City Media - Page 741 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 741

बनवासी मौर्य के निवास में खिला दिव्य ब्रम्ह कमल पुष्प

0

जगदलपुर त्रिदेवों के परम भक्त बनवासी मौर्य के निवास स्थित पौधे में ब्रम्ह कमल का दुर्लभ एवं विलक्षण पुष्प खिला है। इस देवतुल्य पुष्प के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बनवासी मौर्य भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के परम भक्त हैं।

मौर्य ने बताया कि उन्होंने सपरिवार पांच रविवार भगवान त्रिनाथ की कथा श्रवण की थी। उसी के पुण्य प्रताप से उन्हें और उनके परिवार को इस दिव्य ब्रम्ह कमल के रात्रि में दर्शन हुए। ब्रम्ह कमल पुष्प हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण आध्यात्मिक महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है कि ब्रम्ह कमल पुष्प में सभी इच्छाओं को पूरा करने की शक्ति होती है। जो लोग यह पुष्प देवताओं को अर्पित करते हैं, उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिलता है। इसे पवित्रता, ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं में इसे ब्रम्हांड के रचयिता भगवान ब्रम्हा का पसंदीदा पुष्प कहा गया है और इसे एक पवित्र फूल भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भाग्यशाली लोग ही इस फूल को खिलते हुए देख पाते हैं और जो व्यक्ति खिलते हुए देखता है उसे अपने जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। ब्रह्म कमल का शाब्दिक अर्थ है ब्रम्हा का कमल। यह हिंदू देवताओं का दिव्य फूल है।यह दिव्य फूल रात में ही और साल में एक ही बार खिलता है।

शराब घोटाले में सरकार सख्त , चार अफसरों को नोटिस जारी

0
  • देशी शराब निर्माताओं पर भी नकेल कसी भूपेश सरकार ने

जगदलपुर शराब घोटाले पर कड़ा एक्शन लेते हुए राज्य सरकार ने आबकारी विभाग ने चार अधिकारियों और तीन देशी शराब निर्माता कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में भ्रष्टाचार, रिश्वत की लेनदेन और अवैध बिक्री में अधिकारियों और शराब निर्माता कंपनियों की मिलीभगत को लेकर जवाब मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ का आबकारी महकमा कुछ अरसे से विवादों में घिरा हुआ है। करोड़ों रुपयों के घोटाले के गंभीर आरोप महकमे के अफसरों और शराब लॉबी पर लगे हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने कुछ माह पहले छत्तीसगढ़ के अनेक आबकारी अधिकारियों, शराब ठेकेदारों, राजनेताओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। अधिकारियों और शराब लॉबी की स्वार्थलिप्सा और भ्रष्टाचार की वजह से राज्य सरकार की बदनामी हो रही थी। शराब बनाने वाली कंपनी ने सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अंततः सरकार को आबकारी विभाग के चार दागी अधिकारियों तथा तीन देशी शराब निर्माता कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना पड़ा। छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग शीर्ष कार्यालय ने बिलासपुर सहायक आयुक्त कार्यालय में पदस्थ उप आयुक्त नीतू नोतानी, बलौदाबाजार भाटापारा जिले के सहायक आबकारी आयुक्त विकास कुमार गोस्वामी, जिला आबकारी अधिकारी रायपुर इकबाल अहमद खान एवं सीएसएम सीएल पार्ट -2 दुर्ग के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन चारों अफसरों से ईडी पूछताछ कर चुका है। इसके अलावा देशी शराब बनाने वाली तीन कंपनियों के संचालकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन लोगों से आज 10 जुलाई को सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा गया है। नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी आयुक्त जनक प्रसाद पाठक ने कहा कि आबकारी शुल्क और अन्य करों का भुगतान किए बगैर मदिरा की निकासी और रिश्वत लेने व देने की शिकायत के आधार नोटिस जारी किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि राजनैतिक साजिश के तहत इन अधिकारियों और शराब निर्माताओं के जरिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की छवि को धूमिल करने का बड़ा खेल खेला गया है। सूत्रों का दावा है कि राज्य सरकार अपनी एजेंसी के माध्यम से इन अधिकारियों और शराब लॉबी से कड़ाई के साथ पूछताछ कराती है, तो साजिश का पर्दाफाश हो जाएगा।

हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हमारी सरकार की प्राथमिकता – रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कलचा उपनपाल करनपुर क्षेत्र के 6 ग्रामों में 2 करोड़ 18 लाख 12 हजार रुपए की लागत से सिंगल विलेज नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया जिन ग्रामों में भूमिपूजन किया गया उनमें ग्राम कलचा, कुम्हरावण्ड ,रामपाल, भालूगुडा, करनपुर, बीजापुट में सिंगल विलेज नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया गया जिससे हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत कलचा में 58.97 लाख रुपए की लागत से 1 नग पम्प हाउस, क्लोरिनेशन कक्ष 1 नग, बाउंड्री वॉल 1 नग,पाईप लाईन विस्तार कार्य 905 मीटर जिससे की 423 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी

ग्राम पंचायत कलचा के आश्रित ग्राम कुम्हरावण्ड में 46.11 लाख रुपए की लागत से क्लोरिनेशन कक्ष 1 नग, बाउंड्री वॉल 1 नग, टंकी निर्माण 40 किलो लीटर, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 893 मीटर जिससे 105 घरों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी,ग्राम पंचायत करनपुर के आश्रित ग्राम रामपाल में 27.45 लाख रुपए की लागत से सोलर पंप 1 नग 6 मीटर स्टेजिंग,10000 लीटर टंकी, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 960 मीटर जिससे की 99 घरों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत करनपुर में 34.50 लाख रुपए की लागत से पम्प हाउस 1 नग, क्लोरिनेशन कक्ष 1 नग, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 408 मीटर जिससे की 272 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, आश्रित ग्राम भालुगुडा में 8 लाख रुपए की लागत से 931 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य जिससे 30 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत उपनपाल के आश्रित ग्राम बीजापुट में 43.09 लाख रुपए की लागत से पावर पंप 1 नग 3 एच पी , क्लोरिनेशन कक्ष 1 नग, बाउंड्री वॉल 1 नग, टंकी निर्माण 40 किलो लीटर, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 475 मीटर जिससे की 125 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शुद्ध पेयजल आपूर्ति हमारी सरकार की प्राथमिकता में है और हर ग्राम पंचायत के हर ग्राम के हर पारा मोहल्ले के हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है जल ही जीवन है इस मूलमंत्र के साथ हमारी सरकार नल जल योजना के क्रियान्वयन कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है उन्होंने कहा की जो सुविधाएं पहले शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध थी अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध हो सकेगा जिससे हर घर को नल से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी**इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच कलचा कमल नाग, सरपंच करनपुर त्रिपती नागेश, सरपंच उपनपाल कामिनी नागेश, सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल, वरिष्ठ नेता रमेश पात्रो, संतोष सिंह, अवधेश झा,संजय कुमार नाग समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आंकड़ों के साथ भाजपा ने खोली कांग्रेस सरकार की पोल

0

भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता में दिखाया प्रेजेंटेशन केंद्र द्वारा धान को लेकर 80 फ़ीसदी भुगतान को भाजपा ने प्रमाणित किया भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, पवन साहू, जयंती पटेल, टंक राम वर्मा ने आज यहां एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर धान खरीदी मामले में सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह राजनीतिक पतन की पराकाष्ठा है। भूपेश बघेल कहते हैं कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ का 80 फीसदी धान नहीं खरीदा। राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोगों को आधा झूठ बोलते हुए देखा गया है। किन्तु इस स्तर का सफेद झूठ केवल भूपेश बघेल ही बोल सकते हैं।भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार 80 फीसदी धान खरीदती है, साथ ही साथ कुल भुगतान का भी तीन-चौथाई से ज्यादा हिस्सा देती है। केंद्र सरकार एफसीआई के माध्यम से राज्य सरकार से चावल उपार्जित करती है।तथ्य यह है कि केंद्र सरकार ने हर साल प्रभावी रूप से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीदे हुए धान का लगभग 80 प्रतिशत खरीदी की है।श्री चौधरी ने बताया कि 2021-22 में केंद्र सरकार मे लगभग 94 फीसदी खरीदी की है। केंद्र सरकार बिना भेदभाव के किसानों के हित में काम कर रही है। हम किसी राज्य में सत्ताधारी पार्टी को देख कर कार्य नहीं करते, केवल जनहित और राष्ट्रहित में कार्य करते हैं।उन्होंने कहा कि इनका चरित्र देखिये, राज्य सरकार के मंत्री भी सरेआम झूठ बोल रहे हैं। धान खरीदी पर झूठ आधारित ट्वीट किये जा रहे हैं। लेकिन सच्चाई को ज्यादा देर तक नहीं छुपाया जा सकता।श्री चौधरी ने कहा कि हम आपके समक्ष एफसीआई के सरकारी आंकड़े रख रहे हैं जो साफ दर्शाता है कि किस प्रकार राज्य की जनता को भ्रमित किया जा रहा है एवं ठगा जा रहा है। केंद्र ने उनके दिए आंकड़े से लगभग दोगुनी ज्यादा खरीदी की है। वर्ष 21-22 में 92 लाख मीट्रिक टन धान से बना 61.65 लाख मीट्रिक टन चावल जो कुल खरीदी का 93.90 प्रतिशत, वर्ष 22-23 में 87.58 मीट्रिक टन धान ( 58.68 टन चावल) मतलब 81.45 प्रतिशत खरीदी की। भाजपा ने जो आंकड़े प्रस्तुत किये हैं वे पब्लिक डोमेन में हैं। और सच्चाई जानने के लिए इसे कोई भी देख सकता है। फिर भी कृषिमंत्री चौबे जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। एक तो यह गलत आंकड़े देते हैं, उसके ऊपर से कृषि मंत्री होते हुए भी रविन्द्र चौबे धान और चावल की तुलना कर रहे हैं? क्या चौबे जी ये मानते है कि छत्तीसगढ़ की जनता को धान और चावल में फर्क नहीं पता और वह उनके बहकावे में आ जाएगी।पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश भर में लोगों को गुमराह करते हैं, पर इनकी सरकार के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत विधान सभा में स्वीकार करते हैं कि धान किसानों के भुगतान का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा केंद्र सरकार देती है। उन्होंने विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि केंद्र सरकार ने धान खरीदी का 51 हजार 563 करोड़ रुपए दिया है व राज्य सरकार ने मात्र 11,148 करोड रुपए ही दिया है।इन्हीं के मंत्री विधानसभा में स्वीकारते है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र सरकार द्वारा धान खरीदी में वृद्धि के कारण बढ़ी है, न की राज्य सरकार की अनुकंपा से। भूपेश बघेल ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए छत्तीसगढ़ के किसानों को आधा सत्य बताया है।उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार न होने के बावजूद 5 साल में छत्तीसगढ़ में की जाने वाली खरीद लगभग दोगुनी हो गई है। यह मोदी सरकार ने किसान के हित में किया है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि एक तरफ जहाँ केंद्र सरकार हर साल एमएसपी बढ़ाती है, यहाँ भूपेश सरकार अपना बोनस घटाती है। किसान केंद्र द्वारा बढ़ाई गई एमएसपी के लाभ से वंचित ही रह गए है।उन्होंने कहा कि क्या भूपेश जी में हिम्मत है कि वह बता सकें कि छत्तीसगढ़ के धान किसान को मिलने वाले भुगतान में हर एक रुपए में से केंद्र सरकार कितना देती है।इसी प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से भी लगभग 13 लाख किसान वंचित रह गए हैं। भूपेश बघेल सरकार उनका पंजीकरण (e-kyc) नहीं कर रही है।भाजपा नेताओं ने कहा कि आखिर हमारे छोटे किसानों का क्या दोष है? उन्हें भूपेश बघेल क्यों ओछी राजनीति के कारण केंद्र के लाभ से वंचित रख रहे हैं?भाजपा ने सभी आंकड़े प्रस्तुत करते हुए एक वीडियो एवं आंकड़ों का प्रेजेंटेशन भी जारी किया प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल , रायपुर जिला महामंत्री सत्यम दूबा मौजूद रहे।

दंतेश्वरी माई की बेटी के विवाह के साक्षी बने विधायक रेखचंद जैन

0
  • आदिवासी संस्कृति के कायल हो गए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
  • जमकर की सराहना हजारों ग्रामीणों के साथ विवाह के हर रस्म में शामिल हुए विधायक

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन शनिवार को हजारों ग्रामीणों के संग बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की सुपुत्री के विवाह समारोह के साक्षी बने। दरभा विकासखंड के मावलीपदर में आयोजित समारोह में विधायक जैन कई घंटे तक आयोजन स्थल पर मौजूद रहे और ग्रामीणों द्वारा संपन्न कराए जा रहे विभिन्न रस्मों के साक्षी बने।ग्रामीणों ने विधायक जैन को बताया कि यह विवाह तीन दशक से भी अधिक समय गुजरने के बाद आयोजित किया गया है। इस दौरान एक सप्ताह तक गांव में खेती- किसानी का कार्य पूरी तरह वर्जित रहता है।

विधायक जैन ने आदिवासी संस्कृति की खूब तारीफ की और उन्हें आमंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का आभार माना। रस्मों के साक्षी बनने के बाद जैन ने गांव की देवगुड़ी में जाकर पूजा- पाठ किया। इस दौरान संतराम, बेलकू पुजारी, रतन, नेतानार सरपंच सुकरा नाग, गंगाधर, टोपर सरपंच समदु, गंगाराम कश्यप, कोलावाड़ा के गुरु खुता बघेल, धनसाय, रूपधर, मुरली, भूषण, मनोज, नडगू पटेल, समलू, रघुनाथ, सहादेव, अजय, बेलकू, बुलकू, चंद्रसाय, धरमू, झितरु, पुन्नू, अता पुजारी, सहदेव माला, महादेव, लोकनाथ पटेल, सुकराम नाग, सुभाष कश्यप, सोमारु बघेल, जयराम नाग, रामेश्वर नाग, तोकन, अमनसाय कश्यप, रघुनाथ, मान सिंह ठाकुर, शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।

विधायक दफ्तर में मनाया गया मदरसा बोर्ड सदस्य का जन्मदिन

0
  • विधायक जैन के साथ सहयोगियों ने शकील रिजवी से कटवाया केक

जगदलपुर शनिवार शाम विधायक कार्यालय में छ्ग मदरसा बोर्ड के सदस्य मो. शकील रिजवी का जन्मदिन उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने विधायक कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व छग राज्य मदरसा बोर्ड सदस्य मो. शकील रिजवी से केक कटवाया। इससे पूर्व रिजवी को बुके भेंट किया गया।

केक काटने के पश्चात रिजवी को मिठाई व केक खिलाकर हर्ष- उल्लास से जन्मदिन मनाया गया। जैन के सहयोगियों ने बारी-बारी से शकील रिजवी का मुंह मीठा कराया तथा उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कार्यालय में उल्लासपूर्ण वातावरण में जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान रामशंकर राव, होरी मंडल, सुरेन्द्र झा, केसर चेरपा, कनकदेई नाग, सायमा अशरफ, राजेश राय, कमलेश पाठक, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, जफर अली, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, अवधेश झा, धीरज पटेल, मोइन कुरैशी, अक्कू खान, सिराज खान, शकील रिजवी के सुपुत्रद्वय सोहेल व साहिल आदि मौजूद थे।

डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर की शादी में पहुंचे सांसद दीपक बैज

0

तोकापाल बस्तर के सांसद दीपक बैज जनपद पंचायत तोकापाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर के विवाह समारोह में शामिल हुए।यह वैवाहिक कार्यक्रम धमतरी जिले के ग्राम रीवागहन में आयोजित था। सांसद बैज ने नवदंपत्ति को बुके भेंटकर सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। बैज ने डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

प्रशिक्षणार्थियों के अनुभव सुन विधायक जैन ने बढ़ाया हौसला

0
  • प्रशिक्षणार्थियों को संसदीय सचिव ने वितरित किए प्रमाण पत्र
  • बस्तर के यंगस्टर्स को राह दिखाने वाले संस्थान की सराहना भी की

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने शनिवार को गुंडाधुर वार्ड स्थित आई लीड प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों से उनके अनुभव सुने और उनकी हौसला अफजाई की। इस मौके पर उन्होंने बस्तर के युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से राह दिखाने के लिए संस्थान आई लीड व उसके संचालक की दिल खोलकर तारीफ की।आई लीड द्वारा युवाओं और बच्चों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन विधायक एवं संसदीय रेखचंद जैन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विधायक जैन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा भरे युग में इस तरह के प्रशिक्षण से युवाओं और बच्चों का बहुमुखी विकास होता है। उनमें आत्मविश्वास की भावना प्रबल होती है और वे हर चुनौती का सामना करने में समर्थ बन जाते हैं। साथ उनका व्यक्तित्व विकास भी होता है। जैन ने बस्तर के सुदूरवर्ती कस्बों में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जरूरत बताई। विधायक ने प्रशिक्षणार्थियों से उनके प्रशिक्षण के अनुभव सुन उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद व डॉ. एपीजे अबुल कलाम से सीख लेने की नसीहत देते हुए उनके आदर्श को जीवन में उतारने की अपील की। श्री जैन ने प्रेरक पंक्ति कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती सुनाकर यंगस्टर्स को नतीजे की परवाह न करते हुए हमेशा कुछ नया करते रहने के वास्ते प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में विधायक रेखचंद जैन ने विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान ऋषभ राव, ग्वाला प्रभाकर, मनोहर सिंह, अन्नपूर्णा जोशी, ज्योत्सना साहू, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, हेमू उपाध्याय, गोरे, प्रवीण कालेट समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

विधायक जैन ने मनाया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का जन्मदिन

0
  • नीलूराम बघेल का जन्मदिन मनाने विशेष रूप से नानगुर पहुंचे थे संसदीय सचिव जैन

जगदलपुर शनिवार दोपहर बाद संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन तहसील मुख्यालय नानगुर पहुंचे। पंचायत भवन प्रांगण में उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलूराम बघेल का जन्मदिन मनाया।

जैन ने बघेल से केक कटवाया और उन्हें बुके भेंट किया। बघेल को केक खिलाकर हर्ष- उल्लास से जन्मदिन मनाया गया। जैन के सहयोगियों ने भी बारी-बारी से नीलूराम बघेल का मुंह मीठा करवाया तथा उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान सरपंच शांति बघेल, सिडमुड़ सरपंच हरिबंधु नाग, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, मुन्ना सेठिया, हरिहर सेठिया, विनोद सेठिया, लोकेश सेठिया, शंकर नाग, खगपति, भैरम बघेल, मनिता सेठिया, अरुण, गणेश सेठिया, शरद नागे, छोटे कवाली के सरपंच विजय ध्रुव आदि मौजूद थे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी सरकार संकल्पित :लखेश्वर बघेल

0
  • पौधा तुहर द्वार योजना से गति आएगी वृक्षारोपण में : रेखचंद जैन

जगदलपुर पौधा तुंहर द्वार योजना के तहत निशुल्क पौधा वितरण रथ को बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत वन विभाग द्वारा लोगों को निजी भूमि पर पौधरोपण हेतु निशुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधा रोपण भी किया। समारोह में लखेश्वर बघेल ने कहा कि हमारे यशस्वी एवं भूमिपुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वन विभाग द्वारा निशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण में अच्छी मदद मिलेगी तथा घटते वन रकबे को बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी सरकार और मुख्यमंत्री की संकल्पबद्धता को दर्शाती है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि वन विभाग की यह योजना सराहनीय है। मांग के अनुरूप लोगों को घर तक पहुंचाकर पौधे दिए जा रहे हैं। हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री तथा समर्पित वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, वह सराहनीय हैं। अब अगर कोई भी व्यक्ति अपनी निजी जमीन पर पौधा लगाना चाहता है, तो उसे पौधा उनके घर पहुंच कर प्रदान की जा रहा है। इस अवसर पर विधायक लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणि, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, केंद्रीय जेल संदर्शक दिनेश यदु , डीएफओ डीपी साहू, एसडीओ आशीष कोटरीवार, रेंजर देवेंद्र यादव, श्री मानिकपुरी सहित गणमान्य नागरिक कर्मचारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS