City Media - Page 555 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 555

जहां जरूरत ही नहीं है, वहां बनाया जा रहा है यात्री प्रतीक्षालय

0
  • कोंडागांव नगर पालिका में शासकीय धन का दुरूपयोग

कोंडागांव नगर में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास लगभग 7 लाख रुपए की लागत से निर्माण हो रहे यात्री प्रतीक्षालय में भ्रष्टाचार की परते उधड़ने लगी हैं। कमीशन का खेल इस कदर चल रहा है कि जहां जरूरत ही नहीं वहां पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है। यह औचित्यहीन ही नहीं, बल्कि शासन के धन का खुला दुरूपयोग भी है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले इस कार्य की स्वीकृति मिली थी और संबंधित ठेकेदार को निर्माण का जिम्मा दे दिया गया था। लेकिन आज तक कार्य पूर्ण तो हुआ नहीं, बल्कि इसमें खामियां सामने आने लगी हैं।बता दें कि स्थानीय नगर पालिका परिषद कोंडागांव में लाखों करोड़ों का निर्माण या तो चल रहे हैं या प्रक्रियाधीन हैं। परंतु कमीशन के खेल में अधिकारी और कर्मचारी यह भूल गए कि किस काम की आवश्यकता कब और कहां होनी चाहिए व उसकी लागत भी कितनी होनी चाहिए। ऐसा ही हो रहा है लोक निर्माण विभाग के समीप बन रहे यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण में। उस स्थान पर यात्री प्रतीक्षालय आवश्यकता बिल्कुल नहीं है।

समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं बृजमोहन अग्रवाल की माताजी का निधन

0
  •   अंतिम यात्रा 28फरवरी को सुबह 10 बजे मौलश्री विहार निवास, वीआईपी रोड ,रायपुर से निकलेगी।

रायपुर/27/02/2024/ श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल का 91 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। वे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा,संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल,योगेश अग्रवाल,यशवंत अग्रवाल की माता, श्री विष्णु अग्रवाल की भाभी एवं पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,देवेंद्र अग्रवाल,गणेश अग्रवाल की चाची थी।

श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल की अंतिम यात्रा रामजी वाटिका मौल विहार, वीआईपी रोड,रायपुर से प्रातः 10 बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में संपन्न होगा।

थाना प्रभारी दल्ली राजहरा ने ली मेडिकल संचालको की बैठक

0

दल्लीराजहरा आज सोमवार को दल्ली राजहरा नगर के मेडिकल संचालको की बैठक पुलिस थाना परिसर में टी आई सुनील तिर्की ने ली । मानवीय् मूल्य को महत्व देते हुए ऐसे लोगों को दवा का विक्रय कभी ना करें जो इनका उपयोग नशा के लिए करते हो ।किसी भी तरह के परेशानियां के लिए पुलिस की मदद ले। नारकोटिक एक्ट वाली दवाइयां का विक्रय निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें। वर्तमान परिवेश के साथ अपने दुकान को अपडेट करते हुए अपने दुकान के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरा भी अवश्य लगाए जिससे व्यवसायिक व सामाजिक लाभ की प्राप्ति हो सके एवं टी आई द्वारा और भी कुछ सुझाव हो तो बताये ऐसा कहा गया। इस बैठक में रवि जायसवाल,डॉ. रूप आनंद दासानी अशोक जैन, सोहनलाल जैन, क्रांति जैन ,नीलम जैन,प्रकाश गुणधर ,दिनेश माखीजा,प्रकाश हुमने, सुरेश आनंद दासानी,विनय देवांगन आदि उपस्थित थे।

आखिरकार हटा ही दिए गए बकावंड जनपदपंचायत के सीईओ एसएस मंडावी

0
  • गंभीर आरोपों से घिरे रहे हैं मुख्य कार्यपालन अधिकारी
  •  अब आएगी सीईओ के लाडले सचिवों की बारी 
    -अर्जुन झा-
    बकावंड समूचे बस्तर जिले में विभिन्न विभिन्न विभागों में ऐसे अधिकारियों की कमी नहीं है, जो सरकारी धन को दीमक की तरह चट करने और सरकारी योजनाओं को अपनी नाजायज कमाई का जरिया बनाए बनाए बैठे हैं। बस्तर के बकावंड जनपद क्षेत्र में भी ऐसे नासूरों की कमी नहीं है। इन्हीं में से एक सर्वाधिक चर्चित अधिकारी रहे हैं बकावंड जनपद पंचायत के
    सीईओ एसएस मंडावी। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान तरह -तरह के आरोपों से घिरे रहे श्री मंडावी से अब बकावंड जनपद पंचायत को मुक्ति मिल गई है। काफी जद्दोजहद के बाद उनका तबादला आखिरकार मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी जिले की मोहला जनपद पंचायत में हो गया है। मोहला भी अविभाजित राजनांदगांव जिले का आदिवासी बहुल विकासखंड है। समूचा मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी जिला राजनैतिक रूप से बेहद संवेदनशील है। वहां मनमानी और भ्रष्टाचार को पोषित करने वाले अधिकारी – कर्मचारियों की दाल नहीं गलती। वहां के राजनेता तो पीछे रह जाते हैं, जनता ही भ्रष्ट और अपनी मर्जी के मालिक बनने की कोशिश करने वाले अधिकारियों को उनके दफ्तर में घुसकर सबक सिखाने में जरा भी पीछे नहीं रहती। अतीत बताता है कि उस जिले में ऐसी दर्जन भर से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं, जबकि करप्ट अफसरों का सरेआम पानी उतारा गया है। यही वजह है कि मोहला, मानपुर, अंबागढ़ जिले में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी छाछ को भी फूंक फूंक कर पीते हैं। रही बात उस जिले के जनप्रतिनिधियों की, तो जन अदालत के फैसले के आगे जनप्रतिनिधियों नत मस्तक होना ही पड़ता है, वरना पांच साल में उनकी भी दुकानदारी पब्लिक बंद कर देती है। मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में आता है। वर्तमान में वहां के सांसद भाजपा से संतोष पाण्डेय हैं, जो अपनी ईमानदारी, जनता के प्रति समर्पण भावना और तेज तर्रार छवि के लिए जाने जाते हैं। श्री पाण्डेय छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करीबी और विश्वस्त नेता माने जाते हैं। अगर एसएस मंडावी ने मोहला में भी बकावंड जैसी गतिविधियां जारी रखी, तो उनकी रुसवाई होने में देरी नहीं लगेगी।

    बेहद चर्चित रहे हैं एसएस मंडावी
    एसएस मंडावी का बकावंड में कार्यकाल विवादों से घिरा रहा है। निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, शासकीय योजनाओं में अनियमितता, अदने से कर्मचारियों को भी स्वार्थ पूर्ति के लिए माध्यम बनाने जैसे गंभीर आरोप उन पर लगते रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान पंचायत सचिवों से कांकेर के एक कांग्रेस नेता के लिए चुनावी फंड जुटाने की उनकी करतूत सुर्खियों में रही है। पंचायत सचिवों को हर निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने की अघोषित छूट देकर उनसे रकम बटोरी गई थी। चुनावी फंड इकट्ठा करने की जिम्मेदारी तीन खास पंचायत सचिवों को दी गई थी, जिन्होंने बकावंड ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों से लाखों रुपए एकत्रित कर सीईओ को दिए थे। बाद में यह रकम कांकेर के कथित नेता तक नहीं पहुंचाई गई और इसे लेकर सीईओ तथा कांग्रेस नेता के बीच जमकर तकरार भी हुई थी। अगर कांग्रेस राज्य की सत्ता में आई होती, तो सबसे पहले उक्त कांग्रेस नेता ही सीईओ को सबक सिखाने के लिए आगे आए होते।. ये अलग बात है कि बिल्ली के भाग्य से सिंका टूट गया। कांग्रेस सत्ता में नहीं आ पाई।

    अब नपेंगे पंचायत सचिव
    आका की तो विदाई हो चुकी है, अब उनका मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में हो गया है, अब बारी उनके प्यादों यानि पंचायत सचिवों की है। सीईओ के संरक्षण में बकावंड जनपद की अधिकांश ग्राम पंचायतों में सचिवों ने निर्माण कार्यों में बेतहाशा गड़बड़ी कर जमकर अवैध कमाई की है। आलम यह हो गया था कि पंचायत सचिव सरपंचों को भी अपने पैरों की जूती समझने लगे थे। यह आलम अभी भी बरकरार है। सरपंचों को दरकिनार कर सचिव हर कार्य को अपनी मर्जी से अंजाम देते आ रहे हैं। विकासखंड की हर ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं।अनेक ग्राम पंचायतों में तो निर्माण कार्यों की पूरी राशि आहरित कर लेने के बाद कार्यों को आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्रामीण जनपद कार्यालय में शिकायत करते करते थक गए, मगर जब ऊपर सरपरस्त बैठा हो, तो भला कार्रवाई कैसे होगी? बहरहाल सरपरस्त आका की विदाई की तारीख मुकर्रर हो चुकी है, अब उनके चहेते सचिवों को गिन गिनकर निपटाया जाएगा, ऐसी चर्चा सियासी गालियारे में चल रही है।

कोंटा क्षेत्र में 40 एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा, राजस्व अमला एवं भू माफिया की साठगांठ

0
?????????????????????????????????????????????????????????
  •  शिक्षक ने मप्र के फर्म के नाम पर चिंतलनार की जमीन की करा दी फर्जी रजिस्टी
  • असली जमीन मालिक ने नामांकन रोकने सुकमा कलेक्टर से लगाई गुहार
  • फर्जीवाड़ा मामले में कोंटा के पूर्व एसडीएम की भूमिका संदिग्ध
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के चिंतलनार में जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। कोंटा विकासखंड की केरलापेंदा प्राथमिक शाला में पदस्त प्रधान पाठक ने राजस्व अमला एवं भू माफिया से साठगांठ कर 2018- 2019 में चिंतलनार गांव में स्थित अपने रिश्तेदार की 40 एकड़ जमीन का फर्जी ढंग से रजिस्ट्री कराकर जमीन का दस्तावेज अपने नाम करवा लिया। इस जमीन को शिक्षक ने 3 माह पूर्व मध्यप्रदेश के झिझरी कटनी निवासी बालाजी मिनरल के संचालक प्रदीप कुमार मित्तल के नाम पर विक्रय कर दिया है। वास्तविक जमीन मालिक उदय भास्कर रेडी ने नामांतरण पर रोक लगाने एवं जमीन की रजिस्ट्री को शून्य घोषित करने सुकमा कलेक्टर से गुहार लगाई है। कोंटा एसडीएम को प्रकरण दर्ज करने 30 नवम्बर 2023 को आवेदन दिया गया था, लेकिन आज तक प्रकरण दर्ज नहीं किया जाना एसडीएम कोंटा की संलिप्तता की ओर इशारा करता है।
    मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के कोंटा तहसील अंतर्गत चिंतलनार जो वर्तमान में जगरगुंडा तहसील में आता है, के पटवारी हल्का 6 में आंध्रप्रदेश के गुंटूर, तातीकोंटा निवासी इमनी रामकोट रेड्डी के नाम 7 टुकड़ों में 90 एकड़ से अधिक पैतृक भूमि 1970-71 से शासकीय रिकार्ड में दर्ज है। जमीन मालिक द्वारा विभिन्न भूखंडों का वर्ष 2017 तक सभी रिकार्ड भू-स्वामी के रूप में दर्ज है। इसका लगान प्रतिवर्ष भू- स्वामी द्वारा अदा किया गया है। ऋण पुस्तिका में भी इसका उल्लेख है। जानकारी के अनुसार 7 टुकड़ों की जमीन में से एक शिक्षक ने तीन टुकड़ों की लगभग 40 एकड़ से अधिक जमीन की फर्जी ढंग से रजिस्ट्री कराकर बी. उमा महेश्वर रेड्डी ने वर्ष 2018-19 में जमीन अपने नाम पर दर्ज करा ली। उक्त शिक्षक कोंटा इलाके में जमीन के मामले में विवादित और चर्चित है। शिक्षक ने राजस्व अमलों के साथ सांठगांठ कर दूसरे की जमीन को पहले अपने नाम कराया फिर तीन माह पहले भू- माफियाओं के सहारे मध्यप्रदेश के कटनी निवासी बालाजी मिनरल्स के संचालक के पास 40 एकड़ से अधिक जमीन बेच दी। जब जमीन मालिक ने नामांतरण के लिये कोंटा तहसील में आवेदन किया तो इस फर्जीवाड़ा की पोल खुली। उसके बाद वास्तविक जमीन मालिक के पुत्र उदय भास्कर रेड्डी ने 19 फरवरी को नामांतरण पर रोक लगाने एवं भूमि वापस दिलाने की गुहार लगाते हुए सुकमा कलेक्टर के समक्ष लिखित शिकायत पेश है। इसके पूर्व 30 नवम्बर को कोंटा एसडीएम को भी आवेदन दिया गया था। उदय भास्कर रेड्डी ने कहा है कि उनके पिता ने चिंतलनार की किसी भी जमीन की बिक्री नहीं की है। हमारे दूर के रिश्तेदार ने राजस्व अमले के साथ सांठगांठ कर फर्जी ढंग से जमीन को अपने नाम कराकर 40 एकड़ से अधिक जमीन की रजिस्ट्री कराई है। इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से कर न्याय की गुहार लगाई गई है। चिंतलनार के पटवारी ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि उक्त जमीन की पहली रजिस्ट्री 2018-19 में कराई गई थी और और दूसरी रजिस्ट्री दंतेवाड़ा में 3 माह पूर्व कराई गई है। नामांतरण का मामला तहसीलदार कार्यालय कोंटा में लंबित है।

    पिताजी ने नहीं बेची जमीन
    भूमि मालिक के पुत्र उदय भास्कर रेड्डी ने बताया कि जालसाजी कर उनकी पैतृक जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है। कोंटा एसडीएम ने बताया कि चिंतलनार में जमीन खरीदी बिक्री में हुई अनियमितता मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। कोंटा के तहसीलदार को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब भी बरकरार है बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के दीपक बैज का तेज

0
  • बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने
  • सर्वें में हुआ खुलासा, और भी तेज हुई दीपक की आभा
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज के आभा मंडल का तेज शिखर पर है। आधे बस्तर संभाग के सर्वाधिक लोकप्रिय कांग्रेस नेता के रूप में दीपक बैज प्रतिष्ठित हो चुके हैं। एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि दीपक की रौशनी और भी ज्यादा आलोकित हो उठी है।
    देश के एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र द्वारा कराए गए सर्वें में सांसद दीपक बैज दैदीप्यमान सितारे बनकर उभरे हैं। उनके तेज और दमक के आगे अन्य सारे नेताओं की आभा धुंधली पड़ गई है। सांसद दीपक बैज के कामकाज और व्यवहार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सर्वाधिक 47 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है और इस बार के लोकसभा चुनाव में भी लोग दीपक बैज को ही चुनकर लोकसभा में भेजने का मन बना लिया है। सर्वें में कांग्रेस के तीन नेताओं दीपक बैज, पूर्व मंत्री के पुत्र और सुकमा के नेता हरीश लखमा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहन मरकाम के नाम लोगों के समक्ष प्रमुखता से रखे गए थे। सर्वे के दौरान बस्तर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से पूछा गया था कि इनमें से किस नेता को आप कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में देखना चाहेंगे। इस पर 47 प्रतिशत लोगों ने दीपक बैज के नाम पर खुलकर सहमति जताई। वहीं 17 प्रतिशत लोगों की पसंद मोहन मरकाम रहे, जबकि 16 प्रतिशत लोगों ने हरीश लखमा को पसंद किया। 20 प्रतिशत लोगों का कहना था कि कोई अन्य नेता को प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। जिन 47 प्रतिशत लोगों ने दीपक बैज को पसंद किया है कि श्री बैज ने एक सांसद और इसके पहले विधायक के रूप में बेहतरीन परफॉरमेंस दिखाया है। विपक्ष का सांसद होने के बावजूद लोकसभा क्षेत्र के शहरों और गांवों का विकास कराने में भरपूर पहल की है। उनका व्यवहार अन्य राज नेताओं की अपेक्षा कहीं ज्यादा मृदु है। दीपक बैज हर आम आदमी से भी सहजता के साथ मिलते हैं, उनकी बातों को सुनते हैं और हर संभव मदद करते हैं।

    विधानसभा क्षेत्रों में भी अव्वल
    इसी तरह बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी दीपक बैज का जादू मतदाताओं के सर चढ़कर बोल रहा है। सर्वे के मुताबिक विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा की परंपरागत सीट कोंटा के 39 प्रतिशत मतदाताओं की पहली पसंद दीपक बैज हैं। जबकि हरीश लखमा को 28 प्रतिशत लोग पसंद करते दिखे। मोहन मरकाम को सिर्फ 11 प्रतिशत मतदाताओं ने पसंद किया। 23 फीसदी लोग किसी और की हिमायत करते नजर आए। कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के 47 प्रतिशत लोगों ने दीपक बैज को, 30 प्रतिशत लोगों ने हरीश लखमा को, 27 प्रतिशत लोगों ने मोहन मरकाम को और 18 प्रतिशत लोगों ने अन्य को पसंद किया। उल्लेखनीय है कि कोंडागांव मोहन मरकाम का कार्यक्षेत्र है। वहीं दीपक बैज के गृह क्षेत्र की चित्रकोट विधानसभा सीट पर दीपक बैज 43 प्रतिशत लोगों की आंखों का तारा बने हुए हैं। हरीश लखमा को 17 प्रतिशत, मोहन मरकाम को 13 प्रतिशत और अन्य को 26 फीसद लोगों ने पसंद किया। जगदलपुर क्षेत्र के 48 प्रतिशत लोगों ने दीपक बैज को, हरीश लखमा को 15 प्रतिशत, मोहन मरकाम को 13प्रतिशत और अन्य को 26 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। दंतेवाड़ा क्षेत्र के बैज 51 प्रतिशत, लखमा 18 प्रतिशत, मरकाम 14 प्रतिशत और अन्य 18 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं। नारायणपुर क्षेत्र में 35 प्रतिशत लोग दीपक बैज के, 21 प्रतिशत लोग हरीश लखमा के, 28 प्रतिशत लोग मोहन मरकाम के और 17 फीसद लोग अन्य नेता को पसंद करते हैं। बस्तर क्षेत्र में बैज को 54, लखमा को 10, मरकाम को 15 और अन्य को 21 प्रतिशत लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया। बीजापुर क्षेत्र में दीपक बैज 50 फीसद, हरीश लखमा को 18 प्रतिशत, मोहन मरकाम को 18 और अन्य को 15 प्रतिशत लोगों की पसंद बने हुए हैं।

व्यापारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन आज

0

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की दल्ली राजहरा इकाई द्वारा खाद्य उत्पादों के निर्माण, रिपैकिंग, विक्रय से जुड़े उद्योगपतियों, थोक एवं फुटकर व्यापारियों के लिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर आधारित कार्यशाला का आयोजन 27 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से सिंधु भवन दल्ली राजहरा में किया गया है। कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी खाद्य अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। इसके अलावा रेलवे के अधिकारी अनरिजर्व टिकट सिस्टम और मोबइल फोन से टिकट लेने के तरीके बताएंगे। चेंबर के जिला अध्यक्ष स्वाधीन जैन, जिला मंत्री अमित कुकरेजा, इकाई अध्यक्ष शंकर कुकरेजा एवं महामंत्री भूपेंद्र डहरवाल ने व्यापारियों व रेलवे उपभोक्ताओं से कार्यशाला में उपस्थिति की अपील की है।

वैद्यराज हेमचंद मांझी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने की मांग की हल्बा समाज ने

0
  •  पद्मश्री सम्मान के लिए नामित हैं वैद्य हेमचंद मांझी
    जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर निवासी प्रख्यात वैद्य हेमचंद मांझी को डॉक्टरेट की मांग हल्बा समाज ने उठाई है। वैद्य हेमचंद मांझी को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान के लिए नामित किया है।
    आदिवासी हल्बा समाज 18 गढ़ महासभा मुख्यालय बड़ेडोंगर युवा प्रकोष्ठ व संभाग बड़ांजी के संयुक्त नेतृत्व में 26 फरवरी को शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया. समाज के मीडिया प्रभारी वरुण साहनी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरुस्के लिए नामित हेमचंद मांझी (हल्बा) को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जाए इस मांग को लेकर समाज के लोगों ने कुलपति से चर्चा की। युवा प्रकोष्ठ महासचिव रूपेंद्र मांझी ने बताया कि हेमचंद मांझी धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर के हल्बा समाज से आते हैं और जो निरंतर लोगों की स्वास्थ्य सेवा में 50- 60 वर्ष से निस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं। देश विदेश से अनेक रोगों से ग्रसित लोग उनके पास उपचार के लिए आते हैं।

मांझी सिर्फ नाड़ी छूकर देसी जड़ी बूटी से बीमारियों का इलाज करते हैं। उनके इस निस्वार्थ सेवा भाव और उनके शत प्रतिशत सफल इलाज की प्रमाणिकता को देखते हुए भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री पुरुस्कार के लिए नामित किया गया है। यह हल्बा समाज एवं सम्पूर्ण आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है। वैद्यराजमांझी की इन उपलब्धियों को देखते हुए हल्बा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति से भेंट कर चर्चा की। कुलपति ने आश्वासन दिया है कि आगामी वाले समारोह के दौरान  मांझी को यह मानद उपाधि जरूर प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर हेमचंद मांझी के सुपुत्र दिनेश मांझी, लोकेश्वर बाकड़ा संभागीय सचिव बड़ाजी, रूपेंद्र मांझी महासचिव 18 गढ़ महासभा युवा प्रकोष्ठ, नकुल बाकड़ा, लिंगेश्वर बाकड़ा, कुलेश्वर बाकड़ा एवं अन्य उपस्थित थे।

बकावंड जनपद पंचायत के अधिकारी जो न करें, कम है

0
  • एक सुलभ शौचालय का नहीं कर पा रहे रख रखाव

बकावंड विकासखंड बकावंड में जो न हो, कम है। शासकीय निर्माण कार्यों में गड़बड़ी हो या ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने मे कोताही, सभी मामलों मे विकासखंड के अधिकारी, सरपंच सचिव हमेशा आगे रहते हैं। स्वच्छ भारत मिशन अभियान की भी धज्जियां उड़ाने में यहां के अधिकारी कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं।

विकासखंड मुख्यालय बकावंड के तहसील परिसर में सुलभ शौचालय में व्याप्त गंदगी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा बकावंड ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव की लापरवाही की पोल खोल रही है। गंदगी के कारण तहसील कार्यालय में आने वाले ग्रामीण बेहद नाराज नजर आ रहे हैं।तहसील परिसर में आएदिन ग्रामीणों की शिकायत रहती है कि यहां के सुलभ शौचालय की साफ सफाई नहीं कराई जाती है। लघुशंका व शौच करने के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता है। जिससे उनके कार्य में रुकावट आती है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द सुलभ शौचालय की साफ सफाई कराई जाए। अन्यथा नहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मामले की शिकायत की जाएगी। सुलभ शौचालय की टॉयलेट की सीट भरी रहती है। यूरिनल भी कचरे और बदबू से भरा हुआ है। पानी की व्यवस्था नहीं है। निर्माण में बरती गई लापरवाही के कारण गंदगी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों ने परेशान होकर सुलभ शौचालय का उपयोग करना बंद कर दिया है। एक अति महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर में ऐसी अव्यवस्था के चलते स्वच्छ भारत अभियान की दुर्गति हो रही है।

यशवंत जैन के मातृशोक पर मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन से फोन पर मातृ शोक हेतु अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन के माध्यम से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया ज्ञात हो कि गत दिनों यशवंत जैन जी की माता कमलादेवी श्श्रीमाल के निधन पश्चात शोक मिलन कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव संगठन मंत्री पवन साय प्रदेश संगठन प्रभारी अजय जामवाल संगठन मंत्री रामप्रताप जी कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा कांकेर विधायक आशाराम नेताम अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग लोकसभा के सहसंयोजक भरत मटियारा जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू सहित अनेक नेतागण यशवंत जैन के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए वहीं मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि दी।

MOST POPULAR

HOT NEWS