City Media - Page 623 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 623

तू डाल -डाल, तो मैं पात -पात के खेल में भाजपा ने मारी बाजी

0
  • भाजपा ने सरगुजा के बाद बस्तर को दिया बड़ा तोहफा
  • जगदलपुर के विधायक किरण देव को बनाया गया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
    अर्जुन झा
    जगदलपुर विधानसभा चुनाव के समय से कांग्रेस और भाजपा के बीच चले आ रहे तू डाल -डाल, तो मैं पात -पात के खेल में भाजपा बाजी मारती नजर आ रही है। पहले आदिवासी बहुल सरगुजा संभाग से छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक चला था और अब 90 फीसदी आदिवासी आबादी वाले बस्तर संभाग से किरण देव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने सुपर मास्टर स्ट्रोक चला दिया है। राज्य के आदिवासियों को साधने में कांग्रेस पर भाजपा फिर भारी पड़ गई है। किरण देव भले ही आदिवासी नहीं हैं, मगर आदिवासियों की धरती बस्तर का बेटा होने के नाते बरास्ते किरणदेव भाजपा बस्तर के आदिवासियों का दिल जीतने में कामयाब होगी, इसमें शक की जरा भी गुंजाईश नहीं है। किरणदेव को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की खबर जैसे ही आई जगदलपुर समेत समूचे बस्तर संभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों और आम नागरिकों ने आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर जश्न मनाना शुरू कर दिया।

कोडेनार पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी के दो नाबालिग आरोपी

0
  • 70 हजार के सेलफोन, स्मार्ट वाच और होम थिएटर बरामद

जगदलपुर चोरी के मामले में विधि के संघर्षरत बालकों को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। इन नाबालिगों ने मोबाइल दुकान से मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच व होम थिएटर की चोरी की थी। इन बालकों के कब्जे से 70 हजार रू. मूल्य के मोबाईल फोन, स्मार्ट वाच व होम थिएटर बरामद किए गए हैं।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अपराधी तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बड़े किलेपाल की दीपक मोबाइल दुकान से मोबाइल फोन एवं अन्य सामान चोरी करने वाले विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता मिली है। बीते 17-18 दिसंबर की दरमियानी रात बड़े किलेपाल स्थित दीपक मोबाइल दुकान की शीट को उखाड़कर अंदर घुसे इन बालकों ने दुकान से मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच व होम थिएटर की चोरी कर ली थी। प्रार्थी बृजेश वर्मा की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही थी। डीआईजी एवं एसएसपी जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केशलूर ऐश्वर्या चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना कोड़ेनार टीम चोरों की पतासाजी में लगी थी। टीम ने संदिग्ध की पहचान कर संदेही को पकड़ा। पूछताछ करने पर विधि से विरुद्ध संघर्षरत 2 बालकों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की एवं दोनों के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच व होम थिएटर जप्त कर लिया गया। विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि को अब कलेक्टर दिलाएंगे इंसाफ

0
  •  फर्जी शिकायत के आधार पर छीन ली गई थी नौकरी
  • परियोजना अधिकारी पर अब गिर सकती है गाज

अर्जुन झा
जगदलपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी की कार्यप्रणाली का विरोध करने पर साजिश के तहत बर्खास्त कर दी गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन को अब बस्तर के कलेक्टर इंसाफ दिलाएंगे। झूठी और फर्जी शिकायत के बूते की गई बर्खास्तगी की जांच के आदेश कलेक्टर ने दे दिए हैं। मामले की जांच की जिम्मेदारी तोकापाल के एसडीएम को दी गई है। आरोप है कि रुक्मणि सज्जन को बर्खास्त कराने की साजिश महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी उर्मिला खोब्रागढ़े ने रची थी। इसके लिए सरपंच और ग्रामीणों के नाम से फर्जी शिकायत पत्र लगाए गए थे। अब परियोजना अधिकारी पर फर्जीवाड़ा के आरोप में गाज गिर सकती है।
बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड में पदस्थ महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी के रवैए का विरोध करने पर ग्राम पुसेम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन की नौकरी साजिश के तहत छीन ली गई है। इस मामले में जनपद सदस्यों को भी अंधेरे में रख सेवा समाप्ति के प्रस्ताव को उनसे स्वीकृति दिला दी गई और इसी आधार पर जनपद पंचायत के सीईओ ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। जिन सरपंच, पंचों व ग्रामीणों की शिकायत का हवाला देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त किया गया है, उन सभी ने शपथ पत्र देकर शिकायत की बात से इंकार किया है। बास्तानार विकासखंड में पदस्थ महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी उर्मिला खोब्रागढ़े की मनमानी और लापरवाही को लेकर आएदिन शिकायतें सामने आती रहती हैं। परियोजना अधिकारी के रवैए के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिकाएं पूर्व में आंदोलन पर चली गई थीं।इसके चलते आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था चरमरा गई। विगत पांच वर्षों से बतौर प्रभारी पदस्थ परियोजना अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं से समन्वय बनाने और शासन की योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में नाकाम रही हैं और मनमानी पर उतर आई हैं। समय बेसमय आंगनबाड़ी केंद्रों में निरीक्षण के नाम पर पहुंच जाने, कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करने, बात बात पर कारण बताओ नोटिस जारी करने, उच्च अधिकारियों के समक्ष झूठी शिकायतें करने जैसे कारनामों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं परेशान हो हैं। वे परियोजना अधिकारी पर आतंक का राज कायम करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन पर उतर आई थीं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि परियोजना अधिकारी कभी भी आकस्मिक रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को परेशान करती हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अनावश्यक आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करा देने की धमकी भी परियोजना अधिकारी द्वारा दी जाती है। साथ ही प्रतिमाह मानदेय राशि और अन्य देयकों को बेवजह रोक दिया जाता है। इसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। उक्त परियोजना अधिकारी पांच साल से बास्तानार में ही पदस्थ हैं। उनके अधीन दरभा ब्लॉक और बास्तानार ब्लॉक शामिल हैं। 5 वर्षों से बास्तानार विकासखंड की प्रभारी होने की वजह से दोनों ही विकासखंडों में आंगनबाड़ियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। दोनों ब्लॉकों में आंगनबाड़ी केंद्रों के कर्मचारियों के साथ परियोजना अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करने में नाकाम हैं। उनकी मनमानी और लापरवाही के चलते बच्चों और गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उच्च अधिकारियों से परियोजना अधिकारी के खिलाफ शिकायत भी की थी। आंदोलन एवं शिकायत करने वालों का नेतृत्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणि सज्जन कर रही थीं। रुक्मणि सज्जन बास्तानार विकासखंड की ग्राम पंचायत बिरगाली के आश्रित ग्राम पुसेम के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता हैं। परियोजना अधिकारी ने रुक्मणि सज्जन के खिलाफ झूठे शिकायत पत्र लगवाकर उन्हें बर्खास्त करवा दिया। जिन लोगों द्वारा शिकायत की जाने का हवाला देकर बर्खास्तगी की गई है, उनमें बिरगाली के सरपंच अशोक कुमार पोयाम, पुसेम के महेश पोयामी, फगनू राम पोयामी, सुखराम पोयामी आदि शामिल हैं। इन चारों व्यक्तियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के समक्ष शपथ पत्र प्रस्तुत कर कहा है कि उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन के खिलाफ कभी किसी अधिकारी के समक्ष शिकायती आवेदन ही नहीं दिया है। उनके नाम से फर्जी शिकायती पत्र बनाकर रुक्मणि सज्जन के खिलाफ साजिश रची गई है। सरपंच और ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन के कामकाज की सराहना करते हुए उनकी सेवा समाप्ति को गलत ठहराया है।
परियोजना अधिकारी पर हो कार्रवाई
नोटरी द्वारा सत्यापित हलफनामा जिला कार्यक्रम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर बिरगली के सरपंच अशोक पोयाम, ग्रामीण महेश पोयामी, फगनू पोयामी और सुखराम पोयामी ने परियोजना अधिकारी की साजिश का खुलासा कर दिया है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण परियोजना अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कलेक्टर शिकायत शाखा ने एसडीएम तोकापाल को रुक्मणि की अपील और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर सात दिनों के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा है।

थ्रेसर मशीन से दबकर हुई मौत, लापरवाह ट्रेकर चालक पर हुई कार्यवाही

0

 बालोद थाना रनचिरई दिनांक 19.12.2023 के दोपहर 03.00 बजे जरिए मोबाइल से सूचना मिला कि ग्राम चाराचार में एक व्यक्ति का ट्रेक्टर थ्रेसर से दबकर मृत्यु हो गया है, कि सूचना पर हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचकर प्रार्थी युगल किशोर साहू पिता परदेशी राम साहू, उम्र 24 वर्ष, ग्राम चाराचार, थाना रनचिरई, जिला बालोद की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 304 (ए) भादवि का देहाती नालसी लेकर विवेचना कर थाना आकर असल नंबरी अपराध कायमी की जाती है। देहाती नालसी नकल जेल है- देहाती प्रथम सूचना पत्र धारा 154 द.प्र.सं. थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ0ग0) अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 304 (ए) भादवि, नाम प्रार्थी- युगल किशोर साहू पिता परदेशी राम साहू, उम्र 24 वर्ष, ग्राम चाराचार, थाना रनचिरई, जिला बालोद दिनांक घटना समय 19.12.2023 के 02.30 बजे, घटनास्थल- पीपरही खार त्रिवेणी टण्डन का खेत ग्राम चाराचार। दिनांक सूचना समय- 19.12.2023 के 04.10 बजे। दिशा व दूरी 22 कि0मी0 दक्षिण। नाम आरोपी- बिना नंबर का ट्रेक्टयर थ्रेसर चालक गोविंदा, ग्राम चाराचार, थाना रनचिरई, जिला बालोद छ0ग0। देहाती प्रथम सूचना पत्र लेख करने का स्थान- पीपरही खार त्रिवेणी टण्डन का खेत ग्राम चाराचार। देहाती नालसी लेखकर्ता पुलिस अधिकारी का नाम पद- प्रधान आरक्षक 820 नंदकिशोर चन्द्राकर, थाना रनचिरई, जिला

बालोद। दिनांक 19.12.2023 के करीबन 02.30 बजे मैं और गांव का शिव कोसरे के साथ गोविंदा साहू के ट्रेक्टर में बैठकर धान मिंजाई करने गांव के रामकुमार साहू के खेत में धान मिंजाई करने जा रहे थे, कि ट्रेक्टर थ्रेसर को गोविंदा साहू चला रहा था, दोनो ट्रेक्टर में बैठे थे, ट्रेक्टर थ्रेसर को त्रिवेणी टण्डन के खेत के आगे पहुंचे थे कि रामकुमार साहू वहीं पास खडा था, जो बोला मेरा खेत इधर है, तब गोविंदा साहू ट्रेक्टर थ्रेसर को तेज एवं उपेक्षापूर्ण चलाकर ट्रेक्टर थ्रेसर को पलटी कर दिया, जिससे मेड किनारे खडे रामकुमार साहू का थ्रेसर के नीचे दब जाने से घटना स्थल पर मौत हो गया।

रामेश्वर सेन बने सर्व नाई सेन समाज के बस्तर संभाग प्रभारी

0

जगदलपुर सर्व नाई सेन समाज के बस्तर संभाग प्रभारी धनेरामेश्वर श्रीवास सेन व लोचन सेन सर्व नाई सेन समाज की बैठक शहर के कृष्णा मंदिर में संपन्न हुई।बैठक में सर्व नाई सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत सेन, सचिव भुवन लाल कौशिक, कोषाध्यक्ष किशन सेन की मोजूदगी में समाज की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सर्व नाई सेन समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अरुण कौशिक, धनश्याम सेन, मुन्नू सेन पी. श्रीवास, तुमेश श्रीवास, एन. संपत प्रकाश सेन की नियुक्ति की गई। संभाग प्रभारी रामेश्वर श्रीवास को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से सर्व नाई सेन समाज के बस्तर जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर संभाग के सभी सातों जिलों के अध्यक्ष व सदस्य, राधे श्रीवास, राजू राव, नवनीत सराठे, सियाराम ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, गौरी श्रीवास, सरोज श्रीवास, श्रीनू राव मौजूद थे।

मसीही समाज 26 को निकालेगा क्रिसमस शांति रैली

0
  •  नगर के अनेक भागों से प्रेम का संदेश देते गुजरेगी रैली
    जगदलपुर चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च द्वारा इस वर्ष मसीह समाज में प्रेम स्नेह समन्वय बनाते हुए एक विशाल क्रिसमस शांति रैली का आयोजन किया गया है।यह शांति रैली चंदैया मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिस्कोपल चर्च लाल चर्च के तत्वावधान में आयोजित है।इसमें समस्त मसीह बंधु शामिल होंगे।
    लाल चर्च मसीह समाज के प्रवक्ता रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि शहरी ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इस रैली में भाग लेंगे। यह रैली 26 दिसंबर को मेथोडिस्ट एपिस्कोपल कन्वेंशन मैदान से दोपहर 1 बजे प्रारंभ होगी और आकाशवाणी के सामने, गुरु गोविंद सिंह चौक, पनामा चौक, मिताली चौक, गोल बाजार चौक, स्टेट बैंक चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, कमिश्नर ऑफिस के सामने से होती हुई मेथोडिस्ट एपिस्कोपल कन्वेंशन मैदान में समाप्त होगी। इस रैली में समस्त लोग क्रिसमस की खुशियों में शारीक होंगे और आपसी प्रेम स्नेह भाईचारे को प्रदर्शित करते हुए एकता के सूत्र में बंधकर क्रिसमस की खुशियां बांटेंगे तथा शहर वासियों को नववर्ष एवं क्रिसमस की बधाई देंगे।

कांग्रेस आज प्रदेशभर में करेगी धरना प्रदर्शन

0
  •  मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा : बैज
    रायपुर संसद से 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठबंधन के निर्णय अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरे राज्य में 22 दिसंबर को धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि संसद की सुरक्षा में हुई चूक के खिलाफ आवाज उठाने वाले विपक्षी दलों के 142 सांसदों को संसद से निलंबित किया जाना लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार दमनकारी कदम उठा रही है। जायज मुद्दे उठाने वाले सांसदों को अलोकतांत्रिक तरीके से सदन से निकाल दिया जाता है। आज सरकार की गलत नीतियों की खिलाफत करना गुनाह हो गया है। संसद के अंदर युवाओं द्वारा किया गया कृत्य गलत है, लेकिन यह घटना साबित करती है कि आज युवा बेरोजगारी और महंगाई के कारण परेशान हो चले हैं और अपनी पीड़ा से सरकार के कर्णधारों को अवगत कराने के लिए उन्हें उल्टे सीधे कदम उठाने हेतु मजबूर होना पड़ रहा। विपक्षी सांसद संसद की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में और संसद में प्रवेश के लिए उक्त युवाओं को पास जारी करवाने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग संसद में उठा रहे थे। इस मसले पर सरकार ने सदन में कोई जवाब नहीं दिया उल्टे विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इस मनमानी कार्रवाई के विरोध में इंडिया एलायंस ने 22 दिसंबर को पूरे देश में दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक धरना प्रदर्शन करने का फैसला किया है। बैज ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी इसी दिन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय तथा सभी जिला मुख्यालयों में 22 दिसंबर को तय समय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। गैदू ने पीसीसी चीफ के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटियों को इस संबंध में परिपत्र जारी कर दिया गया है गैदू ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

कांग्रेस के समर्पित नेता थे मोतीलाल वोरा : सुशील मौर्य

0
  •  शहर जिला कांग्रेस ने मनाई मोतीलाल वोरा की जयंती

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती सादगीपूर्ण मनाई गई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती पर उन्हें सादर वंदन करता हूं। उन्होंने कई साल तक पत्रकारिता की और पार्षद से मुख्यमंत्री, राज्यपाल तक का सफर तय किया। 1998 के लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव से जीते थे। बाबूजी ने 92 साल की उम्र में भी छत्तीसगढ़ की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वे संगठन के प्रति हमेशा समर्पित रहे।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, अंगत प्रसाद त्रिपाठी, नरेंद्र तिवारी, महापौर सफ़ीरा साहू, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, कांग्रेस नेता जतिन जैसवाल, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, राजीव शर्मा, अतिरिक्त शुक्ला, सामू कश्यप, जावेद खान, अजय बिसाई, जिशान कुरैशी, राकेश चौधरी, जोहन सुता, पार्षद लता निषाद, कमलेश पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाग, लैखन बघेल, नीलूराम बघेल, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र महापात्र, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, सेमियल नाथ,अभिषेक नायडू, असीम सुता, रोजविन दास, सुलो कश्यप, साहिल गुप्ता, अर्पणा बाजपेयी, पापिया गाईन, माधुरी शर्मा, अंजना नाग, एस नीला, शहनाज़ बेगम, अफरोज बेगम, माही श्रीवास्तव, बबली भाई, हनुमान द्विवेदी, दुर्योधन कश्यप, रविशंकर तिवारी, राजा कश्यप, मनोज यादव, किशन यादव, सलीम जाफर अली, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ, सेक्टर, जोन, सेवादल व अन्य प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

फुल एक्शन मोड में फोर्स, मुठभेड़ में कई नक्सली हताहत

0
  •  सुकमा जिले के नागाराम – कोत्तापल्ली के जंगलों में हुआ आमना – सामना
  • पुलिस और सुरक्षा बलों के सभी जवान हैं सुरक्षित
    अर्जुन झा
    जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद द्वारा ली गई विशेष बैठक के बाद एंटी नक्सल ऑपरेशन में लगे सुरक्षा बलों और पुलिस के जवान फुल एक्शन मोड में आ गए हैं। बुधवार 20 दिसंबर को बस्तर संभाग के सुकमा जिले के जंगलों में घुसकर फोर्स ने नक्सलियों पर बड़ा धावा बोल दिया। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई और लगभग आधा दर्जन नक्सलियों के हताहत होने की खबर है। सुरक्षा बलों ने एक नक्सली डेरे को मिट्टी में मिला दिया। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, नक्सली साहित्य व अन्य सामग्री बरामद की है।
    20 दिसंबर को सुबह डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं कोबरा 201 बटालियन के जवान ज्वाइंट एंटी नक्सल ऑपरेशन पर सुकमा जिले के चिंतलनार थाना अंतर्गत ग्राम नागाराम एवं कोत्तापल्ली के जंगलों की ओर रवाना हुए थे। सूचना मिली थी कि नागाराम एलओएस के नक्सली बड़ी संख्या में नागाराम व कोत्तापल्ली के बीच जंगलों में मौजूद हैं और बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सर्चिंग के दौरान कोत्तापल्ली एवं नागाराम के जंगलों में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड हो गई। सुरक्षा बलों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में 5–6 नक्सलियों के हताहत होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौके पर एक बड़ा नक्सल डेरा, विस्फोटक पदार्थ एवं भारी मात्रा में नक्सल सामग्री मिली है। सभी जवान सुरक्षित हैं एवं समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ चल रही थी। चार दिन पहले नक्सली हमले में सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए थे तथा एक जवान घायल हुआ था। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ एवं अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों की बैठक लेकर नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके उपरांत बीते 18 दिसंबर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद ने बस्तर संभाग के नारायणपुर में पुलिस, सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारियों की बैठक लेकर नक्सल विरोधी अभियान को विशेष रणनीति के तहत अमलीजामा पहनाने की हिदायत दी थी। एडीजी विवेकानंद ने सुकमा जिले के ग्राम बेदरे में स्थापित सीआरपीएफ के नए कैंप का मुआयना कर वहां तैनात अधिकारियों व जवानों की हौसला अफजाई की थी। इसका सकारात्मक असर आज कोत्तापल्ली और नागाराम के जंगलों में देखने को मिला है।

कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में बेखौफ जारी है मुरुम का अवैध खनन

0
  •  अधिकारियों पर अभी भी सवार है कांग्रेसियों का भूत
  • कार्रवाई नहीं, टरकाऊ नीति पर चल रहे हैं अधिकारी
    अर्जुन झा
    बकावंड लगता है ब्लॉक विकासखंड के अधिकारियों के सिर से कांग्रेस नेताओं के भय का भूत सत्ता परिवर्तन के बाद भी नहीं उतर पाया है। कांग्रेस नेता बेखौफ होकर मुरुम का अवैध खनन एवं परिवहन करा रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करने में अधिकारियों के हाथ पांव फूल रहे हैं। बकावंड ब्लॉक मुख्यालय के बिल्कुल करीब धड़ल्ले से मुरुम का अवैध खनन एवं परिवहन चल रहा है, लेकिन अधिकारी हाथ पे हाथ धरे बैठे हैं।

  • बकावंड विकासखंड मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित काजू प्लांट के समीप एक विशाल अवैध मुरुम खदान बना ली गई है। इस खदान में ग्राम जैतगिरी निवासी सूरज सिंह ठाकुर द्वारा जेसीबी से खोदाई कर मुरुम निकलवाई जा रही है। 5 से 10 ट्रेक्टर तक मुरुम की निकासी प्रतिदिन की जा रही है। इस मुरुम को एक कांग्रेस नेता के काम्प्लेक्स में डाला जा रहा है। तहसील कार्यालय की तरफ जाते समय जब हमारी नजर इस अवैध कारोबार पर पड़ी, तब हमने तहसीलदार कार्यालय जाकर इस संबंध में जानकारी चाही कि परमिशन लेकर के मुरुम का उत्खनन हो रहा है या बिना परमिशन के।इस बारे में तहसीलदार जॉली जेम्स ने बताया कि उनसे किसी भी प्रकार की अनुमति किसी भी व्यक्ति द्वारा नहीं ली गई है। इसके बाद हमने अवैध मुरुम खदान में जाकर खनन कर रहे जेसीबी के मालिकों से बात की, तो उन्होंने धमकाने वाले अंदाज में कहा कि आप जिसके पास चाहें शिकायत कर सकते हैं। हम मुरुम की खोदाई करते रहेंगे। हमें कोई नहीं रोक सकता बड़े अधिकारी भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। जो व्यक्ति मुरुम की खोदाई व निकासी करवा रहा है, वह कांग्रेस का नेता है और हम उसी कांग्रेस नेता के कहने पर यह काम कर रहे हैं। हमने तहसीलदार से कार्रवाई हेतु निवेदन किया, तो उन्होंने पटवारी को भेजकर जांच करवाने की बात कही। बाद में पटवारी ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि अवैध मुरुम खदान वाली जगह उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता है, इसलिए मैं कुछ नहीं कर सकता। इसके बाद हमने सेलफोन के जरिए जब तहसीलदार से संपर्क किया, तो उन्होंने फोन रिसीव करना भी मुनासिब नहीं समझा। इससे जाहिर होता है कि अधिकारी और खनन माफिया का मिलीभगत से मुरुम का अवैध खनन और परिवहन हो रहा है। अफसरों की मौन सहमति से खनन माफिया कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगातार मुरुम का खनन किया जा रहा है। तहसीलदार, शासन प्रशासन सब मौन धारण किए हुए हैं और सरकारी राजस्व की खुलेआम बंदरबांट हो रही है। क्षेत्र के सजग नागरिकों ने कहा है कि तहसीलदार कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं, इसलिए अब खनिज विभाग एवं कलेक्टर के संज्ञान में इस मामले को लाया जाएगा और उचित कार्रवाई हेतु जेसीबी मालिक, अवैध खनन कराने वाले कांग्रेस नेता तथा तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनसे आग्रह किया जाएगा।
  • चोरी, ऊपर से सीनाजोरी!
    खनन माफिया चोरी, ऊपर से सीनाजोरी की नीति पर चल रहे हैं। वे इस कदर बेखौफ होकर अवैध कार्य को आखिर अंजाम कैसे दे रहे हैं, यह एक विचारणीय प्रश्न है। मुरुम का अवैध खनन में लगे लोग साफ तौर पर धमकाते हुए कह रहे थे कि जिस अधिकारी के पास शिकायत करनी है, जाओ कर लो। न तुम हमारा कुछ बिगाड़ पाओगे और न अधिकारी कुछ कर पाएंगे। हम जिस कांग्रेस नेता के लिए यह काम कर रहे हैं, वह बहुत ही ऊंची पहुंच वाला है। अधिकारी भी हमारे उस नेता से डरते हैं। इससे जाहिर होता है कि सत्ता परिवर्तन के बाद भी आज तक अधिकारियों में कांग्रेस नेताओं का खौफ बरकार है। ऐसे ही छुटभैए नेताओं की करतूतों की वजह से कांग्रेस पार्टी की बदनामी हो रही है। खनिज माफिया कांग्रेस नेताओं से परेशान नागरिक अब स्थानीय भाजपा नेताओं से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं
    वर्सन
    पटवारी करेंगे जांच
    संबंधित स्थल पर मुरुम खनन की अनुमति किसी को नहीं दी गई है। हल्का पटवारी को भेजकर जांच कराई जाएगी।
    जॉली जेम्स,
    तहसीलदार, बकावंड

MOST POPULAR

HOT NEWS