City Media - Page 544 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 544

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस” पर महिलाओं संबंधी होने वाली अपराधों तथा कानूनो की जानकारी

0
  • अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस” 2024 के दूसरे दिन सार्वजनिक क्षेत्र- बालोद बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, मॉल, व्यवसायिक परिसरों में महिलाओं संबंधी होने वाली अपराधों तथा कानून की जानकारी ।
  • महिलाओं/युवतियों के मोबाईल फोन पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर जानकारी दी गई।

पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा, रायपुर के दिशा-निर्देशन पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में उन्हे दिनांक 09.03.2024 को पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक मार्गदर्शन में श्रीमती गीता वाधवानी उप पुलिस अधीक्षक बालोद, नवनीत कौर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पयवेक्षण में जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र- बस स्टैण्ड, बालोद, रेल्वे स्टेशन बालोद, मॉल में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता के तहत् टोनही निवारण, कैरियर काउंसलिंग, मानव तस्करी, नशामुक्ति, पोक्सो एक्ट, आत्मरक्षार्थ, दहेज प्रतिषेध, घरेलु हिंसा, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी दिया गया।

“ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के तहत् महिलाओं/युवतियों को महिला संबंधी अपराध के संबंध में उनके कानूनी अधिकारों के लिए जागरूक किया गया तथा अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर अभिव्यक्ति एप के बारे में SOS प्रणाली इसके माध्यम से संकट में फंसी महिलाओं/ बालिकाओं को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। Complaint प्रणाली के उपयोग में कोई भी महिला / बालिका किसी भी स्थान से सीधे ऐप टाईप कर अथवा कागज पर लिखे शिकायात को अपलोड कर पुलिस तक अपना शिकायत पहुंचा सकती है, साथ ही साथ होने वाले सायबर अपराध की जानकारी व उनके बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में सउनि सीता गोस्वामी महिला सेल प्रभारी एवं महिला स्टाफ पुजा यादव, द्रोपती साहू तथा सायबार सेल बालोद से आर. योगेश कुमार गेडाम उपस्थित रहे।

नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया

0

बालोद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बालोद जिले के सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिनमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये है। प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी अफेंस के प्रकरणों को निराकृत किया गया। इस सिलसिले में माननीय न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस संपूर्ण लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी लगातार अधिक से अधिक मामलों को निराकृत किये जाने हेतु प्रेरित किया। इसी तारतम्य में जिला व सत्र न्यायालय बालोद एवं व्यवहार न्यायालय स्तर पर डौण्डीलोहारा, दल्लीराजहरा, गुण्डरदेही में तथा बालोद जिले के राजस्व न्यायालयों में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद के निर्देशानुसार इस लोक अदालत के लिए न्यायलयों में कुल 08 खण्डपीठ का गठन किया गया, जिसमें कुल लंबित प्रकरण 1997 रखे गये थे, जिसमें कुल लगभग 1777 लंबित प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस लोक अदालत में, लंबित सिविल एवं दांडिक प्रकरण, प्री-लिटिगेशन के बैंक, विद्युत, जलकर, बीएसएनएल के तथा राजस्व न्यायालयों की खंडपीठ के समक्ष कुल 20573 प्रकरण रखा गया, जिसमें 16767 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस लोक अदालत में कुल 31011663/- रूपये राशि का अवार्ड पारित किया गया है। इस नेशनल लोक अदालत में आपसी सहमति व सुलह समझौता करने वालों पक्षकारों को प्रोत्साहन स्वरूप पौधा वितरण भी किया गया। नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय परिसर में आये पक्षकारों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस नेशनल लोक अदालत में बालोद बाजार के द्वारा स्टॉल भी रखा गया, जिसमें गांव के महिला समूह के द्वारा घरेलू उद्योगों का प्रदर्शनी लगाया गया। साथ ही उपस्थित पक्षकारों के लिये स्वालाप्हार की व्यवस्था भी रखी गई थी।

ओमकार गागड़ा कंस्ट्रक्शन को उपकृत करने फेर में मासूमों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं अधिकारी

0
  •  भवन निर्माण को अधूरा छोड़ दिया है ठेकेदार ने
  • टीन शेड के नीचे तपते हुए पढ़ाई कर रहे हैं नौनिहाल
    -अर्जुन झा-
    बकावंड जनपद पंचायत बकावंड के अधिकारी गागड़ा कंस्ट्रक्शन कंपनी को उपकृत करने और अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए मासूम बच्चों की सेहत और जान से खिलवाड़ करने पर आमादा हो गए हैं। समय सीमा गुजर जाने के बाद भी गागड़ा ठेकेदार ने शाला भवन का निर्माण पूरा नहीं कराया है और बच्चों को इस भीषण गर्मी में टीन शेड के तले बैठकर तपते हुए पढ़ाई करना पड़ रही है।
    गागड़ा कंस्ट्रक्शन कंपनी पर बकावंड जनपद पंचायत के अधिकारी कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। हर काम का ठेका इसी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया जाता है, जबकि उसके द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। यही नहीं गागड़ा कंस्ट्रक्शन कंपनी किसी भी निर्माण कार्य को कभी तय समय सीमा में पूरी भी नहीं करती। इस ठेका कंपनी को बकावंड विकासखंड अंतर्गत सतोषा- 2 संकुल की प्राथमिक शाला गोटीगुड़ा के लिए भवन निर्माण का ठेका बीते साल से दिया गया है। शाला भवन निर्माण की लागत राशि 15.30 लाख रू. है। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत शाला भवन निर्माण की मंजूरी मिली है। भवन निर्माण का काम 14 फरवरी 2023 से शुरू कर दो माह के भीतर 15 अप्रैल 2023 तक पूर्ण करना था।

पूरा साल बीत चुका है, मगर शाला भवन अब तक अधूरा ही पड़ा है। पिछला गर्मी का मौसम और मानसून निकल गया मगर भवन का प्लास्टर, फ्लोरिंग समेत अन्य कार्य अब तक नहीं कराए जा सके हैं। नतीजतन बीते शैक्षणिक सत्र से प्राथमिक शाला गोटीगुड़ा के बच्चों को टीन शेड वाली झोपड़ी में बिठाकर पढ़ाया जा रहा है। बरसात के मौसम में टीन शेड से पानी टपकता है और बच्चे अंदर भीगते बैठे रहते हैं। वहीं ठंड के मौसम में उन्हें ठिठुरते रहना पड़ता है। गर्मी के मौसम में तो शिक्षकों और विद्यार्थियों का और भी बुरा हाल हो जाता है। तेज धूप की वजह से टीन शेड बुरी तरह गर्म हो जाता है और उसकी तपन नीचे कमरे तक महसूस होने लगती है। विद्यार्थी और शिक्षक पसीने से तर बतर हो जाते हैं। पिछले साल गर्मी के कारण कई बच्चे बीमार भी हो गए थे। इस साल भी यही नजारा गोटीगुड़ा के इस तथाकथित स्कूल में देखने को मिल रहा है। विद्यार्थियों की अभी से बुरी गत होने लगी है। सुबह 10.30 बजे से शाम 4 .30 बजे तक 6 से 11साल तक की उम्र वाले बच्चे तपते टीन शेड के नीचे बैठे रहते हैं। गर्मी के कारण बच्चों में सिर दर्द, चक्कर आने और उल्टी होने की शिकायत बढ़ने लगी है। मगर इसकी परवाह जनपद के अधिकारियों को है, न जिला निर्माण समिति को। जिला निर्माण समिति ही गोटीगुड़ा प्राथमिक शाला भवन की निर्माण एजेंसी है। ऐसा prtit होता है कि जिला निर्माण समिति और जनपद के अधिकारी किसी अप्रिय घटना के इंतजार में हैं।

गागड़ा कंस्ट्रक्शन के हर काम में खामी
सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि बकावंड जनपद क्षेत्र में कराए जाने वाले सभी तरह के निर्माण कार्यों का ठेका ओंकार गागड़ा कंस्ट्रक्शन को ही दे दिया जाता है, भले ही वह रोजगार मूलक कार्य ही क्यों न हो। ऐसा लगता है कि अधिकारी इस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ओंकार गागड़ा पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। सूत्र बताते हैं कि ओंकार गागड़ा अधिकारियों की सेवा में कोई कमी नहीं करते इसीलिए उन्हें ठेके देने में खास अहमियत दी जा रही है। ग्राम पंचायतों से जुड़े निर्माण कार्य भी सरपंचों पर दबाव डालकर गागड़ा कंस्ट्रक्शन को ही दिलवा दिए जाते हैं। पूरे बकावंड ब्लाक में जहां जहां भी गागड़ा कंस्ट्रक्शन के माध्यम से निर्माण कार्य कराए गए हैं और कराए जा रहे हैं, वहां वहां से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहते हैं, मगर अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। आए दिन गागड़ा कंस्ट्रक्शन की कारगुजारी कई समाचार प्रकाशित पत्रों के जरिए सामने आती रहती है, लेकिन विभागीय अधिकारी बेखबर बने रहते हैं। गागड़ा कंस्ट्रक्शन के माध्यम से कराए गए सीसी सड़क, स्कूल भवन निर्माण समेत अन्य निर्माण कार्यों की जांच कर गागड़ा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन अभी तक किसी भी कार्य की जांच तक नहीं हुई है। इससे साफ पता चलता है कि विभागीय अधिकारी गुणवत्ता विहीन कार्यों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। निजी स्वार्थ के आगे सब कुछ गौण हो गया है।

‘एक उड़ान मातृत्व के नाम’ का हुआ सफल आयोजन

0

जगदलपुर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर के अंतर्गत अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में निशा स्वर फाउंडेशन के संग ‘एक उड़ान मातृत्व के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरमपुरा जगदलपुर में किय गया। मुख्य अतिथि श्रीनिवास राव मद्दी ने महिलाओं की तारीफ़ करते हुए कहा कि नारी जननी है संसार की रचयिता है, शक्ति है। उन्होंने मातृत्व योजना की जानकारी देते हुए बताया की 5000 रुपए तीन किस्तों में गर्भकाल के दौरान और 1000 रुपए जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक गर्भवती माता को केंद्र सरकार के द्वार दी जा रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफ़र कर दी जाएगी। इसकी पहला किस्त जल्द ही महिलाओं के खाते में जमा होगी। इस प्रकार उन्होंनो केन्द्र और राज्य सरकार को महिलाओं की हित रक्षक सरकार कहा और महिला दिवस की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। निशा स्वर फाउंडेशन के संस्थाप निशा नागवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 215 गर्भवती महिलाओं और 102 मितानिनों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ के क्षेत्र लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के मद्देनजर सम्मानित कर उन्हे उपहार के साथ, सेनेटरी पैड, पोषक लड्डू और गर्भकाल के दौरान क्या करे और क्या ना करे इसकी जानकारी वाला पर्चा दिया गया। साथ ही उन्होंने स्वस्थ विभाग के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए डॉक्टरों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को अयोजित किए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आभियान में गर्भवती माताओं की निशुल्क जांच एवं उपचार और पौष्टीक भोजन भी दिया जाता है। इसका उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हांकित कर उनके सुरक्षित प्रसव की प्लानिंग करना है। ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीनिवास राव मद्दी पूर्व अध्यक्ष वन विकास निगम मंडल, पद्मश्री धरमपाल सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष जगदलपुर वेदवती कश्यप, महापौर सफीरा साहू, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, निर्मल पाणिग्रही पार्षद, सुधा मिश्रा , सुरेश गुप्ता, लक्ष्मी कश्यप, अतुल कौशल, विजय भारत, एल. ईश्वर राव, शिवेंश मिश्रा, रिंकू पांडे, श्रीपाल नाहटा,
निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन संस्था की संस्थापक निशा नागवंशी, सह संस्थापक झरना मोहंती, सतिंदरपाल सिंह, सुरेंद्र मोहंती, सतीश उपाध्याय, प्रयास चिखिलीकर, रजत जैन, शिवांगी मिश्रा, विशाल नारायण शुक्ला, जिला टिकाकरण अधिकरी डॉ सी. मैत्री, डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी, डॉ. पूनम गजभीम, डॉ. एंजिल पलक, बी.संतोष, संभागीय सलाहकार, संजीव दुबे शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, नईम कुरैशी मितानिन कोऑर्डिनेटर के अलावा मितानिन ट्रेनर, स्टाफ नर्स, सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, बड़ी संख्या में मितानिनें और अन्य लोग उपस्थित थे।

नगर निगम को अपनी निजी जागीर समझने की भूल न करें निगम अध्यक्ष : संजय पाण्डेय

0
  • कांग्रेस अपने भ्रष्ट अध्यक्ष को बचाने पार्षदों पर पलायन करने बना रहा है दबाव
  • सामान्य सभा बैठक तिथि पर अध्यक्ष कर रहीं दुष्प्रचार
    जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा है कि नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू अपने खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से बचने के लिए बजट हेतु नियत सामान्य सभा को स्थगित करने भ्रामक प्रचार कर रही हैं। वस्तुतः ऐसा कोई भी पत्र नगर निगम कार्यालय से निगम के सचिव या निगम के आयुक्त द्वारा जारी नहीं किया गया है। वास्तव में जो पत्र जारी होने की सूचना मिल रही है, वह कविता साहू का लिखा व्यक्तिगत पत्र है, जिसे वह डाक द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से पार्षदों के घर भिजवा रही हैं। उस पत्र का निगम प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। निगम अध्यक्षा कविता साहू नगर निगम को अपनी जागीर और दुकान समझ बैठी हैं कि उसे जब चाहे तब वह बंद करें या खोल सकती हैं।

वस्तुतः निगम अध्यक्ष अपने बुने हुए जाल में स्वयं फंस गई हैं और अब अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने की बजाय षडयंत्रपूर्वक लटकाने के लिए विविध प्रकार की कूट रचना कर रही हैं। यदि बजट बैठक स्थगित होती है, तो यह बजट आचार संहिता के चलते आने वाले तीन महीने के लिए टल जाएगा। इसका नतीजा यह होगा कि नगर निगम का बजट पारित नहीं हो पाएगा और उसके कारण नगर निगम अपने विकास कार्य से 1 साल पिछड़ जाएगा। निगम की महापौर और अध्यक्ष इस प्रकार से निगम बजट को धता बताकर अपने कुर्सी को बचाने प्रयासरत हैं, जो कि पूरी तरह असंवैधानिक और लापरवाही की पराकाष्ठा है। संजय पांडे ने कहा है कि निगम अध्यक्ष को चाहिए था कि वह पार्षद दल के ज्ञापन दिनांक 5 मार्च
2024 जिसकी प्रतिलिपि उन्हें दी गई थी, उसका जवाब दें। यह बेहद आश्चर्य का विषय है कि 29 पार्षदों का दम भरने वाली कांग्रेस में आज प्रदेश अध्यक्ष से लेकर स्थानीय संगठन तक अपने ही पार्षदों पर अविश्वास करते हुए उन्हें कायरता पूर्वक पलायन करने दबाव बना रहा है। कांग्रेस के नेता निगम अध्यक्ष जो कि भारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और तानाशाही पूर्वक रवैये के कारण पूरे शहर में चर्चित हैं, उन्हें पदच्युत करने और अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने के बजाए, बचाने के प्रयास में लगे हैं।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सर्किल स्तरीय गोंडवाना समाज के कार्यक्रम में पहुँचे : मिथलेश निरोटी

0

गांधीनगर दिनांक 8-3-2024 दिन शुक्रवार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सर्किल स्तरीय गोंडवाना समाज के कार्यक्रम में पहुँचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष बालोद मिथलेश निरोटी जी ग्राम मगरदाह, ग्राम तुमडीकसा, और ग्राम गांधीनगर में पहुच कर बुढादेव का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को संबोधित किया और तत्पश्चात समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया । मिथलेश निरोटी जी को ग्रामीणों ने अपने बीच पाकर काफी खुशी व्यक्त करते हुए भव्य स्वागत किये ।

महा शिवरात्रि के महा पर्व पर शिव संस्कार धाम से निकली गई शिवजी की बारात

0

दल्लीराजहरा  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव संस्कार धाम में रुद्र अभिषेक के साथ शिवजी की अनुपम झांकी के साथ बारात निकाली गई l यहां शिवरात्रि के एक दिन पूर्व संध्या भजन का आयोजन किया गया जिसमें भोले के दीवाने खिलेश यादव मां चंडी भजन ग्रुप दुर्ग की रंगारंग प्रस्तुति की गई जिसे भक्तों ने इसका खूब आनंद लिया और दूसरे दिन
महा शिवरात्रि पर पूरा नगर में श्रद्धा भक्ति देखी गई l शिव संस्कार धाम में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी l भगवान शिव के दर्शन करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी l सभी मंदिरों में पूरे मंत्रोत्चार के साथ भक्तों ने भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद ,गंगाजल एवम पंचामृत, के साथ जलाभिषेक किया और अपने परिवार के साथ खुशहाली की कामना की l आपको बता दे की सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा l बच्चे बुजुर्ग महिला पुरुष सभी वर्ग के लोग मंदिरों में पूजा करने पहुंचे थे l शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों में भोग भंडारे की व्यवस्था भी की गयी थी l जिसमें मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने
हर तरफ ओम नमः शिवाय की धुन गूंज रहा था l शिव संस्कार धाम में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव के एवं बंटी चोपड़ा परिवार था शिव संस्कार धाम के सेवा समिति पारंपरिक ड्रेस शिव संस्कार धाम का शर्ट पहन कर बारात में सम्मिलित हुए l शिव संस्कार धाम से शाम 4 बजे भोले बाबा का बारात निकाली गयी l यह बारात माइन्स ऑफिस चौक शीतला मंदिर से गुप्ता चौक बस स्टेशन चौक श्रम वीर चौक से होते हुए शिव संस्कार धाम पहुंची l
जहां पर भोले बाबा और माता पार्वती का विवाह संपन्न किया गया उसके उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया l हजारों की संख्या में भक्तों द्वारा शिव विवाह और भंडारे का आनंद लिए l दल्ली राजहरा के हजारों महिला पुरुष एवं बच्चे इसमें सम्मिलित हुए l किसी ने भोले बाबा के दूतो का स्वांग रचा, तो किसी ने भक्ति में रम कर भोले बाबा के गीत संगीत की धुन पर नाचते रहे l आज लोगों के द्वारा अपने घरों में भी स्थापित भगवान शंकर की पूजा आराधना की जा रही है l पुराणों में भी इस दिन का विशेष महत्व है l हिंदू धर्म में सबसे सरल और भोले स्वभाव के भगवान शिव को माना जाता है l एक ओर इनका भोले स्वभाव तो दूसरी ओर सती के वीरह में तांडव नृत्य करते विकराल रूप में महाकाल सब कुछ इस महादेव में समाया हुआ है l


भगवान शिव के पूजा के समय सबसे पहले उन पर जल चढ़ाया जाता है कहा जाता है कि समुद्र मंथन में निकले हलाहल विष का पान करने के कारण भगवान शिव का कंठ नीला हो गया था और विष के प्रभाव से उनका शरीर तप रहा था तथा शरीर के ताप को कम करने के लिए देवताओं ने शिवजी पर जल की धारा चढ़ाई l इसलिए शिवलिंग पर जल और दूध दही शहद गन्ने का रस आदि जैसे तरल पदार्थ चढ़कर पूजा की जाती है l हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार फागुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है l कहा जाता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था l इस दिन लोग मंदिरों में भगवान शिव के मन्त्रों का जप उपवास तथा ध्यान रखते हुए पूरी रात जाकर गीत गाकर अपनी भक्ति दिखाते हैं


इस कार्यक्रम में विशेष रूप से समिति के संगठन मंत्री संजय सिंह कोसा अध्यक्ष हेमशंकर साहू संरक्षक रामदास मानिकपुरी रमेश महालिंगम रमेश रावटे शेखर सिन्हा मदन देवांगन सुमित साहू राकेश सोनबॉयर समिति की सदस्य महिला पुरुष सभी उपस्थित रहे

प्राथमिक शाला अरमुरकसा में नेवता भोजन का कार्यक्रम का आयोजन

0
  • बच्चों को परोसा गया पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

कुसुमकसा ग्राम पंचायत अरमुरकसा के प्राथमिक शाला में नेवता भोजन का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य संजय बैंस डाक्टर नसीम खान सरपंच सरोज बाई बलेंद् की उपस्थित में सम्पन्न हुवा कार्यक्रम नेवता भोजन शाला प्रबंधन सीमित के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुलदीप ने शिवरात्रि पर्व के अवसर पर स्कूल में पढ़ने वालों बच्चो को अपने परिवार की ओर से आयोजन किए थे कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की शासन की मंशा अनुरूप आज शाला प्रबंधन के अधक्ष्य भी जितेंद्र जी ने आज बच्चो को नेवता भोज का आयोजन किया गया है सदैव शाला के प्रति समर्पित रहते है मुझसे से हमेशा अपने विदलायाल के बेहतर बनाने के लिए मांग करते रहते है और हम सब इस स्कूल को बेहतर बनाने के लिए संकल्प बद्ध है सरपंच सरोज बालेंद्र ने आभार माना कार्यक्रम में सभी बच्चो को जनपद सदस्य संजय बैंस भोजन खीर पूड़ी का वितरण कर स्वयं बच्चो के साथ भोजन ग्रहण किया इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक कोशेंद् मानकर जी ने किया |

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

0

अर्जन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरेल मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप । स्थानीय  लोगों के द्वारा पुलिस को सुचना दी । पुलिस को सुचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची । लोगो द्वारा बताया गया कि यहां विछित अज्ञात व्यक्ति 3-4 दिनो से आस पास घुमता नजर आया था । पुलिस घटना की जांच में जुटी है ।

जैबेल गांव की महिलाओं तक नहीं पहुंचा प्रधानमंत्री मोदी का जल जीवन मिशन

0
  • आज भी तीन किमी दूर नदी में झिरिया खोदकर पानी का इंतजाम करती हैं महिलाएं =
    -अर्जुन झा-
    बकावंड केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत आज प्रायः हर गांव में पीने के शुद्ध पानी का इंतजाम किया जा रहा है, मगर बस्तर जिले जैबेल गांव की महिलाओं का नसीब फूटा हुआ है कि उनके गांव तक मोदी का यह मिशन पहुंच नहीं पाया है। या फिर अधिकारी ही उन्हें जल जीवन मिशन के लाभ से वंचित रखना चाहते हैं। गांव की महिलाएं, युवतियां और छोटी छोटी बच्चियां आज भी तीन किलोमीटर दूर नदी से पानी लाकर काम चलाने मजबूर हैं।
    बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जैबेल के ग्रामीणों को आज भी बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। बरसात का मौसम खत्म होते ही और गर्मी के शुरूआती दिनों से ही जैबेल के लोगों को पीने के पानी के लिए नदी नालों पर निर्भर होना पड़ता है। जैबेल गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थित नदी में गड्ढे खोदकर झिरिया बनाया जाता है, फिर वहां से पानी को छानकर बर्तनों में भरकर महिलाएं घर लाती हैं। उसी पानी को पीने और भोजन बनाने के काम में लिया जाता है। महिलाओं को पूरे दिन के पानी की व्यवस्था के लिए नदी के कम से कम पांच चक्कर लगाने पड़ते हैं। मतलब महिलाओं को एक दिन में तीस किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इसके बाद भी उन्हें शुद्ध पानी नसीब नहीं हो पाता। ऐन परीक्षाओं के समय बालिकाओं और युवतियों को अपनी सारी ऊर्जा पानी की व्यवस्था में खपानी पड़ती है। वे परीक्षा की तैयारी नहीं कर पातीं। इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान भी जैबेल गांव में दम तोड़ता नजर आ रहा है। महिलाएं भी सुबह से शाम तक पानी के इंतजाम में ही खटती रहती हैं। चिलचिलाती धूप में मातृशक्ति को परेशान होना पड़ रहा हैं। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम और छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना जैबेल की महिलाओं के लिए बेमानी ही हैं। सरकार जब उन्हें जल संकट से मुक्ति नहीं दिला सकतीं तो बड़ी से बड़ी योजना भी मातृशक्ति का भला नहीं कर सकती।

    ऐसे करना पड़ता हैं पानी का प्रबंध
    जिस नदी से महिलाएं पानी का इंतजाम करती हैं, वह जैबेल गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थित है। महिलाएं पहले नदी की रेत को खोदकर गड्ढा करती हैं। गड्ढे में रिस रिस कर आने वाले पानी को कटोरे की मदद से गुंडी और बाल्टीयों में भरा जाता है। फिर पानी भरी गुंडियों और बाल्टी को सिर पर रखकर महिलाएं, युवतियां और बच्चियां घर लाती हैं।. यह काफी मेहनत वाला काम होता है। महिलाएं जितना पानी नहीं भर पातीं उससे कहीं ज्यादा उन्हें पसीना बहाना पड़ जाता है। पानी का इंतजाम करने के बाद उन्हें घर में झाड़ू पोंछा, बर्तन मांजने, कपड़े धोने, भोजन तैयार करने जैसे तमाम काम भी निपटाने पड़ते हैं। ऐसे में उनके आत्मनिर्भर बनने के सपने भी चूर चूर हो रहे हैं।
    पानी के लिए यह कवायद बीते कई वर्षों से यूं ही चली आ रही है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही नदी नालों में झिरिया खोदकर गड्ढे से पानी निकाल कर रोज ले जाना पड़ता है। इसके अलावा गांव के किसान झिरिया के पानी से अपनी फसलों की सिंचाई भी करते हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल व्यवस्था पर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव भी के पानी के इंतजाम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

    विधायक से नाराज हैं महिलाएं
    बकावंड विकासखंड का जैबेल गांव बस्तर विधानसभा क्षेत्र में आता है। विधायक लखेश्वर बघेल की संवेदनहीनता ही कहें कि वे जैबेल की महिलाओं की इस विकराल समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं। विधायक जब भी क्षेत्र के दौरे पर होते हैं, तो हर बार जैबेल के ग्रामीण उन्हें जल संकट से अवगत कराते हैं, मगर विधायक लखेश्वर बघेल हैं कि एक कान से सुनते हैं और दूसरे कान से निकाल देते हैं। केंद्रीय मद से स्वीकृत कार्यों को अपनी उपलब्धि बताकर अपनी पीठ आप थपथपाने वाले विधायक लखेश्वर बघेल से जैबेल गांव की महिलाएं सख्त नाराज चल रही हैं। विधायक के प्रति यह नाराजगी आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

MOST POPULAR

HOT NEWS