City Media - Page 731 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 731

बाबा बैजनाथ जाने वाले बोल बम कांवरिया को तिलक लगाकर उनका स्वागत गूंजा बोल बम

0

दल्लीराजहरा आज दिनांक 23 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 8:00 बाबा बैजनाथ जाने वाले बोल बम कांवरिया को तिलक लगाकर और फूलों की वर्षा कर गुलाबों की पंखुड़ियों से उनका स्वागत संस्कार किया गया सभी जाने वाले शिव भक्तों को जैन भवन चौक में मातृशक्ति के द्वारा सभी शिव भक्तों का आरती उतारा कर बोल बम का जयघोष कर पूरा पूरा जैन भवन चौक भक्ति में डूब गया विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष शंकर साहू द्वारा जय जय कार कर सभी को यात्रा की शुभकामनाएं दी जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव द्वारा उद्बोधन में कहा गया आप सभी का यात्रा सफल हो और भोले बाबा की नगरी जाकर दल्ली राजहरा के विकास और उज्जवल भविष्य की कामना जल चढ़ाकर अवश्य करें

मातृशक्ति जिला संयोजिका सत्या साहू नंदा पसीने रूमा राय जानकी यादव अनुराधा सिंह सभी जाने वाले यात्रियों का उत्साहवर्धन कर यात्रा मंगलमय हो की कामना किया गयाशिव संस्कार धाम सेवा समिति दल्ली राजहरा के हेम शंकर साहू द्वारा और उनके टीम के द्वारा एक अच्छी पहल दल्ली राजहरा से की गई जिसमें सभी श्रद्धालु एक साथ इकट्ठा होकर भोले बाबा की धाम जाते हैं जिसकी शुरुआत हेमशंकर साहू और उनकी टीम द्वारा की गई जिसके लिए बहुत बधाई विश्व हिंदू परिषद ऐसी पहल का स्वागत करता है प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव संस्कार धाम से बोल बम सेवा समिति बाबा वैधनाथ धाम के लिए 66 लोगों का जत्था जैन भवन चौक से रवाना हुआ इस स्वागत समारोह में दल्ली राजहरा के नागरिक और शिव भक्त शामिल हुए जिसमें छत्तीसगढ़ सामने समिति के अध्यक्ष रामदास मानिकपुरी जी नागेंद्र चौधरी जी मुकुल वर्मा जी गजाधर साहू जी महेंद्र भाई पटेल जी विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू नगर मंत्री गोलू जायसवाल नगर उपाध्यक्ष हरीश बाग दिनेश साहू श्याम गुप्ता मातृशक्ति जिला संयोजिका सत्या साहू मातृ शक्ति नगर संयोजिका जानकी देवी नगर सह संयोजिका नंदा पसीने पुष्पा शांडिल्य सरस्वती वर्मा रोमा रॉय अनुराधा सिंह संगीता रजक उषा साहू देवनतिन पारकर और अधिक संख्या में मातृशक्ति और भक्तजन उपस्थित थे

रायपुर लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पहुंचे कांग्रेस भवन

0

रायपुर जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज नई दिल्ली के तीन दिनी प्रवास के बाद शनिवार 22 जुलाई को रायपुर लौट आए। माना विमान तल पर उनका कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। पीसीसी चीफ एवं सांसद दीपक बैज ने संसद के मानसून सत्र में हिस्सा लिया। इससे पहले दिल्ली पहुंचते ही वहां उनके आवास के सामने मौजूद सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं तथा छत्तीसगढ़ मूल के लोगों ने बैज का भव्य स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के अनेक शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी की।. नई दिल्ली में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के बाद दीपक बैज आज रायपुर लौटे। विमान तल से वे सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे।. वहां लगी महापुरुषों की तस्वीरों को नमन करने के बाद वे सीधे अपने चेंबर में चले गए। वहां कुछ देर तक बैठकर उन्होंने रूटीन के कामकाज निपटाए और पार्टी पदाधिकारियों तथा मीडिया सेल के सदस्यों से चर्चा की। बैज के साथ जगदलपुर निवासी इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मलकित सिंह गैदू भी मौजूद रहे।

जर्जर सड़कों की जल्द कराएं मरम्मत : सारिता पाणिग्रही

0
  • जिला पंचायत सदस्य सारिता जितेंद्र पाणिग्रही ने सीईओ को लिखा पत्र
  • खस्ताहाल हो चुकी हैं बकावंड ब्लॉक की अनेक ग्रामीण सड़कें

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड के अधीन अनेक ग्राम पंचायतों की सड़कें बेहद बुरी हालत में हैं। इन खस्ताहाल और जर्जर सड़कों पर आवागमन मुश्किल हो गया है। क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य सारिता जितेंद्र पाणिग्रही ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर सड़कों की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है।जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पाणिग्रही ने बताया है कि बकावंड विकासखंड की ज्यादातर ग्रामीण सड़कों का बहुत बुरा हाल है। इन जर्जर सड़कों पर ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इन सड़कों से दुपहिया और चार पहिया वाहन तो गुजर ही नहीं पाते। सरिता पाणिग्रही ने बताया की इन सड़कों पर जानलेवा गड्ढे हो हैं, बोल्डर गिट्टियां बाहर निकल आई हैं, पक्की सड़कें भी उखड़ गई हैं। गड्ढों में घुटने भर तक पानी भरा रहता है। राहगीर इन गड्ढों में रपटकर गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं। श्रीमती पाणिग्रही के मुताबिक ग्राम पंचायत पाहुरबेल से जैतगिरी पहुंच मार्ग, ग्राम पंचायत राजनगर मुख्यमार्ग के किंजोली चौक तक का हिस्सा, ग्राम पंचायत खोटलापाल से करंजी पहुंच मार्ग और ग्राम पंचायत छिंदगांव के पथरीली पारा से संवरा पहुंच मार्ग की हालत अति दयनीय हो गई है। एक गांव से दूसरे गांव के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। खेती किसानी का समय है और किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को भी स्कूल जाने और पढ़ाई कर घर लौटने में मुश्किल हो रही है। सारिता पाणिग्रही ने जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश सुर्वे से आग्रह किया है कि उक्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराकर ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को राहत पहुंचाएं। उल्लेखनीय है कि उक्त सभी गांवों के पंच सरपंचों और ग्रामीणों ने श्रीमती पाणिग्रही से सड़कों की दशा से अवगत कराया था, जिसके बाद उन्होंने स्वयं किसी तरह उन गांवों में पहुंचकर सड़कों का जायजा लिया था।

दर्जनों फर्जी आदिवासी हथियाए बैठे हैं कोंटा क्षेत्र में सरकारी पद

0
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग तक पहुंचा फर्जी जाति प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी पाने का मामला
  • फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने वालों पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज 4

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में बड़े पचासों गैर आदिवासियों ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरियां हथिया ली हैं। जिला प्रशासन से लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब सतवम राजाराव नामक व्यक्ति ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में मामले की शिकायत की, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने आयोग के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए न तो मामले की जांच की और न ही आयोग को रिपोर्ट भेजी। सुकमा जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले कोंटा क्षेत्र के 32 कर्मचारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक आदिवासियों का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर गैर आदिवासी समुदायों के दर्जनों लोगों ने विभिन्न शासकीय विभागों में नौकरी प्राप्त कर ली है। सुकमा जिले की कोंटा तहसील में ऐसे फर्जीवाड़ा के मामले ज्यादा हुए हैं। स्थानीय स्तर पर जाति प्रमाण पत्र मामले की जांच नहीं होने पर कोंटा तहसील के निवासी सतवम राजाराव ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को शिकायत पत्र भेज निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। सतवम राजाराव की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान में लिया। आयोग के अनुसंधान अधिकारी एचआर मीणा ने 3 अप्रैल 2023 को सुकमा एवं दंतेवाड़ा कलेक्टर को पत्र जारी कर जांच कराने के निर्देश देते हुए 15 दिवस में जांच रिपोर्ट मांगी थी। चार माह बाद भी जांच रिपोर्ट आयोग भेजी नहीं सकी है। जबकि वर्ष 2011 में ही जाति प्रमाण पत्र फर्जी साबित हो गए थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि कोंटा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर भी फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे कुर्सी पर वर्षो से कब्जा जमाए बैठे रहे। कोयाकुटमा समाज के ब्लाक अध्यक्ष गणेश माड़वी ने पूर्व में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर फर्जी जाति प्रमाण पत्र की जांच कराने की मांग की थी। ज्ञातव्य हो कि सुकमा जिले के कोंटा इलाके में फर्जी जाति प्रमाण के सहारे आदिवासियों के लिए 32 आरक्षित सरकारी पदों पर गैर आदिवासियों ने कब्जा जमा रखा है। फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वालों में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। ऐसे लोगों की सर्वाधिक संख्या कोंटा तहसील में है। अब इनकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है।

आयोग ने कलेक्टर को भेजा पत्र

सुकमा जिले के कोंटा तहसील के इंजरम के ग्रामीण की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने पत्र क्रमांक एनसीएसटी/डीईवी1520/सीजी/2/2023 दिनांक 3 अप्रैल 2023 को सुकमा एवं दंतेवाड़ा कलेक्टर को पत्र जारी कर फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में जांच रिपोर्ट मांगी थी। खबर है कि 4 माह बाद भी फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले की जांच नहीं हो पाई है। आयोग को झूठी रिपोर्ट भेजे जाने की खबर है।

जाति प्रमाणपत्र पाए गए थे फर्जी

फर्जी जाति प्रमाणपत्र जारी करने में कोंटा तहसील सबसे आगे है। कोंटा क्षेत्र के ही अधिकांश लोगों न फर्जी जाति प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरियां पाई हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2010-11 में तत्कालिन जिला पंचायत सीईओ द्वारा मामले की जांच कराई गई थी। जांच में आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी साबित होने के बाद उन सभी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। कुछ माह बाद ही जुगाड़ जमाकर सभी कर्मचारी अपने पदों पर वापस होने में कामयाब हो गए।*एसडीएम के रीडर भी जांच के दायरे में*फर्जी जाति प्रमाणपत्र के सहारे जिन 36 लोगों ने नौकरी पाई है उनमें कोंटा एसडीएम का रीडर भी शामिल है। इनके भी जाति प्रमाण पत्र का मामला जांच के दायरे में है। इसके साथ ही अनेक पार्षद, शिक्षक, भृत्य भी जांच के दायरे में हैं। खबर है इन कर्मचारियों की जाति मामले में अंतिम निर्णय लेने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

वर्सन

आयोग को भेज दी है रिपोर्ट*राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से मिले पत्र के अनुसार कलेक्टर के आदेश पर 36 कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट आयोग को भेजी गई है। सभी की अंक सूचियां, वंशावली, जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां भी आयोग को भेजी गई हैं।

गणेश सोरी सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग, सुकमा

मृत आदिवासी युवती के नाम पर राजनीति न करे भाजपा – निलय

0
  • मुद्दा विहीन हो चले भाजपा नेता कर रहे स्तरहीन राजनीति : कश्यप

भानपुरी बस्तर जिले के ग्राम बाकेल में एक आदिवासी युवती की संदेहास्पद मौत का मामले पर अब सियासी रंग चढ़ चुका है। भाजपा ने मौत के लिए कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए बयानबाजी की है। इस पर पलटवार करते हुए युवा कांग्रेस नेता एवं जनपद सदस्य निलय कश्यप ने भाजपा पर स्तरहीन राजनीति करने और आदिवासियों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता केदार कश्यप ने युवती की मौत के लिए क्षेत्रीय विधायक और कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। केदार कश्यप के बयान पर जनपद सदस्य एवं युवा नेता निलय कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा मृत व्यक्तियों के नाम पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आती। भाजपा वोट बैंक के लिए मृत आदिवासी युवती का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि जो घटना हमारे क्षेत्र मे घटित हुई है वह दुखद है। घटना की जांच चल रही है। विधायक चंदन कश्यप ने उच्च अधिकारियों से बात कर गंभीरता से जांच करने के निर्देश भी दिया है। केदार कश्यप ने केवल राजनीति के लिए उस मृत युवती का नाम का इस्तेमाल किया है। विधायक चंदन कश्यप ने मृतका के परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया हैं। साथ ही मैंने ( निलय कश्यप )भी स्वयं बाकेल जाकर परिजनों से मुलाकात की थी और उन्हें न्याय दिलाने जा भरोसा दिलाया है। घटना मे जो भी दोषी पाया जाएगा, उन्हें कठोर सजा दी जाएगी। निलय कश्यप ने कहा है कि भाजपा द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के आगमन पर उनके स्वागत को लेकर आरोप लगाना भी उनकी गिरी हुई तर्कहीन सोच को प्रदर्शित करता है। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत मंगलवार दोपहर को हुआ और घटना का खुलासा भी उसी दिन हुआ है। मुद्दा विहीन भाजपा की आईटी सेल द्वारा कांग्रेस भवन के लोकार्पण की भी झूठी खबर सोशल मीडिया में प्रसारित की गई है। निलय कश्यप ने इसकी भी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता केदार कश्यप तब कहां थे, जब रायपुर में हुई प्रधानमंत्री की सभा मे जाने रहे कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और हादसे में 2 लोगों की मृत्यु हुई थी। तब प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ की जनता को झूठा भाषण देकर संबोधित करते रहे थे। आज आदिवासी समाज के नाम पर राजनीति करने वाले भाजपा नेता मणिपुर के मामले मे क्यों चुप्पी साधे बैठे हैं। भाजपा शासित राज्य मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनके साथ घिनौनी हरकत की गई। भाजपा ने बस्तर के आदिवासियों का 15 साल तक शोषण किया। इन्हें केवल आज वोट बैंक की चिंता है। मुद्दा बिल्कुल भी इनके पास नहीं है इसलिए कभी आदिवासियों के नाम पर तो कभी धर्मांतरण के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। भाजपा के लोग शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं के बारे मे बात नहीं करेंगे क्योंकि आज प्रदेश मे भाजपा के पास मुद्दा ही नहीं है।

बीईओ भारद्वाज ने दिए शिक्षण गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश

0
  • विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक

जगदलपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जगदलपुर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमएस भारद्वाज ने 21 जुलाई को विकासखंड के समस्त संकुल समन्वयकों की बैठक ली। शिक्षण गतिविधियों पर चर्चा की गई। बीईओ भारद्वाज ने शिक्षण गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक गरूड़ मिश्रा एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने भी मार्गदर्शन दिया। शिक्षा सत्र 2023 – 24 की शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए संकुल समन्वयकों को दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में लर्निंग आउटकम आधारित शिक्षण कराने, डेली डायरी लिखने, समय सारिणी अनुरूप शिक्षण कराने, बच्चों को पियर लर्निंग और उपचारात्मक शिक्षण कराने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। संकुल समन्वयकों को समस्त शालाओं में सतत निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए गए और इंस्पायर अवार्ड, छात्रवृत्ति एवं जाति प्रमाण पत्र के संबंध में चर्चा की गई।

विधायक रेखचंद के निवास पहुंच मंत्री लखमा व मरकाम ने व्यक्त की संवेदना

0
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने भी की परिजनों से मुलाकात
  • शोक व्यक्त करने रोजाना पहुंच रहे जन प्रतिनिधि, अफसर- कर्मचारी और कांग्रेसजन

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन के निवास पहुंचकर उनके भ्रातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। जैन के अनुज संतोष जैन का आकस्मिक देहावसान दिनांक 13 जुलाई को हो गया था। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज मंगलवार को जैन के निवास पहुंचे थे।

उनसे पूर्व बस्तर के प्रभारी मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा, नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम व दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्री जैन व उनके परिजनों को दिलासा दिलाया था। वरिष्ठ आदिवासी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम भी जैन के निवास पहुंचे थे। परिजनों से जानकारी लेकर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया था। जन प्रतिनिधियों के अलावा समाज व कांग्रेसजन सहित जिला व पुलिस प्रशासन के अफसर- कर्मचारी रोजाना शोक व्यक्त करने बुरड़ परिवार से मिल रहे हैं। सभी जैन व परिजनों के इस दुखद घड़ी का धैर्यपूर्वक सामना करने की ईश्वर से प्रार्थना भी कर रहे हैं। इस दौरान विधायक जैन के साथ उनके बड़े भाई गौतम चंद बुरड़, रमेश जैन, अन्य परिजन व कांग्रेसजन मौजूद थे।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का दिल्ली में भी जोरदार स्वागत

0
  • छत्तीसगढ़ मूल के लोगों ने बैज का किया ढोल बाजे के साथ अभिनंदन

जगदलपुर बस्तर संभाग के कुछ जिलों के प्रवास के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज दिल्ली चले गए। बैज लोकसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली गए हैं। वहां भी दीपक बैज का भव्य स्वागत हुआ। दिल्ली पहुंचते ही वहां रह रहे छत्तीसगढ़ मूल के नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बैज का उनके दिल्ली स्थित निवास के सामने दीपक बैज जिंदाबाद के नारे लिखे तख्ती लिए ढोल नगाड़े के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोगों बैज को फूल मालाओं से लाद दिया और उनका मुंह मीठा कराया। बैज ने हाथ जोड़कर उन सभी का अभिवादन किया।

नॉन क्रीमीलेयर प्रमाणपत्र के लिए विधायक जैन ने सीएम बघेल को लिखा पत्र

0
  • ओबीसी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही है परेशानी
  • इन वर्गों से विगत तीन वर्ष की आय का मांगा जा रहा है सर्टिफ़िकेट

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अन्य पिछड़ा वर्ग के नॉन क्रीमीलेयर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र को लेकर पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में जैन ने सीएम को लिखा है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2022 को जारी राज्य सेवा परीक्षा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से वित्तीय वर्ष 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 के लिए नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण पत्रों की मांग की जा रही है। जबकि केवल वर्तमान वित्तीय वर्ष का प्रमाणपत्र ही ऑनलाइन जनरेट हो रहा है। इससे अभ्यर्थियों को भटकना पड़ रहा है। उनके पास पूर्व में जारी स्थायी जाति प्रमाणपत्र हैं। लोकसेवा आयोग द्वारा पहली बार विगत तीन वित्तीय वर्षों के प्रमाणपत्र मांगे जाने से उन्हें व उनके पालकों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर बस्तर समेत राज्य के सैकड़ों अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री बघेल से आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। साथ ही छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सचिव को पत्र भेजकर उनसे भी यही मांग की है।

परिणाम का कर रहे इंतजार

अन्य पिछड़ा वर्ग के अनेक अभ्यर्थियों ने जैन को बताया कि आयोग द्वारा पहली बार विगत तीन वर्ष के प्रमाणपत्र मांगे गए हैं। लिखित परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। साक्षात्कार के एक दिन पहले उन्हें यह सर्टिफिकेट देना होगा। यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो उनका करियर दांव पर लग जाएगा। अभ्यर्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद विधायक जैन ने उन्हें आश्वस्त करने के साथ मुख्यमंत्री तथा आयोग को शुक्रवार को पत्र भेजकर उनकी भावनाएं व्यक्त की है।

भाजपा ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश के अध्य्क्ष पवन साहू आह्वान पर जिला अध्यक्ष तोमन साहू के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ की मंडियों में  राज्य सरकार ने गत 12 जुलाई से पुनः मंडी टैक्स लागू कर दिया है। 5.20% की दर से लगाए गए इस मनमाने टैक्स का पूरा बोझ किसानों को वहन करना पड़ रहा है। इस टैक्स ने विशेषकर धान की कीमतों को बुरी तरह प्रभावित किया है। धान की कीमत करीब 200 रुपया प्रति क्विंटल तक गिर गई है। किसान हित पर कुठाराघात करने वाले इस किसान विरोधी और तुगलकी निर्णय के विरोध में जिला कलेक्टरों बालोद को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौपा गया है

और मांग की गई की इस प्रकार के तुगलकी फरमान को तत्काल वापस लिया जाए ताकि किसानों अतिरिक्त बोझ ना पड़े अन्यथा जिला किसान मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी आगे ज्ञापन में भी उल्लेख किया गया है कि बालोद कृषि उपज मंडी द्वारा व्यापक रूप से टेंडर घोटाला किया गया है जिसकी निष्पक्ष की भी मांग की गई है टेंडर रद्द ना होने की स्थिति में आने वाले समय में किसान मोर्चा किसी उपज मंडी का भी घेराव करेगी इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री किसान मोर्चे हेमंत साहू मनोहर सिन्हा मंडल ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्वन बारले जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजू शर्मा मंडल अध्यक्ष शहर मंडल दिनेश साहू मंडल अध्यक्ष गुंडरदेही टीकाराम निषाद दिलीप कुलहरे जिला मंत्री धर्मेश साहू भोलाराम साहू ओमप्र हेमंत साहू द्वारा दी गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS