City Media - Page 730 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 730

अरुण साव जी की पहल से सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों को करोड़ो रूपये की राशि मिलेगा वापस-बलराम गुप्ता

0
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी ने लोकसभा में उठाया था मामले को
  • केंद्र सरकार ने लिया निर्णय,निवेशकों ने कहा धन्यवाद अरुण साव जी

डौंडीलोहारा :- डौंडीलोहारा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों के करोड़ों रूपये की वापसी का मार्ग प्रशस्त होने पर केंद्र सरकार तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है। बलराम गुप्ता ने बताया कि सहारा इंडिया के निवेशकों एवं अभिकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण की मांग बिलासपुर सांसद अरुण साव ने लोकसभा में रखा था।श्री साव ने लोकसभा में नियम 377 के तहत इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने लोकसभा में कहा था कि छग एवं देश के लाखों लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा सहारा इंडिया के विभिन्न योजनाओं के तहत जमा कराये हैं परन्तु आज वे अपने जमा पैसे को वापस प्राप्त करने के लिए दर दर की ठोकर खाने मजबूर हैं। सहारा ने सेबी के खाते में 24 हजार करोड़ की राशि जमा कर दिया है किंतु निवेशकों को उनकी राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है जिससे निवेशकों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस विवाद के कारण हजारों अभिकर्ताओं के सामने जीवन यापन का संकट उठ खड़ा हुआ है।बलराम गुप्ता ने विज्ञप्ति में कहा कि सांसद अरुण साव के प्रयास से ही आज लाखों निवेशकों का सहारा इंडिया में फंसे करोड़ों रूपये की राशि वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। लोकसभा में निवेशकों की समस्याओं व परेशानीयों को श्री साव ने प्रभावी ढंग से सामने रखा। इसी का परिणाम रहा कि केंद्र सरकार ने राशि वापसी कराने रिफंड पोर्टल का शुभारम्भ किया है। इससे सहारा इंडिया में अपनी गाढ़ी कमाई इन्वेस्ट करने वाले निवेशकों को राहत मिली है। इसके जरिये पैसों की वापसी बेहद आसान होगी और 45 दिनों में निवेशकों को अपना फंसा हुवा रकम मिल जायेगा। इस प्रक्रिया के लिए निवेशकों को किसी एजेंट के पास जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी बल्कि घर बैठे मोबाइल कंप्यूटर से ही आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

चावल की कालाबाजारी, फूड इंस्पेक्टर विक्रांत नायडू सस्पेंड

0
  • गरीबों के हिस्से के चावल की गड़बड़ी पर कलेक्टर ने की कार्रवाई

जगदलपुर/सुकमा गरीबों के हिस्से के चावल की अफरा तफरी के आरोप में सुकमा जिले के कलेक्टर ने खाद्य निरीक्षक विक्रांत नायडू को निलंबित कर दिया है।सुकमा जिले की कामाराम पंचायत में गरीबों के चांवल की कालाबाजारी का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में संज्ञान लेते हुए सुकमा कलेक्टर ने खाद्य निरीक्षक विक्रांत नायडू को निलंबित कर छिंदगांव तहसील में अटैच कर दिया है। सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में चांवल की कालाबाजारी सुर्खियों में रही है। राशन माफिया खाद्य विभाग के अधिकारियों सेसांठगांठ कर जिले के हिस्से के चावल को दूसरे राज्यों में खपाते रहे हैं। कामाराम ग्राम पंचायत के लिए आवंटित राशन में से 264 क्विंटल चावल और साढ़े चार क्विंटल शक्कर की कालाबाजारी के मामले में कोंटा क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक को संस्पेंड कर दिया गया है। बताया गया है कि दोरनापाल केंद्र प्रभारी लच्छू प्रसाद और परिवहनकर्ता आर. मुरली मनोहर के साथ मिलकर इस राशन कालाबाजारी की जा रही थी। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में गोदाम प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई तथा कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्ति के लिए खाद्य संचालक को पत्र लिखा गया है। राशन दुकान के संचालक सेल्समैन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के चांवल माफियाओं में हडक़ंप मच गया है। दो दिन पूर्व ही जगरगुंडा क्षेत्र में चांवल लदे ट्रेक्टर  और पिकअप वाहन को जब्त किए जाने की भी खबर है।

बाघ की खाल-नाखून बेचने निकले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

0
  • युवकों ने ओरछा के जंगलों में तीर कमान से किया था बाघ का शिकार

कोंडागांव /जगदलपुर बस्तर संभाग में बाघ और अन्य वन्यप्राणियों के शिकार तथा उनकी खाल की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीजापुर के बाद अब कोंडागांव जिले में ऐसे मामले का खुलासा हुआ है। कोंडागांव जिले में करीब 20 लाख रुपए मूल्य की बाघ खाल, नाखून और दांत के साथ 4 शिकारियों को पकड़ा गया है। आरोपी युवकों ने ओरछा क्षेत्र के जंगल में चार माह पहले इस बाघ का शिकार किया था। मामला कोंडागांव जिले के बयानार थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि टेमरू गांव के नजदीक कुछ लोग बाघ की खाल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों को देखकर सभी युवक भागने लगे। चारों को घेरकर पकड़ लिया गया। थाना लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। नारायणपुर जिले के निवासी इन आरोपियों के नाम कारूराम गोटा 28 वर्ष, सोनूराम 41 वर्ष, देउराम उसेंडी 40 वर्ष एवं लखमू ध्रुव 35 वर्ष है। सभी नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन युवकों ने पुलिस को बताया कि गांव के जंगल में बाघ के होने की खबर मिली थी। चारों ने मिलकर बाघ को मारने की योजना बनाई। योजना के तहत वे रोज बाघ को ढूंढने के लिए जंगल जाते थे। एक दिन शाम के समय बाघ नजर आ गया, फिर उसे आरोपियों ने तीर कमान से मार डाला।

मांस को पकाकर खा गए आरोपी

आरोपियों ने बाघ पर 3 -4 तीर मारे। एक तीर बाघ के पेट में जा धंसा, जिससे बाघ की मौत हो गई। बाघ की हत्या के बाद आरोपियों ने बाघ की खाल जंगल में ही उतार ली, उसके दांत और नाखून निकाल लिए। बाघ के मांस को आरोपियों ने पकाकर खा लिया। इसके बाद उसी जगह पर बाघ की खाल को छुपाकर रख दिया था।शिकार के बाद से वे खाल, दांत व नाखूनों बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगे हुए थे। बयानार इलाके में खाल के साथ ग्राहक ढूंढने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व से आया था बाघ

एक महीने के अंदर बस्तर में यह दूसरे बाघ का शिकार है। इससे पहले बीजापुर जिले के एक गांव में शिकारियों ने इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ही एक बाघ को मार डाला था। अब ओरछा क्षेत्र में जिस बाघ का शिकार किया गया है, वह भी इंद्रावती टाइगर रिजर्व का ही बताया जा रहा है। तीन साल उम्र वाला यह बाघ भटककर नारायणपुर के जंगल में पहुंच गया था।

कांग्रेस की चुनाव समिति में लखमा को नहीं मिली जगह

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावों के लिए कांग्रेस के चुनाव समिति की घोषणा कर दी गई है। समिति में बस्तर के कद्दावर नेता कवासी लखमा को जगह नहीं मिली है। इसे लेकर संभाग तरह तरह की चर्चा हो रही है।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, 9 मंत्रियों समेत कुल 22 नेताओं को शामिल किया गया है। आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा को बस्तर संभाग के सुकमा में कांग्रेस का अपराजेय योद्धा माना जाता है। बावजूद पार्टी की चुनाव समिति में उन्हें नहीं रखा गया है। इसे लेकर तरह तरह की चर्चा है। विधानसभा चुनाव हेतु टिकट वितरण में इस समिति की अहम भूमिका रहेगी। श्री लखमा के अलावा उमेश पटेल और अमरजीत भगत को भी समिति से बाहर रखा गया है। कांग्रेसी सियासत के बड़े जानकार भी इसे लेकर हैरत में हैं और कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। उनके समझ में यह बात नहीं आ रही है कि किस रणनीति के तहत अपने अपने क्षेत्र के इन दिग्गजों को चुनाव समिति में अहमियत नहीं दी गई है।

शिव चबूतरा निर्माण के उपरांत वार्ड वासियों के द्वारा शिवलिंग स्थापना के समय पूजा अर्चना की गई

0

दल्लीराजहरा के युवा पार्षद यंगेश देवांगन ने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से मिलने वाली पार्षद मानदेय राशि से अपने वार्ड में अनेक काम करवाए हैं l जिसमें है वार्ड नंबर 12 में 7 स्थानों पर शिवलिंग चबूतरा का निर्माण जिसमे से एक जगह पर पक्की बाउंड्री वॉल तथा लोहे के दरवाजा लगाया गया है l छह स्थानों पर बैठने के लिए पक्की स्लैब लगाया गया है l तथा वार्ड में पड़ने वाले 16 स्ट्रीट लाइट के खंभों में एलईडी बल्ब अपने पार्षद मानदेय राशि से लगाया है l वार्ड में बनने वाले शुलभ शौचालय के निर्माण के समय अपने खर्चे पर 28 पिकअप एवं 8 माजदा शौचालय के गड्ढे से निकलने वाली मिट्टी को अपने खर्चे से उठा कर गड्ढे को साफ साथी कराया गया l अनेकों बार जेसीबी ट्रैक्टर व डीजल वाल के सहयोग से वार्ड में के बीचो बीच पड़ने वाली स्टेट हाईवे लाइन की मरम्मत कराया गया l पार्षद के द्वारा वार्ड के अंदर यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो शोकाकुल परिवार को सहायता स्वरूप 1 क्विंटल चावल दिया जाता है l वार्ड पार्षद यंगेश देवांगन के मार्गदर्शन में एवं वार्ड वासियों के सहयोग से वार्ड में दो बार श्रीमद्भागवत महापुराण कथा कराया गया l सरकारी स्कूल केलाबाड़ी में किचन के पास फ्लोरिंग कर वहां से निकलने वाली कीचड़ से मुक्ति दिलाया है l वार्ड में ही एक पीपल के पेड़ पर चबूतरा बनाकर उसे आकर्षक बना दिया है ताकि लोग वहां पर बैठ सके l युवा पार्षद यंगेश देवांगन का यह दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद में पहला कार्यकाल है l वार्ड नंबर 12 में प्रथम बार चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं l यह अन्य पार्षदों के लिए एक उदाहरण है l जो चुनाव के समय जनता का विश्वास जीतकर पार्षद तो बन जाते हैं पर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ कर जनता के सामने आते ही नहीं है l नाममात्र कर पार्षद बन जाते हैं

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सहारा इंडिया के निवेशकों एवं अभिकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण की मांग

0

जगदलपुर भाजपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों के करोड़ों रूपये की वापसी का मार्ग प्रशस्त होने पर केंद्र सरकार तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है। पाण्डेय ने बताया कि सहारा इंडिया के निवेशकों एवं अभिकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण की मांग बिलासपुर सांसद अरुण साव ने लोकसभा में रखा था। साव ने लोकसभा में नियम 377 के तहत इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने लोकसभा में कहा था कि छग एवं देश के लाखों लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा सहारा इंडिया के विभिन्न योजनाओं के तहत जमा कराये हैं परन्तु आज वे अपने जमा पैसे को वापस प्राप्त करने के लिए दर दर की ठोकर खाने मजबूर हैं। सहारा ने सेबी के खाते में 24 हजार करोड़ की राशि जमा कर दिया है किंतु निवेशकों को उनकी राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है जिससे निवेशकों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस विवाद के कारण हजारों अभिकर्ताओं के सामने जीवन यापन का संकट उठ खड़ा हुआ है। पाण्डेय ने विज्ञप्ति में कहा कि सांसद अरुण साव के प्रयास से ही आज लाखों निवेशकों का सहारा इंडिया में फंसे करोड़ों रूपये की राशि वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। लोकसभा में निवेशकों की समस्याओं व परेशानीयों को साव ने प्रभावी ढंग से सामने रखा। इसी का परिणाम रहा कि केंद्र सरकार ने राशि वापसी कराने रिफंड पोर्टल का शुभारम्भ किया है। इससे सहारा इंडिया में अपनी गाढ़ी कमाई इन्वेस्ट करने वाले निवेशकों को राहत मिली है। इसके जरिये पैसों की वापसी बेहद आसान होगी और 45 दिनों में निवेशकों को अपना फंसा हुवा रकम मिल जायेगा। इस प्रक्रिया के लिए निवेशकों को किसी एजेंट के पास जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी बल्कि घर बैठे मोबाइल कंप्यूटर से ही आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 6 अगस्त को भानपुरी मे होगा छात्र – छात्राओं के लिए प्रतियोगिता

0

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त के अवसर पर 6 अगस्त 2023 दिन रविवार को सर्व आदिवासी समाज एवं वीर गुण्डाधूर यूथ क्लब के द्वारा आदिवासी समुदाय मे ऎतिहासिक, सामाजिक रीति-रिवाज, भाषा, सांस्कृतिक व संवैधानिक अधिकार के बौद्धिक चेतना के उद्देश्य से आदिवासी छात्र – छात्राओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के जिला मीडिया प्रभारी भुवनेश्वर बघेल ने कार्यक्रम के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता मे आमाबाल और केशरपाल परगना और बस्तर ब्लॉक के आदिवासी छात्र – छात्राएं भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन 6 अगस्त 2023 दिन रविवार को शा.उच्च.मा.वि. भानपुरी मे प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। प्रतियोगिता के अंतर्गत आदिवासी संस्कृति आधारित वेषभूषा प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता,आदि संस्कृति नृत्य प्रतियोगिता, पारम्परिक दोना पतल बनाना प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आदि जूनियर और सीनियर वर्ग मे आयोजित होगा। प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए निम्न लिखित सम्पर्क सूत्र 7987537528,9406385455,8770948581,9407775548,8719971450,9340128016 पर कॉल करके 5 अगस्त 2023 तक पंजीयन करा सकते है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओ का मानदेय बढ़ने पर विधायक चंदन कश्यप से मुलाकात करके भूपेश सरकार का माना आभार

0

रविवार को नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाले आँगनबाड़ी केंदों के कार्यकर्ताओं और सहायिकाओ ने मानदेय बढ़ने विधायक नारायणपुर एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप से उनके करन्दोला स्थित निवास पहुंच कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और विधायक चंदन कश्यप जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधायक चंदन कश्यप से सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश है तो भरोसा है। बता दे कि भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कॉंग्रेस सरकार ने प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओ की मानदेय मे बढ़ोतरी की है।इसके लिए क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओ ने आज विधायक से मुलाकात कर आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लिए उनके हित में कार्य कर रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की मांग को पूरा किया है। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर सभी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओ का सम्मान किया है। विधायक चंदन कश्यप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी, शौचालय,भोजन कक्ष आदि है। जिस पर विधायक चंदन कश्यप ने तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया साथ ही उन्हें एवं भरोसा दिलाया है कि भूपेश बघेल की सरकार आप सभी की मांगों पर विचार करके उसे पूरा करने करने का काम करेगी।

कमलचंद्र भंजदेव के सहारे बस्तर में कमल खिलाएगी भाजपा

0
  • बस्तर राज परिवार पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है भाजपा

अर्जुन झा

जगदलपुर आसन्न विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी चयन पर मंथन शुरू कर दिया है। दोनों ही पार्टियां चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सरगुजा और बस्तर संभाग की सीटों पर पूरा जोर लगा रही हैं। बस्तर संभाग की बारह विधानसभा सीटों में एकमात्र जगदलपुर सीट सामान्य वर्ग के लिए है। इस सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा काफी गंभीर नजर आ रही है। गृहमंत्री अमित शाह अब तक दो बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक कि भाजपा इस बार चुनाव में जगदलपुर से किसी नए चेहरे को मैदान पर उतार सकती है।बस्तर राज परिवार के कमलचंद्र भंजदेव आगामी विधानसभा चुनाव में जगदलपुर विधानसभा सीट के लिए भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं।क्योंकि आज भी बस्तर संभाग के लोगों में बस्तर राज परिवार के महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव के प्रति अपार स्नेह, श्रद्धा और सम्मान है। बस्तर राज परिवार के कमलचंद्र भंजदेव 2013 में लंदन से पढ़ाई पूरी कर बस्तर लौटने के बाद से अपने पूर्वजों की परंपरा को कायम रखते हुए बस्तर संभाग के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित मड़ई मेलों में पहुंचकर अपने माटी पुजारी के दायित्व का निर्वहन करते रहे। विदित हो कि कमलचंद्र भंजदेव भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के एक युवा सदस्य हैं। इसके पूर्व वे भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के दौरान युवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। 2013 में लंदन से अपनी शिक्षा पूरी कर बस्तर लौटने के बाद वे तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी। तबसे वे बस्तर संभाग में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करते आ रहे हैं। सर्वप्रथम उन्होंने प्रवीर सेना का गठन किया और पूरे बस्तर संभाग का दौरा कर बस्तरवासियों से सतत संपर्क करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए। 2015 में बड़े डोंगर से देवगुड़ी वंदन यात्रा निकालकर उन्होंने पूरे बस्तर संभाग के 2000 गांवों का भ्रमण किया। इसके पश्चात 2023 में बस्तर ग्रामीण क्षेत्रों में धर्मांतरण के चलते निर्मित आपसी संघर्ष के माहौल को शांत करने के उद्देश्य से कमलचंद्र भंजदेव ने सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर अब तक लगभग 200 गांव का दौरा कर चुके हैं। अभी उनकी इस यात्रा का दौर चल रहा है। बस्तर संभाग में महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव के प्रति जन आस्था और सम्मान को देखते हुए आगामी चुनाव में बस्तर राज परिवार के कमलचंद्र भंजदेव के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को बस्तरवासियों के बीच पहुंचकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में अच्छी मदद मिलेगी। इन सब परिस्थितियों के बीच इस बार के विधानसभा चुनाव के काफी रोचक होने की संभावना है। वर्तमान में बस्तर संभाग की सभी बारह सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। प्रत्याशी चयन में बरती गई सावधानी भाजपा के लिए बस्तर में संजीवनी साबित होगी।

अमित शाह की पहली पसंद हैं कमलचंद्र भंजदेव

बस्तर संभाग की इकलौती सामान्य विधानसभा सीट जगदलपुर सीट पर भाजपा के चाणक्य अमित शाह की विशेष नजर है। सूत्र बताते हैं कि इस सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी के रूप में अमित शाह की पहली पसंद कमलचंद्र भंजदेव ही हैं। रायपुर में अमित शाह ने पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक ली। इस बैठक में कमलचंद्र भंजदेव को खास तरजीह दी गई।कहावत है कि एक साधे, सबै सधे। एक सीट के लिए किसी दमदार शख्स को साध लिया, तो अन्य सीटों को आसानी से साध लिया जाएगा। इसी तर्ज पर चलते हुए अगर जगदलपुर सीट पर भाजपा कोई दमदार चेहरा उतारती है, तो उसका असर आसपास की सीटों पर भी निश्चित रूप से होगा। आज अमित शाह से हुई लंबी चर्चा अगर सफल हुई, तो कमलचंद्र भंजदेव बस्तर में कमल खिलाने में बड़े सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

बैठक में अमित शाह ने की बस्तर पर मंत्रणा

शनिवार की रात अमित शाह ने रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पहले लगभग एक घंटे तक कुछ चुनिंदा भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद वन टू वन मीटिंग करीब डेढ़ घंटे तक चली। मीटिंग में बस्तर संभाग की 12 सीटों पर लंबी मंत्रणा की गई। इसमें कमलचंद्र भंजदेव को विशेष महत्व दिया गया। वहीं बिलासपुर संभाग के लिए श्री शाह ने रामविचार नेताम से लंबी चर्चा की। पूर्व में हुई बैठक में सरगुजा संभाग की 14 सीटों को लेकर मंथन हुआ था। आज शाम तक गृहमंत्री के निर्देशानुसार भाजपा संगठन कुछ समितियों की घोषणा कर सकती है।

बैज के अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस में हलचल तेज, चुनावी तैयारी शुरू

0
  1. पीसीसी चीफ दीपक बैज के बंगले में नेताओं की बढ़ गई आमदरफ्त
  2. विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं वरिष्ठ नेतागण

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ ही जगदलपुर से लेकर रायपुर तक और राजनांदगांव से रायगढ़ एवं सरगुजा तक समूचे छत्तीसगढ़ स्तर पर कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। बैज के रायपुर और बस्तर के उसरीबेड़ा स्थित बंगलों में पार्टी के नेताओं की आमदरफ्त काफी बढ़ गई है। बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकित सिंह गैदू बैज के साथ साये की तरह रहकर उनके हर कार्य में हाथ बंटा रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS