City Media - Page 677 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 677

मोदी विपक्ष को न कोसें, अपनी उपलब्धि बताएं : दीपक बैज

0
  •  प्रधानमंत्री से छग कांग्रेस अध्यक्ष के 36 सवाल

रायपुर छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने 36 सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री  मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम वर्ष को पूरा करने वाले हैं, लेकिन वे अपने साढ़े नौ साल के कार्यों की चर्चा अपने भाषणों में करने के बजाय सिर्फ विपक्ष को कोसते हैं। उनके पास अपनी उपलब्धियों के बारे में कुछ बोलने को है ही नहीं। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय, कालाधन के बारे में प्रधानमंत्री चुप रहते हैं। बैज ने कहा है कि प्रधानमंत्री से जनता भाजपा के किए वादों की हकीकत जानना चाहती है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्तर के और छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों पर आधारित 36 सवाल पूछे हैं।

उन्होंने पूछा है कि छत्तीसगढ़ की यात्री ट्रेनों को लगातार रद्द क्यों किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ के चावल का कोटा 86 लाख मीट्रिक टन से घटाकर 61 लाख क्यों किया गया, छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मांग के अनुरूप बारदाने क्यों नहीं दे रहे हैं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह के 36 हजार करोड़ के नान घोटाले, 6200 करोड़ के चिटफंड घोटाले की जांच केंद्र सरकार क्यों नहीं करवाती, अच्छे दिन कब आएंगे, लोगों के अकाउंट में 15 लाख रु. कब आएंगे, महंगाई कब कम होगी, पेट्रोल-डीजल के दाम कब कम होंगे, 92 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार क्यों नहीं मिला, चीन को लाल आंख कब दिखाएंगे, नोटबंदी से जनता और सरकार को क्या मिला, धारा 370 हटने से कश्मीर में कितने लोगों ने प्लॉट खरीदे और कितनी कंपनी ने प्लांट खड़े किए, किसानों की आय दुगनी हुई क्या, बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं हैं, शिक्षा संस्थानों की हालत खस्ता क्यों है, जीएसटी से व्यापारियों और सरकार ने क्या पाया, क्या खोया, 100 स्मार्ट सिटी का वादा था, कितनी स्मार्ट सिटी बनी, सांसदों द्वारा गोद लिए गए कितने गांवों का विकास हुआ और कितने गांव अभी भी गोदी में बैठे हैं, सरकारी संपत्ति को बेचकर कब तक देश चलेगा ?

बैज ने प्रधानमंत्री से यह भी पूछा है कि पुलवामा में सेना के जवानों की हत्या का जिम्मेदार कौन है, स्वच्छ भारत अभियान में करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे है, कितने शहर स्वच्छ हुए, 9 साल में ईडी और आईटी की रेड कितने भाजपा नेताओं के यहां पड़ी, 2014 से पहले आपके पास भ्रष्टाचारियों की फाइल होती थी, उसमें से कितने कांग्रेसियों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, पर बेटियां नेताओं से प्रताड़ित होकर दिल्ली में धरना दे रही थी आरोपी भाजपाई सांसद था उस सांसद पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई, नोटबंदी से आतंकवाद खत्म हो जाने के दावे का क्या हुआ कश्मीर में हमारे जवान शहीद कैसे हो रहे हैं, आपकी सरकार में किसानों की आत्महत्या बंद क्यों नहीं हो रही है, 2022 में हर बेघर को घर देने का वादा कितना पूरा हुआ, नोटबंदी में कितने भाजपाई नेता नोट बदलने के लिए लाइन में खड़े थे और कितनों के पास आय से अधिक कालाधन मिला? दीपक बैज ने आगे पूछा है कि विदेश में जमा काला धन कितने भारतीयों का है और वापस कब लाएंगे, आपकी हर एक विदेश यात्रा पर कितना खर्च हुआ, उज्जवला योजना के तहत कितने लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर दिया गया, उनमें से कितनों ने अपने पैसे से रिफिल करवा रहे हैं, पकौड़ा, पान, पंचर बनाने के उद्योग के तहत कितने युवाओं को रोजगार मिला, 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात की थी, आज अर्थव्यवस्था बदहाल क्यों हैं, 2000 के नोट आपकी सरकार ने ही लांच किए थे ऐसा क्या हुआ कि कम समय में ही इन नोटों का चलन बंद करने का निर्णय लेना पड़ा,

डॉलर के मुकाबले रुपया बेहाल क्यों है और मणिपुर में भी डबल इंजन की सरकार है फिर दंगे क्यों भड़क रहे हैं, मणिपुर में कुछ करते क्यों नहीं? बैज ने कहा कि हमें यकीन है कि प्रधानमंत्री इन सवालों का जवाब नहीं देंगे। लेकिन जनता के इन सवालों को हम उठाते रहे हैं आगे भी उठाते रहेंगे।

भूमिपूजन कर विधायक जैन ने बताए भूपेश है तो भरोसा है के मायने

0
  • हाटगुड़ा में सीसी सड़क तो माड़पाल में देवगुड़ी मरम्मत के लिए किया भूमिपूजन

जगदलपुर गुरुवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने हाटगुड़ा में सीसी सड़क निर्माण और माड़पाल में देवगुड़ी मरम्मत के लिए भूमिपूजन किया। दोनों ही स्थानों पर उन्होने भूमिपूजन बाद उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते भूपेश है तो भरोसा है के मायने बताए। जैन ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी के एलान के बाद से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभी वर्गों को राहत प्रदान करने की योजनाएं आज तक जारी हैं और मुख्यमंत्री पर जनता का यही भरोसा आगामी चुनावों में कांग्रेस को बल प्रदान करेगा। बघेल ने जनता के बड़े वर्ग के लिए निशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी पर छत्तीसगढ़ जितनी राशि देश का कोई भी राज्य नहीं दे रहा है। धान बोनस की व्यवस्था भी की गई है। एक एकड़ में 15 की जगह 20 क्विंटल धान खरीदने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। भाजपा राज में जहां किसानों को लाठियां मारी जाती थीं वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार में उचित मान- सम्मान दिया जा रहा है। राज्य के किसानों को मुख्यमंत्री ने स्वाभिमानी बनाया है इसलिए किसानों का भरोसा कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री बघेल पर बढ़ा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना समेत अनेक कृषक हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आदिवासी अंचल की संस्कृति संरक्षण- संवर्धन का जो कार्य मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहा है, उसकी भाजपा ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। विधायक जैन ने लोगों को आश्वस्त करते कहा कि भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेंगे। महिलाओं, भूमिहीन किसानों, युवाओं, बेरोजगारों आदि के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख भी संबोधन में श्री जैन ने किया।

सड़क बनाने किया भूमिपूजन

ग्राम पंचायत हाटगुड़ा में सीसी सड़क निर्माण के विधायक रेखचंद जैन, सरपंच दुर्गा उद्दे व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने विधि- विधानपूर्वक पूजा- अर्चना की। 300 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में अत्यधिक उत्साह नजर आ रहा था। कार्यक्रम के दौरान राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष सोमारु नाग, बंशीधर नेताम, सविता नाग, यशोदा ठाकुर, बालक गोयल, शांति बघेल, मनीराम दादा, जयमन गोयल, कृष्ण राम, गोपाल नाग, मंगली कश्यप, जगन्नाथ, मसू, तुलसी नाग, लखमू आदि मौजूद रहे। धुरगुड़ा में कुछ हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। मंच संचालन हेमंत देवांगन ने किया।

सरपंच को सौंपा चेक

माड़पाल में कोदई माता की गुड़ी मरम्मत के लिए विधायक रेखचंद जैन ने सरपंच मंदना नाग को चेक सौंपा। वहां कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल ने किया। भूमिपूजन अवसर पर सरपंच श्रीमती मंदना नाग समेत धनाय नाग, फूलमति, कलंती कुंवर, बोदा नाग, दल प्रसाद, ईश्वर मुरला, तुलाराम ओयर, बनमाली नाग, मनचित नाग, मधु कश्यप, आयती बाई, भानुप्रताप, अंजलि यादव, जयमन, वैशाखु, नन्दो पुजारी, गुप्तेश पुजारी, भानू पटेल, विमला यादव, मंगलदेई, वेणुधर, श्यामसुंदर राजेश कश्यप आदि उपस्थित थे। दोनों कार्यक्रमों के दौरान विधायक के साथ एमआइसी सदस्य राजेश राय, एल्डरमेन सुरेन्द्र झा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमजीत जसवाल, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया आदि मौजूद रहे।

जयपाल सिंह चौहान सांसद प्रतिनिधि नियुक्त

0

जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कुकनार निवासी जयपाल सिंह चौहान को कुकनार क्षेत्र के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। चौहान सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत कुकनार के निवासी हैं और कांग्रेस के समर्पित नेता हैं। उन्हें सांसद बैज ने कुकनार क्षेत्र में सांसद से जुड़े कार्यों के निष्पादन और जन समस्याओं के निराकरण हेतु पहल करने अधिकृत किया है। चौहान को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने कामरेड शहीद शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके कार्यों को किया गया

0

दल्लीराजहरा 28 सितम्बर 2023 को कामरेड शहीद शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से केशव राम भूआर्य, जयप्रकाश बघेल, पवन साहू, दिनेश निषाद फ्रेंड्स युवा विकास समिति के सचिव-भूषण यादव व उपाध्यक्ष-पुरुषोत्तम यादव ने वार्ड क्रमांक-14 समाधि स्थल में जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया व उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू ने बताया कि कामरेड शहीद शंकर गुहा नियोगी जी हमेशा गरीब छात्रों को अच्छी शिक्षा मुहैया हो सकें व किसानों, युवा वर्ग एवं मेहनतकश मजदूरों के लिए हमेशा संघर्ष करते हुए उनके जीवन स्तर को हमेशा ऊंचा उठाने का प्रयास किया तथा गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान किया जा सके इसके लिए उन्होंने केम्प क्षेत्र में हेमंत प्राथमिक शाला-दल्ली राजहरा का निर्माण किया तथा गरीबों को बहुत कम पैसे में अच्छी चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो इसके लिए उन्होंने शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा का निर्माण किया, जो कि बहुत ही सराहनीय प्रयास था, उसके साथ ही उन्होंने हमेशा किसान, मजदूर, नौजवानों के हक व अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष किया।

 

कामरेड नियोगी जी के कार्यों को हमेशा छत्तीसगढ़ जनता याद करते हैं तथा उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना ही कामरेड नियोगी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने दी है।

मंजूर कार्यों को आचार संहिता से पहले कर दें शुरू : कमिश्नर

0
  •  चुनाव में साहूलियत के लिए सड़कों की जल्द कराएं मरम्मत : धावड़े
  • एफआरए पट्टाधारक किसानों के पंजीयन के निर्देश दिए आयुक्त ने

जगदलपुर बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन कार्य की सहूलियत हेतु सभी सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाए और पहले से स्वीकृत निर्माण कार्यों को आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले प्रारंभ कराएं।

कमिश्नर  धावड़े ने बुधवार को आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में लोक निर्माण, जल संसाधन, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि एवं संबद्ध विभाग, पंजीयक, सहकारी बैंक, खाद्य एवं जिला विपणन विभाग के विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विभागीय मद की सभी सड़कों और केंद्र के मद से स्वीकृत सड़कों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अंदरूनी इलाकों के ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़कों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। सड़कों के निर्माण से अन्य योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलती है। आयुक्त श्री धावड़े ने जल जीवन मिशन के कार्यों के चलते से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों पर भी संज्ञान लिया। उन्होंने ऐसी सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कमिश्नर ने संभाग के सभी जिलों में जल जीवन मिशन और नल जल योजना के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत दिए जा रहे नल कनेक्शन को घरों के अंदर लगाने पर जोर दिया, ताकि पानी का निस्तारण घरेलू सब्जी बाड़ी में किया जा सके।

 

उन्होंने शिक्षण संस्थानों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।कमिश्नर ने बस्तर के वन अधिकार मान्यता पत्र धारक किसानों का अधिक से अधिक पंजीयन करने पर जोर दिया साथ ही केसीसी पंजीयन के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने पर बल भी दिया। उन्होंने दंतेवाड़ा के नेरली- धुरली प्रोजेक्ट के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ पेयजल समस्या का निराकरण कर दिसंबर तक कार्य को पूर्ण करने कहा। उन्होंने बीजापुर के मिनगाचल नदी में स्वीकृत जलावर्धन योजना की प्रगति की चर्चा कर विभागीय अधिकारियों को जल्द कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। श्री धावड़े ने बीजापुर जिले के कुछ क्षेत्रों में पानी से होने वाली स्वास्थ्य समस्या के निराकरण हेतु पानी का सैम्पल लेकर जांच करवाने के निर्देश भी दिए।

शिक्षा का स्तर सुधरने पर जोर

कमिश्नर ने बस्तर संभाग में शिक्षा का स्तर बढ़ाने पर जोर दिया और शिक्षा विभाग को बच्चों की पढ़ाई लिखाई और स्किल सुधार पर फोकस करने के लिए कहा, ताकि बस्तर के मूल लोंगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने बैठक में आवारा पशुओं के व्यवस्थापन, धान खरीदी केंद्र, बारदाना की उपलब्धता, सहकारी बैंकों व समितियों की व्यवस्था, ई-केवायसी की स्थिति की समीक्षा की। इसके उपरांत कमिश्नर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और जिला सांख्यिकी एवं योजना विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। आयुक्त धावड़े ने प्राधिकरण मद, सांसद निधि, विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार, मुख्य अभियंता लोक निर्माण रावटे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  साहू सहित संबंधित विभागों के संभागीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

25 करोड़ की चोरी के चोर भिलाई और कवर्धा से गिरफ्तार,दिल्ली के ज्वेलरी शॉप से साढ़े 18 किलो सोना, हीरे के जेवरात और कैश बरामद

0

छत्तीसगढ़ में रायपुर,बिलासपुर और दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली की ज्वेलरी शॉप में 25 करोड़ के जेवर चोरी करने वाले मुख्य आरोपी के साथ उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी लोकेश श्रीवास दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद दुर्ग जिले के भिलाई स्थित स्मृति नगर में छिपा था। आरोपी को दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर और बिलासपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से साढ़े 18 किलो सोना और हीरे बरामद किया है। लोकेश और उसके साथी शिवा चंद्रवंशी को बिलासपुर पुलिस ने कवर्धा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 23 लाख के जेवर जब्त कीया गया हैं। आरोपी पहले भी भिलाई के पारख ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी में गिरफ्तार हो चुका है। बिलासपुर में 7 चोरियों के मामले में फरार चल रहे शातिर चोर लोकेश श्रीवास के दुर्ग में छिपे होने की जानकारी बिलासपुर पुलिस को मिली थी। बिलासपुर पुलिस की टीम को लोकेश श्रीवास की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया था। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी लोकेश श्रीवास दुर्ग जिले के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र के एक घर में छिपा हुआ था। लोकेशन पता चलते ही लोकल दुर्ग और रायपुर पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी लोकेश श्रीवास के मकान की तलाशी लेने पर बिलासपुर में हुई चोरी के 12.50 लाख के सामान मिले। तलाशी में साढ़े 18 किलो सोना और हीरे के ज्वेलरी भी मिले हैं। आरोपी के पास से बरामद करोड़ों रुपये की ज्वेलरी मिलने के बाद पूछताछ में आरोपी ने इसे कुछ दिन पूर्व दिल्ली के जंगपुरा से चोरी करना बताया है।

ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाता रहा है आरोपी लोकेश श्रीवास आदतन अपराधी है। वह चोरी की कई घटनाओं में गिरफ्तार हो चुका है और जेल भी जा चुका है। उसने दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कवर्धा सहित प्रदेश में कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया। भिलाई के पारख ज्वेलरी शाप में उसने करोड़ों रुपये के ज्वेलरी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वह हर बार चोरी करके जेल जाता है और जेल से छूटने के बाद फिर चोरी करता है। आरोपी लोकेश श्रीवास हर बार ज्वेलरी शॉप को ही अपना निशाना बनाता है। आरोपी दिल्ली में बड़ी चोरी को अंजाम देकर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छिपा था। लोकेश श्रीवास और शिवा चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर बिलासपुर पुलिस ले गई है। आरोपियों से पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस भी छत्तीसगढ़ आई हुई है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को और भी मामलों के खुलासा होने की उम्मीद है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक भावेश शेपडे, अजहर उद्दीन, आरक्षक सोनू पाल, अविनाश कश्यप एसीसीयू टीम बिलासपुर से सउनि शोभनाथ यादव प्रआर देवमून पुहुप, आरक्षक तरूण केशरवानी, सत्या पाटले तदबीर पोते, विकास राम, बोधुराम, प्रशांत सिंह वीरेंद्र गंधर्व निखिल जाधव एवं दिल्ली पुलिस के निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगर , दिनेश कुमार विष्णु तिवारी का विशेष योगदान रहा।

विधायक लखेश्वर बघेल ने बकावंड को दी करोड़ों की सौगात

0
  •  विधायक ने 8 करोड़ रु से
  • अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

बकावंड विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने बकावंड के विकास के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी। उन्होंने 8 करोड़ रु. से भी विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

तालाब जीर्णोद्धार एवं नहर     

विधायक बघेल ने बकावंड के तालाब जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग के लिए 153.88 लाख एवं मरकंडी नदी पर ग्राम पाथरी में एनीकेट निर्माण कार्य हेतु 204.83 लाख रु. की सौगात दी है। उन्होंने 2 करोड़ 4 लाख 83 हजार रूपए की लागत के कार्य का लोकार्पण और 1 करोड़ 53 लाख 88 हजार रूपए के कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश सहित बस्तर विधानसभा क्षेत्र में जन भावना के अनुरूप विकास की परिकल्पना को साकार किया है। क्षेत्र के समुचित विकास, सिंचाई योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, अधोसंरचना निर्माण, पुल-पुलिया, सड़क, भवन निर्माण सहित सभी समाजों के समग्र विकास का भी सरकार ने ख्याल रखा है। विकास कार्यों के लिए हमने जब भी मांग की उन सभी मांगों को मुख्यमंत्री ने तत्परता से स्वीकृति प्रदान की है। विधायक ने डेढ़ करोड़ रु. से भी अधिक की लागत से प्रस्तावित बकावंड जलाशय के जीर्णोद्धार, नहर रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूर्ण होने से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता जानकी राम सेठिया, जगमोहन बघेल, बुदरू राम बघेल, सोनमती कश्यप, कलावती बघेल, बंशीधर कश्यप, मोना पाड़ी, राजेश कुमार, उमा बघेल, समदू राम, कामेश्वर, आरके रिचार्य, मांझी, तनय चौधरी, राज यदु, बलियार मौर्य, झाड़ूराम, धनिया चंद्राकर, ललिता चंद्राकर एवं कांग्रेस कर्यकर्ता ग्रामवासी उपस्थित थे।

एम एम का पाइप बंडल चोरी करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेंद्र कुमार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राज़हरा राजेश बागडे के मार्गदर्शन में दिये गये दिशा निर्देश के परिपालन में त्वरित चोरी के अज्ञात आरोपी को पकड़ने थाना स्तर पर टीम गठित किया गया थाना डौण्डी क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी विवेक अग्रवाल पिता प्रेमचंद अग्रवाल साकिन वार्ड क्र. 04 नंदई बसंतपुर जिला राजनांदगांव जिला बालोद (छ.ग.) ने थाना डौण्डी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि नल जल योजना के तहत पाईप लाईन बिछाने के लिये एचडीपीई की 9 बंडल पाईप आमाडुला के मंडलपारा के सडक किनारे दिनांक 10.05.2023 को रखा था दिनांक 21.05.2023 के सुबह करीब 10.00 बजे राजनांदगांव से ग्राम आमाडूला मंडलपारा में जाकर देखा तो जंहा एचडीपीई की 9 बंडल पाईप रखा था, जिसमें से 300 – 300 मीटर का 3 बंडल 63 एम एम का पाईप नही था किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 300 – 300 मीटर का 3 बंडल 63 एम एम का पाईप कीमती करीब 1 लाख 55 हजार रूपये को आमाडूला मंडलपारा के सडक किनारे से चोरी कर ले गया था रिपार्ट पर थाना डौण्डी में अपराध क्र. 208 / 2023 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी के पता तलाश दौरान संदेही 1. पुरूषोत्तम गावडे पिता हलालखोर गावडे उम्र 28 वर्ष 2. राजेन्द्र कुमार मण्डावी पिता राय सिंह मण्डावी उम्र 32 वर्ष निवासी चिहरो थाना डौण्डी जिला बालोद को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ दौरान चोरी करना स्वीकार करने आरोपीयों के कब्जे से चोरी गये 300 – 300 मीटर का 3 बंडल 63 एम एम का पाईप कीमती करीब 1 लाख 55 हजार रूपये को आरोपीयों के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपीयों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण के कार्यवाही में थाना प्रभारी डौण्डी निरीक्षक सुनील तिर्की, उप निरी.धनेश्वर साहू.. प्रआर. विष्णु तारम, आरक्षक रवि निर्मलकर, जानेश्वर करचाल, की सराहनीय भूमिका रही।

अमन-चैन की कामना कर विधायक जैन ने दी बधाई

0
  • ईद मिलादुन्नबी पर्व पर गले लगाकर मुस्लिम धर्मावलंबियों को दी गई शुभकामनाएं

जगदलपुर गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी पर्व पर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक समेत अन्य कांग्रेसियों ने विधायक कार्यालय के पास गुरुनानक चौक में मुस्लिम धर्मावलंबियों का स्वागत किया। सुबह करीब 11 बजे शहर भ्रमण पश्चात जब जुलूस विधायक कार्यालय के पास पहुंचा तो उसमें सम्मिलित हजारों मुस्लिम भाईयों का आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक श्री जैन ने सदर हाशिम खान, मुस्लिम धर्मगुरुओं, मौलाना गण, समाज के पदाधिकारियों तथा जमात सदस्यों को पुष्पहार पहनाया। अन्य कांग्रेसियों ने भी माला पहना व गले लगाकर पुरजोर स्वागत किया। इसके बाद विधायक  जैन को अन्जुमन इस्लामिया कमेटी के पदाधिकारी व वरिष्ठ सदस्य जुलूस के साथ जामा मस्जिद तक गए।

स्वागत के दौरान जैन के साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, पन्चराज सिंह, राजेश राय, सुरेन्द्र झा, गौरनाथ नाग, मिन्टू कर, एस दंती, राजेश अहीर, परमजीत सिंह, सूरज लोहाना, अमर सिंह, कमलेश पाठक, हेमू उपाध्याय, संदीप दास, अवधेश झा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, संदीप नवले, मनोरंजन शर्मा आदि मौजूद थे।

अमर शहीद शंकर नियोगी को दिये श्रद्धांजली

0

दल्लीराजहरा :- ब्लॉक  कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा किसान, श्रमिकों के जननेता मजदूरों के मसीहा कामरेड शहीद शंकर गुहा नियोगी जी को उनके शहादत दिवस पर शहीद स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, सेक्टर अध्यक्ष काशीराम निषाद, युवराज साहू, बूथ अध्यक्ष विजय जोगदंड, रूबी एंथोनी, सुदामा शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस सचिव विलसन मैथ्यू,किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष नोमेश रामटेके, आदिल खान, वरिष्ठ नेता हीरालाल पवार उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS