City Media - Page 671 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 671

डीजे बजाने को लेकर हुआ बवाल पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

0

दल्लीराजहरा :- गणेश विसर्जन मौहोल पर डीजे पर गाने बजाने को लेकर हुवा विवाद, विवाद होने दोनों के बीच मारपीट हो गई | बताया जा रहा हैं की गणेश को विसर्जित करने के लिये डीजे लगा के शंकर तालाब ले जा रहे थे | विसर्जन के बाद 256 चौक के पास बैठ कर बातचीत कर रहे थे | इसी दौरान करीबन 12 बजे लक्ष्मण दास और लालू मंडावी व उससे दोस्त द्वारा  डीजे में गाना बजाने को लेकर आपस में गली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट की। वहीं लक्ष्मण दास ने बताया कि मोहल्ले का गणेश विसर्जन तालाब में करने के बाद दोस्त प्रदीप मांझी उर्फ लालू मांझी के साथ दुर्गा मंच के पास खड़े थे। इसी दौरान सूर्यकांत भुआर्य उर्फ सूर्या को गणेश विसर्जन के दौरान महिलाओं के साथ हुए विवाद को लेकर समझाइश दे रहे थे, तभी आवेश में आकर सूर्यकांत जान से मारने की धमकी देते हुए प्रदीप को हाथ मुक्का और पट्टा से मारपीट की। बीच बचाव के दौरान मेरे पैर में खरोच आया है। दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर राजहरा थाने में तीन लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।गणेश विसर्जन के दौरान देर रात डीजे बजाने वालो पर कार्यवाही होने के चलते विवाद की स्थिति हो गई रात में ही बवाल होने पर जिले से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया | विवाद इतना बढ़ गया की गणेश उत्सव समिति गणेश प्रतिमा को विसर्जन करने के बजाय छोड़ कर चले गए | ऐसी स्थिति में पुलिस को ही विसर्जन करना पड़ा | मोगरा दफाई के गणेश उत्सव समिति के द्वारा डीजे के घुन पर निकने थे लेकिन 10 से अधिक समय हो जाने के कारण पुलिस बल को हाई कोट से आदेश का पालन किये जाने पर पुलिस बल के द्वारा मना करने पर  विवाद का मौहोल हो बन गया | पुलिस प्रशासन का कहना यह था की हाई कोट के आदेशानुसार करीबन रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक डीजे बाजने पर प्रतिबन्ध हैं इसलिए गणेश समिति के लोग नाराज हो गए | इससे गणेश समिति के लोगो द्वारा मुख्य मार्ग पर बैठ जाने से सडक पर आवजावी बंद हो जाने से सड़क पर लम्बी लाइन होने के कारण पुलिस बल बुलाया गया |सड़क पर बैठे लोगो को हटाने पर दोनों के बीच धक्का मुक्की होने से पुलिस पप्रशासन नाराज हो गये |वही दूसरी तरफ डैम साइड में गणेश को विसर्जित करने के लिये लगे क्रेन ढलाई तरफ खड़े होने के कारण 20 फिट खाई में जा गिरी | जिससे किसी तरह का जनहानि नहीं हुई |  

प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत

0

कांकेर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कांकेर में भव्य स्वागत किया गया। बघेल और प्रियंका गांधी भानुप्रताप देव कॉलेज मैदान गोविंदपुर कांकेर स्थित हेलीपैड पहुंचे, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, स्थानीय विधायक शिशुपाल सोरी, भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी, अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने बालिकाओं और युवतियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

 

भाजपा प्रत्याशियों के चयन में फंसा पेंच

0
  • पैराशूट प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्त्ताओं की नाराजगी पर भी पार्टी की है कड़ी नजर
  • नए सिरे से सर्वे कराकर तय किए जाएंगे प्रत्याशी

-अर्जुन झा-
रायपुर छत्तीसगढ़ में संभावित भाजपा प्रत्याशियों की सूची वायरल होने के बाद प्रत्याशी चयन में पेंच फंस गया है। बाहरी प्रत्याशी थोपे जाने से कार्यकर्त्ताओं के बीच से उठ रहे नाराजगी के स्वर ने भी भाजपा नेतृत्व को सांसत में डाल दिया है। प्रत्याशियों की सूची लीक होने से नरेंद्र मोदी और अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष बेहद नाराज बताए जा रहे हैं। इसी बात को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय को नई दिल्ली तलब किया गया था और प्रदेश भाजपा के प्रभारी एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओमप्रकाश माथुर के यहां मैराथन बैठक हुई।
विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं कि जिन सीटों पर संभावित भाजपा प्रत्याशी के नाम पर विरोध प्रारंभ हो चुका है, वहां पुनः सर्वे करवाया जाएगा। इंटेलिजेंस ब्यूरो से भी रिपोर्ट मांगी गई है। बैठक में उन चेहरों की पहचान करने का प्रयास किया गया, जिन्होंने यह सूची वायरल की है। सूत्र बता रहे हैं कि 15 -20 नए नामों पर विचार चल रहा है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा कार्यालय में आकर विरोध दर्ज करा रहे हैं।

कार्यकर्त्ता खुश रहेंगे, तभी बनेगा काम
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख नेताओं और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से फोन पर हुई चर्चा के अनुसार उनकी भावना है कि कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर आम सहमति से प्रत्याशी का नाम तय किया जाए। यह सर्वे की प्रक्रिया बंद होनी चाहिए, क्योंकि जमीन पर कार्यकर्ता काम करते हैं सर्वे टीम नहीं। लोगों की भावना है कि हाल ही में भाजपा प्रवेश करने वाले को बिल्कुल टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। अगर यह प्रक्रिया बंद नहीं हुई, तो छत्तीसगढ़ में भाजपा को जबरदस्त नुकसान होगा। बाहरी प्रत्याशियों को कार्यकर्ता बिल्कुल पसंद नहीं करेंगे और फिर वह मजबूर हो जाएंगे 2018 की तरह परिणाम देने के लिए। कुछ मीडिया से जुड़े लोगों, किसानों व्यापारियों और आदिवासियों से हुई चर्चा के अनुसार उनका भी यही मानना है कि पार्टी के काम करने वाले लोगों को महत्व दिया जाना चाहिए। जनता और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर बाहरी प्रत्याशी को थोपा नहीं जाना चाहिए।

विरोध इस बात पर भी है
लोगों का यह भी कहना है कि 2018 में जो परिणाम आए थे, वह भाजपा के विरोध में नहीं बल्कि भाजपा सरकार में बैठे भ्रष्ट लोगों के कारनामों के कारण जनता और कार्यकर्ताओं की नाराजगी का परिणाम था। ऐसे चेहरों से भाजपा को दूरी बनाकर रखना चाहिए और ऐसे कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाना चाहिए, जो वर्षों से पार्टी का काम कर रहे हैं और बदनाम चेहरे का टिकट हर हालत में काट देना चाहिए। लोग यह भी कहते पाए गए हैं कि अगर वायरल सूची को सही माना जाए, तो 8 विधानसभा क्षेत्र में ठाकुर वर्ग के लोगों को टिकट दे दिए गए हैं, यह भी गलत निर्णय है। अब किसकी अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया है और इसके पीछे क्या षड्यंत्र है इस पर भी केंद्रीय संगठन को संज्ञान में लेना चाहिए।

कई समाज हैं भाजपा से नाराज
सिंधी समाज, गुजराती समाज और ब्राह्मण समाज भी टिकट से वंचित होने के कारण नाराज हैं। जहां पर इनकी बहुलता है वहां पर इन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए और कम से कम उपरोक्त समाज के एक-एक व्यक्ति को तो टिकट दिया ही जाना चाहिए। केंद्रीय चुनाव समिति को इस बात पर भी संज्ञान लेना चाहिए कि साहू समाज और कुर्मी समाज के साथ ही अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी सामाजिक दृष्टिकोण से और वोटों के गणित के अनुसार टिकट दिया जाना चाहिए। साहू समाज का 2018 में 14 सीटें प्राप्त हुई थीं, लेकिन सिर्फ एक सीट पर भाजपा ने विजय प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। वह सीट धमतरी है, जहां से रंजना दीपेंद्र साहू जीती थीं और यह जीत भी कांग्रेस के बागी आनंद पवार के चुनाव लड़ने के कारण मिली थी। इसका परिणाम यह है कि भाजपा आज भी वहां कमजोर है।
विधानसभा चुनाव में स्थानीय स्तर के नेताओं व कार्यकर्ताओं और जिला पदाधिकारियों को महत्व दिया जाना चाहिए। बाहरी नेताओं को थोपा नहीं जाना चाहिए। क्योंकि 2018 के परिणाम बताते हैं कि बाहर से आए नेताओं ने अपना वर्चस्व बना लिया था और दबाव पूर्वक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया करते थे, जिसे स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बर्दाश्त नहीं किया और कई लोग घर बैठ गए। ऐसी स्थिति 2023 के विधानसभा चुनाव में ना हो इसके लिए प्रदेश संगठन को संज्ञान में लेना चाहिए।

बुडापे का सहारा वृध्दा पेंशन 1 वर्ष से बंद, बैंक में चक्कर काट काट के परेशान

0

बकावंणड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत संवरा वृद्धा वृद्धा पेंशन के लिए कई महिलाओं पेंशनधारी पाने के लिए कई दिनों से डर-डर ठोकर खाना पड़ रहा है ग्राम पंचायत बैंक में चक्कर काट काट के परेशान हो गए उसके बावजूद भी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के लापरवाही के कारण 1 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी आज तक विरुद्ध पेंशन नहीं मिल पा रहा है सरपच के पति रवी सिह ने की आज तक कोई ग्रामीण आज तक नहीं आई है मेरे पास सचिव श्यामलाल कश्यप ने कहा किसी-किसी का के वाईसी भी नहीं आए उसी की वजह से नहीं पूछ पा रहा है मैं जानता हूं कई लोगों को नहीं मिला है आप भी जान रहे हो ऑनलाइन का काम है इसको लेकर कोई जनपद से कुछ आवेदन मंगाया हूं आएगा तो देख लेगा मुख्यकार्य अधिकारी जनपद सीईओ एस एस मांडवी चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि ऑनलाइन का काम है चेक करके बताता हूं ,मुनि नाग जानकी ,मदना ,पाठेर ,रूबारी आसमति , 40 पेंशन महिला को नहीं मिल रहा है

भाजपा उम्मीदवारों की सूची में हो सकता है फेरबदल

0
  •  सूची लीक होने से राष्ट्रीय नेतृत्व है बेहद नाराज
  •  किया जा सकता है 10 से 15 प्रत्याशियों में बदलाव

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए 69 भाजपा प्रत्याशियों का नाम केंद्रीय चुनाव समिति ने फायनल किया था, लेकिन उसी दिन आधी रात को एक सूची वायरल हो गई, जिसे लेकर केंद्रीय संगठन और सरकार में बैठे प्रभावशाली मंत्री नाराज हैं। अब वे मंथन कर रहे हैं कि आखिर हमारे बीच घर का भेदी कौन है?केंद्रीय खुफिया एजेंसी और भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ में नियुक्त गोपनीय टीम को ऐसे चेहरे की पहचान के लिए जवाबदारी दी गई है।
इसी कड़ी में केंद्रीय संगठन द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय को दिल्ली तलब किया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि गुरुवार को प्रातः 9 बजे की फ्लाइट से दोनों नेता नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय संगठन इस बात का भी आकलन कर रहा है कि एक न्यूज़ चैनल जो कि समाचार पत्र भी निकालता है, द्वारा जो समाचार प्रकाशित किया गया उसमें कोई प्रश्न वाचक चिन्ह नहीं लगाया गया था और उन्होंने अपने ब्रॉडकास्ट में स्पष्ट रूप से कहा कि केंद्रीय संगठन और केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार यह नाम हैं।इसे लेकर भी केंद्रीय संगठन प्रदेश के उन 5 नेताओं जो केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उपस्थित थे, पर भी गंभीर नाराज है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर छत्तीसगढ़ भाजपा के किसी भी नेता का फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।अब नई दिल्ली में क्या घटनाक्रम होता है उसका हमें इंतजार करना होगा लेकिन विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं कि 10 से 15 उम्मीदवारों के नाम पर फेरबदल हो सकता है।

विधायक रेखचंद ने करोड़ों के कार्यों का किया भूमिपूजन

0
  • गांवों की सड़कों का होगा नवीनीकरण, बनेंगी नालियां, मिलेगा शुद्ध पेयजल

जगदलपुर। विधायक जगदलपुर तथा संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चोकावाड़ा, जीरागांव, घाटपदमुर, कुम्हरावंड एवं कालीपुर में 6 करोड़ 73 लाख 47 हजार रुपए के सड़क नवीनीकरण, नाली निर्माण एवं नल जल योजना के कार्यों का भूमिपूजन किया। चोकावाड़ा में एनएच 43 से स्कूलपारा चोकावाड़ा तक सड़क नवीनीकरण कार्य लागत 96.23 लाख रु., ग्राम पंचायत जीरागांव में एनएच 43 से स्कूल पारा जीरागांव तक सड़क नवीनीकरण कार्य लागत 1 करोड़ 46 लाख 9 हजार रुपए एवं जीरागांव से कुम्हली तक सड़क नवीनीकरण कार्य 18.83 लाख रुपए, ग्राम पंचायत घाट पदमुर में सीसी सड़क मुख्य मार्ग से माता मंदिर तक 160 मीटर सीसी सड़क लागत 5.20 लाख, शिवानंद आश्रम से डुरकीगुड़ा सड़क नवीनीकरण कार्य 31.97 लाख, जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना 157.02 लाख, सीसीसड़क सह नाली निर्माण मुन्ना घर से सेमल तालाब तक 7.58 लाख एवं कुम्हरावंड में कुम्हरावंड से बिरिंगपाल तक सड़क निर्माण 25.43 लाख, मुख्य मार्ग से इंद्रावती स्टाप डैम तक सड़क निर्माण 6.08 लाख एवं नल जल योजना 66.63 लाख रुपए, एवं कालीपुर में नल-जल योजना के तहत कार्य 112.90 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन रेखचंद जैन ने किया।

इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। एनएच 43 से चोकावाड़ा एवं एनएच 43 से जीरागंव होते हुए कुम्हली तक की सड़क जर्जर हो गई थी। यहां के लोग वर्षों से इस सड़क को बनाने की मांग करते आ रहे थे। हमने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उच्च गुणवत्ता की सड़क स्वीकृत करने की मांग की थी, जो स्वीकृत हो गई है। अब जल्द ही यह सड़क बन कर तैयार हो गाएगी। इसी तरह हमारी सरकार हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए लगातार कार्य कर रही है। और आज विभिन्न पंचायतों में करोड़ों रुपए के नल जल योजनाओं का भूमिपूजन किया गया है। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ नेता गौरनाथ नाग, परमजीत सिंह जसवाल, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रवक्ता अवधेश झा, नव नियुक्त महामंत्री एवं इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल, सरपंच चोकावाड़ा बैधनाथ नाग, उप सरपंच डमरू बघेल, उप सरपंच धनपूंजी बिजय बिसाई, आमागुड़ा सरपंच भगतराम बघेल, सरपंच कुम्हली सुखदेव बाकड़े, धनुर्जय नाग, सरपंच घाट पदमुर लखीधर बघेल, उप सरपंच जमुना कश्यप, सुकलू राम यादव, अब्दुल रहमान, मुन्ना सेठिया, तिलक राम यादव, उमेश सेठिया, स्वामी शिवदासानंद सरस्वती, मोहन सिंह, समलू राम, सरपंच कालीपुर खगेश्वर भोयर, सरपंच कुम्हरावंड दशमी बाई बेलसरिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

14 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ के फड़ से किया गिरफ्तार

0
  • थाना डोंगरगांव पुलिस को जुआ रेड कार्यवाही में मिली बड़ी सफलता, मुखबीर की सुचना पर किया रेड कार्यवाही
  • घटना स्थल मे जुआ के फड़ से नगदी रकम 2,28,430/- रूपये एवं 14 नग मोबाईल फोन कीमती 1,80,500/- रूपये, 12 नग मोटर सायकल कीमती 5,90,000/- रूपये कुल जुमला 9,98,930/- रूपये, 02 दर्री, 52 पत्ती ताश जप्त।*
  • जुआरियों में पुलिस की भय व्याप्त*

 

डोंगरगांव – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक मीना के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयुसीएडब्ल्यु) श्रीमती नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना प्रभारी डोंगरगांव निरी0 उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में डोंगरगांव पुलिस को दिनांक 04.10.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम गिरगांव जंगल सोलर प्लांट किनारे जुआरियों द्वारा अवैध रूप से ताश पत्तियों पर रूपये पैसो का दांव लगाकर हार जीत का खेल खेल रहें है कि सुचना पर वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराकर थाना डोंगरगांव प्रभारी निरी0 उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर कर घटना स्थल रवाना होकर रेड कार्यवाही किया गया मौके से 14 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया।

जुआरियों 1. रजिन्दर सिंह पिता जसपाल सिंह, उम्र 33 साल वार्ड नं0 11 बुधवारी पारा डोंगरगढ, जिला राजनांदगांव, 2. लोकनाथ वर्मा पिता स्व० अर्जुन वर्मा, उम्र 46 साल पता गौरीनगर वार्ड नं0 13 राजनांदगांव, छ०ग०, 3. आनंद शर्मा पिता प्रमोद शर्मा उम्र 47 साल, पता- ब्राम्हण पारा राजनांदगांव, छ०ग०, 4. तामेश्वर साहू पिता स्व० बेदुराम साहु उर्म 40 साल पता खैरा, (जंगलेशर) थाना राज०, 5. कुंजलाल सिन्हा पिता झाडुराम सिन्हा उम्र 48 साल पता- हमालपारा राज0, 6. सोहन साहू पिता स्व० नेगीराम साहू उम्र 43 साल, पता- वार्ड नं0 11 छिरपानी डोंगरगढ, 7. शिवशंकर अग्निहोत्री पिता स्व० गणेश प्रसाद उम्र 46 साल, साकिन तुलसीपुर, राजनांदगांव, छ०ग०, 8. धीरज हंसा पिता हेमलाल हंसा उम्र 38 साल पता- गौरीनगर, जिला राजनांदगांव, छ०ग०, राजनांदगांव, छ०ग०, 9. नेतुराम सोनवानी पिता मेहत्तर राम सोनवारी, उम्र 59 साल निवासी स्टेशनपारा राजनांदगांव, छ०ग०, 10. राजु बड़मे पिता रामचंद, उम्र 40 साल, पता वार्ड नं0 08 छिरपानी, थाना डोंगरगढ़, जिला राज०,11. देवराज उर्फ राहुल उर्फ सोनू राजपुत पिता गोविंद राजपुत, उम्र 26 साल पता- तुलसीपुर, 12. टिकेश्वर वर्मा पिता मनोहर वर्मा, उम्र 37 सान, पता- ग्राम कोहका पुलिस चौकी तुमडीबोढ, राज०, 13. उमेश सिंह पिता महेश सिंह उम्र 28 साल, पता- पेंड्री राजनांदगांव, छ०ग०,14. युधीष्ठीर मारगे ऊर्फ पुनाराम पिता सुखीराम मारगे उम्र 51 साल साकिन गिदर्री थाना डोंगरगांव जिला राज० छ०ग० के कब्जे से मौके पर फड़ व पास से कुल जुमला नगदी रकम 2,28,430/- रूपये, 02 नग दर्री 52 पत्ति ताश के की बंडल, 12 नग मोटर सायकल कीमती 5,90,000/- रूपये, 14 नग मोबाईल फोन कीमती 1,80,500/- रूपये, कुल जुमला रकम 9,98,930/- रूपये जप्त किया गया, आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 3(2), 4 के तहत आरोपी जुआरियों को गिर0 कर विधिवत कार्यवाही किया गया है। रेड कार्यवाही में थाना डोंगरगांव पुलिस स्टाफ की विशेष भुमिका रही है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश है तो भ्रष्टाचार है : तोमन साहू

0

 

 

दल्लीराजाहरा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने भूपेश बघेल के भ्रष्टाचारी सरकार के संबंध में अपने वक्तवा जारी करते हुए कहा कि आप सभी को ज्ञात है कि पिछले पांच सालों में भूपेश सकार के संरक्षण में हजारों करोड़ रुपए के घोटाले हुए हैं, जिनमें चांवल, शराब, PSC और कोयला घोटाला प्रमुख हैं, इस सरकार के राज में और भी कई घोटाले हुए हैं जैसे गौठान, डीएमएफ, महादेव सट्टा ऐप इत्यादि है भूपेश है तो छत्तीसगढ़ में भरोसा भूपेश है तो भरोसा है का नारा देने वाली कांग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है अर्थात या कहना उचित होगा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश है तो भ्रष्टाचार है इसका जीता जागता उदाहरण छत्तीसगढ़ को हजारो करोड़ों रुपए की कर्ज में जाना है राज्य की जनता के हित के बजाय अपने घरों को भरने में लगे हैं

इन्हीं सब विषयों को लेकर जिला किसान मोर्चा एवं ग्रामीण भाजपा मंडल के नेतृत्व में लगातार विभिन्न ग्रामों में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर रहे हैं और कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार व छत्तीसगढ़ विरोधी चेहरा उजागर करने का काम कर रहे है निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्टाचारी सरकार को जनता उखाड़ फेंकिगी।

 

 

सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराने से युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा दल्लीराजहरा डौंडी से कच्चे मुख्य मार्ग में पिच्चेटोला के पास मेन रोड में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सावर की मौके पर मौत हो गई | बताया जा रहा हैं की मृतक अपने मोटर साइकिल क्र CG 05 s 1114 से कुछ काम से डौंडी आया था | डौंडी से लौटते न समय पिच्चटोला के पास खडी ट्रेक्टर  क्रमांक CG 07 NA 8127 ट्राली समेत विपरीत दिशा में होने व ना किसी प्रकार का संकेत चिन्ह बिना इंडिकेटर जलाये पूर्वक असुरक्षित खड़ी होने करने के कारण बाइक सवार मृतक  कार्तिक मरकाम मोटर सायकल सहित टकराने से सिर में चोट आने से युवक की मौत हो गई  | घटना के बाद आस पास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया |

छजकां के पूर्व प्रत्याशियों समेत हजारों लोग कांग्रेस में शामिल

0

रायपुर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में जोगी जनता कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी चंद्रपुर विधानसभा सीट से गीतांजलि पटेल, खुज्जी सीट, मोहला मानपुर सीट से पूर्व प्रत्याशी संजीत ठाकुर सहित हजारों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पीसीसी चीफ  बैज एवं उप मुख्यमंत्री  सिंहदेव ने उन्हें बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS