- बोधघाट थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में पकड़ा गया आरोपी
- सुकमा से नशीली दवाएं लाकर बेचता था अधेड़
जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अवैध रूप से नशीली दवाई कैप्सूल व सिरप विक्रय करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।
एक व्यक्ति द्वारा सुकमा से नशीली दवाएं कैप्सूल व सिरप लाकर जगदलपुर में विक्रय करने की जानकारी बोधघाट पुलिस को मिली थी। थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड जगदलपुर में अनिल मल्ल पिता एसएन मल्ल को पकड़ा। उसके पास से 400 नग कैप्सूल और सिरप की 83 नग शीशियां, नकद रकम रु.2,940 रू. एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए। 47 वर्षीय अनिल मल्ल मदर टेरेसा वार्ड जगदलपुर का निवासी है।आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट जगदलपुर में धारा 21 (ग) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को पकड़ने में बोधघाट थाने की
निरीक्षक कविता धुर्वे, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर व अमित सिदार, सहायक उप निरीक्षक छुबि ठाकुर, प्रधान आरक्षक उमेश चंदेल, पवन श्रीवास्तव, आरक्षक प्रकाश, युवराज, सुरेश, यशवंत सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नशीली सिरप और कैप्सूल्स बेचने वाला सुकमा में नोटरी काम करने वाला अधेड़ गिरफ्तार
महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरवाने डोर टू डोर अभियान हुआ शुरू
जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्ती योजना महतारी वंदन योजना के तहत नगर पालिक निगम जगदलपुर में 48 वार्डों में 12 स्थलों में महतारी वंदन योजना के आवेदन जमा होना शुरू हो गया हैं। आवेदन फार्म लेने एवं जमा करने काफी संख्या में हितग्राही शिविर स्थलों में महिलाएं आवेदन लेने एवं जमा करने पहुंच रहे हैं । महतारी वंदन योजना के तहत शहर के हितग्राही इस योजना का लाभ उठाने से ना चुके जिसके लिए शहर के वार्डों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को वार्डो मे घर-घर जाकर सर्वे करने का निर्देश दिया गया है जिस पर आज आयुक्त हरेश मंडावी वार्डों में चल रहे सर्वे का निरीक्षण कर आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा किए जा रहे सर्वे का अवलोकन कर महतारी वंदन योजना के लाभ लेने में हितग्राही ना चुके इसका विशेष ख्याल रखते घर घर जाकर सर्वे करने का निर्देश दिया है साथ ही आयुक्त हरेश मंडावी ने आज शहर के शिविर स्थलों में जाकर व्यवस्था से अवगत होकर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । आयुक्त ने शिविर स्थलों के निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया आवेदन लेने तथा जमा करने पहुंच रहे हितग्राहीयों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इन बातों का विशेष ख्याल रखें । किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो । शिविर स्थलों में सारी व्यवस्था दुरुस्त रखें ।
कलेक्टर ने अधीक्षक को किया निलंबित
- अधीक्षकीय कार्य में लापरवाही पर गिरी गाज
- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच
जगदलपुर: पदलाम सिंह बैश (व्याख्याता) अधीक्षक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दरभा के द्वारा अपने अधीक्षकीय कार्य में लापरवाही बरते जाने के संबंध में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जगदलपुर अमित भाटिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर से प्राप्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर पूर्ण उत्तरदायी मानते हुए पदलाम सिंह बैश अधीक्षक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दरभा को सिविल सेवा आरक्षण नियम 1966 के नियम- 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित गया हैl निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमाअनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
मालूम हो कि सोमवार को दरभा विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चे भोजन
अव्यवस्था व अन्य मामलों को लेकर धरमपुरा में धरने पर बैठे हुए थे। मामले की जानकारी सहायक आयुक्त अमित भाटिया को मिलते ही वह बच्चों के बीच पहुंचे और तत्काल ही अधीक्षक व प्रिंसिपल को उनके दायित्व से मुक्त कर दिया था। इसके बाद जांच पड़ताल हुई और दोषी पाए जाने के बाद ही बस्तर कलेक्टर ने अधीक्षक को निलंबित कर दिया है।
बालोद शा. घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया विधिक सारक्षता शिविर का आयोजन
बालोद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा संचालित योजनाओं के कियान्वयन एवं प्रचार प्रसार तथा छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स व रेडक्रॉस कार्यशाला में विधिक जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त शिविर में माननीय डॉ० प्रज्ञा पचौरी, जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य, पॉक्सो एक्ट, मोटरयान अधिनियम, एफ०आई०आर० के संबंध में, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, नालसा के द्वारा संचालित योजनाएं, रैगिंग कानून के संबंध, निःशुल्क विधिक सहायता व सलाह, नेशनल लोक अदालत, सायबर काईम, नालसा का टोल फ्री नंबर 15100, सालसा का यूट्यूब चैनल ” जनचेतना” आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में श्रीमती सुमन सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद, कॉलेज के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण, छात्र छात्रायें एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालिगल वालिटियर्स उपस्थित रहें।
बाप से थी रंजिश, गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया मासूम बेटे को
- अपहरण कर 40 किमी दूर परपा ले जाकर की हत्या बालक के अपहरण व हत्या के मामले दो युवकों को पकड़ा लोहंडीगुड़ा पुलिस ने
लोहंडीगुड़ा पिता से चली आ रही रंजिश में उसके नौ वर्षीय बेटे का पहले अपहरण कर लिया गया, फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया हैl

बस्तर जिले के चित्रकोट मार्ग पर स्थित लोहंडीगुड़ा थाने से लगभग 150 मीटर दूर उसरीबेड़ा के गौतम वर्मा परिवार में दुखद घटना घटित हुई है। वर्मा परिवार के एक बालक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। लोहंडीगुड़ा पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफतार किया है। बस्तर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उसरीबेड़ा निवासी गौतम वर्मा से रंजिश के चलते गौतम के 9 वर्षीय बेटे वेद वर्मा का पड़ोसी निलेश कुशवाहा ने मंगलवार को घर के पास से अपहरण कर लिया था। उसके बाद वेद वर्मा को परपा थाने से कुछ दूर डोंगरी की झाड़ियों में ले जाकर उसकी गला घोटकर व गला रेत कर हत्या कर दी गई और शव को फेंक दिया गया।बुधवार को सुबह परपा पुलिस ने झाड़ियों से शव को बरामद कर अपहरण में शामिल दो युवकों निलेश कुशवाहा व हंसराज को गिरफतार कर लिया है। दूसरी तरफ उसरीबेड़ा के सूत्र का कहना है कि वेद वर्मा के पिता गौतम वर्मा ने अपहरणकर्ता एक युवक के साथ कुछ दिनों पहले अभद्रता की थी। इस वजह से आरोपी युवक वर्मा परिवार से रंजिश रखता था तथा वर्मा परिवार को सबक सिखाने के लिए वेद के अपहरण और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

घटना के विरोध में बंद रहा उसरीबेड़ा
बालक वेद वर्मा की हत्या से अंचल में सनसनी फैल गई है और आक्रोश भी व्याप्त है।उसड़ीबेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के विरोध में उसरीबेड़ा के व्यापारियों ने अपने – अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। सारे व्यापारी वर्मा परिवार के शोक में शामिल हुए। इस घटनाक्रम के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि पिता से चल रही रंजिश के बदले पुत्र को सजा क्यों दी गई। लोग हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्रीय सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए बालक वेद को श्रद्धांजलि दी है।. बैज ने कहा है कि पूरी कांग्रेस दुखी वर्मा परिवार के साथ खड़ी है। चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल ने भी इस घटना को दुखद और निंदनीय बताते हुए वर्मा परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।
हवाई सैर का लुत्फ़ उठा सकेंगे बीजापुर के मेधावी विद्यार्थी
- हवाई सैर का लुत्फ़ उठा सकेंगे बीजापुर के मेधावी विद्यार्थी
- बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने की शानदार पहल
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के 9वीं, 11वीं कक्षा में अध्ययनरत एवं स्पोर्ट्स के मेघावी विद्यार्थियों को कराई हवाई यात्रा कराई जाएगी। यह शानदार पहल बीजापुर के कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने की है।
कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में यह बात कही। मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों में तेजी लाने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन की तिथि 13 फरवरी से 22 मार्च तक है, जिसके लिए स्कूलों और कॉलेजों में व्यापक प्रचार कर सेना में भर्ती होकर देश की सेवा में योगदान देने युवाओं को प्रेरित करने कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। 9वीं, 11वीं एवं स्पोर्ट्स के मेधावी विद्यार्थियों को जिला प्रशासन के अभिनव पहल पर हवाई यात्रा का सफर कराया जाएगा ताकि विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके और बोर्ड परीक्षाओं में भी बेहतर परिणाम मिल सके। कलेक्टर ने विकास कार्यो की विभागवार समीक्षा करते हुए राशनकार्ड नवीनीकरण, दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचाये जा रहे राशन एवं नव निर्मित आंगनबाड़ी के कार्यो की जानकारी ली। जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में समुचित निराकरण के निर्देश दिए। कार्यालयों में रखे गये निष्प्रयोज्य युक्त सामग्रियों को नियमानुसार नीलामी कर कार्यालय को साफ-सुथरा और कबाड़मुक्त रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आदिवासियों के मौलिक सभ्यता एवं संस्कृति तथा उनके रिति रिवाजों एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए आर्थिक सहायता हेतु प्रस्ताव पर अनुमोदन किया है।सीईओ जिला पंचायत हेमंत नंदनवार ने शिविर में अधिकारियों को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए निर्देश दिए। उन्होने शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर शिविर में ग्रामीणों को विभागीय योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। शिविर में ग्रामीणों को टीबी, मलेरिया एवं सिकल सेल जैसे बीमारियों की जांच करने, कृषि विभाग द्वारा मृदा परिक्षण कर किसानों को जानकारी देने की बात कही। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड एवं सुरक्षा बीमा योजना के साथ शासन की सभी योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से कार्य करने का निर्देश दिए।बैठक में सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर सिंह कौशल, एसडीएम विकास सर्वे, दिलीप उईके, जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग केएस मसराम सहित जिले के अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित थे।
10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले डीएवी और निर्मला स्कूल के बच्चों के लिए डौन्डी परीक्षा केंद्र जाने हेतु बीएसपी प्रबंधन बस की व्यवस्था करें, सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद
- सांसद प्रतिनिधि और भारतीय मजदूर संघ के नेता मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज एसडीएम
- दल्ली राजहरा को ज्ञापन सौंपकर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूर्व की तरह राजहरा में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने हेतु आग्रह किया है। सांसद प्रतिनिधि ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 17 फरवरी से 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है किंतु ईस बार पूर्व की तरह डीएवी स्कूल के बच्चों को निर्मला स्कूल और निर्मला स्कूल के बच्चों को डीएवी स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं दिया गया है जोकि पालकों और बच्चों दोनों के लिए ही चिंताजनक है ईस बार दोनों स्कूलों के बच्चों को एकलव्य स्कूल डौंडी परीक्षा केंद्र दिया गया है जोकि कही से भी सही प्रतीत नहीं होता है क्योंकि जब दल्ली राजहरा में परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रर्याप्त संसाधन उपलब्ध है तो फिर यहां के बच्चों को डौडी परीक्षा केंद्र देना सही नहीं है। राजहरा नगर के दोनों ही स्कूलों में हर वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं इनमें बहुत से बच्चे ऐसे भी हैं जो सरकार द्वारा प्राप्त अनुदान से पढ़ते हैं उनके लिए संभव नहीं है कि वो गाड़ी किराए पर लेकर बच्चे को परीक्षा दिलाने ले जा सकें यहां एक बात और भी जाननी जरूरी है कि एकलव्य स्कूल डौडी के मेंन रोड़ पर नहीं है जिससे बच्चों को परेशानी हो सकती है।और आने जाने वाली कठिनाइयों के अलावा बच्चों के समय की बर्बादी भी हो रही है उसे परीक्षा केंद्र पहुंचने के समय से बहुत पहले घर से निकलना होगा। इसलिए एसडीएम राजहरा को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया है कि विषय की गंभीरता को देखते हुए ईसपर तत्काल कार्यवाही की जावे जिससे परीक्षा केंद्र को पूर्व की तरह राजहरा में रखवाया जाए जिससे बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले बच्चों और पालकों को राहत मिल सके। साथ ही यह भी निवेदन है कि समय सीमा की कमी को देखते हुए अगर परीक्षा केंद्र में बदलाव नहीं हो पाता है तो बीएसपी प्रबंधन से बातचीत कर सभी बच्चों के लिए डौडी परीक्षा केंद्र जाने आने के लिए बस की व्यवस्था करवाई जावें। ईस ज्ञापन की प्रतिलिपि – मुख्य महाप्रबंधक खदान राजहरा खदान समूह को भी दिया गया है जिसमें बच्चों के लिए बस की व्यवस्था करने में आसानी हो सके।
रेखचंद जैन से जोशीले अंदाज में मिले राहुल गांधी
- रेखचंद ने ग्राम तारा में किया राहुल गांधी का स्वागत
जगदलपुर सोमवार को सूरजपुर जिले के तारा में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन से जोशीले अंदाज में मिले।

राहुल गांधी ने जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन से आत्मीयता के साथ एवं जोश भरे अंदाज में भेंट की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का कुशलक्षेम भी पूछा।राहुल गांधी की आत्मीयता से जैन अभिभूत हो उठे। तारा में राहुल गांधी का स्वागत करने वालों में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री शिव डहरिया, पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व सांसद खेलसाय सिंह, पूर्व विधायक पारसनाथ रजवाड़े समेत सैकड़ों प्रदेश व स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा ग्रामीण शामिल थे। यह सभी न्याय यात्रियों का स्वागत करने दोपहर बाद से ही ग्राम तारा में एकत्रित हो गए थे। दोपहर पश्चात लगभग चार बजे जैसे ही राहुल गांधी का काफिला तारा पहुंचा, उनके स्वागत में डटे नेता व कार्यकर्ता उमड़ पड़े थे। इसी कड़ी में जगदलपुर के पूर्व विधायक जैन ने भी अपने सहयोगियों परमजीत सिंह जसवाल, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह आदि के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया।
डीएवी स्कूल प्रबंधन और बीएसपी प्रबंधन द्वारा अनुचित तरीके से फीस वसूलने पर हुए विवाद पर अब 15 फरवरी को एसडीएम ने बुलाई बैठक, मुश्ताक अहमद
राजहरा खदान समूह के सांसद प्रतिनिधि और भारतीय मजदूर संघ के नेता मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी बताया कि विगत दिनों भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सुरेश कुमार साहू से उनके कार्यकाल में मिला और उन्हें सबसे पहले भारतीय मजदूर संघ की नववर्ष की डायरी भेंट किया तत्पश्चात चर्चा में सांसद प्रतिनिधि ने उनसे जल्द से जल्द बीएसपी प्रबंधन और डीएवी प्रबंधन के साथ बैठक कर बच्चों के फीस के विषय में निर्णय लेने का अनुरोध किया क्योंकि सभी पालकगण असंमजस की स्थिति में है स्कूल प्रबंधन और बीएसपी प्रबंधन द्वारा स्थिति को स्पष्ट नहीं किया जा रहा है जबकि ईस संबंध में मेरे द्वारा सर्वप्रथम एक शिकायत पत्र 09-09-2023 को बीएसपी प्रबंधन और आपके कार्यलय में दिया गया था जिसमें पालकों का हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र भी दिया गया था उसके बाद 11-09-2023 को पुनः एक पत्र लिखा गया था जिसमें बच्चों को प्रवेश पत्र देने से मना किया जा रहा था जिनके फीस जमा नही हुए हैं जिसपर आपके हस्तक्षेप के बाद किसी तरह बच्चों को परीक्षा में बैठने दिया गया किंतु बच्चों को जिस तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है उसकी अभी तक जांच चल रही है जोकि खेदजनक है।इसी संबंध में 22-09-2023 को पुनः एक स्मरण पत्र बीएसपी प्रबंधन, जिला शिक्षा अधिकारी,और आपके कार्यलय को लिखा गया और जिसपर कार्यवाही करते हुए आपने त्रिपक्षीय बैठक भी आयोजित किया पर बीएसपी प्रबंधन की तरफ से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उस बैठक में उपस्थित नहीं हुए जोकि चिंता का विषय है। उसके बाद मेरे द्वारा पुनः 10-10-2023 को आपके कार्यलय में पत्र लिखकर बीएसपी प्रबंधन से लिखित जानकारी मांगी गई थी जिससे सारे विषयों का पटाक्षेप हो सकता था किंतु उस बैठक में बीएसपी प्रबंधन और डीएवी स्कूल प्रबंधन द्वारा जो जवाब दिया गया वो कहीं से भी सही नहीं था जो पुछा गया उस विषय को छोड़कर औचित्य विहीन जानकारी प्रदान किया गया इससे ऐसा प्रतीत होता है कि बीएसपी प्रबंधन जो कि डीएवी स्कूल को राजहरा में स्कूल चलाने का जो ठेका दी हुई उसे सही तरीके से क्रियान्वित करने में सक्षम नहीं और स्कूल सही तरीके से चल नहीं रहा है।ईसके लिए बीएसपी प्रबंधन जिम्मेदार है क्योंकि शिक्षा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं क्षेत्र में उपलब्ध कराना ईनकी नैतिक जिम्मेदारी है जिसमें यह मुंह नहीं मोड़ सकते है इन्हीं शर्तों पर इन्हें ईस क्षेत्र में माइनिंग करने की अनुमति दी गई थी किंतु आज बीएसपी प्रबंधन पूरी तरह से क्षेत्र का क्षेत्र की जनता का शोषण करने में लगीं हुई है जोकि चिंता जनक है जिसपर एसडीएम को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई करनी होगी जिससे नगर के लोगों को उनका अधिकार मिल सकें और यहां के गरीब आदिवासी के बच्चो के साथ न्याय हो सकें। चर्चा में मुश्ताक अहमद ने एसडीएम सुरेश कुमार साहू को कहा कि पिछली बैठक में ईस बात को पूरे प्रमाण के साथ हमने रखा था कि बीएसपी प्रबंधन ने सीएसआर मद से नान बीएसपी के बच्चों के लिए सत्र 2022-23 के लिए 2 करोड़ 3 लाख रुपए और सत्र 2023-24 के लिए 2 करोड़ 70 लाख रुपए डीएवी इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल दल्ली राजहरा के लिए दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि बीएसपी प्रबंधन के कुछ अधिकारी उस पैसे का बंदरबांट करने में लगे हुए और नगर की ग़रीब आदिवासियों का हक मारना चाहतीं हैं। पिछली बैठक में मुख्य महाप्रबंधक खदान ने कहा था कि यह पैसा अनुबंध के तहत दिये जाने वाले राशि का भुगतान है जिसपर संघ ने उनसे ईसी बात को लिखकर देने को कहा था संघ का स्पष्ट मानना है कि ईस पूरे प्रकरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है इसलिए सही जानकारी नहीं दी जा रही है इसलिए संघ को अब पूरे प्रकरण की शिकायत पूरे प्रमाण के साथ लोकपाल में करनी होगी जिससे सीएसआर मद में हो रहे भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकें। अंत में एसडीएम सुरेश कुमार साहू ने कहा ईस संबंध में बैठक 15-02-2024 को रखीं गई है जिसमें बीएसपी से संबंधित सभी शिकायतों का निराकरण कर लिया जावेगा।
संघ के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद,एम पी सिंग, संतोष देवांगन, संजय यादव, देवा साहू एवं संघ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी
जारी रहेगी तानाशाही और जुल्म के खिलाफ कांग्रेस की जंग :दीपक बैज
- भारत जोड़ो न्याय यात्रा केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह : सचिन पायलट
- भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने तैयार हो जाएं कार्यकर्ता : महंत
-अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सोमवार को केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर बेहद आक्रामक तेवर में नजर आए। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला।
आज पीसीसी चीफ व सांसद बस्तर दीपक बैज ने सरगुजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव व भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही और जुल्म के खिलाफ कांग्रेस की जंग लगातार जारी रहेगी। भाजपा दमन की नीति अपनाकर विपक्ष के नेताओं के खिलाफ ईडी, इन्कम टैक्स विभाग और सीबीआई जैसी स्वायत्त संस्थाओं को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। बैज ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। तानाशाही का आलम यह है कि मोदी सरकार बिना विपक्ष के सरकार चलाने की जिद पर जिद पर अड़ी है। इसलिए विपक्ष के नेताओं को चुन चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत फैसलों की वजह से देश तबाही की ओर बढ़ रहा है। देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है। महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है। बेरोजगारी के कारण युवा निराशा और हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। किसान आत्महत्या करने मजबूर हैं, महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है। देश के लोगों में मोदी सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार पर हमला बोलते हुए दीपक बैज ने कहा कि झूठे वादों और घोषणाओं के दम पर सत्ता में आई भाजपा ने प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। जनता खुद का ठगा सा महसूस कर रही है। दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर जुट जाने का आह्वान किया। सचिन पायलट ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा आजाद भारत में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सत्याग्रह है। इस यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। राहुल जी की यह यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ऊर्जावान हैं और जोश से भरे हुए हैं। आप सभी केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए अभी से डट जाएं।












