
  • वर्षों से एक ही पंचायत में जमे हुए थे, अब हटाए गए
  • नेता – अफसर के चहेते सचिव का भी तबादला
    -अर्जुन झा-
    बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायतों को अपनी जागीर और गांवों के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए सरकार से मिलने वाले धन को अपनी खुद की संपत्ति की तरह उपयोग करने वाले ग्राम पंचायतों के जागीरदारों पर आखिरकार तबादले की गाज गिर ही गई। विकासखंड के एक दर्जन से भी पंचायत सचिव हटा दिए गए हैं। इनमें एक ऐसा पंचायत सचिव भी शामिल है, जो क्षेत्र के बड़े कांग्रेस नेता तथा जनपद के आला अफसर का विशेष कृपा पात्र और लाडला है। ऐसे पंचायत सचिवों के तबादले से ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
    बकावंड विकासखंड की की ग्राम पंचायतों को लूट का अड्डा बना लिया गया है। विकासखंड में लगभग 92 ग्राम पंचायतें हैं और अधिकतर पंचायतों में सीधे सचिवों की हुकूमत चलती है। प्रायः सभी गांवों में या तो महिला या फिर आदिवासी सरपंच हैं। इन सरपंचों को सचिवों ने अपना मातहत और फरमाबरदार बना रखा है। वजह है इन महिला एवं आदिवासी सरपंचों का भोलापन। वहीं जो सरपंच थोड़ा बहुत तिकड़मी किस्म के हैं उनसे शातिर सचिवों ने यारी कर ली है। ऐसे तिकड़मी सरपंचों के साथ मिल बांटकर खाने में ही शातिर सचिव अपनी भलाई समझते हैं, मगर इसमें भी सचिव शातिराना हरकत से बाज नहीं आते, खुद खाएंगे 80 और सरपंच को देंगे महज 20। यानि इसमें भी बड़ा घालमेल। सरपंच तो सौ में से बीस पाकर ही खुश हो जाते हैं और फिर सचिव किसी भी दस्तावेज में उनसे हस्ताक्षर करवा लेते हैं। जांच हुई तो फंसना सरपंच को है और सचिव बेचारा एवं बेदाग बन जाएगा। विकासखंड में शायद ही ऐसी कोई ग्राम पंचायत हो, जहां सरकारी धन का बेतहाशा दुरूपयोग न हुआ हो। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के तहत प्राप्त राशि के साथ ही जिला खनिज निधि न्यास, 15वें वित्त, बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण मद व अन्य मदों की राशि व निर्माण कार्यों की राशि की जमकर लूट मचाई जाती रही है।शाला भवनों, सामुदायिक भवनों, सीसी रोड, नाली, बाजार चबूतरा, मातागुड़ी, देवगुड़ी आदि के निर्माण में गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाते हुए रकम हजम कर ली गई। अनेक पंचायतों में निर्माण कार्यों को अधूरा ही छोड़ दिया गया है, जबकि संबंधित निर्माण कार्यों की पूरी राशि सचिवों द्वारा आहरित की जा चुकी है। ग्रामीण गुणवत्ता विहीन और आधे अधूरे कार्यों का ठीकरा सरपंचों पर फोड़ते रहे हैं।मालामाल हो गए कई सचिव
    जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, तबसे ग्राम विकास और ग्रामीणों को हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय मद से हर पंचायत को करोड़ों रुपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं राज्य सरकार भी विभिन्न योजनाओं के मदों से करोड़ों रुपयों का आवंटन दे रही है। यह रकम बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायतों के सचिवों और कई सरपंचों के लिए निजी कमाई साबित हो रही है। जो पंचायत सचिव नौकरी लगने के शुरूआती दिनों में खटारा साईकिल से चलते थे, आज महंगी बाईक से चल रहे हैं। उनके घर में दो दो, तीन तीन मोटर साईकिलें खड़ी नजर आती हैं। कुछ पंचायत सचिवों ने तो कार भी खरीद ली है और उनके परिवार की महिलाएं सोने के गहनों से लदी रहती हैं।. सचिव कई एकड़ कृषि जमीन खरीद चुके हैं और आलीशान हवेलियां भी बनवा चुके हैं। वहीं कई सरपंच भी अवैध कमाई से लाल हो गए हैं। दरअसल पूर्व जनपद सीईओ ऐसे भ्रष्ट सचिवों पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहे हैं। इसीलिए उनके द्वारा कराए गए गुणवत्ता विहीन कार्यों की शिकायतों को लगातार नजर अंदाज किया जाता रहा है।

    सचिव की कंस्ट्रक्शन कंपनी भी
    सूत्रों के मुताबिक स्थानांतरण की चपेट में एक ऐसा पंचायत सचिव भी आया है, जिसकी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है। कहने को तो यह कंस्ट्रक्शन कंपनी कथित सचिव के परिवार की महिला सदस्य के नाम पर है, मगर उसका संचालन उसी सचिव द्वारा किया जाता है। यह सचिव जिस पंचायत में अब तक पदस्थ रहा है, उस पंचायत के सारे निर्माण कार्यों के ठेके सचिव की ही कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिए जाते रहे हैं। इसके आलावा बकावंड जनपद की अन्य ग्राम पंचायतों के कार्य भी इसी कंपनी को मिलते रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि क्षेत्रीय विधायक की छत्रछाया में यह सचिव सरकारी धन की धांधली करता आ रहा है। वहीं जनपद पंचायत के सीईओ की भी विशेष कृपा दृष्टि इस सचिव पर रही है। अब देखना यह है कि यह सचिव नई पंचायत में किस हद तक गुल खिला पाएंगे?

    इन सचिवों का हुआ तबादला
    बकावंड विकासखंड के 14 पंचायत सचिवों का तबादला जिला पंचायत के सीईओ ने किया है। सभी सचिव दूसरे विकासखंडों में पदस्थ किए गए हैं। प्राप्त सूची के अनुसार पाहुरबेल पंचायत के सचिव हेमंत सेठिया का तबादला दरभा विकासखंड की ग्राम पंचायत कलेपाल -2 में, बकावंड ग्राम पंचायत के सचिव ओंकार गागड़ा का तबादला लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की बोदली पंचायत में, करपावंड के सचिव हरिनाथ पटेल का तबादला जगदलपुर ब्लॉक की तिरिया पंचायत में, गुमडेल की सचिव प्रेमलता मौर्य का तबादला बास्तानार की पंचायत मूतनपाल 2 में हुआ है। मालगांव की सचिव दीपिका दास का तबादला लोहंडीगुड़ा की पालम पंचायत में, झार उमरगांव के सचिव उमेश सेठिया का बास्तानार ब्लॉक की कोरंगाली पंचायत में, बेलपुटी के सचिव हर्षनाथ जोशी का तबादला तोकापाल ब्लॉक की पंचायत सिरिसगुड़ा -2 में, कोसमी के सचिव खगेश्वर कश्यप का बास्तानार की सांगवेल पंचायत में, छिनारी के सचिव गंगाधर कश्यप का दरभा ब्लॉक की कांदानार पंचायत में, जैतगिरी के सचिव गिरीच कश्यप का लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की सुलेंगा पंचायत में तबादला हुआ है। जनपद पंचायत में संलग्न सचिव कमलोचन कश्यप को जगदलपुर विकासखंड की नागलसर पंचायत में भेजा गया है। इसी तरह सरगीपाल के सचिव रमेश ठाकुर का लोहंडीगुड़ा की एरपुंड पंचायत में, किंजोली के सचिव सुखराम कश्यप को बास्तानार की कापानार पंचायत में और चिउरगांव के सचिव सुंदर चंद्राकर को दरभा ब्लॉक की मुंडागढ़ पंचायत में स्थानंतरित किया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS